देवास। बागरी समाज द्वारा मंगलवार शाम को अपने इष्ट देव पांडव जी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर समाजजनों ने भोपाल चौराहे से रैली निकाली और भोपाल चौराहे पर पांडव जी के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा आतिशबाजी की। युवा बागरी संघ के अध्यक्ष बाबू यादव ने बताया कि आज पांडव जयंती के अवसर पर जगह-जगह विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे है,ं उसी कड़ी में हमारे द्वारा यहां भोपाल चौराहे पर कार्यक्रम किया गया है। इस अवसर पर अनेक विश्राम सिंह पवार,कमल चौहान ,सज्जन सिंह चौहान वकील ,ईश्वर सिंह चौहान वकील ,अरुण धोलिया,सुनील यादव जिला उपाध्यक्ष,अरुण यादव,चेतन बागरी,राहुल परमार,पंकज यादव ,मुकेश यादव, माधव बोडाना पांदा, धर्मेंद्र यादव आदि समाजजन उपस्थित रहें है ।
Category: मध्य प्रदेश
टोंकखुर्द के पोलाय में गौहत्या की घटना ,एक आरोपी गिरफ्तार
टोंकखुर्द (विकेश जैन)। टोंकखुर्द तहसील के ग्राम नायता पोलाय में गौहत्या की घटना का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम नायता पोलाय में अफसर नायता के घर अफसर व जमील कुरैशी गाय काट रहे है। ,इस सूचना के बाद पुलिस ने दल बल के साथ मौके पर दबिश तो एक व्यक्ति घर की छत से निकल कर भाग गया । पुलिस ने मौके से अफसर पिता अली हुसैन जाती नायता उम्र 35 वर्ष को गिरफ्तार किया और मौके से 2 क्विंटल गोमांस व एक गोखाल बरामद की गई। पुलिस आरोपी अफसर पिता अली हुसैन नायता व जमील कुरैशी निवासी टोंकखुर्द के विरुद्ध अपराध धारा4,5,6 मध्य प्रदेश गोवंश प्रतिषेध अधिनियम 2004 व धारा 429,34 भा द सं के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है । गिरफ्तार आरोपी अफसर पिता अली हुसैन नायता को न्यायालय ने पेश किया था जहा से उसे जेल भेज दिया है।आरोपियों को पकड़ने में एसडीओपी प्रशांत सिंह भदोरिया,थाना प्रभारी जयराम चौहान, उप निरीक्षक चन्दर सिंह चंद्रवंशी,सउनि सौदान सिंह विश्वकर्मा,चन्दर सिंह चौहान,प्र,आर,राजेश लुवानिया,कमल वर्मा,सौदान सिंह ,आर,सुरेश शर्मा,संतोष नवरंग,मुकेश सोनेर,योगेश पटेल,विनोद डोडिया,आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Dewas, जिले में कल 10 नवंबर को होगा टीकाकरण महाअभियान
• महाअभियान में 1 लाख 38 हजार से ज्यादा वैक्सीन डोज़ लगाने का लक्ष्य
देवास। प्रदेश सरकार द्वारा कोविड-19 को हराने के लिए प्रदेश सहित देवास जिले में भी वैक्सीनेशन महा अभियान चलाया जाएगा।
कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने कहा है कि वैक्सीनेशन महाअभियान में अब कोई न छूटे” कोरोना वैक्सीनेशन में सब भागीदारी बने कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है, कोविड-19 को हराने के लिए वैक्सीनेशन ही एक माध्यम हैं। उन्होंने बताया कि वैक्सीनेशन महा अभियान की व्यापक तैयारियों की गयीं हैं एक -एक व्यक्ति को डोज लगे इसके लिए सभी टीमें पूर्ण तैयारी के साथ कार्य करेगी इस संबंध में सभी अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं की वैक्सीनेशन की जानकारी अपडेट करते रहें तथा शाम को जब पूरा वैक्सीनेशन हो जाएं तो उसकी टोटल रिपोर्ट भी अपडेट करें। वैक्सीनेशन महाअभियान में प्रथम डोज़ शत प्रतिशत व्यक्तियों को लगे एवम जिनक प्रथम डोज़ लग चुका है उनको समय पर दूसरा डोज लग जाएं । कोविड टीकाकरण अभियान में सभी टीम वर्क की तरह कार्य कर प्रत्येक परिवार को सुरक्षा कवच प्रदान किया है। किन्हीं कारणों से छूटे हुए परिवार को भी वैक्सीन का सुरक्षा कवच मिल जाए, अब कोई न छूटे”कोरोना वैक्सीनेशन महाअभियान में आम नागरिक के साथ धर्मगुरूओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवी संस्थाओं, कोरोना वॉलेंटियर्स, शहरी-ग्रामीण जन-प्रतिनिधियों के साथ समाज के हर वर्ग को आगे आकर अपनी नैतिक जिम्मेदारी के साथ वैक्सीनेशन महाअभियान में सहयोग कर और समाज के छुटे हुए नागरिकों को भी वैक्सीनेशन के लिए जागरूक कर रहे है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एमपी शर्मा ने बताया कि कलेक्टर श्री शुक्ला जी के निर्देशन में सभी ब्लॉक में वैक्सीनेशन का कार्य लगातार किया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों को ब्लॉक स्तर का नोडल बनाया गया है। यह अधिकारी ब्लॉक की पूरी मॉनिटरिंग करेंगे। जिले में 10 नवम्बर 2021 महाअभियान हेतु 413 वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए हैं, जिनमें मोबाइल टीम भी शामिल हैं वैक्सीनेशन महाअभियान में 1 लाख 38 हजार 910 डोज़ वैक्सीन लगाने का लक्ष्य हैं। कलेक्टर श्री शुक्ला ने बताया कि ब्लॉकों तथा ग्रामीण अंचलों में भी वैक्सीनेशन केंद्र बनाये गए हैं उनमें सभी आवश्यक व्यवस्था पूर्ण कर ली गई है। मैदानी स्तर के समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा नागरिकों को वैक्सीन लगवाने के लिए आमंत्रित किया जाएगा । जिले का कोई भी पात्र नागरिक कोरोना के प्रथम डोज़ ओर दूसरे डोज़ से वंचित नहीं रहे सभी का प्रयास है महाअभियान में कोई भी नागरिक वैक्सीन लेने से छूटे ना। हमें सभी पात्र नागरिकों को वैक्सीन के डोज़ लगाकर जिले को सुरक्षित बनाना है। समाज के सभी वर्गों से अपील है कि वैक्सीनेशन के पुनीत कार्य में साथ आकर शेष पात्र नागरिकों को टीकाकरण के लिए प्रेरित कर उनका वैक्सीनेशन कराकर टीकाकरण महाअभियान को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।वैश्विक महामारी कोरोना की विभिषिका को पिछले दिनो देखा है। अनेक परिवार कोरोना विभिषिका मे बिखर गयें। भविष्य मे इससे बचने के लिए हम सबको समय रहते परिवार के सभी पात्र सदस्यो को टीका लगवाना है। कोरोना के सक्रमण से लोगो को बचाने, हमारे कोरोना योद्वा स्वास्थ्य कार्यकर्ता व मैदानी कार्यकर्ता अंतरविभागीय टीम घर-घर जाकर कोविड वैक्सीनेशन कर सबको सुरक्षा प्रदान कर रही है। टीकाकरण सभी 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियो का किया जा रहा है। गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं का टीकाकरण शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को कोविड के को-वैक्सीन ओर कोविशिल्ड दोनों टीके सुरक्षित हैं । इस हेतु कोविड-19 टीकाकरण के समस्त प्रोटोकॉल का पालन करते हुए जिले में टीकाकरण किया जा रहा है। जिन्होंने कोविड-19 पहला डोज़ लगवा लिया है वह दूसरा अवश्य लगवाए l को-वैक्सीन के प्रथम डोज़ के 28 दिन के पश्चात दूसरा डोज़ एवं कोविशिल्ड के प्रथम डोज़ के 84 दिन के पश्चात दूसरा डोज़ अपने नजदीकी टीकाकरण सत्र में टीका अवश्य लगवाये। कोविड-19 टीकाकरण की जानकारी के लिये स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, आगनवाडी कार्यकर्ता से सम्पर्क कर सकते है। वैक्सीनेशन संबंधी जानकारी के लिए कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्ट्रल स्थापित किया गया है जिसका नम्बर 07272-222202 पर सम्पर्क कर सकते है।
Dewas, मेडिकल में लगी आग लाखो रुपए का हुआ नुकसान
देवास। बीते कुछ दिनों में शहर में बड़ी संख्या में आगजनी की घटना देखने को मिली है बीते दिनों में बस स्टैंड के सामने लकड़ी की टाल में तो बालगढ़ एमआर रोड पर कॉलोनी के बाहर रखी गुमठी में आगजनी की घटना हुई थी। तो वही शहर के बीचों-बीच कॉलोनी बाग स्थित संचालक अमिलेश भटनागर के वैद मेडिकल स्टोर में आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने उग्र रूप पकड़ लिया। आग बेहद तेज थी, सूचना मिलते ही मौके पर समय रहते फायर ब्रिगेड पहुंच गई और समय रहते दमकलकर्मियों ने उस पर काबू पा लिया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। आगजनी की घटना से लाखों रुपए की दवाइयां जलकर खाक हो गईं।
नवनिर्वाचित सांसद जानेश्वर पाटिल ने आभार सभा को किया संबोधित
कांटाफोड़(बालकृष्ण शर्मा) – खंडवा लोग सभा उप चुनाव में नव निर्वाचित सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल जनता का अभार प्रदर्शन करने रविवार शाम को कांटाफोड़ पहुचेंगे। सांसद ने जानता का अभार मानते हुवे कहा की मुझे कम समय मैं अधिक विकाश करना हैं विकाश के नाम परही जानता ने हमें चुना हैऔर माननीय प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी का नारा हैं सबका साथ सबका विकाश सबका विश्वास और सबका प्रयास विकाश ही हमारा लक्ष्य है और विकाश के मुद्दे को लेकर ही हम जानता के बीच आए है ओर जनता ने हमें आशीर्वाद दिया है और जो भी कार्य रुके है उन्हे प्राथमिकता के अधार पर जल्द से जल्द पुर्ण किए जायेंगे। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री दीपक जोशी, विधायक पहाड़ सिंह कन्नोजे,ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में
नारायण व्यास, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष महेश दुबे, पूर्व विधायक गणपत पटेल, नारायण व्यास, जय प्रकाश शर्मा, पुरुषोत्तम बियानी, सन्तोष चोबे, सुशील पसारी, सत्यनारायण तिवारी, राधेश्याम डाबी, दिलिप अग्रवाल, शैलेश जायसवाल, नीलू अरोरा, योगेश पटेल, प्रिंस भाटिया, आशीष तिवारी, राज टुटेजा, राजा तिवारी, अनिरूद्ध शर्मा सहित सैकड़ों की तादात में कार्यकर्त्ता कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।
Dewas 10 वर्षीय नाबालिक की गला घोंटकर की थी हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
निर्माणाधीन मकान में बीती रात मिला था बालिका का शव
देवास। जिले के खातेगांव में कल दिनांक 07.11.2021 को एक 10 वर्षिय बालिका का शव संदिग्ध अवस्था में संजय यादव के निर्माणाधीन मकान में पड़ा हुआ है मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये तत्काल सूचना की तश्दीक हेतु थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह परमार मय फोर्स के रवाना होकर घटना स्थल पर पहुंचे जो घटना स्थल का मौका मुआयना किया गया घटना की सूचना वरिष्ट अधिकारीयों को दी गई जो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कन्नौद एवं एसडीओपी कन्नौद भी मौके पर पहुचे ।
मृतिका की गमछे से गला घोटकर हत्या कर उसके शव को सीमेन्ट की बोरी से ढककर छुपाने की कोशिश किये जाने से मृतिका के पिता की रिपोर्ट पर से मौके पर ही अपराध धारा 302.201 भादवि का आरोपी गोलू उर्फ नरेन्द्र पिता भैरू सितोले जाति बलाई निवासी ग्राम बडी बरछा के विरुद्ध पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये अनुविभागिय अधिकारी राजस्व से सूर्यास्त उपरान्त पीएम की अनुमति प्राप्त कर मृतिका का पीएम कराया गया घटना स्थल संजय यादव का निर्माणधिन मकान की पहली मंजिल बागडी कालोनी खातेगांव का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक देवास एवं एफएसएल अधिकारी ऋषिकेश यादव द्वारा किया गया घटना स्थल से सीमेन्ट की खाली बोरिया जिन में खून लगा हुआ है एवं मृतिका के सिर के बालों का रबर बैण्ड जप्त किया गया ।
उक्त प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक देवास डा. शिवदयाल सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कन्नौद सुर्यकांत शर्मा एवं एसडीओपी सु ज्योति उमठ कन्नौद के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में हत्या के आरोपी की तलाश पतारसी हेतु थाना प्रभारी खातेगाँव को विशेष टीम गठीत करने हेतु निर्देशित किया गया निरीक्षक महेन्द्र सिह परमार थाना प्रभारी खातेगॉव के नेतृत्व मे विशेष टीम गठीत की गई जो जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई थी प्रकरण का आरोपी गोलू उर्फ नरेन्द्र जाति बलाई को गांव के आस पास देखा गया है जो गठित की गई टीम द्वारा ग्राम बड़ी बरछा में चारो दिशाओं में एक साथ दबिश देते आरोपी गोलू उर्फ नरेन्द्र पिता भैरू बलाई नि० ग्राम बडी बरछा को उसके घर से गिरफतार किया गया आरोपी द्वारा अपने गले के गमछे से गला घोटकर बालिका की हत्या करके पहचान छुपाने हेतु मृतिका के शव को सीमेन्ट की खाली बोरी से ढकना बताया गया आरोपी से पूछताछ जारी है।
थाना प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह परमार एवं गठीत की गई टीम के अथक प्रयास से उक्त हत्या का पर्दाफास होकर हत्या के 24 घण्टे के अंदर पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफतारी की गई । उक्त कार्य मे निरीक्षक महेन्द्र सिह परमार, उप निरी0 विनय सिह बघेल, उप निरी0 शंकरलाल, उप निरी० सपना रावत, प्र०आर० 332 सुनील प्रजापति, प्र० आर० 672 महेन्द्र राव प्र० आर० 156 ओम प्रकाश पाटीदार आर० 490 जितेन्द्र तोमर, आर० आनन्द जाट आर0 772 रविन्द्र तौमर, आर0 269 अरुण, आर0 395 ओम प्रकाश पाटील आर0 506 राहूल सोनी, आर0 431 विरेन्द्र आर० 361 नरेन्द्र म०आर० 1000 तरुणा, म०आर० 880 श्वेता म0आर0 1003 स्वनील सैनिक मनीष बाथोले एवं सैनिक अरविंद पवार की सराहनीय भूमिका रही है। पुलिस अधीक्षक देवास डा० शिवदयाल सिंह के द्वारा नगद इनाम की घोषणा की गई है।
Dewas चार युवकों ने घर में घुसकर की युवक के साथ मारपीट
देवास। शहर के इटावा राम मंदिर के पास रहने वाले रोहित पिता दिलीप (23) निवासी इटावा अपने घर अकेला था। तभी शाम 4 बजे तीन से चार युवक आए और उसके साथ मारपीट करने लगे। कुछ दूरी पर रोहित के पिता सैलून की दुकान पर थे, वह घर पहुंचे तो रोहित के हाथ से खून निकल रहा था। इसके बाद उसे वह जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।जहां उसका उपचार चल रहा है।
प्राप्त जानकारी अनुसार कुछ अज्ञात बदमाश चाकू सहित अन्य धारदार हथियार लेकर आए थे। मैं घर गया, तब तक वह सभी भाग गए।
पंजाब की कांग्रेस सरकार की भांति म.प्र. की बीजेपी की सरकार भी वैट टैक्स में कटौती कर प्रदेश की जनता को दे राहत- डॉ राजेन्द्र चौबे
गढ़ाकोटा(सागर) – कांग्रेस सेवादल ग्रामीण जिला सागर के जिलाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र चौबे ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को उनके ट्विटर व मेल अकाउंट पर पत्र लिखकर मांग की है कि उनकी बीजेपी सरकार जो मध्यप्रदेश की जनता से देश मे पेट्रोल-डीजल पर सर्वाधिक वैट टैक्स वसूल कर रही है उसमें पंजाब की कांग्रेस सरकार जैसी वैट टैक्स में कटौती कर 10/रुपया पेट्रोल पर और 5/ डीजल पर कम कर प्रदेश की जनता को, जो अंधाधुंध बढ़ रही महंगाई की चपेट से पिस रही आम जनता को थोड़ी राहत दे ऐसी हम मांग करते हैं और यदि मध्यप्रदेश की सरकार को पंजाब की कांग्रेस का अनुसरण करने से गुरेज हो तो वह मंहगाई से कराह रही आम जनता को बीजेपी शासित पडौसी राज्य गुजरात की भांति पेट्रोल-डीजल के दामों में कुछ मुनाफा कम लेकर आम जनता को राहत दे ..
Dewas, 8 नवंबर को मनेगा अंतरराष्ट्रीय रेडियोलॉजी दिवस
देवास। 8 नवंबर को विश्व स्तर पर अंतरराष्ट्रीय रेडियोलॉजी दिवस के रूप में मनाया जाता है। सन 1895 में सर विल्हेम कोनार्ड रोंटजन द्वारा एक्स रे की खोज की थी। चिकित्सा विज्ञान में एक्स रे रोगियों की बीमारियों के निदान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। एक्स रे द्वारा हड्डियों, फेफड़ों एवं शरीर के विभिन्न हिस्सों की जांच की जाती है।सन 2020 2021 में covid 19 महामारी में एक्स रे एवं सीटी स्कैन जाँचो द्वारा एक महत्वपूर्ण योगदान दिया गया। एक्स रे की खोज में इन्हें सन 1901 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मध्यप्रदेश में रेडियोग्राफर्स एसोसिएशन ने सन 1996 से इस दिन को मनाना शुरू किया जो हर वर्ष रेडियोग्राफर साथियों द्वारा मनाया जा रहा है।
श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, लिंकन अब्राहम, शान्ति लाल सोलंकी, रेनसम विल्सन, रोहित परमार,अंतिम गाडगे,अनिल सोनार्थी, सुरेश अलावा, रेखा भटनागर, धर्मेंद्र मेडावत, विमल पाटीदार, भावना शर्मा द्वारा अंतरराष्ट्रीय रेडियोलॉजी दिवस की सालगिरह जिला अस्पताल देवास के एक्स रे विभाग में सभी साथियों द्वारा मनायी जाएगी।
Dewas 1 करोड़ का क्लेम लेने के लिए बनवाया फ़र्ज़ी मृत्यु प्रमाण पत्र, दो आरोपी गिरफ्तार दो फरार
देवास। पैसो के लिए अनैको षड्यंत्र के बारे में आपने सुना होगा शहर में भी पैसों के लिए षड्यंत्र रच कर जालसाजी करने का मामला सामने आया है। शहर के एकता नगर इटावा में रहने वाले अब्दुल हनीफ ने ने 2 मई 2019 ऑनलाइन एक करोड़ की जीवन बीमा पॉलिसी एसबीआई लाईफ इंश्योरेंश की तारानी कॉलोनी स्थित शाखा से ली थी। जिसकी सालाना किश्त लगभग 40 हजार रुपए बैंक द्वारा तय कि गई थी। जिसके चलते अब्दुल हनीफ ने मासिक रूप से 4-4 हजार की दो किश्ते इंश्योरेंश कंपनी में जमा कि थी। एक करोड़ का क्लेम लेने के लिए 2019 में सितंबर में अब्दुल हनीफ के पुत्र इकबाल ने अपने जीवित पिता को मृत बताकर नगर पालिका निगम में मृत्यु प्रमाण-पत्र के लिए आवेदन दिया। इसमें इकबाल द्वारा एक डॉ. शाकिर मंसूरी निवासी लक्ष्मीनगर स्टेशन रोड जो की एयूएमएस है, जिससे फर्जी दस्तावेजों पर साइन करवाई और उसके बाद नगर निगम से फर्जी दस्तावेज देकर मृत्यु प्रमाण-पत्र बनवाया। इसके बाद इंश्योरेंश कंपनी को मृत्यु प्रमाण-पत्र सहित अन्य दस्तावेज देकर जालसाजी करने का पुरा षड्यंत्र रचा गया। इसमें आरोपी का बेटा इकबाल व पत्नी रेहाना सहित डॉ. शाकिर शामिल थे। इस मामले को लेकर जब इंश्योरेंश कंपनी को आशंका हुई तो उन्होंने मामले को लेकर कोतवाली थाने में आवेदन दिया। जिसकी जांच सब-इंस्पेक्टर पवन यादव द्वारा की गई। 2 साल बाद पूरे मामले में अब तक फरार रहे मृतक अब्दुल हनीफ स्वस्थ मिले और पुलिस ने उन्हें डॉ. के साथ गिरफ्तार कर लिया।
अभी तक मामले में कुल चार आरोपियों में से दो आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जबकि आरोपी अब्दुल का बेटा इकबाल व उसकी मां रेहाना फरार हैं, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। थाना कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित थाना कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 120 बी, 465, 467, 468, 471, 511 आईपीसी के तहत विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
