कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालजी देसाई ,सेवादल प्रदेशाध्यक्ष रजनीश हरबंशसिंह ठाकुर तथा सेवादल के प्रदेश प्रभारी चंद्रप्रकाश वाजपेयी के निर्देशन पर सागर जिले के सेवादल के प्रभारी डॉ दिलीप शुक्ला ने सागर जिला मुख्यालय पर नगरीय निकायों के चुनावो की तैयारियों को लेकर कांग्रेस सेवादल ग्रामीण के जिलाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र चौबे सेवादल के सागर शहराध्यक्ष सिंटू कटारे से दूरभाष पर सम्पर्क कर 21/2/21 रविवार में दोपहर 1बजे बैठक आयोजित करने को कहा गया ।
उक्त बैठक के सम्बंध में कांग्रेस सेवादल ग्रामीण के जिला महासचिव मुकेश सिंह राजपूत ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि आगामी समय मे होने वाले नगरीय निकायों के चुनावों को लेकर कांग्रेस सेवादल की चारों बिंग सेवादल यूथ बिग्रेड ,महिला सेवादल,सागर शहर सेवादल एवं ग्रामीण सेवादल के सभी जिला,ब्लॉक, नगर पदाधिकारियों सहित सभी ब्लॉक व नगराध्यक्षों को अपनी पूरी टीम के साथ समय पर सेवादल की यूनीफॉर्म में तीन बत्ती स्थित कांग्रेस कार्यालय में उपस्थित होना है ।
विज्ञप्ति में आगे लेख किया गया कि बैठक में ब्लाक अध्यक्ष, नगराध्यक्ष को अनिवार्य रूप से अपनी अपनी सदस्यता पंजी लेकर उपस्थित होना है ।
बैठक जिला कांग्रेस ग्रामीण के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेन्द्र सुहाने तथा सागर की कांग्रेस शहराध्यक्ष रेखा चौधरी के मुख्यआतिथ्य में तथा प्रदेश कांग्रेस के समस्त पदाधिकारियों के विशिष्ट आतिथ्य में एवं सेवादल के प्रदेश संयोजक विजय साहू,सेवादल प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ संदीप सबलोक, सेवादल प्रदेश मीडिया सहप्रभारी हेमकुमारी पटेल,सेवादल प्रदेश सचिव राजाराम सरवैया, सेवादल प्रदेश सहसचिव द्वय द्वारका चौधरी,मनोज पवार के विशेष आतिथ्य में तथा महिला सेवादल से प्रदेश सचिव रिचा राजपूत, सेवादल ग्रामीण जिलाध्यक्ष अंकिता किंग,यूथ बिग्रेड जिलाध्यक्ष मनोज सोनवार और उनकी सम्पूर्ण टीम की उपस्थिति में तथा कांग्रेस सेवादल ग्रामीण के जिलाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र चौबे व शहराध्यक्ष सिंटू कटारे की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित की जा रही है। विज्ञप्ति के अंत मे कहा गया है कि इस बैठक में आगामी नगरीय निकायों के चुनावो में सेवादल की भूमिका और जिम्मेदारी तय की जावेगी इसलिए सभी सेवादल के साथी बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे ।














