देवास। पायोनियर पब्लिक स्कूल मुखर्जी नगर एवं तुकोजीराव पवार स्पोर्टस कॉम्पलेक्स इंडस्ट्रीयल पार्क देवास में सम्पन्न हुई 18वीं राष्ट्रीय सीनियर सॉफ्ट टेनिस (महिला/पुरूष) चैम्पियनशीप सम्पन्न हुई। जिसमें देवास शहर की स्टार सांगते ने मप्र टीम से सॉफ्ट टैनिस प्रतियोगिता में रजत पदक हांसिल किया। इस उपलब्धि पर स्टार सांगते का समापन अवसर पर आए अतिथियों ने आकर्षक ट्राफी एवं पदक प्रदान कर सम्मानित किया। सांगते की इस उपलब्धि पर सॉफ्ट टैनिस एसोसिएशन के जनरल सेके्रटरी व विश्वाअमित्र अवार्डी सुदेश सांगते, कोच गौरव कदम, खुमान सिंह बैस, आनंद सांगते, वीरेन्द्र ठाकुर, राणा ठाकुर, वीरेस बिहानिया, सीनियर खिलाड़ी जय मीना, योगेश चौधरी, आदित्य दुबे, राजवीर नागर सहित समाजजन, स्नेहीजन आदि ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।
Category: मध्य प्रदेश
शक्ति की भक्ति में डूबा नगर भोरासा पहले ही दिन भाजपा युवा नेता राजपूत ने उतारी मां शक्ती की आरती
भौरासा निप्र(अभय नागर) – गुरुवार से शारदीय नवरात्रि पर्व आरंभ हो गया है शुभ मुहूर्त में देवी की घट स्थापना के साथ ही नो दिनों तक माता की आराधना में भक्त जूटेंगे देवी मंदिरों में दो दिन पहले से ही विशेष साज सज्जा की गई मंदिर रोशनी से जग मगाने लगे हैं नगर के शक्ति माता मंदिर, अन्नपूर्णा माता मंदिर, अंबिका माता मंदिर, लाल माता मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में 9 दिनों तक अनुष्ठान होंगे भक्त शक्ति की उपासना में जूटेंगे इधर नवरात्रि पर्व के लिए शासन ने रात 10:00 बजे तक मोहल्लो में गरबा आयोजन मैं छूट देने से लोगों में उत्साह है शक्ति की उपासना का पर्व नवरात्रि का पर्व गुरुवार से प्रारंभ हो गया है सुबह से ही नगर मैं कई स्थानों पर माता की प्रतिमा की स्थापना की गई नगर के प्रसिद्ध देवी मंदिरों में 9 दिनों तक विशेष अनुष्ठान के बाद भी विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे हालांकि इस बार शासन मोहल्लों में छोटे स्तनों पर गरबा आयोजित करने की छूट रात 10:00 बजे तक की दी है वही व्यवसायिक गरबो पर रोक लगी रहेगी इसके अलावा जुलूस चल समारोह के दौरान केवल 10 लोगों के लिए ही अनुमति रहेगी मूर्तियां भी प्लास्टर ऑफ पेरिस की नहीं रहेगी लोगों से छोटी मूर्ति की स्थापना करने का अनुरोध भी जिला प्रशासन द्वारा किया गया है नगर मे पहले दिन शक्ती माता मंदिर पर भाजपा युवा नेता रजत पाल सिंह राजपूत के द्वारा आरती उतारी गई इस अवसर पर करणसिंह शास्त्री, राज दरबार, धर्मेंद्र ठाकुर, नकुल अग्रवाल, शिवांगी अग्रवाल इंजीनियर, नितिन गांगुली, किशोर जोशी पटवारी सहित कई लोग मौजूद रहे ।
कलेक्टर श्री शुक्ला ने आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कोरोना गाइड लाइन के प्रतिबंधात्मक आदेश में किया आंशिक संशोधन
• समस्त कोचिंग संस्थान एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम हॉल की क्षमता के 50 प्रतिशत की सीमा तक किये जा सकेंगे संचालित
• सभी धार्मिक पूजा स्थल की क्षमता के 50 प्रतिशत की सीमा तक श्रद्धालु / अनुयायी उपस्थित रह सकेंगे
• विवाह आयोजनों में दोनों पक्षों के मिलाकर अधिकतम 300 अतिथि / व्यक्ति शामिल हो सकेंगे
• रावण दहन के पूर्व परम्परागत श्रीराम के चल समारोह प्रतिकात्मक रूप से अनुमत्य होगा
• जिले के समस्त नगरीय क्षेत्रों में रात्रि 11.00 बजे से प्रातः 6.00 बजे तक नाईट कर्फ्यू रहेगा
देवास। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री चंद्रमौली शुक्ला ने आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कोरोना गाइड लाइन के प्रतिबंधात्मक आदेश में आंशिक संशोधन किया है। जारी आदेशानुसार मध्यप्रदेश शासन, गृह विभाग मंत्रालय , वल्लभ भवन भोपाल के परिपत्र अनुसार दिनांक 06 अक्टूबर 2021 एवं जिला आपदा प्रबंधन समिति द्वारा लिये गये निर्णय के अनुक्रम में पूर्व में जारी कार्यालयीन आदेश दिनांक 03.09.2021 एवं लोकसभा उप निर्वाचन हेतु आयोग द्वारा निर्देशों के अनुरूप जारी दिश निर्देशों को छोड़कर पूर्व के समस्त कोरोना कर्फ्यू आदेशों को अधिक्रमित किया है।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी चन्द्रमौली शुक्ला ने दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144, The Epidemic Disease Act, 1897 एवं National Disaster Management Act 2005 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए देवास जिले की राजस्व सीमाओं में आगामी आदेश पर्यन्त तक निम्नानुसा प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। जारी आदेशानुसार सभी सामाजिक, राजनैतिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक आयोजन, मेले, धार्मिक आदि समारोह आदि, जिनमें जनसमूह एकत्र होता है, प्रतिबंधित रहेंगे। राजनैतिक कार्यक्रमों आदि हेतु लोकसभा-विधानसभा उप निर्वाचन से संबंधित चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करना होगा। समस्त कोचिंग संस्थान एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम हॉल की क्षमता के 50 प्रतिशत की सीमा तक संचालित किये जा सकेंगे। दिनांक 15 अक्टूबर 2021 से 100 प्रतिशत की क्षमता पर कोचिंग संस्थान एवं प्रशिक्षण संस्थान संचालित हो सकेंगे। कोविड -19 प्रोटोकाल का पालन कोचिंग संस्थान के संचालक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के आयोजक को सुनिश्चित कराना बंधनकारी होगा। समस्त धार्मिक पूजा स्थल की क्षमता के 50 प्रतिशत की सीमा तक श्रद्धालु / अनुयायी उपस्थित रह सकेंगे। सभी प्रकार की दुकानें, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, निजी कार्यालय, शॉपिंग मॉल, जिम अपने नियत समय तक खुल सकेंगे सिनेमा घर एवं थियेटर कुल क्षमता के 50 प्रतिशत की सीमा तक संचालित किये जा सकेंगे। उपरोक्त हेतु कोविड -19 प्रोटोकाल का पालन बंधनकारी होगा। समस्त वृहद , मध्यम , लघु एवं सूक्ष्म उद्योग अपनी पूर्ण क्षमता पर कार्य कर सकेंगे तथा निर्माण गतिविधियां सतत् चल सकेंगी। जिम, फिटनेस सेंटर, योगा केन्द्रों का संचालन इनकी क्षमता के 50 प्रतिशत की क्षमता तक कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए संचालित किये जा सकेंगे। दिनांक 15 अक्टूबर 2021 से 100 प्रतिशत क्षमता पर उपरोक्त संचालन किया जा सकेगा। समस्त खेलकूद के स्टेडियम एवं स्वीमिंग पूल खुल सकेंगे तथा खेल आयोजनों में स्टेडियम / दर्शक दीर्घा में क्षमता के 50 प्रतिशत तक दर्शक शामिल हो सकेंगे ।
जारी आदेशानुसार समस्त रेस्टोरेंट एवं क्लब 100 प्रतिशत क्षमता से कोविड -19 प्रोटोकाल की शर्तों का पालन करते हुए खुल सकेंगे। विवाह आयोजनों में दोनों पक्षों के मिलाकर अधिकतम 300 अतिथि / व्यक्ति शामिल हो सकेंगे। आयोजन में कोविड -19 महामारी की रोकथाम हेतु समस्त प्रोटोकाल का पालन किया जाना आयोजकों द्वारा सुनिश्चित कराया जायेगा । अधिकतम 200 व्यक्तियों की उपस्थिति में अंतिम संस्कार की अनुमति रहेगी । रावण दहन के पूर्व परम्परागत श्रीराम के चल समारोह प्रतिकात्मक रूप से अनुमत्य होगा। रामलीला तथा रावण दहन के कार्यक्रम खुले मैदान में फेस मास्क तथा सोशल डिस्टेंसिंग की शर्त पर आयोजन समिति द्वारा संबंधित अनुविभागीय अधिकारी की पूर्वानुमति प्राप्त कर आयोजित किये जा सकेंगे। रामलीला का आयोजन मैदान / हॉल की क्षमता के 50 प्रतिशत सीमा तक दर्शक शामिल हो सकेंगे । रावण दहन के वृहद आयोजन, जिनका स्वरूप मेले समान होता है , की अनुमति नहीं होगी। गरबा का आयोजन सोसायटियों, कालोनियों, मोहल्लों में मोहल्ला वासियों, कालोनी वासियों की आयोजन समिति द्वारा आयोजन स्थल की क्षमता के 50 प्रतिशत की क्षमता तक की उपस्थिति में संबंधित अनुविभागीय अधिकारी को सूचित कर आयोजित किया जा सकेगा। व्यावसायिक स्तर पर वृहद स्वरूप के गरबा आयोजनों की अनुमति नहीं होगी। अंर्तराज्यीय (Inter State) तथा राज्यांतरिक (Intra State) व्यक्तियों, माल ( Goods ) एवं सर्विसेज का आवागमन निर्बाध रहेगा। पूरे जिले के समस्त नगरीय क्षेत्रों में रात्रि 11.00 बजे से प्रातः 6.00 बजे तक नाईट कर्फ्यू रहेगा।
जारी आदेशानुसार अनुमत्य आयोजनों, समारोहों में डी.जे., बैण्डबाजे की माननीय सर्वोच्च न्यायालय के जारी आदेशों के अधीन रात्रि 10.00 बजे तक उपयोग की अनुमति रहेगी । चूंकि यह आदेश जन सामान्य से संबंधित है एवं परिस्थितिवश इतना समय उपलब्ध नहीं है कि जन सामान्य या समूह को इस संबंध में सूचना दी जाकर सुनवाई की जा सके , अतः दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 144 ( 1 ) के अंतर्गत यह आदेश एक पक्षीय पारित किया जा रहा है । कोई भी हितबद्ध पक्ष दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 ( 5 ) के अंतर्गत इस आदेश के विरुद्ध अपनी आपत्ति या आवेदन इस न्यायालय में प्रस्तुत कर सकता है।
श्रीमंत तुकोजीराव नवीन विज्ञान महाविद्यालय msc में सीट बढ़ाने की मांग को लेकर छात्र संगठन एआईडीएसओ ने दिया ज्ञापन
देवास। छात्र संगठन एआईडीएसओ ने साइंस कॉलेज में सीट बढ़ाने की मांग को लेकर प्राचार्य के नाम ज्ञापन दिया । एआईडीएसओ के विनोद प्रजापति ने बताया कि देवास में साइंस कॉलेज है, यहां पर गांव से दूरदराज के छात्र-छात्राएं पढ़ाई के लिए आते हैं। साथ ही साइंस कॉलेज msc में सिर्फ 120 सीट होने के कारण जिले के आस-पास के गाँवों के सैकड़ों छात्र msc प्रवेश से वंचित रह गए है, छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए विज्ञान भवन महाविद्यालय में सीट संख्या बढ़ाई जाए व सभी छात्रों को एडमिशन दिया जाए। छात्रों नेे एक घंटे तक नारेबाजी कर धरना दिया। ज्ञापन देते समय विजय मालवीय,सोना बागानिया, साधना पवार ,शीतल, वर्षा, मोनिका गुजराती, रजनी चौहान,नासिर खान, राहुल मालवीय, गोविंद जाटवा, अर्जुन, रोहित राठौर, सहित बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित थे।
Dewas, कांग्रेस ने रसोई गैस एवं पेट्रोल डीजल की मूल्यवृद्धि को लेकर किया अनोखा प्रदर्शन
• मूल्यवृद्धि के विरोध में नावेल्टी चौराहे से लेकर कलेक्टर कार्यालय तक बैलगाड़ी ने खींची कार
देवास। केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार आए दिन पेट्रोल डीजल एवं गैस के दाम लगातार बढ़ाती चली जा रही है बुधवार को एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत एकदम से 15 रुपये बढ़ा दी गई इसी के साथ पेट्रोल डीजल के दाम भी और बढ़ गए जो कि 100 रुपये के पार हो चुके हैं।
इसी को लेकर आज शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी के नेतृत्व में नावेल्टी चौराहे से लेकर कलेक्टर कार्यालय तक एक अनोखा प्रदर्शन किया गया जिसके अंतर्गत बैलगाड़ी ने रस्सियों से बंधी एक कार को खींचा वहीं बैलगाड़ी पर एलपीजी के सिलेंडर रखे गए।
साथ ही मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग के नारे लगाते हुए कांग्रेस जन कलेक्टर कार्यालय पहुंचे जहां पर सभा हुई जिसे संबोधित करते हुए राजानी ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार लगातार पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाती चली जा रही है जिससे आम लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है । जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड आयल के दाम कम होने के बावजूद पेट्रोल और डीजल के दाम कम करने के बजाय केंद्र सरकार लगातार दाम बढ़ाती चली जा रही है जो कि अनुचित है सरकार ने तत्काल ही बढ़े हुए मूल्य वापस लेना चाहिए। इसी के साथ विगत दिनों उत्तर प्रदेश की सरकार के द्वारा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को गिरफ्तार किए जाने की भी निंदा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार जनता की आवाज को दबाने का काम कर रही है जो कि प्रजातंत्र के विपरीत है। इसी के साथ कांग्रेस नेता शौकत हुसैन भगवान सिंह चावड़ा प्रदीप चौधरी दिग्विजय सिंह झाला ने भी संबोधित किया करते हुए मूल्यवृद्धि वापस लेने की मांग की। संचालन कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने किया व आभार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल गोस्वामी ने माना।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित जयप्रकाश शास्त्री ज्ञान सिंह दरबार नरेंद्र यादव संजय कहार संतोष मोदी जाकिर उल्ला शेख जितेंद्र सिंह गौड़ इम्तियाज सिद्दीकी प्रहलाद मिस्त्री शबाना सोहेल दीपेश कानूनगो रोहित शर्मा गोवर्धन देसाई योगेंद्र भारतीय विक्रम मुकाती विश्वजीत सिंह चौहान पंकज वर्मा मयंक जैन कमल प्रसाद मुकाती राधा किशन सोलंकी धर्मेंद्र पटेल कुद्दुस शेख अकरम शेख तृप्ति शाहिद मोदी सुनील शुक्ला कमलेश गुप्ता उमेश गवली निलेश वर्मा चंद्रपाल सिंह सोलंकी राजेश जयसवाल अमितेश पांडे सलीम पठान ईशान राणा धीरज कल्याणे भेरू लाल शर्मा प्रशांत सिंह चौहान राजेश राठौड़ डॉ गजेंद्र तोमर हारिश ग़जधर ओम राठौड़ अंतर सिंह सोलंकी छोटू सिंह गुर्जर संजय रैकवार दीपेश हरोड़े जितेंद्र मालवीय गुल्लू मंगानी शकील लक्की मिर्जा कादिर बैग नन्दू भय्या अग्रवाल बाबूलाल मालवीय अंकित खरे डैनी पहलवान जानी भाई सुनील कप्तान वसीम हुसेन देवेंद्र बाबा जय प्रकाश मालवीय नौशाद पठान सतीश तलरेजा तनवीर शेख सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।
नवरात्री पर्व पर माताजी टेकरी व शहर मे निगम द्वारा विशेष साफ सफाई अभियान जारी
वृद्ध एवं विकलांजनो को माताजी परिक्रमा के लिए ई-रिक्शा की सुविधा उपलब्ध
देवास/ नवरात्री महा पर्व पर माताजी दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओ की सुविधा के लिये नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान के निर्देशन मे निगम द्वारा माताजी टेकरी व शहर मे विशेष रूप से साफ-सफाई कार्य निगम की टीम द्वारा निरंतर किया जा रहा है। निगम स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सम्पूर्ण माताजी टेकरी क्षेत्र के साथ जगह-जगह रखी गई डस्टबीनो की सफाई निरंतर की जाकर किटनाशक दवाईयो का छिडकाव भी किया जा रहा है। आयुक्त द्वारा टेकरी के प्रमुख दोनो द्वारो पर निगम कन्ट्रोलरूम स्थिापित किया जाकर पीने के पानी, प्रकाश एवं सफाई व्यवस्थाओ को लेकर कर्मचारियो की ड्युटी लगाई गई है। आयुक्त विशालसिह चौहान एवं एस. डी. एम. प्रदीप सोनी द्वारा माता टेकरी की व्यवस्थाओ एवं प्रमुख मार्गो की सफाई का प्रातःकालीन औचक निरीक्षण किया गया। एस. डी. एम. श्री सोनी ने बताया कि टेकरी पर सिनियर सीटीजन, विकलांगजनो एवं सामग्री लोडिंग हेतु ई रिक्शा टेकरी परिक्रमा मार्ग पर उपलब्ध कराये जाने की व्यवस्था की गई है। जिससे वृद्ध एवं विकलांजनो को माताजी परिक्रमा मे सुविधा होगी, ई रिक्शा टेकरी स्थित रोपवे पाईंट पर उपलब्ध रहेगा। आयुक्त ने निगम स्वास्थ्य अधिकारी आर.एस. केलकर को रात्रीकालीन सफाई व्यवस्था के लिये तथा निगम द्वारा सभी प्रमुख मार्गो पर लगाई गई पीने के पानी की प्याउ मे प्रतिदिन दोनो समय शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराये जाने के निर्देश वाहन अधिकारी को दिये गये। आयुक्त ने श्रद्धालुओ से अपील की है कि वे चढावा एवं प्रसाद मे पॉलिथीन का उपयोग नही करे साथ ही गीला एवं सुखा कचरा अलग-अलग डस्टबीनो मे डाले तथा स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।
भोपाल दूरदर्शन पर युवा कृषक राजपूत की हुई रिकार्डिंग
देवास। दूरदर्शन के कार्यक्रम कृषि दर्शन श्यामला हिल्स भोपाल द्वारा किसान चैनल पर युवा कृषक ने अपना उद्बोधन किया। प्रगतिशील किसान एवं मप्र शासन से सम्मानित युवा कृषक धर्मेन्द्र सिंह राजपूत ग्राम छोटी चूरलाय ने दूरदर्शन पर अपनी प्रस्तुति दी और मिश्रित खेती, शासित योगिक खेती, बीज उपचार, पेड़-पौधे पर्यावरण, गहरी जुताई, किसान उत्पादन संगठन, कृभकों, बीज निगम एवं खेत पाठशाला सहित अन्य विषयों पर जानकारी प्रदान की। उक्त आयोजन में श्री राजपूत से एंकर पूर्वा राय ने परिचर्चा की। साथ ही श्री राजपूत ने भोपाल दूरदर्शन निदेशक आरके यादव, गोपाल मण्डलोई, केमरामैन गुप्ता जी एवं खरे जी सौजन्य भेंट की। इसके पूर्व श्री राजपूत गुजरात, महाराष्ट्र एवं मप्र में कई संगोष्ठियों में प्रस्तुति दे चुके है। उक्त जानकारी भूपेन्द्र सिंह राजपूत ने दी।
ग्राम हवनखेडी के ग्रामीणों ने शिक्षकों की कमी को लेकर जिलाधीश के नाम ज्ञापन दिया
देवास। ग्राम पंचायत गदइशापीपल्या एवं ग्राम हवन खेड़ी के ग्रामीणों ने शा.मा.वि. हवन खेडी के शिक्षकों को अन्यत्र अटेच नहीं किये जाने के लिए जिलाधीश एवं जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि शा.मा.वि. हवन खेडी में 174 विद्यार्थी पढ़ते है और इस स्कूूल में मात्र तीन शिक्षक है जिसमें से भी एक शिक्षक जिनको ड्यूटी ज्वाईन किये मात्र 5 दिन ही हुए थे उनको जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय देवास में अटेच कर दिया गया है। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने जिलाधीश से मांग की है कि शा.मा.वि. हवनखेडी के विद्यालय से किसी भी शिक्षक को अन्यत्र अटेच नहीं किया जाए तथा विद्यालय में शिक्षकों की व्यवस्था जल्द से जल्द की जाए। इस अवसर पर रशीद पटेल, सुनील मालवीय, रोहित राठौर, लोकेश बैरागी, अजय राठौर, विजय मालवीय, सुधीर मालवीय सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।
रियल जैन सोशल ग्रुप टोंकखुर्द ने हस्तिनापुर में पाया द्वतीय स्थान
टोंकखुर्द (विकेश जैन)। हस्तिनापुर मैं हुई 13 वी राष्ट्रीय कांफ्रेंस में निकले चल समारोह में तीर्थ रक्षो रकच्छति के बैनर तले तीर्थ रक्षा की थीम से समाज को तीर्थ को बचाने व अपनी उपस्तिथि दर्ज कराने का संदेश दिया जिसे समाज जन ने बहुत पसंद किया व कांफ्रेंस की चयन समिति ने रियल जैन सोशल ग्रुप टोंकखुर्द को द्वतीय स्थान व ग्यारह हजार रुपये का नगद पुरुस्कार प्रदान किया ग्रुप अध्यक्ष राहुल संघवी ने सभी का आभार माना।
Dewas, नवरात्रि पर्व की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक
• चुनरी यात्राओं और भण्डारों पर प्रतिबंध रहेगा
• वृद्धजनों को टेकरी पर ले जाने के लिए बैटरी चलित वाहन की व्यवस्था
• श्रद्धालुओं को बांस से निर्मित डब्बे में दिया जायेगा प्रसाद
देवास। विधायक देवास श्रीमती गायत्री राजे पवार और कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला ने नवरात्रि पर्व की तैयारियों और टेकरी परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं के सुचारू क्रियान्वयन के लिए मॉ चामुण्डा टेकरी कार्यालय में शासकीय मॉ चामुण्डा देवी प्रबंध समिति की बैठक ली। बैठक में अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विधायक देवास श्रीमती गायत्री राजे पवार ने कहा कि जो भी श्रद्धालु टेकरी पर दर्शन करने आ रहे है उन्हें पहले बडी माता के दर्शन के बाद छोटी माता के दर्शन के लिए प्रेरित करें। जिससे सुचारू व्यवस्था बनी रहे। टेकरी पर जो भी मंदिर है उन्हें पूर्ण तरीके से बंद न कर के बैरिकेट लगाकर दर्शन के लिए खुला रखे।
कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला ने कहा की 07 अक्टूबर से नवरात्रि पर्व शुरू हो रहा है। हमें कोविड-19 की गाईड लाईन का पालन भी कराना है। चुनरी यात्राओं और भण्डारों पर प्रतिबंध रहेगा। वृद्धजनों को टेकरी पर ले जाने के लिए बैटरी चलित वाहन की व्यवस्था की गई है। इस वर्ष पिछले वर्ष के मुकाबले ज्यादा भीड़ आएगी। अन्य जिलों के श्रद्धालु भी दर्शन करने आएंगे। श्रद्धालुओं के लिए रोप वे भी चालू रहेगा। टेकरी पर कंट्रोल रूम बनाया गया है, जो 24×7 कार्य करेगा। टेकरी पर श्रद्धालूओं के आने जाने के लिए रास्ते बनाये गये है, बैरिकेटस लगाये गये है। परिक्रमा मार्ग, सीढ़ी मार्ग, रपट मार्ग एवं संपूर्ण टेकरी का साफ-सफाई नियमित रूप से होती रहेगी। टेकरी के प्रमुख स्थानों पर फिक्स डस्टबीन लगाए है। प्रतिदिन रात को 12 के बाद कचरे का संग्रहण कार्य किया जाएगा। टेकरी पर दिवारों पर देवी-देवाताओं की पेंटिंग भी बनाई जा रही है। संपूर्ण टेकरी स्थल पर नवरात्रि के दौरान कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्लास्टिक पर प्रतिबंध रहेगा।
कलेक्टर श्री शुक्ला ने कहा कि पार्किंग की समूचित व्यवस्था की जाए। रास्तों पर रोशनी की व्यवस्था की गई है। रोशनी के लिए हाईमास्ट लगाये गये है। बीजली की 24×7 व्यवस्था रहेगी। आपात स्थिति के लिए जनरेटर की व्यवस्था भी की गई है। नवरात्रि पर माताजी के दर्शन के लिए टेकरी पर सीढी मार्ग एवं सयाजी द्वार पर एलईडी स्क्रीनें लगाई गई है। जिस पर माताजी के लाईव दर्शन होंगे।
कलेक्टर श्री शुक्ला ने कहा कि श्रद्धालूओं को बांस से निर्मित डब्बे में प्रसाद दिया जायेगा। बांस से निर्मित 50 हजार डब्बे बनवाये गये है। प्रसाद के लिए नागरिक सहयोग राशि भी दे रहे है। प्रसाद एप के माध्यम से डिमांड पर घर पहुचाने की व्यवस्था भी की गई है। टेकरी बांस से निर्मित उत्पादों और अन्य सामग्रीयों के स्टॉल और प्रदर्शिनी लगाई गई है। टेकरी पर पानी के स्टॉल लगाये जा रहे है, बाथरूम की व्यवस्था की गई है।
कलेक्टर श्री शुक्ला ने कहा कि मेन रोड़ पर स्थिति सभी दुकानों के संचालक नवरात्रि में दुकानों पर विद्युत सज्जा करें। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को आकर्षित कर व्यापार करें। पार्किंग सड़क पर नहीं हो, निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही पार्किंग करवाएं। पार्किंग व्यवस्था पुलिस डीआरपी लाइन देवास, स्टेशन रोड, भोपाल और इंदौर रोड़ एवं उज्जैन रोड पुराना आरटीओं ऑफिस में रहेगा। कंट्रोल रूम से लगातार मानिटरिंग करें।
कलेक्टर श्री शुक्ला ने कहा कि दर्शनार्थियों की भीड़ एक साथ न हो इस पर भी ध्यान दिया जाए। कोरोना की सम्भावित तीसरी लहर को ध्यान में रखते है हुए नागरिकों को ऑन लाईन दर्शन के लिए प्रेरित करें। कोविड-19 गाईड लाईन के अनुसार धार्मिक स्थलों पर एक साथ 100 व्यक्तियों की अनुमित है। कोविड-19 गाईड लाईन का पूरा पालन कराया जाए। टेकरी पर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। कलेक्टर श्री शुक्ला ने निर्देश दिए कि कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग पर्याप्त मात्रा में काउंटर लगाये। इसमें थर्मल स्क्रीन, मास्क वितरण तथा सैनिटाइजर की व्यवस्था करे।
