• कल शहर में 18 से 44 वर्ष वालो का नही होगा टीकाकरण
देवास। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम.पी.शर्मा ने बताया कि देवास शहर में 31 मई 2021 को 45 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों हेतु केवल मल्हार स्मृति मंदिर देवास में को-वैक्सीन का दूसरा डोज एवं कोविशिल्ड के दोनोंं डोज़ लगाये जायेंगे। 18 से 44 आयुवर्ग के व्यक्तियों हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में चौबाराधीरा , कन्नौद , सतवास, टोंकखुर्द में कोविड़-19 टीकाकरण सत्र 100 प्रतिशत ऑनसाइट रजिस्ट्रेशन (सीधे टीकाकरण केंद्र पर जाकर बुकिंग) के रूप में आयोजित होंगे। ऑनसाईट सत्र स्थलों पर टोकन सिस्टम की व्यवस्था होगी पहले आने वाले व्यक्ति का पहले वैक्सीनेशन किया जा सकें। तथा 45 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों हेतु ग्रामीण क्षेत्र में बरोठा,भौरासा ,पीपलरावा, सोनच्छ, बागली में कोविड़-19 वैक्सीनेशन सत्र 100 प्रतिशत ऑनसाईट रजिस्ट्रेशन (सीधे टीकाकरण केंद्र पर जाकर बुकिंग) के माध्यम से होंगेे सत्र आयोजित होंगे। पात्र व्यक्ति अपना टीकाकरण अवश्य कराएं। कोविड-19 टीकाकरण की जानकारी के लिये स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, आगनवाडी कार्यकर्ता से सम्पर्क कर सकते है। वैक्सीनेशन संबंधी जानकारी के लिए कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्ट्रल स्थापित किया गया है जिसका नम्बर 07272-222202 पर सम्पर्क कर सकते है। कोविड-19 टीकाकरण प्रातः 9.00 से शाम 5.00 बजे तक किया जा रहा है।
देवास। निगमायुक्त विशाल सिंह चौहान के निर्देशन में बारिश पूर्व शहर के बड़े व छोटे नालों की सफाई का कार्य निगम के अमले के द्वारा किया जा रहा है। शहर के बड़े नालों की सफाई व्यापक रूप से की जा रही है, बारिश के दौरान नालों में पानी की निकासी बनी रहे इसलिए नालों में जमी गाद को जेसीबी की मदद से निकालकर तत्काल निपटान किया जा रहा है। इसी प्रकार निगम सीमा क्षेत्र के अंतर्गत नालों व नालियों में जलजमाव की स्थिति निर्मित ना हो इसके लिए निगम की टीम के द्वारा व्यापक रूप से सफाई की जा रही है। इसी के साथ शहर में स्वीपिंग कार्य भी निरंतर रूप से टीम के द्वारा किया जा रहा है।
देवास नेवरी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सेवा के 7 साल पूर्ण होने पर सेवा ही संकल्प के चरितार्थ को पूरा करते हुए लोकप्रिय विधायक आदरणीय मनोज जी चौधरी हाटपिपलिया ग्रामीण मंडल के ग्राम नेवरी में कोरोना से बचाव एवं सावधानी हेतुनिवेदन किया स्वास्थ्य की जानकारी लेकर मास्क एवं सेनीटाइजर वितरण किया इस अवसर पर मंडल के महामंत्री धीरज सिया सेंधव मंडल उपाध्यक्ष मनोहर पाटीदार जनपद सदस्य नवीन पाटीदार पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता अनोखी जाट राधेश्याम जाट युवा मोर्चा मंडल मंत्री हजारी लोधी मंडल मंत्री आसाराम लोधी दीवान गुरु जुगल प्रजापति सहित भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
◆ आज प्राप्त रिपोर्ट मे कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-
◆ प्राप्त रिपोर्ट मे कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) व्यक्ति की मृत्यू जानकारीः- 1 पताः-एम.एम.डब्ल्यु एम.जी.एच ,देवास ,पुरूष उम्र 42 वर्ष ,मृत्यू-जिला अस्पताल देवास
विवरण संख्या
1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 204612
2 -आज लिये गये सैम्पल- 1612
3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 1431
4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 6
5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 1425
6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्यु संख्या- 1
7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 174321
8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 173577
9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 7678
10 -आज दिनांक तक प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 164660
11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 63
12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 7393
13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्टीव मरीजो की संख्या- 238
14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
देवास। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम.पी.शर्मा ने बताया जिले में 30 मई 2021,रविवार को अवकाश होने से कोविड़-19 टीकाकरण सत्र आयोजित नही होंगे। आगामी टीकाकरण सत्र प्लान कर निर्धारित संस्थाओ में सोमवार को कोविड-19 टीकाकरण आयोजित किया जावेगा। टीकाकरण 18 वर्ष से 44 वर्ष तक उम्र के व्यक्तियों हेतु नगर निगम क्षेत्र देवास में कोविड-19 वैक्सीनेशन सत्र 100 प्रतिशत ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से होंगे। सबसे पहले cowin.gov.in पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। इसके पश्चात वैक्सीनेशन सेंटर संबंधित स्लॉट बुक करना होगा। स्लॉट में टीकाकरण संस्था का चयन करने पर मोबाईल पर मेसेज आएगा, उसमें टीका लगाने की तारीख़ ओर समय का उल्लेख होगा उसी अनुसार वैक्सीनेशन सेंटर पर वैक्सीन लगवायें। जिले में ग्रामीण क्षेत्र / ग्रामीण अंचलों में कोविड-19 वैक्सीनेशन सत्र 100 प्रतिशत ऑनसाईट बुकिंग के माध्यम से होंगे। समस्त आयोजित ऑनसाईट सत्र स्थलों पर टोकन सिस्टम की व्यवस्था होगी ताकि पहले आने वाले व्यक्ति का पहले वैक्सीनेशन किया जा सकें। कोविड-19 टीकाकरण की जानकारी के लिये स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, आगनवाडी कार्यकर्ता से सम्पर्क कर सकते है। वैक्सीनेशन संबंधी जानकारी के लिए कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्ट्रल स्थापित किया गया है जिसका नम्बर 07272-222202 पर सम्पर्क कर सकते है। कोविड-19 टीकाकरण प्रातः 9.00 से शाम 5.00 बजे तक किया जा रहा है।
देवास। जिला एवं निगम व स्वास्थ्य विभाग प्रशासन द्वारा 45 वर्ष से ऊपर के आम नागरिकों को लगाए जा रहे वैक्सीनेशन टीकाकरण में एक और सुविधा देवास के आम नागरिकों को दे रहे हैं। जिसमें आयुक्त विशाल सिंह चौहान ने बताया निगम द्वारा एक गूगल फार्म जारी किया है, जो वार्ड क्राइसिस मैनेजमेंट टीम को दिया गया है। वार्ड क्राइसिस मैनेजमेंट टीम के सदस्यों के द्वारा गूगल फार्म के द्वारा आवेदन कर वार्डों में किसी भी एक चुनिंदा स्थान पर 45 वर्ष के ऊपर के आम नागरिकों को टिका लगवा सकते हैं। इस गूगल फॉर्म के जरिए इच्छुक व्यक्ति अपनी जानकारी इसमें भर कर देवें इस प्रकार से लगभग 20 से 25 लोगों की संख्या उपलब्ध होने पर उस स्थान पर कैम्प लगाकर टीकाकरण टीम द्वारा उन सभी व्यक्तियों को उसी स्थान पर जाकर टीका लगाएगी। आयुक्त ने यह भी बताया कि 45 वर्ष के ऊपर के सभी व्यक्ति जिन्होंने टीका नहीं लगवाया है वह टीका अवश्य लगवावे तथा इस टीकाकरण अभियान का हिस्सा बने।
देवास । कोरोना महामारी के भयावह दौर में, आक्सीजन की कमी के कारण कई लोगो की जाने चली गई । हर तरफ मचे हाहाकार के बीच महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय में आक्सीजन प्लांट की मांग उठ खड़ी हुई । यह उपलब्धि रही कि आक्सीजन प्लांट की मशीने एवम अन्य उपकरण देवास आ गए, प्लांट शीघ्र शुरू होने की आशा है, लेकिन नांचे कूदे बांदरी और खीर मदारी खाय तथा पेड़ कोई लगाय, फल चोरी कर के कोई दूसरा खा जाये कि तर्ज पर, आक्सीजन प्लांट लगने से पूर्व ही इसके श्रेय लेने की राजनीति शुरू हो गयी है । बीते दिवस आक्सीजन प्लांट लगेगा कब, इसको भी लेकर खूब वाद विवाद हुआ । प्रदेश कांग्रेस महामंत्री प्रदीप चौधरी ने विधायक गायत्रीराजे पवार पर सवाल दाग दिये, जो मीडिया की सुर्खियों में भी खूब छाये रहे । देवास में आक्सीजन प्लांट भाजपा के पूर्व महामंत्री राजेश यादव की दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम है ।
ऑक्सीजन प्लांट लगाने हेतु इतनी मशक्कत करने के बाद भी पूर्व जिला महामंत्री राजेश यादव ने इसका श्रेय ना लेते हुए बताया कि उक्त ऑक्सीजन प्लांट हेतु संवेदनशील सांसद श्री महेंद्रसिंह जी सोलंकी और सक्रिय विधायक श्रीमन्त राजमाता जी ने अपनी निधि से जो राशि दी उसी का परिणाम है कि ये आक्सीजन प्लांट देवास में स्थापित हो पा रहा है,इन जनप्रतिनिधियों ने प्लांट शीघ्र जिला अस्पताल देवास में स्थापित करने हेतु भी अपने स्तर पर लगातार प्रयास किये परिणामस्वरूप ये प्लांट इतनी कम अवधि में देवास में इंस्टाल हो सका है
ऑक्सीजन प्लान्ट के साथ भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री राजेश यादव
अप्रैल माह में कोरोना महामारी से जूझते मरीजो की, ऑक्सीजन की कमी के चलते एक के बाद एक हो रही मौतों के बीच पूर्व महामंत्री राजेश यादव ने शासन, प्रशासन, जनप्रतिनिधियो एवम संगठन स्तर पर अपनी और से भरसक प्रयास किये । 20 अप्रैल को कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला के साथ मेटश्योर मेटर लाइफ केयर बाग सेवनिया भोपाल के योगेश मालवीय की मीटिंग राजेश यादव की कार्यवाई । कम्पनी की और से ऑक्सीजन प्लांट लगाने का प्रपोजल दिया गया। इस प्रपोजल में 87 लाख 92 हजार में देवास जिला अस्पताल में प्लांट इंस्टाल होना था, जिसे कलेक्टर श्री शुक्ला और जिला पंचायत सी ई ओ सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने समस्त खानापूर्ति करते हुवे स्वीकृत किया; 26 अप्रैल को वर्क आर्डर मेट श्योर लाइफ केयर कंपनी को इश्यू किया गया। 15 लाख रु का एडवांस पेमेंट सीएमएचओ ऑफिस से मेटश्योर लाइफ केयर कम्पनी को 30 अप्रैल को कराया गया। इस प्रकार ऑक्सीजन प्लांट लगने का रास्ता सापफ हुआ; 17 मई को प्लांट के कुछ उपकरण अहमदाबाद से निकल गए थे, किंतु भारी बारिश की वजह से 20 अप्रैल की सुबह देवास पहुच पाए। प्लांट के शेष उपकरण 26 मई को जिला अस्पताल पहुचे; दुसरे दिन 27 मई को कम्पनी के इंजीनियर हितेश प्लांट को इंस्टाल करने देवास पहुच गए । इस बीच पिछले दिनो में यादव लगातार कम्पनी के योगेश मालवीय को प्रेशर करते रहे कि वो शीघ्र प्लांट देवास में इंस्टाल करवाये, लेकिन उन्होने कभी श्रेय लेने की राजनीति नहीं की, बल्कि जैसे ही ऑक्सीजन प्लांट के उपकरण देवास पहुँचना शुरू किये स्थानीय नेताओं के समर्थको ने सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर ऑक्सीजन प्लांट का सारा श्रेय लेने के लिये एक प्रकार से जंग छेड़ दी। आक्सीजन प्लांट की देरी में पीडब्ल्युडी विभाग की लापरवाही ऑक्सीजन प्लांट के स्थापित होने के बाद 125 बेड को ऑक्सीजन सप्लाई मिल सकेगी। प्लांट अब तक पूरी तरह स्थापित हो चुका होता, लेकिन पी डब्ल्यू डी विभाग की लापरवाही कारण प्लांट शुरू नही जो सका, प्राप्त जानकारी अनुसार पी डब्ल्यू डी विभाग द्वारा प्लांट के बिजली कनेक्शन हेतु 95 एमएम का केबल वायर डालना था जबकि विभाग ने बिजली कनेक्शन हेतु 50 एमएम का केबल वायर डाल दिया।
देवास। यास तूफान का असर शुक्रवार को शहर में भी देखने को मिला। दोपहर के बाद से अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। तेज हवा और बारीश के कारण शहर में कई जगह पर घर की चद्दरे उड़ गई और पेड़ गिर गए। ऐसा ही एक नजारा उज्जैन रोड़ स्थित ग्राम नागुखेड़ी में देखने को मिला। नागुखेड़ी में स्थित गौशाला की कई चद्दरे उड़कर धराशायी हो गई। श्री हरिकृष्ण मानव गौ सेवा संस्थान भीमसी के संस्थापक अध्यक्ष दिलीप अग्रवाल एवं सचिव घनश्याम मोदी ने बताया कि तेज हवा-आंधी एवं बारिश के कारण गौषाला की चद्दर का शेड उड़ गई, जिससे नुकसान तो हुआ ही वहीं कई गौ माताएं जख्मी हो गई। जिनका उपचार डाॅक्टर को बुलाकर करवाया गया। संस्थान ने जिला प्रशासन से हवा-आंधी के कारण हुए नुकसान के लिए आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की मांग की है, जिससे पुनः गौशाला का चद्दर शेड बनाया जा सके।
2019 में धारा 370 हटने के कारण व 2020 में कोरोना के चलते श्रद्धालु नहीं कर सके थे यात्रा 28 जून से शुरू होनी है 56 दिवसीय यात्रा, पंजीयन बंद देवास जिले से भी प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में जाते हैं श्रद्धालु
देवास। इस साल 28 जून से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा को 56 दिन की अवधि में करवाया जाना है। इस हेतु देशभर में 1 अप्रैल से पंजीयन की शुरुआत हुई थी। हजारो को संख्या में श्रद्धालु पंजीयन भी करवा चुके थे। लेकिन अप्रैल माह में देशभर में बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया अनिश्चितकालीन तक बन्द कर दी थी और कहा था जब स्थिति सुधरेगी तब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया फिर से शुरू होगी। लेकिन अभी तक रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू नही हो सकी है अब देखना है कि इस वर्ष भी अमरनाथ यात्रा पर संकट तो खड़ा नही होगा। अमरनाथ यात्रा के लिए देशभर के साथ देवास जिले से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा पर जाते है। इस वर्ष भी जिले से बड़ी संख्या में अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए श्रद्धालुओं में भारी उत्साह दिखाई दे रहा था परंतु पंजीयन दोबारा ना खुलने से जो श्रद्धालु पंजीयन नही कर सके हे उन्हें निराशा हैं कि अगर यात्रा बोर्ड द्वारा सिमित संख्या रखने के लिए केवल उन्हीं लोगो को यात्रा की अनुमति दी जाती है जिनका रजिस्ट्रेशन हो चूका है तो बचे हुए श्रद्धालुओं को इस वर्ष भी यात्रा से वंचित होना पड़ेगा। इस बार बोर्ड को 6 लाख यात्रियों के आने की उम्मीद थी। इसके लिए यात्रा मार्ग पर दैनिक यात्रियों की संख्या 7500 से बढ़ाकर 10 हजार की गई थी।इसके साथ यात्रियों की सहूलियत के लिए श्रीनगर से बालटाल तक हेलिकाप्टर सेवा शुरू करने की भी तैयारी थी, जिसके लिए निविदा जारी की गई थी। बालटाल से दोमेल तक पहली बार निशुल्क बैटरी कार सेवा शुरू किए जाने का प्रस्ताव है। कोविड मामलों को देखते हुए अभी तक लंगर संगठनों को भी अनुमति जारी नहीं की गई है, जबकि यह प्रक्रिया अप्रैल तक की जाती है। जिसमें जून के मध्य तक लंगर संगठनों का यात्रा मार्ग पर पहुंचना शुरू हो जाता है। बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक संक्रमित मामलों की निगरानी की जा रही है। जिसमें यात्रा पर कोई प्लान फाइनल नहीं किया गया है। बोर्ड की बैठक में ही अंतिम फैसला लिया जाएगा। कोरोना महामारी की वजह से 2020 में भी यात्रा रद्द थी कोरोना महामारी के कारण पिछले साल 2020 में भी अमरनाथ यात्रा को रद्द कर दिया गया था। तो वहीं साल 2019 में अमरनाथ यात्रा शुरू तो हुई थी लेकिन तभी जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने की वजह से सुरक्षा कारणों को देखते हुए यात्रा को बीच में ही बंद करना पड़ा था। 28 जून से शुरू होनी है अमरनाथ यात्रा अमरनाथ की पवित्र गुफा में हर साल सर्दियों के मौसम में अपने आप बर्फ का एक शिवलिंग बनता है जिसे देखने के लिए लाखों की संख्या में देशभर से श्रद्धालु यहां आते हैं. इस बार अमरनाथ यात्रा 56 दिन की थी और इसे 28 जून से शुरू होकर 22 अगस्त रक्षाबंधन के दिन समाप्त होना था। माँ शिव शक्ति सेवा मंडल यात्रियों को निशुल्क फॉर्म प्रदान करता है माँ शिव शक्ति सेवा मंडल के सदस्यों ने बताया कि प्रतिवर्ष यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को पंजीयन के फॉर्म उपलब्ध कराना तथा यात्रा के संबंध में यात्रियों को दिशा निर्देश देना ही मंडल का प्रमुख कार्य रहता है।