देवास। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर निगम कार्यालय पर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान द्वारा प्रात: 7.30 बजे ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात परम्परानुसार जवाहर चौक पर प्रात: 8 बजे निगम आयुक्त द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा तिरंगे गुब्बारो को भी छोडा गया।
इन अवसरो पर निगम उपायुक्त तनूजा मालवीय, शिवी उपाध्याय, सहित निगम अधिकारी रविकांत मिश्रा, मो. हनीफ शेख, जगदीश वर्मा, इंदु भारती, आसीम शेख, जितेन्द्र सिसोदिया, सौरभ त्रिपाठी, तौफीक खान, प्रवीण पाठक आरएस केलकर, राजकुमारी शर्मा, पलक श्रीवास्तव आदि सहित निगम कर्मचारी उपस्थित रहे।
देवास। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर 74 वॉ स्वतंत्रता दिवस जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल द्वारा ध्वजारोहण एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया एवं मिठाई वितरित की गई। इस अवसर पर सांसद महेन्द्रसिंह सोलंकी, विधायक श्रीमंत गायत्रीराजे पंवार, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बहादुर मुकाती, पूर्व विधायक राजेन्द्र वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह राजपूत, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, पूर्व पा.पु.नि. अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, ओम जोशी, राजेश यादव, दुर्गेश अग्रवाल, शशिकांत यादव, गणेश पटेल, सुमेरसिंह ठाकुर, मनीष सेन, ईश्वरसिंह सोलंकी, धर्मेन्द्र चौधरी, जुगनू गोस्वामी, सतीश उपाध्याय, मनीष पनवार, सचिन जोशी, राजेन्द्र पटेल, पवनसिंह चंदाना, रेवन्त राजोले, मनोहर जाधव, अशोक जाट, मनीष पारिक, विकास गिरी, रवि जायसवाल, कमल अहिरवार, संतोष जायसवाल, दुर्गेश खिंची, ओम श्रीवास्तव, मनीष डांगी, विमल शर्मा, अनिल चावड़ा, आयुष भूतड़ा, नयन कानूनगो, दीपक बैरागी, दुर्गेश चिल्लौरिया, राजू पटेल, अमर अवस्थी, श्रीमती शोभा नायक, श्रीमती पुष्पलता सोनगरा, श्रीमती कुसुम नवगौत्री, अर्पण उपाध्याय, डालचंद कलमोदिया, धर्मेन्द्र चौधरी, विक्रम धिंगान, शुभम जाधव, विजेन्द्र बैस, राजा भाटिया, देवेन्द्र नवगौत्री, नीरज चौहान, रोहित शर्मा, संजय राखे, सुरेन्द्र गायकवाड, पवन जाधव, राजू पहलवान पहाडिया, दिनेश जाट, प्रतीक सोलंकी, तनय चौधरी, आलोक साहु, कुणाल जोशी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मध्यप्रदेश – प्रदेश के समस्त भू-अभिलेखों का डिजिटाइलेजशन का काम भारत सरकार के डिजिटल इंडिया लैंड रिकार्ड मॉडर्नाईजेशन प्रोग्राम के तहत पूरा किया जाएगा। बताया जाता है कि इस प्रोजेक्ट पर लगभग 59.89 करोड़ रुपये का खर्च आएगा, जिसकी प्रशासकीय स्वीकृति राज्य सरकार ने दे दी है। इसमें लोक सेवा प्रबंधन विभाग द्वारा संचालित ई-डिस्ट्रिक्ट परियोजना में उपलब्ध राशि में से करीब 15 करोड़ रूपये का उपयोग किया जायेगा। इसके अलावा डीआईएलआरएमपी परियोजना के तहत मध्यप्रदेश भू-अभिलेख प्रबंधन समिति के बैंक खाते में राज्यांश की कुल राशि से प्राप्त ब्याज की राशि का उपयोग भी इसी काम में होगा। यह राशि लगभग 8 करोड़ रुपए है। गौरतलब है कि काफी समय से प्रदेश के समस्त भू अभिलेखों को डिजिटल करने का काम चल रहा था, लेकिन अब इसे भारत सरकार की परियोजना के तहत किया जाएगा।
देवास/ शहर के रहवासियो व व्यापारीयो द्वारा नगर निगम के सहयोग से सफाई अभियान चलाया गया। नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान ने इस संबंध मे बताया कि गोगा नवमी का पावन पर्व होने पर निगम के सफाई मित्रो का अवकाश पर रहने के कारण शहर के रहवासियो व व्यापारीयो के द्वारा सराहनीय पहल करते हुये निगम के सहयोग से शहर के वार्डो मे रहवासियो द्वारा अपने-अपने घरो के सामने तथा व्यापारीयो द्वारा मुख्य बाजार की सडको एवं आस-पास मे व्यापक सफाई अभियान चलाया जाकर सडको तथा घरो के आस-पास एवं अपने प्रतिष्ठानो के आस-पास का कचरा सफाई अभियान चलाकर उठाया गया।
रहवासियो एवं व्यापारीयो द्वारा बताया गया कि निगम के सफाई मित्रो द्वारा वर्ष के 365 दिन सुबह व शाम दोनो समय शहर मे सफाई कर हमे सुरक्षा प्रदान करते है। जिससे बिमारियो के संक्रमण से बचाव होता है। इसी प्रकार माताजी टेकरी पर भी श्रद्धालुओ तथा सामाजिक संस्थाओ द्वारा भी सफाई कार्य किया गया। रहवासिया एवं व्यापारीयो द्वारा सफाई मित्रो के लिये त्यौहार होने पर रहवासियो एवं व्यापारीयो द्वारा एक दिन वार्डो मे अपने-अपने घरो तथा अपने प्रतिष्ठानो के आस-पास सफाई अभियान चलाकर सफाई की जाकर सभी सफाई मित्रो को गोगा नवमी के पावन पर्व की शुभकामनाऐ दी। आयुक्त श्री चौहान द्वारा रहवासियो एवं व्यापारीयो द्वारा की गई इस पहल पर उनकी प्रशंसा की तथा सभी सफाई मित्रो को पावन पर्व की बधाई दी गई।
देवास, 14 अगस्त 2020/ कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला के मार्गदर्शन में अपर कलेक्टर श्री प्रकाश सिंह चौहान ने आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में खाद्य सामग्री वितरण के संबंध में खाद्य विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। अपर कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हितग्राहियों को समय पर खाद्य सामग्री वितरण हो। बैठक में डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी अंकिता जैन, सहायक/कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी, सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री चौहान ने नवीन हितग्राहियों को पर्ची जारी करने की प्रगति तथा पृथक किए जाने वाले हितग्राहियों की प्रगति संबंधी जानकारी, आधार सीडिंग, नियमित आवंटन माह जुलाई/अगस्त के विरूद्ध वितरण, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना अंतर्गत माह जुलाई/अगस्त तथा माह जून में तुवर दाल वितरण की कार्य समीक्षा की गई।
जिराती ने कहा – जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, वह अपना कोरोना टेस्ट करवा लें और क्वारैंटाइन रहें अब भाजपा के एक और नेता कोरोना की चपेट में आ गए हैं। इस बार कोरोना ने पूर्व विधायक और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती को अपनी चपेट में ले लिया है। जिराती ने खुद अपने संक्रमित होने की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया – मुझे एक-दो दिन से जुकाम व बुखार था, टेस्ट के बाद मेरी रिपोर्ट कोविड – 19 पॉज़िटिव आई है। मेरी सभी साथियों से अपील है कि जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, वह अपना कोरोना टेस्ट करवा लें, और मेरे निकट संपर्क वाले लोग क्वारैटाइन में चले जाएं।
देवास। सीएम हेल्प लाईन मे निगम संबंधी की गई शिकायतो का प्राथमिकता से निराकरण करने हेतु संबंधित अधिकारी निरंतर मानटिरींग कर शिकायतकर्ता से समक्ष मे या दूरभाष पर सम्पर्क कर संतुष्टि पूर्वक निराकरण करावे तथा समयावधी पत्रो की समीक्षा कर उनका भी शीघ्र निराकरण करें। उक्त निर्देश नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान द्वारा सीएम हेल्प लाईन की शिकायतो तथा समयावधी पत्रो की बैठक के दौरान निगम अधिकारियो को दिये गये। आयुक्त द्वारा समयावधी पत्रो की समीक्षा की गई तथा समयावधी पत्रो को भी समय सीमा मे उनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियो को दिये गये साथ ही एमआर-1, 12 मे किये जाने वाले कार्यो की जानकारी निगम प्रभारी सहायक यंत्री जगदीश वर्मा से ली गई। साथ ही मीठाा तालाब पर आउट डोर जीम की तैयारी कर चालु करने के निर्देश के साथ मयूर गार्डन के शेष बचे कार्यो को 7 दिवस मे पूर्ण करवाने के निर्देश प्रभारी अधिकारी शाहीद अली को बैठक के दौरान दिये गये। आयुक्त द्वारा फीश मार्केट के टेण्डर की कार्यवाही अतिशीघ्र करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारी को दिये गये। निगम द्वारा किये जाने वाले विकास कार्यो के टेण्डरो के निराकरण करने हेतु संबंधित अधिकारियो के साथ बैठक आहूत कर टण्डरो की समीक्षा कर कार्यो को शीघ्र प्रारंभ करवाने हेतु आयुक्त द्वारा अपर आयुक्त प्रिया वर्मा को निर्देश दिये गये।
कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 14 अगस्त 2020,देवास
1 – आज लिये गये सैम्पल 446 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या 223 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या 2 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 221 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्यु संख्या 0 6 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या 515 7 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 20 8 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 442 9 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्टीव मरीजो की संख्या 59
◆ आज प्राप्त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-
1 पताः-सर्वोदय काॅलोनी, देवास,महिला,उम्र 60 वर्ष 2 पताः-एलआईजी जवाहर नगर ,देवास,महिला,उम्र 35 वर्ष
◆ आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में इन्दौर जिला निवासी 01 व्यक्ति कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) पाया गया जिसको इन्दौर जिले मे जोडा जायेगा।
(डॉ एम.पी.शर्मा ) मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी जिला-देवास
कांटाफोड़। भंडारिया निवासी एक पिता ने उसकी नाबालिग बालिका उम्र 17 साल 11 माह के संबंध में अपहरण का मामला दर्ज करवाया था कि वहां अपने परिवार के साथ ससुराल ग्राम तुमडीखेड़ा राखी का त्यौहार मानने गया था। वहीं पर दिनांक 4 अगस्त को गांव में उसकी पुत्री भुजरिया देखने के लिए गई थी जो वापस नहीं आई उसकी नाबालिग पुत्री का अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया था जिसमें उसी के गांव के दिनेश पिता जयलाल पर संदेह व्यक्त किया था रिपोर्ट पर से थाना कांटाफोड़ पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था उक्त प्रकरण की विवेचना के दौरान अपहरत बालिका एवं दिनेश की तलाश चौतरफा की गई साइबर सेल से जानकारी प्राप्त की गई इस घटना को लेकर दिनांक 11 अगस्त को आदिवासी समाज के लोगों द्वारा थाने पर ज्ञापन भी दिया गया था प्रकरण में श्री पुलिस अधीक्षक महोदय देवास, अति पुलिस अधिक्षक ग्रामीण कन्नौद, एसडीओपी बागली के निर्देशन में कांटाफोड़ थाना प्रभारी जय राम चौहान द्वारा थाने के एस एस मीणा, पीएस गौर कुलदीप सिंह, महिला आरक्षक कविता वर्मा की टीम गठित कर सरगर्मी से अपहृत बालिका एवं आरोपी दिनेश की तलाश की करवाई की गई तो 12 अगस्त को उसके रिश्तेदार के ग्राम नयापूरा नसरुल्लागंज जिला सीहोर से अपह्रत बालिका एवं आरोपी दिनेश को पकड़ा गया जिस पर से आरोपी दिनेश को गिरफ्तार किया गया। आरोपी दिनेश शादी शुदा होकर तीन बच्चो का पिता है जिसे न्यायालय कन्नौद पेश किया गया जिस पर से आरोपी को जेल भेजा गया।