Dewas : गोवंश को क्रूरता पूर्वक परिवहन करते 2 आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

देवास । शानिवार शाम को बीएनपी पुलिस द्वारा 2 आरोपियों को देवास मक्सी रोड पर ग्राम सिया के महाँकाल टी स्टाल के पास से गोवंश का क्रूरता पूर्वक परिवहन करते पकड़ा गया।

प्राप्त जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा कल शाम तकरीबन 6:30 बजे सलमान कुरैशी पिता शाहिद कुरैशी उम्र 20 निवासी एकता नगर पानी की टंकी के सामने पुष्पगंज कॉलोनी ईटावा और जगदीश चंद्र नागर पिता स्व. बालमुकुन्द नागर उम्र 47 निवासी ग्राम बोरदा धाकड़ को देवास मक्सी रोड पर ग्राम सिया के यहाँ महाँकाल टी स्टाल के पास दोनो आरोपियों को गोवंश का क्रूरता पूर्वक परिवहन करते बीएनपी पुलिस द्वारा पकड़ा गया। दोनो आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा धारा 11(डी) प. कु. निवा. अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया

विभिन्न अनुष्ठानों के साथ कार्तिक पूर्णिमा महोत्सव संपन्न

देवास। श्री शंखेश्वर पाश्र्वनाथ मंदिर तुकोगंज रोड पर कार्तिक पूर्णिमा श्री सिद्धाचल महातीर्थ यात्रा प्रारंभ के उपलक्ष्य में भव्य भक्ति महोत्सव संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूनम आराधना, प्रभु का रंगारंग पूर्णिमा अभिषेक, शत्रुंजय पट्ट दर्शन, नवाणुं प्रकारी पूजन एवं साधर्मिक भक्ति के विशेष कार्यक्रम हुए। प्रवक्ता विजय जैन ने बताया कि प्रभुजी का विभिन्न औषधियों द्वारा रंगीन पूर्णिमा महाअभिषेेक किया गया। टेकरी स्थित श्री शत्रुंजयावतार आदेश्वर मंदिर पर संगीतमय नवाणुं प्रकारी पूजन, शत्रुंजय पट दर्शन एवं सकल श्री संघ के स्वामीवात्सल्य के विशेष आयोजन हुए। जिसके अंतर्गत प्रभुजी की सुंदर अंग रचना करके अष्ट प्रकारी द्रव्य, फल, नैवेद्य आदि समर्पित किए गए। पाश्र्वनाथ म्युजिकल गु्रप द्वारा प्रस्तुत पूजन में भक्तजन संपूर्ण आयोजन के दौरान भक्ति में झूमते नाचते रहे। भाता वितरण नंदलाल नाथूलाल चौधरी परिवार द्वारा हुआ। इस अवसर पर विलास चौधरी, अशोक जैन मामा, दीपक जैन, भरत चौधरी, गौरव जैन भोमियाजी, मनीष जैन, नितिन जैन मानव, विशाल जैन सहित बड़ी संख्या मेंं समाजजन उपस्थित थे।

शेख भीम आर्मी के जिला उपाध्यक्ष मनोनीत

देवास। भीम आर्मी भारत एकता मिशन सामाजिक संस्था द्वारा प्रदेश में नवीन पदाधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है। इसी कड़ी में प्रदेशाध्यक्ष प्रेम बालोदिया की सहमति पर जिलाध्यक्ष तोहिद पठान ने शाहरूख शेख (बब्लू) को जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनित किया है। शेख के मनोनयन पर प्रदेश कोषाध्यक्ष अमजद अली, प्रमोद कुमार आजाद, जिलाध्यक्ष तोहिद पठान, जिला महासचिव सोहेल मेव, बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमचंद फुलेरी, शहर अध्यक्ष आला पठान, जगदीश चावरे, गोविंद चावरे, रोहित गांधी, अमन चावरे, अजय ठाकुर, रंजीत सिंह दरबार, संदीप चौहान, शेरू खान, समीर खान, नीलेश नीमा, अमन गोयल, सुनील गोयल, पप्पू पंछा ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया। 

Dewas : जवाहर नगर श्री साईं मंदिर सेंट्रल ग्राउंड पर 11 दिवसीय रामलीला महोत्सव कल से

देवास। देश में चहुंओर सुख शांति, समृद्धि एवं कोरोना जैसी भयावह बीमारी से मुक्ति की कामना व हमारी भारतीय संस्कृति को पुन: जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से धर्म प्रचारक रामायण रामलीला मंडल द्वारा 11 दिवसीय रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। मण्डल के सदस्यों ने बताया कि जवाहर नगर स्थित श्री साईं मंदिर सेंट्रल ग्राउंड पर रामलीला महोत्सव का शुभारंभ 21 नवंबर से होने जा रहा है। श्री राम लीला 21 नवंबर से 1 दिसंबर तक प्रतिदिन शाम 7.30 बजे से रात्रि 10 तक चलेगी। रामलीला में मुख्य आकर्षण का केन्द्र बनारस के कलाकार होंगे। जो सम्पूर्ण रामायण का सचित्र वर्णन करेंगे। कलाकारों द्वारा रामायण के मुख्य बिंदुओं पर विशेष व आकर्षक प्रस्तुति भी दी जाएगी। मण्डल ने शहर सहित जिले भर के समस्त श्रद्धालु जनों से महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सफल बनाने की अपील की है।

Dewas, स्वच्छता सर्वेक्षण 2021: देवास को मिले कुल तीन अवार्ड…

देवास। शहर की स्वच्छता के लिए स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में देवास ने बाज़ी मारी है।
स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में देवास ने कुल 3 अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। तीन लाख से कम जनसंख्या वाले में सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज में देवास ने देश में पहला स्थान हासिल किया है।

देश में एक लाख से तीन लाख आबादी वाले शहरों में देवास काे 6वां स्थान मिला है। इसके अलावा देवास को (गार्बेज फ्री सिटी) में 3 स्टार रैंकिंग मिलने का अवार्ड मिला है।
इसी के साथ देवास को 6 करोड़ रूपए की राशी भी दी गयी।
आज दिल्ली के विज्ञान भवन में शहरों को स्वच्छता के लिए दिए गए अवार्ड समारोह में देवास कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला और नगर निगम कमिश्नर विशाल सिंह चौहान ने केंद्रीय मंत्री के हाथों स्वच्छता कैटेगरी के पुरस्कार ग्रहण किए।


नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान के निर्देशन में नगर निगम की पूरी टीम स्वास्थ्य विभाग के समस्त सभी सफाई मित्र सभी स्वच्छता निरीक्षक दरोगा एवं शहर के सभी नागरिकों एवं सभी सामाजिक. संगठन एवं संस्थाओं एवं सभी प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सभी के अथक प्रयास और सहयोग से आज देवास शहर को स्वच्छता के लिए राष्ट्रपति अवार्ड मिला है ।


कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला,निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान ने केंद्रीय मंत्री के हाथों स्वच्छता कैटेगरी के पुरस्कार ग्रहण किए। इनके अलावा दिल्ली के विज्ञानं भवन में इस सम्मान समारोह में स्वच्छता कंसेटर विश्वजीत सिंह, नोडल सौरभ त्रिपाठी, स्वास्थ्य ज़िला प्रमुख सलूजा मालवीय व फायर ऑफिसर जितेंद्र सिसोदिया शामिल थे।

महाँकाल मंदिर विस्तार : 70 मीटर के दायरे में 13 हजार से अधिक वर्गमीटर में की भूमि होगी अधिग्रहित

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मन्दिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या, भीड़ प्रबंधन व आगन्तुक श्रद्धालुओं को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के लिये उद्देश्य से महाकाल मन्दिर के समीप 70 मीटर के दायरे में भूमि अधिग्रहित की जायेगी। अर्जित की जाने वाली भूमि का कुल क्षेत्रफल 13 हजार से अधिक वर्गमीटर में की जायेगी। इस सम्बन्ध में प्रारम्भिक अधिसूचना जारी कर भूमि अर्जन पुनर्वास एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम की धारा-11 के अन्तर्गत घोषित किया है।

महाकाल मन्दिर के समीप महाकाल चौराहे के बीच 70 मीटर के दायरे में विस्तारीकरण किया जायेगा। महाकाल मन्दिर प्रबंध समिति के प्रस्ताव पर महाकाल मन्दिर के सामने महाकाल चौराहे की तरफ 70 मीटर क्षेत्र का अधिग्रहण हेतु कलेक्टर एवं जिला भूअर्जन अधिकारी श्री आशीष सिंह द्वारा भूमि अर्जन पुनर्वास एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम के अन्तर्गत धारा-11 प्रकाशन हेतु जारी कर दी गई है। उक्त प्रस्ताव के माध्यम से 70 मीटर दायरे में 13145 वर्गमीटर भूमि एवं इस पर स्थित 152 मकानों का अधिग्रहण किया जायेगा।

भाजपा जिला अध्यक्ष व उपाध्यक्ष मंडल अध्यक्ष का स्वागत ठाकुर जीवन सिंह ने निज निवास पर किया

भौरासा निप्र.(अभय नागर) । भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र सेंधव खंडेलवाल.पूर्व विधायक राजेंद्र वर्मा.मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र मोडरिया.पूर्व मंडल अध्यक्ष ठा.आराम सिंह का किशान मोर्चा मंडल अध्यक्ष जीवन सिंह ने निज निवास मिट्ठू खेड़ी पहुंचने पर फूल माला पहना कर स्वागत किया गया इस अवसर पर बाबू सिंह पटेल. जगदीपेंद्र.सुमेर नागर सरपंच. शांति लाल कुमावत. सिंह. दशरथ सिंह नागर.ठाकुर हेमेन्द्र सिंह सहित आदि सभी भाजपा कार्य करता थे।

भौंरासा : कांग्रेस नेता द्वारा लुडो गेम गिफ्ट करते ही हुआ नियुक्ति आदेश जारी

जन्म प्रमाण पत्र के हितग्राहियों में जागी खुशी की लहर, 10 महीने से नही मिल पा रहे थे प्रमाण पत्र

भौंरासा(अभय नागर) – प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डाटा एंट्री ऑपरेटर नहीं पहुंचने से लोगों को जन्म प्रमाण पत्र पिछले 10 महीने से नहीं मिल पा रहे थे वही डॉ जावेद पटेल के निलंबित होने से यहाँ पर डॉ की जगह पिछले कई महीनों से खाली थी जिसके लिए बुधवार को भोरासा के कांग्रेसी नेता इरफान मदनी, पूर्व पार्षद बहादर भाटिया, अज़हर पठान के साथ कई हितग्राहियों के समेत अन्य लोग भी बीएमओ के पास पहुंचे थे सोनकच्छ बीएमओ आदर्श ननेरिया को इनके द्वारा एक लूडो गेम गिफ्ट कर अलग ही तरह का विरोध किया गया। जिस पर बीएमओ के द्वारा तुरंत ही भोरासा के लिए प्रति मंगलवार एक डाटा एंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति एवं डॉ हिमांशु कटारे को भौंरासा स्वास्थ केंद्र पर अटैच कर दिया गया सोनकच्छ हॉस्पिटल में पदस्थ ऑपरेटर दीपक रेकवार को प्रति मंगलवार भोरासा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर प्रमाण पत्र जारी करने व अन्य कार्य के लिए आदेशित किया गया है तुरंत आदेश जारी कर तुरंत आदेश का पालन करने को कहा गया है आदेश जारी होने के बाद हिग्राहियो ने काँग्रेस नेता इरफान मदनी समेत सभी मीडिया साथियों का आभार जताया है

Dewas : घर से लापता किशोर का शव फाँसी के फंदे से लटका मिला

देवास। ज़िले के पटलावदा में रहने वाले 19 वर्षीय मुकुल पटेल का शव आज सुबह पटलावदा के पास नकलन गांव में फाँसी के फंदे पर लटका हुआ मिला, मुकुल आवास नगर के एक निजी विद्यालय में 9 वी कक्षा में पढ़ाई करता है,

जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि मुकुल पटेल 19 वर्षीय निवासी पटलावदा अपने घर से बिना बताए कल सुबह तकरीबन 6 बजे कही चले गया था जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट कल दोपहर मुकुल के पिता सुनील पटेल द्वारा बीएनपी थाने में लिखाई गयी थी।

सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर शव की शिनाख्त कर शव को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौप दिया गया व पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया गया।

Dewas, रसूलपुर बायपास पर खेत में पेड़ से लटका हुआ मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

देवास। शहर में एक और चाकूबाज़ी के घटना थमने का नाम नहीं ले रही, तो वही कल बुधवार को शाम एक अज्ञात व्यक्ति की लाश खेत मे पेड़ से लटकी हुई मिली है।
आद्योगिक थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति जिसकी उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष है उसकी लाश रसूलपुर बायपास, भोपाल-इंदौर रोड के साइड में एहसान अली नामक व्यक्ति के खेत पर पेड़ से लटकी हुई मिली है। खेत पर पेड़ से लाश के लटकी होने की सुचना इरफान अली नाम के व्यक्ति द्वारा औ. थाना पुलिस को दी गयी। जिसके बाद पुलिस ने शव को जिला अस्पताल पहुँचाया व शव की शिनाख्त में जुट गई है।
पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है वही पुरे मामले की जाँच औ. थाने में पदस्थ सहायक उप निरक्षक नितिन सिंह चौहान द्वारा की जा रही है।