सावन आज से लेकिन 7 ज्योतिर्लिंगों के लिए 21 जुलाई से शुरू होगा
हिंदू पंचांग की व्यवस्था के कारण हर साल पश्चिम और दक्षिण भारत में 15 दिन की देरी से शुरू होता है सावन
6 जुलाई से सावन का महीना शुरु हो गया है, लेकिन यह 12 में से 5 ज्योतिर्लिंग के लिए ही हे, अन्य 7 ज्योतिर्लिंग के लिए सावन महीने की शुरूआत 21 जुलाई से होगी। काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित गणेश मित्र का कहना है कि ऐसी स्थिति हिंदू पंचांग की व्यवस्था के कारण हर साल बनती है देश के उत्तर मध्य और पूर्वी राज्यों में पूर्णिमा के बाद नए हिंदू महीने की शुरुआत होती है। इसे पुर्णिमान्त महीना कहा जाता है। मध्य प्रदेश बिहार राजस्थान और उत्तर प्रदेश जैसे राज्य इसमें शामिल है। यहां 6 जुलाई से सावन माह शुरू होगा। पंडित मिश्र ने बताया कि पश्चिम और दक्षिण भारत में अमावस्या के अगले दिन से नवा महीना शुरु होता है। जिसे अमांत महीना कहते हैं। इस वजह से हर साल गुजरात महाराष्ट्र आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु सहित दक्षिण भारत में 15 दिन की देरी से सावन की शुरुआत होती है। इन राज्यों में 7 ज्योतिर्लिंग आते हैं यहां 21 जुलाई से सावन शुरू होता है। इनके अलावा नेपाल और उसके पास के भारतीय राज्यो के साथ हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में सौर कैलेंडर के अनुसार त्यौहार मनाए जाते हैं इसलिए इन जगह सावन की तारीख में अलग-अलग होती है।
प्रदेश में तीसरे नंबर पर आई देवास की युक्ता चौधरी ने कहा मैं कलेक्टर बनाना चाहूती हूं: इस बात कलेक्टर श्री शुक्ला ने युक्ता को अपनी कुर्सी पर बैठाया, शुभकामनाएं दी
देवास जिले के 10 बच्चों ने दसवीं बोर्ड की परीक्षा की प्रावीण्यआ सूची में पाया स्था-न
कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने विद्यार्थियों को किया सम्मा नित, दी बधाईयां
देवास। माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाई स्कूल परीक्षा के घोषित परिणाम में जिले के 10 बच्चों ने प्रावीण्य सूची में स्थान पाया। इन मेधावी बच्चों का कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने सोमवार को कलेक्टर कार्यालय में बुलाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर हाई स्कूल परीक्षा परिणाम की प्रावीण्य सूची में प्रदेश में तीसरे स्थान पर आने वाले युक्ता चौधरी से जब कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने पूछा की आप बड़े होकर क्या बनोगी। इस पर युक्ता ने कहा कि वे बड़े होकर कलेक्टर बनाना चाहती हूं। कलेक्टर श्री शुक्ला ने इस बात पर युक्ता को अपनी कलेक्टर की कुर्सी पर बैठाया तथा उन्हें शुभकामनाएं दी। कलेक्टर श्री शुक्ला ने सभी बच्चों से परिचय लेकर उनके लक्ष्य के बारे में पूछा तथा उन्हें उसे पाने के लिए शुभकामनाएं दी। कलेक्टर श्री शुक्ला ने कहा कि माता-पिता और शिक्षकों के कारण विद्यार्थी ऊंचाईयों को छूते हैं। छात्र-छात्राओं की मेहनत से न सिर्फ उनके माता-पिता और शिक्षक बल्कि देवास जिला गौरान्वित हुआ है। यह जिले के लिए बहुत ही प्रसन्नबता और खुशी के क्षण हैं। उन्हों ने बच्चों को अधिक से अधिक मेहनत कर अपने जीवन के लक्ष्यों को पाने के लिए प्रेरित किया। प्रदेश की मेरिट सूची में जिले के विद्यार्थी देवास के उत्कृष्ट विद्यालय की छात्रा युक्ता चौधरी पिता राजू चौधरी ने प्रदेश की मेरिट सूची में 03 तीसरे स्थान आई है। उन्होंने 300 में से 299 अंक प्राप्त किए हैं। इसी प्रकार उत्कृष्ट विद्यालय की अम्बिका मिश्रा पिता धर्मेंद्र मिश्रा ने 300 में से 298 अंक लाकर प्रदेश में पांचवा स्थान प्राप्त किया है। उत्कृष्ट विद्यालय देवास की ईशा सोलंकी पिता मानसिंग सोलंकी ने 300 में से 297 अंक प्राप्त कर प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त किए हैं। सरस्वती एसएम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खातेगांव के कार्तिक उपाध्याय पिता चंद्रकांत उपाध्याय ने 400 में से 395 अंक अर्जित कर प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार आदर्श एस मंदिर हाई स्कूल कन्नौद की विशाखा भारतीय पिता दिलीप भारतीय ने 300 में से 296 अंक, सांदीपनी उ.मा.वि. राजोदा देवास की भावना नागर पिता माखन नागर ने 300 में से 296 अंक, उत्कृष्ट विद्यालय देवास की तनुश्री पिता दौलतसिंह सोलंकी ने 300 में से 296 अंक, उत्कृष्ट विद्यालय देवास के युवराजसिंह गौड़ पिता आनंदसिंह गौड़ ने 300 में 296 अंक तथा प्रियांशु विश्वकर्मा पिता नरेश विश्वकर्मा ने 300 में से 296 अंक अर्जित कर इन सभी ने प्रदेश में 9वां स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार इंदर एंड प्रभा शर्मा गर्ल्स तिवाड़िया रोड खातेगांव की अंजलि गुर्जर पिता राजभवन गुर्जर ने 400 में से 394 अंक प्राप्त कर प्रदेश में दसवां स्थान प्राप्त किया है। इस दौरान जिले की प्रावीण्य सूची में शामिल बच्चों को भी कलेक्टर श्री शुक्ला ने सम्मानित किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्रीमती शीतला पटले, प्राचार्या उत्कृष्ट विद्यालय श्रीमती चंद्रावती जाधव, शिक्षक मिर्जा मुशाईद बैग, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक मौजूद थे।
लगातार खबरें देखने के लिए चैनल लाइव अपडेट के यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें ??
हर-हर महादेव के जयघोष, मंत्रोच्चारण व घंटियों की गूंज के बीच श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा में विराजमान बाबा बर्फानी के पहले दर्शन करने के लिए तैयार हो जाएं। पांच जुलाई, रविवार से पवित्र गुफा में सुबह-शाम दिव्य आरती शुरू होने जा रही है, जिसका पहली बार दूरदर्शन पर प्रसारण होगा। श्रद्धालु घर बैठे पवित्र हिमलिंग के दर्शन कर पाएंगे। दिल्ली दूरदर्शन पर सुबह छह बजे व शाम सात बजे लाइव प्रसारण होगा। श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड ने दूरदर्शन के साथ मिलकर प्रबंध कर लिए हैं। कोरोना की चुनौतियों के बीच श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने अभी यात्रा शुरू करने को लेकर तिथि की घोषणा तो नहीं की है, लेकिन प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
हर साल छड़ी मुबारक का नेतृत्व करने वाले श्रीनगर में दशनामी अखाड़े के महंत देंपेंद्र गिरि जी महाराज व्यास पूर्णिमा पर पांच जुलाई को लिद्दर नदी किनारे पूजा अर्चना करेंगे। लॉकडाउन के कारण श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड जम्मू कार्यालय में प्रथम पूजा कर चुका है। पहले यह पूजा चंदनवाड़ी में होती थी। जम्मू में बोर्ड कार्यालय में हुई पूजा में श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिपुल पाठक, श्री अमरनाथ और बाबा बुड्ढा अमरनाथ यात्री न्यास के पदाधिकारियों ने भाग लिया था।