Dewas । कल टीकाकरण महा अभियान के तह 407 वैक्सीनेशन सेंटर ओर 40 मोबाईल टीम द्वारा होगा टिकाकरण

• जिले के 407 वैक्सीनेशन सेंटर ओर 40 मोबाईल टीम द्वारा 1,00,000 लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी।

देवास। जिले में 17 सितंबर (शुक्रवार) को कोविड-19 वैक्सीनेशन का महा अभियान -3 चलाया जाएगा। इस अभियान में  जिले के 407 वैक्सीनेशन सेंटर पर ओर 40 मोबाईल टीम द्वारा 1,00,000 वैक्सीन लगाई जाएगी। देवास शहर के 65 वैक्सीनेशन सेंटर पर  20,000 लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी।

देवास/ 17 सितम्बर शुक्रवार टीकाकरण महा अभियान मे कलेक्टर एवं प्रशासक चन्द्रमौली शुक्ला, नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान के निर्देशन मे टीकाकरण हेतु विभागो से लगाये गये अधिकारियो व कर्मचारियो के द्वारा निर्धारित 50 टीका केन्द्रो तथा 8 अतिरिक्त फिक्स साईड व 6 मोबाईल टीम के साथ कुल 65 टीका केन्द्र प्रातः 7 बजे से संचालित किये जावेगें। इसी के साथ 6 मोबाईल टीम टीकाकरण का कार्य उन व्यक्तियो के लिये करेगी जैसे विकलांग, दिव्यांग, बिमार, वृद्धजन या जो टीकाकरण केन्द्रो तक आने मे असमर्थ है, मोबाईल टीम की सूचना के लिये नगर निगम कन्ट्रोल रूम के दूरभाष क्रमांक 07272-490500 के साथ जिला अस्पताल कन्ट्रोल रूम प्रभारी किशन सेहरा के मोबाईल न.ं 9893915400 की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गई है। उक्त नम्बरो पर सूचना प्राप्त होते ही मोबाईल टीम के द्वारा उन व्यक्तियो को टीका लगाये जाने का कार्य किया जावेगा। जिन किशोरो की उम्र 17 सितम्बर को 18 वर्ष की पूर्ण हो चुकी है, वे भी टीके का प्रथम डोज लगवा सकते है। कलेक्टर एवं आयुक्त ने सभी शहवासियो से अपील की है कि वे इस महा टीकाकरण अभियान मे टीके का दूसरा डोज लगवाकर अभियान को सफल बनावें।

Dewas । शहर में बनने ओवर ब्रिज के डिजाइन बदलने को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने उठाए सवाल

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की अनुशंसा के बगैर क्षेत्रीय विधायक ने बदली ब्रिज की डिजाइन कांग्रेस।           

देवास = शहर में स्थित एबी रोड पर भारी यातायात के दबाव को देखते हुए पूर्व लोक निर्माण एवं पर्यावरण मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा ने मंत्री रहते हुए अपने विभाग के द्वारा देवास शहर में ओवरब्रिज  बनाने की कार्य योजना तैयार कर केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से स्वीकृत करावाया वही करोड़ों रुपए की राशि भी लेकर आए उक्त ओवरब्रिज भोपाल चौराहा नितिन लॉज से इंदिरा गांधी प्रतिमा से आगे अभिलाषा होटल तक करीब 2 किलोमीटर तक का निर्माण होना था। लेकिन क्षेत्रीय विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार ने उक्त ब्रिज की डिजाइन को बदलते हुए उसका स्थान ही बदल दिया । शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने इस संदर्भ में आज इंदौर में आकर प्रदेश में बनने वाले विभिन्न ब्रिज के लोकार्पण करने आ रहा है केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर कहां है कि केंद्र सरकार के द्वारा जारी विज्ञापनों में भी वही स्थान दर्शाया गया है जो स्थान पहले योजना मैं  शामिल कर स्वीकृत किया गया था । कांग्रेस ने आरोप लगाया कि क्षेत्रीय विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार ने अपनी सरकार के दबाव में बिना केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्रालय से स्वीकृति के ओवरब्रिज का स्थान ही बदला दिया । कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजानी ने लिखे पत्र में श्री गडकरी से इस संदर्भ में जांच की मांग करते हुए कहां है कि एक बार आप यह देखले की असल में ओवर ब्रिज की आवश्यकता कहां है और वर्तमान में यह बन कहां रहा है। इसी के साथ कांग्रेस ने कहा है कि शिलान्यास केवल ब्रिज का ही किया जा रहा है जबकि एक और ब्रिज मंडी के पास भी बनाया जाकर भोपाल चौराहा से बिलावली चौराहा बाईपास तक छह लेन सीमेंट कंक्रीट सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो चुका उसका भी उल्लेख विज्ञापन में न होकर शिलान्यास समारोह में सम्मिलित नहीं किया गया है। उसे भी उक्त योजना के अंतर्गत ही सम्मिलित किया जाए वही ओवर ब्रिज की डिजाइन बदलने के संदर्भ में उच्चस्तरीय दल के द्वारा जांच की जा कर बदली गई डिजाइन को निरस्त किया जाए 

श्री कृष्ण रुक्मणी विवाह,मानव को देव बनाती है :पंडित लालशंकर मेहता शाजापुर

सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)। परमात्मा लक्ष्मी के स्वामी लक्ष्मी हमारी माता है लक्ष्मी का विवेकपूर्ण उपयोग करना चाहिए यह विचार ग्राम सुंद्रेल के राधा कृष्ण मंदिर में चल रही।

श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन रुकमणी विवाह प्रसंग पर पंडित लाल शंकर मेहता शाजापुर ने कही आपने कहा संपत्ति शक्ति और समय का सदुपयोग करें सदुपयोग करने वाला देव बनता है भागवत कथा मानव को देव बनाती है दो बालिकाओं श्री कृष्ण रुक्मणी के वेश में सजाया गया मंत्रोच्चार एवं मंगलाष्टक के साथ विवाह की विधि संपन्न कराई गई कल 16 सितंबर को विशाल शोभायात्रा के साथ कथा का समापन होगा

वैक्सीन के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शहर के युवाओं ने बनाई शार्ट मूवी

देवास। शहर के जागरूक युवा व उभरते हुए कलाकारों ने वैक्सीन के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए ढाल (एक वैक्सीन) नामक एक शार्ट मूवी तैयार की है। जो कि Sadik M Khan नामक यू-ट्यूब चैनल पर देखी जा सकती है। जिसके प्रोड्यूसर सादिक खान एवं डायरेक्टर संदीप प्रधान है। यह मूवी 12 मिनिट की है।

फिल्म में दर्शाया गया है कि एक वैक्सीन किस प्रकार वायरस से लडक़र हमारी रक्षा करती है। इसका मुख्य उद्देश्य आमजन व युवाओं को अधिक से अधिक वैक्सीन लगवाने के प्रति जागरूक करना है। इस मूवी के मुख्य कलाकार सादिक खान है, जिन्होंने इसमें मुख्य रोल अदा किया है। इस मूवी में फराज कौसर, डॉ. इकबाल, मेहंदी हसन, शुभम निहाले, राजकुमार, गौरव यादव, केमरामैन शादाब खान आदि ने भी अपनी अहम भूमिका निभाई है। शहर के युवा कलाकारों की मांग है कि हमने अब तक 5 से 6 शार्ट फिल्म तैयार की है, जो कि जन जागरूकता के लिए बनाई गई है। प्रशासन से हमारी मांग है कि कलेक्टर व आयुक्त हमारा सहयोग कर उत्साह बढ़ाए, जिससे आगे भी इससे बेहतर प्रतिभा दिखा सके।

शिप्रा पुल से नदी के गिरी बुजुर्ग महिला

तीन युवकों ने बचाई शिप्रा नदी में गिरी महिला की जान

देवास। बुधवार शाम को जयश्री बाई (55) निवासी 118 ढांचा भवन नामक बुजुर्ग महिला अचानक शिप्रा नदी के पुराने पुल से झांकने के दौरान नदी में गिर गयी, बताया जा रहा है की बुजुर्ग महिला अपनी सहेली से मिलने शिप्रा गयी थी, जहाँ नदी में देखते वक़्त चक्कर आने पर संतुलन बिगड़ने से वो नदी में गिर गयी । शिप्रा नदी किनारे मंदिर के पास बैठे तीन युवा दौड़े और नदी में छलांग लगाकर महिला को सकुशल बाहर निकाला व 100 डायल की मदद से महिला को अस्पताल पहुंचाया गया महिला की कमर में कुछ चोंट लगी है। जिनका उपचार जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने कर दिया है।

महिला को कोई गंभीर चोट नहीं लगी। ज़िला अस्पताल में महिला का इलाज कर पुलिस द्वारा महिला को उसके घर ढ़ाचा भवन पहुंचा दिया। शिप्रा नदी में महिला के गिरने पर टीपू, सुल्तान व यशवंत ने अपनी जान जोखिम में डालते हुए महिला को गहरे पानी से बाहर निकाला।

Dahej Prathadna- दहेज नहीं लाने पर ससुराल वालों ने बहू कि गला घोटकर की हत्या

देवास । जिले की सतवास तहसील में दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित करके उसकी हत्या करने की घटना सामने आई।
जानकारी अनुसार बताया जा रहा है बीते दिनों 28 अगस्त को सतवास निवासी मृतिका रोशनी कोर पति सुरेंद्र सिकलीगर उम्र 25 साल निवासी सिकलीगर कॉलोनी को उसके ससुराल वालो ने दहेज ना लाने पर उसकी गला घोटकर हत्या कर दी ।

पुलिस के मिली जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि मृतिका रोशनी को 28 अगस्त को गंभीर अवस्था मे कन्नौद अस्पताल लाया गया था। मृतिका के भाई द्वारा उसके ससुराल वालों पर दहेज के प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया गया था जिसको लेकर पुलिस द्वारा मृतिका रोशनी के जेठ लाखन सिंह सिकलीगर व आयसिंह सिकलीगर व जेठानी जानकोर पति आयसिंह सिकलीगर के खिलाफ प्रकरण दर्ज व गिरफ्तार कर पूछताछ की, पूछताछ करने पर पता चला कि ससुराल वालों ने दहेज नही लाने पर उसे मानसिक व शारारिक रूप से प्रताड़ित कर उसकी हत्या गला घोटकर हत्या कर दी थी, पुलिस एसडीओपी बागली राकेश व्यास द्वारा। घटना को सद्ज्ञान में लेते हुए मर्ग जांच कायम कर परिजनों के बयान व पीएम रिपोर्ट के आधार पर मृतिका रोशनी कोर जेठ लाखन सिंह सिकलीगर व आयसिंह सिकलीगर व जेठानी जानकोर पति आयसिंह सिकलीगर को हत्या करने के आरोप में सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 304 302 34 में मामला दर्ज कर शेष आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है

Dewas, जिले में परिवहन, पुलिस, खाद्य एवं प्रदूषण विभाग ने संयुक्त रूप से वाहनों के फ्यूल अल्ट्रेशन की चैकिंग कर चालानी कार्यवाही की

• चालानी कार्यवाही में 55 वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही कर 27 हजार 500 रूपये शमन शुल्क वसूला

देवास। परिवहन विभाग, पुलिस विभाग, खाद्य विभाग एवं प्रदूषण विभाग द्वारा संयुक्त रूप से मक्सी रोड पर बीएनपी थाने के समीप चैकिंग अभियान चलाया जाकर चालानी कार्यवाही की गई। चालानी कार्यवाही में 55 वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही की जाकर कुल 27 हजार 500 रूपय शमन शुल्क वसूला गया। साथ ही खाद्य विभाग की टीम द्वारा वाहनों के फ्यूल अल्ट्रेशन की भी चैकिंग की गई। देवास में इस प्रकार की चैकिंग कार्यवाही आगे भी सतत रूप से जारी रहेगी।
उल्‍लेखनीय है कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण नई दिल्ली में प्रचलित प्रकरण क्रमांक में दिये गये आदेशानुसार नॉन अटेनमेंट सिटी देवास की परिवेशीय वायु गुणवत्ता के सुधार हेतु गठित समिति की बैठक संभागायुक्त उज्जैन श्री संदीप यादव की अध्यक्षता में 17 अगस्‍त 2021 को आयोजित की गई थी। बैठक में देवास शहर में चल रही वाहनों के पीयूसी प्रमाण पत्र चैकिंग तथा मोटर यान नियमों की अन्य धाराओं तथा मोटर वाहन नियमों/एक्ट का पालन न करके वाहन संचालित करने वाले चालकों एवं वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

Dewas, माता टेकरी पर छोटी माता मंदिर में चांदीकरण कार्य का हुआ शुभारम्‍भ

100 किलोग्राम चाँदी एकत्रित कर माँ चामुंडा मंदिर में रजतीकरण किया जायेगा

देवास। विधायक देवास श्रीमती गायत्री राजे पवार ने पूजा अर्चना कर छोटी माता (माँ चामुंडा) मंदिर में रजतीकरण कार्य का शुभारम्‍भ किया। इस दौरान अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
विधायक देवास श्रीमती पवार ने कहा कि माँ तुलना भवानी मंदिर में सभी के सहयोग से प्रशासन ने रजतीकरण का कार्य किया है। इसी तरह माँ चामुंडा मंदिर में भी रजतीकरण कार्य किया जायेगा। उन्‍होंने सभी जिलेवासियों से रजतीकरण कार्य में सहयोग की अपील भी की।
उल्‍लेखनीय है कि गत वर्ष 125 किलोग्राम चाँदी से माँ तुलना भवानी माता मंदिर में रजतीकरण कार्य किया गया था। इसी भाँति लगभग 100 किलोग्राम चाँदी एकत्रित कर माँ चामुंडा मंदिर में रजतीकरण का कार्य किया जायेगा। प्रथम चरण में आने वाली नवरात्रि के पहले मंदिर के अंदर का कार्य पूर्ण किया जायेगा। माँ तुलना भवानी मंदिर में पिल्‍लर 40 किलोग्राम पीतल से संवारे जाएँगे।

17 सितम्बर को महा टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिये बैठक आयोजित

देवास/ प्रदेश सरकार द्वारा कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के तहत 17 सितम्बर (शुक्रवार) को सम्पूर्ण प्रदेश मे महा टीकाकरण अभियान चलाया जावेगा। इसके तहत देवास शहर मे भी महा टीकाकरण अभियान चलाये जाने के लिये देवास कलेक्टर व प्रशासक चन्द्रमौली शुक्ला, नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान के द्वारा निगम बैठक कक्ष मे शहर के सभी सामाजिक संगठनो व सामाजिक संस्थाओ, रहवासी संघ, आशा एवं आंगनवाडी कार्यकर्ताओ, क्राईसिस मेनेजमेंट सदस्यो, निगम स्वास्थ्य विभाग टीम, आई. ई.सी. मेम्बरो के साथ बैठक आहूत की गई। बैठक मे सभी उपस्थित लोगो से इस महा अभियान मे अपनी सहभागीता निभाने के लिये कहा जाने के साथ ही उनसे विचार विमर्श कर महा टीकाकरण मे दिये गये 20 हजार टीकाकरण लक्ष्य की पूर्ति की जाने के संबंध मे जानकारी देते हुये बताया कि लक्ष्य पूर्ति के लिये 50 टीकाकरण केन्द्र तैयार किये गये है टीकाकरण प्रातः 7 बजे से प्रारंभ किया जावेगा। हम आप सभी एवं देवास के नागरिको के सहयोग से प्रदेश मे प्रथम डोज टीकाकरण मे प्रथम रहे। इसी प्रकार आप सभी की मेहनत एवं सहयोग से लक्ष्य को पुरा करने के लिये प्रयासरत हैं। आयुक्त ने बताया कि टीकाकरण के लिये नागरिको को प्रेरित करने के लिये सभी सामाजिक संगठनो एवं संस्थायें व रहवासी संघ तथा क्राईसिस मेनेजमेंट सदस्यो, आशा व ऑगनवाडी कार्यकार्ताओ एवं दरोगाओ की मुख्य भूमिका है, जिससे हम ज्यादा से ज्यादा लोगो को कोवेक्सिन तथा कोविशील्ड टीके का दूसरा डोज लगवाने के लिये टीका केन्द्रो पर लावें। कलेक्टर एवं आयुक्त ने नागरिको से अपील की है कि वे 17 सितम्बर को महा टीकाकरण अभियान मे टीके का दूसरा डोज लगवाकर इस अभियान को सफल बनाने मे अपना रचनात्मक सहयोग प्रदान करें।

नागपचलाना करणी सेना के तहसील अध्यक्ष नियुक्त

देवास। सामान्य व पिछड़ा वर्ग के सबसे बड़े गैर राजनीतिक संगठन जिसने सम्पूर्ण भारत के युवाओं के साथ 36 कौम को एक जाजम पर लाने का कार्य किया। विश्व के सबसे बड़े सामाजिक संगठन श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ठा. जीवन सिंह शेरपुर की अनुशंसा व कुँ शिवपाल सिंह बिसाखेडी के आदेशानुसार सोनकच्छ तहसील इकाई के पद पर कुं. राहुल सिंह नागपचलाना को नियुक्त किया है। जिससे सम्पूर्ण सोनकच्छ तहसील के युवाओं में हर्ष व्याप्त है नागपचलाना ने बताया कि हमारा मुख्य उद्देश्य आगामी भोपाल विधानसभा घेराव कार्यक्रम को सफल बनाना, सोनकच्छ तहसील के युवाओं को एकजुट करना ओर शोषित व कमजोर वर्ग की आवाज उठाना आदि मुद्दों पर करणी सेना पूर्ण शक्ति से कार्य करेगी।