हरियाली अमावस्या: बारिश और रिमझिम फुबारों में श्रृद्धालुओं ने नर्मदा घाटों पर लगाई आस्था की डुबकी

हरियाली अमावस्या पर नर्मदा के चारो और वनस्पति का अद्भुत नजारा, नर्मदा के ब्रिज पर खडे होकर राहगीरों ने प्राकृति सौंदर्य का लिया आनंद

नेमावर/खातेगांव(अनिल उपाध्याय) – श्रावण मास की हरियाली अमावस्या पर रविवार अलसुबह से ही नर्मदा के घाटों पर श्रृद्धालुओं का हुजूम उमडा।श्रृद्धालुओं ने मां नर्मदा के शीतल जल मे आस्था की डुबकी लगाई। तद्पश्चात दरिद्र नारयाणो को दान पुण्य किया। इसके बाद श्रृद्धालुओं ने भगवान सिध्दनाथ का नर्मदा के जल से अभिषेक कर बिल पत्र अर्पण किया।हालांकि सुबह आठ बजे से तेज और रिमझिम बारिश मे भी श्रृद्धालुओं का स्नान अनवरत रूप से जारी रहा।
पुलिस प्रशासन, नगर परिषद के अधिकारी सहित अमला घाटों पर मुस्तैद रहा ताकि कोई अप्रिय घटना घटित ना हो।
तेज और रिमझिम बारिश पर श्रृद्धालुओं की आस्था भारी
हालांकि सुबह आठ बजे से तेज और रिमझिम बारिश मे सिध्दनाथ और नागर घाटों पर श्रृद्धालुओं का स्नान अनवरत रूप से जारी रहा। लगभग 5 घंटों की तेज रिमझिम बारिश पर श्रृद्धालुओं की आस्था भारी रही।

नर्मदा का जल स्तर अधिक होने के कारण प्रशासन रहा अलर्ट
नर्मदा का जल स्तर अधिक होने के कारण प्रशासन ने घाटो के किनारे नाव की परिसीमन कर सैनिकों और स्थानीय नाविको को तैनात किया। ताकि श्रृद्धालु गहरे पानी मे ना जा सकें।

श्रावण मास मे हरियाली अमावस्या का क्यों हैं विशेष महत्व
दरअसल श्रावण मास की हरियाली अमावस्या का विशेष महत्व रहता हैं। दरिद्र नारयाणों को दान पुण्य करने और पौधारोपण करने से विशेष पुण्य मिलता हैं।अमावस्या पर प्रकृति का अद्भुत नजारा और नर्मदा के चारो और फैली हरियाली सभी को अपनी और आकर्षित करती हैं।

नर्मदा ब्रीज से राहगीरों ने प्रकृतिक सौंदर्य का लिया आनंद
दरअसल श्रावण मास और बारिश के समय नर्मदा के किनारे हरियाली और प्राकृति का अद्भुत दृश्य ब्रीज से गुजरने वालों को राहगीरों को अपनी और आकर्षित करता हैं। राहगीर कुछ समय यहां रूककर प्रकृति के अद्भुत नजारे का आनंद लेता हैं।

टी पाइंट पर हादसे की आशंका
NH 59 A नेमावर बायपास टी पाइंट पर वाहनों का आवागमन जारी रहता हैं। नगर के लोगों का कहना हैं की अमावस्या सहित अन्य पर्व पर यहा वाहनों के कारण जाम की स्थिति भी निर्मित हो जाती हैं। टी पाइंट पर जो रेलिंग लगी हैं वे भी गत वर्ष की बाढ मे क्षतिग्रस्त हो गई हैं।गत दिनों ट्रक के कारण टी पाइंट पर बडा हादसा टल गया। लेकिन ट्रक ने टी पाइंट पर लगे बिजली के पोल और वहा रखी गुमटी को अपनी चपेट मे ले लिया। गनीमत रही की कोई बडा हादसा नहीं हुआ। लोगों का कहना हैं की सबंधित विभाग इस और ध्यान नहीं देता हैं। वही प्रशासनिक नुमाइंदे और जन प्रतिनिधि भी इस और देखकर अनदेखी कर देते है।

साधक संत दादा भाई का खातेगांव में मंगल प्रवेश पर पुष्प वर्षा के साथ हुआ अभिनंदन

पार्थेश्वर पूजन, गुरु उत्सव के दिव्य आयोजन अग्रवाल धर्मशाला में उमड़ा दादा शिव भक्तों का जन सैलाब ,भंडारे मे उमड़ा आस्था का जन सैलाब ,

9 अगस्त से नेमावर में शिव पुराण का आयोजन साधक संत दादाभाई के सानिध्य में होगा शुभारंभ,

खातेगांव (अनिल उपाध्याय) – निर्मल मन के साथ प्रभु की आराधना करने से मनचाहे फल की प्राप्ति हम कर सकते हैं । सावन के माह में भोले बाबा की आराधना बहुत ही सरल है, बाबा भोलेनाथ निर्मल मन से पूजा करने में ही प्रसन्न हो जाते हैं । जिस भूमि का कंकर, कंकर, शंकर है वह भूमि पर हमें शिव पुराण कथा रसपान करने का अवसर दादाजी भगवान ने कराया है , इसका लाभ हम सबको लेना चाहिए , गुरु की महिमा का गुणगान करते हुए साधक संत दादा भाई ने शिष्य परिवार को आशीष बच्चन देते हुए कहा कि जगत का कल्याण निर्मल मन निर्मल भावना के साथ प्रभु की आराधना से होगा। अग्रवाल धर्मशाला खातेगांव में गुरु उत्सव को संबोधित करते हुए साधक संत दादा भाई ने अग्रवाल भवन मे परिवार के साथ पथिव पूजन कर शिव अभिषेक किया । रविवार 8 अगस्त को साधक संघ दादा भाई, दादाजी धूनीवाले दरबार श्यामला हिल्स भोपाल के मंगल प्रवेश पर पुष्प . वर्षा के साथ नागरिक अभिनंदन किया गया । दादाजी सेवा भक्त मंडल के प्रदेश संयोजक रवि शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरु पूर्णिमा उत्सव के अंतर्गत 8 अगस्त को अग्रवाल धर्मशाला में पार्थेश्वर पूजन ,गुरु पूजन गुरु उत्सव के दिव्य आयोजन गुरुदेव दादा भाई की उपस्थिति में प्रारंभ हुआ भगवान शिव का अभिषेक ,विद्वान पंडितों के द्वारा कराया , शिष्य परिवार द्वारा गुरु पूजन किया l रवि वाटिका अस्पताल रोड से शोभा यात्रा प्रारंभ हुई शोभा यात्रा यात्रा में बड़ी शंका में मातृशक्ति ऑन ए दादाजी नाम संकीर्तन थी या समस्त दादा अपने हाथों में धोया लेखक दादाजी के जयकारे लगाये साधक संत दादा भाई का शोभायात्रा बस स्टैंड पर पवन शिवरा महेश गर्ग सहित नेट भक्तों ने स्वागत का सम्मान किया शोभायात्रा का समापन अग्रवाल धर्मशाला खातेगांव में हुआ जहां दादाजी भक्त मंडल के साथ विधायक आशीष शर्मा ने भी गुरुदेव दादा भाई का पूजन का आशीर्वाद लिया अवसर पर विधायक शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि जगत कल्याण के कार्य को करने के लिए साधक संत दादा भाई जैसे संतों का आशीर्वाद बहुत ही आवश्यक है । दादा जी भक्त मंडल को दादा जी का आशीर्वाद प्राप्त हो चुका है, लगातार दादा जी नाम संकीर्तन के साथ भंडारा, शिव पुराण, भागवत कथा ,सहित राम कथा जैसे दिव्य आयोजन नगर क्षेत्र में हो रहे हैं । नर्मदा तट पर शिव पुराण का श्रवण करने से मानव का जीवन सफल होता है l रविवार को गुरु उत्सव के अंतर्गत अग्रवाल धर्मशाला में पार्थिव निर्माण एवं पूजन, के साथ भंडारे का आयोजन किया गया जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण किया । रवि शर्मा ,प्नदीप साहू ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि सावन माह में जगत कल्याण के लिए शिव शक्ति ,गुरु पूजन पार्थिव पूजन का अवसर हमें गुरु भगवान दादा जी की प्रेरणा से साधक संत दादा भाई धूनी वाला दरबार श्यामला हिल्स भोपाल की उपस्थिति में करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है । 9 अगस्त को सावन के तृतीय सोमवार से नेमावर में साधक संत दादाभाई के सानिध्य में संगीत में शिव महापुराण कथा का आयोजन प्रारंभ होगा, जहां सोमवार को प्रातः 9: बजे नर्मदा पूजन, शिव अभिषेक एवं पुराण पूजन का आयोजन गुरुदेव की दिव्य मंगल उपस्थिति में होगा आधगौड़ ब्राह्मण समाज धर्मशाला नेमावर में प्रतिदिन चल रहे महामृत्युंजय जाप शिव अभिषेक शिव पूजन के साथ दोपहर 1 से 4 तक शिव महापुराण कथा का रसपान पंडित अमित कुमार पांडेय शास्त्री अंतरराष्ट्रीय भागवत आचार्य ज्योतिषाचार्य इन्दौर के मुखारविंद से किया जाएगा । सभी धर्म प्रेमी श्रद्धालु आयोजन में पहुंचकर मानव जीवन को सफल बनाएं ।

अज्ञात कारणों के चलते पति पत्नी ने ज़हर खा कर की आत्महत्या

अज्ञात कारणों के चलते पति पत्नी जहर खा कर की आत्महत्या

सोंनकच्छ (अभय नागर)। देवास जिले की सोनकच्छ तहसील में सोनकच्छ थाना क्षेत्र के ग्राम कराड़िया परी में पति-पत्नी का ज़हर खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।
सोनकच्छ के ग्राम कराड़िया परी में रहने वाले धर्मेंद्र पिता छोटेलाल जाति बेलदार उम्र 28 वर्ष व अनीता बाई पति धर्मेंद्र जाति बेलदार उम्र 28 वर्ष दोनों पति पत्नी अज्ञात कारणों के चलते जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी मिलने के बाद दोनो पति-पत्नी को जिला अस्पताल देवास ले जाया गया। जहाँ पर उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

खातेगांव के मीडियाकर्मियों ने नेताओं-अधिकारियों को दिखाया आईना..

• शनिवार को खातेगांव क्षेत्र में वृहद पैमाने पर आयोजित प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना कार्यक्रम का नहीं किया कवरेज

खातेगांव(अनिल उपाध्याय) जहां एक ओर सरकारी खजाने से पूरे प्रदेश में इस कार्यक्रम के सिर्फ प्रचार-प्रसार पर ही लाखों-करोड़ों रुपए खर्च कर दिए गए, तो वहीं स्थानीय मीडिया को खातेगांव में वृहद पैमाने पर होने वाले इस कार्यक्रम की आधिकारिक सूचना देना तक उचित नहीं समझा गया। हां, कार्यक्रम स्थल से ही पत्रकारों को निमंत्रण देते हुए फोन जरूर किए गए, लेकिन जब तक कार्यक्रम आधे से ज्यादा हो चुका था। ऐन मौके पर फोन आने पर कुछ पत्रकारों ने कार्यक्रम में शामिल होने पर साफ तौर से मना कर दिया, तो वहीं कुछ-एक जब कार्यक्रम स्थल पर पहुँचे, तो उन्हें अपने बैठने के लिए उचित स्थान वहां पर नहीं दिखा। जिससे असंतुष्ट पत्रकार कुछ ही मिनटों में कार्यक्रम स्थल से निकल गए। अपने संबंधों की बजाए स्वाभिमान को महत्व देते हुए एक तरह से पूरे खातेगांव मीडिया ने इस कार्यक्रम का बॉयकाट करते हुए इसका कवरेज नहीं किया। मजबूरन मंच पर अतिथि बनकर बैठे कई नेताओं को सोशल मीडिया पर ही फोटोज़/वीडियोज़ इधर-उधर करके संतुष्ट होना पड़ा।

गौरतलब है कि पार्टी विशेष से जुड़े गिनेचुनों को छोड़ दें, तो बाकी पत्रकार स्थानीय नेताओं और अधिकारियों द्वारा लगातार उपेक्षा के चलते नाराज हैं। कुछ दिन पूर्व हुए ऑक्सीजन प्लांट के लोकार्पण कार्यक्रम की भी विधिवत सूचना नहीं दी गयी थी। इसके अलावा पूर्व में भी ऐसे कई अवसर आएं हैं जब नेताओं-अधिकारियों को स्थानीय पत्रकारों की उपेक्षा करते देखा गया है।

लेकिन शनिवार को पत्रकारों द्वारा अपने स्वाभिमान एवं आत्मसम्मान को जिंदा रखने के लिए दिखाई गई एकता और इस कड़े रुख के बाद अब संभव है कि नेताओं-अधिकारियों को सबक मिले, क्योंकि इस पूरे वाकिये की जानकारी बड़े नेताओं और पार्टी कार्यालय तक भी पहुंच चुकी है।

संस्कृति पर्यटन मंत्री सुश्री उषा ठाकुर के नगर आगमन पर किया गया स्वागत

उदयनगर (आनंद जैन) । संस्कृति पर्यटन मंत्री सुश्री उषा ठाकुर जी का मां सीता वन की पावन भूमि पर नगर आगमन पर किया गया हार्दिक स्वागत वंदन। सुश्री उषा ठाकुर का मां नर्मदा तट तीर्थ स्थल धारा जी कावड़िया पहाड़ सीता माता मंदिर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्र का आकलन करेंगी। आज सुबह उदयनगर में दीदी से मुलाकात की क्षेत के लोकप्रिय विधायक, श्री पहाड सिंह कन्नोजे जिला मंत्री श्री जीवन सिंह दांगी, हिरालाल दांगी मंडल अध्यक्ष, शेलेन्द्र अग्रवाल, आनंद जैन, नितेश माहेशवरी, भोला दांगी निलेश माहेशवरी, सुरेन्द्र रावत आदि उपस्तिथि थें।

Dewas vaccination ज़िले में 9 अगस्त को 22 सत्रों पर टिकाकरण के लिए प्रातः 9 बजे से ऑनलाइन बुकिंग शुरू

2 सत्रों पर को-वैक्सीन का दूसरा डोज व बाकी सत्रों पर कोविशिल्ड के प्रथम व दूसरा डोज लगाया जाएगा

    देवास जिले में कोविड-19 टीकाकरण सत्र कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला जी के निर्देशन में  आयोजित किए जा रहे हैं। नगर निगम क्षेत्र देवास में नगर निगम आयुक्त श्री विशाल सिंह,एवं ग्रामीण क्षेत्र मे सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाशसिंह चोहान के मार्गदर्शन में टीकाकरण आयोजित किए जा रहे हैं।
       मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एमपी शर्मा ने बताया कि देवास शहरी क्षेत्र मे 9 अगस्त 2021,को कोविड-19 टीकाकरण, के 22 सत्र आयोजित होंगे। शहरी क्षेत्र देवास में कोविड-19 वैक्सीनेशन के 10 सत्र आयोजित होंगें। शहरी क्षेत्र देवास में 01 सत्र मल्हार स्मृति मंदिर देवास,मे को-वैक्सीन का दुसरा डोज लगाया जावेगा एवम अन्य 09 सत्र मे कोविशील्ड-वैक्सीन का पहला और दुसरा डोज लगाया जावेगा।
      जिला मुख्यालय ,नगर निगम क्षेत्र देवास में मल्हार स्मृति मंदिर देवास, आईटीआई कॉलेज, विकास नगर चोराहा देवास, गीता भवन देवास, भंडारी अस्पताल देवास, संजीवनी क्लिनिक बालगढ़ संजीवनी क्लिनिक मेंडकी, संजीवनी क्लिनिक नागदा ,यूपीएचसी बावड़िया ,यूपीएचसी इटावा ,इपका कोविड केयर सेंटर देवास,हेतु कोविड-19 टीकाकरण सत्रों का आयोजन, कोविन पोर्टल पर ऑनलाईन प्री-स्लॉट बुकिंग और आनसाइड बुकिंग के माध्यम से किया जाएगा। इन सत्रो हेतु कोविन पोर्टल पर ऑनलाईन बुकिंग हेतु दिनांक 08 अगस्त 2021 को सुबह 9.00 बजे से पोर्टल पर ऑनलाईन प्री-स्लॉट ओपन किये जाएंगे।
     ग्रामीण क्षेत्र देवास में ग्रामीण क्षेत्र देवास में कोविड-19 वैक्सीनेशन के 12 सत्र आयोजित होंगें। केवल 01 सत्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टोंकखुर्द मे को-वैक्सीन का दुसरा डोज लगाया जावेगा एवम 11 सत्र में कोविशिल्ड वैक्सीन के पहला औरं दूसरा डोज लगाये जाएगे। ग्रामीण क्षेत्र में  सीएचसी टोंकखुर्द – ,उत्कृष्ट स्कूल चौबाराधीरा,  स्कूल चौबाराखुर्द पीएचसी , खेड़ामाधोपुर गांव, एसएचसी कमलापुर जमोनिया एसएचसी नंदेल एसएचसी बरखेड़ा गांव, एसएचसी पिपलिया सड़क नवादा एसएचसी बौडासा एसएचसी किंडुरिया गांव, एसएचसी एकलेरा सेडुगांव, एसएचसी जमोनिया मुंडाला डांगी एसएचसी के आयोजित टीकाकरण सत्र पूर्व व्यवस्था ऑन साईट पंजीयन अनुसार टीकाकरण होगा।  कोविशील्ड के प्रथम डोज के 84 दिन केेे पश्चात दूसरा डोज अवश्य लगवाएं एवं को-वैक्सीन के प्रथम डोज के 28 दिन पश्चात दुसरा डोज अवश्य लगवाये । कोविड -19 टीकाकरण के अंतर्गत 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति शासन की गाइडलाइन अनुसार अपना टीकाकरण करवा सकता है। चिंहित शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में टीकाकरण निःशुल्क किया जा रहा है।  पात्र व्यक्ति आगामी टीकाकरण सत्र में अपना टीकाकरण अवश्य कराएं। कोविड-19 टीकाकरण की जानकारी के लिये स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, आगनवाडी कार्यकर्ता से सम्पर्क कर सकते है। वैक्सीनेशन संबंधी जानकारी के लिए कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्ट्रल स्थापित किया गया है जिसका नम्बर 07272-222202 पर सम्पर्क कर सकते है। कोविड-19  टीकाकरण प्रातः 9.00 से शाम 5.00 बजे तक किया जा रहा है।

आगामी त्योहारों को लेकर शान्ति समिति की बैठक सम्पन्न

कांटाफोड़ (बालकृष्ण शर्मा) – आगामी त्योहारो रक्षाबंधन, मोहर्रम, जन्म अष्टमी, बुजरिया को लेकर शान्ति समिति की बैठक थाना परीसर मे सतवास तहसीलदार प्रियंका चौरसिया, टी आई लीला सोलंकी की उपस्थित में संपन्न हुई मीटिंग में आगामी त्योहारों पर आपसी सामंजस्य स्थापित कर त्यौहार मनाएं जाने की बात कही जिसमें डीजे पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा त्यौहार पर निकलने वाले जूलूस भी प्रतिबंधित रहेंगे। कोई भी आपत्ति जनक मेसेज आने पर तुरंत जानकारी दे। मीटिंग में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष महेश दुबे, लोहारदा सीएमओ आधार सिंह, कांटाफोड़ नगर परिषद अधिकारी सतीश घावरी, अंजुमन कमिटी, सदर रमजान शेख, मजीद टेलर, ब्रजमोहन तिवारी, मुकेश राठौर, सत्यनारायण तिवारी, संतोष चोबे, हामिद खान, पुरुषोत्तम बियानी, निर्मल पुरोहित, सुशील पसारी, वहिद मास्टर, रज्जाक खा, नीलू अरोरा, आमीन खान, हारून खान, जब्बार शाह, मंसूर ठेकेदार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

अन्न उत्सव मना कर किया खाधान्न वितरित

कांटाफोड़ (बालकृष्ण शर्मा) -शनिवार को सेवा सहकारी संस्था कांटाफोड़ पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत हर नागरिक की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सभी हितग्राहियों को उनकी पात्रता के अतिरिक्त 5 किलो प्रति व्यक्ति प्रतिमाह निशुल्क खाद्यान्न वितरण किया गया इसके अंतर्गत हितग्राहियों को योजना के प्रति और जागरूक बनाने हेतु नगर की उचित मूल्य दुकान पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्नोत्सव का समारोह पूर्वक आयोजन किया गया अन्य उत्सव कार्यक्रम में हितग्राहियों को समारोह में 10 किलो के थैले में राशन रखकर खाद्यान्न एवं थेला प्रदान किया है। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष महेश दुबे, भाजपा जिला महामंत्री, पोपेंद्र सिंह बग्गा, पूर्व विधायक गणपत पटेल, सत्यनारायण तिवारी, मंडल महामंत्री संतोष चोबे ने केंद्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही अन्न उत्सव योजना आयुष्मान कार्ड संभल आदि योजनाओं की जानकारी दी।सेल्समैन विजय जोशी ने बताया कि शासन की महत्वपूर्ण योजना जानकारी अधिक से अधिक लोगों को मिले इसलिए हमने दो दिन पूर्व से हीसभी को पीले चावल रख कर सेवा सहकारी संस्था में उपस्थित रहने का आग्रह किया साथ ही इस योजना में लगभग 800 हितग्राहियों को लाभ मिल रहा है योजना में अन्तर्गत बीपीएल कार्ड धारक राशन पर्ची धारक पात्र हितग्राही को प्रत्येक माह राशन सामग्री वितरित किया जा रहा है
कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद अधिकारी मकसूद अली, सुशील पसारी, जगदीश सोनी, कुंदन एस्के,संस्था सचिव यशवंत पंवार, जगदीश राठौर, हीरालाल जोशी, राधेश्याम डाबी, रमेश त्रिवेदी, जब्बार शाह, मंसूर ठेकेदार, अनिरुद्ध शर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत 5 किलो राशन पात्र परिवार के सदस्यों को किया गया वितरित

तिलक लगाकर किया हितग्राहियो का अभिवादन…..

भोरासा (अभय नागर)। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की मुफ्त राशन योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री जी ने दिनांक 7.8.2021 को प्रत्येक उचित मूल्य की दुकानों पर पात्र हितग्राहियों को 5 किलो गेहूं या 5 किलो चावल के हिसाब से वितरित किये गये प्रधानमंत्री जी ने कोरोना कॉल को देखते हुए गरीब परिवारों के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना पूरे भारत देश में एक साथ शुरु की गयी इसमे गरीब परिवारों के लिए चलाई गई इस योजना मे गरीब मजदूर परिवार जो कि कोरोनावायरस के चलते अपने परिवार का भरण पोषण करने में असमर्थ है इसे देखते हुए प्रधानमंत्री जी ने गरीबों के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना चलाने का प्रयास किया है इसीके तहत आज नगर भोरासा में सरकारी राशन दुनाक नंबर 1 व दुकान नंबर 2 एवं सोमनाथ उचित मूल्य की दुकान पर राशन वितरण किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजेंद्र वर्मा के द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई एवं मंडल महामंत्री संजय यादव के द्वारा हितग्राहियों को पुष्पमाला पहनाकर तिलक लगाया गया इसके पश्चात हितग्राहियों को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के फोटो लगी थैली में अनाज वितरित किया गया इस अवसर पर नायब तहसीलदार अभिषेक चौरसिया, नगर परिषद सीएमओ श्रीमती माया मंडलोई, महिला बाल विकास अधिकारी सीमा चौहान, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा प्रबंधक अकेसिंह जी, नगर परसाई संजय कुमार जोशी, मंडल उपाध्यक्ष जयसिंह राणा, मंडल महामंत्री संजय यादव पूर्व मंडल अध्यक्ष आराम सिंह ठाकुर, कार्यक्रम प्रभारी बद्री लाल लोधी ,बाबूलाल डोडिया, भगवान सिंह कामदार, रमेशचंद्र हैड़ा, प्रमोद पालीवाल, मनीष चिचानी. नवीन यादव, अश्विन जायसवाल. संजय बारोड़, बाबूजी राठौड़, पवन माली, बने सिंह मालवीय सहित आदि कार्यकर्ता गण मौजूद रहे वही समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता गण एवं समिति प्रबंधक तेजसिंह राजपूत, आनंद बोरवाल, मयंक जयसवाल, सेल्समैन मनोहरसिंह यादव, अमित कश्यप आदि कर्मचारी गण मौजूद रहे ।

बागली थाना परिसर में प्राचीन हनुमान मंदिर का हुआ जीर्णोद्धार पंचमुखी हनुमान प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा

बागली(सुनील योगी) थाना परिसर में हनुमान जी के प्राचीन ओटला नुमा स्थान पर कालांतर में जन सहयोग से मंदिर निर्माण हो गया तात्कालिक थाना प्रभारी श्रीवास्तव के प्रयासों से यहां मंदिर का स्वरूप बनने लगा वर्तमान में अलग थाना प्रभारी एवं एसडीओपी के मार्गदर्शन में मंदिर की गतिविधि चलती रही शनिवार 7 अगस्त को मंदिर में विराजित सभी देवताओं की मंत्रोचार विधि विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा की गई इस अवसर पर आरंभ के दिनों में मंदिर निर्माण के लिए आगे आए तत्कालीन थाना प्रभारी श्रीवास्तव परिवार सहित इस समारोह में शामिल हुए वर्तमान थाना प्रभारी सुनीता कटारा पूर्व थाना प्रभारी जी एस गहलोद बागली पुलिस अनुविभागीय अधिकारी राकेश व्यास, व्यापारी संघ के पूर्व अध्यक्ष राजेश बजाज बागली प्रेस क्लब कार्यवाहक अध्यक्ष हीरालाल गोस्वामी सचिव सुनील योगी मुकेश गोस्वामी सामाजिक कार्यकर्ता डॉ रामचंद्र राठौर, बालम सिसोदिया, सुनील जायसवाल विपिन शिवहरे, बिल्लू रीन संदीप जयसवाल, सोमेश उपाध्याय ,सुरेश यादव ,अजय उपाध्याय, राहुल राठौर ,एवं समस्त थाना स्टाफ मौजूद रहे यज्ञ आचार्य सुनील जोशी चंद्र प्रकाश जोशी द्वारा प्राण प्रतिष्ठा अवसर पर शांति यज्ञ भी संपन्न करवाया महिला संगठन की ओर से गीता चौधरी, शीला राठौर, भी इस अवसर पर उपस्थित रहे कार्यक्रम अंतर्गत भोजन प्रसादी के साथ कन्या भोजन संपन्न हुआ!
जीएस गहलोत का प्रेस क्लब ने किया स्वागत
बागली में सब इंस्पेक्टर दायित्व निभाने वाले जीएस गहलोत प्रमोशन लेकर थाना प्रभारी बन गए थे उसके बाद वर्तमान में उज्जैन एसपी कार्यालय में सहायक रीडर के रूप में सेवा दे रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह में उनकी उपस्थिति भी प्रसन्न करने वाली रही बागली प्रेस क्लब के मुकेश गोस्वामी सुनील योगी हीरालाल गोस्वामी संदीप जयसवाल सोमेश उपाध्याय अजय उपाध्याय आदि ने जीएस गहलोत का शाल श्रीफल भेंट कर स्वागत किया