दिनदहाडे चली गोली : पिता पुत्र ने 21 वर्षीय युवक पर चलाई गोली

देवास। शहर में आए दिन अपराधिक घटनाओं के मामले सामने आ रहे है। प्रतिदिन शहर के अलग अलग थानों पर धमकाने, मारपीट, गाली-गलौंज करने की शिकायत प्राप्त होती हे जिस पर पुलिस प्रकरण दर्ज कर रही है। देखें घटना का cctv फुटेज

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2022/05/540_30_0.80_May012022.mp4

शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत एमजी कॉलोनी नूतन स्कूल के पीछे गोली चलने की घटना सामने आई है। जिसपर उम्र 21 वर्षीय फरियादी अनिकेत पिता धर्मेंद्र सांगते ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई हैं जिसपर कोतवाली थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
दरअसल फरियादी अनिकेत से प्राप्त जानकारी अनुसार शनिवार को तड़के करीब 3 बजे आरोपी गोल्डी आजाद और गोल्डी के पिता रंजीत आजाद ने उस पर निशाना लगाकर गोली चलाई है। उनका करीब डेढ़ साल से एक मकान को लेकर मामला कोर्ट में विचाराधीन है। जब अनिकेत घर के बाहर खड़ा था तब गोल्डी ने आकर उस पर गोली चला दी पर वह गोली लगने से बच गया। जिसके बाद वह गली में अंदर भाग गया। उसके बाद गोल्डी के पिता ने आकर एक और बार गोली चलाई। अनिकेत ने कोतवाली थाने पर आकर शिकायत दर्ज कराई जिसपर पुलिस ने आरोपीयो पर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।

Dewas : 18 वर्षीय छात्र की फाँसी लगाने व 18 वर्षीय छात्रा की कुँए में डूबने से हुई मौत

• दोनो ही बच्चों का शुक्रवार को आया था रिजल्ट

देवास : शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत आने वाले क्षेत्र रेलवे स्टेशन में कल 18 वर्षीय छात्र ने फाँसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
थाना कोतवाली टी आई महेंद्र सिंह परमार ने बताया कि 18 वर्षीय छात्र दिव्यांश द्विवेदी ने कल अपने घर पर फाँसी लगा ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया गया युवक के माता पिता महाराष्ट्र रहते है इसलिए शव का पोस्टमार्टम आज उनके आने के बाद करा जाएगा। छात्र के फाँसी लगाने का कारण अभी पता नही चल पाया है मृतक दिव्यांश का शुक्रवार को कक्षा 12वी का रिजल्ट आया था पुलिस उस एंगल से भी घटना की जांच कर रही है।

वही दूसरी ओर ज़िले की खातेगांव तहसील में 18 वर्षीय छात्रा की अपने ही खेत पर बने कुएं में डूबने से मौत हो गई। बालिका स्नेहा जेपी कॉलोनी में निवास करने वाली अपनी सहेली के यहां जाने का कहकर स्कूटी से निकली थी। एक घंटे बाद तक जब स्नेहा वापिस घर नहीं लौटी तो स्नेहा की माँ और उसके चाचा नितेश कर्पे उसे तलाशते हुए बेहड़ी रोड स्थित अपने खेत पर पहुंचे। वहां स्नेहा को स्कूटी दिखी लेकिन आज पास स्नेहा की नजर नहीं आई। कुएं के नजदीक पहुंचे तो स्नेहा का शव नजर आया। जिसके पश्चात पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। शव को सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां उसका पोस्टमार्टम किया गया। हालांकि अभी स्नेहा की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है शुक्रवार को ही स्नेहा का भी 12वीं का रिजल्ट आया था और वो दो सब्जेक्ट में फेल हो गई थी। पुलिस ने घटना को विवेचना में ले कर जांच शुरू कर दी है।

दोनो की मौत का पुख्ता कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। दोनो ही का 12वी का रिजल्ट शुक्रवार को आया था। और पुलिस हर एंगल से जांच करने में जुटी हुई है। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा रिजल्ट से न खुश हुए बच्चो के लिए हेल्पलाइन नंबर 18002330175 जारी किया गया है जिसमे विद्यार्थी आसानी से अपने सवालों के जवाब पूछ सकते हैं। इसमें नंबर कम आने से लेकर सभी तरह के प्रश्नों के जवाब काउंसलर देंगे। और जो विद्यार्थी फेल हुए है उनके लिए रुक जाना नही योजना के जरिये पुनः पास होने का अवसर दिया जाता है। इसलिए जो भी विद्यार्थी अपने रिजल्ट से न खुश हो वह इन सुविधाओं का लाभ उठा कर अपनी समस्या हल कर न कि आत्महत्या जैसे कदम उठाये।

Dewas : फोन लगाने के दो घंटे बाद भी नहीं पहुंची 108 एम्बुलेंस, स्वयं के खर्चे से मरीज को पहुंचाया अस्पताल

देवास। प्रदेश में इन दिनों एम्बुलेंस के समय पर नही पहुंचने के अभाव में एक बाद एक मौत की घटना से स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल खड़े होने लगे है। शासन द्वारा कई जनहितैषी योजनाएं चलाई जा रही है, किंतु समय पर इन योजनाओं का लाभ लोगों को नही मिल पा रहा है।ऐसा ही एक मामला शहर के इंदिरा नगर बीराखेड़ी का सामने आया है। जहां फोन लगाने के दो घंटे बाद भी समय पर एंबुलेंस नही पहुंची। इंदिरानगर निवासी मोहनलाल परमार ने बताया कि मेरी पत्नी द्रोपती परमार का शनिवार को एक दम पेट दर्द करके उल्टी होने लगी।

मैंने दोपहर 2 बजे 108 पर एम्बुलेंस के लिए फोन लगाया, लेकिन 4 बजे तक एम्बुलेंस समय पर नही पहुंची। फिर मैंने भाजपा अनुसूचित जाति जूनियर मण्डल अध्यक्ष प्रेम बालोदिया को सहायता के लिए फोन लगाया और कहा कि मेरी पत्नी की तबीयत काफी बिगड़ रही है अब तक एम्बुलेंस भी नही आई। आप मेरी सहायता करे। तभी श्री बालोदिया स्वयं के खर्चे से अपने साथी अमजद अली के साथ मेरे घर वाहन लेकर आए और जिला अस्पताल ले जाकर पत्नी का ईलाज प्रारंभ करवाया। यदि मैं एम्बुलेंस का रास्ता देखता तो मेरी पत्नी की तबीयत ओर ज्यादा बिगड़ जाती और उनकी जान जाने का भी खतरा था। मोहनलाल परमार ने जिला कलेक्टर से अपील की है कि शासन द्वारा चलाई जा रही 108 एम्बुलेंस की व्यवस्था सुचारू कराते हुए जिले में मरीजों को समय पर एंबुलेंस पहुंचाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित करे।

Dewas : मेंढकी रोड ओवर ब्रिज का हुआ लोकार्पण

ब्रिज से प्रस्‍तावित मिनी सुपर कोरीडोर भी देवास शहर से जुडेगा

देवास : देवास में मेंढकी रोड पर नवनिर्मित रेलवे ओवर ब्रिज का लोकार्पण सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी तथा विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार के मुख्य आतिथ्य में हुआ। सांसद सोलंकी और विधायक श्रीमती पवार ने फीता काटकर और पूजा-अर्चना कर ब्रिज का लोकार्पण किया। इस दौरान पण्डित दीनदयाल उपाध्‍याय की मूर्ति का अनावरण भी हुआ।

इस अवसर पर सांसद श्री सोलंकी ने कहा कि विकास कार्य हमारी पहली प्राथमीकता है। देवास में निरंतर विकास कार्य हो यही हमारा लक्ष्‍य है। आज 20 करोड़ 44 लाख 60 हजार रूपये की लागत से निर्मित ओवर ब्रिज का लोकार्पण हुआ है। देवास में और भी निर्माण कार्य हो रहे, उनका लोकार्पण भी शीघ्र होगा। केन्‍द्र और राज्‍य सरकार विकास की गंगा बहा रही है। देवास को भी इसका लाभ मिल रहा है।

विधायक देवास श्रीमती गायत्री राजे पवार ने कहा कि इस ब्रिज के निर्माण में हम सभी का योगदान है। आज इस ब्रिज का लोकापर्ण हो रहा है, यह देवास के लिए बहुत बडी सौगात है। यह ब्रिज जनता को समर्पित है। ब्रिज के निर्माण से देवास के आसपास के गांव और रेलवे पटरी के उस पार रहने वाले कॉलोनियों के नागरिकों आवागमन में सुविधा रहेगी। अब नागरिकों को लम्‍बा फेरा नहीं लगाना पडेगा।

उल्‍लेख‍नीय है कि रेलवे ओवर ब्रिज पर आवागमन शुरू होने से देवास के आसपास के गांव और कॉलोनियों के लगभग एक लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित होंगे। रेलवे ओवर ब्रिज शुरू होने से प्रस्‍तावित मिनी सुपर कोरीडोर भी देवास शहर से जुड जायेगा। यह रेलवे ओवर ब्रिज 20 करोड़ 44 लाख 60 हजार रूपये की प्रशासकीय स्‍वीकृति से निर्मित हुआ है। ब्रिज की कुल लम्‍बाई 735.86 मीटर है। ब्रिज की चौडाई 12 मीटर केरिजवे 7.50 मीटर है।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्‍यक्ष नरेन्‍द्र सिंह राजपूत, भाजपा जिला अध्‍यक्ष राजीव खण्‍डेलवाल, रवि जैन, ओम जोशी, बहादूर मुकाती, राजेश यादव, संजय दायमा दुर्गेश अग्रवाल, सहित अन्‍य जनप्रतिनिधिगण, नगर निगम आयुक्‍त विशाल सिंह चौहान, लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण के अधिकारी एस के अग्रवाल, रेलवे के इंजीनियर प्रशांत नायक, पीडब्‍लूडी अधिकारी श्री मनीष मरकाम सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।

Dewas : पानी पीने गयी 3 बच्चियों की कुँए में गिरने से हुई मौत

देवास/सतवास (बालकृष्ण शर्मा): ज़िले की सतवास तहसील के ग्राम भैसुन के जंगल में बकरियां चराने गई तीन बालिकाओं की कुएं में डूबने से हुई मौत हो गयी।

शुक्रवार को दोपहर पश्चात लहसुन के जंगल में बकरियां चराने गई तीन बालिकाएं जब प्यास लगी तो बगैर मुंडेर के कुए में पानी पीने गई और फिर फिसलने से इनकी कुएं में डूबने से मृत्यु हो गई कांटाफोड़ चिकित्सालय में डॉक्टर नहीं होने के कारण इन बालिकाओं को पीएम के लिए सतवास चिकित्सालय भेजा गया जहां से पीएम पश्चात इनके शव परिजनों को सौंप दिए गए प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कांटाफोड़ के ग्राम भैसुन मे तीन बालिका इशिका पिता नरेन्द्र उम्र 9 साल ,संध्या पिता रामविलास उम्र 13 साल ,साधना पिता कचरू उम्र 10 साल जाति गौण्ड निवासी ग्राम भैसुन बकरी चराने जंगल मे गयी थी तीनो बच्चीयो की मृत्यु कच्चे कुऐं में डूबने से हो गयी है । पुलिस द्वारा सतवास पहुंचकर पीएम करवा कर शव परिजनों को सौंपा दिए गए।

घटना का पता चलते ही बालिकाओं के परिजन की रो -रो कर हालत खराब हो गई। और पूरे गांव में शौक कि लहर फैल गई।

पं. मिश्रा जी के आव्हान से बैशाख शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़े श्रद्धालू, आज है सातूडी अमावस, खूब बटेगा सत्तू जाने सत्तू को खाने के तरीके

देवास। 29 अप्रैल, शुक्रवार को बैशाख शिवरात्रि पर शहर के हर छोटे बडे शिवालयों में श्रद्धालूओं का प्रात: से दोपहर तक तांता लगा रहा। बड़ी संख्या में बडे जनों के साथ छोटे छोटे बच्चे भी जल का लौटा भर, उसमे पुष्प, कंकु, अक्षत, धतुरा इत्यादि डालकर शिवलिंग का जलाभिषेक करने कलश भरकर पंहुचे।

दरअसल विगत दिवस शिव महापुराण कथा के दौरान सिहोर वाले गुरूजी प्रख्यात कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा जी वैशाख शिवरात्रि का महत्व बताते हुए आव्हान किया था कि इस पवित्र दिन शिवलिंग का जलाभिषेक करने से जीवन निरोगी रहता है, संकट टलते है। परेशानियों का अंत होता है, जीवन सुखी, समृद्ध होता है। पूज्य मिश्रा जी ने जलाभिषेक के लिये कुछ आवश्यक सामग्री भी बतायी थी। श्रद्धालुओं द्वारा दो तीन दिन पूर्व से ही इन सामग्रियों को जूटाया जा रहा था। बाजार में लौटे के बराबर 10 रूपये वाला मिट्टी का कलश 30 से 35 रूपये में विक्रय किया गया। इसी प्रकार शिवजी को प्रिय धतुरे के दाम भी बड़े हुए रहे। यही नहीं पं. मिश्रा जी के आव्हान पर सत्तु की खरीदारी भी जमकर हुई। गौरतलब है कि पुराने समय में सत्तु की विशेष पहचान थी। गर्मी के दिनो में इसका सेवन विशेषकर किया जाता था। सत्तु सेवन के साथ भगवान को भी चढ़ाया जाता है। पहले जब श्रद्धालू तीर्थयात्रा पर जाते थे तो सत्तु बांधकर ले जाते थे। भूख लगने पर सत्तु को शकर में घोलकर सेवन करते थे। धीरे धीरे इसकी पहचान लुप्त होती जा रही थी आज की नई पीडी को सत्तू क्या है मालूम ही नहीं है। यह सत्तू सीके अनाज गेहूं, जौं, चना का शुद्ध मिश्रण है। लेकिन सिहोर वाले गुरूजी के आव्हान पर पिछले दिनो से सत्तु का नाम लोगो की जबान पड़ चढ़ा हुआ रहा।

• सत्तू को खाने के तरीके: सत्तू को शकर और पानी के साथ मिलाकर खाया जाता है, शकर और दूध के साथ मिलाकर खाया जाता है। इसमें शकर पानी के साथ कैरी पुदीने की चटनी मिलाकर खट्टे मीठे स्वाद में भी खाया जाता है। साथ ही अतिरिक्त रूप से दंही या रबड़ी मिलाकर भी उपयोग में लिया जाता है। मधुमेह वाले लोग इसमें शक्कर की जगह शुगर फ्री का उपयोग भी कर सकते हैं।

आने वाली कल की भाजपा है युवा मोर्चा – गंगा पांडे

देवास : भाजपा जिला कार्यालय पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला देवास की जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों की कामकाजी बैठक संपन्न हुई।
जिला मीडिया प्रभारी सतीश चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्यप्रदेश द्वारा आगामी आयोजित होने वाले कारक कार्यक्रमों के संबंध में युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं उज्जैन संभाग प्रभारी आदरणीय गंगा पांडे, भाजपा देवास के यशस्वी जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, भाजपा जिला प्रभारी गोपाल आचार्य, जिला महामंत्री भाजपा राजेश यादव ने युवा कार्यकर्ताओं को विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन किया ।
प्रदेश उपाध्यक्ष गंगा पांडे ने बताया कि कोई भी काम अगर योजना के साथ किया जाए तो बेहतर परिणाम आते हैं, युवा मोर्चा पर संगठन कार्य की बड़ी जिम्मेदारी होती है, जिसके फलस्वरूप समाज एवं संगठन का विश्वास जीतना एवं संगठन द्वारा जो भी कार्य हमें मिले उसे कड़ी मेहनत करके शत-प्रतिशत परिणाम देना मोर्चा कार्यकर्ता की पहचान है ।
जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी पदाधिकारियों को मोर्चे में दायित्व देकर संगठन ने बड़ी जिम्मेदारी दी है, प्रत्येक कार्यकर्ता को इस बात जोड़ देना है जोर देना चाहिए कि मुझे जो जिम्मेदारी मिली है उसे पूरी निष्ठा के साथ संपादित करना है, युवा मोर्चा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से उद्देश्य लेकर समाज के बीच जाए पार्टी में नए लोगों को जोड़ें, अपने कार्य से सर्वस्पर्शी बने और प्रत्येक भूत के हर युद्ध को जोड़ने का कार्य करें । युवा मोर्चा संगठनात्मक कार्य करने में सदैव उत्कृष्ट रहा है आवश्यकता है कि हम नवाचार के साथ संगठन कार्य का विस्तार करें ।
जिलाध्यक्ष राम सोनी ने कहा कि मोर्चा कार्यकर्ता की समाज में एक अलग पहचान होती है एवं संगठन कार्य को पूर्ण रूप से समाज के बीच में पहुंचाना प्रत्येक युवा मोर्चा कार्यकर्ता का नैतिक दायित्व एवं कर्तव्य है ओर आप सभी मोर्चा जिला देवास की ओर से आशास्वत करता हूं कि युवा मोर्चा जिला देवास संगठन की कसौटी पर सदैव खरा उतरेगा ।

इस दौरान पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष जुगनू गोस्वामी , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जयवर्धन जोशी ,काशी सरोठिया, सतीश बैरागी एवं युवा मोर्चा जिला देवास के सभी पदाधिकारीगण ,मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा सह कोषाध्यक्ष अनिल चावड़ा ने किया एवं आभार आभार युवा मोर्चा जिला महामंत्री प्रीतम सिंह सोलंकी ने माना ।

Dewas : भाजपा कल करेगी मेंढकी रोड ओवरब्रिज का लोकार्पण, लाखो लोगो को मिलेगी राहत

• इधर कांग्रेस ने एक सप्ताह के भीतर ब्रिज के शुभारंभ की दी चेतावनी, उधर भाजपा ने की ब्रिज के लोकार्पण की घोषणा

देवास। लंबे समय से राजनीति का केंद्र बना हुआ मेंढकी रोड ओवरब्रिज का कल 30 अप्रैल को सुबह 10:00 से 11 बजे भाजपा द्वारा ब्रिज का लोकार्पण किया जावेगा। ब्रिज पर आवागमन शुरू होने के बाद लाखो आम नागरिकों को राहत मिलेगी।

बता दे कि जिस दिन से यह ब्रिज बनने का निर्णय हुआ है उस दिन से लेकर आज तक यह ब्रिज विवादों का केंद्र रहा है आज ही कांग्रेस द्वारा एक सप्ताह के भीतर आवागमन शुरू करने की चेतावनी दी गयी थी जिसके बाद भाजपा नगर मंडल की तरफ से सोशल मीडिया पर ब्रिज के लोकार्पण करने की खबर वायरल कर दी गई की विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार, देवास शाजापुर सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल के मुख्य आतिथ्य में एवं भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता पदाधिकारियों की उपस्थिति में मेंढकी रोड के नवनिर्मित रेलवे ओवर ब्रिज का लोकार्पण कलेक्टर निवास के सामने सिविल लाईन में किया जावेगा।
खबर की पुष्टि करते हुए भाजपा जिला प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कल सुबह 11:00 बजे ब्रिज का लोकार्पण का किया जाएगा।

वही सोशल मीडिया पर भाजपा द्वारा किए जाने वाले लोकार्पण की चर्चा चल रही है। जिसपर कहा जा रहा है की लोगो ने ब्रिज पर आवागमन शुरू होने का चार सालों तक इंतजार किया है तो 2 दिन और कर लेंगे परंतु अमावस्या पर ब्रिज के लोकार्पण से परहेज़ करना चाहिए। वही दूसरी और ब्रिज का लोकार्पण 3 मई को परशुराम जयंती/अक्षय तृतिया पर करने कि मांग की जा रही है।

Dewas: मेंढकी औवर ब्रिज एक सप्ताह में शुरू करें अन्यथा कांग्रेस लोगों को साथ लेकर कर देगी शुभारंभ…               

देवास। लंबे समय से मेंडकी रेलवे ब्रिज के निर्माण होने की राह हजारों लोग देख रहे थे तय समय से काफी लेट 2022 में यह ब्रिज बनकर कंप्लीट हुआ है। लेकिन यह ब्रिज पर आवागमन शुरू नही हुआ है जिससे आम लोगो की तकलीफे बनी हुई है।

कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा विशेष लोगों को बुलाकर इसका शुभारंभ करना है लेकिन बड़े नेताओं की तारीख नहीं मिलने से ब्रिज का शुभारंभ नहीं हो पा रहा है। जिससे आज हजारों लोग ब्रिज पर आवागमन शुरू ना हो पाने के अभाव में परेशान हो रहे हैं। आए दिन चाणक्यपुरी रेलवे क्रॉसिंग और उज्जैन रोड पर जाम लग रहा है। ब्रिज का शुभारंभ नहीं होने से चाणक्यपुरी, मुखर्जी नगर, राजाराम नगर, अलकापुरी,     मेंडकी और उसके आगे के जुड़े अनेक गांवो के लोगों में ब्रिज शुरू नहीं करने को लेकर रोष व्याप्त है। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि हम प्रशासन से मांग करते हैं कि हजारों लोगों की परेशानियों को देखते हुए वे तत्काल ब्रिज का शुभारंभ एक सप्ताह के अंदर कर दे अन्यथा कांग्रेस जन क्षेत्र के रहवासियों के साथ जाकर ब्रिज का शुभारंभ कर देंगे जिसकी संपूर्ण जवाबदारी जिला प्रशासन कि रहेगी।

Dewas : ट्रेडिंग कर डबल मुनाफा देने का कहकर 2 व्यक्तियों ने इंदौर के व्यक्ति के साथ की 66 लाख से ज्यादा रुपयों की धोखाधड़ी

देवास। ट्रेडिंग कर डबल मुनाफा देने का कहकर देवास के रहने वाले 2 व्यक्तियों ने इंदौर निवासी एक व्यक्ति से 66 लाख से ज्यादा रुपए की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने आरोपी पर धोखाधड़ी सहित चिटफंड अधिनियम की धारा के साथ अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपी राजेंद्र सिंह पिता हरि सिंह जादौन निवासी छापरी जिला देवास और शिव राजपूत निवासी देवास ने इंदौर के मालवीय नगर निवासी मनोज पिता श्री रामदास नगरकर उम्र 45 वर्ष से ट्रेडिंग कर डबल मुनाफा देने का कहकर 66 लाख 70 हजार रूपए लिए थे।
घटना देवास शहर के विकास नगर चौराहा पर 27 जनवरी 2021 की बताई गई है। पैसे ना लौटाने और अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चलते ही फरियादी मनोज नगरकर औद्योगिक थाना देवास पर 27 अप्रैल 2022 गुरुवार को शिकायत दर्ज कराते हुए एक आवेदन दिया जिस पर औद्योगिक थाना पुलिस ने आरोपियों पर धोखाधड़ी की धारा 420 चिटफंड अधिनियम की धारा 1982 के साथ अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। औद्योगिक थाने से प्राप्त जानकारी अनुसार मामले में अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नही हुई है और मामले में विवेचना की जा रही है मामले की विवेचना औद्योगिक थाने में पदस्थ उप निरीक्षक जितेंद्र यादव द्वारा की जा रही है।