देवास। जिला विधिक सहायता अधिकारी सुश्री शक्ति रावत ने बताया कि म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री योगेश कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री शमरोज खान के निर्देशन एवं सामाजिक संस्था श्री जी बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं सेवा समिति के समन्वय से आज 21 अगस्त को ’’पन्च-ज’’ अभियान के अंतर्गत कोविड-19 की गाईडलाईन का पालन करते हुए कैलादेवी मंदिर देवास के प्रांगण में हरतालिका तीज के पावन पर्व पर मंदिर प्रांगण में मौजूद महिलाओं को तुलसी के पौधे वितरित किए जाकर पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास के श्री हरिकिशोर शर्मा, श्री आकाश पटेल एवं श्री जी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सेवा समिति के श्री घनश्याम मोदी, सुश्री रूकमणी परमार एवं महिलाएं उपस्थित रही।
Category: मध्य प्रदेश
पुलिस प्रशासन द्वारा लॉक डाउन में निरंतर सेवा कार्यो में लगे कोरोना यौद्धाओं का सम्मान नवागत नगर पुलिस अधीक्षक विवेकसिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में हुआ
देवास। पुलिस प्रशासन द्वारा थाना कोतवाली में नवागत नगर पुलिस अधीक्षक विवेकसिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में कार्र्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लॉक डाउन के प्रारंभ से जनहित में निरंतर सेवा कार्यो एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग करने वाले नगर ग्राम रक्षा समिति के सदस्य कोरोना यौद्धाओं को श्री चौहान द्वारा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही कोरोना संक्रमण के चलते आगामी त्यौहारों पर लोगों को जागरूक करने को कहा गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी उमरावसिंह, पुलिस स्टाफ एवं नगर ग्राम रक्षा समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे। उक्त जानकारी संयोजक अनिलसिंह बैस ने दी।
देवास – आज आई 343 लोगों की रिपोर्ट मे 8 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव
◆ आज प्राप्त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-
- 1 – आज लिये गये सैम्पल 204
- 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या 343
- 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या 8
- 4 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या 580
- 5 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 14
- 6 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 479
- 7 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्टीव मरीजो की संख्या 86
- 8 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्यु संख्या 15
जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे) 2.23
जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे) 82.59
जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे) 2.59
(डॉ एम.पी.शर्मा )
मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी
जिला-देवास
नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा गांधी चौराहे पर मनाई गई राजीव गांधी की जयंती
काटाफोड़ गुरुवार को नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा गांधी चौराहे पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम होलानी के मुख्य आतिथ्य मे राजीव गांधी जयंती मनाई गई। राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम होलानी ने कहा कि राजीव गांधी जी जब देश के प्रधानमंत्री थे तब उन्होंने गरीबों के लिए अनेकों योजनाएं संचालित की। होलानी ने कहा कि राजीव गांधी संचार क्रांति के जनक के रूप मे पहचाने जाते है। होलानी ने अपने संबोधन मे कांग्रेसियों से एकजुट होकर काम करने की बात कही। कार्यक्रम को नगर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी, राजेश होलानी, ब्लाक अध्यक्ष राजाराम यादव , निर्मल पुरोहित, रामेश्वर शर्मा ने संबोधित करते हुए राजीव गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मुकेश राठौर , गणपति शर्मा, गुरमीत भाटिया, डा नंदकिशोर शर्मा कैलाश अमोदिया किरणरत्ना पारखी सुरेश पटेल, महेश बराया, शिव परमार, ललित सोनी आदि उपस्थित थेथे
? बालकृष्ण शर्मा काटाफोड़
अभियोजन विभाग की पुस्तक ‘’पॉक्सो एक्ट – अन्वेषण एवं विचारण’’ का हुआ विमोचन म.प्र. लोक अभियोजन द्वारा दिनांक 20.08.2020 को राजधानी भोपाल में पुस्तक विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
म.प्र. सरकार बालकों के विरूद्ध हो रहे लैंगिक शोषण के अपराधियों को नहीं बख्शेंगी – डॉ. नरोत्त्म गृहमंत्री
अभियोजन विभाग की पुस्तक ‘’पॉक्सो एक्ट – अन्वेषण एवं विचारण’’ का हुआ विमोचन
म.प्र. लोक अभियोजन द्वारा दिनांक 20.08.2020 को राजधानी भोपाल में पुस्तक विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिला मीडिया प्रभारी सचिन रायकवार एडीपीओ शाजापुर ने बताया कि, कार्यक्रम में ‘’पॉक्सो एक्ट – अनुसंधान एवं विचारण’’ विषय पर लिखी गई पुस्तक का विमोचन माननीय गृहमंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा जी द्वारा किया गया। यह पुस्तक श्री पुरूषोत्तम शर्मा महानिदेशक/संचालक लोक अभियोजन म.प्र. एवं सुश्री सीमा शर्मा म.प्र. राज्य समन्वयक पॉक्सो एक्ट/ एडीपीओ रतलाम द्वारा लेख की गई है। कार्यक्रम में म.प्र. राज्य के माननीय गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा जी मुख्य अतिथि एवं आदरणीय अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह विभाग म.प्र. शासन डॉ. राजेश कुमार राजोरा, विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा उन्हीं के शुभ हाथों द्वारा पुस्तक का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में म.प्र. लोक अभियोजन के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन सुश्री मौसमी तिवारी प्रमुख जनसंपर्क अधिकारी लोक अभियोजन, एवं सुश्री सीमा शर्मा राज्य समन्वयक पॉक्सो एक्ट मध्यप्रदेश द्वारा किया गया, इस अवसर पर सुश्री तिवारी ने बताया कि अधिनियम के अनुसंधान एवं अभियोजन की संपूर्ण प्रक्रिया को समाहित कर लॉकडाउन के दौरान लेखक द्वय द्वारा यह पुस्तक समस्त विधि जगत को एक नई दिशा व चेतना प्रदान करेगी।
कार्यक्रम के उदघाटन सत्र में अतिथियों का स्वागत श्री पुरूषोत्तम शर्मा महानिदेशक/संचालक लोक अभियोजन म.प्र., सुश्री मौसमी तिवारी प्रमुख जनसंपर्क अधिकारी लोक अभियोजन एवं सुश्री सीमा शर्मा राज्य समन्वयक पॉक्सो एक्ट मध्यप्रदेश द्वारा किया गया ।
पुस्तक का विमोचन करते हुए मुख्य अतिथि माननीय गृहमंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा जी द्वारा इस पुस्तक को लिखने के लिए श्री पुरूषोत्तम शर्मा जी एवं सुश्री सीमा शर्मा को बधाई दी गई, साथ ही उन्होंने लॉकडाउन के कठिन समय में ऐसे संवेदनशील विषय पर पुस्तक लेखन का कार्य करने के लिए श्री पुरूषोत्तम शर्मा की प्रशंसा की। पुस्तक के विषय में उन्होंने कहां कि इस पुस्तक से मध्य प्रदेश ही नहीं वरन् संपूर्ण भारत देश को लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर उन्होने कहां कि म.प्र. सरकार नौनिहालों के विरूद्ध हो रहे किसी भी प्रकार के लैंगिक शोषण को बर्दाश्त नही करेगी और ऐसे घृणित अपराधों को करने वाले अपराधियों को कडी से कडी सजा दिलाने हेतु म.प्र. सरकार प्रतिबद्ध है। स्वयं को गोरान्वित महसूस करते हुए माननीय गृहमंत्री जी ने कहां कि मैं एक ऐसे विभाग का पालक मंत्री हूं जो मानवता के विरूद्ध हो रहे सबसे घृणित अपराधों के विरूद्ध अपनी पूरी क्षमता और उर्जा के साथ प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहा है। एक ऐसा विभाग जिसका नाम संपूर्ण भारत में बालकों के विरूद्ध लैंगिक शोषण के अपराधों में सर्वाधिक फांसी की सजा कराने के लिए ‘’ वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन ‘’ में दर्ज किया गया है। साथ उन्होंने म.प्र. लोक अभियोजन विभाग को और अधिक मजबूत और सुदृढ करने हेतु आश्वस्त किया।
”बच्चे देश का भविष्य है उनकी सुरक्षा और उनका विकास ही सरकार और समाज दोनों की जिम्मेदारी – डॉ. राजेश कुमार राजोरा”
इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव, म.प्र. गृह विभाग डॉ. राजेश कुमार राजोरा ने कहां कि बच्चे हमारे देश का भविष्य है इसलिए उनकी सुरक्षा और विकास सरकार और समाज दोनेां की जिम्मेदारी है। उन्होंने लॉकडाउन के समय में यह पुस्तक लिखे जाने पर प्रशंसा व्यक्त करते हुए श्री पुरूषोत्तम शर्मा जी एवं सुश्री सीमा शर्मा जी को बधाई दी और कहां कि निश्चित ही यह पुस्तक प्रदेश और देश के कई अभियोजकों, वकीलों के साथ ही आम आदमी के लिए भी बेहद उपयोगी साबित होगी।
”लैंगिक उत्पीडन के शिकार अबोध बालक-बालिकाओं को समर्पित करता हूं यह पुस्तक- श्री पुरूषोत्तम शर्मा”
श्री पुरूषोत्तम शर्मा महानिदेशक/संचालक लोक अभियोजन म.प्र. ने ‘’पाक्सो एक्ट – अनुसंधान एवं विचारण ‘’ पुस्तक के विषय में बताते हुए कहां कि बच्चों पर हो रहे लैंगिक अत्याचारों की घटनाएं मुझे कचोट रही थी और यही इस पुस्तक को मूर्त रूप देने की प्रेरणा बनी। इस अवसर मैं हमारी राज्य समन्वयक पॉक्सो एक्ट/ एडीपीओ सुश्री सीमा शर्मा को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने लॉकडाउन के समय में अपनी पूरी निष्ठा से पुस्तक में मेरा सहयोग किया।
श्री शर्मा ने यह भी बताया कि मैं यह पुस्तक दो महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित है। प्रथम बच्चों के विरूद्ध होने वाले लैंगिक अपराधों के संबंध में विधिक प्रावधानों, प्रक्रिया और उनके अनुपालन के संबंध में उल्लेख करता है तथा द्वितीय, अन्वेषण और विचारण के लिए एक संक्षिप्त मार्गदर्शिका उपलब्ध कराने से संबंधित है। साथ ही यह पुस्तक कई अध्यायों मे विभाजित है जिसमें कुछ अध्याय अन्वेषण एजेंसी के लिए उपयोगी है, एक अध्याय चिकित्सक समुदाय के लिए, कुछ अध्याय चिकित्सक बालकों के कल्याण और काउंसलिंग संस्थाओं के लिए और कुछ अध्याय अभियोजक अधिकारियों के लिए उपयोगी रहेंगे।
इस पुस्तक में सुश्री सीमा शर्मा के अभियोजन संचालन के ज्ञान तथा कौशल का सार तथा अपने पुलिस करियर के समस्त अनुसंधान अनुभव के सार तथा माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं माननीय उच्च न्यायालय के न्याय निर्णय एवं अन्य केस स्टडी के माध्यम से यह पुस्तक लिखने का प्रयास किया गया है।
बालकों के प्रति बढते लैंगिक शोषण के अपराधों पर चिंतित होते हुए श्री शर्मा ने कहां कि ऐसे अपराधियों को कडी से कडी सजा कराने की आवश्यकता है और ऐसे अपराधों में सजा का प्रतिशत भी बढाने की जरूरत है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए मेरे द्वारा सुश्री सीमा शर्मा एडीपीओ को म.प्र. राज्य समन्वयक पॉक्सो एक्ट नियुक्त किया गया है। जिनके कुशल नेतृत्व में ऐसे अपराधों में कडी से कडी सजा कराई जा कर सजा का प्रतिशत बढाया जा सकेगा।
अंत में श्री पुरूषोत्तम शर्मा द्वारा यह पुस्तक लैंगिक उत्पीडन के शिकार अबोध बालक-बालिकाओं को समर्पित की गई
सुश्री सीमा शर्मा द्वारा पुस्तक लेखन हेतु प्रेरणा एवं मार्गदर्शन हेतु माननीय संचालक श्री पुरूषोत्तम शर्मा जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पॉक्सो से संबंधित समस्त बातों पर उचित समीक्षा उपरांत सभी पहलूओं को समाहित करने का प्रयास किया है। आशा है कि सुधि पाठकगण इसे पसंद करेंगे व भवविष्य में हम और अच्छा लिख सके इस हेतु प्रेरित करेंगे।
पुस्तक विमोचन के कार्यक्रम के अवसर पर जिला अभियोजन अधिकारी भोपाल श्री राजेन्द्र उपाध्याय, सहायक संचालक श्री अमित शुक्ला, श्री उदयभान रघुवंशी, श्री लोकेन्द्र द्विवेदी, मीडिया सेल प्रभारी भोपाल श्री मनोज त्रिपाठी एडीपीओ श्री बिहारी सिंह बघेल प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।
कार्यक्रम के अंत में सुश्री मौसमी तिवारी प्रमुख जनसंपर्क अधिकारी लोक अभियोजन द्वारा सभी अतिथियों, अधिकारियों एवं उपस्थित पत्रकारों का आभार प्रकट किया गया।
पंचायत सचिवों ने पकड़ी आंदोलन की राह, बरसों से लंबित मांगो के निराकरण को लेकर सौंपा ज्ञापन
देवास। मप्र पंचायत सचिव संगठन के प्रांताध्यक्ष दिनेश शर्मा के आव्हान पर पूरे प्रदेश में प्रदेश के पंचायत सचिव अपनी लंबित मांगों के निराकरण की मांग को लेकर 20 एवं 21 अगस्त को सामुहिक अवकाश पर रहकर 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सांसद महेन्द्रसिंह सोलंकी, मप्र शासन के पूर्वमंत्री दीपक जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल, विधायक गायत्रीराजे पवार, पूर्व विधायक मनोज चौधरी, कलेक्टर को प्रदेश के मुख्यमंत्री, पंचायत मंत्री एवं प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास के नाम संगठन जिलाध्यक्ष आनंदसिंह ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश सेन, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मेन्द्र जोशी एवं देवास, कन्नौद, टोंकखुर्द, सोनकच्छ, बागली, खातेगांव ब्लाक के अध्यक्षों के नेतृत्व में सौंपा गया।
ज्ञापन में श्री ठाकुर ने बताया कि प्रदेश के 23 हजार पंचायत सचिव को जिला संवर्ग से राज्य संवर्ग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में संविलियन किया जावें। पंचायत सचिवो के लिये 1/4/2018 से लागू किये गये छठवें वेतनमान में सेवाकाल की गणना 2008 के बजाये, नियुक्ति दिनांक से की जाकर छठवें वेतनमान का निर्धारण पुन: शुद्ध रूप से किया जावें। प्रदेश के पंचायत सचिवों को 7 वे वेंतनमान का लाभ अध्यापक संवर्ग और अन्य संवर्गो को दिये गये दिनांक से स्वीकृत कर एरीयर सहित लागुकर भुगतान किया जावें। प्रदेश के अनुकंपा आश्रितो की नियुक्ति में सरकार के निर्णय व निर्देश के बगैर लागु की जा रही कम्प्युटर डिप्लोमा, रोस्टर, आमेलन की शर्र्तो को हटाकर दिवंगत सचिव के जाति संवर्ग में ही आवेदक आश्रितों को अनुकंपा नियुक्तिया प्रदान किये जाने हेतु सरलीकरण किया जावें। प्रदेश के 90 प्रतिशत पंचायत सचिव की नियुक्तियां 2005 से पूर्व की है, सरकार द्वारा 2005 के बाद नियुक्त होने वाले कर्मचारीयों को स्थाई पेंशन देना बंद किया हैं। 2005 से पूर्व नियुक्त समस्त पंचायत सचिव को स्थाई पेंशन लागू की जावें। प्रदेश के समस्त कर्मचरीयों को माह की एक तारीख को वेतन भुगतान हो जाता हैं। ट्रेजरी के ग्लोबल मद से कर्मचारीयों को भुगतान की व्यवस्था हैं पंचायत सचिवो को कभी 2 कभी 4 तो कभी 5 माह में वेतन दिया जा रहा हैं । नियमित वेतन ट्रेजरी के ग्लोबल मद से भुगतान करने की व्यवस्था लागु की जावें। स्थाई पेंशन लागु न हो तब तक रिटायर्ड होने वाले पंचायत सचिवों के लिये सेवा निवृति के समय 5 लाख रूपये सम्मान सुरक्षा निधि देने का प्रावधान किया जावें। कई जिलों में शासन के निर्देश के बगैर पंचायत सचिवों को लोकेशन ट्रेस करने के लिये जिले में ऐप चालु किये गये हैं, एक पंचायत में बहुत सारे गांव रहते हैें, सचिवों की सर्विस कार्र्यालय के साथ फिल्ड की भी हैं। लोकेशन ट्रेस जैसे अनावश्यक एप राज्य शासन से प्रतिबंधित किये जावें। वर्ष 2013 में राज्य शासन ने पंचायत सचिवों को समन्वयक अधिकारी पद पर पदोन्नत कर प्रमोशन देने का निर्णय लेकर आदेश जारी किये गये थे आज 8 वर्ष बित जाने पर भी पंचायत सचिव के पदोन्नति की कार्यवाही ठंडे बस्ते में पड़ी हैं। पंचायत सचिवो को पदोन्नत कर समस्त रिक्त समन्वयक अधिकारी पदो पर 100त्न पदोन्नत किया जावें। धारा 92 के नाम पर प्रदेश भर में पंचायत सचिव को प्रभार से वंचित कर उनका शोषण किया जा रहा हैं, कई जनपद सीईओ नियम विरूद्ध संविदा कर्मचारीयों, रोजगार सहायको को प्रभार दे रहे है, जबकि धारा 92 सिद्ध नही हो जाती सचिवों को सचिव प्रभार से वंचित न किया जावें और उन्हें सचिव प्रभार दिये जावें। यदि समय रहते उपरोक्त मांगो का निराकरण नहीं किया तो म.प्र.पंचायत सचिव संगठन के बेनर तले समस्त पंचायत सचिव आदोलन का रास्ता अपनायेंगे, जिसकी समस्त जवाबदारी शासन व प्रशासन की होगी। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेन्द्रसिंह ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष जगदीश राजपूत, विश्वाससिंह बघेल, ईश्वरसिंह चौहान, शंकर जाट, राजेश बागवान, अर्जुन देवड़ा, रामबाबू पाटीदार, कन्हैयालाल पटेल, जिला महामंत्री विक्रमसिंहसिंह नागर, राधेश्याम जायसवाल, रामबाबू पाटीदार, सुभाष जलोदिया, दयाराम थारोलिया सहित जिले के अन्य पंचायत सचिव उपस्थित थे।
इंदौर ने फिर मारी बाज़ी लगातार चौथी बार बना देश का सबसे स्वच्छ शहर , देखे लिस्ट
मध्यप्रदेश का इंदौर शहर लगातार चौथी बार देश का सबसे स्वच्छ शहर बन गया है। दूसरे नंबर पर गुजरात का सूरत और् तीसरे नंबर पर नवी मुंबई चुना गया है।केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने इसका ऐलान किया। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंंद्र मोदी ने स्वच्छ महोत्सव कार्यक्रम के तहत उन लोगों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की जिन्होंने स्वच्छ भारत अभियान में अहम भूमिका निभाई। बता दें, सबसे पहले सर्वेक्षण में देश के सबसे स्वच्छ शहर का पुरस्कार मैसूर को मिला था। उसके बाद से इंदौर लगातार तीन साल तक (2017, 2018, 2019) में शीर्ष स्थान पर रहा था।स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में मध्य प्रदेश के चार शहर टॉप 20 में शामिल हुए हैं। इसमें पहले नंबर इंदौर शहर रहा है। सातवें नंबर पर भोपाल, 13वें पर ग्वालियर और 17वें पर जबलपुर रहा है।
टॉप 10 शहरो की लिस्ट
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप एस. पुरी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 के पुरस्कार वितरित करेगे । इसमें मध्यप्रदेश को 10 पुरस्कार मिलेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह और नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री ओ.पी.एस. भदौरिया भी शामिल होंगे। भारत सरकार द्वारा दी गई सूचना के अनुसार स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 में यह पुरस्कार नगरपालिक निगम इंदौर, जबलपुर, बुरहानपुर, रतलाम, उज्जैन, नगरपालिका परिषद सिहोरा जिला जबलपुर, नगरपालिक निगम भोपाल, नगर परिषद शाहगंज जिला सीहोर, नगर परिषद कांटाफोड़ जिला देवास और छावनी परिषद महू केंट को मिलेंगे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का ऐलान- 1रुपए किलो की दर से गेहूं, चावल और नमक मिलेगा, प्रदेश के 37 लाख परिवारों को फायदा
मुख्यमंत्री चौहान ने ऐलान किया कि एक सितंबर से प्रदेश के ऐसे सभी गरीबों को, जिन्हें अभी तक पीडीएस की दुकानों से राशन नहीं मिल रहा था उन्हें एक रुपएकिलो में गेहूं, एक रुपए किलो में चावल और एक रुपएकिलो में नमक मिलेगा। प्रति व्यक्ति के हिसाब से हरमहीने 5 किलो राशन दिया जाएगा। डेढ़ लीटर केरोसीनभी दिया जाएगा। इसके अलावा गरीब परिवारों कोनवंबर माह तक 5 किलो प्रति व्यक्ति नि:शुल्क राशन भीमिलेगा। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के 37 लाखपरिवारों को फायदा मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने बुधवार को सभी कलेक्टर्स को निर्देश दिएकि वे अपने जिलों में जोड़े गए नए हितग्राहियों को31 अगस्त तक पात्रता पर्चियां जारी कर दें। साथ हीउनका आधार वेरिफिकेशन भी करा लें, जिससे एकसितंबर से उन्हें राशन मिल सके। मुख्यमंत्री ने मंत्रालयसे सार्वजनिक वितरण प्रणाली के नए हितग्राहियों सेवीडियो कान्फ्रेंसिंग से जुड़कर चर्चा भी की।
ऐसे मिलेगी पात्रता पर्ची
मुख्यमंत्री ने बताया कि नए हितग्राहियों की पात्रता पर्चीशासन के एम-राशन एप और पोर्टल से डाउनलोड कीजा सकती है। मुख्यमंत्री सभी कलेक्टर्स को चेताते हुएकहा कि सभी नवीन हितग्राही को एक सितंबर से पहलेउनके घर पर पात्रता पर्ची अनिवार्य रूप से भेज दीजाए।
कहीं से भी मिल सकेगा राशन
सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार की वन नेशन वन राशनकार्ड योजना के तहत अब हितग्राही किसी भी राशनकी दुकान से राशन ले सकते हैं। राशन लेने के लिएहर हितग्राही की आधार फीडिंग जरूरी है। प्रत्येकहितग्राही अपनी पास की दुकान पर अपना आधार कार्डदिखवाकर उसकी प्रविष्टि करवा दें।
सीएम ने कहा- इंदौर जिले में 2.5 लाख हितग्राही जुड़ेंगेमुख्यमंत्री चौहान ने इंदौर जिले के नवीन हितग्राहियोंसे चर्चा के दौरान बताया कि वहां सर्वाधिक 2.5 लाखनए हितग्राहियों के नाम जोड़े जाने हैं। उन्होंने कलेक्टरसे कहा कि 31 अगस्त तक यह काम पूरा हो जानाचाहिए।
देवास – आज आई 417 लोगों की रिपोर्ट मे 16 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव
◆ आज प्राप्त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-
- 1 – आज लिये गये सैम्पल 402
- 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या 417
- 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या 16
- 4 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या 572
- 5 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 0
- 6 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 465
- 7 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्टीव मरीजो की संख्या 92
- 8 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्यु संख्या 15
- 9 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे) 2.23
- 10 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे) 81.29
- 11 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे) 2.62
(डॉ एम.पी.शर्मा )
मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी
जिला-देवास
देवास पुलिस की बड़ी सफलता नेमावर थाना क्षैत्र से अपहृत नाबालिग बालिका बरामद एवं अपहरण करने वाला आरोपी गिरफ्तार
फरियादी रामदीन पिता कुंजीलाल मेहरा जाति बलाई उम्र 45 साल नि0 बीजलगाॅव के द्वारा रिपोर्ट की गई कि उसकी नाबालिग बालिका उम्र 15 साल को दिनांक 04.08.20 के रात्री 12ः30 बजे से 03ः00 बजे के बीच ग्राम बीजलगाॅव घर से कोई अज्ञात व्यक्ति अपहरण करके ले गया है फरियादी की रिपोर्ट पर से अपराध क्रमांक 187/04.08.20 धारा 363 भा0द0वि0 पंजीबद्ध कर पुलिस मुख्यालय भोपाल एवं वरिष्ठ अधिकारीयो श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक महोदय एवं पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय उज्जैन रेंज एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय डा0 शिवदयाल सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कन्नौद श्री सुर्यकांत शर्मा, एसडीओपी महोदय कन्नौद श्री ब्रजेशसिंह कुशवाह को अवगत कराया गया जिनके मार्गदर्षन मे टीम गठीत कर अपृहृत बालिका एवं अज्ञात आरोपी की तलाश की गई।
मुखबीर की सूचना एवं मोबाईल की टावर लोकेषन के आधार पर अपहर्ता को दिनांक 19.08.20 को बस स्टेण्ड खातेगाॅव से बरामद किया गया है जिसके द्वारा बताया गया कि उसे शिवम उर्फ शिवा पिता राजेन्द्र घावरी जाति मेहतर उम्र 23 साल नि0 बीजलगाॅव का शादी का झाॅसा देकर बहला फुसला कर अपहरण कर ले गया था आरोपी के द्वारा पीड़िता के साथ उसकी मर्जी के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाये जिससे प्रकरण मे धारा 366, 376(2)एन, 376(3) भा0द0वि0 एवं 5एल/6पाक्सो एक्ट की इजाफा किया गया है।
आरोपी शिवम उर्फ शिवा तलाश करते पुलिस टीम के द्वारा मुखबीर की सूचना पर दिनांक 19.08.20 को बस स्टेण्ड खातेगाॅव से गिरफ्तार किया गया है। जिसे न्यायालय पेश किया जावेगा ।
उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी नीता देअरवाल, उप निरी0 चिन्तामण चैहान, आरक्षक योगेश, मनीष मीणा, भरत, राजेन्द्र सिह राजपूत, खुशबू, एवं सायबर सेल आरक्षक शिवप्रताप सिह एवं सचिन चैहान, एवं सैनिक श्याम सिंह की सराहनीय भूमिका रही है।
? बालकृष्ण शर्मा काटाफोड़
