जल ही जीवन है विधायक आशीष शर्मा

सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)। जनपद पंचायत कन्नौद के ग्राम पंचायत महुडिया में जलाभिषेक अभियान की शुरुआत की गई कार्यक्रम में सबसे पहले कलश यात्रा पूरे ग्राम से होते हुए हनुमान जी के मंदिर पहुंची जहाँ पर क्षेत्रीय विधायक आशीष शर्मा में माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण कर पूजा की।

उसके बाद विधायक शर्मा ने बताया कि जल ही जीवन है जल के महत्व को समझाया साथ ग्रामीणजानो से अपील की सभी लोग अपने घर पर सकोरे रखे।
इस दौरान विधायक ने शपथ भी दिलाई की पानी का सदुपयोग करेंगे अपव्यय नही करेंगे।
इस दौरान मंडलाध्यक्ष विजय गुर्जर जिलाउपाध्यक्ष राजेश जोशी महामंत्री राजेश जोशी कृष्कान्त मीणा नरेंद्र साहू महेश यादव पिंटू विश्वकर्मा धर्मेन्द्र जायसवाल अमरसिंह मीणा नरेंद्र कांसल राजेश पटेल गजानंद पटेल मनसुख मीणा जनपद सीईओ टीना पंवार संजय श्रोत्रिय पवन कचोली तुलसीराम चौधरी आदि ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Dewas: शासकीय संपत्ति चुराने वाला आरोपी CCTV मे हुआ कैद, गिरफ्तार…

• आरोपी ने शुक्रवारिया हाट में स्थित टॉवर की बाउंड्री वॉल की 1 क्विंटल से ज्यादा लोहे जाली चुराई थी..

देवास। शहर के मुख्य बाजार शुक्रवारिया हाट में स्थित टॉवर की बाउंड्री वॉल की लोहे की जाली आरोपी अनिल पठारे द्वारा बीते 25 मार्च से चुराई जा रही थी। जिसकी सूचना मिलने पर नगर निगम में पदस्थ सब इंजीनियर श्याम सुंदर रघुवंशी ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई।

कोतवाली थाने से प्राप्त जानकारी अनुसार सब इंजीनियर की शिकायत पर शासकीय संपत्ति को चुराने वाले आरोपी पर पुलिस ने लोक संपत्ति निवारण सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सब इंजीनियर श्याम सुंदर रघुवंशी ने बताया कि टॉवर के बाउंड्री वॉल की चुराई गई लोहे की जाली का वजन करीब एक क्विंटल तथा मूल्य करीबन 5 से 10 हजार रूपए है। वहा लगे CCTV कैमरे में आरोपी आरोपी जाली चुराते हुए कैद हो गया जिसकी मदद से आरोपी की पहचान हो सकी।

Dewas : उज्जैन रोड पर हनुमान मंदिर का किया गया भूमिपूजन, कल से शुरू होगा निर्माण

देवास। उज्जैन रोड स्थित हनुमान मंदिर का भूमि पूजन मंगलवार को संपन्न हुआ। विगत कुछ वर्ष पहले भगवान हनुमान मंदिर का ढांचा कांग्रेस शासनकाल में नगर निगम द्वारा ध्वस्त कर दिया गया था। जिसको लेकर विभिन्न प्रकार के हिंदू संगठन हिंदू कार्यकर्ताओं ने रोड़ पर आंदोलन कर मंदिर निर्माण के लिए शासन से गुहार लगाई थी जो कई दिनों से शासन द्वारा विचारनिय थी, ऐसे में कुछ एक-दो माह पूर्व कुछ हिंदूवादी चेहरों ने भगवान हनुमान की मूर्ति को लाकर मंदिर में स्थापित किया। हिंदूवादी नेता रवि सांगते, वक्ता सोनू सोनोने, सुशील सोनोने आदि द्वारा मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। मूर्ति स्थापना वक्त भारी पुलिस बल भी उपस्थित था। उसके बाद में शासन से बार-बार गुहार लगाई गई कि मंदिर को बनाया जाए, लेकिन फिर जाकर हिंदूवादी नेताओं ने एकमत होकर एक सहमति से मंदिर निर्माण के लिए निर्णय लिया और मंदिर निर्माण के लिए मंगलवार, 5 अप्रैल शाम 4 बजे से हनुमान जी का मंदिर पुन: बने और देश के सांस्कृतिक आध्यात्मिक दर्शन की शीर्ष प्रतीक भगवान हनुमान का मंदिर सुंदर रूप से बन सके। उसको लेकर भूमि पूजन किया। भगवान हनुमान का मंदिर देश मे संस्कार और मर्यादा पुरुषोत्तम राम के संस्कार को अभिव्यक्त करता है, जिस हेतु आज भूमि पूजन हो कार्य आरंभ हुआ।

जिसमें मुख्य रूप से हिंदू जागरण मंच अध्यक्ष माखनसिंह राजपूत, विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष मनोहर पमनानी, भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री राजेश यादव, परशुराम सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष शर्मा, भजन गायक द्वारका मंत्री आदि उपस्थित थे।

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2022/04/VID-20220405-WA0075.mp4

ग्राम पंचायत कलवार में किये गए श्रेष्ठ कार्यो के लिए कलवार के सरपंच नरेन्द्र कांसल को किया गया सम्मानित

• कलवार सरपंच नरेन्द्र कांसल का हुआ सम्मान

सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)। जनपद पंचायत कन्नौद द्वारा आयोजित जलाभिषेक अभियान के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत महुड़िया में आयोजित कार्यक्रम में खातेगांव कन्नौद के लोकप्रिय विधायक श्री आशीष जी शर्मा द्वारा ग्राम पंचायत कलवार में किये गए श्रेष्ठ कार्यो के लिए ग्राम पंचायत कलवार के सरपंच नरेन्द्र कांसल को शॉल ओढ़ाकर, साफा बांधकर ,श्रीफल भेंटकर , फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर भाजपा कन्नौद मण्डल अध्यक्ष श्री विजय गुर्जर , भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री राजेश जोशी , बुरट सरपंच श्री राजेश पटेल ,महुड़िया सरपंच श्री अमरसिंह मीणा , किसान मोर्चा के श्री कृष्णकांत मीणा , श्री धर्मेन्द्र जायसवाल , श्री पिंटू विश्वकर्मा , श्री गजानन्द पटेल , श्री मनसुखा मरमट , जनपद पंचायत कन्नौद की सी ई ओ श्रीमती टीना पंवार जी ,डबल ए ओ संजय श्रोत्रिय जी , ए ई कचोली जी , एस ई तुलसीराम चौधरी जी , सचिव श्री गजानन्द मीणा एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे

जय भोले वेयर हाउस गेहूं खरीदी केंद्र का हुआ शुभारंभ

टोंकखुर्द (विकेश जैन)। ग्राम गोरवा में भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र पटेल व कृषकों द्वारा तोल कांटे की पूजा कर गेहूं खरीदी केंद्र का शुभारंभ किया गया। मंडल अध्यक्ष ने किसानों से उपार्जन केंद्र पर अपनी फसल बेचने के लिए कहा। वाह बताया कि सरकार के भंडारण में उपार्जन से आप काला बाजारी पर अंकुश लगाने में सहयोग करें। ताकि अन्य जगह लाइन में लगकर बेचने की वजह से आपको किसी असुविधा का सामना करना ना पड़े। इस अवसर पर सरपंच विजेंद्र पटेल रमेश चंद्र पटेल उमाशंकर आर्य अमित पटेल संजय टेलर रमेश भानेज राधेश्याम जामगोदिया अमित पटेल संजय पटेल सोसाइटी सेक्रेटरी जगन्नाथ झाला आदि कृषक उपस्थित रहे।

Dewas : CIA की स्कूल बस ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

देवास। बीते 1 अप्रैल को भोपाल रोड पर मीठा तालाब के पास दोपहर तकरीबन 12 बजे साई सिटी कॉलोनी में रहने वाले 56 वर्षीय इसीदौर बड़क नामक व्यक्ति को सेंट्रल इंडिया एकेडमी की बस क्रमाक MP41P0514 ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में इसीदौर गंभीर घायल हो गए। घटना स्थल पर मौजूद लोगो ने डायल 100 को फोन लगाकर सूचना दी जिसके पश्चात उन्हें जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार बाद इंदौर के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया ईलाज के दौरान सोमवार रात उनकी मौत हो गयी मृतक के परिजन ने मामले में मृतक के परिजन ने नाहर दरवाजा पुलिस से कार्यवाही की मांग की है।

दरअसल मृतक के परिजन द्वारा शनिवार को नाहर दरवाजा थाना में शिकायत दर्ज कराई थी जिसके अनुसार 1 अप्रैल शुक्रवार को मृतक इसीदौर बड़क साईं सिटी स्थित अपने घर से खाना खाकर ड्युटी के लिये बीएनपी देवास जा रहे थे। जहाँ सर्किट हाउस चौराहा पर भोपाल रोड की तरफ से आ रही सेंट्रल इण्डिया स्कूल की पीले रंग की बस का चालक अपनी बस को तेजगति व लापरवाहीपूर्वक चलाकर लेकर आया और उन्हें टक्कर मार दी। डायल 100 से एमजीएच देवास लाया गया जहा से प्राथमिक उपचार करने के बाद व चोट अधिक होने से इंदौर रेफर कर दिया। इंदौर के शैलवी हॉस्पिटल में इलाज के लिए उन्हें भर्ती कराया गया था जहां सोमवार रात ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।

मृतक के परिजन का कहना है कि सेंट्रल इंडिया एकडेमी की बस क्रमाक MP41P0514 में बच्चे बैठे हुए थे और बस चालक बस को तेज रफ्तार से चला रहा था, बस पर नियंत्रित नही होने से बस चालक ने मृतक इसीदौर बड़क को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें मृतक के सिर में गंभीर चोट आयी। परिजन द्वारा नाहर दरवाजा थाना में रिपोर्ट लिखाकर कार्यवाही की मांग की गई।

आंगनबाड़ी भवन निर्माण मे पाई गई अनियमितता, जांच दल ने निरीक्षण कर बनाया पंचनामा

टोंकखुर्द (विकेश जैन)। सोमवार को नगर में जिलाधीश के आदेश अनुसार आर ई एस के श्रीवास्तव सहायक संचानलय महिला बाल विकास अधिकारी का दल आंगनबाड़ी निर्माण भवन केंद्रों पर पहुंचा।

जिसमें कुछ आंगनबाड़ियों भवन में भूसा भरा पाया गया। वार्ड पंद्रह में आंगनवाड़ी भवन के सामने दीवार खड़ी कर दी गई है। वार्ड क्रमांक पांच एवं अन्य वार्ड के भवनों पर अवैध कब्जा पाया गया। जांच दल द्वारा बताया गया कि। आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण सत्यापन किया जाना था। शासन द्वारा नगरीय क्षेत्र में दस आंगनवाड़ी स्वीकृत की गई थी। जिसमें नो आंगनबाड़ी बनी हुई है। किंतु हमें भवन निर्माण की शिकायत प्राप्त हुई थी। जो निरीक्षण करने पर बहुत सारी आंगनबाड़िया जो मापदंड अनुसार बनकर तैयार नहीं हुई है जिसमें अनेक अनियमितता पाई गई है। हमने जांच कर पंचनामा बनाया है। जिसकी रिपोर्ट जिलाधीश महोदय को प्रस्तुत की जावेगी।

अमरनाथ यात्रा के हेल्थ सर्टिफिकेट की प्रक्रिया शुरू करवाने के लिए शिवशक्ति सेवा मंडल का प्रतिनिधि सीएमएचओ से मिले

ब्लॉक स्तर पर भी बनाए जाएंगे चेकअप करके हेल्थ पंजीयन

देवास। आगामी 30 जून 2022 से श्री अमरनाथ यात्रा प्रारंभ होने वाली है। यात्रा के लिए हेल्थ सर्टिफिकेट जरूरी होती है। हेल्थ सर्टिफिकेट की प्रक्रिया जिला अस्पताल एवं ब्लॉक स्तर पर प्रारंभ करने के लिए शिवशक्ति सेवा मंडल का प्रतिनिधि दल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एमपी शर्मा से जिला असप्ताल जाकर मिला। इस दौरान शिव शक्ति सेवा मंडल के विनोद जैन, निर्माण सिंह सोलंकी, पंकज वर्मा अमित बागलीकर, आनंद सिंह ठाकुर सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

 शिव शक्ति सेवा मंडल के सदस्यों ने सीएमएचओ डॉ शर्मा को बताया कि श्री अमरनाथ यात्रा 30 जून से प्रारंभ होने वाले है। इसके लिए पंजीयन का कार्य 11 अप्रैल से प्रारंभ हो रहा है। बगैर हेल्थ सर्टिफिकेट के यात्रा पंजीयन नहीं होता है। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी जिला चिकित्सालय में हेल्थ सर्टिफिकेट यात्रियों के चेकअप करके बनाया जाता है। उन्होंने सीएमएचओ डॉ शर्मा स मांग की कि जिला अस्पताल के अलावा ब्लॉक स्तर पर भी सर्टिफिकेट का कार्य प्रारंभ कर दिया जाए जिससे जिले अन्य स्थानों के लोगों को जिला अस्पताल में नहीं आना पड़े। इसके साथ ही जिला अस्पताल में सर्टिफिकेट के लिए समय निर्धारित कर दिया जाएं।

 सीएमएचओ डॉ एमपी शर्मा ने सदस्यों की अवगत को त्वरित संज्ञान में लेते हुए कहा कि हेल्थ सर्टिफिकेट का कार्य जिला अस्पताल के अलावा ब्लॉक स्तर पर करवाया जाएगा। साथ ही जिला अस्पताल में दोपहर 2 बजे से सायं 4 बजे तक पंजीयन का कार्य करवाया जाएगा।

Pushpgiri Tirth: पुष्पगिरी में पंचकल्याणक महोत्सव का प्रारंभ भव्य घटयात्रा जुलूस से किया गया

देवास। पुष्पगिरी की पावन धरा पर सोमवार की सुबह एक नया इतिहास लेकर उदित हुई। जहां प्रातः से ही इंद्र इंद्राणीया स्वर्ग के देवताओं के भेष भूषा में सुंदर सज धजकर नजर आए। यह नजारा देखते ही बन रहा था।

पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का प्रारंभ गणाचार्य पुष्पदंत सागर जी महाराज एवं घोषित आचार्य मुनि श्री सौरभ सागर जी महाराज, आचार्य श्री प्रणाम सागर जी महाराज, मुनि श्री प्रतीक सागर जी महाराज, मुनि श्री प्रकल्प सागर जी महाराज के श्री चरणों में श्रीफल चढ़ाकर आज्ञा एवं आशीर्वाद प्राप्त कर प्रारंभ किया गया। तत्पश्चात इंद्र द्वारा जिनेंद्र भगवान का अभिषेक किया गया तत्पश्चात इंद्रो ने मस्तक पर जिनेंद्र भगवान की प्रतिमा को स्थापित कर एवं इंद्राणीओ ने मंगल कलश हाथों में लेकर बैंड बाजों के साथ भव्य घटयात्रा जुलूस पारसनाथ मंदिर से प्रारंभ होकर संपूर्ण पुष्पगिरी का परिभ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा जहां पर आचार्य संघ के पावन सानिध्य में मंडप उद्घाटन एवं ध्वजारोहण विकास जैन श्रीमती शालिनी जैन दिल्ली द्वारा किया गया।

तत्पश्चात आचार्य संघ मंच पर विराजमान हुआ। आयोजन समिति द्वारा प्रमुख पात्रों का स्वागत अभिनंदन किया गया। पुष्पगिरी तीर्थ के अतिशय कारी पारसनाथ भगवान, वात्सल्य दिवाकर आचार्य श्री विमल सागर जी महाराज के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्वलन किया गया। मुनि श्री सौरभ सागर जी महाराज ने पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की सभा को संबोधित करते हुए कहा कि निगोद से निर्माण की यात्रा, कंकर से तीर्थंकर की यात्रा का नाम पंचकल्याणक महोत्सव है। कौशांबी नगरी में पद्माकुमार का जब जन्म हुआ तो तीनों लोगों में शांति का वातावरण निर्मित हो गया तथा सौधर्म इन्द्र की आज्ञा से कुबेर के द्वारा 15 माह तक रत्नों की पुष्टि की गई । महान आत्मा के गर्भ में आने का है पुण्य प्रताप है की सारी धरती हरी-भरी वृक्ष फलों से सुसज्जित हो गए महापुरुष जहां बैठते हैं वहां शांति और आनंद का उद्भभव होता है। पुष्पगिरी तीर्थ के पंचकल्याणक के 5 दिनों में पाषाण को परमात्मा बनाया जाएगा जिसे देखकर आप भी अपने अंदर की प्रतिभा को जागृत कर जीवन को गौरवपूर्ण बना सकते हैं। इस अवसर पर आचार्य प्रणाम सागर जी महाराज ने सभा को संबोधित किया गणाचार्य श्री पुष्पदंत सागर जी महाराज ने पंचकल्याणक महोत्सव की सभा को संबोधित कर आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि जैन धर्म हि एक मात्र ऐसा है जो बीज से वृक्ष की तक, गर्भ से निर्माण तक की यात्रा का मार्ग बताता है। तीर्थंकर की मां 9 माह तक तीर्थंकर बालक को गर्भ में रखती है तो वह तीसरे भाव में निर्वाण को प्राप्त कर लेती है आप अगर श्रद्धा और समर्पण के साथ भगवान का स्पर्श करते हैं तो आप भी एक दिन त्रिलोकी नाथ की तरह जगत पूज्य बन सकते हैं तीर्थंकर वही है जो गिरने का मार्ग बताते हैं उनके आदर्शों पर जो चलता है। वह 1 दिन उन्हीं की करें बन जाता है। धर्म प्रयोगशाला है जिसे जीवन के सत्य को जानना है वह धर्म की अंतर आत्मा को जान ले और उसी को जीना प्रारंभ कर दे । संध्या कालीन सत्र में गुरुवर की आरती का कार्यक्रम किया गया तत्पश्चात गर्भ कल्याणक की पूर्व क्रियाओं को आकर्षक नाटिका द्वारा दिखाया गया जिसे देखकर लोग भाव विभोर होए।

Dewas : 2.50 लाख रुपए कीमत की 6 मोटर सायकल सहित शातिर चोर को पुलिस ने कीया गिरफ्तार

देवास : देवास जिले में लगातार वाहन चोरी की घटना सामने आ रही है। प्रतिदिन जिले भर में वाहन चोरी की शिकायत थानों में दर्ज हो रही हे जिसकी संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। वही पुलिस ने हाटपिपलिया थाना पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2.5 लाख रुपए कीमत की 6 मोटर साइकिल बरामद की है।

दरअसल दिनांक 01/04/22 को फरियादी बंसीलाल वर्मा निवासी नेवरी ने उसकी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल नंबर MP-41-MQ-4304 उसकी दुकान के सामने से दोपहर के समय चोरी होने संबंधी रिपोर्ट दर्ज कराने पर थाना हाटपिपलिया पर अपराध क्रमांक 180/2022 धारा 379 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया। आसपास के क्षेत्र में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं को पुलिस अधीक्षक देवास द्वारा गंभीरता से लेकर थाना प्रभारी हाटपीपल्या के नेतृत्व में चौकी प्रभारी नेवरी एवं स्टॉफ की एक विशेष टीम गठित कर वाहन चोरों की धर-पकड़ हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये । उक्त टीम द्वारा पुलिस अधीक्षक देवास कि निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कन्नोद सूर्यकांत शर्मा एवं एसडीओपी कन्नौद/बागली श्रीमती ज्योति उमठ के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी एसएस मुकाती के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मुखवीर तंत्र को सक्रीय कर वाहन चोरों की पवारसी के प्रयास किए गए। इन्हीं प्रयासों के फलस्वरूप कल दिनांक 03/04/2022 को मुखबिर सूचना पर से आरोपी गोपाल सिंह पिता कैलाश सिंह बैस उम्र 38 साल निवासी ग्राम कलमनखेड़ी थाना बरोठा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गई उक्त मोटरसाइकिल क्र. MP-41-MQ-4304 तथा थाना बरोठा क्षेत्र से चोरी गई दो मोटर साइकिल नंबर एमपी 41 एमएस 5744 और मोटरसाइकिल नंबर एमपी 41 एमबी 3484 जत की गई है। आरोपी द्वारा पूर्व में चोरी गई तीन अन्य मोटरसाइकिल जिनमें 02 काले रंग की पल्सर तथा 01 लाल रंग की एचएफ डीलक्स मोटर सायकल जिनके इंजन व चेचिस नंबर मिटे हुए है. बरामद की गई है। जिससे कुल चोरी गई 06 मोटर सायकल कीमती 2,50000/- की जप्त की गई। आरोपी गोपाल सिंह को आज दिनांक 04/04/2022 को न्यायालय बागली पेश किया जाकर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया जावेगा, जिससे और चोरी की मोटर सायकले मिलने की संभावना है।