मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल 12वीं का रिजल्ट घोषित हुआ, देखें मेरिट लिस्ट

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आज 3 बजे 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया।

• मंदसौर की प्रिया और रिंकू ने विज्ञान वर्ग में 495, • रीवा की खुशी सिंह ने कला में 486
• वाणिज्य में नीमच के मुफद्दल 487 अंक के साथ टॉपर; इस बार कुल 3.56% कम पास हुए

यहाँ देखे रिजल्ट??

http://www.mpresults.nic.in/


इस बार 68.81% रेगुलर और 28.70% प्राइवेट स्टूडेंट पास हुए। पिछले साल एमपी बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट 72.37% रहा था। इस बार 3.56% कम स्टूडेंट पास हुए। हालांकि, एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है। छात्राएं 73.40% पास हुईं जबकि64.66% छात्र सफल रहे।सरकारी स्कूलों को 71.43% और प्राइवेट स्कूल का 64.93% रहा एक बार फिर सरकारी स्कूलों का परिणाम बेहतर रहा है। इस बार शासकीय स्कूल में 71.43% और प्राइवेट स्कूल में 64.93% छात्र-छात्राएं पास हुए।

मेधावी छात्रों के लिए फिर शुरू हुई लैपटॉप योजना

मेधावी विद्यार्थियों के लिए लैपटॉप देने की योजना फिर शुरू हो गई है। 12वीं परीक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप दिए जाएंगे। उन्हें 25 हजार रुपए और सर्टिफिकेट भी दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अस्पताल में भर्ती होने के बादभी काम कर रहे हैं। उन्होंने रविवार को समीक्षा बैठक के बाद इसकी घोषणा की। 2019-20 के लिए एमपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में टॉपर स्टूडेंट्स को योजना का लाभ मिलेगा। लैपटॉप प्राइवेट और नियमित दोनों तरह के छात्रों को दिए जाएंगे।

10वी और 12वी का रिजल्ट 30 साल में पहली बार दोनों अलग-अलग

उज्जैन की भेरूगढ़ जेल में फैला संक्रमण, 150 कैदियों को किया गया आइसोलेटेड

संक्रमित कैदियों के कांटेक्ट में आए 15 कैदियों की जांच, सभी बंदियों की स्क्रीनिंग हो रही

उज्जैन:केन्द्रीय जेल भैरवगढ़ में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद पाजिटिव मरीजों के कांटेक्ट में आये 15 कैदियों को जांच में लिया गया है जबकि 150 कैदी, जिन्हें सर्दी, खांसी या बुखार जैसे लक्षण है उन्हें आइसोलेट भी कर दिया गया है। जेल में बंद सभी कैदियों की स्क्रीनिंग और जांच जेल प्रशासन द्वारा कराई जा रही है।

जेल अधीक्षक अलका सोनकर ने बताया कि कोरोना संक्रमण की वजह से जेल प्रशासन द्वारा सभी कैदियों की स्क्रीनिंग व जांच की जा रही थी। आईसीएमआर टीम द्वारा पिछले दिनों 136 लोगों की जांच की गई जिनमें से 60 लोगों की सैंपलिंग हुई थी। इनमें से 5 कैदी कोरोना पॉजिटिव पाये गये जबकि बुखार, सर्दी, खांसी के लक्षण वाले 150 कैदियों को आइसोलेट भी किया गया है। आईसीएमआर टीम के डॉक्टर ने चर्चा में बताया कि केन्द्रीय जेल में दो कोरोना पॉजिटिव मरीज पूर्व में मिले थे। वर्तमान में जो 5 कोरोना मरीज सामने आये हैं उनमें से एक मरीज पूर्व के दो मरीजों के कांटेक्ट में था, जबकि 4 की कांटेक्ट हिस्ट्री भी जांच रहे हैं। डॉक्टर ने बताया कि कनेक्टिंग वाले 15 लोगों को भी आइसोलेट किया गया है। जेल अधीक्षक अलका सोनकर के अनुसार जेल में जो नये बंदी आ रहे हैं उनको जांच के उपरांत अलग रखा जा रहा है साथ ही जेल में डॉक्टरों द्वारा स्क्रीनिंग के माध्यम से सभी कैदियों की जांच नियमित जारी है।

यह कहना है आरआरटी का हालात बिगडऩे की आशंका इधर रैपिड रिस्पांस टीम का कहना था कि
केंद्रीय भैरवगढ़ जेल परिसर का अपना दायरा है। ऐसे में वहां बंद कैदियों को सामाजिक दूरी का पालन करना और मुंह पर मॉस्क लगाए रखना अति आवश्यक है। चूंकि सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो रहा था, अत: हमें जांच के दौरान चिंता लग रही थी। वहीं कैदी भी डरे हुए थे। अभी तक का अनुभव बताता है कि यदि जेल में सावधानियां नहीं रखी गई और एक बार कोरोना संक्रमण फैला तो बहुत बड़ी समस्या खड़ी हो जाएगी।

पूर्व फारेस्ट एस डी ओ पाराशर का निधन

काटाफोड़। विगत दिवस नगर के ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ अनुराग पाराशर के पिता, हरीश पाराशर के काका व फारेस्ट विभाग के पूर्व एस डी ओ श्री श्यामसुंदर पाराशर का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन पर संपूर्ण ब्राह्मण समाज के साथ ही समस्त नगरवासियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

बालकृष्ण शर्मा कांटाफोड़

फेल विद्यार्थी निराश न हो – मुख्यमंत्री श्री चौहान”रूक जाना नहीं”; योजना में पुन: मिलेगा अवसर

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा मण्डल की 2020 परीक्षा में अनुत्तीर्ण विद्यार्थी निराश न हो। उनके लिये ‘रूक जाना नहीं’ योजना लागू की गई है। इस योजना में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को पुन: परीक्षा देने का अवसर दिया जाएगा। योजनान्तर्गत पात्र विद्यार्थी कक्षा 10 के लिये 28 जुलाई और कक्षा 12 के लिये 5 अगस्त तक एम.पी. ऑनलाइन कियोस्क के माध्यम से अथवा स्वयं ऑनलाइन निर्धारित शुल्क जमा कर परीक्षा के लिये पंजीयन करा सकेंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि योजना माध्यमिक शिक्षा के ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने वर्ष 2018 की ‘रूक जाना नहीं’ योजना के अंतर्गत कक्षा 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है परंतु वह कक्षा 12वीं की परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो सकें है, वे भी योजना का लाभ उठाकर अगस्त माह में होने वाली परीक्षा में शामिल हो सकते है। परीक्षा प्रश्न-पत्र मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के पाठ्यक्रम अनुसार ही होंगे तथा केवल अनुत्तीर्ण विषयों की ही परीक्षा देनी होगी।

‘रूक जाना नहीं’ योजना में यह भी प्रावधान है कि यदि किसी कारणवश परीक्षार्थी माह अगस्त 2020 की परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हो पाते तो वे शेष अनुत्तीर्ण विषयों की परीक्षा माह दिसम्बर 2020 में दे सकते है। इसके लिये उन्हें पुन: अपना पंजीयन एम.पी. ऑनलाइन पर करवाना होगा। इस प्रकार विद्यार्थियों को दूसरा अवसर भी प्रदान किया जायेगा।

जुलाई 2020 में आयोजित प्रथम चरण की परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले परीक्षार्थी को ही कक्षा 11वीं में नियमित प्रवेश की पात्रता होगी। द्वितीय चरण में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को कक्षा 11वीं में नियमित प्रवेश नहीं मिलेगा। परंतु वे वर्ष 2022 के जून माह में रूक जाना नहीं योजना अंतर्गत 12वीं की परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगे।

बेटे के पॉजिटिव आने के बाद भाजपा नेता गोलू शुक्ला ने क्वॉरेंटाइन से आकर गलत तरीके किये मंदिर मे दर्शन, होगा केस दर्ज

भक्तों से भेदभाव नेताओं, मंदिर कर्मचारियों व निजी सुरक्षाकर्मियों को महंगा पड़ गया। नागपंचमी पर महाकालेश्वर मंदिर और नागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए अनधिकृत तरीके से प्रवेश करने के मामले में इंदौर के भाजपा नेता गोलू शुक्ला और उनके साथी दीपेंद्रसिंह सोलंकी सहित अन्य पर एफआईआर दर्ज करने की तैयारी है। मंदिर प्रबंध समिति ने इसके लिए महाकाल थाना पुलिस को पत्र भेजा है। आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन करने पर धारा 188 व महामारी एक्ट के प्रावधानों में कार्रवाई की जाएगी। बड़ी बात यह है कि हाल ही में शुक्ला के बेटे पॉजिटिव मिले हैं। उन्होंने खुद के होम क्वारेंटाइन होने की बात कही थी। इसके बावजूद वे उज्जैन आए। नियम तो तोड़ा ही, साथ ही लोगों की जान खतरे में डाली। मंदिर में अनधिकृत प्रवेश की जानकारी मंदिर समिति अध्यक्ष कलेक्टर आशीष सिंह को लगने पर उन्होंने प्रशासक सोजानसिंह रावत को आदेश दिया गोलू और दीपेंद्र के विरुद्ध धारा 188 का प्रकरण तत्काल दर्ज कराएं तथा वीडियो फुटेज के आधार पर ऐसे अनधिकृत प्रवेश किया

शुक्ला प्रोटोकॉल से आए, अखाड़े से होकर नागचंद्रेश्वर पहुंचे

नागपंचमी पर गोलू शुक्ला मंदिर के प्रोटोकॉल ऑफिस की मदद से शाम 4 बजे करीब मंदिर परिसर में पहुंचे थे। उन्होंने महाकालेश्वर के दर्शन किए। फिर उन्होंने मंदिर कर्मचारियों से नागचंद्रेश्वर जाने की बात कही। कर्मचारियों ने मना कर दिया तो वे महानिर्वाणी अखाड़े में पहुंचे। वहां महंत विनीत गिरि से परिचय किया। महंत आराम के लिए चले गए, इसके बाद एक साधु की मदद से नागचंद्रेश्वर में दर्शन किए।

शुक्ला- अखाड़े के माध्यम से दर्शन किए

अवैध तरीके से प्रवेश नहीं किया। यदि हम ऐसा करेंगे तो कार्यकर्ताओं और नेताओं पर क्या प्रभाव जाएगा। महंतजी से बात हो गई थी, उनसे मिलना भी हो गया। वहीं से दर्शन के लिए गए। प्रशासन जो चाहे करता रहे, कोई दिक्कत नहीं है। भगवान से मिलने से कोई रोक सकता है क्या?

महंत- मैं तो उन्हें जानता तक नहींमैं उन्हें नहीं जानता।

वे आए और बैठे थे। किसी ने परिचय दिया, नमस्कार हुई। चूंकि रातभर की थकान थी, इसलिए मैं आराम करने चला गया। मैंने दर्शन के लिए उन्हें परमिशन नहीं दी। वे कैसे गए यह मुझे नहीं पता। प्रवेश की व्यवस्था पूरी प्रशासन के पास थी।

जेल मे दाखिल होने से पहले केदियो को कराना होगा कोरोना टेस्ट, म.प्र. शासन ने जारी किये आदेश

• कोरोना रिपोर्ट आने तक सभी को जेलों में नएक्वारेंटाइन बैरक में रखा जाएगा

• प्रदेश की जेलों में कैदियों से 31 अगस्त तक मुलाकात पर रोक लगाई गई है

मध्यप्रदेश की जेलों में अब किसी भी बंदी को बिना कोरोना टेस्ट कराए इंट्री नहीं दी जाएगी। जेल में दाखिल करने के पहले आरोपी का कोरोना संबंधी टेस्ट कराना होगा। टेस्ट रिपोर्ट आने तक बंदी को जेल की नए क्वारेंटाइन बैरक में रखा जाएगा। इस संबंध में मध्यप्रदेश शासन की ओर से आदेश भी जारी कर दिए हैं। इधर, पहले से ही बंदियों से 31 अगस्त तक जेल में मुलाकात पर रोक है।शासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि न्यायालय के आदेश से न्यायिक हिरासत में भेजे जाने वाले बंदियों को कोरोना संबंधी टेस्ट कराने के बाद ही जेलों में दाखिल किया जाएगा। यह आदेश प्रदेश के सभी कलेक्टर, एसपी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और सिविल सर्जन के साथ ही सभी जेल अधीक्षक को भेज दिए गए हैं।

तीन बार बढ़ाई जा चुकी है मुलाकात की अवधि

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के चलते 23 मार्च से लॉकडाउन शुरू किया गया था। इसके तहत जेल में बंदियों से मुलाकात पर भी 31 मई तक रोक लगा दी गई थी। वहीं, प्रदेश में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए मुलाकात पर रोक की अवधि एक माह और बढ़ाकर यह 30 जून तक कर दी थी। इसके बाद शासन के आदेश पर अब इसे 31 जुलाई तक कर दिया गया। अब इसे फिर बढ़ाकर 31 अगस्त कर दिया गया है।

कोरोना के बढ़ते संक्रमण से पुलिस प्रशासन हुआ शक्त बिना मास्क वालो पर की जा रही चालानी कार्रवाई

देवास (कांटाफोड़)। थाना प्रभारी जयराम चौहान के मार्गदर्शन में पुलिस प्रशासन द्वारा प्रतिदिन बिना मक्स लगाए राहगीरों को समझाइश दी जा रही है साथ ही मोटरसाइकिल पर बेवजह घूम रहे बिना मास्क लोगों पर नियानुसर चालानी कार्रवाई की जा गई । ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ रहे लगातार कोरोना संक्रमण को लेकर पुलिस विभाग के द्वारा बार बार जागरूक किया का रहा है। साथ ही लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की हिदायत भी दी जा रही है।

?बालकृष्ण शर्मा (कांटाफोड़)

Dewas- आज आई 193 लोगों की रिपोर्ट मे 4 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन देवास दिनांक 27 जुलाई 2020

1 – आज लिये गये सैम्‍पल 274
2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या 193
3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या 4
4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 189
5 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या 416
6 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 24
7 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 332
8 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या 74

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे पाजिटिव केसेस जानकारीः.

1 पता – वार्ड 13 सोनकच्छ देवास, पुरूष,उम्र 50 वर्ष
2 पता – कजलास,सोनकच्छ देवास, पुरूष,उम्र 55 वर्ष
3 पता – गोतम नगर, देवास, पुरूष,उम्र 30 वर्ष
4 पता – मुखर्जी नगर ,देवास महिला ,उम्र 62 वर्ष

(डॉ एम पी शर्मा )  
मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी   
जिला-देवास

आज मुख्यमंत्री दे सकते हे मेधावी छात्रों को तोहफा

मध्यप्रदेश शिक्षा मंडल कल 12th का रिजल्ट घोषित करने जा रही है। आज रायसेन में स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने यूनिवार्ता से चर्चा करते हुए कहा कि उनकी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मेधावी छात्रों को 25 हजार और लैपटॉप देने के संबंध में चर्चा की है। कल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मेधावी छात्रों को तोहफा देंगे। इस तोहफे में मेधावी छात्र को 25 हजार ओर लेपटॉप देने के घोषणा करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने बताया कि बे उत्तीर्ण होने बाले छात्रों को बधाई देते हैं तथा उन्होंने कहा कि कम अंक बाले छात्र भी निराश न हों।

थाना सिविल लाइन की अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही निरन्तर जारी

आज दिनांक को मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि विध्यांचल स्कूल के पास पानी की टंकी के निचे बैठकर कुछ लोग जुआ खेल रहे है सूचना पर मय हमराह फोर्स के रेड किया कुल 8 आरोपियों वसीम पिता रफीक उम्र 32 वर्ष ,मोहसिन पिता अनवर उम्र 32 वर्ष ,इरफान पिता रमजान उम्र 32 वर्ष , दानिश पिता मोइन नागौरी ,शोहेब पिता अजीज खान उम्र 25 वर्ष ,एजाज पिता यूसुफ उम्र 30 वर्ष,बबलू पिता फारुख उम्र 32 वर्ष ,शेहजाद खान को जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा कुल 26020 रुपये नगदी एवं 52 ताश कें पत्ते जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ अधिनियम का कायम किया गया । सम्पूर्ण कार्यवाही में उनि विजेंद्र सिंह सोलंकी ,प्रधान आरक्षक ठाकुर लाल , आरक्षक रवि, नवीन ,सुरपाल ,महेश पांचाल जितेंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।