देवास । जिले के ग्राम उदयनगर में कन्या स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा 10वीं की छात्रा को शनिवार को एक बाइक सवार युवक स्कूल छोड़ने का झांसा देकर नामचोर घाट के जंगल में ले गया और उससे दुष्कर्म किया जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि शनिवार के दिन में छात्रा स्कूल जा रही थी उसी दौरान आरोपी जितेंद्र निवासी ग्राम जिनवानी थाना कांटाफोड़ पीछे बाइक से आया और छात्रा को बैठाकर स्कूल छोड़ने का कह कर ले गया। स्कूल ना जाते हुए वह लड़की को बहला फुसलाकर जंगल में ले गया और उससे दुष्कर्म किया और लड़की को उदयनगर के पेट्रोल पंप के पास छोड़कर चला गया। पुलिस ने आरोपी को उक्त जगह से 22 किलोमीटर दूर एक ढाबे के पास से गिरफ्तार कर पास्को एक्ट में केस दर्ज किया।
कांटाफोड़। नगरीय निकाय चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के दिशानिर्देशानुसार आप पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनिलसिंह ठाकुर के नेतृत्व में पूरे जिले भर का दौरा कर जनसम्पर्क किया व नगर पंचायत अध्यक्ष व पार्षद पद प्रत्याशियों के आवेदन लिए गए। श्री ठाकुर ने बताया गुरुवार को जिले के हाटपिपल्या, बागली, कांटाफोड़,लोहारदा, सतवास, का भृमण कर जनसम्पर्क किया। लोहारदा नगर पंचायत के अध्यक्ष एवं पार्षद पद के उम्मीदवारों के आवेदन पत्र जिला संगठन मंत्री दीपक मालवीय को सौंपे गए। अध्यक्ष पद के लिए मांगीबाई पति मोहनलाल सोलंकी, पार्षद उम्मीदवारी के लिए वार्ड क्रमांक 1 से रेखा पति संतोष जारवाल, 2 से पवन पिता सत्यनारायण शर्मा, 3 से शाकिर शाह पिता हेमू शाह, 5 से हरी पिता मांगीलाल लोटिया, 7 से ममता पतिनरेंद्र सोलंकी ने दावेदारी की।इस अवसर पर कांटाफोड़ में आसु अली , शाकिर सायकल वाले मित्रमंडल द्वारा, स्वागत किया गया।सतवास में कार्यकारिणी की बैठक अब्दुल वहीद खां के नेतृत्व में आयोजित की गई। उम्मीदवारों द्वारा प्रस्तुत किये गए आवेदन फार्म का चयन प्रदेश चयन समिति द्वारा किया जाएगा।इस अवसर पर सेंकडो लोग उपस्थित थे। ग्रामीणों द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। जनसम्पर्क कार्यक्रम के दौरान कांटाफोड़ में विगत दिनों हुए जिलाध्यक्ष श्याम होलानी निधन पर उनके घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की गई।यह जानकारी जिला संगठन मंत्री दीपक मालवीय ने दी।
सतवास तहसील के दूरस्थ ग्राम बाल्या में लंबे समय के बाद उप स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक के पद पर सी एच ओ श्रीमती मनीषा तिवारी की नियुक्ति चिकित्सा विभाग द्वारा की गई है बाल्या उप स्वास्थ्य केंद्र से लगने वाले तकरीबन आधा दर्जन गांव को अब स्वास्थ्य संबंधी समस्या के लिए परेशानियां नहीं उठाना पड़ेगी यहां हम आपको बता दें कि बाल्या के सरपंच प्रतिनिधि सुदामा गुर्जर काफी लंबे समय से इस उप स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक की नियुक्ति को लेकर प्रयासरत थे यही नहीं उन्होंने धरने जैसा आंदोलन भी किया था जिस पर प्रशासन के आश्वासन के बाद यहां चिकित्सक के रूप में नई नियुक्ति की गई है सरपंच प्रतिनिधि सुदामा गुर्जर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब वर्ग को अब चिकित्सा के लिए सतवास या अन्य स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा इनके साथ ही यहां चिकित्सक के रूप में सी एच ओ की नियुक्ति होने पर ग्रामीणों ने भी स्वास्थ्य विभाग का आभार माना है
देवास। गत दिनों नगर के फोटोग्राफर शेखर वर्मा का सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन हो गया। ऐसे में मानव सेवा को सर्वोपरि मानते हुए मदद का हाथ बढ़ाते हुए देवास फोटोग्राफर एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा अनुकरणीय कार्य करते हुए फोटोग्राफर श्री वर्मा की बेटी आकांक्षा वर्मा के नाम भारतीय जीवन बीमा निगम की 55,500 रु की पालिसी ली गई। जिससे कि बेटी की पढ़ाई व अन्य कर्यो में परिवार को आर्थिक रूप से राहत मिल सके। एसोशिएशन के सभी सदस्यों ने बेटी आकांक्षा के उज्ज्वल भविष्य की कामना कर होंसला अफजाई की। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्रसिंह गौड़, सचिव प्रवीण चौहान, कोषाध्यक्ष लखन प्रजापति, उपाध्यक्ष आशीष जयसवाल, राधेश्याम गुर्जर, मीडिया प्रभारी जितेंद्र शर्मा, बाला पलसे, राजेंद्र व्यास, प्रदीप नाथ, रामेश्वर जयसवाल, अशोक प्रजापति, कुणाल पलसे, सौरभ गोयल, देवेंद्र ठाकुर, संतोष मोरी आदि उपस्थित थे।
कांटाफोड़ – ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा बडघाट स्थित बगीची मे बुजुर्ग सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामभरोस पटेल ने की वही मुख्य अतिथि के रूप मे रामनिवास परसाई उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बुजुर्ग कांग्रेसियों द्वारा महात्मा गांधी एवं स्वर्गीय श्याम होलानी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में नगर के सैकड़ों बुजुर्गों को साफा बांधकर पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम मे स्वागत उद्बोधन देते हुए ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजाराम यादव ने कहा की बुजुर्गों का सम्मान हमारी पार्टी की परम्परा रही है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राजेश होलानी पीसीसी सदस्य मनोज होलानी श्रीनिवास तिवारी निर्मल पुरोहित हमीद खान ने संबोधित करते हुए कहा की कांग्रेस पार्टी हमेशा बुजुर्गों का सम्मान करती है क्योंकि जो अनुभव आज इनके पास है उसकी हमें बहुत आवश्यकता है। हमारे बुजुर्ग उस समय से कांग्रेस के साथ है जब चुनाव का प्रचार प्रसार भी सायकल से किया जाता था और दिन रात कांग्रेस की सेवा में लगे रहते थे और आज भी उनके दिलो में सिर्फ कांग्रेस ही बसती है आज हम उनका सम्मान करते हुए उनके मार्गदर्शन में आगे की रुप रेखा तैयार करेंगे ताकि कांग्रेस को ओर भी मजबूती मिले। इस अवसर पर भाजपा के युवा पवन बछानिया एवं दिलीप चौहान ने अपने साथियों के साथ कांग्रेस की नीति एवं रीति से प्रेरित होकर कांग्रेस का दामन थामा। कार्यक्रम के दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बुजुर्गो का सम्मान किया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या मे कांग्रेसी उपस्थित थे।
कन्नौद। शहीद मदनलाल वर्मा वन कर्मी को शिकारियों ने गत दिनों पूरे उदयगर वन क्षेत्र में गोली मार दी थी जिससे कि उनका आकस्मिक निधन हो गया था सर्व सेन समाज कन्नौद के द्वारा शुक्रवार शाम 7:00 बजे संत शिरोमणि सेन जी महाराज की प्रतिमा स्थल पर समाज जनों द्वारा श्रद्धांजलि सभा रखी गई जिसमें समाज जनों ने स्वर्गीय मदन लाल जी वर्मा वन कर्मी को पुष्पमाला अर्पित कर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी व असमय वर्मा परिवार पर हुए वज्रपात को सहन करने की शक्ति प्रदान करें ऐसी परमपिता प्रभु से प्रार्थना की इस अवसर पर सेन समाज के वरिष्ठ नर्मदा प्रसाद वर्मा, गुलाब चंद वर्मा, कैलाश परिहार,राजेन्द्र श्रीवास, राजकुमार वर्मा, चंपालाल वर्मा, आशीष वर्मा, कमल श्रीवास ,राकेश तंवर, अतुल वर्मा, पप्पू वर्मा, रामदयाल वर्मा, रोहित वर्मा कन्हैया लाल वर्मा, हरिओम वर्मा, गंगाराम वर्मा ,सहित सैकड़ों समाज जन उपस्थित होकर वर्मा के निधन पर शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी
• व्यापारी सिटी कोतवाली थाना पहुंचे और थाना प्रभारी के नाम आवेदन दिया
देवास। शहर में पुलिस जुआ और सट्टे पर अंकुश लगाने का पूरजोर प्रयास कर रही है, लेकिन लगता है पूरे शहरभर में जुआरियों एवं नशेडिय़ों में पुलिस का खौफ नही है। पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी जुआ सट्टे और आदि पर अंकुश नही लग पा रहा है। शहर के बीच बाजार में स्थित सुपर मार्केट के व्यापारी आसामाजिक तत्वों की हरकतो से परेशान है। दिन प्रतिदिन मार्केट में अवैध गतिविधियां बड़ती जा रही है। उक्त गतिविधयों पर रोक लगाने को लेकर व्यापारिक सामाजिक कल्याण समिति के समस्त व्यापारी सिटी कोतवाली थाना पहुंचे और थाना प्रभारी के नाम आवेदन दिया। समिति अध्यक्ष अर्जुन यादव ने बताया कि सुपर मार्केट मेंं बाहरी तत्व, नशेड़ी, आवारा तत्व, गुण्डा करने वालों पर रोक लगाई जाए एवं कार्यवाही की जायें। मार्केट के एकांत एरिये तलघर में पुलिस की निगरानी से बचते हुए आसपास के आसामाजिक तत्वों का प्रतिदिन रात 9 बजे बाद से जमघट लगने लगता है जो देर रात्रि तक लगा रहता है। ये आसामाजिक तत्वा रात में दुकानों के सामने ताप जलाकर जुआ तथा नशा करते है। मार्केट में अधिकांश कपड़े की दुकाने है। यदि ताप की चिंगारी किसी दुकान में पहुंच जाए तो बड़ी घटना हो सकती है। ये लोग दुकानों के आसपास जमावड़ा कर थूककर, पेशाब एवं कचरा करके गंदगी फैलाते है, जिससे व्यापारियों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है और गंदगी के कारण दुकान की ग्राहकी प्रभावित होती है। कई आसामजिक तत्व ऐसे है जो दिनभर पूरे मार्केट में घूमते रहते है और नशा खोरी, गाली-गलौच, महिलाओं को देखकर जोर-जोर से अशोभनीय भाषा में शोरगुल करते है। समिति के प्रदीप माली, शाबाश शेख, पंकज पटेल, हनीफ शेख सहित अन्य व्यापारियों ने थाना प्रभारी से अपील की है कि मार्केट में रोज रात्रि को पुलिस की गश्त की जाए एवं भैरू महाराज मंदिर के पास बनी पुलिस चौकी में 24 घंटे पुलिसकर्मी तैनात किए जाए, जिससे उपरोक्त कृत्यों पर लगाम लग सके।
देवास- युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़ के नेतृत्व में श्रीकृष्णा जी राव पंवार शा. स्नोकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य एस.एल.वरे को माननीय उच्च शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। जिसका वाचन विनोद राठौर ने किया। जानकारी बताते हुए भूपेश चौधरी ने बताया की भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन आपका ध्यान निम्न ओर आकर्षित करता है जो अभी परीक्षा का आदेश आया है उसमें निर्देश दिया गया है कि इस वर्ष लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी परंतु आपका ध्यान में इस ओर आकर्षित करना चाहता हूं की कोविड-19 के चक्कर में छात्र-छात्राओं की अधिकतर कक्षाएं ऑनलाइन संचालित की गई हैं। अधिकतर शासकीय महाविद्यालय में आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राएं ही अध्ययन करते हैं जिनके पास स्मार्ट फोन भी नहीं है तो उन विद्यार्थियों ने कैसे ऑनलाइन कक्षाओं में भाग लिया होगा। जब छात्र छात्राओं ने ऑनलाइन कक्षा ही अटेंड नहीं की होगी तो स्मार्टफोन के अभाव में तो वह कैसे परीक्षा देंगे। ऑफलाइन कक्षाओं का संचालन अभी विगत ही शासन के आदेश अनुसार किया जा रहा है परंतु परीक्षा की तिथि सूचना में निर्धारित कर दी गई है और छात्र-छात्राओं के परीक्षा फार्म भी आ गए। अगर लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाता है तो अधिकतर छात्र इसमें अनुत्तीर्ण होंगे । जिससे उनका वर्ष साल खराब हो जाएगा आप ही बताएं जब कक्षाएं लगी नहीं तो छात्र का साल क्यों बर्बाद हो ।
आप से निवेदन है कि सभी की परीक्षा ओपन बुक प्रणाली के माध्यम से आयोजित करें। अभी स्नोकोत्तर में प्रथम और तृतीय सेम की परीक्षा ओपन बुक प्रणाली से आयोजित की जाना है तो सभी की परीक्षित भी हो सकती है । इस अवसर पर वीरेन्द्र पटेल, यशवंत कुशवाहा, वासु घारू, पृथ्वीराज सिंह पेटलावदा, हेमराज चौहान, सोहन मंडलोई, विनोद कलेशरिया , श्याम दरबार, संदीप खोचनवार,अमित सिंह गौड़, अर्जुन चौहान, काना अहीर, वाला , अभिषेक चौहान, शुभम मालवीय, आशीष सोलंकी, मयंक ठाकुर, विशाल सोलंकी, आदि उपस्थित थे।
• लगभग 1,54,000 कीमत का 15 किलो 400 ग्राम गांजा जप्त
कांटाफोड़ – वर्तमान में चल रहे अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शिवदयाल सिंह के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा, एसडीओपी बागली राकेश व्यास के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सीएल कटारे के द्वारा गठित टीम ने 11 फरवरी को इंदौर बैतूल हाईवे रोड पर धनतलाव घाट में हनुमान मंदिर के पास आरोपी मेहताब पिता सीताराम चौहान जाति भिलाला उम्र 45 साल निवासी गुड़गांव थाना डही जिला धार के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा 15 किलो 400 ग्राम जप्त किया जप्त गांजे कीमत ₹154000 है आरोपी को 12 फरवरी को माननीय विशेष न्यायालय देवास के समक्ष पेश किया जाएगा इस कार्रवाई में उप निरीक्षक राहुल रावत, सहायक उप निरीक्षक पी एस परमार, प्रधान आरक्षक विजय यादव, बालकृष्ण छापे, अमित नाहर, आशीष वर्मा, भूपेंद्र, महिला आरक्षक कविता वर्मा, विष्णु सोनी, गुलाब पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही
कन्नौद। शहीद स्मारक पर नगर वासियों और शहीद भगत सिंह सामाजिक मंच के द्वारा बागली विकासखंड के वन विभाग के वनरक्षक श्री मदनलाल वर्मा को शहीद मानते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर मोमबत्तियां जलाई गई और मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई । संस्था के अध्यक्ष अनिल नागर ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व विधायक ब्रजमोहन धूत , शहीद श्री वर्मा के बड़े भाई रतन लाल वर्मा वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी डॉ विजय यादव ,राधेश्याम जाट, कृष्णकांत मीणा ,नितिन सोनी, दामोदर मंडलोई, मीडिया कर्मी सहित बड़ी संख्या में भगत सिंह सामाजिक मंच के कार्यकर्ता गण उपस्थित थे इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक ब्रजमोहन जी धूत ने श्री वर्मा को एक बलिदानी और कर्मवीर निरूपित किया। भगत सिंह सामाजिक मंच के रोशन नागर, संजय शर्मा गुड्डू शर्मा , मनोज साहू , इकबाल भाई सहित सैकड़ों संगठन के कार्यकर्ता मौजूद थे संचालन पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने किया ।