Dewas कांग्रेस प्रत्याशी ने जारी किया अपना वचन पत्र पंचामृत…

देवास। कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने विधानसभा चुनाव के दौरान देवास शहर के लिए वे क्या करेंगे उन्होंने अपना वचन पत्र जारी किया जिसका नाम दिया है पंचामृत पांच वचन देवास विधानसभा के लोगों को दिए हैं जिसके अंतर्गत पहले उनका वचन है।

  • (1) कि मैंने कोरोना कल की महामारी को बहुत करीब से देखा है। मुझे आप सेवा का अवसर देंगे तो मेरे दिन की शुरुआत महात्मा गांधी चिकित्सालय से होगी मैं प्रतिदिन 2 घंटे का समय चिकित्सालय में मरीजों एवं उनके परिजनों की सेवा में दूंगा । पैसे के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। सारी आधुनिक सुविधा चिकित्सालय की देवास में मिलेगी। किसी भी परिजन को इलाज के लिए इंदौर नहीं जाना पड़ेगा। मेरा कक्ष मरीजों के परामर्श के लिए जिला अस्पताल में खुला रहेगा जिसमें 24 घंटे मेरे साथी उपलब्ध रहेंगे । चिकित्सालय में सेवा करना यह मेरा व्यवसाय नहीं वादा है।
  • (2) मेरा यह संकल्प रहेगा कि देवास का कोई भी छात्र पैसे के अभाव में चाहते हुए भी शिक्षा ग्रहण करने से वंचित नहीं रहे क्योंकि मैं स्वयं अपने पिता के देहांत के पश्चात उच्च शिक्षा ग्रहण करने से वंचित रहा इसीलिए मेरा यह संकल्प रहेगा कि मेरी विधानसभा का कोई भी छात्र उच्च शिक्षा ग्रहण करने से वंचित नहीं रहे। इसके लिए पूर्व प्राध्यापक , प्रोफेसर एवं शिक्षा विशेषज्ञों के सहयोग से देवास शहर में एक एजुकेशन एकेडमी की स्थापना कर प्रतियोगी उच्च शिक्षा की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग क्लासेस ,बैंक सेवा एवं पुलिस भरती के लिए मुक्त कोचिंग क्लासेस प्रारंभ कराकर आईटी सेक्टर एवं मेडिकल उच्च शिक्षा की प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए छात्रों को तैयार किया जाएगा।
  • (3) श्रमिक पंचायत का आयोजन कर नए श्रम कानून से श्रमिकों का उद्योगपति एवं ठेकेदारों द्वारा खुलेआम शोषण किया जा रहा है। उनकी आवाज को कुचला जा रहा है। उनकी कोई सुनने वाला नहीं है। ऐसी स्थिति में उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए प्रति माह मजदूर श्रमिक पंचायत बुलाई जाएगी और उद्योगों में कार्यरत श्रमिक साथियों की समस्या का निराकरण किया जाएगा।
  • (4) बेरोजगार युवकों का पंजीयन मेरे कार्यालय द्वारा किया जाकर उन्हें स्थानीय उद्योगों में रोजगार दिलाने के लिए प्रशिक्षण व वातावरण तैयार कर एवं स्वयं के व्यवसाय हेतु बैंकों से कर्ज दिलवाकर उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा ताकि वह स्वयं अपने पैरों पर खड़े होकर आत्मनिर्भर बन सके। सभी परिवारों का निजी रूप से सर्वे करवाकर किसी भी परिवार को बेरोजगार नहीं रहने दिया जाएगा यह मेरा दृढ़ संकल्प है।
  • (5) नगर में खिलाड़ियों को पूर्ण सहयोग कर खेलो के प्रति जागरूक कर अच्छा वातावरण तैयार किया जाएगा एवं कला विधिका (आर्ट गैलरी) का गठन कर सांस्कृतिक कला एवं साहित्यिक गतिविधियां संचालित की जाएगी। साथ ही देवास के ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों का संरक्षण करने के लिए में संकल्पित रहूंगा जिससे मेरी भूमिका अग्रणी रहेगी।

कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि यह पांच संकल्प है जो प्रदीप चौधरी जी ने लिए हैं। इसके अलावा उनके द्वारा नगर निगम, कलेक्ट्रेट, एसडीएम ,तहसील सहित पुलिस विभाग के कार्यालयों संबंधित समस्याओं के निर्धारण के लिए प्रति सप्ताह में एक दिन आमजन की समस्या के समाधान हेतु उपलब्ध रहेंगे। युवाओं के लिए शिक्षा व्यवस्थाओं को दुरुस्त और अच्छी शिक्षा हेतु आर्थिक मदद के लिए शिक्षा विभाग में प्रति सप्ताह एक दिन आमजन के लिए उपलब्ध रहेंगे। औद्योगिक क्षेत्र में ही एक समाधान कार्यालय आप युवाओं के लिए बनाया जाएगा । जहां पर मेरे क्षेत्रीय संबंधित युवाओं को प्राथमिकता मिले या उचित रोजगार उपलब्ध हो सके उसे दिशा में काम करूंगा। इसी के साथ श्री चौधरी ने कहा है कि मैं शहर के विभिन्न क्षेत्र मेने भागवत कथाएं कराई है मुझे जनता चुनती है तो मैं सबसे पहली कथा पंडित श्री प्रदीप मिश्रा जी की करवाऊंगा साथ ही समय-समय पर विद्वान पंडितों को बुलाकर कथा का आयोजन करवाता रहूंगा। नागदा गणेश मंदिर को बाईपास के रास्ते से जोड़ा जाएगा जिससे दर्शनार्थियो को मंदिर पहुंचने में समस्या नहीं आए। शंकरगढ़ पहाड़ी पर भगवान महादेव की 121 फीट की प्रतिमा एवं गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। साथ ही विधायक बनते ही विधायक निधि से 21 लाख रुपए की राशि प्रेस क्लब को दी जाएगी। देवास शहर को भी मेट्रो ट्रेन का लाभ मिले इसके लिए हर संभव प्रयास करूंगा।

पत्रकार वार्ता में प्रमुख रूप से पर्यवेक्षक श्री अभय छाजेड़ श्री देवेंद्र नेगी, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, पूर्व महापौर जय सिंह ठाकुर, रेखा वर्मा, पंडित जयप्रकाश शास्त्री, शौकत हुसैन, अजीत भल्ला, सुधीर शर्मा, प्रयास गौतम, रमेश व्यास, प्रतीक शास्त्री, पंकज वर्मा उपस्थित थे।

Dewas निगम कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने पर निगम आयुक्त ने दी जानकारी..


देवास। दीपावली के पूर्व निगम कर्मचारियों का वेतन नहीं होने पर निगम आयुक्त रजनीश कसेरा ने बताया कि सभी अधिकारी सामान्य प्रशासन विभाग के सभी कर्मचारियों का वेतन रोककर आयुक्त ने स्वास्थ्य विभाग एवं जलप्रदाय विभाग का वेतन दियाl l धनतेरस के एक दिन पूर्व आयुक्त ने बताया कि मेरा एवम हमारे तीनों उपायुक्त वा निगम के कुछ विभाग के कर्मचारियों का वेतन नहीं हुआ है उनका वेतन रोककर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का वेतन दिया गया l कर्मचारियों के वेतन को लेकर आयुक्त ने बताया कि अधिकरी वा कर्मचारियों के वेतन की व्यवस्था शीघ्र ही कर दी जावेगी साथ हि ठेकेदारों को पेमेंट दिए जाने की बात पर आयुक्त ने बताया की उच्च स्तर पर चर्चा चल रही है जैसे ही फंड आ जाएगा ठेकेदारों को भी भुगतान किया जाएगा l बीच में कुछ ठेकेदारों को भुगतान किया गया था जिसमें स्वास्थ्य विभाग के कचरा संग्रहण गाड़ी पर चलने वाले हेल्परों का जो ठेकेदार है उस ठेकेदार को भुगतान पूर्व में किया गया था ठेकेदार द्वारा हेल्पर को समय पर उनके कार्यों का वेतन नहीं दिया गया है ऐसे ठेकेदारों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है l स्वास्थ्य विभाग के सभी सफाई मित्रों को दीपावली एडवांस के लिए ₹5000 की राशि भी दी जाना थी किंतु नगर निगम की वित्तीय स्थिति ठीक नहीं होने वा कुछ विभाग के कर्मचारियों का वेतन नहीं होने से वह भी नहीं दिया जा सका है l जैसे ही व्यवस्था ठीक हो जावेगी दीपावली एडवांस सफाई कर्मचारियों को बाद में भी दिया जा सकेगा l

Dewas भाजपा सरकार ने किया है महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम : गायत्री राजे पवार

देवास। प्रदेश एवं केंद्र सरकार ने अपनी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं के उत्थान के लिए तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं प्रारंभ की। इतना ही नहीं नौकरियों में भी महिलाओं के लिए आरक्षण दिया है। अगर हम देखे तो वर्तमान में महिलाएं सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को संचालित कर रही है। साथ ही खुद का तो व्यवसाय कर रही हैं, इनके व्यवसाय से अन्य महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों को भी रोजगार प्राप्त हो रहा है। बच्चियों के जन्म से लेकर उनके विवाह संस्कार एवं उनके जीवन यापन के लिए नौकरी में आरक्षण के साथ ही राजनीति के क्षेत्र में उनकी भागीदारी को बढ़ाने का काम देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुखिया शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में हो रहा है।

उपरोक्त उद्गगार वार्ड क्रमांक 45 नागदा में जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी गायत्री राजे पवार ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा, कि आपके क्षेत्र में भी कई लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। विकास की अगर बात करें तो कई छोटे-बड़े काम आपके क्षेत्र में हुए हैं, लेकिन एक बड़ा काम बालगढ़ से गणेश मंदिर तक आरसीसी पक्का निर्माण का था, वह लगभग 8 करोड़ से अधिक की राशि का है, जो पूर्ण होने जा रहा है। क्षेत्र की जनता की तथा श्रद्धालुओं की यह मांग थी जो पूर्ण हो गई हैं। जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी गायत्री राजे पवार का जगह-जगह रहवासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।जनसंपर्क में महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, भरत चौधरी, अंसार अहमद हाथीवाले, मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, विशाल रघुवंशी, महामंत्री गणेश पटेल, धर्मेंद्रसिंह बैस, नयन कानूनगो, पार्षद मंजू मोदी, विष्णु मोदी, मुकेश मोदी, रामचरण पटेल, राजा अकोदिया, छोगालाल अहिरवार, मनीष सेन, राजू सोनी, गोपाल चौधरी, योगेश पटेल, राजेश यादव पहलवान, मुस्तफा अहमद, रघु भदौरिया, अर्जुन चौधरी, दुर्गेश चिल्लौरिया, भोलू जोशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं रहवासी शामिल थे।

Dewas : मतदाता मौन… विधायक कौन….?

देवास। मध्यप्रदेश सहित अन्य कई राज्यों में चुनाव तारीखों की घोषणा होते ही सभी पार्टियो ने बिगुल बजाते हुए चुनावी संग्राम का एलान कर दिया। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होना है। बात अगर देवास विधानसभा की जाए तो अभी तक यहां चुनावी माहौल नज़र नही आ रहा है।
देवास विधानसभा बीते 33 सालो से भाजपा का गढ़ रही है। देखना होगा क्या इस विधानसभा चुनाव में यहा उलट फेर होता है या भाजपा अपना राज यहा कायम रखेगी…?
भाजपा से जहा वर्तमान विधायक गायत्री राजे पवार इस बार वापिस मैदान में है तो कांग्रेस ने इस बार प्रदीप चौधरी को मौका दिया है।
दोनो प्रत्याशी अपनी और से पूरे दम खम से चुनाव प्रचार कर रहे है, एक और जहा भाजपा अपने किए गए पुराने कार्य गिना रही है। वही कांग्रेस ने अवैध कार्यों सहित शहर के विभिन्न मुद्दों के आरोपो पर चुनाव लड़ती दिखाई दे रही है।

दिवाली और चुनाव दोनो ही अब दूर नही है। कहा जा रहा है चुनाव के कारण दिवाली पर असर पड़े या ना पड़े पर चुनाव पर दिवाली का कितना असर होगा यह देखने वाली बात होगी। कहा जा रहा है की चुनाव का असली माहौल दिवाली बाद ही बनेगा।
देवास शहर की बात करे तो मतदाता ने पूरी तरह से चुपी साध रखी है जनता खुल कर किसी भी पार्टी का सपोर्ट करते नजर नही आ रही हैं। बहुत से मतदाता ऐसे है जोकह रहे है की बदलाव होना चाहिए पर देवास में राज परिवार को हराने वाला प्रत्याशी अभी तक तो कोई नही है। ऐसे में अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है की आखिर मतदाता के मन में क्या है। मतदाता का मौन प्रत्याशीयो के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है। शहर में मुख्य सड़क एमजी रोड सहित वार्डो की गलियां हर बार चुनाव में पार्टियों के झंडे से भरी रहती है परंतु इस बार अभी तक तो यह पूरी तरह गायब है।

भाजपा की बात करे तो जिलाध्यक्ष से लेकर सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता देवास जिले की पांचों विधानसभा में प्रचार कर पार्टी को जीत दिलाने का प्रयास कर रहे है, शहर में भी भाजपा की बड़ी भारी टीम काम कर रही है।
वही कांग्रेस भी पांचों विधानसभाओ पर जीत हासिल करने का प्रयास कर रही हैं।
देवास विधानसभा में भाजपा के जनसमर्थन रैलियों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है तो कांग्रेस के जनसमर्थन में सिर्फ कुछ लोग ही दिखाई दे रहे है।
क्योंकि देवास के कार्यकर्ता भी शहर से ज्यादा सोनकच्छ में पार्टी का प्रसार करते हुए देखे जा रहे है।

Dewas धनतेरस पर निगम आयुक्त ने सह परिवार की माता रानी की पूजा..

देवास। नगर निगम आयुक्त रजनीश कसेरा ने धनतेरस के पर्व पर माता टेकरी जाकर मां तुलजा भवानी एवं मां चामुंडा की सह परिवार पूजा अर्चना की।

Dewas देवास विधानसभा में इस बार परिवर्तन होकर रहेगा.. मैं नहीं मतदाता कह रहे हैं : प्रदीप चौधरी

देवास। कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने शुक्रवार को ग्रामीण क्षेत्र के साथ शहरी क्षेत्र में भी जनसंपर्क करते हुए जगह-जगह माता बहनो बुजुर्गों से भेंट करते हुए उनसे कांग्रेस पार्टी को वोट देने की अपील की । वही युवाओं से कहा कि इस बार परिवर्तन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए आपके बीच का अपने युवा साथी को विजय बनाकर कांग्रेस पार्टी के हाथ मजबूत करें।

कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि श्री चौधरी ने सुबह देवास विधानसभा के ग्राम कवड़ी ग्राम से अपना जनसंपर्क अभियान प्रारंभ करते हुए सिलावटी ,मोची खेड़ी, इलास खेड़ी , सुतार खेड़ा , अकालिया, गोरखेड़ी, ऊपडी , टूमनी, सीला खेड़ी, जनोई खेड़ी, पटलावदा मैं ग्रामीणों से रूबरू होकर उनसे अपील की के इस बार देवास विधानसभा में कांग्रेस पार्टी को विजय बनाएं। कांग्रेस पार्टी ने अपने वचन पत्र में किसानों के लिए अनेक घोषणाएं की है। हमारी सरकार बनी तो निश्चित रूप से ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों और किसानों को इसका भरपूर लाभ मिलेगा। इसके पहले भी जब आपने 2014 में कमलनाथ जी की सरकार बनाई थी तब उन्होंने किसानों से कर्ज माफी का वादा किया था । जब आपने प्रदेश में कमलनाथ जी की सरकार बना दी तब उन्होंने जो घोषणा की थी वादा किया था उसे पूरा किया । लाखों किसानों का कर्ज माफ हुआ था। इस बार आप फिर कमलनाथ जी की सरकार बनाएं । वही देवास विधानसभा में कांग्रेस पार्टी को विजय बनाएं निश्चित रूप से इस क्षेत्र के विकास की दशा और दिशा बदलेगी। विधानसभा में परिवर्तन होके रहेगा यह में नहीं आम मतदाता कह रहा है ।इसी के साथ शहरी क्षेत्र में प्रदीप चौधरी ने किर्लोस्कर गेट से अर्जुन नगर जाला राम नगर ,उत्तम नगर, विक्रम नगर, अन्नपूर्णा नगर, लोधी मोहल्ला, इनोवेटिव स्कूल आलम भाई की गली, एकता नगर ,आरे वाली गली ,ठाकुर मैडम की गली, ऊप नगरी से मूर्ति वाले चौराहे ,से वार्ड क्रमांक 7 , 8 , 9 की विभिन्न गलियों में जनसंपर्क करते हुए। अनेक जगह छोटी-छोटी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने वचन पत्र के माध्यम से आप सब से अनुरोध किया है कि कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी तो आपको हर संभव अनेक ऐसी सुविधा है जो आज भारतीय जनता पार्टी नहीं दे रही है वह कांग्रेस पार्टी देगी। कांग्रेस आपसे वादा नहीं कर रही है। वचन दे रही है कि हम जो वादा कर रहे हैं वह सब पूरा करेंगे। जनसंपर्क के दौरान ग्रामीण क्षेत्र के वरिष्ठ नेता के साथ शहरी क्षेत्र में अपने-अपने क्षेत्र के कांग्रेस जनों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर क्षेत्र के मतदाताओं से अपील की के इस बार प्रदीप चौधरी को विजय बनाना है।

Dewas देवास में नए कॉलेजों के साथ एक नया मेटरनिटी अस्पताल जो 500 पलंगों का होगा वह शीघ्र ही प्रारंभ हो जाएगा…

• भाजपा जो वादा करती है उसे पूरा निभाती है गायत्री राजे पवार

देवास। भारतीय जनता पार्टी जो वादा करती है, उसे पूरा निभाती है। एक समय था, जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी और अव्यवस्थाओं का अंबार लगा हुआ था। ना बिजली थी, न सड़कें थी और तो और पीने के पानी के लिए भी संघर्ष करना पड़ता था। पानी के लिए लंबी-लंबी कतारें और इधर-उधर पानी के ड्रम लेकर दौड़ते-भागते लोग दिखाई देते थे, किंतु जब प्रदेश की बागडोर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने संभाली तब सबसे पहले उन्होंने मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति की। बिजली एवं पानी की आपूर्ति के साथ ही पूरे प्रदेश में सड़कों का जाल बिछा दिया।यह उद्गार भाजपा प्रत्याशी गायत्री राजे पवार ने शनिवार को विभिन्न वार्डों में सघन जनसंपर्क के दौरान व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि इस तारतम्य में अब हमारा देवास भी किसी महानगर से कम दिखाई नहीं देने लगा है। चारों और विकास ही विकास दिखाई देता है। अगर हम शिक्षा की बात करें, चिकित्सा की बात करें तो इस क्षेत्र में भी देवास में नए कॉलेजों के साथ एक नया मेटरनिटी अस्पताल जो 500 पलंगों का होगा वह शीघ्र ही प्रारंभ हो जाएगा। अब इलाज के लिए देवासवासियों को इंदौर की तरफ देखना नहीं पड़ता है। यही पर इलाज की सुविधा प्राप्त हो रही है।शनिवार को वार्ड क्रमांक 4, 28, 29, 33 में जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी गायत्री राजे पवार का जगह-जगह रहवासियों ने उत्साह के साथ स्वागत किया। महिलाओं ने आरती उतारकर उन्हें जीत के प्रति आश्वासित किया। घर-घर से पुष्पवर्षा कर जीत के नारे लगाए गए। इन वार्डों में हुए विकास कार्यों से रहवासी उत्साहित हैं। इन वार्डों में सीसी रोड निर्माण, बगीचों के निर्माण, डामरीकरण, विभिन्न स्थानों पर पेवर्स ब्लाॅक लगाने सहित करोड़ों की लागत से कार्य हुए हैं। इन विकास कार्यों से वार्डवासियों को सुविधा मिली है।जनसंपर्क के दौरान महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, विजय पंडित, भरत चौधरी, मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, महामंत्री गणेश पटेल, धर्मेंद्रसिंह बैस, अजय पंडित, नयन कानूनगो, अखिलेश धूरिया, शिव नारायण शर्मा, मनोज श्रीवास्तव, प्रदीप ठाकुर, सतीश यादव, राम यादव, बाबू यादव, भूपेश ठाकुर, सुरेश सिलोदिया, जितेंद्र जायसवाल, सतीश बंजारे, राजू मल्होत्रा, ममता मोदी, रेशु गुप्ता, पुष्पलता सोनगरा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Dewas देवतुल्य कार्यकर्ता ही मेरी जीत का आधार : गायत्री राजे पवार

देवास। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। कार्यकर्ताओं की बदौलत ही आज भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। देवतुल्य कार्यकर्ता ही मेरी जीत का आधार है और आपके क्षेत्र से लगातार जीत होती है। उपरोक्त उद्गार नगर निगम कॉलोनी, शिवशक्ति नगर, गौरवनगर, विजयनगर, मुखर्जीनगर में जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी गायत्री राजे पवार ने व्यक्त किए।

गायत्री राजे ने कहा, कि पटरी के इस पार रहने वाले लोगों की सुविधा के लिए हमने मेंढकी ब्रिज का निर्माण करवाया। साथ ही एक अंडर ब्रिज भी बनकर तैयार हो चुका है और हम उसका भी शीघ्र लोकार्पण करेंगे। आपके क्षेत्र में सुचारू रूप से सफाई व्यवस्था के साथ ही पेयजल और बिजली की आपूर्ति होती है। भाजपा प्रत्याशी गायत्री राजे पवार ने कहा, कि एक समय था जब इस क्षेत्र में लोग आना भी पसंद नहीं करते थे, लेकिन आज जो द्श्य हम देख रहे हैं, वह इसके विपरीत है। आज के माहौल में अच्छी चमचमाती सड़कें, गार्डन, संजीवनी क्लीनिक और साफ-सफाई देख यह क्षेत्र हर किसी के आकर्षण का केंद्र है। आपका स्नेह और आशीर्वाद मुझे हमेशा मिलता रहा है और मिलता रहेगा।

जनसंपर्क के दौरान महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, भरत चौधरी, बहादुर मुकाती, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, महामंत्री गणेश पटेल, विशाल दायमा, राकेश ठक्कर, अशोक झिनीवाल, घनश्याम पाटीदार, शशिकांत यादव, पार्षद अर्पणा जोशी, भाजपा नेता पप्पू जोशी, संजय राखे, हेमंत जाधव, अमित विजयवर्गीय, जय यादव, ओम जायसवाल, हरीश देवलिया, मिलिंद सोलंकी, राहुल शर्मा, हेमेंद्र जादौन, कुणाल जोशी, विमल शर्मा, सुमेर दरबार, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मधु शर्मा, अनीता राजपूत, मीना भवालकर, युवा मोर्चा अध्यक्ष केशव जोशी आदि उपस्थित थे।

Dewas कांग्रेस ने जनता को झूठे आश्वासन देकर गुमराह करने का ही काम किया है : गायत्री राजे पवार

देवास। कांग्रेस ने हमेशा जनता को झूठे आश्वासन देकर गुमराह करने का काम किया है। कांग्रेसी झूठ बोलते हैं और जोर लगाकर बोलते हैं। कांग्रेस की सरकार का इतिहास उठाकर देखिएं मध्यप्रदेश के हालात कैसे हो गए थे। सड़कें जर्जर थी, बिजली नहीं थी, मूलभूत सुविधाओं का अभाव था। बिजली का तो ये हाल था कि दिनभर में दो घंटे बिजली मिल जाती थी तो बहुत होता था। व्यापारिक प्रतिष्ठानों में तो इन्वर्टर या जनरेटर लगाकर काम चलाया जाता था। किसान वर्ग के लिए और भी अधिक दिक्कत होती थी, क्योंकि 24 घंटे में कब दो घंटे बिजली आएगी, इसका पता भी नहीं चलता था। किसान परिवार को सिंचाई के लिए रात-रातभर जागना पड़ता था। भाजपा सरकार आते ही परिस्थितियां बदल गई। 24 घंटे बिजली, हर दिन हर घर पानी की सुविधाएं जनता को मिलने लगी है। भाजपा सरकार में जनता खुशहाल जीवन जी रही है। भाजपा काे दिया गया वोट प्रदेश के साथ देवास विधानसभा के विकास की गाथा लिखेगा।

ये व्यक्तव्य मंगलवार को वार्ड क्रमांक 14 एवं 18 में जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी गायत्री राजे पवार ने व्यक्त किए। जनसंपर्क के दौरान उनका ढोल-धमाकों तथा आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान दोनों ही वार्डों के रहवासियों में उत्साह देखा गया। रहवासियों ने पुष्पवर्षा कर भाजपा प्रत्याशी को जीत के प्रति आश्वासित किया।

इन वार्डों में करोड़ों रुपए के विकास कार्य हुए हैं। इन विकास कार्यों से वार्डवासियों की समस्याओं का निराकरण हुआ है। वार्ड क्रमांक 14 में 1 करोड़ 21 लाख 58 हजार 302 रुपए, वार्ड क्रमांक 18 में 2 करोड़ 8 लाख 55 हजार 760 रुपए के विकास कार्य हुए हैं। इन वार्डों में सीसी रोड, डामरीकरण, गार्डन की बाउंड्रीवॉल, पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य, बगीचों का निर्माण जैसे कार्य हुए हैं।

जनसंपर्क के दौरान महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, देवास विधानसभा प्रवासी प्रभारी योगेश बापजी, भरत चौधरी, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, विशाल रघुवंशी, महामंत्री गणेश पटेल, धर्मेंद्रसिंह बैस, रामेश्वर दायमा, पार्षद राहुल दायमा, मदन धाकड़, छोगालाल अहिरवार, संतोष पंचोली, विशाल दायमा, नयन कानूनगो, राजकिशोर यादव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष राखी झालानी, ममता मोदी, हिना राठौर, रितु सवनेर, मीना भवालकर, ऊषा बुंदेला, मधु शर्मा, नीतू जाधव, मोनिका शर्मा, रेशु गुप्ता, कुसुम नवगोत्री, बबीता राणावत, प्रिया शर्मा, जुगनू गोस्वामी, हरीश देवलिया, प्रेम बालोदिया, राहुल तेजी, अनिल भीलवाड़ा, महेश फुलेरी आदि मौजूद थे।

Dewas सिद्धिविनायक एवं खेड़ापति सरकार की पूजा अर्चना कर कन्याओं के पूजन के बाद कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी ने दाखिल किया अपना नामांकन पत्र

देवास। कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने शुक्रवार को नागदा स्थित सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन के पश्चात खेड़ापति सरकार के दर्शन कर पूजा अर्चना एवं नौ कन्याओं के पूजन करने के पश्चात वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर निर्वाचन अधिकारी को अपना नामांकन दाखिल किया। पूजा अर्चना के बाद प्रदीप चौधरी ने कहा कि मैं बहुत ही साधारण तरीके से पांच लोगों के साथ जाकर अपना नामांकन दाखिल कर रहा हूं। साथ ही उपस्थित पत्रकारो से बात करते हुए कहा कि निश्चित रूप से इस बार कांग्रेस की जीत होगी। देवास को चिकित्सा के क्षेत्र में, शिक्षा के क्षेत्र में, रोजगार के क्षेत्र में आगे ले जाना है वहीं नशा मुक्त शहर बनाना है।

पूजा अर्चना के दौरान पूर्व महापौर रेखा वर्मा शहर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर शर्मा विक्रम पटेल जितेंद्र सिंह गौड़ अनिल गोस्वामी चंद्रपाल सिंह प्रतीक शास्त्री निलेश वर्मा सुजीत सांगते राजेश राठौड़ अलका शर्मा वंदना पांडे सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे।