• कोरोना वायरस वैक्सीन अभियान मे पहले फ्रंटलाईन कार्यकताओं को लगेगा टीका
देवास। कलेक्टर श्री चद्रमौली शुक्ला की अध्यक्षता मे जिला टास्क फोर्स बैठक कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में बताया गया कि जिले मे कोरोना वायरस वैक्सीन टीकाकरण अभियान शासन की गाईडलाईन अनुसार चलाया जायेगा। बैठक में कलेक्टर श्री शुक्ला ने सभी विभाग प्रमुखो को अभियान के लिये कोविड-19 गाईडलाईन अनुसार आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दियें। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती शीतला पटले, अपर कलेक्टर श्री प्रकाश सिंह चौहान, अपर कलेक्टर श्री महेन्द्र सिंह कवचे, एसडीएम श्री प्रदीप सोनी, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रिया वर्मा सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एम.पी.शर्मा ने बताया कि कोरोना वायरस वैक्सीनेशन अभियान की जिले में तैयारियां चल रही है तथा अभियान के पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है। बैठक मे एस.एम.ओ. डब्लू.एच.ओ. युनिट इंदौर डॉ. सुधीर सोनी द्वारा पावर पाईंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी गई। जिले मे चिकित्सक स्टॉफ को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिले मे 28 कोल्ड चैन पाईन्ट में आईएलआर, डीप फ्रीजर की पर्याप्त व्यवस्था कि गई जहा वैक्सीन को रखा जावेगा एवं सत्र स्थल तक पहुचाया जावेगा। अंर्तविभागीय समन्वय के साथ जिले मे अभियान को सफल बनाने के लिए हर स्तर पर प्रशिक्षण आयोजित किये गये है।
बैठक में बताया गया कि प्राथमिकता समूह स्वास्थ्य सेवा प्रदाता फ्रंट लाइन कार्यकर्ता, उच्च जोखिम वाले लोग तथा 50 वर्ष से अधिक आयु के लोगो को पहले टीका लगाया जायेगा। बैठक में बताया गया कि अभियान में समुदाय के प्रभावशाली व्यक्ति, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि, नगरीय निकायों के प्रतिनिधि, राष्ट्रीय सेवा योजना तथा नेहरू युवा केंद्र से जुड़े युवा, सामाजिक गतिशीलता के लिए काम करने वाले नेटवर्क एसएम नेट से जुड़े लोग, धर्मगुरु और स्थानीय स्तर पर प्रभाव रखने वाले लोग शामिल हैं।
बैठक में बताया गया कि टीकाकरण अभियान जनप्रतिनिधि, स्थानीय सेलेब्रिटी, मीडिया से जुड़े व्यक्ति, शिक्षा शास्त्री, लोक स्वास्थ्य के विशेषज्ञ और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्थाएं जैसे आईएमए, आईएपी, फोग्सी आदि के सहयोग से अभियान को सफल बनाया जायेगा। अभियान के तहत 2 बार वैक्सीन दी जाएगी। पहले व्यक्ति का रजिस्ट्रेशन होगा, जिसमे उसकी सारी जानकारी आईडी प्रूफ और एड्रेस प्रूफ द्वारा ली जाएगी। वैक्सीन लगने के एक दिन पहले उस व्यक्ति के मोबाइल पर एसएमएस द्वारा जानकारी भेजी जाएगी, कि उसे किस स्थान पर कितने समय पर जाना है। आधार या अन्य कोई दस्तावेज प्रस्तुत करने के बाद ही वैक्सीन दी जाएगी। वैक्सीन लगने के बाद एक एसएमएस और एक लिंक आएगा, एसएमएस में वैक्सीन लग जाने की जानकारी होगी और लिंक से सर्टिफिकेट मिल जाएगा। वैक्सीनेशन टीम मे 5 सदस्य टीम होंगे। इनके सुपरविजन के लिये टीम होगी। जिला प्रशासन तथा स्वास्स्थ्य विभाग के अतिरिक्त अन्य विभागो की भी महत्पूर्ण भुमिका अभियान को सफल बनाने मे होगी। जिले मे इसके लिये भारत शासन की गाईडलाईन अनुसार निरन्तर तैयारिया चल रही है, सत्र स्थल का चयन एवं आवश्यक स्टाफॅ की ड्युटी लगाई जावेगी।
