आज प्राप्त 177 सैंपल रिपोर्ट में 3 सैंपल रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 27

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 14 मार्च 2021

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-
1 पताः-सारोल, देवास ,महिला 35 वर्ष
2 पताः-सारोल, देवास ,महिला 38 वर्ष
3 पताः-उज्जैन रोड, देवास ,पुरूष 31 वर्ष

  • 1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 28249
  • 2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 295
  • 3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 177
  • 4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 3
  • 5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 174
  • 6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 109269
  • 8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 109034
  • 9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 3005
  • 10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 105350
  • 11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 0
  • 12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2951
  • 13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 27
  • 14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 235
  • 17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 27
  • 18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 1.69
  • 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 2.76
  • 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 98.20
  • 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.90

श्री खाटू श्याम फाग महोत्सव का 21 वां वार्षिक महोत्सव कल

• निशान यात्रा के साथ होगी खाटूू श्याम भजन संध्या

देवास। श्री खाटूू श्याम सेवा समिति द्वारा श्री खाटू श्याम फाग महोत्सव का 21 वां वार्षिक महोत्सव 14 मार्च रविवार को मनाया जा रहा है। समिति अध्यक्ष प्रदीप माहेश्वरी ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महोत्सव के अंतर्गत श्रीराम मंदिर अग्रवाल धर्मशाला नयापुरा से परम्परागत निशान यात्रा निकाली जाएगी जिसमें भजन मंडली के साथ बाबा की पवित्र ज्योत के दर्शन होंगे तथा भक्त निशान लेकर चलेंगे। निशान यात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए खाटू श्याम मंदिर अमृत नगर पहुंचेगी जहां पर बाबा को निशान अर्पित किये जायेगे। रात्रि 8.11 बजे कालानी बाग स्थित श्याम वाटिका में बाबा की पवित्र ज्योत प्रज्ज्वलित की जाएगी तथा बाबा को छप्पन भोग लगाया जाएगा तत्पश्चात बाबा का दरबार सजेगा जिसमें जयपुर के प्रसिद्ध भजन गायक चेतन्य दाधीच व देवास के अनूप जैन बाबा के सुमधुर भजनोंं की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील संरक्षक अशोक खंडेलिया, कैलाश डागा, नरेन्द्र मूंदड़ा, जे.पी. शर्मा, भरत चौधरी, गजेन्द्र सोनी, पवन विजयवर्गीय, राजेश अग्रवाल, संजय कसेरा, पंकज महाजन, पियुष शर्मा, विपिन विजयवर्गीय, अरूण शर्मा, प्रकाश गुप्ता आदि ने की है। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी अमित पंडित ने दी।

Amarnath yatra 2021 , अमरनाथ यात्रा की तारीखों का हुआ ऐलान….

इस वर्ष 28 जून से 22 अगस्त तक चलेगी यात्रा

अमरनाथ यात्रा श्राइन बोर्ड ने वार्षिक अमरनाथ यात्रा की तारीख की घोषणा की। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 28 जून से 22 अगस्त तक चलेगी , इस बार अमरनाथ यात्रा 56 दिन तक चलेगी। श्रद्धालु 14 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। यह निर्णय बोर्ड द्वारा आयोजित एक बैठक में लिया गया है।
देश भर के कई राज्यों में मामलों में अचानक वृद्धि के बावजूद, बोर्ड ने COVID-19 महामारी संबंधी दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए, इस आयोजन को करने का निर्णय लिया है।

आज प्राप्त 275 सैंपल रिपोर्ट में से 5 रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 13 मार्च 2021

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-
1 पताः-राजोदा, देवास ,महिला 32 वर्ष
2 पताः-कोठी रोड, देवास ,पुरूष 55 वर्ष
3 पताः- विकास नगर, देवास ,महिला 44 वर्ष
4 पताः-हाटपिपल्या, देवास ,पुरूष 55 वर्ष
5 पताः-हाटपिपल्या, देवास ,महिला 60 वर्ष

  • 1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 24539
  • 2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 143
  • 3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 275
  • 4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 5
  • 5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 270
  • 6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 108974
  • 8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 108857
  • 9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 3002
  • 10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 105176
  • 11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2
  • 12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2951
  • 13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 24
  • 14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 117
  • 17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 27
  • 18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 1.82
  • 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 2.76
  • 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 98.30
  • 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.90

मिशन नगरोदय कार्यक्रम आयोजित

कांटाफोड़- नगर परिषद कांटाफोड़ में शुक्रवार को मिशन नगरोदय कार्यक्रम आयोजित हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व भाजपा के जिलाध्यक्ष महेश दुबे,मंडल अध्यक्ष सुनील पटेल, विशेष अतिथि नगर अध्यक्ष सुशील पंसारी,सत्यनारायण तिवारी बन्धु,सन्तोष चौबे, पुरुषोत्तम बियानी बियाणी,ओम जायसवाल,जगदीश सोनी उपस्थित थे जिनका स्वागत मुख्य नगर परिषद अधिकारी मकसूद अली व नगर परिषद अधिकारी सतीष घावरी द्वारा किया गया। शासन की योजना अंतर्गत स्ट्रीट वेंडर पात्र हितग्राहियों व प्रधानमंत्री आवास के 306 हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किये गए।साथ ही अतिक्रमण में टूटी दुकानों का पुनः निर्माण कार्य पूर्ण होने पर दुकान दारों को दुकानों की चाबियां भी प्रदान की गई । परिषद प्रांगण में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के कार्यकम लाईव उद्बोधन भी प्रसारित किया गया कार्यक्रम में संतोष तिवारी,सुनील राठौर, कुन्दन मामा,जब्बार शाह वेल्डर,कपिल राठौर,योगेश पटेल,रुखड़िया अलावा,कमलेश शर्मा,विष्णु मालवीया,योगेश जोशी, व निकाय कर्मचारी धर्मेंद्र राजपूत,दीपक सोनाली, नीलेश धुर्वे,आनंद अमोदिया,बलिराम शर्मा उपस्थित थे।

?️बालकृष्ण शर्मा

मा.वि. श्री वीररत्न विजयजी का 69 वां जंन्मोत्सव

भव्य शोभा यात्रा एवं विशाल धर्मसभा के साथ होगा आयोजन
भारत भर के गुरू भक्तों का लगेगा जमघट

देवास। मालवांचल में 272 जिन मंदिर, उपाश्रय, गौशाला का निर्माण करके इतिहास रचने वाले पूज्य अनुयोगाचार्य वीररत्न विजयजी म.सा. का 69 वां जन्मोत्सव इस बार श्री शंखेश्वर पाश्र्वनाथ मंदिर श्री संघ एवं ट्रस्ट के अंतर्गत तीन दिवसीय महामहोत्सव के साथ आयोजित किया जा रहा है। संपूर्ण कार्यक्रम को आयोजित करने का लाभ अजय कुमार धर्मेन्द्र कुमार मूणत परिवार ने प्राप्त किया। मुख्य कार्यक्रम 16 मार्च को होगा। जिसमें गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, चैन्नई, बैंगलोर एवं मध्यप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से गुरूभक्त सम्मिलित होंगें।
प्रवक्ता विजय जैन ने बताया कि 14 मार्च को प्रात: 8.30 बजे पूज्य गुरूदेव का नगर प्रवेश मंडी धर्मशाला से होगा जिसकी अगवानी वनमंत्री विजय शाह करेंगे। पूज्यश्री के 69 वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में इतनी ही विशिष्ठ संघ पूजन नगर प्रवेश के पूर्व मंडी धर्मशाला पर होगा। तत्पश्चाम गुरू गीत गंगा , स्नेह भोज, अंग रचना मंदिर जी पर होगी। 15 मार्च को श्री शंखेश्वर पाश्र्वनाथ जिनालयों में 18 अभिषेक का महाविधान होगा। जिसमें ऊर्जा मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा उपस्थित रहेंगे। शाम को महाआरती के साथ एक शाम गुरूवर के नाम विशेष भक्ति संध्या होगी। जिसमें श्री शंखेश्वर पाश्र्वनाथ म्यूजिकल गु्रप के साथ मुम्बई के राष्ट्रीय संगीतकार अनिल राठोरा, नवोदित बाल कलाकार आदित्य प्रस्तुुुति देंगे। 16 मार्च को गुरूदेव के जन्म दिवस पर प्रात: 8 बजे जिनालय प्रांगण में नवकारशी के बाद विशाल गुरूभक्ति शोभा यात्रा निकाली जावेगी। विशेष आकर्षणों से सुसज्जित इस यात्रा का समापन पर मंडी धर्मशाला में धर्म सभा के रूप में होगा। यहां पर गुरूवंदना, मंगलाचरण, गीत संगीत, कामली अर्पण, केशर चावल से वधामणा, गुरूपूूजन, मूणत परिवार का अभिनंदन, राष्ट्रीय कवि शशिकांत यादव का काव्यपाठ, आगामी चातुर्मास की घोषणा, श्री नाकोड़ा भैरवनाथ की प्रतिमा भराना तथा प्रतिष्ठा की बोली एवं स्वामिवात्सल्य के कार्यक्रम होंगे। इस अवसर पर सांसद महेन्द्रसिंह सोलंकी, झाबुआ सांसद गुमानमल डामोर , पूर्व मंत्री पारस जैन , विधायक गायत्री राजे पवार, विधायक मनोज चौधरी, सज्जनसिंह वर्मा, दीपक जोशी, हिम्मत कोठारी, सुभाष शर्मा, दुर्गेश अग्रवाल, रायसिंह सेंधव, जयसिंह ठाकुर, मनोज राजानी आदि उपस्थित रहेंगे। उल्लेखनीय है कि जन्मदिन पर पूज्य श्री किसी का भी उपहार स्वीकार नहीं करते हैं। मूणत परिवार ने संपूर्ण आयोजन अपनी बहन अनिता मूणत की स्मृति में आयोजित किया है।

अभाविप के कार्यक्रम में हुआ प्रेस्टीज कॉलेज इकाई का गठन, राजपूत अध्यक्ष एवं सोनी मंत्री बने

देवास। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा विकास नगर स्थित जीतमल गार्डन में कार्यक्रम आयोजित कर प्रेस्टीज कॉलेज इकाई की कार्यकारिणी का गठन किया गया। कॉलेज इकाई मंत्री अक्षत सोनी ने बताया कि संगठन विस्तार की प्रक्रिया अंतर्गत नवीन कार्यकारिणी गठित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अभाविप जिला प्रमुख दीपक यादव, विशेष अतिथि अभाविप प्रांत एसएफडी प्रमुख मयंक पाठक एवं नगरमंत्री राजवर्धन यादव ने माँ सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। अतिथियों ने अभाविप की रीति-नीति से अवगत कराया। जिसके पश्चात प्रेस्टीज कॉलेज इकाई अध्यक्ष विनय यादव ने पूर्व कार्यकारिणी भंग की। तदोपरांत निर्वाचन अधिकारी के रूप में उपस्थित नगर महाविद्यालय प्रमुख गौतम पंचोली ने नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्ष राजवर्धन सिंह राजपूत, मंत्री अक्षत सोनी एवं संयोजक सूर्या जैन को बनाया। नवीन अध्यक्ष राजपूत ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए उपाध्यक्ष शशांक चौहान, संचित सिंह गौड़, सार्थक दीक्षित, आदित्य गवली, रोहित राठौर, नवीन राव, खुशी चौहान, नमन अनवेकर, सहमंत्रीकुणाल नवगोत्री, फरहान शेख, शुभम प्रजापति, मोहित लेहरी, लवीश चौहान, आयुषी यादव, रीया चौहान, एसएफडी प्रमुख कुणाल शैळले, एसएफडी सहप्रमुख हेमंत परमार, रितुज गेहलोत, एसएफएस प्रमुख आशुतोष सिंह गौड़, पंकज सिसनोदिया, एसएफएस सहप्रमुख सत्यम गुर्जर, हर्ष गुप्ता, मीडिया प्रमुख दीपक रायकवार, मीडिया सहप्रमुख तुषार माहेश्वरी, कलामचं प्रमुख आशी वर्मा, जनजाति प्रमुख पंकज सेंधव सहित अन्य सदस्यों की घोषणा की गई।

विकासखण्ड कन्‍नौद में सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निवारण के लिए विशेष शिविर 12 मार्च को

कन्नौद:कलेक्टर चन्‍द्रमौली शुक्‍ला के निर्देशानुसार जिले में सीएम हेल्पलाईन में दर्ज शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण और त्वरित निराकरण के लिए विकासखण्ड स्तर पर विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सीएम हेल्पलाईन में दर्ज शिकायतों के निराकरण के लिए विकासखण्ड कन्नौद में 12 मार्च को प्रात: 11 बजे से सायं 05 बजे तक विशेष शिविर का आयोजन किया जायेगा। जिले में विकासखण्ड बागली में 13 मार्च 2021 को वि‍शे‍ष शिविर का आयो‍जन किया जायेगा। अनुभाग के अंतर्गत आयोजित विशेष शिविर में संबंधित अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी नोडल अधिकारी होंगे। विशेष शिविरों में समस्‍त जिला अधिकारी अपने अधीनस्‍थ आवश्‍यक अमले के साथ उपस्थित रहकर लंबित शिकायतों का निराकरण सन्‍तुष्टि पूर्वक करायेंगे।

ट्राले ने मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर महिला की मौके पर दर्दनाक मौत…

देवास: कांटाफोड़ थाना अंतर्गत सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एलएनटी कंपनी की बड़ी पाइपलाइन लेकर बिजवाड़ से बोरखालिया की और जा रहे अंध गति से ट्राले ने मोटरसाइकिल पर सवार बिजवाड़ दर्शन करने आ रहे बापचा निवासी दंपत्ति को टक्कर मारी जिसमें महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हंड्रेड डायल एफआरबी को सूचना मिलने पर पायलट रामनारायण देवड़ा , आरक्षक भूपेंद्र पूरिया पहुंचे कुछ समय बाद कांटाफोड़ थाना प्रभारी सीएल कटारे दल बल के साथ आकर मृतक परिवार की जानकारी जुटाई जाके प्रारंभिक कार्यवाही की जा रही है।

चंचल भारतीय✒️

देवास – आज प्राप्त 387 सैंपल रिपोर्ट में 4 सैंपल रिपोर्ट मिली कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 11 मार्च 2021

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः-गोमती नगर, देवास ,पुरूष 30 वर्ष
2 पताः-सनसिटी पार्ट-2, देवास ,पुरूष 50 वर्ष
3 पताः-एलआईजी- जय प्रकाश नगर, देवास ,महिला 21 वर्ष
4 पताः-घुसटगांव, देवास ,महिला 25 वर्ष