कांग्रेसीयो ने जयंती तथा पुण्यतिथि मनाई

कांटाफोड(बालकृष्ण शर्मा) – रविवार को ब्लाक कांग्रेस एवं नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा महापुरुषों की जयंती तथा पुण्यतिथि मनाई कार्यक्रम मे सर्वप्रथम पहले गृह मंत्री लौहपुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल एवं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रति वर्ष यह आयोजन महात्मा गांधी चौराह पर होता था मगर आचार संहिता के चलते इस वर्ष कांग्रेस कार्यालय पर सिर्फ पुष्प माला पहनाकर पुण्य तिथि एवम जयंती मनाई गई

कार्यक्रम के दौरान पीसीसी सदस्य मनोज होलानी, ब्लाक कांग्रेसअध्यक्ष राजाराम यादव, श्रीनिवास तिवारी, मुकेश राठौर, ब्रजमोहन तिवारी, रामेश्वर शर्मा, कैलाश अमोदिया, शिव पहलवान, रमेश यादव, अर्पित जायसवाल, शैलेश तिवारी, ललीत सोनी आदि उपस्थित थे।

Dewas जिले में 01 नवम्बर को 189 केन्द्रों पर होगा, कोविड-19 टीकाकरण

टीकाकरण अभियान में 18 वर्ष से अधिक उम्र के समस्त व्यक्ति वैक्सीन के दोंनो डोज़ अवश्य लगवाएं

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एमपी शर्मा ने बताया कि कलेक्टर महोदय के निर्देशन में कोविड टीकाकरण अभियान देवास जिले में निरंतर जारी है शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में अधिक से अधिक टीकाकरण छात्रों पर वैक्सीन के डोज़ लगाए जा रहे हैं जिसमें सभी 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियो का टीकाकरण किया जा रहा है। गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं का टीकाकरण शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को कोविड वैक्सीन, को-वैक्सीन ओर कोविशिल्ड दोनों टीके सुरक्षित हैं । कोविड-19 टीकाकरण में पहला डोज़ लगवा लिया है वह दूसरा अवश्य लगवाए l को-वैक्सीन के प्रथम डोज़ के 28 दिन के पश्चात दूसरा डोज़ एवं कोविशिल्ड के प्रथम डोज़ के 84 दिन के पश्चात दूसरा डोज़ अपने नजदीकी टीकाकरण सत्र में टीका अवश्य लगवाये। दिनांक 01 नवम्बर 2021 को देवास जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में कुल 189 टीकाकरण केंद्रों पर 24700 व्यक्तियों को वैक्सीन लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है कोविड-19 टीकाकरण की जानकारी के लिये स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, आगनवाडी कार्यकर्ता से सम्पर्क कर सकते है। वैक्सीनेशन संबंधी जानकारी के लिए कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्ट्रल स्थापित किया गया है जिसका नम्बर 07272-222202 पर सम्पर्क कर सकते है।

Dewas | खदान में मिट्टी धसने से 1 व्यक्ति की हुई मौत, 3 महिलाएं घायल

घर में लिपाई छपाई के लिए जंगल मे लेने गए थे मिट्टी

देवास । जिले के बागली तहसील में आज दोपहर अपने घर की लिपाई छपाई के लिए मिट्टी लेने गए ग्रामीण पर मिट्टी खोदते समय खदान धस गई। खदान धसने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी व 3 महिलाए घायल हो गयी।

जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि दीवाली के लिए अपने कच्चे मकान की लिपाई छपाई के लिए मिट्टी लेने गए थे परन्तु खोदते समय अचानक मिट्टी की खदान धसने से ग्राम पानकुआं निवासी 35 वर्षीय सुरेश पिता शंकर की मृत्यु हो गई व राधा, भूरीबाई, हीराबाई नामक महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयी । ग्रामीणों द्वारा महिलाओं को बागली व उदयनगर सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ से दो महिलाओं को इलाज के बाद देवास रैफर किया गया।

Dewas, सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म जयंति पर निगम द्वारा श्रमदान कार्यक्रम आयोजित

देवास। लोहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म जयंति पर स्वच्छ भारत मिशन अभियान के अन्तर्गत स्थानीय कालूखेडी तालाब पर नगर निगम द्वारा सामाजिक संस्थाओ तथा शिखर समाजिक कल्याण समिती व रहवासी संघो के सहयोग से श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे स्वच्छता ब्राण्ड ऐमबेस्डर विष्णु वर्मा, जय मीणा, स्काउट प्रभारी मनोज पटेल, एन. के. जोशी, महेश सोनी सहित स्काउट के बच्चो व अन्य संस्थाओ द्वारा श्रमदान किया गया। श्रमदान मे तालाब के आस-पास पडे वेस्ट मटेरियल व अन्य अनुपयोगी सामग्री को उठाकर निगम के कचरा वाहन मे डाला गया। इस अवसर पर नगर निगम सहायक यंत्री जगदीश वर्मा, सौरभ त्रिपाठी, स्वास्थ्य अधिकारी आरएस केलकर, उपयंत्री विजय जाधव, कार्यालय अधीक्षक अशोक उपाध्याय, स्वास्थ्य निरीक्षक हरेन्द्रसिह ठाकुर, ओमप्रकाश पथरोड, स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी विशाल जोशी, कर्मचारी संघ अध्यक्ष विकास शर्मा, स्वच्छ भारत मिशन सहायक शेलेन्द्र परिहार, सहित अन्य संस्थाओ के पदाधिकारियो द्वारा श्रमदान किया गया। इस अवसर पर विष्णु वर्मा द्वारा उपस्थित लोगो को स्वच्छता एवं प्लास्टिक फ्री देवास तथा देवास को स्वच्छ एवं सुन्दर रखने की शपथ दिलाई गई।

Dewas, निगम के सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं सफाई प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

देवास। नगर पालिक निगम देवास द्वारा नेशनल सफाई कर्मचारी फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन नई दिल्ली एवं एमपी कॉन लिमिटेड भोपाल के सायुंक्त तत्वाधान में 25 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक नि:शुल्क 5 दिवसीय RPL प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन विक्रम सभा भवन में चलाया गया जिसका समापन हुआ जिसमें देवास नगर निगम के सफाई मित्रों को प्रशिक्षण दिया गया इस कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने में हेल्थ ऑफिसर आर. एस केलकर स्वच्छ भारत मिशन से विश्वजीत सिंह एवम डिवाइन संस्था से विशाल जोशी एवं ऐश्वर्य सिंह शक्तावत द्वारा विशेष सहयोग दिया गया इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में एक दिन का स्वस्थ शिवर भी लगाया गया जिसमें डॉक्टर इकबाल द्वारा सभी सफाई मित्रों का स्वास्थ्य संबंधी चेकअप किया गया एमपी कॉन की ओर से उदय प्रताप सिंह द्वारा इस कार्यक्रम को सुचारू रूप से पूर्ण करने पर सभी का आभार व्यक्त किया।

भौरासा विद्युत मंडल से बाबू लाल कुमावत की नियुक्ति भी हुई ओर सेवानिवृत्ति भी हुवे भौरासा से

भौरासा निप्र(अभय नागर) – भौरासा बाबा भंवरनाथ कि नगरी के विद्युत मंडल मे अपनी प्रथम नियुक्ति 20/8/1985 भौरासा मे हुई आपने अपनी पूरी नोकरी भौरासा विधुत मंडल सेवा देते आपने 33वर्ष तक बड़ी ही इमानदारी के साथ अपने कार्य को किया ओर सेवा देते रहे भौरासा विद्युत मंडल से सेवानिवृत्त हुए कार्यालय से कुमावत की हुई नोकरी की भौरासा से शुरुआत की थी 25 नवम्बर 1985 को सेवारत हुए व भौरासा पदस्थ हुए थे जब से लेकर अब तक अपनी सेवाये भौरासा को देते आये हे जो 30/10/ 2021 को सेवानिवृत्त हुए ईनकी सेवा निवृत्ती पर विद्युत मंडल स्टाफ द्वारा खुशी खुशी विदाई दी गयी एवं स्वागत सत्कार किया वही ईसके पश्चात साथ मंडल के सभी सदस्य एवं भौरासा नगर वासियो ने उन्हें बधाई दी ढोल से घर तक छोड़ने पहुंचे कुमावत ने मंडल के सभी साथियों एवं नगर वासियों का आभार माना एवं कुमावत समाज मंदिर मे सहभोज का कार्यक्रम रखकर सभी भोजन करवाया और उन्होंने कहा कि मैं अभीभूत हूं आपके इस प्यार और स्नेह से हमेशा इस स्वागत सत्कार का आभारी रहूंगा इस अवसर पर विद्युत मंडल भौरासा के सहायक यंत्री कैलाश चोपड़ा, कुंदन कुमार चौधरी हाजी इंसाफ चाचा लाईनमेन,वरिष्ठ परीक्षक विक्रम सिंह कुमावत, लोकेश टिके, सुनील चौधरी, विशाल जाधव, जितेंद्र राठौर, धिरज कुम्भकार, शिवनारायण गौड़, रामलाल लाइनमे.अमरसिंह लाईन मेन, अनोखी लाईनमेन, नारायण , छगनलाल लाईन मेन सहित समस्त मंडल कर्मचारी व नगर के सभी गणमान्य नागरिकों ने उन्हें सेवानिवृत्ति पर शुभकामनाएं दी

Dewas | गीले कचरे के प्रबंधन से गैस तथा बिजली का निर्माण किये जाने हेतु कार्यशाला

देवास/ स्वच्छ भारत मिशन 2022 के अन्तर्गत शहर मे किये जा रहे सफाई कार्यो के मद्देनजर नगर निगम द्वारा आयुक्त विशालसिह चौहान के निर्देशन मे निगम बैठक कक्ष मे होटल एसोसिएशन, मैरिज गार्डन एसोसिएशन, रहवासी संघ, होटल संचालक, मैरिज गार्डन संचालक, स्वच्छता ब्राण्ड एमबेस्टर की अपशिष्ठ प्रबंधन पर कार्यशाला आयेाजित की गई। जिसमे सभी उपस्थित नागरिको को प्रोजेक्टर के माध्यम से निगम स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी विशाल जोशी ने जानकारी देते हुये बताया कि किस प्रकार से हम गीले कचरे का प्रबंधन कर सकते है। गीले कचरे से कैसे गैस तथा बिजली का निर्माण किया जा सकता है। श्री जोशी ने उक्त जानकारी देते हुये बताया कि निर्मित गैस व बिजली का उपयोग घरेलु कामकाज मे किया जा सकता है।

सोनकच्छ सब्जी मंडी में नए आड़तियो की मनमानी से किसान हो रहे हैं परेशान

मंडी प्रांगण में किसी भी प्रकार की प्रशासन के द्वारा नहीं है सुविधाएं

सोनकच्छ(अभय नागर) । विकासनगर की एकमात्र सब्जी मंडी में काफी ज्यादा समस्याओं से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है मंडी प्रांगण में ना तो पार्किंग की उचित व्यवस्था है और ना ही पीने के पानी की व्यवस्था यहां पर किसान अपने सब्जियों को बेचने के लिए आता है तो उसे मूलभूत सुविधाओं के बगैर यहां पर रुकना पड़ता है

https://liveupdate.network/wp-content/uploads/2021/10/VID-20211030-WA0081.mp4

सबसे बड़ा मसला इन दिनों सब्जी मंडी में यह चल रहा है कि यहां पर मंडी के बाहर ही नए आढ़तियों ने अपनी पलकें बिछाकर दुकानें लगा ली हैं और किसान जब मंडी में पहुंचता है तो उसे बाहर ही रोक कर उसका माल उत्तरा लिया जाता है जिसके बाद 10% कमीशन काटकर उसका माल खरीदा जाता है अब इस मामले में मंडी में सालों से जब मैं व्यापारियों को भी इससे काफी नुकसान हो रहा है सोनकच्छ के ही भारतीय व्यापारी सलमान पठान ने बताया कि यहां पर हम पिछले 15 वर्षों से सब्जी खरीद रहे हैं सबसे पुराने लाइसेंस पर हम लोग यहां पर कार्य कर रहे हैं परंतु अब कुछ नए लोग यहां पर मंडी के गेट के बाहर पल्ली बिछाकर किसानों को वही रोक कर उनकी फसलें खरीद रहे हैं जिससे कि उनका भुगतान होने की भी रिस्क बनी होती है

https://liveupdate.network/wp-content/uploads/2021/10/VID-20211030-WA0074.mp4

इस मामले को लेकर हमने 6 माह पूर्व भी सोनकच्छ मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं एसडीएम महोदय सोनकच्छ को ज्ञापन देकर अवगत कराया था परंतु अभी तक इस पर कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है किसानों ने भी यहां पर शिकायत की है कि उनसे जबरन 10% टैक्स काटा जा रहा है बिना किसी अधिकारी के इस मंडी में ऐसी लापरवाही रोजाना देखी जा रही है जिसका यहां पर किसी दिन किसी किसान को भारी नुकसान भी देखा जा सकता है

Dewas | किंग जार्ज स्कुल से एबी रोड कैलामाता मंदिर एमआर-1 रोड का कार्य शीघ्र पूर्ण करें – आयुक्त

देवास। नगर निगम द्वारा शहर मे विकास कार्यो को लेकर आयुक्त विशालसिह चौहान ने व्यवस्तम मार्ग कैला देवी माता रोड पर आवागमन व राहगीरो की परेशानी को देखते हुये यातायात दबाव कम हो इस लिये एमआर-1 सडक निर्माण का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश निगम सहायक यंत्री जगदीश वर्मा को दिये गये। ज्ञात हो कि एमआर-1 रोड निर्माण जिसमे मेंढकी रोड से मल्टी रोड तक बन कर तैयार हुआ है। इसी के आगे रेलवे पटरी किंग जार्ज स्कुल से कैला माता मंदिर से एबी रोड तक का सडक निर्माण कार्य भी प्रारंभ होकर शीघ्र ही पूर्ण किये जाना है। इसी प्रकार चल रहे बडे प्रोजेक्ट मे स्टेशन रोड पर गजरा गियर्स चौराहा से रेलवे स्टेशन तक सडक चौडीकरण तथा बीएनपी गेट तक सीमेंटीकरण रोड निर्माण तथा पाथ-वे का निर्माण के साथ सौंदर्यिकरण ग्रीनरी के साथ प्रकाश व्यवस्था भी होगी। उक्त दोनो सडक निर्माण प्रोजेक्ट कार्य शीघ्रताशीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश आयुक्त द्वारा संबंधित कांट्रेक्टर को दिये गये।

श्री सिद्धनाथ धूनी स्थल पर सुनाई जा रही है भगवान राम कथा

भव्य कलश यात्रा के साथ भगवान राम कथा समापन संपन्न हुआ

देवास (नरेंद्र चौहान)। नेवरी बरोटा फाटा स्थित श्री सिलनाथ धुनी स्थल परिसर में सुनाई जा रही भागवत कथा मै पंडित मोहित राम जी पाठक सीहोर वाले के मुखारविंद से सुनाई गयी।

सुनाते हुए कहा भक्तों के उद्धार करना श्री राम का प्रण है। जब संतों का संग हो जाए तो समझ लेना चाहिए कि अब राम की कृपा होने वाली है। जिस आश्रम में वासना का प्रवेश हो जाता है।वह आश्रम ही नहीं वहां पर सब कुछ नष्ट हो जाता है। माता अहिल्या की कथा सुनाते हुए कहा प्रभु जड़ को जीव कर देते हैं। अहिल्या का उद्धार भगवान श्री राम के चरणों से हो जाता है। भगवान की कोई जाति नहीं होती। वह तो जगत कल्याण की कामना से आते हैं। सीता के स्वयंवर में धनुष के टूटते ही सभी लोग भगवान की जयकार करने लगते हैं। जब श्री राम धनुष को तोड़ते हैं तो उसकी एक गर्जना होती है जिसे सुनकर परशुराम सभा मे आ जाते हैं। वह बहुत क्रोधित होते हैं। लक्ष्मण व परशुराम संवाद सुनकर श्रोता भाव विभोर हो गए। इसी के साथ राम कथा का समापन भव्य आरती एवं महा प्रसादी के साथ कलश यात्रा निकाली गई जिसमें भक्तगण कलश यात्रा में नाचते गाते बैंड बाजों की धुन पर थीरके एवं भगवान राम की कथा सुनकर भक्त मोहित हो गए।