बागली (सुनील योगी)। क्षेत्र में आए दिन नाबालिक अपराधिक घटनाएं घटने से कई बार अराजक स्थिति उत्पन्न हो जाती है विशेषकर ग्रामीण अंचल क्षेत्र में किशोरावस्था के लड़के लड़कियों के घर से बगैर बताए चले जाने पर बड़ी आक्रोश जैसी स्थिति हो जाती है संबंधित परिवार गुमशुदगी लेकर संबंधित थाने पर पहुंचते हैं और खोजबीन का माहौल शुरू हो जाता है इसके पीछे मुख्य कारण सोशल मीडिया पर कनेक्टिविटी प्रमुख है इसके जरिए किशोरावस्था के बालक बालिका संवाद बनाकर प्लान बना लेते हैं विगत कुछ दिनों से बागली क्षेत्र में लड़कियों के घर से बगैर बताए जाने की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई हालांकि अधिकतर मामलों में पुलिस की सक्रियता एवं रिश्तेदारों के संपर्क सूत्रों से किशोरावस्था की लड़कियां परिजनों के बीच पहुंच गई इसी बात को लेकर बागली नवागत थाना प्रभारी सुनीता कटारा एवं उनके साथ महिला आरक्षक तथा पुलिस संस्था से जुड़े एसआई प्रधान आरक्षक रोहित पारस आरक्षक आदि ग्रामीण अंचल क्षेत्रों में जाकर कार्यशाला आयोजित कर रहे हैं जहां किशोर बालक बालिकाओं को समझाइश देते हुए कह रहे हैं कि अनजान व्यक्तियों पर निगाह रखें बाहर से आए सगे संबंधी पर निगाह रखें विशेषकर लड़कियों के माता पिता ऐसे मामलों में बच्चियों से बार-बार बातचीत करते रहे गुड टच बैड टच के विषय में लड़कियों से भी संवाद बनाया गलत इशारे एवं गलत तरीके से हाथ लगाने की अवस्था को तुरंत माता-पिता को बताने को कहा सुनीता कटारा ने बताया कि अधिकतर मामलों में नजदीकी सगे संबंधी लिप्त रहते हैं कुछ घटनाएं शर्म के चलते बताई नहीं जाती लेकिन मानसिक पीड़ा का कारण रहती है और आत्महत्या जैसी घटनाएं बढ़ जाती है किशोरावस्था के लड़के एवं लड़कियों को भी सलाह दी कि कोई भी गतिविधि देखते हैं तो बड़े बुजुर्गों को जरूर जानकारी दें गलत काम में सहयोग देने वाला भी अपराधी रहता है! इसलिए जानकारी हो तो पुलिस को बताने में डरे नहीं यही कार्यशाला बागली मुख्यालय से 8 किलोमीटर दूर धावड़िया ग्राम पंचायत के चौपाल(कामठ) स्थान पर दी गई कार्यशाला में पूर्व सरपंच सुखराम बुद्धड, केकू नाहर सिंह, रुमाल सिंह, फूल सिंह, प्रेम सिंह, देवका बाई, आशा कार्यकर्ता आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे!
Category: मध्य प्रदेश
बोल बम कावड़ यात्रा का बागली प्रवेश पर प्रेस क्लब द्वारा पूजन कर अभिनंदन किया
बागली (सुनील योगी)। बागली प्रेस क्लब द्वारा बागली क्षेत्र के धारा जी नामक स्थान से प्रतिवर्ष निकलने वाली बोल बम कावड़ यात्रा का अभिनंदन बागली प्रवेश द्वार पर कावड़ की पूजा कर और यात्रियों को तिलक लगाकर अभिनंदन किया! बागली प्रेस क्लब द्वारा लगातार क्षेत्र की सबसे पुरानी परंपरा वाली बोल बम कावड़ यात्रा का स्वागत प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी प्रेस क्लब के वरिष्ठ सदस्य सुनील जयसवाल के निवास पर किया धारा जी से कांवड़ में जल लेकर निकली यहां यात्रा उज्जैन महाकालेश्वर जाकर नर्मदा जल अर्पण कर यात्रा का समापन करेगी यात्रा के संयोजक गिरधर गुप्ता ने बताया कि कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए बहुत कम संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर यात्रा निकाल रहे हैं यह परंपरा विगत 25 वर्षों से जारी है जयसवाल दंपत्ति द्वारा कावड़ का पूजन करते हुए सब का अभिनंदन किया इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता प्रवीण चौधरी बागली प्रेस क्लब सचिव सुनील योगी संरक्षक मुकेश गोस्वामी उपाध्यक्ष हीरालाल गोस्वामी मुकेश गुप्ता, महिला पत्रकार अनसूया जयसवाल ,सोमेश उपाध्याय संदीप जयसवाल कमल यादव शिव यादव रितिक चौधरी उपस्थित रहे।
देवास ए.एस.पी मनजीत सिंह चावला का भौरासा के डॉक्टर जैदी ने किया सम्मान
भौरासा (अभय नागर)। भौरासा नगर निवासी डॉ जहीर अब्बास जैदी जो की जावरा हुसैन टेकरी मिशन के प्रेसिडेंट है के नेतृत्व मैं भोरासा के डां.एस.टी जैदी, इब्राहिम खान, घनश्याम तलरेजा ने देवास एसपी ऑफिस में पहुंचकर ए.एस.पी मनजीत चावला का शाल मोमेंटो एवं फुलो के गुलदस्ता भेंट स्वरूप देकर सम्मान किया गया वहीं बताया गया कि आपने जो रतलाम के जावरा मैं सीएसपी पद पर रहकर हुसैन टेकरी पर पहुंचने वाले दर्शनार्थियों जायरीन लोगों को सुरक्षा व्यवस्था प्रदान की एवं अपना कार्य बड़ी ही मुस्तैदी से संभाल रखा था, लोगों की सुरक्षा में किसी को कोई कमी नहीं आने दी और वहां से देवास आप पदोन्नत होकर ए.एस.पी बनकर देवास जिले में आए हैं आपके उत्कृष्ट कार्यों की हम प्रशंसा करते हैं और इन्हीं कार्यों के लिए आज आप का सम्मान कर रहे हैं ।
Dewas, आज 5 अगस्त को शहर में 15 केंद्रों पर लग रहा को-वैक्सीन का पहला और दूसरा डोज़
• बिना ऑनलाइन स्लॉट बुक करें सीधे टीकाकरण केंद्र पर जाकर बुकिंग कर लगवाए टिका
देवास। शहर में वैक्सीनेशन के लिए आज 5 अगस्त को 15 केंद्रों पर Covaxine का पहला और दूसरा डोज़ लगाया जा रहा है। इसके अंतर्गत टीका लगवाए जाने के लिए आज के दिन ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग की आवश्यकता नहीं। अतः आज प्रथम व द्वितीय डोज वाले जो भी नागरिक टीकाकरण करवाना चाहते हैं वह नजदीकी केंद्र के टीकाकरण केंद्रों पर जाकर टीका लगवा सकते हैं।
Fraud : नकली एजेंटो ने लोन के नाम पर की महिलाओं से ठगी
देवास। जिले के नेवरी में महिलाओं के साथ ठगी करने वाला एक मामला सामने आया है, महिलाओं का कहना है कि उनके यहाँ समाधान माइक्रोफाइनेंस नाम की कंपनी के दो एजेंट आए और महिलाओं की मीटिंग ली,
इसके बाद एजेंटों ने फाइल चार्ज के नाम पर प्रत्येक महिला से 500 रुपए लिए और कहा कि 3 से 4 दिन में हमारी कंपनी के एचआर आएंगे और आप सभी का मकान देखने के बाद आप सभी को पचास-पचास हज़ार रूपए का लोन दिया जाएगा जो कि आपको हर महीने किस्तों में जमा करना होगा। अधिकतर महिलाओं ने फाइल चार्ज के नाम के 500-500 रूपए एजेंट के पास जमा करवा दिए। लेकिन आज तक ना ही कंपनी का एच आर आया और न ही उन्हें कोई लोन नहीं दिया गया। कंपनी के एजेंट को फोन लगाने की कोशिश की तो उनका भी फ़ोन नही लग रहे हैं। ऐसे में सभी महिलाएं ने स्थानीय चौकी नेवरी थाना पर ठगी की शिकायत दर्ज कराई है।
Dewas, भड़ापीपल्या सोसायटी के सहायक सचिव पर करोड़ों रूपए का भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाते हुए किसानों ने किया हंगामा
• ग्राम टिमरनी के 50 किसान पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष एवं सहकारिता उपायुक्त के पास
• 2013 में मृत किसान का खाता आज तक चालू, लेकिन पैसा परिवार को नही मिल रहा
देवास। भड़ापीपल्या सहकारी सोसायटी के सचिव व सेक्रेटरी पर करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार करने की शिकायत लेकर ग्राम टिमरनी के 50 किसान जिला मुख्यालय पहुंचे। किसानों ने जमकर नारेबाजी करते हुए पहले भाजपा जिलाध्यक्ष को अपनी समस्याएं बताई। तत्पश्चात सहकारिता उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर आवेदन देकर अवगत कराया।
पीडि़त किसान शुभम सिंह गौड़ एवं नितेश पटेल ने बताया कि भड़ापीपल्या सोसायटी में कुल 9 गांव है, जिसमें 900 से भी अधिक किसान इसमें आते है। सभी किसानों के साथ सहायक सचिव व सेक्रेटरी ने धोखाधड़ी कर करोड़ों रूपए गबन किए है। सचिव जगदीश चौधरी एवं सेक्रेटरी सुरेंद्र मकवाना ने मिलीभगत से किसानों की बीमा राशि रबी सीजन वर्ष 2018-19 की राशि बीमा कम्पनी द्वारा जारी की गई, लेकिन सचिव द्वारा किसानों को पूर्ण राशि नहीं दी गई। किसानों की खाद बीज हो या मुआवजा राशि या फिर खाद खरीदने की राशि सभी में सचिव एवं सेक्रेटरी द्वारा गबन कर भ्रष्टाचार किया गया। सचिव द्वारा किसानों को खाद, बीज व फसल बीमा रसीदे भी नही दी जाती। कुछ दिनों पूर्व बीमा राशि की सूची सेक्रेटरी से मांगने पर उसने सूची उपलब्ध नही कराई। जिससे किसानों को पता नही लग पा रहा है कि खाते में कितनी राशि आई है। किसानों की बीमा राशि की सूची को सार्वजनिक रूप से चस्पा नही की जाती। सोसायटी में जब किसान खाद लेने जाते है तब सचिव जबरन किसानों से खाली विड्रॉल पर हस्ताक्षर करवा लेता है। किसान हस्ताक्षर करने के लिए मना करता है तो सचिव जगदीश चौधरी खाद देने से मना कर देता है। सचिव के पिता भी इसी सोसायटी में पूर्व में सचिव पद पर पदस्थ थे। इन्होंने भी लाखों रूपए का भ्रष्टाचार किया था और आरोप सत्य पाए जाने जेल भी गए थे। वर्तमान में भ्रष्ट पिता का पुत्र सोसायटी सचिव पद पर पदस्थ है वो भी अपने पिता के तर्ज पर किसानों को करोड़ों रूपया का चूना लगा रहा है। पीड़ित किसान संजू वर्मा ने बताया कि मेरे पिता की वर्ष 2013 में मृत्यु हो गई, लेकिन उनका खाता आज दिनांक तक चालू है। लेकिन उनकी मृत्यु के बाद से आज तक हमें एक रुपया नही मिला।
पीड़ित किसानों की आपबीती सुन भाजपा जिलाध्यक्ष ने कलेक्टर से फोन पर चर्चा की और 4 दिनों में जांच कराकर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। वहीं उपायुक्त ने किसानों से चर्चा कर कहा कि आप मुझे एक आवेदन में सभी पीड़ित किसानों की समस्या बता दे। उसके 15 दिन बाद मुझसे मिले। पीड़ित किसानों के साथ मप्र कांग्रेस कमेटी प्रदेश महामंत्री एवं श्री सिद्धिविनायक भक्त मण्डल संयोजक प्रदीप चौधरी ने भी जिला सहकारिता बैंक मैनेजर से मुलाकात कर जल्द निराकरण करने की मांग की। किसानों ने कहा कि यदि समय रहते हमारी समस्या का निराकरण नही होता है तो हमारे द्वारा उग्र आंदोलन, भूख हड़ताल की जाएगी। जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन, प्रशासन की होगी। इस अवसर पर रामेश्वर पटेल, मोहन सिंह सुनेर, भूरालाल गौड़, तोलाराम ठाकुर, मोहन टांक, पप्पू सुनेर, कमल युवराज, संदीप गौड़, महेश चौधरी, मोहनलाल गौड़, देवीसिंह चौधरी, लाखन सोलंकी, राजेश मालवीय, संजू वर्मा, हुकम सुनेर, बालाराम गेहलोत, लाखन सिंह ठाकुर, राहुल टांक, सुभाष सुनेर, रोहित ठाकुर सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।
Dewas शिविर के माध्यम से स्वरोजगार योजना के ऋण प्रकरणो का निराकरण
350 से अधिक पात्र हितग्राहियो को ऋण पत्रो का वितरण
देवास/ प्रधानंमत्री स्वरोजगार योजना अन्तर्गत दिये जाने वाले स्वरोजगार ऋण राशि रूपये 10 हजार के प्रकरण जो सहयोगी बैंको मे हितग्राहियो के द्वारा स्वरोजगार हेतु ऋण आवेदन किये गये, उन हितग्राहियो के प्रकरणो का निराकरण सहयोगी बैंक बैंक स्टेट बैंक ऑफ इन्डिया शाखा देवास, बैंक ऑफ बडौदा मेन ब्रांच एवं बैंक ऑफ बडौदा सम्मिलित (विजया बैंक) तथा बैंक ऑफ इन्डिया मेन ब्रांच व औद्योगिक क्षेत्र के द्वारा विभाग प्रमुख, निगम उपायुक्त तनूजा मालवीय एवं शाखा प्रभारी कृष्णा बनाईत की उपस्थिती मे बैंक पदाधिकारियो के साथ कुल 350 से अधिक प्रकरणो का निराकरण कर स्वीकृत किये गये। स्वीकृत ऋण पत्रो का वितरण स्थानीय मल्हार स्मृति भवन मे नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान के द्वारा सहयोगी बैंक पदाधिकारियो के साथ हितग्राहियो का सम्मान कर वितरण किया गया। इसी प्रकार स्थानीय विक्रम सभा भवन मे भी निगम उपायुक्त तनूजा मालवीय के द्वारा सहयोगी बैंक पदाधिकारियो के साथ हितग्राहियो का सम्मान कर स्वीकृत ऋण पत्र वितरण किये गये। इसी अन्तर्गत आगामी 6 अगस्त को मल्हार स्मृति भवन मे सहयोगी बैकं पंजाब नेशनल, ओरिएन्टल, युनियन बैंक मे हितग्राहियो के द्वारा किये गये अवेदनो के प्रकरणो के निराकरण हेतु शिविर आयोजित होगा। जिसमे पात्र हितग्राही स्वरोजगार योजना प्रकरणो का निराकरण करवाकर राशि 10 हजार का ऋण स्वरोगार हेतु प्राप्त कर सकते है।
पत्रकार मिलन समारोह थाने पर
बागली ( सुनील योगी)- कहावत है कि पत्रकार और पुलिस का चोली दामन का साथ है! दोनों एक दूसरे के बगैर अधूरे हैं पत्रकारों को खबरों के लिए सूत्र भी थाने से ही मिलते हैं और खबरें भी उसी प्रकार पुलिस विभाग की मुख्य मुखबिरी और क्षेत्र की जानकारी पत्रकारों के जरिए ही मिलती है इन दोनों का सहयोग संगम गंगा जमुना की तरह हो जाए तो क्षेत्र के कई समस्या ग्रस्त कार्य जनप्रतिनिधियों के माध्यम से पूर्ण हो जाते हैं! बागली थाना परिसर में अच्छी पहल करते हुए थाना प्रभारी सुनीता कटारे द्वारा पत्रकार मिलन समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी राकेश व्यास वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण चौधरी उपस्थित रहे! थाना प्रभारी जबसे बागली में पदस्थ हुए तब से पत्रकारों से उचित तरीके से रूबरू नहीं हो पाए थे इसी के मद्देनजर मंगलवार को बागली थाना परिसर में पत्रकार पुलिस संवाद बैठक का आयोजन किया गया इस अवसर पर आंचलिक क्षेत्र के प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया स्वतंत्र पत्रकार एवं पुराने तथा नवीन पत्रकार थाना परिसर में एकत्रित हुए यहां प्रथम सत्र के दौरान परिचय परंपरा पूरी की गई बाद में संवाद बनाते हुए पत्रकारों ने क्षेत्र की समस्याओं से संबंधित जवाबदार पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया आसपास के कितने खतरनाक स्पाट है जहां पर बारिश के दिनों में सुरक्षा की कमी के चलते जान जोखिम घटना घट जाती है !वहीं कुछ पत्रकारों ने नवीन पुल निर्माण पर सूचना पटल लगाने की बात कही चर्चा के दौरान अवैध शराब और गुमशुदगी संबंध में जानकारी साझा करने पर पुलिस अधिकारियों ने बताया की इस मामले में पुख्ता सबूत की बेहद आवश्यकता रहती है! कई बार मामला उल्टा पड़ जाता है !और खाकी वर्दी बदनाम हो जाती है! इसलिए जहां भी इस प्रकार की काउंसलिंग सभा रखी जाएगी वहां पत्रकारों की उपस्थिति भी सुनिश्चित की जाएगी समय-समय पर पत्रकारों की सूचना मिलते ही संबंधित क्षेत्र में पुलिस विभाग अपना कार्य करता है! बैठक में थाने का पूरा स्टाफ मौजूद रहा, इसी दौरान सीसीटीवी कैमरे फुटेज की बात भी आई लेकिन इसकी जिम्मेदारी कौन ले इस मामले में वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण चौधरी, मुकेश गुप्ता, सुनील योगी, गौरीशंकर जोधा आदि ने बताया कि पुलिस भले ही सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था नहीं कर पाती होगी किंतु जैन व्यापारिक प्रतिष्ठानों में निजी कैमरे लगे हैं उनके एंगल इस प्रकार कर देता कि छोटे जा सके जैसे पेट्रोल पंप पर लगे कैमरे बड़ी निगरानी कर सकते हैं रास्ते में आने वाली बैंक और किराना दुकान अपने कैमरे का एंगल इस प्रकार रखें कि फुटेज प्राप्त हो सके आपसी सहयोग से यह काम आसानी से हो सकता है रही बात थाना चौराहे की तो थाने से भी एक कमरे की व्यवस्था थाना स्टाफ स्वयं करें और उसकी फुटेज व्यवस्था थाने पर ही हो व्यवस्था दुरुस्त होगी तो अपराध रुकने में सहायता मिलेगी इस पर एसडीओपी राकेश व्यास ने सहमति जताते हुए कहा कि हम जरूर इस संबंध में चर्चा कर लेंगे मीटिंग सौहार्दपूर्ण रूप में स्वल्पाहार के साथ पूर्ण हुई आगामी त्योहारों में पुलिस और पत्रकार आपस में सहयोग बना कर शांति सद्भाव खबरों पर जोर दें यह बात वरिष्ठ पत्रकारों ने कही
सहारा इंडिया कर गई बेसहारा
बागली (सुनील योगी) – क्षेत्र के कई लोगों ने सहारा कंपनी पर विश्वास करके अपनी गाढ़ी कमाई का निवेश किया किसी ने अल्प बचत किसी ने मासिक बचत किसी ने फिक्स डिपाजिट तथा अन्य प्रकार के बचत उपाय इस कंपनी में निवेश किए आरंभ के दिनों में बेहतर रूप से निवेश रिफंड देने वाली यह कंपनी धीरे धीरे किसी कारणवश रिफंड देने में पीछे हटने लगी हालांकि शासन और इस कंपनी के मालिक का क्या समझौता हुआ है!
यह कोई भी खुलकर नहीं बता रहा लेकिन बागली क्षेत्र में लगभग 5 करोड़ से अधिक रुपए की राशि इस प्रकार से अनेक उपभोक्ताओं द्वारा निवेश की गई थी यह राशि बागली एजेंट के माध्यम से हाटपिपलिया शाखा में पहुंचाई गई लेकिन उक्त एजेंट का प्रमोशन सोनकच्छ( सहारा) शाखा प्रबंधक के रूप में हो गया था! और तमाम खाते बगैर सहमति के सोनकच्छ ट्रांसफर कर दिये गये जब उपभोक्ता हाटपिपलिया पहुंचे तब उन्हें इस बात की जानकारी लगी इस संबंध में उपभोक्ताओं की ओर से
अधिवक्ता प्रवीण चौधरी पत्रकार मुकेश गुप्ता, मुकेश गोस्वामी, सुनील योगी ,गौरी शंकर जोधा, विनय बोथरा, सुनील जायसवाल, आदि ने मामले की जांच के लिए बागली पुलिस अनुविभागीय अधिकारी राकेश व्यास को इस संबंध में शिकायत पत्र प्रेषित करते हुए कहा कि इस संबंध में पीड़ित लोगों की मदद करते हुए संबंधित सोनकच्छ शाखा प्रबंधक से सभी खाते हाटपिपलिया क्षेत्र में फिर से स्थापित करने के लिए कहे ! जानकारी में आया है कि हाटपिपलिया थाने पर भी संबंधित(सहारा) सोनकच्छ ऑफिस प्रबंधक की शिकायत दर्ज की गई है और सभी खाते हाटपिपलिया शाखा में लाने के लिए पत्र लिखा है! हाटपिपलिया थाना प्रभारी राधेश्याम दांगी, ने मामले की स्थिति देखकर तुरंत जांच के लिए अधीनस्थ ए एसआई श्याम बहादुर पटेल को मामले की जांच करने की बात कही और तत्काल हाटपिपलिया सहारा ऑफिस के शाखा प्रबंधक शर्मा को बुलाकर पूरी जानकारी ली!
एवं 10 दिवस में निराकरण करने की बात भी कहीं गई
Dewas कल 5 अगस्त को ज़िले में 40 केंद्रों पर होगा टीकाकरण
18 केंद्रों पर को-वैक्सीन का दूसरा डोज व 22 केंद्रों पर कोविशिल्ड का पहला व दूसरा डोज लगेगा
जिले में 05 अगस्त 2021,गुरूवार को 40 सत्रों आयोजित होंगे। शहरी क्षेत्र देवास में 15 और ग्रामीण क्षेत्र मे 25 सत्र लगेंगे।
………………..
शहरी क्षेत्र देवास में कोविड-19 वैक्सीनेशन के 15 सत्र आयोजित होंगें। सभी सत्रों मे को-वैक्सीन का दुसरा डोज लगाया जावेगा
……………………..
जिला मुख्यालय ,नगर निगम क्षेत्र देवास में कोविड-19 टीकाकरण सत्रों का आयोजन, कोविन पोर्टल बवूपदण्हवअण्पद पर ऑनलाईन प्री-स्लॉट बुकिंग के माध्यम से ही किया जाएगा।
कोविन पोर्टल पर ऑनलाईन बुकिंग हेतु दिनांक 04 अगस्त 2021 को शाम 5.00 बजे से पोर्टल पर ऑनलाईन प्री-स्लॉट ओपन किये गये है।
………………..
ग्रामीण क्षेत्र देवास में कोविड-19 वैक्सीनेशन के 25 सत्र आयोजित होंगें। केवल 03 सत्र शा.गर्लस हा.से.स्कूल हाटपिपल्या,पंचायत भवन बरोठा,सामु.स्वास्थ्य केन्द्र टोंकखुर्द मे को-वैक्सीन का दुसरा डोज लगाया जावेगा और 02 सत्र शा.मिडिल स्कूल बरोठा एवं प्रा.स्वा.केन्द्र चौबाराधीरा मे कोविशिल्ड वैक्सीन का केवल दूसरा डोज लगाये जाएगे। तथा 20 सत्र में कोविशिल्ड वैक्सीन के पहला औरं दूसरा डोज लगाये जाएगे।
ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित कोविड-19 टीकाकरण पूर्व व्यवस्था ऑन साईट पंजीयन अनुसार टीकाकरण होगा।
……………………..
देवास जिले में कोविड-19 टीकाकरण सत्र कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला जी के निर्देशन में आयोजित किए जा रहे हैं। नगर निगम क्षेत्र देवास में नगर निगम आयुक्त श्री विशाल सिंह,एवं ग्रामीण क्षेत्र मे सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाशसिंह चोहान के मार्गदर्शन में टीकाकरण आयोजित किए जा रहे हैं।
मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एमपी शर्मा ने बताया कि देवास शहरी क्षेत्र मे 5 अगस्त 2021,को कोविड-19 टीकाकरण, के 40 सत्र आयोजित होंगे।शहरी क्षेत्र देवास में कोविड-19 वैक्सीनेशन के 15 सत्र आयोजित होंगें। सभी सत्र में को-वैक्सीन का केवल दूसरा डोज लगाया जाएगे। जिला मुख्यालय ,नगर निगम क्षेत्र देवास में कोविड-19 टीकाकरण सत्रों का आयोजन, कोविन पोर्टल पर ऑनलाईन प्री-स्लॉट बुकिंग के माध्यम से ही किया जाएगा। मल्हार स्मृति मंदिर देवास, आईटीआई कॉलेज, विकास नगर चोरहा, देवास गीता भवन देवास, भंडारी अस्पताल देवास, शिशु विहार स्कूल मिल रोड, चिमनाबाई के सामने,न्यू चिल्ड्रन होम मोती बंगला देवास, न्यू एरा स्कूल आवास नगर, एस्कॉर्ट जूनियर कालेज गंगा नगर देवास,सरकारी स्कूल आलोट पायगा नयापुरा देवास वार्ड-नंबर 36, इस्लामिया क्रमिया स्कूल शुक्रवरिया हाट, देवास,सरस्वती विद्या मंदिर सम्राटपुरी बालगढ़, संजीवनी क्लिनिक बालगढ़ ,संजीवनी क्लिनिक मेंडकी, यूपीएचसी बावड़िया, यूपीएचसी इटावा इन सत्रो हेतु कोविन पोर्टल पर ऑनलाईन बुकिंग हेतु दिनांक 04 अगस्त 2021 को शाम 5.00 बजे से पोर्टल पर ऑनलाईन प्री-स्लॉट ओपन किये गये है।
ग्रामीण क्षेत्र देवास में कोविड-19 वैक्सीनेशन के 25 सत्र आयोजित होंगें। केवल 03 सत्र शा.गर्लस हा.से.स्कूल हाटपिपल्या,पंचायत भवन बरोठा,सामु.स्वास्थ्य केन्द्र टोंकखुर्द मे को-वैक्सीन का दुसरा डोज लगाया जावेगा और 02 सत्र शा.मिडिल स्कूल बरोठा एवं प्रा.स्वा.केन्द्र चौबाराधीरा मे कोविशिल्ड वैक्सीन का केवल दूसरा डोज लगाये जाएगे। तथा 20 सत्र में कोविशिल्ड वैक्सीन के पहला औरं दूसरा डोज लगाये जाएगे। ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित कोविड-19 टीकाकरण पूर्व व्यवस्था ऑन साईट पंजीयन अनुसार टीकाकरण होगा। सरकारी गर्ल्स एचएसएस बागली, सरकारी गर्ल्स एचएसएस हाटपिपलिया,,सरकारी गर्ल्स एचएसएस हाटपिपलिया अलरावदा एसएचसी, करनावद एसएचसी,घटियागयासुर (उपस्वा.के.बोरखेड़ा पूर्वा),सेवायखुर्द एसएचसी,लक्ष्मीपुरा खेड़ा (उपस्वा.के पालखा), झिकराखेड़ा एसएचसी,सरकारी मा.शाला बरोठा, पंचायत भवन बरोठा,एसएचसी आगरोद ,सुनवानी गोपाल (एसएचसी जवासिया),टिगरिया सच्चा (उपस्वा.के बांगरदा़),मिर्जापुर (उपस्वा.के. सारोल),एसएचसी केलोद ,पुवाडला (उपस्वा.के.लोहारी),जलोदिया (उपस्वा.के बडी चुरलाई ),सीएचसी टोंकखुर्द,पीएचसी चौबाराधिरा,पोलाय े (हरनावाद़ा),जसमिया एसएचसी,रानायरकला एसएचसी जमोदी (जमोनिया) बालोन मे सत्र आयेजित होंगे। कोविशील्ड के प्रथम डोज के 84 दिन केेे पश्चात दूसरा डोज अवश्य लगवाएं एवं को-वैक्सीन के प्रथम डोज के 28 दिन पश्चात दुसरा डोज अवश्य लगवाये । कोविड -19 टीकाकरण के अंतर्गत 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति शासन की गाइडलाइन अनुसार अपना टीकाकरण करवा सकता है। चिंहित शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में टीकाकरण निःशुल्क किया जा रहा है। पात्र व्यक्ति आगामी टीकाकरण सत्र में अपना टीकाकरण अवश्य कराएं। कोविड-19 टीकाकरण की जानकारी के लिये स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, आगनवाडी कार्यकर्ता से सम्पर्क कर सकते है। वैक्सीनेशन संबंधी जानकारी के लिए कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्ट्रल स्थापित किया गया है जिसका नम्बर 07272-222202 पर सम्पर्क कर सकते है। कोविड-19 टीकाकरण प्रातः 9.00 से शाम 5.00 बजे तक किया जा रहा है।
