खातेगांव में पूर्व कैबिनेट मंत्री पासे का ऐतिहासिक स्वागत

मध्य प्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे हरदा से इंदौर जाते समय कुछ समय के लिए तीन बत्ती चौराहे पर रुके जहां कांग्रेस परिवार के सदस्यों द्वारा उनका ऐतिहासिक स्वागत किया गया!

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोहन विलोदा एवं पीसीसी सदस्य सुनील यादव ने बताया कि मध्य प्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे अपने एक दिवसीय निजी प्रयास पर हरदा से इंदौर जाते समय कांग्रेस नेता रफीक शेख के प्रतिष्ठान पर रूखे जहां कांग्रेससियो ने स्वागत किया उपस्थित कन्नौद जनपद अध्यक्ष डॉक्टर ओम पटेल,पूर्व मंडी अध्यक्ष पालकराम भादू,अजनास ब्लॉक अध्यक्ष राजेश विश्नोई,किसान कांग्रेस अध्यक्ष चिमना बांता,ओम पटेल हरदा,विजय गोड़ सतवास, नितिन विश्नोई,विनोद चावड़ा,अनिल उपाध्याय,शिवनारायण माल्या,बालू विश्नोई,ओपी,रमजान खान,आबिद खान,इरशाद पटेल आदि थे

?️ बालकृष्ण शर्मा

पुलवामा हमले में वीरगति को प्राप्त हुए सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

काँटाफोड़-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काँटाफोड़ द्वारा पुलवामा हमले की दूसरी बरसी पर वीरगति को प्राप्त हुए भारतीय सैनिकों को याद किया गया। कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों द्वारा मोमबत्ती जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित सभा को संबंधित करते हुए एबीवीपी नगर अध्यक्ष अंकित जायसवाल ने कहा कि आज से दो वर्ष पूर्व पाकिस्तान ने पुलवामा में कायराना हमला किया था जिसमें हमारे कई सैनिक वीरगति को प्राप्त हो गए थे। देशहित के लिए उनका योगदान सदैव हमारी स्मृति में रहेगा। इस अवसर पर नगर प्रमुख गौरव पाटीदार, अमन विश्वकर्मा, शिवांश सिराम, रवि उइके, नीरज मालवीय, अरविंद राठौर, शिवम जायसवाल, हिमांशु जगताप, ललित जोशी, मयंक बिंजवा, तुषार तंवर तथा पूनम महुड़िया उपस्थित थे।

?️बालकृष्ण शर्मा

देवास जिले मे दस्तक अभियान हुआ प्रारम्‍भ

देवास जिले में सुरक्षा के साथ, बाल सुरक्षा के लिए सेहत की घर-घर दस्तक

देवास/ जिले में दस्‍तक अभियान आज 15 फरवरी से प्रारम्‍भ हो गया है। जिले में दस्तक अभियान 15 फरवरी से 20 मार्च 2021 तक चलाया जायेगा। अभियान कोविड-19 के बचाव एवं नियंत्रण के लिए शासन की गाईडलाईन अनुसार चलाया जा रहा है। अभियान अंतर्गत स्वास्थ कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा कार्यकर्ता द्वारा घर-घर जाकर 0-5 वर्ष के बच्चों में निमोनिया, एनीमिया, दस्त रोग, जन्मजात विकृतियां, छूटे हुए बच्चों के टीकाकरण की जानकारी एवं उन्हें Vitamin-A सिरप पिलाया गया और शिशु एवं बाल आहार पूर्ति संबंधी समझाइश दी गई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. के. सरल ने बताया कि दस्तक अभियान का उद्देश्य समुदाय स्तर पर 5 वर्ष तक के बच्चों में प्रमुख बाल्यकालीन बीमारियों गंभीर कुपोषण, गंभीर अनीमिया, निमोनिया, दस्त, निर्जलीकरण, खतरे के लक्षणों, जन्मजात विकृतियों तथा अन्य बिमारियों की सक्रिय पहचान कर शीघ्र प्रबंधन सुनिश्चित करना है, ताकि बाल मृत्यु दर में कमी लायी जा सके।

अभियान के दौरान बीमार नवजातों और बच्चों की पहचान, 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में शैशव एवं बाल्यकालीन निमोनिया की त्वरित पहचान, 5 वर्ष से कम उम्र के बीमार गंभीर कुपोषित बच्चों की सक्रिय पहचान, 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों में गंभीर एनीमिया की सक्रिय स्क्रीनिंग एवं प्रबंधन, 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में बाल्यकालीन दस्त रोग के नियंत्रण हेतु ओ.आर.एस. एवं जिंक के उपयोग संबंधी समझाईश व प्रत्येक घर में ओ.आर.एस. पहुचाया जायेगा। वर्तमान मे कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हए आवश्यक सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए दस्तक गतिविधियों का क्रियान्वयन किया जा रहा है।

सतवास में बंजारा समाज ने सेवालाल महाराज की 282 वी जयन्ती रैली निकालकर मनाई

सतवास- सोमवार को बंजारा समाज के आराध्य संत श्री सेवालाल महाराज की 282 जयंती बड़े हि धूम – धाम से मनाई गयी समाज के लोगो ने सतवास में पुनर्वास स्थल से शोभायात्रा प्रारम्भ की इस दौरान यात्रा का जगह जगह पर नगर के लोगों ने स्वागत किया यात्रा में शामिल लोग सामाजिक गीतों की धुन पर नाचते हुए दिखाई दिये यात्रा प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः पुनर्वास स्थल पर समापन हुआ रैली में समाज के लोग डीजे की धुन पर नाचते दिखाई दिये इस अवसर पर विधायक पहाड़सिंह कन्नौजे, जीवन चौहान, मनोज चौहान, श्रीराम चौहान, पप्पू नायक बोरकुंडिया, ओमप्रकाश चौहान, अमरसिंह सरपंच, अमानसिंह चौहान, सुरेश यादव, कमलेश जोशी,केदार मंत्री, तय्यब नेता अशोक सचिव सहित समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे

?️ पवन उपाध्याय

जूना आव्हान,अग्नि अखाडों की धर्मध्वजा नगर प्रवेश पेश्वाई की तिथि घोषित

जूना अखाडे के संरक्षक श्रीमहंत ने पदाधिकारियों के साथ मंथन के बाद घोषित की तिथि

हरिद्वार:जूना अखाड़े व उसके दो सहयोगी अखाड़ो आव्हान अखाड़ा तथा अग्नि अखाड़ा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने धर्म ध्वजा की स्थापना,नगर प्रवेश,पेशवाई की तिथियों की घोषणा कर दी है। रविवार को देर शाम तीनों अखाड़ो की जूना अखाडे में जूना अखाडे के अन्र्तराष्ट्रीय संरक्षक व अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत हरिगिरि जी महाराज की अध्यक्षता में आव्हान अखाड़े के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत सत्य गिरि ,मंत्री श्रीमहंत राजेश गिरि,श्रीमहंत राजेन्द्र भारती,अग्नि अखाडे के ब्रहमचारी साधनानंद,जूना अखाडे के सभापति श्रीमहंत प्रेम गिरि महाराज उपाध्यक्ष श्रीमहंत विद्यानंद सरस्वती,सचिव श्रीमहंत मोहन भारती,श्रीमहंत महेशपुरी,श्रीमहंत शैलेन्द्र गिरि,गादी पति श्रीमहंत पृथ्वी गिरी,श्रीमहंत पूरण गिरि,थानापति नीलकंठ गिरि आदि ने गहन विचार-विमर्श के बाद तिथियों की घोषणा की। केन्द्र व प्रदेश सरकार की गाईड लाइन व वैश्विक महामारी कोरोना को देखते हुए सभी कार्यक्रम निश्चित किए गए। संरक्षक श्रीमहंत हरिगिरि महाराज ने तिथियों की घोषणा करते हुए बताया कि अगामी 3मार्च को जूना अखाड़ा परिसर में स्थित तीनों अखाड़ो जूना,आव्हान तथा अग्नि की दत्तात्रेय चरणपादुका के निकट सायं 4 बजे धर्मध्वजा,स्थापित की जायेगी। 4 मार्च को प्रातः लगभग 11बजे जूना अखाडे तथा अग्नि अखाडे की पेशवाई जुलूस नजीबावाद हरिद्वार रोड पर स्थित काॅगड़ी ग्राम में श्री प्रेमगिरि आश्रम से प्रारम्भ होगा जो निर्धारित पेशवाई मार्ग से होता हुआ जूना अखाडे की छावनी में प्रवेश करेगा। 05मार्च को आव्हान अखाडे की पेशवाई होगी जो कि श्रीमहंत पे्रमगिरि आश्रम काॅगड़ी से पूर्व निर्धारित पेश्वाई मार्ग से होते हुए जूना अखाडे ें छावनी प्रवेश करेगी। तिथियों की घोषणा के पश्चात तीनो अखाड़ो के पदाधिकारी अपर मेलाधिकारी हरबीर सिंह के साथ पेश्वाई मार्ग का निरीक्षण करने काॅगड़ी ग्राम पहुचे। अखाड़ो के प्रतिनिधिमण्डल ने पूरे पेश्वाई मार्ग का निरीक्षण किया। ये पेश्वाई मार्ग ग्राम काॅगड़ी से प्रारम्भ होकर चण्डी चैक दुःखहरण हनुमान मन्दिर बिरला घाट,बाल्मीकि चैक,ललतौरो पुलस दत्तात्रेय चैक होते हुए श्रीआंनद भैरव घाट सेवा सदन मार्ग से जूना अखाडे की छावनी तक निर्धारित किया गया। प्रतिनिधि मण्डल ने पुराने पेशवाई मार्ग जो कि पांडेवाला ज्वालापुर से प्रारम्भ होकर श्रद्वानंद चैक गुरूकुल कनखल,शंकराचार्य चैक,तुलसी चैक,शिवमूर्ति चैक,बाल्मीकि चैक,दत्तात्रेय चैक होते हुए जूना अखाड़ा छावनी पहुचता है,पर भी विचार विमर्श किया,लेकिन पुराने पेशवाई मार्ग पर फ्रलाई ओवर बन जाने तथा हाइवे बन जाने से पेशवाई जुलूस निकालने में कुछ असुविधा व मुश्किलें आ रही है। इसलिए पेशवाइ्र्र मार्ग का फाईनल रूट तय नही किया गया है। श्रीमहंत हरिगिरि महाराज ने बताया पेशवाई मार्ग के लिए अभी दोनो विकल्प रखे गए है और शीघ्र ही कोई एक रूट मेला प्रशासन तथा अखाड़ो की आपसी सहमति से तय कर लिया जायेगा। उन्होने बताया मुगल शासन काल से ही पाण्डेवाला ज्वालापुर से अखाड़ो की पेशवाई निकाली जाती रही है। यह व्यवस्था औरगजेब के शासनकाल में प्रारम्भ हुयी थी,तब जारी शाही फरमान के अनुसार पांडेवाला में साधुओं की जमातों के रहने,खाने-पीने व अन्य सुविधाओं की व्यवस्था मुस्लिम तीर्थ पिरान कलियर के इमाम व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा की जाती थी,लेकिन वर्तमान में यह व्यवस्था लगभग समाप्त हो गयी है।अब सारी व्यवस्थाएं अखाड़ो द्वारा निजी स्तर पर कर ली जाती है। इसके अतिरिक्त आधुनिकता के दौर में नए निर्माण,पुल सड़क रेलवे लाईन आदि के चलते यातयात की समस्या भी पेशवाई मार्ग के आडे आ रही है। इन्ही सभी बातों के चलते अभी दोनो पेशवाई मार्ग के विकल्प खुले रखे गए है तथा ऐसी व्यवस्था बनाए जाने का प्रयास किया जाएगा जो कि भविष्य में भी चलती रही है। ओके जानकारी बगदी संगम के महंत भास्करानंद जी महाराज के द्वारा दी गई है।

चंचल भारतीय✒️

पुलवामा हमले में शहीदो की याद मे किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

कांटाफोड़ – 14 फरवरी पुलवामा हमले की दूसरी बरसी पर ब्लाक नगर एवं युवक कांग्रेस कमेटी के द्वारा गांधी चौराहे पर शहीदों की याद मे सभा का आयोजन कर 40 शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।

सभा के दौरान कांग्रेस नेता राजेश होलानी, पूर्व बीईओ आरसी तिवारी श्रीनिवास तिवारी जिला प्रवक्ता निर्मल पुरोहित रामेश्वर शर्मा बालकृष्ण शर्मा अर्पित जायसवाल ने संबोधित करते हुए पुलवामा हमले मे शहीद जवानों को शब्दों के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की। गांधी चौराहे पर नागरिकों के द्वारा दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गई । इस अवसर पर ब्रजमोहन तिवारी बीरू बग्गा रज्जाक खा कैलाश अमोदिया आनंद पटेल असलम खान सीताराम अचाले अप्पू तिवारी गोपाल गोमलाडू शाहिद ठेकेदार पिंटु राठौर संदीप वर्मा शेलेष तिवारी ललित सोनी सहित बडी संख्या मे नागरिक उपस्थित रहे।

?️ बालकृष्ण शर्मा

सभ्य समाज के निर्माण में शिक्षक की भूमिका सर्वोपरि — डीईओ राजीव सूर्यवंशी

सभ्य समाज एवं राष्ट्र निर्माण में शिक्षक की भूमिका सर्वोपरि होती हैं। बच्चों के मन में ज्ञान क़ा प्रकाश फैलाकर उसे योग्य नागरिक बनाने वाले शिक्षकों क़ा सम्मान करना हम सबका नैतिक दायित्व हैं । पूर्व सहायक संचालक सुरेश द्वेदी एवं पूर्व बीआरसी अनुराग भारद्वाज ने शिक्षा जगत में अविस्मरणीय कार्य किया हैं जो सदैव अनुकरणीय रहेगा।
उक्त बात जिला शिक्षा अधिकारी राजीव सूर्यवंशी ने शनिवार क़ो मालाखड हनुमान मँदिर परिसर में संकुल काँटाफोड द्वारा आयोजित गरिमामयी विदाई सम्मान समारोह में कही। इस अवसर पर संकुल के सेवानिवृत शिक्षक वहीद पठान एवं रामेश्वर जोशी क़ा भी सम्मान किया गया । पूर्व सहायक संचालक सुरेश द्वेदी ने कहा कि जिले के समस्त प्राचार्यो के सहयोग से ही देवास जिला लगातार दो बार बोर्ड परीक्षा परिणाम में प्रदेश में शीर्ष पर रहा। अपेक्षा करता हूँ की आगे भी आप ऐसा ही परिणाम प्रदान करते रहेंगे। पूर्व बीआरसी अनुराग भारद्वाज ने भी सभी शिक्षकों क़ो सहयोग हेतू धन्यवाद दिया। प्रारंभ में संकुल प्राचार्य राकेश तिवारी ने स्वागत उदबोधन एवं अतिथि परिचय देते हुए पूर्व सहायक संचालक सुरेश द्वेदी एवं पूर्व बीआरसी अनुराग भारद्वाज के कार्यकाल की शैक्षणिक उपलब्धियो से अवगत कराया एवं शिक्षक वहीद पठान तथा रामेश्वर जोशी के कार्यकाल की सराहना की । कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी ने मालाखड हनुमान मँदिर के संत आशापुरीनंदजी महाराज क़ा भी सम्मान किया । कार्यक्रम को बीआरसी देवीलाल जाट शिक्षक सुनील जोशी गोपाल मालवीय आनंद जोशी ने भी संबोधित किया। इस दौरान कन्नौद विकासखंड के समस्त संकुल प्राचार्य सहित संकुल काँटाफोड के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्तिथ थे। कार्यक्रम क़ा संचालन शिक्षक मांगीलाल मालवीय एवं आभार प्रदर्शन महेश कटारा ने किया।

?️ बालकृष्ण शर्मा

सौतेले पिता ने किया बेटी के साथ 10 वर्ष तक दुष्कर्म

देवास । जिले के बागली थाना क्षेत्र में एक शर्मनाक घटना सामने आई है जिसमे सौतेले पिता ने अपनी बेटी के साथ लगभग 10 वर्षो तक दुष्कर्म किया। युवती की शादी एक फरवरी को कन्नौद के मालजीपुरा में युवक से लव मैरिज हुई। शादी के बाद उसके गर्भवती होने का पता चला । युवती ने पति और सास के साथ आकर बागली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया है। 50 वर्षीय आरोपित पिता बागली के छतरपुरा का रहने वाला है। जब आरोपी पिता ने 21 वर्ष पहले दूसरा विवाह किया था तब दूसरी पत्नी चार माह की एक बेटी को लेकर आई थी इसी बेटी के साथ आरोपित पिता करीब दस साल से दुष्कर्म कर रहा था। बेटी की मां को भी इसकी जानकारी नहीं थी। ससुराल में जब युवती को गर्भ होने की शंका हुई तो सास ने डॉक्टरों से जांच करवाई। उसे साढ़े चार माह का गर्भ निकला। इसके बाद युवती ने अपने साथ हुए दुष्कर्म की बात बताई। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

अभिव्यक्ति मंच बागली की अनुकरणीय पहल

पितृ हिन नन्हें बालक दक्ष बसौड (स्वर्गीय राजू जी बसौड )का जन्मदिन अभिव्यक्ति मंच बागली जि देवास म प्र की ओर से सुभाष चौक वार्ड नं 7 बागली में उत्साह के साथ भारतीय परंपरा अनुसार पुषपमाला पसनाकर व मंत्रोच्चारण कर मनाया गया। बालक के पिता का एक माह पूर्व असामयिक निधन हो गया है।
बालक को मंच के अध्यक्ष पं राकेश नागौरी की नन्ही बालिका समृध्दि नागौरी (एनी दीदी)ने अपनी सायकल उपहार में भेंट की तथा उपस्थित जनों ने नगद राशि भेंट कर बच्चे को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
मंच अध्यक्ष पं राकेश नागौरी,पार्षद द्वय पुरुषोत्तम सिसोदिया,जगदीश राठोर,युवा नेता मिण्टू गुर्जर,साँई पालकी यात्रा के अशोक वर्मा,लोकेश राठोर,जिला वक्फ बोर्ड पूर्व अध्यक्ष मो शकील खान मंच सदस्य राधेश्याम पटेल,दीपक शर्मा,बृजेश राठोर,अनिल राठोर,हमीद खान,शाहिल खान आदि उपस्थित रहे।
श्री सिसोदिया ने अपनी चलित आर्केस्ट्रा पर शानदार बधाई गीत के साथ राजू भाई को श्रद्धांजलि अर्पित की व बच्चों को मिठाई का वितरण किया गया।

?️ उत्तम आचार्य

चोरी की गाड़ी खरीद कर पुरानी गाड़ी के पार्ट्स बदलने वाले गिरोह को पकड़ा

देवास। जिले के टोंकखुर्द में पुलिस अधीक्षक शिव दयाल सिंह के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगदीश डाबर एवं एसडीओपी  प्रशांत सिंह भदोरिया के मार्गदर्शन में चोरी की बढ़ती हुई वारदातों की धरपकड़  अभियान के अंतर्गत की  मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी आर एस दांगी ने एक टीम जिसमें चंदर सिंह चंद्रवंशी चंदर सिंह चौहान मानसिंह परमार सुरेश शर्मा  राजेश  संतोष  पंकज  मुकेश   शानू  रूबी प्रियंका को रवाना किया टीम द्वारा घटनास्थल को आसपास से घेरकर अमोना रोड स्थित विक्रम गालोंदिया के बाड़े से 2 पल्सर एक स्प्लेंडर एवं एन एक्स जी बाइक व पल्सर जिसके पार्ट्स खुले हुए व खोलने का सामान पेचकस के साथ मौके से कल्याण सिंह पिता लाखन सिंह रोहित पिता विक्रम सिंह राहुल पिता समंदर सिंह को पकड़ा जिन्होंने बताया कि वह पुरानी गाड़ियों में नई चोरी की गाड़ी खरीद कर पार्ट्स बदलते हैं पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर समस्त सामान कीमती अनुमानित ₹180000 का थाना प्रभारी आर एस दांगी ने बताया एवं विधिवत जप्त किया  एवं धारा 41 102 379 मैं अपराध कायम कर मामले को विवेचना में लिया आरोपियों से पूछताछ जारी है  संपूर्ण  कार्यवाही में  प्रभारी आर एस दांगी व टीम की अहम भूमिका रही ।