देवास – आज आई 184 लोगों की रिपोर्ट मे 26 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन,देवास दिनांक 12 सितम्बर 2020

आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः-विकास नगर ,देवास ,महिला ,उम्र 26 वर्ष
2 पताः-विकास नगर ,देवास ,पुरूष ,उम्र 62 वर्ष
3 पताः-विकास नगर ,देवास ,महिला ,उम्र 19 वर्ष
4 पताः-विकास नगर ,देवास ,महिला ,उम्र 50 वर्ष
5 पताः-कालानी नगर देवास ,पुरूष ,उम्र 61 वर्ष
6 पताः-सुकल्या,देवास ,,महिला ,उम्र 45 वर्ष
7 पताः-सुकल्या,देवास ,पुरूष ,उम्र 32 वर्ष
8 पताः-सुकल्या,देवास ,पुरूष ,उम्र 62 वर्ष
9 पताः-सुकल्या,देवास ,पुरूष ,उम्र 85 वर्ष
10 पताः-धर्मशाला के पास सुकल्या,देवास,पुरूष ,उम्र 75 वर्ष
11 पताः-सुकल्या,देवास ,पुरूष ,उम्र 45 वर्ष
12 पताः-सुकल्या,देवास ,पुरूष ,उम्र 58 वर्ष
13 पताः-सुकल्या,देवास ,,महिला ,उम्र 24 वर्ष
14 पताः-सुकल्या,देवास ,,महिला ,उम्र 38 वर्ष
15 पताः-शिखरजी धाम ,देवास ,,महिला ,उम्र 21 वर्ष
16 पताः-पिपलोदा,देवास पुरूष ,उम्र 54 वर्ष
17 पताः-मिश्री नगर ,देवास पुरूष ,उम्र 30 वर्ष
18 पताः-द्रोपती नगर बीएनपी0 ,देवास ,,महिला ,उम्र 15 वर्ष
19 पताः-विश्राम बाग,देवास ,,महिला ,उम्र 67 वर्ष
20 पताः-देवली ,देवास ,पुरूष ,उम्र 55 वर्ष
21 पताः-अमोना ,देवास ,महिला ,उम्र 81 वर्ष
22 पताः-गायत्री नगर ,देवास ,महिला ,उम्र 23 वर्ष
23 पताः-मौहसीनपुरा,देवास ,महिला ,उम्र 20 वर्ष
24 पताः-महावीर नगर ,देवास ,पुरूष ,उम्र 60 वर्ष
25 पताः-महावीर नगर ,देवास ,महिला ,उम्र 54 वर्ष
26 पताः-महावीर नगर ,देवास ,पुरूष ,उम्र 23 वर्ष

  • 1 – आज लिये गये सैम्‍पल 302
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या 184
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या 26
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 157
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या 33872
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या 33523
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या 924
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 32369
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 39
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 776
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या 131
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’ 349
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या 17
  • 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे) 2.76
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे) 83.98
  • 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे) 1.84
                                                     (डॉ एम.पी.शर्मा )  
                                मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी   
                                                  जिला-देवास

कर्ज में डूबे किसान ने बर्बाद फसल को देख कीटनाशक पीकर आत्महत्या की थी,खातेगांव विधानसभा क्षेत्र कांग्रेसियों ने परिजनों की सहायता के लिए जुटाई जा रही है धनराशि

कन्नौद:- खातेगांव विधानसभा क्षेत्र के किसान ग्राम पिपलिया नानकर के 56 वर्षीय किसान लक्ष्मण पिता गजराज सिंह चौहान ने रविवार सुबह 9:30 बजे अपने खेत में कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली थी। पीड़ित किसान परिवार को आर्थिक सहायता पहुचाने हेतु मध्यप्रदेश कांग्रेस के महामंत्री पूर्व विधायक कैलाश कुंडल के आव्हान पर युवक कांग्रेस के साथियों द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नगर कंन्नौद में बस स्टैंड एवं मुख्य बाजार से होते हुए नगर पंचायत चौराहा तक सभी दुकानदारों से आर्थिक मदद मांगी गई जिसमें लोगो ने सहयोग देकर युवक कांग्रेस के साथियों का उत्साहवर्धन किया 15 सितंबर तक नगर में एवं ग्रामीण क्षेत्रो में सहयोग राशि एकत्रित की जाएगी आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कैलाश जी कुंडल,फ़ारूक़ भाई केलेवाले,आशीष अग्रवाल,राजेश टुवानी,राजाराम चोखार,धर्मेंद्र सोलंकी,संतोष पंडा,देवेंद्र बाथरे,अशोक वर्मा,आमीन ताज,अंतिम हरु श्रोत्रिय,उस्मान मंसूरी,आशीष वर्मा,दीपक सांवले,नईम मंसूरी,रफीक खिलोरिया,श्रेयस भारतीय,मुकेश मीणा, आधिकारिक जन उपस्थित थे।

चंचल भारतीय✍️

महेश कटारा अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के मीडिया प्रभारी नियुक्त

कांटा फोड़।अखिल भारतीय महासभा के अध्यक्ष पंडित राधेश्याम जी शर्मा द्वारा एवं पंडित राजेश जी तिवारी की सहमति से पंडित महेश कटारा को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का संपूर्ण ग्रामीण क्षेत्र का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।इनकी नियुक्ति पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष महेश दुबे, उद्योगपति शैलेश होलानी, श्रीनिवास तिवारी, सत्यनारायण तिवारी, बृज मोहन तिवारी, मुकेश राठौर, संतोष तिवारी, हरीश जोशी , हरिओम तिवारी, द्वारका शर्मा ,पवन उपाध्यक्ष,बालकृष्ण शर्मा, सोहन राठौर,शंकर गोमलाडू आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।

? बालकृष्ण शर्मा काटाफोड़

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मध्यभारत प्रांत मे सावन कौशल विभाग संयोजक एवं विधान अग्रवाल जिला संयोजक मनोनीत

देवास। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मध्यभारत प्रांत के प्रांत कार्यालय भोपाल में दो दिवसीय प्रांत कार्यसमिति बैठक सम्पन्न हुई। नगरमंत्री राजवर्धन यादव ने बताया कि बैठक में कार्यकर्ताओं को नवीन दायित्व प्रदान किए गए। जिसके अंतर्गत देवास विभाग संयोजक सावन कौशल एवं देवास जिला संयोजक विधान अग्रवाल को मनोनीत किया गया। कौशल एवं अग्रवाल के मनोनयन पर कार्यकर्ताओं ने उज्जवल एवं सफल भविष्य की कामना की।

वेबेक्‍स एप्‍प के माध्‍यम से जिला शाजापुर अभियोजन मीडिया सेल द्वारा प्रशिक्षण दिया गया

शाजापुर। वर्तमान समय में कोविड 19 के चलते वीडियो कांफ्रेंस के माध्‍यम से प्रशिक्षण / मीटिंग अभियोजन विभाग में आयोजित किये जा रहे हैं। जिला शाजापुर के सभी अभियोजन अधिकारियों व कर्मचारियों को वेबेक्‍स एप्‍प के माध्‍यम से अभियोजन मीडिया सेल द्वारा प्रशिक्षण आयोजित कर आज दिनांक 11.09.2020 को सिस्‍को वेबेक्‍स एप्‍प के माध्‍यम से प्रशिक्षण दिया गया।
उक्‍त प्रशिक्षण कार्यक्रम सुश्री प्रेमलता सोलंकी उपसंचालक अभियोजन जिला शाजापुर की अध्‍यक्षता में संपन्‍न हुआ। उक्‍त प्रशिक्षण में श्री देवेंद्र कुमार मीना, डीपीओ जिला शाजापुर द्वारा इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी का स्वागत करते हुए आयोजित प्रशिक्षण की रूपरेखा के संबंध में सभी को अवगत कराया गया।
उक्‍त प्रशिक्षण में अभियोजन मीडिया सेल के जिला मीडिया प्रभारी सचिन रायकवार एडीपीओ शाजापुर, श्री संजय मोरे अति. डीपीओ शुजालपुर, श्री रमेश सोलंकी अति. डीपीओ शाजापुर व श्री उनिल धाकड सहायक ग्रेड-3 शाजापुर द्वारा सभी को प्रशिक्षण दिया गया। उक्‍त प्रशिक्षण में सभी को यह बताया गया कि, अभियोजन विभाग के कार्यों का प्रकाशन मीडिया में किस प्रकार बेहतर व सुचारू रूप से कराया जावे। मीडिया सेल द्वारा जारी प्रेस नोट बनाते समय किन साव‍धानियों का ध्‍यान रखा जावें। किस प्रकार संक्षिप्‍त व सारगर्भित प्रेस नोट तैयार की जाती है, सूचना का संकलन किस प्रकार किया जाता है , आदि के संबंध में भी प्रशिक्षण दिया गया। सभी को सोशल मिडिया के प्‍लेटफार्म की उपयोगिता के संबंध में भी बताया गया। प्रेस नोट तैयार करने में आने वाली कठिनाईयों के संबंध में पूछे गये प्रश्‍नों के संतुष्टिजनक जवाब भी दिये गये।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन श्री सचिन रायकवार एडीपीओ, जिला शाजापुर द्वारा किया गया। श्री रमेश सोलंकी अति. डीपीओ शाजापुर द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी सहभागियों का आभार व्‍यक्‍त किया गया । उक्‍त प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला शाजापुर के समस्‍त अभियोजन अधिकारीयो एवं कर्मचारीगण द्वारा सिस्‍को वेबेक्‍स एप्‍प के माध्‍यम से उपस्थित होकर उक्‍त प्रशिक्षण प्राप्‍त किया गया।

देवास सराफा व्यापारी अपना प्रतिष्ठान सुबह 11 से शाम 7 बजे तक खुला रखेगे और रविवार को अपना प्रतिष्ठान पूर्णतः बंद रखेगे ।

देवास। बढ़ते कोरोना संक्रमण देखते हुए सराफा व्यापारी एसोसिएशन ने यह निर्णय लिया गया है कि सराफा व्यापारी अपना प्रतिष्ठान सुबह 11 से शाम 7 बजे तक खुला रखेगे और रविवार को अपना प्रतिष्ठान पूर्णतः बंद रखेगे ।

मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनावों के लिये कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली अधिकृत सूची जारी

मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनावों के लिये 15 सीट पर कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली अधिकृत सूची जारी हो गयी है

प्री-मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट कम मीन्स छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत ऑन लाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर

देवास 11 सितम्बर 2020/ सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग श्रीमती सपना खर्ते ने बताया कि अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक सत्र 2020-21 में दी जाने वाली प्री-मैट्रिक पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट कम मीन्स छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत नवीन एवं नवीनीकरण छात्रवृत्ति प्रकरणों के लिये विद्यार्थियों द्वारा ऑन लाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2020 है। तथा शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा विद्यार्थियों से प्राप्त ऑन लाईन आवेदनों को अगले चरण के लिये ऑन लाईन अग्रेषित करने हेतु 15 नवंम्बर 2020 निर्धारित है। विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लिए भारत सरकार के National Scholarship Portal,

https://scholarships.gov.in/

से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग देवास द्वारा समस्त शासकीय/अशासकीय शिक्षण संस्थाओं से अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों के प्री-मैट्रिक पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट कम मीन्स छात्रवृत्ति आवेदनों को समयावधि में प्राप्त कर अग्रेषित करने की कार्यवाही करने एवं इस संबंध में अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों को भी अवगत कराने की अपील की है।

बढ़ते कोरोना संक्रमण को मददेनजर रखते हुए किराना व्यापारी एसोसिएशन ने लिया बड़ा फैसला,प्रत्येक रविवार को बंद रहेगी देवास शहर की समस्त किराना दुकान

देवास| कोरोना संक्रमण की बढ़ती हुई सख्या कौ मददेनजर रखते हुए सभी किराना व्यापारी की आपसी सहमती से यह निर्णंय लीया गया है कि देवास सिटी की समस्त किराना व्यापारी एेसोसीएशन की दुकान बढ़ते संक्रमण के कारण प्रत्येक रविवार को बंद रहेगी |

किराना व्यापारी एसोसिएशन द्वारा यह जानकारी की सूचना सोशल मीडिया पर जारी कर जनता तक पहुंचाई जा रही है जिससे जनता को जानकारी मिल सके कि अब शहर में प्रति रविवार किराना दुकाने बंद रहेगी

इंदौर में जारी कोरोना कहर , मिले 326 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज

गुरुवार को आई मेडिकल रिपोर्ट में 326 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। उसे मिलाकर कुल पॉजिटिव 16 हजार 090 हो गए है, वही एक्टिव मरीज भी रेकॉर्ड 4555 तक पहुच गए।

https://www.expensiveminds.com/india-china-de-escalate/hindi/