फ्रंट लाइन वर्कर के रूप में कलमकारों को लगाया टीका
कांटाफोड़- शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र काँटाफोड़ में 45 की उम्र के व्यक्तियो के साथ ही फ्रंट लाइन वर्कर के रूप में कलमकारों को कोविड 19 के टीके लगाये जा रहे थे मगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कुछ व्यवस्थाएं में सुधार की बात पत्रकार संघ ने कि जिस पर ब्लाक मेडिकल अफिसर लोकेश मीणा ने कांटाफोड़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर जांच की एवं सुधार की बात कही साथ ही चर्चा में उन्होंने कहा कि संपूर्ण देवास जिले के साथ ही प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र कांटाफोड़ पर भी वेक्सिनेशन का कार्य चल रहा है जिसमें 45 की उम्र से ऊपर के नागरिकों के साथ ही फ्रंट लाइन वर्कर के रूप में कार्य कर रहे पत्रकारों एवं हेल्थ वर्करों को टीका लगाया जा रहा है शनिवार दोपहर 2 बजे तक 70 लोगों को टीका लगाया जा चुका है साथ ही शासन की मंशा अनुरूप छुट्टियों के दिनों में भी वेक्सिनेशन का कार्य चल रहा है। नगर के पत्रकार ने नगर वासियों से अपील करते हुवे कहां नगर के नागरिकों को वेक्सिनेशन के लिए आगे आना चाहीये कोरोना महामारी को दृष्टिगत रखते हुवे शासन की गाइड लाईन का पालन करे मास्क , का प्रयोग करे बार बार हाथो को धोवे , सोशल डीस्टेंसिंग का पालन करे।
?️बालकृष्ण शर्मा














