सिंधिया समर्थक मनोज चौधरी के विधायक पद से इस्तीफे के बाद हाटपिपलिया विधानसभा में उपचुनाव होना है और व हाटपिपलिया के पूर्व विधायक व हाटपिपलिया विधानसभा उपचुनाव मे भाजपा के संभावित प्रत्याशी है मनोज चौधरी। आज मनोज चौधरी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, मनोज चौधरी के कोरोना संक्रमित होने के बाद अब मुख्यमंत्री का 9 सितंबर को होने वाला दौरा स्थगित होने की संभावना तेज़ हो गयी है।
Category: देवास
देवास जिले में आज 37 कोरोना पॉजिटिव मरीजों ने जीती कोरोना से जंग, जिले में अब तक कुल 659 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंचे
देवास 07 सितम्बर 2020/ देवास जिले में आज 37 कोरोना पॉजिटिव मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर अपने घर लौटे। सभी मरीजों ने जाते समय जिला प्रशासन विशेष रूप से कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला, अमलतास अस्पताल के सभी चिकित्सक, कर्मचारी विशेष रूप से कोरोना वार्ड के ड्यूटी डॉक्टर नर्सिंग स्टाफ के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। सीएमएचओ डॉ एम.पी. शर्मा ने बताया कि जिले के 37 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पंहुचे। चिकित्सकों द्वारा मरीजों से सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने और सभी परिचितो को कोविड जैसे लक्षण दिखाई देने या बीमार होने पर तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करने की सलाह दी। डिस्चार्ज हो रहे मरीजों को अस्पताल की ओर से व्यक्तिगत सुरक्षा किट दी गई तथा उन्हें होम कोरेनटाइन में रहने की सलाह दी गई। इस प्रकार आज दिनांक तक देवास जिले में कुल 659 पॉजिटिव मरीज कोरोना मुक्त हुये तथा 156 एक्टिव मरीज देवास जिले से मौजूद हैं।
मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी कलेक्टर को किए आदेश जारी, लिखा ज्यादा फीस लेने वाले स्कूलों पर कार्रवाई करें
मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने ट्यूशन फीस को लेकर सभी कलेक्टर को निर्देश दिए हैं। इसमें कहा गया है कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब स्कूल सिर्फ ट्यूशन फीस ही ले सकते हैं। स्कूल शिक्षा विभाग के उप सचिव केके द्विवेदी ने इसके आदेश जारी किए है। इसमें साफ तौर पर कहा गया है कि सभी निजी स्कूल 24 मार्च 2020 की स्थिति में सिर्फ ट्यूशन फीस ले सकते हैं। अधिक फीस वसूलने वाले स्कूलों के खिलाफ नियमों के तहत कार्यवाही की जाएगी। इधर, सोमवार सुबह 7 बजे से सुबह 10 बजे एमपी बोर्ड की 9वीं से लेकर 12वीं तक की कक्षाओं की ऑनलाइन क्लास शुरू हो जाएगी। इसका प्रसारण दूरदर्शन पर किया जाएगा।
अभिभावकों का आरोप है कि कई स्कूलों ने सालभरकी फीस को ही ट्यूशन फीस में जोड़ दिया। यह फीसलेने पर स्कूल संचालक दबाव बना रहे है। इस संबंध मेंस्कूल शिक्षा विभाग का साफ कहना है कि ऐसा करनेवाले स्कूलों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
फीस को लेकर सबसे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंहचौहान ने निजी स्कूलों को लॉकडाउन की अवधिमें सिर्फ ट्यूशन फीस लेने के आदेश जारी किए थे।बावजूद इसके कई स्कूल पूरी फीस वसूलने पर अड़ेथे। इसको लेकर कुछ स्कूलों ने हाईकोर्ट बेंच इंदौर मेंयाचिका लगाई थी। जिस पर कोर्ट ने सरकार के आदेशपर स्थगन दिया था। इसी बीच हाईकोर्ट जबलपुर कीबेंच में एक स्कूल के मामले में हाईकोर्ट ने सरकार केआदेश को सही बताते हुए सिर्फ ट्यूशन फीस लेनेके आदेश दिए।
देवास – आज आई 616 लोगों की रिपोर्ट मे 16 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव
◆ आज प्राप्त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-
◆ आज प्राप्त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) एक 55 वर्षिय महिला उज्जैन जिला निवासी होने से उज्जैन में जोड़ा जायेगा।
- 1 – आज लिये गये सैम्पल 202
- 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या 616
- 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या 16
- 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 599
- 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्यु संख्या 0
- 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या 32380
- 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या 32153
- 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या 831
- 9 -आज दिनांक तक प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 31089
- 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 37
- 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 659
- 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्टीव मरीजो की संख्या 156
- 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या 0
- 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या 219
- 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’ 227
- 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्यु संख्या 16
- 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे) 2.58
- 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे) 79.30
- 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे) 1.93
(डॉ एम.पी.शर्मा )
मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी
जिला-देवास
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दिनाँक 8/09/20को दोपहर 12:30 बजे करेंगे खरीफ फसल बीमा 2019 की राशि का भुगतान
बागली थाने पर हुआ शिक्षकों का सम्मान में शिक्षक से ज्यादा सम्मानित दूसरा कोई नहीं होता—सूर्यकांत शर्मा अति पु अ
समाज में शिक्षक से ज्यादा सम्मानित कोई दूसरा नहीं होता है,शिक्षक सबके लिए अनुकरणीय होते हैं “उक्त विचार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा के द्वारा कुशल और सुयोग्य थाना प्रभारी सुश्री शैलजा भदौरिया के द्वारा नित नई अनूठी पहल की श्रृंखला में शिक्षक दिवस पर पुलिस थाना परिसर में नगर के विशिष्ट शिक्षकों के सम्मान हेतु आयोजित समारोह में बतौर सभापति व्यक्त किये। श्री शर्मा के द्वारा गद्य और पद्य दोनों शैली में शानदार भाव अभिव्यक्ति के माध्यम से सभी को अभिभूत किया। समारोह को मुख्य अतिथि शिक्षाविद् पं प्रभुदयाल पुरोहित ने संबोधित करते हुए कहा कि “शिक्षक ज्ञान के द्वारा विकारों का सर्वनाश कर संस्कारों के सृजन से राष्ट्र निर्माण की आधारशिला रखता है ” समारोह में विशेष अतिथि के रूप में संकुल प्राचार्य पं वासुदेव जोशी उपस्थित रहे । इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक द्वय जगदीशचन्द्र राठोर,शिवचरण भटुनीया,सीताराम राठोर,हेमेन्द्र शिवहरे,प्रमोद उपाध्याय, श्रीमती दाखा कारपेटर,लेखराज शिवहरे,देवेन्द्र सिंह बैस,पं राकेश नागौरी,प्रफुल्ल द्विवेदी,अजय कुमार गुप्ता,सुश्री लता वर्मा,शीला राठोर,सरोज जौहरी,कीर्ति शर्मा,प्रीति सिसोदिया,मोहन मंसारे,लोकेन्द्र परिहार,मंजू वास्केल के साथ वारिस अली,श्री पुरोहित व श्री जोशी का भी श्री शर्मा व थाना प्रभारी,सब इंस्पेक्टर श्री गेहलोद,श्री निनामा सहित पुलिस अधिकारियों व पुलिस कर्मीयो के द्वारा शाल-श्री फल के साथ पुष्प माला पहनाकर व पेन भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया। समारोह को अतिथियों के अतिरिक्त नगर परिषद अध्यक्ष अमोल राठोर,पूर्व अध्यक्ष डॉ रामचन्द्र राठोर,वरिष्ठ अभिभाषक द्वय राजेन्द्र ईनाणी व सूर्यप्रकाश गुप्ता,पत्रकार राजेन्द्र पाल सिंह सेंगर ,सोमेश उपाध्याय,ओमप्रकाश शर्मा,कमल बडौला तथा विधायक प्रतिनिधि कमल यादव आदि ने भी संबोधित करते हुए थाना प्रभारी की शिक्षक सम्मान की अनूठी पहल का स्वागत करते हुए सम्मानित शिक्षकों को शुभकामनाएं प्रदान की इस अवसर पर जिला अभियान के शिवा यादव,ईशान उपाध्याय,शेखर मराठा,शबनम खान,पत्रकार द्वय सुनिल जायसवाल,अजय उपाध्याय,उत्तम आचार्य,तरूण गोस्वामी,पुरुषोत्तम सिसोदिया आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह का संचालन शिक्षक श्री अली ने किया तथा आभार थाना प्रभारी सुश्री भदौरिया ने माना। समारोह का समापन भजन गायक जितेन्द्र चावडा के राष्ट्रगीत के साथ संपन्न हुआ। समारोह में पं रामाधार जी द्विवेदी की अनुपस्थिति में उनका सम्मान श्री नागौरी को पुलिस अधिकारियों ने सामूहिक रूप से ससम्मान भेंट किया।
? उत्तम आचार्य बागली
12 सितंबर से चलेंगी 80 नई पैसेंजर ट्रेनें , इन ट्रेनों के लिए 10 सितंबर से शुरू होगा रिजर्वेशन देखे शूरु होने वाली 80 ट्रेनों की पुरी लिस्ट
लंबे समय से आम नागरिकों के लिए बंद ट्रेन अब होगी शुरू रेलवे ने 80 ट्रेनों को 12 सितंबर से चलाने का फैसला लिया है जिनके रिजर्वेशन 10 सितंबर से शुरू होंगे इन ट्रेनों के शुरू होने से अब देश के आम नागरिकों को राहत मिलेगी। बीते कई महीनों में लॉकडाउन के समय ट्रैन बंद थी अब अनलॉक के साथ खुलते देश में अब आम नागरिकों के लिए रेलवे का द्वारा शरू की गई ट्रेनों से आम नागरिकों को आवागमन की सुविधा होगी।
देवास पुलिस को मिली सफलता – पेट्रोल पंप को लूटने की योजना बनाते हुए 7 सदस्य गैंग गिरफ्तार
देवास। कोतवाली पुलिस देवास को मिली सफलता पुलिस ने एक डकैत गैंग को पकड़ा है। पुलिस ने इस गैंग से कुछ हथियार और 13 मोटरसाइकिल सहित करीब लाखो का सामान बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक शिवदयाल सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि यह 7 सदस्य वाली गैंग उज्जैन रोड रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे बैठकर एक पेट्रोल पंप को लूटने की योजना बना रहे थे, इसी समय यह गैंग पुलिस के हत्थे लग गयी। जब यह गैंग लूट की योजना बना रहे थे तभी इसकी मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई। तभी तत्काल पुलिस टीम बनाकर चारों तरफ से गैंग की घेराबंदी कर गैंग के सभी सदस्यों को धर दबोचा।
आयपीसी एक्ट 428 एवं 429 के अनुसार किसी जानवर को प्रताडित नहीं कर सकते
देवास। मोती बंगला कोठी रोड निवासी ज्योति पांजलकर ने सिटी कोतवाली में थाना प्रभारी को आवेदन देकर बताया कि लॉक डाउन के समय कोठी रोड की झाड़ी के पास एक कुतिया ने बच्चे दिए थे वे बच्चे हमारे घर आ गए थे। मानवतावश मैने उनकी देखभाल की व उनका इलाज करवाया तथा पशु चिकित्सालय के कम्पाउंडर द्वारा उन्हें रेबिज केे इंजेक्शन भी लगवाए गए है। जिससे कि इन बच्चों से अब किसी को कोई खतरा नहीं है। पंडित राजेन्द्र चौधरी के बेटे ने सीएम हेल्प लाईन में रिपोर्ट की जिसकी वजह से 4 सितम्बर को निगम की टीम इन बच्चों को पकडऩे आई तो हमने इसका विरोध किया कि इन बच्चों की माँ को किसी ने मार दिया है ये चार पांच माह के छोटे छोटे बच्चे किसी को नुकसान नहीं पहुंचा सकते और इन्होने अभी तक किसी भी राहगिर को या अन्य किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है। आयपीसी एक्ट 428 एवं 429 के अनुसार किसी भी जानवर को प्रताडित नहीं किया जा सकता है। इस बात को सुनकर नगर निगम की टीम वापस चली गई। इसके पश्चात पं. राजेन्द्र चौधरी ने हमारे खिलाफ थाने में आवेदन दिया तथा मांग की है कि इन कुत्ते के बच्चों को यहां से हटाया जाए। पं. चौधरी द्वारा दिया गया आवेदन पूरी तरह से झूठा है। श्रीमती पांजलकर ने बताया कि पं. चौधरी ने कहा था कि अगर इन कुत्ते के बच्चों को यहां से नहीं हटाया गया तो हम इनको जहर देकर मार देंगे। अगर इन बच्चों को कुछ भी होता
शिक्षक दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने किया शिक्षको को सम्मानित व्यक्ति के निर्माण में शिक्षक की भूमिका अहम होती है – विजय श्रीवास्तव
देवास। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव ने बताया कि भारत के द्वितीय राष्ट्रपति, महान शिक्षाविदभारत रत्न से सम्मानित डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के अवसर पर समाज के वरिष्ठ शिक्षाविद पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी विजय श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में समाज के सम्माननीयजन जिन्होंने शिक्षा के साथ ही खेल के क्षेत्र में निष्ठापूर्वक कार्य करते हुए समाज को गौरवान्वित किया उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मनुष्य के विकास में माता-पिता के साथ ही शिक्षा ,खेल एवं अन्य क्षेत्रों में गुरु की भूमिका सीखने में महत्वपूर्ण होती हैं एवं व्यक्ति के निर्माण में शिक्षक भी भूमिका अहम होती है। उन्हें कोरोना संक्रमण को देखते हुए पी डी सक्सेना ( पी जी बी टी कालेज), दिव्या निगम प्राचार्य नूतन उ मा वि देवास, हेमेन्द्र निगम खेल प्रशिक्षक, अनिल श्रीवास्तव खेल प्रशिक्षक,मुकेश निगम एवं प्रवीण श्रीवास्तव को शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए उनके घर जाकर शाल, श्रीफल एवं प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर समाज के पवन श्रीवास्तव, जितेंद्र श्रीवास्तव, जितेंद्र दीपक श्रीवास्तव ,शाशि खरे, तस्मिं श्रीवास्तव सहित समाजजन उपस्थित थे। सम्मान समारोह का संचालन प्रदीप खरे ने किया तथा आभार अशोक निगम मुन्ना ने माना।
