देवास: शहर के ए बी रोड पर बना नवनिर्मित ब्रिज राम नगर से बावड़ियां पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए यातायात पुलिस देवास द्वारा उक्त ब्रिज पर टू व्हीलर दोपहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है व सभी दो पहिया वाहन चालकों से पुलिस ने अनुरोध किया है कि आवागमन हेतु ब्रिज का उपयोग ना करते हुए नीचे की सड़क का उपयोग करें, ब्रिज का उपयोग करने पर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।
बता दे की ब्रिज के शुभारंभ के बाद ब्रिज पर कई दुर्घटना घट चुकी है पहले भी एक युवक की मौत हो गई थी व बीते दिनों एक पुलिसकर्मी की भी मौत हो गई साथ ही कई दुर्घटना घट चुकी हैं जिसको देखते हुए पुलिस ने ब्रिज पर दोपहिया वाहन के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया है, ये प्रतिबंध कब तक रहेगा यह अभी निश्चित नही है।
Category: देवास
Dewas: सूर्य विजय हनुमान मंदिर के स्थापना दिवस पर चार दिवसीय वार्षिक उत्सव विष्णु यज्ञ के साथ हुआ प्रारंभ
देवास। शहर के भट्ट बावड़ी स्थित श्री सूर्य विजय हनुमान मंदिर समिति के द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी मंदिर का 28वा स्थापना दिवस वार्षिक उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। प्रतिवर्षनुसार चार दिवसीय कार्यक्रम आज सुबह से प्रारंभ हुआ, जिसके अंतर्गत आज 6 जून को सुबह हेमाद्री स्नान के साथ विष्णु यज्ञ आरंभ हुआ।
पंडित गणेश दुबे ने बताया कि आज सुबह 7 बजे हेमाद्री स्नान व बाबा का रुद्राभिषेक के साथ स्थापना दिवस कार्यक्रम प्रारंभ हुआ, चार दिवसीय कार्यक्रम अंतर्गत आज रात 8 बजे सुंदरकांड पाठ व आरती रात 9.30 बजे की जाएगी।
दिनाक 8 जून 2023 को रात्रि 8:00 बजे भजन संध्या का आयोजन किया होगा जिसमे सुप्रसिद्ध भजन गायक द्वारका मंत्री द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। दिनाक 9 जून 2023 को रात्रि 8:00 बजे 11 सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया जावेगा व दिनाक 10 जून 2023 को यज्ञ की पूर्णाहुति व शोभायात्रा के साथ दोपहर 2 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जावेगा। प्रतिदिन यज्ञ की आरती शाम 5 बजे की जावेगी।समिति के पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में हिस्सा लेने का आग्रह किया है।
Dewas ऑल इंडिया संगीत, नृत्य और ड्रामा प्रतियोगिता में देवास के छात्रों ने हांसिल की कई उपलब्धि, दिसंबर में जायेंगे थाईलैंड
देवास। अखिल भारतीय सांस्कृतिक संघ ग्लोबल हार्मोनी यूनेस्को द्वारा पुणे में आयोजित ऑल इंडिया संगीत नृत्य और ड्रामा प्रतियोगिता में साईं कला संगीत क्लासेस के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उपलब्धि हासिल की। क्लासेस संगीत छात्रों में लालिमा सक्सेना ने गायन में द्वितीय स्थान, आराध्य बोडसे ने नृत्य में चेयरमैन अवार्ड, प्रसून झांसी वाले ने सिंथेसाइजर में द्वितीय स्थान, आयुष्मान चौहान ने तबला में तृतीय स्थान, देवेंद्र बैरागी ने हारमोनियम में तृतीय स्थान, कैलाश कौशल ने गायन में चेयरमैन अवार्ड, अभय मूले ने गायन में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में पूरे भारतवर्ष से 8000 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता 21 से 31 मई तक चली, जिसका पुरस्कार वितरण समारोह 1 जून को आयोजित किया गया। विजेता हुए समस्त प्रतियोगी इसी वर्ष दिसंबर महीने में पटाया थाईलैंड में आयोजित होने वाले ऑल इंडिया म्यूजिक, डांस एवं ड्रामा प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए योग्य है। यह सांई कला संगीत क्लासेस के लिए बहुत गर्व की बात है। छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए संगीत शिक्षक शिरीष चांदोलीकर आभार मानते हुए बधाई दी।
मैं भी सावरकर : कार्यक्रम में ओजस्वी वक्ता कपिल मिश्रा ने श्रोताओं में भरा देशभक्ति का नया जोश
देवास। सावरकर जयंती की पूर्व संध्या पर मल्हार स्मृति मंदिर में आयोजित मैं भी सावरकर कार्यक्रम में दिल्ली के भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने अपनी ओजस्वी वक्तव्य से परिसर में बैठे सभी श्रोताओं में देशभक्ति का नया जोश भर दिया।
पार्षद अजय तोमर और संस्था समर्थ सारथी द्वारा आयोजित मैं भी सावरकर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, देवास विकास प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल एवं विशेष अतिथि पूर्व महापौर शरद पाचुनकर, सुभाष शर्मा, ओम जोशी, संस्था संयोजक अजय अग्रवाल उपस्थित हुए। दिल्ली से आए भाजपा नेता और हिंदू इको सिस्टम संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल मिश्रा, प्रसिद्ध साहित्यकार दिलीप जाधव (बाबा साहब), एवं मप्र रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भोपाल के प्रदीप त्रिपाठी कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे। जनता से लबरेज इस कार्यक्रम में सबसे पहले कार्यकर्ताओं ने अतिथि सत्कार के कार्यक्रम के बाद आयोजक अजय तोमर ने अपने स्वागत भाषण के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया। तत्पश्चात इतिहासकार दिलीप जाधव ने सावरकर जी और देश से जुड़े कई रोचक तथ्य जैसे राष्ट्रीय ध्वज के मध्य में अशोक चक्र सावरकर जी के माध्यम से स्थापित हुआ। सभा में बैठे महापौर प्रतिनिधि ने बताया कि देश में महापौर शब्द और दायित्व की स्थापना भी सावरकर ने की थी। रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रदीप त्रिपाठी ने सावरकर जी के जीवन और देश की स्वतंत्रता के लिए किए गए संघर्ष पर विस्तृत प्रकाश डाला। अंत में देश के ओजस्वी वक्ता और युवा राष्ट्रवादी दिलों की धडक़नों पर राज करने कपिल मिश्रा ने मंच संभाला और देश धर्म के कई मुद्दों पर तालियां बटोरी। अपने एक घंटे के विस्तृत वक्तव्य में कपिल मिश्रा ने वीर सावरकर से प्रारंभ होकर, मोदी, योगी, लव जेहाद, केरेला स्टोरी, नए संसद भवन और देश के कई ज्वलंत मुद्दों पर बेबाकी से अपनी स्पष्ट राय रखी। साथ ही आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए सभी को कमर कसने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम के अंत में पार्षद प्रतिनिधि प्रवीण वर्मा ने उपस्थित अतिथियों का आभार माना और वन्दे मातरम गीत और भारत माता के जयकारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राम सोनी, भाजपा नेता नरेंद्र सोलंकी, प्रतीक सोलंकी, नवीन सिंह सोलंकी, पार्षद संजय दायमा, भूपेश ठाकुर, गणेश पटेल, आलोक साहू, गोपाल खत्री, अजय पडियार, नितिन आहूजा, अजब सिंह सेधव, ऋतु सवनेर, संजय ठाकुर, सोनू परमार, निलेश वर्मा, रामचरण पटेल, जितेंद्र मकवाना, सचिन जोशी, मनीष सोलंकी, ईश्वर परसिया, पंकज वर्मा, योगेश शर्मा, नितिन शेल्के, सुरेंद्र परिहार, रोहित शर्मा, शुभम जाधव, हरिसिंह धनगर आदि कई भाजपा नेता व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Dewas शहर के बप्पा क्रिएशन इंडिया की विदेशों में तेजी से बढ़ रही लोकप्रियता
देवास। देवास शहर की वीडियो एडवरटाइजमेंट एजेंसी बप्पा क्रिएशन इंडिया शहर, प्रदेश और देश के बाद में व साथ में अब विदेशो में भी अपने कार्य के बलबूते सराहना पा रहा है। बप्पा क्रिएशन इंडिया के संचालक जिम्मी गुर्जर ने बताया कि बप्पा क्रिएशन इंडिया को 6 बार अंतर्राष्ट्रीय एनीमेशन सेंटर द्वारा अवार्ड दिया जा चुका है। हाल ही में इस एजेंसी को यूनाइटेड स्टेट के ट्रैवल एजेंसी के ग्राहकों ने एडवरटाइजमेंट कार्य के लिए चुना है और उनके द्वारा कार्य की तारीफ करते हुए ऑडियो रिव्यू भी भेजा है। विदेश के ग्राहकों को बप्पा क्रिएशन इंडिया की कार्यशैली काफी पसंद आई एवं उन्होंने आगे भी इस एजेंसी के साथ काम करने के बात कही। विदेश में बप्पा क्रिएशन इंडिया के माध्यम से देवास शहर का नाम भी चर्चित हो रहा है। वर्ष 2021 में दिल्ली में यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव मनीष चौधरी के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित भी किया जा चुका है। देवास की एक एजेंसी का विदेश में काम करना शहर के लिए काफी गर्व की बात है। उक्त जानकारी ओम प्रकाश सेन ने दी।
Dewas मंदिर की जमीन कब्जा मुक्त कराने की बजाय पुलिस पर धमकाने का आरोप, कलेक्टर, एसडीएम व महापौर से की शिकायत…
देवास। उज्जैन रोड नई आबादी में वाल्मीकि समाज को दान में मिली मंदिर की जमीन को कब्जा मुक्त कराए जाने को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता आरबी भाई पटेल विगत तीन माह से आवेदन देते आ रहे है। लेकिन जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा जमीन को कब्जा मुक्त नही कराया जा रहा है। श्री पटेल ने पुन: जिला कलेक्टर, एसडीएम एवं महापौर को आवेदन सौंपकर वाल्मिकी समाज की मंदिर की जमीन को कब्जा मुक्त कराए जाने की मांग की। आवेदन में आरोप लगाते हुए पटेल ने बताया कि 100 वर्ष पूर्व वाल्मीकि समाज को जूनियर महाराज ने राजबाडे के पास बस्ती को हटाकर उज्जैन रोड नई आबादी पर उनके कच्चे मकान बनाकर भूमि दान में दी थी। वाल्मीकि समाज ने गली नं. 08 में मकान अपने हिसाब से स्थापित कर आखिरी में गोगा देव मंदिर के लिए एक भूमि का चयन किया और वहां पर 10 लोहे की चद्दर व खम्बे लगाकर गोगादेव चौहान मंदिर की भूमि कर पूजा पाठ करने लगे। उक्त जमीन पर विशेष समुदाय के व्यक्ति ने कब्जा कर रखा है। पटेल ने आरोप लगाते हुए कहा कि मंदिर की जमीन को कब्जा मुक्त कराए जाने की बजाय स्थानीय पुलिस अधिकारी द्वारा आए दिन धमकाया जा रहा है। साथ ही कहते है कि उसके पास सम्पूर्ण दस्तावेज है। कब्जाधारी ने बिना अनुमति एवं बिना नक्शा पास कराए कब्जा कर रखा है, लेकिन प्रशासन आंख मुंदे बैठा है। पटेल ने मांग की है कि आपसी भाईचारा न बिगड़े इसके पूर्व जमीन का कब्जा वाल्मीकि समाज जनों को सौंपा जाए। जिससे समाजजन पुन: अपने आराध्य देव गोगादेव जी की पूजा अर्चना प्रारंभ कर सके।
Dewas सोयाबीन की चोरी की 37 बोरी ट्रक सहित 32 लाख का सामान जब्त 5 आरोपी गिरफ्तार
देवास। शहर में पिछले दिनो हाईवे पर हुए सोयाबीन से भरे ट्रक के चोरी होने का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए चोरी हुई 37 बोरी सोयाबीन, ट्रक सहित 32 लाख की मश्ररुका जब्त को है।
दरअसल अकोदिया मंडी निवासी किसान कैलाश राठौर अपने घर से सोयाबीन की 110 बोरी लगभग 10 टन भरी थी जो देवास मण्डी मे बेचने के लिए आ रहा था लेकिन बीच रास्ते में सोयाबीन से भरा ट्रक चोरी हो गया था। जिसकी शिकायत फरियादी बाबूलाल पिता बलदेव सिह जाति माली उम्र 52 साल नि. ग्राम गुलाना थाना सलसलाई शाजपुर ने दिनांक 7 मई को बीएनपी थाने में की थी।
शिकायत में फरियादी ने बताया की कि दिनाक 7 मई को शाम 4 बजे किसान कैलाश राठौर नि. अकोदिया मण्डी के घर से सोयाबीन की 110 बोरी लगभग 10 टन भरी थी जो देवास मण्डी मे बेचने के लिए आ रहा था। जैसे ही रात करीब 11.30 बजे के लगभग मक्सी रोड देवास पर स्थित अपनी रसोई ढाबा के पास पहुचा था कि पीछे से एक सफेद रंग की बड़ी सी कार जिस पर पिछले वाले कांच पर पुलिस का मोनो लगा हुआ था कार को मेरे गाड़ी के आगे रोका और उसमे से कुछ लोग उतरे और उनमे से एक व्यक्ति ने काले कलर की टी-शर्ट व लोवर पहना था उससे पूछा कि गाडी मे क्या माल भरा है तो चालक ने बोला कि सोयाबीन भरी है तो कहने लगा कि सुनाई नहीं दे रहा है नीचे आकर बता वह निचे ऊतरा तो उन व्यक्तियों ने उसे अपनी कार में बैठा लिया और कुछ दूर घुमाने के बाद उन्होंने चालक के हाथ बांध कर आंखो पर प बांध कर मोबाईल और नगदी 6000 रुपये छीन लिये। रास्ते में अन्य वाहन मे माल क्रांस करके फरियादी को घोसला जिला उज्जैन के पास सुनसान स्थान पर छोड़ दिया जहा पास मे उसकी लोडिंग गाडी भी खड़ी थी इस तरह घटना मे ‘अज्ञात बदमाशो ने फरियादी की गाड़ी मे भरे 110 बोरी कीमती करीबन 5,00,000/- अक्षरी पांच लाख रुपये रास्ते मे ही कही पर ऊतार लिये। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बैंक नोट प्रेस देवास पर अप.क्र. 378 / 2023 धारा 342,394 भा.द.वि. का कायम कर विवेचना में लिया गया। उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के द्वारा थाना प्रभारी बैंक नोट प्रेस मुकेश इजारदार के नेतृत्व में 6 विशेष टीमों का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा रूट पर लगे CCTV कैमरों व तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर के द्वारा बताये गये संदिग्ध व्यक्ति से सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा हाईवे पर लूट की घटना काबूल किया गया।
जप्तशुदा सामग्री : चोरी गया ट्रक एवं 37 बोरी सोयाबीन कुल कीमत लगभग 32 लाख रूपये का मश्रुका जप्त।
- गिरफ्तार आरोपियों के नाम :-
- 1. सरफराज पिता शरीफ खान निवासी ग्राम किलोना, नलखेडा जिला आगर मालवा।
- 2. शरीफ खान पिता स्व. बहादुर खान निवासी ग्राम किलोना, नलखेडा जिला आगर मालवा।
- 3. शाहनवाज उर्फ शानू खान पिता समीर खान निवासी ग्राम बेरछा, जिला शाजापुर।
- 4. आसिम पिता हफीज उर्फ पप्पू खान निवासी गाँधीनगर भोपाल ।
- 5. सलमान पिता शरीफ खां उम्र 25 साल निवासी ग्राम किलोना, नलखेडा जिला आगर मालवा।
Dewas नगर की 95 अवैध कालोनियों में विकास कार्यों के क्रियान्वयन एवं भवन निर्माण की अनुमति मिलेगी
देवास। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा 23 मई को मप्र की नगरीय क्षेत्र की अनधिकृत कालोनियों में विकास कार्यों का क्रियान्वयन एवं नगर निगम भोपाल की अनधिकृत कालोनियों में विकास कार्यों का शुभारंभ एवं भवन निर्माण अनुमति लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से शुभारंभ प्रात: 10:30 बजे किया जाएगा।
महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल द्वारा जानकारी दी गई कि इसी कड़ी में देवास नगर निगम सीमा क्षेत्र में भी उक्त दिनांक को मप्र कालोनी विकास नियम 2021 के नियमों के अनुरूप अवैध कालोनियों में नागरिक अधोसंरचना उपलब्ध कराने के लिए अनाधिकृत 95 कालोनी में कार्रवाई पूर्ण की गई है। ऐसी कालोनियों में विकास योजना का जमीन क्रियान्वयन, विकास कार्यों की जानकारी, रहवासी संघ का गठन, अनधिकृत कालोनियों में जारी भवन निर्माण अनुमति प्रदान किए जाने का शुभारंभ इसी दिनांक 23 मई मंगलवार को देवास में भी प्रात: 10.30 बजे मल्हार स्मृति मंदिर आडिटोरियम में किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री के लाइव कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा, जिसमें जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। उपरोक्त अनधिकृत कालोनियों के रहवासियों से उक्त गरिमामय कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील महापौर ने की है। श्रीमती अग्रवाल द्वारा यह भी बताया गया कि ऐसी अनधिकृत कालोनियों में उक्त कालोनी के रहवासीगण नियमों के अनुरूप अपने नक्शे पास करवाकर ऋण आदि का लाभ ले सकते हैं। निगम द्वारा अब अनधिकृत कालोनियों में नागरिक अधोसरंचना विकास कार्य शासन के बनाए गए नियमों के अनुरूप किए जाएंगे।
- इन कॉलोनियों को मिलेगा लाभ
- महाकाल नगर पार्ट-1,
- महाकाल नगर पार्ट-2,
- महादेव नगर,
- डायमंड कालोनी पार्ट-1,
- डायमंड कालोनी पार्ट-2,
- परिहार कालोनी पार्ट-1,
- परिहार कालोनी पार्ट-2,
- परिहार कालोनी पार्ट-3,
- कंचन कालोनी,
- सोना पैलेस कालोनी,
- अन्नपूर्णा नगर,
- गजरा गियर्स चौराहे के पास स्टेशन रोड,
- शिमला नगर के पास,
- रविशंकर शुक्ल नगर,
- विष्णु कालोनी,
- गजानंद कालोनी,
- गोविंद नगर एक्स.,
- गोविंद नगर,
- रौनक कालोनी पार्ट-1,
- रौनक कालोनी पार्ट-2,
- रौनक कालोनी पार्ट-3,
- नवमाता मंदिर,
- परमानंद कालोनी पार्ट-2,
- परमानंद कालोनी पार्ट-3,
- परमानंद कालोनी पार्ट-1 ए,
- परमानंद कालोनी पार्ट-1 बी,
- सिल्वर कालोनी पार्ट-1,
- सिल्वर कालोनी पार्ट-2,
- बालगढ नई आबादी पार्ट-1,
- बालगढ नई आबादी पार्ट-2,
- ग्राम देवास सीनियर की भूमि,
- गुरुनानक कालोनी के पास,
- अनुकूल नगर के पास,
- मुखर्जी नगर शापिंग काम्पलेक्स के पास,
- राजाराम नगर के पास, इं
- दु खां कालोनी पार्ट-1,
- इंदु खां कालोनी पार्ट-2,
- इंदु खां कालोनी पार्ट-3,
- आलम नगर, डाबरा कालोनी,
- सिल्वर कालोनी पार्ट-3,
- बालगढ़ नई आबादी पार्ट-3,
- पालनगर के पास,
- शालीमार कालोनी पार्ट-1,
- शालीमार कालोनी पार्ट-2,
- शालीमार कालोनी पार्ट-3,
- शालीमार कालोनी पार्ट-4,
- शालीमार कालोनी पार्ट-5,
- अर्जुन नगर आड़ा कांकड़ के पास पार्ट-1,
- अर्जुन नगर आड़ा कांकड़ के पास पार्ट-2,
- आनंद बाग,
- नौसराबाद कालोनी के पास,
- पटेल नगर,
- ग्राम बावडिय़ा की भूमि,
- जोया नगर पार्ट-1,
- जोया नगर पार्ट-2,
- जोया नगर पार्ट-3,
- हारून नगर पार्ट-1,
- हारून नगर पार्ट-2,
- हारून नगर पार्ट-3,
- नुसरत नगर पार्ट-1(ए),
- नुसरत नगर पार्ट-1(बी),
- नुसरत नगर पार्ट-1(सी),
- नुसरत नगर पार्ट-2(ए),
- नुसरत नगर पार्ट-2(बी),
- नुसरत नगर पार्ट-3,
- रोशनी नगर कालोनी,
- जयशिव नगर कालोनी,
- मोदी जी का चौपड़ा पार्ट-2,
- मोदी जी का चौपड़ा पार्ट-3,
- मल्हार कालोनी शंकरगढ़ पार्ट-1,
- मल्हार कालोनी शंकरगढ़ पार्ट-2,
- मल्हार कालोनी शंकरगढ़ पार्ट-3,
- मल्हार कालोनी शंकरगढ़ पार्ट-4,
- मल्हार कालोनी शंकरगढ़ पार्ट-5,
- मल्हार कालोनी शंकरगढ़ पार्ट-6,
- मल्हार कालोनी शंकरगढ़ पार्ट-7,
- खेत कालोनी, जमना नगर,
- विवेक नगर के पास,
- पुष्पकुंज कालोनी पार्ट-7 ए,
- पुष्पकुंज कालोनी पार्ट-10,
- पुष्पकुंज कालोनी पार्ट-11,
- पुष्पकुंज कालोनी पार्ट-12,
- अन्नपूर्णा नगर पार्ट-1,
- अन्नपूर्णा नगर पार्ट-2,
- पुष्पकुंज कालोनी पार्ट-3,
- पुष्पकुंज कालोनी पार्ट-4,
- पुष्पकुंज कालोनी पार्ट-5,
- पुष्पकुंज कालोनी पार्ट-8,
- सज्जनसिंह कालोनी,
- पालनगर के पास नागदा मेन रोड,
- प्रहलाद नगर के पास पार्ट-1, प्रहलाद नगर के पास पार्ट-2
Dewas 100 वर्ष पूर्व वाल्मीकि समाज को दान मिली मंदिर की भूमि को कब्जा मुक्त कराने को लेकर महापौर से लगाई गुहार
देवास। वाल्मीकि समाज को उज्जैन रोड नई आबादी में दान में मिली मंदिर की जमीन को कब्जा मुक्त कराए जाने को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता आरबी भाई पटेल विगत दो माह से आवेदन देते आ रहे है। मुख्यमंत्री, राज्यपाल, पुलिस महानिदेशक एवं कलेक्टर को आवेदन देने बावजूद भी जमीन को कब्जे से मुक्त नही कराया गया है। श्री पटेल बुधवार को नगर निगम में होने वाली महापौर जनसुनवाई में पहुंचे और आवेदन सौंप मंदिर की जमीन को कब्जा मुक्त कराए जाने की मांग की।
आवेदन में पटेल ने बताया कि देवास जूनियर महाराजा ने 100 वर्ष पूर्व वाल्मीकि समाज के लोगों को राजबाडे के पास बस्ती को हटाकर उज्जैन रोड नई आबादी पर उनके कच्चे मकान बनाकर भूमि दान में दी थी। वाल्मीकि समाज ने गली नं. 08 में मकान अपने हिसाब से स्थापित कर अखिरी में गोगा देव मंदिर के लिए एक भूमि का चयन किया और वहां पर 10 लोहे की चद्दर व खम्बे लगाकर गोगादेव चौहान मंदिर की भूमि कर पूजापाठ करने लगे। उक्त जमीन पर विशेष समुदाय के व्यक्ति ने 20 बाय 30 का एक प्लाट खरीदकर मंदिर की जमीन के पास अपना मकान बनाकर धीरे-धीरे समाजजनों को भ्रमित कर कब्जा कर लिया। पिछले कई वर्षो से कब्जा करे हुए है, जिससे वाल्मिकी समाज में आक्रोश व्याप्त है। कभी भी मंदिर जमीन के लिए वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। पटेल ने महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल से मांग की है कि आपसी भाईचारा न बिगड़े इसके पूर्व जमीन का कब्जा वाल्मीकि समाज जनों को सौंपा जाए। जिससे समाजजन पुन: अपने आराध्य देव गोगादेव जी की पूजा अर्चना प्रारंभ कर सके।
Dewas : आपके घर की अनुपयोगी सामग्री से सजेगा जरूरतमंदों का घर
नगर निगम के तीन जोनों पर बनेंगे आरआरआर सेंटर, सबसे सुंदर सेंटर होंगे पुरस्कृत
देवास। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम तीन जोन पर थ्री-आर (रिड्यूस, रियूज, रिसाइकिल) सेंटर खोलने जा रहा है। इन सेंटरों पर अनुपयोगी सामान का संग्रह होगा। ये सामान जरूरतमंदों को दिए जाएंगे। इस प्रकार की सामाग्री से जरूरतमंद अपने घर को सजा सजेंगे। देवास नगर निगम द्वारा तीन स्थानों का चयन किया गया है। जल्द ही यहां सेंटर प्रारंभ हो जाएंगे। उल्लेखनीय है, कि भारत सरकार के आवासन एवं शहरी विकास मंत्रालय की ओर से पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से मिशन लाइफ कार्यक्रम अंतर्गत आरआरआर सेंटर अभियान शुरू किया जा रहा है। अभियान अंतर्गत प्रथम चरण में निगम के 3 जोनल कार्यालयों में स्थान चिह्नित कर आरआरआर सेंटर प्रारंभ किए जा रहे हैं। इन सेंटरों पर आमजन घर की अनुपयोगी सामग्री जिनमें फर्नीचर, खिलौने, किताबें, कपड़े चश्मे, पेन, बॉटल, इलेक्ट्रिक, कॉस्मेटिक सामग्री आदि ली जाएगी। इन अनुपयोगी सामग्री को जरूरतमंदों को उपलब्ध कराया जाएगा। इससे थ्री-आर एक्टिविटी को बढ़ावा मिलने के साथ जरूरतमंदों को इसका लाभ होगा। दूसरे चरण में इस योजना को विस्तारित करते हुए नगर के प्रत्येक वार्ड में थ्री-आर सेंटर खोलने की कार्रवाई की जाएगी। जोन परिसर में ऐसे स्थान पर यह सेंटर बना जा रहे हैं कि ताकि आमजन को यह दिखे और वे अपने घर का सामान यहां दे सकें। पहले चरण में साई मंदिर आश्रय स्थल, इटावा आश्रय स्थल, बावडिय़ा दीनदयाल रसोई में सेंटर प्रारंभ किए जा रहे हैं। यहां नागरिक अपने घर के अनुपयोगी सामान को लाकर दे सकेंगे।
