• Latest
  • Trending
  • All

जिले के शहरी क्षेत्र में 9 अप्रैल सायं 6 बजे से सोमवार 12 अप्रैल को प्रात: 6 बजे तक रहेगा लॉकडाउन – कलेक्टर

28, July, 2021
Dewas आयुक्त ने दिए निर्देश : एबी रोड पर नहीं लगेगे ठेले, अवैध कालोनियों पर होगी कार्यवाही, मुख्य मार्ग एवं एबी रोड़ पर मल्टी/ मॉल में पर्किंग के साथ संचालित दुकानें होगी सील

Dewas आयुक्त ने दिए निर्देश : एबी रोड पर नहीं लगेगे ठेले, अवैध कालोनियों पर होगी कार्यवाही, मुख्य मार्ग एवं एबी रोड़ पर मल्टी/ मॉल में पर्किंग के साथ संचालित दुकानें होगी सील

03, February, 2026
Dewas मातमौर जैन तीर्थ में बसाहट और मांस-मदिरा का विरोध, सकल जैन समाज ने दिया ज्ञापन

Dewas मातमौर जैन तीर्थ में बसाहट और मांस-मदिरा का विरोध, सकल जैन समाज ने दिया ज्ञापन

27, January, 2026
सिद्धाचल गिरिराज (पालीताणा) की पावन भूमि पर कठिन साधना कर 7 जात्रा पूर्ण कर देवास लौटे युवा तपस्वी, समाजजन ने किया भव्य स्वागत

सिद्धाचल गिरिराज (पालीताणा) की पावन भूमि पर कठिन साधना कर 7 जात्रा पूर्ण कर देवास लौटे युवा तपस्वी, समाजजन ने किया भव्य स्वागत

09, January, 2026
क्षत्रीय कलोता समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम पटेल का अमलावती में भव्य व ऐतिहासिक स्वागत

क्षत्रीय कलोता समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम पटेल का अमलावती में भव्य व ऐतिहासिक स्वागत

08, January, 2026
श्री हनुमान अष्टमी पर निकली प्रभात फेरी, 21 हज़ार लड्डूओं का लगा महाभोग

श्री हनुमान अष्टमी पर निकली प्रभात फेरी, 21 हज़ार लड्डूओं का लगा महाभोग

12, December, 2025
इंटक ने मनाया 84वां स्थापना दिवस, चार श्रम संहिताओं के विरोध में एकजुट हुए श्रमिक संगठन, देवास से भी शामिल हुए कार्यकर्ता

इंटक ने मनाया 84वां स्थापना दिवस, चार श्रम संहिताओं के विरोध में एकजुट हुए श्रमिक संगठन, देवास से भी शामिल हुए कार्यकर्ता

11, December, 2025
बीटीएसएस ने शौर्य दिवस पर आयोजित किया कारसेवकों व कार्यकर्ताओं का मिलन समारोह

बीटीएसएस ने शौर्य दिवस पर आयोजित किया कारसेवकों व कार्यकर्ताओं का मिलन समारोह

07, December, 2025
Dewas माँ शिव शक्ति सेवा मंडल ने संभाला वाटर वर्क्स गार्डन का जिम्मा

Dewas माँ शिव शक्ति सेवा मंडल ने संभाला वाटर वर्क्स गार्डन का जिम्मा

12, October, 2025
Dewas 300 से अधिक किसानो ने विभिन्न गांवो से होते हुए निकाली बाइक रैली, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा, सोयाबीन एमएसपी ₹5328/- की माँग

Dewas 300 से अधिक किसानो ने विभिन्न गांवो से होते हुए निकाली बाइक रैली, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा, सोयाबीन एमएसपी ₹5328/- की माँग

05, October, 2025
डिस्पोजल मुक्त भंडारा : माँ शिव शक्ति सेवा मंडल की स्वच्छ भारत की ओर एक अनूठी पहल

डिस्पोजल मुक्त भंडारा : माँ शिव शक्ति सेवा मंडल की स्वच्छ भारत की ओर एक अनूठी पहल

28, September, 2025
Dewas सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की तो कर रहे प्रताड़ित..!

Dewas सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की तो कर रहे प्रताड़ित..!

20, September, 2025
Amaltas Hospital Dewas 70 वर्षीय महिला का जीवन बचाने में सफल रहा अमलतास अस्पताल, ENT विभाग ने किया जटिल ऑपरेशन

Amaltas Hospital Dewas 70 वर्षीय महिला का जीवन बचाने में सफल रहा अमलतास अस्पताल, ENT विभाग ने किया जटिल ऑपरेशन

01, September, 2025
  • About Us
  • DISCLAIMER
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Thursday, March 5, 2026
  • Login
Dewas Express
  • Home
  • देवास
  • मध्य प्रदेश
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • देवास
  • देश दुनिया
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Dewas Express
No Result
View All Result

जिले के शहरी क्षेत्र में 9 अप्रैल सायं 6 बजे से सोमवार 12 अप्रैल को प्रात: 6 बजे तक रहेगा लॉकडाउन – कलेक्टर

by Live Update
28, July, 2021
in देवास

• जो भी व्यक्ति लॉक डाउन एवं कोविड-19 की गाइड लाइन का उल्लंघन करते हुए पाया गया तो दंडात्मक कार्रवाई करेंगे – पुलिस अधीक्षक डॉ. सिंह

• किसी भी व्यक्ति को अपने घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी

•जिले के सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान पूरी तरह से बन्द रहेंगे, केवल आवश्यक सामग्री की दुकानें रहेंगी खुली

• जिले में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सभी गतिविधियां पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगी

देवास। जिले के शहरी क्षेत्र में दिनांक 09 अप्रैल 2021 को सायं 6.00 बजे से सोमवार 12 अप्रैल 2021 को प्रात: 6 बजे तक का “लॉक डाउन” घोषित किया जाता है। इस दौरान सभी प्रकार के परिवहन प्रतिबंधित रहेंगे। कलेक्टर श्री शुक्ला ने लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं तथा जिलेवासियों से लॉक डाउन में सहयोग की अपील की है। उक्त जानकारी कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री चंद्रमौली शुक्ला ने कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित बैठक में दी।

बैठक में कलेक्टर श्री शुक्ला ने निर्देश दिए इस दौरान किसी भी व्यक्ति को अपने घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। देवास जिले की समस्त भौगौलिक सीमाएं, आवागमन हेतु प्रतिबंधित रहेगी। जिले के सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान पूरी तरह से बन्द रहेंगे। इन प्रतिष्ठानों में अस्पताल, मेडिकल स्टोर, दूध, सब्जियों व अन्य खाद्य सामग्री की दुकानें चालू रहेंगी। औद्योगिक इकाईयां चालू रहेंगी, लेबर चालू रहेंगी, लेकिन उन्हें आईडी कार्ड दिखाने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। जिले में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सभी गतिविधियां पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगी।। प्रति शनिवार एवं रविवार को जिले के समस्त शासकीय और अर्द्धशासकीय कार्यालय पूर्णत: बंद रहेंगे तथा अन्य कार्य दिवस में कार्यालय प्रात: 10 बजे से सायं 6 बजे तक ही खुले रहेंगे। कोरोना संकमण से प्रभावित व्यक्तियों को स्थानीय/शासकीय चिकित्सक एवं प्रशासन द्वारा निर्धारित चिकित्सीय व्यवस्था एवं समस्त दिशा निर्देशों का पालन करना आवश्यक होगा। उन्हें इलाज की अवधि में शासन द्वारा निर्धारित आइसोलेशन या क्वारेनटाइन में रहकर चिकित्सीय परामर्श का अनुपालन करना होगा। कोविड-19, अर्थात कोरोना वाइरस से संक्रमित व्यक्ति या ऐसा व्यक्ति, जिसमें संक्रमण के लक्षण हैं, वह या उसका परिवार अपना पता एवं वांछित जानकारी संबंधित चिकित्सा अधिकारी को उपलब्ध करायेगा, ताकि उसके इलाज की समुचित व्यवस्था की जा सके। संक्रमित मरीज पास के थाने में भी सूचना दे सकते हैं। संक्रमित मरीजों के घर के सामने क्वारेंटाइन के दौरान एक सफेद लाइन खींचेंगे, जिससे सभी लोगों को इसकी जानकारी मिल सकेगी। संक्रमित मरीज से सभी दूरी बनाकर रख सके।

जो भी व्यक्ति लॉक डाउन एवं कोविड-19 की गाइड लाइन का उल्लंघन करते हुए पाया गया तो दंडात्मक कार्रवाई करेंगे

बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह ने कहा कि कोरोना की जंग हम सब को मिलकर लड़ना हैं। सभी जिलेवासी जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम की टीम का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि अनावश्यक रूप से विवाद की स्थिति निर्मित न करें। उन्होंने निर्देश दिए कि जो भी व्यक्ति कोविड-19 एवं लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए पाया गया तो उस पर दंडात्मक कार्रवाई करेंगे। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिले का पुलिस बल लगातार मॉनिटरिंग कर सक्रिय भूमिका से कार्य करें तथा उसकी रिपोर्ट भी प्रस्तुत करें।

• जारी आदेश में आवश्यक लोगों को छूट भी प्रदान की गई है

बैठक में कलेक्टर श्री शुक्ला ने निर्देश दिए कि शांति व कानून व्यवस्था तथा आमजन की सुरक्षा में संलग्न और शासकीय कर्तव्य में उपस्थित एवं ड्यूटीरत पुलिस, प्रशासनिक, स्वास्थ्य विभाग, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, अग्निशमन सेवा, दूरसंचार आदि से जुड़े कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर यह निर्देश लागू नहीं होंगे। शासकीय व अर्द्धशासकीय कार्यालय के ऐसे कर्मचारी/अधिकारी, जिनकी आपातकालीन कार्य में आवश्यकता नहीं है, उन्हें अपने निवास पर रहकर शासकीय कार्य करने की अनुमति उनके नियंत्रणकर्ता अधिकारी द्वारा प्रदान की जा सकेगी। वे मुख्यालय पर उपस्थित रहेंगे और आवश्यक होने पर सक्षम प्राधिकारी उनसे कार्यालय में कार्य करवा सकेंगे। कानून-व्यवस्था से संबंधित अधिकारी, निजी चिकित्सा संस्थाओं में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी, अग्निशमन सेवा, किराना दुकान/ स्टोर्स, इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के विधिमान्य पत्रकार, सब्जी एवं फल व्यापार में संलग्न व्यापारी तथा थोक सब्जी मार्केट, पेट्रोल- डीजल-सी.एन.जी-एल.पी.जी पम्प, गैस एजेन्सियां, टिफिन पार्सल सेवाएं, दूध विक्रय केन्द्र एवं दूध की दुकानें आदि के संचालन एवं डीजल-पेट्रोल-केरोसीन-तेल और गैस परिवहन में संलग्न वाहन आदि को संक्रमण से सुरक्षा की शर्त पर आवश्यक छूट प्राप्त होगी। शासकीय कार्य हेतु बैंकिंग संस्थान संचालित हो सकेंगे, किन्तु आम संव्यवहार प्रतिबंधित रहेगा। ए.टी.एम का संचालन पूर्ववत् होता रहेगा। दवाईयों व चिकित्सा उपकरण की दुकानों, हॉस्पिटल तथा चिकित्सीय उपकरण एवं औषधियों के उत्पादन एवं निर्माण में संलग्न इकाइयों को आवश्यक छूट प्राप्त होगी। खाद्य पदार्थ निर्माण एवं फूड प्रोसेसिंग इकाइयों को आवश्यक छूट प्राप्त होगी। अन्य जिले की ओर आने-जाने वाले किसी भी प्रकार के वाहन बिना रुके जिले के सड़क मार्गों से गुजर सकेंगे। अगर किसी व्यक्ति को किन्ही विशिष्ट कारणों से जिले से बाहर निकलना आवश्यक है या जिले के बाहर से इस जिले में प्रवेश करना आवश्यक है, तो संबंधित थाना क्षेत्र से वह निर्धारित प्रारूप में अनुमति प्राप्त कर सकेगा। आवश्यक होने पर जिले में पदस्थ अनुविभागीय दण्डाधिकारीगण, अपने-अपने क्षेत्र में संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस)/ नगर पुलिस अधीक्षक एवं ब्लॉक मेडिकल अधिकारी से परामर्श कर आवश्यक छूट देने के संबंध में निर्णय ले सकेंगे। इस कार्यालय द्वारा पूर्व में कुछ प्रतिबन्धात्मक आदेश लागू किये हैं, जो आवश्यकतानुसार इस आदेश के साथ – साथ प्रभावशील रहेंगे। इस आदेश का उल्लंघन भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 188 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध होगा।

RelatedPosts

Dewas आयुक्त ने दिए निर्देश : एबी रोड पर नहीं लगेगे ठेले, अवैध कालोनियों पर होगी कार्यवाही, मुख्य मार्ग एवं एबी रोड़ पर मल्टी/ मॉल में पर्किंग के साथ संचालित दुकानें होगी सील
देवास

Dewas आयुक्त ने दिए निर्देश : एबी रोड पर नहीं लगेगे ठेले, अवैध कालोनियों पर होगी कार्यवाही, मुख्य मार्ग एवं एबी रोड़ पर मल्टी/ मॉल में पर्किंग के साथ संचालित दुकानें होगी सील

by DEWAS EXPRESS
03, February, 2026
Dewas मातमौर जैन तीर्थ में बसाहट और मांस-मदिरा का विरोध, सकल जैन समाज ने दिया ज्ञापन
देवास

Dewas मातमौर जैन तीर्थ में बसाहट और मांस-मदिरा का विरोध, सकल जैन समाज ने दिया ज्ञापन

by DEWAS EXPRESS
27, January, 2026
सिद्धाचल गिरिराज (पालीताणा) की पावन भूमि पर कठिन साधना कर 7 जात्रा पूर्ण कर देवास लौटे युवा तपस्वी, समाजजन ने किया भव्य स्वागत
देवास

सिद्धाचल गिरिराज (पालीताणा) की पावन भूमि पर कठिन साधना कर 7 जात्रा पूर्ण कर देवास लौटे युवा तपस्वी, समाजजन ने किया भव्य स्वागत

by DEWAS EXPRESS
09, January, 2026
Load More
Next Post

मेरा मास्क मेरी जिन्दगी, मास्क नही तो चालान

RSS MP JANSAMPARK

  • हर आंगन में सुख, शांति और समृद्धि के नए रंग बिखेरता है होली का उत्सव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने होली पर्व की दीं मंगलकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अमर शहीद लाला हरदयाल की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरेन्द्र कुमार सखलेचा की जयंती पर उनका स्मरण किया
ADVERTISEMENT
Dewas Express

Copyright © 2025 dewasexpress

Navigate Site

  • About Us
  • DISCLAIMER
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • देवास
  • मध्य प्रदेश
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • देवास
  • देश दुनिया
  • मनोरंजन

Copyright © 2025 dewasexpress

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In