देवास – लॉकडाउन के दौरान सबसे ज्यादा परेशानी अगर किसी को हो रही है तो वह छात्र छात्राएं और उनके पालक को ,को उनकी पढ़ाई को लेकर स्कूल बंद है बावजूद स्कूल में पूरी फीस देना पड़ रही है । वही आने वाले समय में परीक्षाएं भी होना है पालक को के पास पैसा नहीं है बड़े स्कूल वाले बिना पूरी फीस जमा किए परीक्षा में बैठने हेतु परीक्षा की फीस भी जमा नहीं कर रहे हैं ।खासकर के दसवीं व बारहवीं के वह विद्यार्थी जिनका बोर्ड़ की परीक्षाएं है उनका भविष्य दांव पर लगा है जिनके माता-पिता ने बड़ी मुश्किल से इन प्राइवेट स्कूलों में अपने बच्चों को पढ़ाकर दसवीं , बारहवीं तक लाए हैं ।आज स्कूल वाले लाकडाउन के दौरान की पिछली बकाया फीस होने से दसवीं , बारहवीं बोर्ड परीक्षा की फीस जमा नहीं कर रहे हैं जिससे पालक सबसे ज्यादा परेशान हो रहे हैं । कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि विगत दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की थी कि फीस के अभाव में किसी भी बच्चे को परीक्षा से वंचित नहीं किया जाएगा ना ही स्कूल से निकाला जाएगा ऐसा लगता है कि प्राइवेट स्कूल वाले मुख्यमंत्री की घोषणा को मानना ही नहीं चाहते हैं । वही जिला प्रशासन को पालको ने कई बार ज्ञापन दिए शिकायत की बावजूद आज तक कलेक्टर श्री शुक्ला ने इस संदर्भ में कोई कदम नहीं उठाया । नाही मुख्यमंत्री कार्यालय से कोई आदेश आया है कि जिनके पास पैसा नहीं है उन्हें परीक्षा से वंचित नहीं किया जाए ।कांग्रेस ने मांग की है कि मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की है कि फीस के अभाव में बच्चे की परीक्षा से वंचित नहीं किया जाएगा तो वे शीघ्र ही राज्य शासन से आदेश जारी कराएं और स्कूलों को निर्देशित करें कि जिनके पास अभी पैसा नहीं है या फीस नही भर पा रहे हैं उन बच्चों को परीक्षा में बैठने से वंचित नहीं करे उनके फार्म व फ़ीस जमा कर परीक्षा में बैठने की अनुमति दे।
Category: मध्य प्रदेश
लोन दिलाने के नाम पर लाखों रूपए की धोखाधड़ी, सेंशन किए 10,80000 का, दिए 4,73,157 रूपए, -पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी से शिकायत कर की कार्यवाही की मांग
देवास। लोन दिलाने के नाम पर इंदौर बैंक मैंनेजर एवं दलाल द्वारा लाखों रूपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। जिसकी शिकायत ग्राम गौरवा के टोंकखुर्द निवासी मनीष पटेल ने देवास पुलिस अधीक्षक एवं टोंकखुर्द में थाना प्रभारी से लिखित में की है। शिकायतकर्ता मनीष पटेल ने बताया कि मैंने इण्डसइंण्ड बैंक शाखा सिल्वर मॉल इंदौर से लोन हेतु अप्लाय किया था। बैंक द्वारा मेरा लोन रुपये 10,80,000/- (दस लाख अस्सी हजार रूपए) दिनांक 23.05.2019 को सेंशन हुआ था। लेकिन मुझे पुरा लोन न देते हुए सिर्फ रूपये 4,73,157/- (चार लाख तिहोत्तर हजार एक सौ सत्तावन रूपए) दिनांक 11.12.2019 को मेरे खाते बैंक ऑफ बडौदा शाखा देवास में जमा किये गये। उक्त पूरे लोन में मुझे बस यही राशि प्राप्त हुई है। लोन के एवज में लोन मैनेजर शिव चौधरी इंदौर एवं सुनिल पटेल निवासी ग्राम गौरवा ने मुझसे लोन पास कराने के लिए रूपए 2,50,000/- (दो लाख पचास हजार) मुझसे अलग से लिए थे। मैं लोन की किश्त दिनांक 07.07.2019 से हर माह रूपये 5170/- (पांच हजार एक सौ सत्तर) मेरे द्वारा नियमित रूप से जमा कर रहा हूँ। मुझे मेरे लोन कि बकाया राशि आज दिनांक तक नही मिल पाई है तथा मेरे द्वारा बैंक में फोन लगाने पर बैंक द्वारा बार-बार झांसा दिया जाता है व ओर रूपये कि मांग की जा रही है। उक्त लोन से मुझ पर कर्ज हो गया है। बैंक मैंनेजर व दलाल द्वारा मुझे बार-बार लालच देकर कहा जा रहा है कि हम आपको प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवायेंगे। मेरे प्लाट कि रजिस्ट्री मेरी पत्नि के नाम से करवा दी गई। जिसमें भी मेरा काफी खर्च हुआ है। आज दिनांक तक मुझ प्रार्थी को कोई लाभ नही मिल पाया है। मनीष पटेल ने मांग की है कि बैंक मैनेजर शिव चौधरी व मेरे गांव के निवासी सुनील कुमार पर उचित कार्यवाही करते हुए मुझे मेरी बकाया लोन राशि वापस दिलाई जाए।
? चंचल भारतीय
देवास – जिला पंचायत की कार्यशैली से सदस्य नाराज, सामुहिक इस्तीफा देने को तैयार
देवास। विगत दिनों से सोशल मीडिया पर एक कार्यसूची डाली जा रही है। जिसका दूसरे क्षेत्रों के जिला पंचायत सदस्यों द्वारा सूची का इस आधार पर विरोध किया जा रहा है कि यह सामुहिक निर्णय न होकर एक व्यक्ति निर्णय है। जिसका हम विरोध करते है तथा वरिष्ठ अधिकारियों से मांग करता है कि जो समानांतर राशि वितरण प्रक्रिया से करवाया जाए। प्रतिनिधि मण्डल जिला कलेक्टर से मिला और बताया कि सामुहिक निर्णय की कार्यसूची सदस्यों को विश्वास में लेकर तैयार की जाए। मांग की गई कि यदि ऐसा नही होता है तो समस्त सदस्य सामुहिक इस्तीफा दे देंगे। इस अवसर पर कलेक्टर ने समस्त सदस्यों को आश्वास्ति कर भरोसा दिलाया तब जाकर सदस्य पुन: लौटे
देवास जिले में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी
सहायक आबकारी आयुक्त श्री विक्रम दीप सांगर ने बताया कि कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला के निर्देशन में देशी, विदेशी मदिरा एवं हाथ भट्टी मदिरा का अवैध रुप से निर्माण कर विक्रय कर रहे लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाहियां जारी है। इसी कड़ी में आज अलसुबह वृत्त देवास ब प्रभारी उपनिरीक्षक श्री महेश पटेल द्वारा अम्बेडकर, प्रतापनगर तथा ग्राम बरोठा में कार्यवाही की गई जिसमे 55 लीटर हाथभट्टी मदिरा जप्त की गई तथा 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम में प्रकरण पंजीबद्ध किये गए। यहां किर्लोस्कर की बाउंडरी के पास से तथा बरोठा तालाब से लगे नाले के किनारे से अलग अलग जगहों से 8 चलित हाथभट्टियाँ पाई गई जिनसे लगभग 45 लीटर हाथभट्टी मदिरा तथा 400 लीटर महुआ लहान बरामद किया गया। लहान को मौके पर ही विधिवत नष्ट किया गया तथा भट्टियों को तहस नहस किया गया। बरामद सामग्री का बाजार मूल्य लगभग 31000 रुपये है ।
इसी प्रकार 29 सितम्बर की रात्रि में डबलचोकी, बरोठा तथा इनसे लगे आसपास के क्षेत्रों में स्थित होटल/ढाबों पर कार्यवाही की गई जिसमें आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत 05 प्रकरण पंजीबद्ध कर 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कार्यवाही में आरक्षक बालकृष्ण जायसवाल तथा नितिन सोनी का सक्रिय योगदान रहा। प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी
ढांचा ढहाने के 28 साल बाद आडवाणी-मुरली-उमा भारती समेत 32 आरोपी बरी, कुल 48 आरोपी में से लगे 16 की हो चुकी है मौत।
बाबरी का विवादित ढांचा ढहाए जाने को लेकर लखनऊ की स्पेशल कोर्ट ने सोमवार को बड़ा फैसला सुनाया। जज एसके यादव ने लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती समेत 32 आरोपियों को बरी कर दिया। कुल 48 लोगों पर आरोप लगे थे, जिनमें से 16 की मौत हो चुकी है
।ये 32 आरोपी थे
लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, कल्याण सिंह, उमा भारती, विनय कटियार, साध्वी ऋतंभरा, महंत नृत्य गोपाल दास, डॉ. राम विलास वेदांती, चंपत राय, महंत धर्मदास, सतीश प्रधान, पवन कुमार पांडेय, लल्लू सिंह, प्रकाश शर्मा, विजय बहादुर सिंह, संतोष दुबे, गांधी यादव, रामजी गुप्ता, ब्रज भूषण शरण सिंह, कमलेश त्रिपाठी, रामचंद्र खत्री, जय भगवान गोयल, ओम प्रकाश पांडेय, अमरनाथ गोयल, जयभान सिंह
पवैया, साक्षी महाराज, विनय कुमार राय, नवीन भाई शुक्ला, आरएन श्रीवास्तव, आचार्य धर्मेंद्र देव, सुधीर कुमार कक्कड़ और धर्मेंद्र सिंह गुर्जर।
ग्लब्ज पहन कर दबाना होगा बटन,दूसरा हाथ स्याही लगवाने के लिए खुला रहेगा थर्मल स्कैनर में शरीर का तापमान ज्यादा निकला तो आखिरी घंटे में ही डाल सकेंगे वोट
हाटपिपल्या उपचुनाव के लिए मंगलवार को आचारसंहिता लागू हो गई। मतदान 3 और मतगणना 10नवंबर को होगी। आचार संहिता केवल हाटपिपल्याविधानसभा क्षेत्र में लागू रहेगी। बाकी जिले मेंप्रभावशील नहीं होगी। यह चुनाव कई मायनों में अलगहोगा।कोरोनाकाल में हो रहे चुनाव में आयोग ने कई नियमऔर व्यवस्थाएं बदल दी हैं। नामांकन, प्रचार, मतदान,मतगणना सभी की व्यवस्थाओं में परिवर्तन किया गयाहै। मतदान के लिए मास्क लगा कर जाना अनिवार्यहोगा। जिस हाथ से वोट देंगे, उसमें ग्लब्ज पहननाजरूरी होगा। दूसरा हाथ स्याही लगवाने के लिए खुलारखना होगा। मास्क पहनना होगा, पहचान के लिएमास्क नीचे कर चेहरा दिखाना होगा। इसी तरह के कईबदलाव किए गए हैं, जानिए उन सभी के बारे में
वोटिंग : थर्मल स्कैनर में शरीर का तापमान ज्यादानिकला तो आखिरी घंटे में ही डाल सकेंगे वोटमतदान केंद्र पर थर्मल स्कैनर से वोटर का तापमाननापा जाएगा। तय मानकों से ज्यादा तापमान निकलनेपर फिर नापेंगे। दूसरी बार भी ज्यादा निकला तो वोटरको टोकन देकर मतदान के आखिरी घंटे में वोट डालनेके लिए आना पड़ेगा। क्वारेंटाइन लोग भी इसी दौरानवोटिंग के लिए आ सकेंगे। इसके पहले मतदान केंद्र के सभी अधिकारी-कर्मचारी पीपीई कीट समेत तमामसंसाधन पहनेंगे।फिर संदिग्धों से मतदान करवाया जाएगा। सोशलडिस्टेंस के लिए लाइन में 6 फीट दूरी पर गोलेबनाए जाएंगे। बीएलओ और स्वयंसेवक वोटरों मेंसोशल डिस्टेंस बनवाएंगे। महिला और पुरुष के लिएअलग-अलग एक छाया वाला प्रतीक्षा स्थल मतदानकेंद्र परिसर में ही रहेगा। मतदान केन्द्र के प्रवेश औरनिकासी स्थल पर साबुन, पानी व सैनिटाइजर रखेजाएंगे। जो मतदाता मास्क लगा कर नहीं आएंगे, उन्हेंमास्क दिया जाएगा। ग्लब्ज की व्यवस्था भी बूथ पररहेगी।
नामांकन : प्रत्याशी व दो लोगों को ही प्रवेश कीअनुमति रहेगीनामांकन ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा। प्रत्याशी इसेऑनलाइन भर कर प्रिंट लेकर रिटर्निंग अधिकारी केसमक्ष जमा कर सकेगा। सुरक्षा निधि को भी ऑनलाइनतरीके से निर्धारित प्लेटफार्म पर जमा कर सकताहै। नामांकन जमा करने के लिए प्रत्याशी के साथअधिकतम दो व्यक्ति ही जा सकते हैं। इस दौरान वाहनोंकी संख्या भी अधिकतम संख्या भी 5 की जगह दो हीरखी गई है। प्रत्याशियों का पूर्व से नामांकन भरने कासमय बुक करवाना होगा।
देवास – आज आई 340 लोगों की रिपोर्ट मे 27 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव
◆ आज प्राप्त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-
- 1 पताः-पुलिस लाईन ,देवास पुरूष ,उम्र 38 वर्ष
- 2 पताः-पुलिस लाईन ,देवास,महिला ,उम्र 35 वर्ष
- 3 पताः-जेतपुरा,देवास,महिला ,उम्र 80 वर्ष
- 4 पताः-सिविल लाईन ,देवास,महिला ,उम्र 60 वर्ष
- 5 पताः-सोनकच्छ ,देवास पुरूष ,उम्र 75 वर्ष
- 6 पताः-सम्यक विहार ,देवास,महिला ,उम्र 58 वर्ष
- 7 पताः-सम्यक विहार ,देवास,पुरूष ,उम्र 62 वर्ष
- 8 पताः-राम मंदिर के पास राजोदा (बरोठा) ,देवास,,महिला ,उम्र 60 वर्ष
- 9 पताः-कर्मचारी काॅलोनी ,देवास, ,पुरूष ,उम्र 23 वर्ष
- 10 पताः-सिरोल्या(बरोठा) ,देवास ,,पुरूष ,उम्र 38 वर्ष
- 11 पताः-राजाराम नगर,देवास ,,पुरूष ,उम्र 37 वर्ष
- 12 पताः-एम.जी रोड,देवास ,,पुरूष ,उम्र 32 वर्ष
- 13 पताः-सरदार पटेल मार्ग कन्नौद,देवास ,,पुरूष ,उम्र 60 वर्ष
- 14 पताः-वार्ड-3 करनावद,देवास ,,पुरूष ,उम्र 22 वर्ष
- 15 पताः-वार्ड-11 हाटपिपल्या,देवास ,,पुरूष ,उम्र 55 वर्ष
- 16 पताः-कजलास,देवास ,,पुरूष ,उम्र 61 वर्ष
- 17 पताः-गौरवा टौंकखुर्द,देवास ,,पुरूष ,उम्र 75 वर्ष
- 18 पताः-कालानी बाग,देवास ,,पुरूष ,उम्र 47 वर्ष
- 19 पताः-बालगढ ,देवास ,पुरूष ,उम्र 30 वर्ष
- 20 पताः-बालगढ,देवास,,महिला ,उम्र 30 वर्ष
- 21 पताः-इमलीपुरा उदयनगर ,देवास ,पुरूष ,उम्र 30 वर्ष
- 22 पताः-टाटा कालोनी ,देवास ,पुरूष ,उम्र 47 वर्ष
- 23 पताः-मेंढकीचक ,देवास ,पुरूष ,उम्र 22 वर्ष
- 24 पताः-राधागंज ,देवास ,पुरूष ,उम्र 55 वर्ष
- 25 पताः-सनसिटी,देवास ,महिला ,उम्र 52 वर्ष
- 26 पताः-अष्ट विनायक,देवास ,महिला ,उम्र 20 वर्ष
- 27 पताः-बालगढ ,देवास ,पुरूष ,उम्र 38 वर्ष
1 – आज लिये गये सैम्पल- 551
2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 340
3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 27
4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 313
5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्यु संख्या- 0
6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 40511
7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 40179
8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 1445
9 -आज दिनांक तक प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 38498
10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 3
11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 1159
12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्टीव मरीजो की संख्या- 265
13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 332
16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्यु संख्या- 21
17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.60
18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 80.21
19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.45
(डॉ एम.पी.शर्मा )
मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी
जिला-देवास
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन योजना वाली संगठन की ऑनलाइन बैठक संपन्न हुई
देवास : कर्मचारियों ने अंशदाई पेंशन योजना का बहिष्कार करने का पुरजोर विरोध शुरू कर दिया है देवास जिला अध्यक्ष सहज सरकार के नेतृत्व में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन योजना बहाली संगठन देवास जिला कार्यकारिणी, ब्लाक कार्यकारिणी एवं सदस्यों की ऑनलाइन बैठक का आयोजन संपन्न किया गया बैठक में सोनकच्छ टोंकखुर्द, देवास,बागली, खातेगांव, कन्नौद सतवास हाटपिपलिया, उदयनगर , पिपरी समस्त जिले से संगठन के पदाधिकारियों ने बैठक में अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति दर्ज की एवं 2 अक्टूबर को होने वाले सत्याग्रह उपवास आंदोलन के एजेंडे पर विस्तार से चर्चा की। पुरानी पेंशन बहाली संगठन के जिला अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए 2 अक्टूबर गांधी जयंती के उपलक्ष में अपने-अपने ब्लॉक पर सांकेतिक धरना एवं सत्याग्रह उपवास कार्यक्रम को संपन्न करना है साथ ही महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए प्रशासनिक क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को सद्बुद्धि देने हेतु कि वह हम सभी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन प्रणाली को बहाल करने में इस बाबत प्रार्थना करते हुए पुरानी पेंशन बहाली की मांग को मजबूत करना है, के निर्देश बैठक में प्रसारित किए गए। पुरानी पेंशन बहाली संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित शर्मा द्वारा सभी कार्यकारिणी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को एकजुटता का संदेश देते हुए कहा कि आगामी समय में पुरानी पेंशन बहाल किए जाने के आंदोलन को जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने हेतु अधिक से अधिक सदस्यता लेते हुए संगठन के कार्यों को प्रचारित करना है ऑनलाइन माध्यम से टि्वटर फेसबुक व्हाट्सएप ईमेल इत्यादि द्वारा अपनी मांग को प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने के कार्य में सभी साथियों को संलग्न रहना है प्रदेश उपाध्यक्ष की बात का समर्थन बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों द्वारा किया गया। जिला महामंत्री विक्रम सिंह मालवीय ने भी बैठक को संबोधित किया एवं सभी पदाधिकारियों को देवास जिले में संगठन को मजबूत किए जाने की बात कही। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कोमल चौधरी, जिला उपाध्यक्ष नीला रायकवार ने बैठक को संबोधित करते हुए 2 अक्टूबर को होने वाले सांकेतिक धरना एवं सत्याग्रह उपवास कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की एवं जिला स्तर पर संगठन को निरंतर मजबूत किए जाने हेतु तन मन धन से सहयोग करने की बात कही साथ ही कहा कि पुरानी पेंशन हमारे भविष्य क्या महत्वपूर्ण सहारा होकर बुढ़ापे के समय में आर्थिक मजबूती प्रदान किए जाने की महत्वपूर्ण कड़ी है इस बाबत समस्त विभागों में कार्यरत मात्र शक्तियों को एकजुट करने का कार्य किया जावेगा।ललिता पाटीदार द्वारा भी बैठक को संबोधित करते हुए संगठन में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की बात कही एवं आगामी समय में वृहत बैठक आयोजन करने के लिए सभी का ध्यान आकर्षित किया ब्लॉक स्तर पर समय समय पर बैठक में आयोजित किए जाने की बात भी सभी के समक्ष रखी गई जिस पर प्रदेश उपाध्यक्ष, जिला अध्यक्ष द्वारा सहमति प्रकट करते हुए आगामी समय में निरंतर जिला स्तर पर भ्रमण किया जाकर पुरानी पेंशन बहाली संगठन की ब्लॉक स्तर तहसील स्तर संकुल स्तर जिला स्तर की बैठक के आयोजित की जावेगी, जिला संरक्षक एनपी सिंह, गजेंद्र वर्मा, चंपालाल काजले, वसीम हाशमी, मीनाक्षी उपाध्याय, प्रियंका पाटीदार, वर्षा सिंह नेगी,हंसा चौधरी, वंदना कौशल, शिवनारायण राणा, नंद किशोर देय्या, नफीस खान, नानूराम बोंदड, संतोष बाकलीवाल, मीराबाई उइके, गोविंद तिवारी,दिनेश काशिव,मोनिका जैन,मोतीलाल सोलंकी, सिया राम राणा,छिंदवाड़ा से विशेष रूप से जुड़े दशरथ सोनी सहित साथियों ने बैठक में अपने विचारों को प्रकट किया एवं संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए निरंतर संगठन को मजबूत किए जाने में तन मन धन से सहयोग किए जाने की बात कही। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन योजना बहाली संगठन के कार्यों का विस्तृत परिचय जिला संगठन मंत्री नफीस खान एवं सहज सरकार द्वारा दिया गया बैठक का संचालन नफीस खान द्वारा किया गया एवं अंत में बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों का आभार प्रियंका पाटीदार द्वारा माना गया।
चंचल भारतीय✍️
शहरी क्षेत्रो मे सिटी बस का संचालन निगम द्वारा प्रारंभ किया
देवास/ शासन निर्देशानुसार नगर निगम द्वारा संचालित देवास शहर मे सिटी बस प्रारंभ की गई है। जिसमे डी-1 रूट मे नये बायपास भोपाल चौराहा से बालगढ होते हुये क्षिप्रा तक तथा डी-2 रूट मे भोपाल चौराहा से शहर मे एबीरोड होते हुये रसुलपुर बायपास तक एवं डी-3 रूट मे ग्राम बिलावली शिव मंदिर से पुलिस लाईन, रेलवे स्टेशन होते हुये उज्जैन रोड अमलतास हास्पिटल तक , डी-4 रूट मे एमजी बस स्टेण्ड से एमआर बीमा हास्पिटल रोड होते हुये मेंढकी तिराहा तक यात्रा की जाने की सुविधा दी जा रही है। जिसमे नगर निगम द्वारा डी-1 रूट पर संचालित बस मे 2 अक्टुबर 2020 तक नि:शुल्क यात्रा की सुविधा रखी गई है। नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान ने इस संबंध मे बताया कि निगम को शासन से प्राप्त सिटी बसो के संचालन का दायित्व सौंपा गया है। जिसके अन्तर्गत शहर मे यात्रियो को सुविधाजनक यात्रा की जाने हेतु शहर के विभिन्न क्षेत्रो मे सिटी बस का संचालन किया जा रहा है।
6 महीने बाद खुले खजराना के साथ सभी मंदिरों के कपाट, भक्तो ने कोविड-19 के नियमो का पालन करते हुए किये दर्शन
लॉकडाउन के साथ 24 मार्च को बंद हुए धर्मस्थलों के दरवाजे 189 दिन बाद मंगलवार को आम भक्तों के लिए खोल दिए गए। कलेक्टर मनीष सिंह ने सोमवार शाम आदेश जारी कर कहा कि आमजन सोशल डिस्टेंसिंग के साथ, मास्क लगाकर दर्शन, प्रार्थना कर सकते हैं। मंदिर के पट खुलते ही सुबह से ही भक्तों का मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। इंदौर में खजराना गणेश, रणजीत हनुमान मंदिर, बड़ा गणपति सहित सभी मंदिरों में भक्तों ने अपने आराध्य के दर्शन किए। इंदौर के साथ ही उज्जैन में भी बाबा महाकाल मंदिर परिसर स्थित अन्य मंदिर दर्शन के लिए खोल दिए गए। हालांकि कोरोना को देखते हुए तिलक लगाने और नाड़ा बांधने की मनाही है। कलेक्टर के आदेशानुसार मंदिर में जाने वाले भक्तों और पुजारियों को कोविड-19 के नियमों का पालन करना होगा। जिसमें भक्तों के बीच 2 गज की दूरी गर्भगृह में प्रवेश पर मनाही है। सभी भक्तों, पुजारी के लिए अनिवार्य होगा कि वह मास्क ठीक से नाक के ऊपर लगाएं, गर्भगृह में प्रवेश नहीं होगा और एक दूरी बनाकर
ही दर्शन कर सकेंगे। धर्मस्थलों पर चलने वाले अन्न क्षेत्र भी शुरू होंगे, लेकिन छह फीट की दूरी रखना जरूरी होगा। सैनिटाइजर भी रहेगा, हाथ धोना अनिवार्य रहेगा। महाकाल परिसर के भी सभी मंदिर खुले सहायक प्रशासक प्रेम नारायण उदेनिया ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते महाकाल मंदिर के साथ-साथ मंदिर परिसर के सभी मंदिरों पर प्रशासन ने श्रद्धालुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया था, जिसे मंगलवार से हटा लिया गया। श्रद्धालु अब बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद मंदिर परिसर में बने सिद्धि विनायक, राधा कृष्ण, नवग्रह मंदिर व अन्य मंदिरों में पूजन-अर्चन और दर्शन का लाभ ले सकते हैं। अब एक बार फिर महाकाल मंदिर प्रांगण में रौनक दिखने लगी है। वहीं, मंदिर परिसर में घूमने व दर्शन के
दौरान सभी दर्शनार्थियों, कर्मचारियों, पुजारी, पुरोहितों को कोविड-19 के सभी सुरक्षा नियमों का पालन करना होगा। हालांकि तिलक लगाने और नाड़ा बांधने की मनाही है।
