अजाक्स संघ द्वारा शपथ विधि एवं नियुक्ति पत्र वितरण समारोह संपन्न,संविधान भगवान की तरह न्याय करता है: विधायक आशीष शर्मा

कन्नौद:मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ तहसील स्तरीय शपथ विधि एवं नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में कार्यक्रम की अध्यक्षता संभागीय अध्यक्ष हीरालाल सूर्यवंशी एवं मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक आशीष शर्मा ,बागली विधायक पहाड़ सिंह कन्नोजे के द्वारा बाबा भीमराव अंबेडकर के चित्रपट पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलन कर दयाराम मालवीय के द्वारा बाबा भीमराव अंबेडकर की वंदना गायन कर प्रस्तुति दी गई।
मेधावी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र द्वारा सम्मानित किया गया।
अजाक्स संघ के जिला अध्यक्ष कैलाश मालवीय के द्वारा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम ज्ञापन का वाचन कर अजाक्स संघ की मांगों को लेकर क्षेत्रीय विधायक आशीष शर्मा को सौंपा।
◼️कन्नौद शासकीय सिविल अस्पताल का नाम डॉ भीमराव अंबेडकर के नाम किया जाना
◼️शासकीय योजनाओं के लाभ के लिए सामान्य वर्ग की भांति आय की सीमा 8 लाख रुपये वार्षिक हो जिससे सभी वर्ग के बच्चों को लाभ मिल सके। वर्तमान में आय सीमा सामान्य वर्ग के लिए 8 लाख अनुसूचित जनजाति/ अनुसूचित जाति लिए 6 लाख,पिछड़ा वर्ग के लिए 3.5लाख होने से हमारे बच्चों को योजना का लाभ नही मिल पा रहा है। इसे इसी सत्र के लागू करने की मांग की है।
◼️ प्रमोशन में आरक्षण की लम्बित मांग का शीघ्रता से निराकरण विशेष कानून बनाकर किया जाना चाहिए जिससे न्यायालय के चक्कर न लगाना पड़े।
◼️ सतवास ,पानीगांव, हरणगाँव , कुसमानिया में छात्रवासों की मांग।
उक्त मुख्य मांगो को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया है।विधायक आशीष शर्मा ने कहां की संविधान भगवान की तरह न्याय करता है। विशिष्ट अतिथि एस एल सोलंकी कुलसचिव द्वारा अजाक्स संघ के उद्देश्य के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हुए कहा कि बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। बागली विधायक पहाड़ सिंह कन्नोजे ने कहां की अजाक्स संघ की मांगों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। अजाक्स संघ के देवास जिला अध्यक्ष कैलाश मालवीय, कार्यक्रम आयोजक बिंगलाल चौहान ब्लॉक अध्यक्ष, नंदलाल हरियाली तहसील अध्यक्ष के द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। गब्बीलाल हरियाले, रेखा पठारी, राधेश्याम मालवीय, शिवचरण अंगेरिया, पीरूलाल मालवीय, रमेश सिंघल, कु.सोनल कुशराम (राजस्व निरीक्षक), नारायण सिंह मालवीय, विक्रम सिंह मालवीय, सुभाष कौशल, देवी सिंह भार्गव, बाबूलाल मालवीय जेतपुरा, राजेश चौहान, दिलीप सिंह बारिया, महेंद्र सिंह परमार, बाबूलाल मालवीय, जगदीश मालवीय, श्रीमती उषा रावत( वन विभाग), रश्मि पांडेकर, सुनीता कचोली, महेश विरोलिया, रमेश चंद्र चनगेसिया, कैलाश वीरपरा, हेमराज गोखले, श्रीकिशन उएके, रेवाराम संतोष हरीयाले, आदि उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन मोहन भास्कर ने किया राम नारायण गोयल ने आभार व्यक्त किया।
चंचल भारतीय✍️

देवास – आज आई 185 लोगों की रिपोर्ट मे 26 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन, देवास दिनांक 14 सितम्बर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः-नावदा,टौंकखुर्द ,देवास ,महिला ,उम्र 36 वर्ष
2 पताः-गंगा नगर, देवास ,पुरूष ,उम्र 56 वर्ष
3 पताः-नई आबादी,देवास ,पुरूष ,उम्र 80 वर्ष
4 पताः-राजाराम नगर ,देवास ,महिला ,उम्र 45 वर्ष
5 पताः-सांसद कार्यालय,देवास ,पुरूष ,उम्र 50 वर्ष
6 पताः-महावीर नगर,देवास ,पुरूष ,उम्र 31 वर्ष
7 पताः-देवास ,पुरूष ,उम्र 35 वर्ष
8 पताः-देवास (सीएमएचओ कार्या.) ,पुरूष ,उम्र 61 वर्ष
9 पताः-गौरवा टौंकखुर्द ,देवास ,पुरूष ,उम्र 70 वर्ष
10 पताः-संगी टौंकखुर्द ,देवास ,पुरूष ,उम्र 40 वर्ष
11 पताः-हनुमान मंदिर ,देवास ,पुरूष ,उम्र 48 वर्ष
12 पताः-पुंजापुरा,बागली,देवास ,,महिला ,उम्र 60 वर्ष
13 पताः-बरोठा,देवास पुरूष ,उम्र 43 वर्ष
14 पताः-बरोठा,देवास पुरूष ,उम्र 70 वर्ष
15 पताः-सोनकच्छ,देवास पुरूष ,उम्र 70 वर्ष
16 पताः-सोनकच्छ,देवास पुरूष ,उम्र 47 वर्ष
17 पताः-गंर्धपुरी,,देवास ,,महिला ,उम्र 60 वर्ष
18 पताः-बरोठा,देवास पुरूष ,उम्र 52 वर्ष
19 पताः-सिरोल्या,देवास पुरूष ,उम्र 51 वर्ष
20 पताः-सिरोल्या,देवास ,महिला ,उम्र 48 वर्ष
21 पताः-एमजी रोड वार्ड-7 कन्नौद ,देवास ,महिला ,उम्र 55 वर्ष
22 पताः-बिहारी वार्ड कन्नौद ,देवास ,पुरूष ,उम्र 75 वर्ष
23 पताः-बिहारी वार्ड कन्नौद ,देवास ,पुरूष ,उम्र 62 वर्ष
24 पताः-खातेगांव,देवास ,पुरूष ,उम्र 40 वर्ष
25 पताः-खातेगांव,देवास ,पुरूष ,उम्र 55 वर्ष
26 पताः-कन्नौद,देवास ,पुरूष ,उम्र 60 वर्ष

◆ देवास जिले के निवासी कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) एक व्यक्ति कि एमवाय अस्पताल इन्दौर मे उपचार के दौरान मृत्यू होने की जानकारी प्राप्त होने पर आज बुलेटिन में जोड़ा गया।

1 – आज लिये गये सैम्‍पल- 183

2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 185

3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 26

4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 158

5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 1

6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 34236

7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 34001

8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 976

9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 32793

10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 9

11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 785

12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 173

13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0

14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219

15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 235

16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 18

17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 2.87

18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 80.43

19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.84

(डॉ एम.पी.शर्मा )

मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी ,जिला-देवास

देवास जिले की बागली उप जेल से फरार कैदियों की जांच हेतु कलेक्टर श्री शुक्ला ने जांच संस्थित गठित की

देवास। दिनांक 12 सितंबर को बागली उप जेल से 2 कैदी दीवार फांद कर फरार होने की घटना घटित हुई थी। उक्त घटना की दंडाधिकारी जांच हेतु कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री चंद्रमौली शुक्ला ने जांच संस्थित गठित की है। कलेक्टर श्री शुक्ला ने अनुविभागीय अधिकारी बागली श्री अरविंद चौहान को जांच प्रभारी बनाया है तथा उन्हें आदेशित किया है कि वह जांच की पूरी जानकारी 15 दिवस के अंदर प्रस्तुत करें।
कलेक्टर श्री शुक्ला ने आदेशित किया है कि घटना किन परिस्थितियों में घटित हुई। सुरक्षा संबंधी कमियां जिसके कारण घटना घटित हुई। घटना के लिए कौन-कौन अधिकारी व कर्मचारी उत्तरदाई है तथा घटना के रोके जाने के उपाय के बारे में जानकारी प्रतिवेदन बनाकर प्रस्तुत करें

हाईटेक कोविड कमाण्ड,कन्ट्रोल सेन्टर से जिले के कोरोना सक्रमित मरीजो की होगी अब निगरानी

कलेक्टर श्री चंन्द्रमौली शुक्ला ने हाईटेक कोविड कमाण्ड, सेन्टर के चिकित्सको की ली बैठक

सेन्टर से चिकित्सको ने वीडियो काल पर की मरीजो से बात कर स्वास्थ्य की ली जानकारी

देवास। जिला मुख्यालय पर कोरोना के प्रभावी नियंत्रण के लिए कोविड कमाण्ड, कन्ट्रोल सेन्टर स्थापित किया गया है। कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला और नगर निगम आयुक्त श्री विशालसिंह चौहान ने निरीक्षण कर बैठक ली। कोरोना संक्रमित होम आइसोलेशन मे मरीजों से स्वास्थ्य के बारे मे जानकारी ली गई एवं वर्तमान मे कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये गये।
बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एमपी शर्मा, सिविल सर्जन डाॅ.अतुुलकुमार बिडवई, कोविड19 जिला नोडल अधिकारी डाॅ. एस.एस.मालवीय, कोविड कमाण्ड, कन्ट्रोल सेन्टर नोडल अधिकारी डाॅ.एच.एस.राणा, जिला इपीडिमियोलाजिस्ट डाॅ. कर्तव्य कुमार तिवारी, सेन्टर मे ड्यूटीरत चिकित्सक व स्टाॅफ उपस्थित थे।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एमपी शर्मा ने बताया कि जिला मुख्यालय पर कोविड कमाण्ड,कन्ट्रोल सेन्टर 24× 7 संचालित रहेगा । इसके लिये आवश्यक चिकित्सक व स्टाॅफ की पृथक – पृथक शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है। कोविड कमाण्ड, कन्ट्रोल सेन्टर हेतु राज्य स्तर पर एकल ( कॉमन ) नंबर 1075 होगा । नागरिक द्वारा जिले के स्टेडी कोड (07272) तथा नंबर 1075 डायल करने पर कॉल सीधे जिला स्तरीय कोविड कमाण्ड,कन्ट्रोल सेन्टर पर कनेक्ट होगी । सेन्टर से होम आईसोलेटेड कोविड पॉजिटिव मरीज के पर्यवेक्षण हेतु , वीडियो कॉलिंग का प्रबंधन होगा, ऐसे कोविड पॉजिटिव मरीज जिन्हें होम आईसोलेशन में रखा गया है , को कोविड कमाण्ड,कन्ट्रोल सेन्टर में तैनात किये गये चिकित्सक के द्वारा एक दिन में दो बार वीडियो कॉल किया जायेगा । इसके लिये उपलब्ध कराये गये नंबर पर व्हाट्सअप इन्स्टाल कर ,वीडियो कॉलिंग सेवा उपयोग की जा सकेगी कोविड 19 मरीज से वीडियो कॉलिंग के माध्यम से बात कर कोविड कमाण्ड, कन्ट्रोल सेन्टर पर नियुक्त चिकित्सक उनकी चिकित्सकीय स्थिति की जानकारी प्राप्त करेंगे । उक्त मॉनिटरिंग हेतु सार्थक पोर्टल पर कोविड कमाण्ड, कन्ट्रोल सेन्टर जिले के समस्त होम आईसोलेटेड मरीजों की लाईन लिस्ट देखी जा सकेगी तथा प्रत्येक दिवस में 2 बार होम आईसोलेटेड मरीजों की चिकित्सकीय स्थिति संबंधित सूचकांकों की प्रविष्टिी पोर्टल पर की जा सकेगी । सेन्टर पर एक एम्बुलेंस रहेगी आवश्यता अनुसार तत्काल मरीज को अस्पताल मे भेजा जायेगा।
डाॅ.शर्मा ने बताया कि जिले मे संचालित फीवर क्लीनिक मे सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार ,सांस लेने में परेशानी जैसी समस्याओं से पीडित मरीजों की आर.ए.टी और आर.टी.पी.सी.आर. से जाॅच कि सुविधा प्रारंभ कर दी गई है। जिससे अब 10 से 20 मिनिट मे पाॅजिटिव या नेगेटिव का परीणाम मिल जायेगा। किसी भी व्यक्ति को सर्दी, खांसी, बुखार होने पर तत्काल फीवर क्लीनिक पर स्वास्थ्य जांच कराए। सभी व्यक्ति कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु प्रत्येक व्यक्ति मास्क का उपयोग करें। सोशल डिस्टेन्सींग का पालन करते हुए थोडे-थोडे समय में साबुन और सेनेटाइजर या साबून से हाथ साफ करें।

चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों के लिये आयोग के निर्देश,आपराधिक प्रकरणों का विवरण तीन बार प्रकाशित-प्रसारित कराना होगा

देवास 13 सितम्बर 2020/ भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के साथ ही उन्हें नामांकित करने वाले राजनीतिक दलों को आपराधिक प्रकरण यदि हैं, तो उसके संबंध में संबंधित प्रत्याशी और राजनीतिक दल को निर्वाचित प्रक्रिया के दौरान तीन बार समाचार-पत्र और टेलीविजन पर प्रकाशित-प्रसारित कराना होगा।

भारत निर्वाचन आयोग के उप सचिव श्री पवन दीवान ने बताया कि आयोग ने आपराधिक प्रकरणों के प्रचार के संबंध में संबंधित प्रत्याशी और रानजीतिक दल जो उन्हें चुनाव के लिये नामांकित करते हैं, उनके लिये अपने निर्देशों को और कारगर एवं सरल करने का निर्णय लिया है। आयोग सदैव इस नैतिक मापदण्ड पर जोर देते हुए चुनावी प्रजातंत्र की बेहतरी के लिये प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा उक्त संदर्भ में दिये गये निर्देशानुसार अभ्यर्थी और नामांकित करने वाले राजनैतिक दलों को आपराधिक प्रकरणों से संबंधित जानकारी का प्रथम प्रचार नाम वापसी की अंतिम तिथि के 4 दिन के अंदर, द्वितीय प्रचार नाम वापसी की अंतिम तिथि के 5 से 8 दिन के बीच और तृतीय प्रचार चुनाव प्रचार के 9वें दिन से अंतिम दिन के मध्य मतलब कि मतदान के 2 दिन पहले तक करवाना अनिवार्य होगा। इस टाइम लाइन से वोटरों को अपनी पसंद का उम्मीदवार चुनने के लिए सुविज्ञ तरीका प्राप्त होगा। आयोग के उप सचिव ने बताया कि ऐसे प्रत्याशी जो चुनाव लड़े बिना विजयी हुए हैं और इन्हें नामांकित करने वाले राजनीतिक दलों के प्रचार के संबंध में भी यह स्पष्ट किया जाता है कि उन्हें भी आपराधिक प्रकरणों यदि कोई है तो उसके संबंध में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी और उनके राजनीतिक दलों के लिए लागू प्रचार के निर्देशों के पालन करना पड़ेगा। आयोग द्वारा लिए हुए निर्णय अनुसार अभी तक इस विषय में जारी सभी फॉरमेट और निर्देश का सार संग्रह सभी हितग्राहियों की सुविधा के लिये प्रकाशित किया जा रहा है। इसके माध्यम से इस विषय पर वोटरों और अन्य हितग्राहियों में अधिक जागरूकता निर्माण में मदद मिलेगी। पूर्ववर्ती आपराधिक प्रकरण वाले चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी और उनको नामांकित करने वाले राजनीतिक दलों को इस संबंध में जारी समस्त निर्देशों का अनुपालन करना अनिवार्य है। यह संशोधित दिशा-निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जायेंगा प्रधानमंत्री का जन्म दिवस,17 सितम्बर मोदी जी के जन्मदिवस कार्यक्रम को लेकर जिला कार्यालय पर बैठक सम्पन्न

देवास। भाजपा कार्यालय पर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी के जन्मदिवस को लेकर आज एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिवस को 14 सितम्बर से 20 सितम्बर के मध्य सेवा सप्ताह के रूप में मनाने के कार्यक्रम तय किये गये तथा इन कार्यक्रमों को बुथ स्तर तक करने की योजना भी बनाई गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंडल अध्यक्ष ओम जोशी ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के आदेश व प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रत्येक बुथ पर हमें दिव्यांगों को उपकरण उपलब्ध कराना, सभी बस्तियों में फल वितरण करना, ब्लड डोनेट करना, वृक्षारोपण करना, स्वच्छता अभियान चलाना वाले कार्यक्रमों को लेकर दिशा निर्देश कार्यकर्ताओं को दिये गये। बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व जिला महामंत्री राजेश यादव ने मोदी जी के जन्मदिवस पर जिला मुख्यालय पर होने वाले 70 स्थानों पर स्वच्छता अभियान के कार्यक्रमों को सफल बनाने एवं शहर को स्वच्छ बनाये रखने के लिए जनता के बीच स्वच्छता का संदेश देने की बात कही।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, विशाल रघुवंशी, विजेन्द्रसिंह जनोईखेड़ी, अशोक जाट, जूबेर लाला, संतोष पंचौली, जुगनू गोस्वामी, कमल अहिरवार, श्रीमती विनित व्यास, श्रीमती राखी झालानी, कु. चेतना राठौर, राजेश यादव पार्षद, रामप्रसाद सूर्यवंशी, मनीष पनवार, इरफान अली, बाबु यादव, रूपेश वर्मा, राहुल दायमा, जितेन्द्र जायसवाल, विमल शर्मा, अजय पहाड़िया, राकेश ठक्कर, सावन राठौर, भरत व्यास, रोहित शर्मा, निलेश वर्मा, मनोज गर्ग, प्रभात कल्याणे, सोहन ठाकुर, प्रतीक सोलंकी, महेन्द्र ठाकुर, संजय राखे, जितेन्द्र जायसवाल, राजेश बारोड़, संतोष वर्मा, तनय चौधरी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन पूर्व नेता सत्तापक्ष मनीष सेन ने किया व आभार धर्मेन्द्रसिंह बैंस ने माना।
उक्त जानकारी भाजपा आईटी सेल प्रभारी प्रतीक जोशी ने दी।

बागली विधायक श्री पहाड़ सिंह कन्नौजे द्वारा सामाजिक न्याय व निःशक्त कल्याण विभाग के सौजन्य से दिव्यांग जनो को ट्राय साईकल व श्रवण यन्त्र,आदि आवश्यक मशीन वस्तु दी गई।

बागली विधायक श्री पहाड़ सिंह कन्नौजे द्वारा जनपद पंचायत बागली के सभागृह में सामाजिक न्याय व निःशक्त कल्याण विभाग के सौजन्य से दिव्यांग जनो को ट्राय साईकल व श्रवण यन्त्र,आदि आवश्यक मशीन वस्तु दी गई। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एस डी एम अरविंद चौहान, पदाधिकारी जन भाजपा नेता सूर्य प्रकाश गुप्ता अभय बड़ौला व्यापारी संघ अध्यक्ष कमल जी यादव युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष ईशान उपाध्याय नगर परिषद सीएमओ मुकेश चौबे बीएमओ मैडम विष्णु लता जी शरीफ पठान पत्रकार नाथू सिंह जी सेंधव विनय बोथरा मुकेश पाटीदार लखन दांगी आदि मौजूद थे

?उत्तम आचार्य बागली

देवास – आज आई 293 लोगों की रिपोर्ट मे 26 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन,देवास दिनांक 13 सितम्बर 2020,देवास

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः-बडीबरछा ,देवास ,महिला ,उम्र 17 वर्ष
2 पताः-बडीबरछा ,देवास ,महिला ,उम्र 58 वर्ष
3 पताः-गाॅधी चैक,बागली, देवास ,पुरूष ,उम्र 80 वर्ष
4 पताः-सोनकच्छ ,देवास ,महिला ,उम्र 42 वर्ष
5 पताः-हनुमान मंदिर सुकल्या,देवास ,पुरूष ,उम्र 56 वर्ष
6 पताः-भौरासा,देवास ,पुरूष ,उम्र 24 वर्ष
7 पताः-बरोठा ,देवास ,महिला ,उम्र 55 वर्ष
8 पताः-बरोठा ,देवास ,पुरूष ,उम्र 57 वर्ष
9 पताः-बरखेडा ,देवास ,पुरूष ,उम्र 55 वर्ष
10 पताः-जयश्री नगर ,देवास ,,महिला ,उम्र 28 वर्ष
11 पताः-जयश्री नगर ,देवास ,,महिला ,उम्र 56 वर्ष
12 पताः-पाल्या ,देवास ,,महिला ,उम्र 65 वर्ष
13 पताः-पाल्या ,देवास ,,महिला ,उम्र 35 वर्ष
14 पताः-आवास नगर,देवास पुरूष ,उम्र 56 वर्ष
15 पताः-मुखर्जी नगर,देवास पुरूष ,उम्र 28 वर्ष
16 पताः-मिश्रीलाल नगर,देवास पुरूष ,उम्र 35 वर्ष
17 पताः-भैरूगढ ,देवास पुरूष ,उम्र 75 वर्ष
18 पताः-देवास ,,महिला ,उम्र 55 वर्ष
19 पताः-आवास नगर,देवास पुरूष ,उम्र 26 वर्ष
20 पताः-कालानी बाग,देवास पुरूष ,उम्र 48 वर्ष
21 पताः-जंगीपुरे,देवास पुरूष ,उम्र 30 वर्ष
22 पताः-मोती बंगला,देवास ,महिला ,उम्र 20 वर्ष
23 पताः-अमौना ,देवास ,पुरूष ,उम्र 23 वर्ष
24 पताः-गोतम नगर ,देवास ,पुरूष ,उम्र 44 वर्ष
25 पताः-स्टेशन रोड गायत्री मंदिर ,देवास ,पुरूष ,उम्र 80 वर्ष
26 पताः-चामुण्डापुरी ,देवास ,पुरूष ,उम्र 31 वर्ष

  • 1 – आज लिये गये सैम्‍पल- 181
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 293
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 26
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 266
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 34053
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 33816
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 950
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 32635
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 0
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 776
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 157
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 237
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 17
  • 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 2.81
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 81.68
  • 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.79

(डॉ एम.पी.शर्मा )
मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी
जिला-देवास

BY EXPENSIVE MIND…..?

https://www.expensiveminds.com/chanakya-and-the-border-2/hindi/

गरीबों की पुकार, सुनो जरा सरकार लाईट एण्ड साऊड एवं टेंट एण्ड गार्डन एसोसिएशन ने दिया विधायक कन्नौजे को ज्ञापन

देवास। हाटपीपल्या लाईट एण्ड साऊड तथा टेंट एण्ड गार्डन एसोसिएशन ने गरीबों की पुुकार, सुनो जरा सरकार का नारा लगाते हुए विधायक पहाड़सिंह कन्नौजे को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया गया कि हाटपीपल्या एवं बागली तहसील लाईट एण्ड साउंड, टेण्ट एण्ड गार्डन एसोसिएशन के सदस्य मार्च माह से कोविड 19 कोरोना महामारी की वजह से अपना जीवन यापन करने में असमर्थ हो गए है एवं आर्थिक तंगी से जूझ रहे है। इस व्यवसाय के अलावा हमारे पास आय का कोई दूसरा स्त्रोत नहीं है। शादी विवाह, सामाजिक एवं प्रशासनिक कार्यक्रम बंद होने की वजह से लाईट एवं साउंड, टेण्ट एण्ड गार्डन का कार्य करने वाले सभी लोगों की आर्थिक स्थिति बद से बदतर हो गई है। कई लोगों पर कर्ज हो गया है तथा कई सदस्यो की हालत इतनी खराब हो गई है कि उन्हें दो वक्त की रोटी जुटाना भी मुश्किल हो रहा है। एसोसिएशनों ने मांग की है कि हमारे सदस्यों को 50 हजार रू अनुदान प्रदान किया जाए तथा धार्मिक, सामाजिक, प्रशासनिक आयोजनों में लाईट साउंड एवं टेंट लगवाने की अनुमति प्रदान की जाए। श्री जादौन ने बताया कि इससे पूर्व 25 अगस्त को मुख्यमंत्री के नाम भी ज्ञापन दिया गया था लेकिन अभी तक इस ओर कोई कार्यवाही नहीं की गई। इस अवसर पर लाईट एसोसिएशन अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह जादौन , उपाध्यक्ष लोकेन्द्र काग, केदार पाटीदार, टेण्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष ओम पाटीदार, उपाध्यक्ष ईरेस उपाध्याय, बाबूलाल प्रजापत,महेन्द्र गोस्वामी, ओमप्रकाश पाटीदार, योगेश भारती, ललित हम्मड़, पवन बछानिया आदि सदस्य उपस्थित थे।

मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ कन्नौद ने पत्रकारों का किया सम्मान

कन्नौद :- अम्बेडकर भवन मे अजाक्स संघ देवास जिलाध्यक्ष कैलाश मालवीय,मीडियाकर्मी चंचल भारतीय के द्वारा बाबा भीमराव अंबेडकर साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। म.प्र.अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ कन्नौद के पदाधिकारियों ने पत्रकार मीडियाकर्मी का पुष्प मालाओ से स्वागत कर उपहार स्वरूप डायरी व कलम भेट कर देश के चौथे स्तंभ आवाम की आवाज को न्याय दिलाने में पत्रकारिता जगत की सराहनीय भूमिका रहती है। अजाक्स संघ के रेवाराम हरियाले, रामनारायण गोयल , हेमराज गोखले ,मोहन भास्कर , सन्तोष हरियाले , बिगलाल चौहान, तहसील अध्यक्ष नन्दलाल हरियाले ने स्वागत भाषण दिया।श्रमजीवी पत्रकार संघ के वरिष्ठ पत्रकार महेश साहू ने समाज एव जनहित के कार्यो मे पत्रकार संगठन की ओर से सहयोग देने की बात कही सम्मान समारोह में वरिष्ठ पत्रकार रमेशचंद्र डाबी, कमल गर्ग, श्रीकांत पुरोहित, विनोद भूतड़ा, चंचल भारतीय, संजय नरेड़ी, संजय शर्मा, आशिक माचिया, शैलेंद्र पांचाल, भारत शर्मा, अतुल गुप्ता, महबूब खान,आशीष वर्मा, सम्मान समारोह में उपस्थित थे।

चंचल भारतीय✍️