देवास। जीवन में यदि कुछ कर गुजरने का जज्बा है तो बड़ी से बड़ी मुश्किल भी नतमस्तक हो जाती है। इसी बात को अपने जीवन में चरितार्थ किया है देवास के युवा तपस्वी आशीष बाबूलाल जैन सीतामऊ वाला ने। आज 30 जुलार्ई को आपका 31 वां उपवास पूर्र्ण हो रहा है। आशीष ने अपने जीवन में तीसरी बार मासक्षमण याने 31 उपवास की कठोर एवं उग्र तपस्या की है। इस दौरान आपने एक माह तक सिर्फ दिन में गर्म जल ग्रहण करके इस कठिन तपस्या को पूर्ण किया है। 31 जुलाई को पारणा महोत्सव आयोजित होगा। प्रवक्ता विजय जैैन ने बताया कि आचार्य भगवंत पूज्य गुरूदेव श्री उमेश मुनिजी म.सा. अणु एवं प्रवर्तक पूज्य गुरूदेव श्री जितेन्द्र मुनिजी म.सा. के दिव्य आशीर्वाद के चलते देवास में वर्षावास हेतु विराजमान पूज्य महासती जी श्री शीतलप्रभा श्रीजी, सारिका जी, अनंतगुणा जी एवं हंसा जी म.सा. के सानिध्य में आशीष जैन ने यह तपस्या पूर्ण की है। इसके अतिरिक्त आपने अपने जीवन में अनगिनत तेले याने तीन उपवास तथा सन् 2002 में 11 उपवास, सन 2011 में 31 उपवास तथा सन् 2020 में 30 उपवास पूर्ण किये हैं। आपकी इन तपस्याओं से कई समाजजनों ने प्रेरणा प्राप्त करके अपने जीवन में तप धर्म को अपनाया है। देवास के जैन समाज में इन तपस्याओं को लेकर उत्साह का वातावरण बना हुआ है।
Category: मध्य प्रदेश
Dewas । स्कूलों में 11वीं एवं 12वीं कक्षाओं लगने के कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने जारी किए आदेश
कक्षा 12 वीं के लिए सोमवार एवं गुरूवार तथा कक्षा 11 वीं के लिये मंगलवार एवं शुक्रवार का दिन नियत
स्कूल शिक्षण संस्थाएं कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करें, अन्यथा होगी कार्यवाही
देवास। कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने जिले में स्कूल शिक्षण संस्थाओं में कोविड-19 की गाइड लाइन को पालन कर स्कूल संचालन के निर्देश दिए हैं। कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए 26 जुलाई से 11 वीं एवं 12वीं कक्षा का संचालन को शुरू हो गया है।उल्लेखनीय है कि स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में शिक्षण सत्र 2021-22 के लिए 26 जुलाई 2021 से कक्षाएं प्रारंभ एवं संचालित करने के लिए कैलेंडर एवं दिशा निर्देश जारी किए थे। कक्षाएँ प्रारंभ एवं संचालित करने संबंधी दिये गये दिशा निर्देशों के अनुक्रम कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला ने सम्पूर्ण देवास जिले के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए कक्षाएँ प्रारंभ एवं संचालित करने निर्देश जारी किए हैं। जारी आदेशानुसार जिले के समस्त शासकीय प्राथमिक / माध्यमिक / हाईस्कूल/ हायर सेकेण्डरी विद्यालयों में शैक्षणिक तथा गैर शैक्षणिक स्टॉफ शत – प्रतिशत उपस्थित रह सकेंगे। विद्यालयों को अत्यंत सावधानी पूर्वक प्रारंभ किया जाए। शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के समस्त शिक्षकों / कर्मचारियों का प्राथमिकता के आधार पर वैक्सिनेशन करवाया जाएं। वैक्सीनेशन की कार्यवाही अभियान के रूप में एक नियत समय – सीमा में पूर्ण की जाये। इस संबंध में संबंधित स्कूल के प्राचार्य / प्रबंधक सुनिश्चित करेंगे कि समस्त शिक्षकों / कर्मचारियों का प्राथमिकता से वैक्सीनेशन हो। संबंधित स्कूल प्रबंधन एवं संस्था के प्राचार्य / प्रभारी द्वारा सुनिश्चित किया जायेगा कि विदयार्थियों के पालकों की लिखित सहमति से ही विद्यार्थी विद्यालय में उपस्थित हो सकेंगे।
जारी आदेश में उल्लेख है कि विद्यालयों को प्रारंभ करने हेतु कैलेण्डर इस प्रकार है जिसमें 26 जुलाई 2021 से कक्षा 11 वीं एवं 12 वीं ( सप्ताह में 02 दिवस ) कक्षा 12 वीं के सोमवार एवं गुरूवार तथा कक्षा 11 वीं के लिये मंगलवार एवं शुक्रवार दिन नियत किया जाता है। कक्षा 10 वीं के लिए बुधवार एवं कक्षा 9 वीं के लिये शनिवार नियत किया जाता है । विद्यालय 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ ही चलेंगे। ऑनलाईन कक्षाओं का संचालन भी जारी रहेगा। विद्यालय प्रबंधन विद्यार्थियों को इस रीति से विद्यालय में आमत्रित कर सकेगा कि विद्यालय की आधार भूत संरचना अनुसार कक्षा में विद्यालय में बैठने की कुल क्षमता के 50 प्रतिशत से न हो संस्था प्रमुख विद्यालय की क्षमता अनुसार आवश्यक निर्णय लेगे ताकि कोविड -19 प्रोटोकाल का पालन हो सके । विद्यालय में प्रार्थना सभा, स्वीमिंग पुल इत्यादि सामूहिक गतिविधियां प्रतिबंधित रहेगी किसी भी स्थिति में विद्यार्थी एक स्थान पर एकत्रित न हो इस बात को विशेष निगरानी रखी जाएं।
यदि विद्यालय द्वारा परिवहन सुविधा का प्रबंधन किया जा रहा है तो बसों/ अन्य परिवहन वाहनों में समुचित भीतिक दूरी सुनिश्चित करते हुए 50 प्रतिशत क्षमता से चलाई जादगी और बसों / अन्य परिवहन वाहनों का 1 प्रतिशत सोडियम हाइक्लोराइड के उपयोग से सेनेटाईजेशन सुनिश्चत किया जावेगा। कक्षा 11वीं एवं 12वीं के छात्रावासों में छात्रों के आगमन से पूर्व नियत कोविङ -19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए आवश्यक तैयारियां की जाएं एवं प्रोटोकाल का पालन अनिवार्य रूप से करें। छात्रावास के सेनेटाइजेशन एवं बाथरूम इत्यादि की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जावेगा। कक्षा 12वी के लिए दिनांक 05 अगस्त 2021 से कोचिंग संस्थाए प्रारम्भ की जा सकेगी। कोचिंग संस्थान में कार्यरत समस्त शिक्षकों एवं स्टाफ हेतु वैक्सीनेशन अनिवार्य होगा। कोचिंग संस्थाओं के बाथरूम इत्यादि की साफ-सफाई एवं सेनेटाईजेशन पर विशेष ध्यान दिया जावेगा। कोचिंग संचालन में नियत कोविङ -19 प्रोटोकाल का पालन करना अनिवार्य होगा। सम्बंधित क्षेत्र के कार्यपालन दण्डाधिकारी एवं स्थानीय प्रशासन ( नगर निगम / नगर पालिका आदि ) इस बात की जाँच करेंगे की। उक्त संस्थानों द्वारा कोविड -19 प्रोटोकाल का पालन किया जा रहा है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा समय – समय पर जारी किये गये स्वास्थ्य एवं सुरक्षा सम्बंधी एस . ओ.पी. / गाईड लाईन का पालन अनिवार्य होगा। प्राचार्य यह सुनिश्चित करेंगे कि समस्त शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टॉफ का कोविड प्रतिरोधक टीकाकरण हो गया हो यदि स्टाफ के किसी सदस्य द्वारा टीका नहीं लगवाया गया हो तो तुरन्त टीका लगवाने हेतु निर्देशित किया जावे पालन न करने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाये। प्राचार्य / छात्रावास अधीक्षक समय – समय पर छात्रों तथा स्टाफ का रेंडम कोविड -19 का टेस्ट कराए। विद्यालयों के संचालन के सम्बंध में उक्त निर्देशो का पालन सुनिश्चत करवाने हेतु जिला शिक्षा अधिकारी देवास द्वारा कार्यवाही सुनिश्चित की जावेगी। इसी प्रकार छात्रावासों के संचालन के संबंध में उक्त निर्देशों का पालन सुनिश्चत करनावे हेतु सहायक आयुक्त, आदिवास विकास विभाग , सहायक संचालक पिछड़ावर्ग विभाग द्वारा कार्यवाही सुनिश्चित की जावेगी ।
कलेक्टर श्री शुक्ला ने आदेश जनसाधारण, शासकीय / अशासकीय विद्यालयों, छात्रावास, कोचिंग संस्थान एवं पालकों की सुविधा हेतु तत्काल पालन हेतु प्रभावशील करना आवश्यक हो गया है। इतना समय उपलब्ध नहीं है कि जनसामान्य व सम्बंधित सभी पक्षों को उक्त सूचना की तामिली की जा सके अतः यह आदेश दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 ( 2 ) के अन्तर्गत एक पक्षीय पारित किया जाता है । आदेश से व्यथित व्यक्ति दंड प्रकिया संहिता 1973 की धारा 144 ( 5 ) के अन्तर्गत अधोहस्ताक्षरकर्ता के न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत कर सकेगा। अत्यन्त विशेष परिस्थितयों में अधोहस्ताक्षरकर्ता संतुष्ट होने पर आवेदक को किसी भी लागू शर्तों से छुट दे सकेगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील रहेगा। उक्त आदेश का उल्लंघन भारतीय दंड विधान विधान का धारा 188 अंतर्गत दंडणीय अपराध की श्रेणी में आएगा।
Dewas, वायु गुणवत्ता के सुधार हेतु वायु प्रदूषण नियंत्रण समिति की हुई बैठक
• प्रदुषण नियंत्रित करने हेतु भिन्न-भिन्न उपायों पर चर्चा कर शीघ्र कार्य करने के निर्देश दिए
देवास। केंद्रीय वायु प्रदूषण नियंत्रण समिती की बैठक कलेक्टर एवं प्रशासक चन्द्रमौली शुक्ला, नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान की अध्यक्षता मे नगर निगम कार्यालय के बैठक कक्ष मे आयोजित की गई। जिसमे केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड वायु अधिनियम की धारा 18 (1) (बी) के अन्तर्गत देवास शहर को नॉन अटेन्टमेंट सिटी घोषित किया गया। वायु अधिनियम 1981 की धारा (1) (बी) के अन्तर्गत वायु प्रदूषण नियंत्रण हेतु एक्शन प्लॉन लागु करने संबंधी निर्देश जारी किये गये। इस संबंध मे नॉन अटेन्टमेंट सिटी देवास की वायु गुणवत्ता के आधार पर सुधार के लिये समिती की बैठक आहूत की गई। जिसके अन्तर्गत बनाये गये एक्शन प्लॉन पर चर्चा क्षेत्रिय परिवहन विभाग, यातायात, खाद्य, औद्योगिक, म.प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, स्वास्थ्य विभाग तथा नगर निगम विभाग से संबंधी मुख्य बिन्दुओ पर सभी संबंधित विभाग प्रमुखो से कलेक्टर एवं आयुक्त द्वारा चर्चा की गई। जिसमे परिवहन मे ई-रिक्शा को लेकर एवं 15 वर्ष से अधिक डीजल चलित व्यवसायी वाहनो पर रोक पी.यु.सी. सेन्टर स्थापना, वाहनो की फीटनेश, नियमित जॉच, प्रदूषण स्तर पर मापन, चालानी कार्यवाही की स्थिती पर चर्चा के साथ यातायात संबंधी चर्चा मे यातायात कन्ट्रोल, चौराहो पर आरएलबीडी सिस्टम, जागरूकता कार्यक्रमो, वायु प्रदूषित करने वाले वाहनो पर चलानी कार्यवाही की योजना संबंधी चर्चा की गई। खाद्य विभाग से संबंधित इधन के रूप मे केरोसिन का उपयोग होटल, रेस्टोरेंट एवं प्रतिष्ठानो पर नही होना, उज्जवला योजना का प्रचार पर चर्चा, औद्योगिक विभाग से कम्पनियो/फेक्ट्रीयो से निकलने वाले धुयें को कम करने की कार्य योजना, प्रदूषण नियंत्रण वायु की गुणवत्ता की निगरानी, गुणवत्ता को मापने वाले यंत्रो की उपलब्धता की जानकारी पर चर्चा, निगम से संबंधित प्रमुख चौराहो पर फव्वारे, वृक्षारोपण कार्य, शहर मे कचरा जलाने पर रोक, सीएनडी वेस्ट को कव्हर के संबंध मे शहर मे निर्माणाधिन स्थल को ग्रीन नेट से कव्हर होना, खुले मे पडे सीएनडी वेस्ट पर चालानी कार्यवाही करने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग पर चर्चा मे वायु प्रदूषण से प्रमाणित मरीजो की स्थिती की जानकारी संयोजन के साथ अन्य विषयो पर विभागवार चर्चा कर शासन निर्देशानुसार नॉन अटेन्टमेंट सिटी देवास की परिवेशीय वायु गुणवत्ता के सुधार पर शीघ्र ही कार्य योजना तैयार किये जाने हेतु सभी विभाग प्रमुखो को मे आर.टी.ओ., डी.एस.पी. यातायात, खाद्य एवं पी,डब्ल्यु.डी, विभाग सहित सभी से उक्त प्रस्तावित कार्य योजना पर शीघ्र कार्य किये जाने हेतु निर्देशित किया। साथ ही देवास शहर के साथ-साथ आस-पास के खुली भूमि एवं औद्योगिक क्षेत्र के साथ ही शंकरगढ पहाडी पर वृह्द सतर पर पौधारोपण हेतु क्षेत्रिय अधिकारी म.प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड देवास आर.के. गुप्ता के माध्यम से पौधारोपण हेतु औद्योगिक ईकाईयो से अपील की।
Dewas, आक्रोशित पंचायत कर्मियों ने धरना स्थल पर मांगो को लेकर अर्धनग्न होकर किया विरोध प्रदर्शन
देवास। संयुक्त मोर्चा के आव्हान हड़ताल पर बैठे मप्र पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के आक्रोशित अधिकारी कर्मचारी ने आंदोलन के 7 वे दिन गुरुवार को अर्धनग्न होकर अनोखे रूप से विरोध प्रदर्शन किया। पंचायत कर्मियों ने कहा कि हम अपने अधिकार मांग कर रहे है, किसी से भीख नहीं मांग रहे। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का सम्पूर्ण अमला एक सप्ताह से काम कलम कार्यालय बंद कर चरणबद्ध आंदोलन पर उतारू है। इसी कड़ी में मंडूक पुष्कर धरना स्थल पर संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष आनंद सिंह ठाकुर और संयोजक जतिन चौधरी के नेतृत्व में अधिकारी कर्मचारियों ने अर्धनग्न होकर गगन भेदी आवाज बुलंद करते हुए प्रदर्शन किया। आक्रोशित कर्मियों ने कहा कि सरकार योजनाबद्ध तरीके से आंदोलन को दबाने की कोशिश कर रही है। अधिकारी कर्मचारियों को डराया-धमकाया जा रहा है। जिसकी हम कड़े शब्दों में निदा करते है और चेतावनी देते है कि यदि दमनकारी नीति अपनाई गई तो आंदोलन उग्र होगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
इस अवसर पर धरना स्थल पर प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मेन्द्र जोशी, वीरेंद्र सिंह ठाकुर, गब्बू सिंह ठाकुर, दिनेश शर्मा, विश्वास बघेल, मोहन बड़वाया, हरीश जोशी, विक्रम नागर, गोपाल पंचोली, दिनेश तंवर, जगदीश जाट, दिनेश शर्मा संगठन मंत्री बलराम जाट, विजय माली, कन्हैयालाल पटेल, मनीष पटेल, रंजना जोशी, नरोत्तम शाक्य, महेश्वर दयाल दीक्षित, भावना श्रीवास्तव, सुमन शुक्ला, राखी तिवारी, अमित जायसवाल, संतोष सिंह ठाकुर, हरीश जोशी, विक्रम सिंह नागर, सिंकदर पटेल, सौरभ अग्रवाल, हुकुम मंडलोई, घनश्याम चौधरी, दिनेश जसौंधी, जगदीश राजपूत, जगदीश नरवरिया सहित बड़ी संख्या में जिले के पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, उपयंत्री व मनरेगा कर्मी उपस्थित थे।
Madhya Pradesh, कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित
• परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट परीक्षार्थी सितंबर में आयोजित होने वाली परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए 1 अगस्त से 10 अगस्त तक पंजीयन करा सकेंगे
भोपाल। 29 जुलाई को स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री श्री इंदर सिंह परमार ने माध्यमिक शिक्षा मंडल में कक्षा 12वीं का सिंगल क्लिक के माध्यम से परीक्षा परिणाम जारी किया। श्री परमार ने कहा कि बेस्ट ऑफ फाइव मूल्यांकन पद्धति के आधार पर परीक्षा परिणाम तैयार किया गया है। सभी विद्यार्थियों को उत्तीर्ण किया गया है। परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है, जिसमे 52.28 प्रतिशत परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में, 40.28 प्रतिशत परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी में और 7.43 प्रतिशत परीक्षार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। शिक्षा विभाग ने छात्रों के भविष्य और सुरक्षा को ध्यान में रखकर परीक्षा परिणाम तैयार किया है।
श्री परमार ने कहा कि जो परीक्षार्थी अपने परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट है, वे सितंबर माह, 2021 में आयोजित होने वाली परीक्षा में संपूर्ण विषयों अथवा किसी विषय विशेष की परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं। ऐसे परीक्षार्थी एक अगस्त से 10 अगस्त 2021 तक परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीयन करा सकेंगे। ऐसे परीक्षार्थियों का परीक्षा के आधार पर तैयार परीक्षा परिणाम ही अंतिम रूप से मान्य किया जाएगा।
माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 6 लाख 56 हज़ार 148 नियमित परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किये गए हैं। इनमें 3 लाख 43 हज़ार 64 (52.28 प्रतिशत) परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में, 2 लाख 64 हज़ार 295 (40.28 प्रतिशत) परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी में और 48 हज़ार 787 (7.43 प्रतिशत) परीक्षार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। इस प्रकार इस वर्ष का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा है।
स्वाध्यायी परीक्षार्थियों का भी परीक्षा परिणाम हाईस्कूल परीक्षा के आधार पर तैयार किया गया है। कुल 71 हज़ार 996 स्वाध्यायी परीक्षार्थियों में 19 हज़ार 925 (27.67 प्रतिशत) परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में, 33 हज़ार 944 (47.14 प्रतिशत) परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी में और 18 हज़ार 126 (25.17 प्रतिशत) परीक्षार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। अन्य राज्य या बोर्ड के कुल 6 हज़ार 348 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम के लिए उनकी 10वीं की अंकसूची का सत्यापन किया जा रहा है। अंकसूची सत्यापन के बाद इन परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम भी घोषित किया जायेगा।
परीक्षा परिणाम के संबंध में छात्रों की शिकायत निवारण के लिए विशेष व्यवस्था की गयी है। यदि किसी छात्र को अंको के संबंध में कोई शिकायत है तो वह एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर बनाए गए विशेष साफ्टवेयर के माध्यम से अपना अनुक्रमांक एवं आवेदन क्रमांक अंकित कर हाईस्कूल के विषयवार अंक एवं इसके आधार पर मैप किये गये हायर सेकेण्डरी परीक्षा के विषयों के अंक के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकता है।
परीक्षार्थियों को दी जा रही अंकसूचियों में यदि किसी प्रकार की लिपिकीय त्रुटि है तो परीक्षा परिणाम घोषित होने की तिथि से तीन माह की अवधि तक उसे ठीक कराने के लिये निःशुल्क व्यवस्था है। तीन माह तक किसी प्रकार का सुधार न कराने वाले छात्र-छात्राओं को बाद में ऐसे सुधार कराने के लिये स-शुल्क आवेदन करना होगा।
Indore Metro : 15 अगस्त के बाद इंदौर मेट्रो के काम तीव्र गति से शुरू होंगे – मंत्री श्री सिलावट
• नगरी प्रशासन मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह से मंत्री श्री सिलावट ने भेंट कर मेट्रो प्रोजेक्ट पर काम जल्दी शुरू करने पर बात की
इंदौर। जल संसाधन मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने भोपाल में नगरीय प्रशासन मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह से भेंट कर इंदौर मेट्रो परियोजना के संबंध में चर्चा की। मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सभी आवश्यक कामों के टेंडर कर दिए गए हैं और 15 अगस्त के बाद सभी काम शुरू किए जाएंगे। स्टेशन, अंडरग्राउंड स्टेशन, एलिवेटेड स्टेशन, डिपो, विद्युत लाइन ट्रांसमिशन, और कनेक्टिविटी स्टेशन की ड्राइंग और निर्माण के लिए टेंडर कर अनुबंध किया जा रहा है।
जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्ट में काम लंबित है। सभी कामों की समय सीमा निर्धारित की जाए। नगरीय प्रशासन मंत्री श्री सिंह ने बताया कि गांधीनगर से मुमताज बाग येलो लाइन का काम शुरू होकर दिसंबर 2023 तक पूर्ण किया जाएगा। मुमताज बाग से रेलवे स्टेशन का काम अप्रैल 2024 तक पूरा किया जाने के निर्देश दिए गए हैं इसके साथ ही गांधीनगर से रेलवे स्टेशन का मेट्रो के काम मई 2025 तक पूर्ण किया जाएगा।
मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इंदौर मेट्रो परियोजना में मेट्रो के प्रथम चरण में 31 किलोमीटर लंबाई की मेट्रो ट्रैक निर्माणाधीन है । जिसमें 24 किलोमीटर से अधिक लंबाई में एलिवेटेड मेट्रो ट्रैक और 7.48 किलोमीटर लंबाई का अंडरग्राउंड रेलवे मेट्रो ट्रैक बनाया जाना है जिसकी लागत 7500 करोड़ की है । जिसमें केंद्र सरकार और राज्य सरकार के 50: 50 के अनुपात में वित्तीय भार आना है। लगभग 440 करोड़ के काम पीपीपी मोड पर किए जाना प्रस्तावित है। मेट्रो स्टेशन के लिए 30 स्थानों को चिन्हित किया गया है।
प्रथम चरण में येलो लाइन का 31 .54 किलोमीटर लंबाई का मेट्रो ट्रैक बनना है जिसमें गांधीनगर से सुपर कॉरिडोर ,भोरासला चौराहा, रेडिसन चौराहा, मुमताज बाग कॉलोनी से रेलवे स्टेशन और स्टेशन से गांधीनगर तक मेट्रो ट्रेन का काम तीव्र गति शुरू होगा। गांधीनगर में मेट्रो के डिपो के लिए जगह आरक्षित है जिसका काम भी जल्दी ही शुरू कर दिया जाएगा।
नगरी प्रशासन मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि स्टॉक डिपो के लिए डिजाइन के अनुबंध किए जा चुके हैं विद्युत रिसीविंग और फूड डिसट्रीब्यूशन वितरण के डिजाइन कंसलटेंसी सेवा के लिए 5.99 करोड़ की लागत के अनुबंध हो चुके हैं। मेट्रो के अंडरग्राउंड स्टेशन, टनल्स , डिपो के लिए जिओ टेक्निकल इन्वेस्टिंग स्टडी के लिए भी अनुबंध हो चुके हैं विद्युत लाइन संशोधन और विस्थापन के लिए भी 50 करोड़ की लागत से कार्य किया जा रहा है।
मंत्री श्री सिंह ने बताया कि इंदौर मेट्रो की येलो लाइन को शीघ्र पूरा करने के लिए तीव्र गति से काम शुरू कराया जा रहा है। 421 करोड़ की लागत से सात एलिवेटेड मेट्रो रेल स्टेशन का डिजाइन निर्माण के लिए फरवरी 20 में ही टेंडर किए जा चुके हैं। इसी प्रकार इंटरफेयर लोकेशन और डिपो कनेक्टिविटी और 9 एलिवेटेड स्टेशन की डिजाइन के लिए 1000 करोड़ की निविदा मार्च में जारी की जा चुकी है। अनुबंध की प्रक्रिया जारी है। 15 अगस्त के बाद सभी कार्य स्थलों पर तीव्र गति से काम शुरू कर दिए जाएंगे।
Fraud : किसानों के साथ हुई धोखाधड़ी जालसाजी को लेकर 4 माह बीत जाने के बाद भी खातेगांव पुलिस नहीं किया प्रकरण दर्ज
पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन से किसानों ने न्याय एवम् लापरवाह पुलिस अधिकारी पर कार्रवाई के लिए लगाई गुहार
खातेगांव (चंचल भारतीय) : देवास जिले के खातेगांव तहसील के ग्राम लवरास के किसान राजेंद्र पिता गंगाविशन गुर्जर ने लिखित आवेदन देकर पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन से गुहार लगाते हुए लिखते हैं कि दिनांक 16 मार्च 2021 को थाना प्रभारी खातेगांव को दिए गए आवेदन पर तत्काल कार्यवाही की जाने एवं संबंधित थाना क्षेत्र के पुलिस अधिकारी द्वारा कार्यवाही को लेकर लापरवाही करने वाले पुलिस अधिकारी पर उचित कार्रवाई करने हेतु मांग की है। फरियादी किसान राजेंद्र गुर्जर आवेदन में लिखते हैं कि खातेगांव कृषि उपज मंडी समिति के तत्कालीन सचिव राकेश दुबे एवं वर्तमान लेखापाल गुरप्रीत चावला एवं खातेगांव मंडी व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक सेठी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध करने हेतु थाना खातेगांव में आवेदन दिया गया था जिसको लेकर तथ्यात्मक सबूत भी दिए गए थे आज 4 माह से अधिक अवधि बीत जाने के बावजूद पुलिस थाना खातेगांव द्वारा किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई। उक्त प्रकरण में उपरोक्त तीनों व्यक्तियों द्वारा मेरे साथ व अन्य 30 से अधिक किसानों के साथ जालसाजी धोखाधड़ी एवं षडयंत्र पूर्वक इन किसानों की राशि हड़पने का प्रयास किया गया है। जिसके लिए मेरे द्वारा दिए गए आवेदन के साथ समस्त आवश्यक दस्तावेज को भी खातेगांव पुलिस थाने पर दिया गया है परंतु खातेगांव पुलिस थाना प्रभारी के द्वारा निष्पक्ष पारदर्शिता पूर्ण कार्रवाई नहीं करते हुए उक्त आरोपियों का बचाव किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन की कार्यशैली संवैधानिक प्रक्रिया के अनुरूप नहीं है।
खातेगांव थाना प्रभारी की कार्यशैली से व्यथित होकर किसान के द्वारा कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक देवास एवं माननीय उप महानिरीक्षक उज्जैन को भी जाकर न्याय की गुहार लगाते हुए खातेगांव थाने की लापरवाह कार्यशैली के संबंध में शिकायत दर्ज कराई है और साथ ही निवेदन भी किया गया है किसान के आवेदन पर शीघ्र ही जल्द से जल्द पुलिस प्रकरण खातेगांव थाने पर दर्ज की जाए । जिससे इस प्रकार के धोखाधड़ी करने वाले लोगों के विरुद्ध उचित कार्यवाही हो सके।यह भी विदित हो की वर्ष 2019 में उक्त जालसाजी में लिप्त मंडी सचिव राकेश दुबे के द्वारा खातेगांव पुलिस थाने पर संबंधित व्यापारी पर पुलिस प्रकरण दर्ज किया गया है।
Amaltas, अमलतास अस्पताल को मिली नशा मुक्ति केन्द्र की मान्यता, मरीजों का होगा निःशुल्क ईलाज
देवास। अमलतास अस्पताल के लगातार स्वास्थ्य सेवाओं में नये आयाम स्थापित हो रहे हैं। अमलतास अस्पताल को शासन द्वारा नशा मुक्ति केन्द्र की मान्यता मिली है। अस्पताल प्रबंधक विजय जाट ने कहा कि अस्पताल के संस्थापक सुरेशसिंह भदौरिया और चैयरमेन मयंकराजसिंह भदौरिया के प्रयासों से अमलतास अस्पताल को नशा मुक्ति की दिशा में मान्यता प्राप्त हुई है। नशा मुक्ति के लिए आने वाले मरीजों का निःशुल्क ईलाज करने के लिए अमलतास अस्पताल को मान्यता मिली है। इसमें लगभग सभी प्रकार के नशों का ईलाज अस्पताल प्रबंधन द्वारा किया जाएगा।
डॉ. सागर मुद्गल (विशेषज्ञ नशा मुक्ति विभाग) ने जानकारी देते हुए बताया कि अमलतास अस्पताल को नशा मुक्ति केन्द्र की मान्यता मिलने से कई मरीजों को लाभ होगा साथ ही आयुष्मान कार्डधारियों का ईलाज भी यहां किया जा सकेगा। नशा मुक्ति केन्द्र में ईलाज के लिए हमने एक व्यवस्थित समय सारिणी बनाई है जिसमें मरीजों पर सतत मॉनीटरिंग की जाऐगी साथ ही दवाईयों के साथ उन्हें मेडिटेशन आदि से भी ठीक करने के उपाय किये जाएंगे।
राष्ट्र और समाज में धर्म पंथ का अपमान नहीं हो अपने सदमार्ग पर चलते रहे: श्री स्वामी विष्णु प्रपन्नाचार्य जी महाराज
कन्नौद (चंचल भारतीय✍️) :परम पूज्य अनंत श्री विभूषित श्रीमदजगद्गुरु नागोरिया पीठाधीपति रामानुजाचार्य स्वामी जी श्री विष्णु प्रपन्नाचार्य जी महाराज के श्री मंगलाशासन मैं प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा महोत्सव मंगलवार को मनाया गया। श्रीमान स्वामी जी सरकार के साथ गुजरात के खोरासा पीठाधीपति रामानुजाचार्य स्वामी जी श्री श्याम नारायण जी सरकार की कन्नौद में आगवानी हुई। श्री स्वामी विष्णु प्रपन्नाचार्य जी महाराज ने अपने आशीर्वाद प्रवचन में राष्ट्र और समाज में धर्म पंथ का अपमान नहीं हो अपने सद मार्ग पर चलते रहे जहां पूर्वा आचार्य की कृपा होती है वहा संतो का आगमन होता है। एक समय था गुरु पूर्णिमा महोत्सव प्रातः इंदौर में और शाम को कन्नौद में उसी दिन गुरु पूर्णिमा महोत्सव का पुरण हो जाता था।
कन्नौद के नगर सेठ श्रीनिवास राधा किशन जी धूत बड़े सेठ जी की हवेली पर परंपरागत गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर श्रीमान स्वामी जी सरकार की चरण पूजन कर श्री वैष्णव भक्त जनों ने स्वामी जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर कन्नौद महेश्वरी समाज के अध्यक्ष गोपाल धूत, प्रवीण धूत, वेंकटेश गोरानी, ब्रजराज धूत, बृजमोहन धूत पूर्व विधायक, आशीष शर्मा विधायक, राजेश धूत, संजय धूत, बृजेश धूत, पुरुषोत्तम गोरानी, बाबू गोरानी, नर्मदा प्रसाद धूत, लक्ष्मीनारायण गोरानी, मनमोहन सिंगी, राजेश चौहान, ओम व्यास, सोनू राठी,अशोक सोनी, मोहित सोनी, सहित कई श्री वैष्णव भक्त जन उपस्थित थे वह देर रात तक सु मधुर गुरु वंदना गीत गायन का आयोजन स्थानीय कलाकारों द्वारा किया।
Dewas । परीक्षा देने आए परिक्षार्थियों को निगम की टीम द्वारा नाला पार करवाया
देवास। शहर में पिछले दिनों से हो रही बारिश के चलते कई स्थानों पर जलजमाव की स्थिति बन गई थी। जिसके चलते नगर निगम की टीम ने कार्य करते हुए पानी की निकासी की, साथ ही जिन क्षेत्रों में जलजमाव हो रहा था,
वहां पर निगम की टीम ने पहुंचकर कार्य किया। कल ही चंदना रोड़ के नाले पर पानी अधिक आ जाने से नगर निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान के निर्देशन में निगम की टीम द्वारा परिक्षार्थियों को सुव्यवस्थित नाला पार करवाया था। इसके साथ ही शहर के कई क्षेत्रों में जलजमाव होने पर पानी की निकासी जेसीबी से कराई गई। साथ ही ब्राह्मणखेड़ा वार्ड क्रमांक 1 में जलजमाव हो गया था, वहां पर जेसीबी से पानी की निकासी की गई थी। इस दौरान नगर निगम की टीम के साथ स्वास्थ्य अधिकारी आरएस केलकर भी मौजूद रहे थे।
