देवास – उदयनगर थाना क्षेत्र पुलिस ने 67 क्विंटल चावल किया जब्त। 1 आरोपी को भी किया गिरफ्तार उदयनगर से इंदौर ले जाया जा रहा था चावल करीब 109 बोरी चावल के साथ 1 मिनी ट्रक भी किया जब्त वाहन चालक नही दिखा पाया सही दस्तावेज जब्त चावल की कीमत करीब 1 लाख 30 हजार रूपये
देवास SP डॉ. शिवदयाल सिंह, एडिशनल एस पी ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा, SDOP बागली एस एल सिसौदिया के निर्देश परथाना प्रभारी उदयनगर शशांक जैन और उनकी टीम की कार्यवाही
कांटाफोड़। नगर के गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के विष्णु शर्मा का 57 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया वे मां राजराजेश्वरी मंदिर समिति के सक्रिय सदस्य थे। मुक्तिधाम में आयोजित शोक सभा को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश दुबे जिला योजना सांसद प्रतिनिधि पोपेंद्र सिंह बग्गा, पंडित नारायण शास्त्री, निर्मल पुरोहित, संतोष चौबे, रामेश्वर शर्मा प्रिंस भाटिया ने संबोधित करते हुवे कहां की सत्यनारायण शर्मा शिव शर्मा के भाई एवं मनीष शर्मा पंडित शुभम शर्मा के पिता स्वर्गीय विष्णु शर्मा ने अल्प आयु में ही क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई थी साथ ही सभी से हसमुख मिलन सार व्यक्ति थे। नव दुर्गा उत्सव समिति बस स्टैंड के सक्रिय सदस्य एवं मा राजराजेश्वरी के परम भक्त थे।उनकी अंतिम यात्रा में ब्रजमोहन तिवारी, रमेश तिवारी , गणपति शर्मा, दुर्गा प्रसाद शर्मा, सुनील जोशी, ओम प्रकाश जायसवाल ,संजय गुप्ता, द्वारका राठौर, रतन लाल बागड़ी ,प्रदीप डाबी, सुशील पंसारी, आशुतोष पाराशर सहित क्षेत्र के वरिष्ठ लोग शामिल थे।
ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस से बात कर अनिश्चितकालीन देशव्यापी लॉकडाउन की चेतावनी दी इंदौर ट्रक ऑपरेटर और ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन 4 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन के मूड में है। एसोसिएशन ने तीन दिन के लिए हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी। व्यवसाय से संबंधित समस्याओं में राहत देने की मांग करते हुए एसोसिएशन ने तय किया कि 10 से 12 अगस्त तक प्रदेश में कमर्शियल वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। इन्होंने सरकार से बॉर्डर चेक पोस्ट बंद करने, डीजल पर वैट कम करने, रोड टैक्स/गुड टैक्स में ट्रक चालकों को कोविड बीमा में शामिल करने की मांग की है। मांगें नहीं माने जाने की स्थिति में ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस से बात करेगी और अनिश्चितकालीन देशव्यापी आंदोलन करेगी।
कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन,देवास दिनांक 08 अगस्त 2020
1 – आज लिये गये सैम्पल 448
2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या 543
3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या 10
4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 533
5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्यु संख्या 2
6 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या 470
7 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 2
8 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 406
9 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्टीव मरीजो की संख्या 52
10 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या 0
11 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या 195
◆ आज प्राप्त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) 08 की केसेस जानकारीः-
1 पता – सदाशिवपुरा,बरोठा,देवास, महिला,उम्र 30 वर्ष 2 पता – नई आबादी,देवास, पुरूष,उम्र 35 वर्ष 3 पता – एमजी रोड ,देवास,महिला,उम्र 68 वर्ष 4 पता – कर्मचारी काॅलोनी,देवास,महिला,उम्र 40 वर्ष 5 पता – डाॅ.क्वाटरस् ईएसआई कंपाउण्ड,देवास, पुरूष,उम्र 28 वर्ष 6 पता – विजयागंज मण्डी ,देवास, महिला,उम्र 23 वर्ष 7 पता – जीवाजीपुरा,देवास, पुरूष,उम्र 30 वर्ष 8 पता – जीवाजीपुरा,देवास, पुरूष,उम्र 61 वर्ष
◆ कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) 02 केसेस की मृत्यु संबंधित जानकारीः-
1 देवास जिले के निवासी पताः-ग्राम चापडा,बागली, देवास, पुरूष,उम्र 65 वर्ष (इन्दौर मे सैम्पल,कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट 27 जुलाई 2020, डायबिटिज,हाईपरटेंशन संबंधित उपचार येलो.डीसीएचसी सिनर्जी हाॅस्पिटल इन्दौर मे उपचार के दौरान इन्दौर मे मृत्यु -29 जुलाई 2020 2 देवास जिले के निवासी पताः-वर्धमान नगर,सिविल लाईन देवास, पुरूष,उम्र 88 वर्ष (इन्दौर मे सैम्पल,कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट 30 जुलाई 2020, डायबिटिज संबंधित उपचार अपोलो अस्पताल इन्दौर मे उपचार के दौरान इन्दौर मे,मृत्यु -03 अगस्त 2020
(डॉ एम.पी.शर्मा )
मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी
जिला-देवास
• इंदौर-मुंबई नेशनल हाईवे पर महू बायपास फाटा के पास पुलिस ने घेराबंदी कर इन्हें पकड़ा
नारकोटिक्स विंग इंदौर ने शुक्रवार को अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह का खुलासा किया। पुलिस गिरफ्त में आए चार तस्करों से 20 लाख रुपए का गांजा जब्त किया गया है। आरोपी सब्जी की आड़ में 80 किलो गांजा छिपाकर इंदौर में सप्लाई देने आए हुए थे। आरोपियों के तार मप्र सहित अन्य प्रदेशों के तस्करों से जुड़े हुए हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।
नारकोटिक्स विंग के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि चार तस्कर पिकअप (एमपी 45 एलए 0778) में लौकी के बीच में गांजे को छिपाकर ले जा रहे हैं। तस्कर इंदौर-मुंबई नेशनल हाईवे महू बायपास फाटा के पास किसी को इसे देने वाले हैं। सूचना के बाद टीम ने घेराबंदी कर वाहन को रोका तो उसमें से बहुत सारी लौकी मिली।
वाहन में मस्तान उर्फ कासिम पिता हमीद खान निवासी बालसमुंद खरगोन, आशिफ पिता रफीक खान निवासी बालसमुंद, प्रकाश पिता उकिया भूरिया निवासी रूपाखेड़ा झाबुआ, लील सिंह पिता मकना सिंह भाबोर, सल्लामहुडा झाबुआ सवार थे। लौकी के पैकेट खोलकर चेक किया तो इनके बीच 80 किलो गांजामिला।
पुलिस के अनुसार गांजे की कीमत 20 लाख रुपए है। पुलिस ने गांजा, पिकअप वाहन जब्त कर तस्करों को हिरासत में ले लिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे सब्जी की आड़ में अन्य प्रदेशों के तस्करों को भी गांजा खरीदने-बेचने का काम करते थे। इनके संबंध अन्य राज्यों के तस्करों से भी होना पाया गया है।
राज्य शासन के निर्देशानुसार निगमायुक्त, अधिकारी व कर्मचारियों ने मृतक के परिजनों को दी सहायता राशिदेवास। पिछले दिनों नगर निगम स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी की सर्पदंश से मौत हो गई थी, जिसके बाद निगमायुक्त विशाल सिंह चौहान ने उसके परिजनों को आर्थिक सहायता राज्य शासन के निर्देशानुसार की है। वहीं निगम में कार्यरत कर्मचारियोंं व अधिकारियों के द्वारा सहायता राशि भी मृतक के परिवार को उपलब्ध कराई गई है। मृतक के परिजनों को कुल 5 लाख 21 हजार रूपए की आर्थिक रूप से सहायता की गई है, साथ ही निगमायुक्त ने मृतक परिवार के प्रति संवेदना प्रकट कर मृतक को श्रद्धांजलि अर्पित की है।पिछले दिनों नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी राधेश्याम पिता जयराम सिसरवार की सर्प के काटने से मौत हो गई थी। कर्मचारी राधेश्याम की मौत के बाद उसके परिजनों को राज्य शासन के निर्देशानुसार द्वारा आयुक्त विशाल सिंह चौहान द्वारा 2 लाख रूपए का चेक प्रदान किया। वहीं निगम अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी सहायता राशि एकत्रित कर 3 लाख 21 हजार रूपए की सहायता राशि मृतक की पत्नी मधुबाई को दी गई। इस तरह से कुल 5 लाख 21 हजार की सहायता राशि मृतक की पत्नी को सौंपी गई है।
न्याय की बात जन-जन तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है- पुरूषोत्तम शर्मा
म.प्र. लोक अभियोजन द्वारा आज दिनांक 07.08.2020 को ऑनलाईन वेबिनार के माध्यम से ‘’विभाग के कार्यो के प्रचार-प्रसार हेतु सोशल मीडिया का बेहतर उपयोग’’ विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। उक्त प्रशिक्षण श्री पुरूषोत्तम शर्मा, महानिदेशक/संचालक लोक अभियोजन म.प्र. की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। श्रीमती मौसमी तिवारी प्रमुख जनसंपर्क अधिकारी लोक अभियोजन म.प्र. ने मुख्य वक्ता एवं विषय विशेषज्ञ के रूप में व्याख्यान दिया। जिला मीडिया प्रभारी सचिन रायकवार एडीपीओ शाजापुर ने बताया कि, उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में अध्यक्ष महोदय का स्वागत एवं परिचय मो. अकरम शेख म.प्र. राज्य समन्वयक NDPS एक्ट/डीपीओ इंदौर द्वारा किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा श्रीमती मौसमी तिवारी प्रमुख जनसंपर्क अधिकारी लोक अभियोजन म.प्र. द्वारा तैयार की गई तथा उन्हीं के द्वारा कार्यक्रम का संचालन भी किया गया।
उक्त प्रशिक्षण में डीपीओ शाजापुर देवेन्द्र मीणा , एडीपीओ शाजापुर व जिला मीडिया प्रभारी सचिन रायकवार सहित म.प्र.लोक अभियोजन के सभी विभागीय जनसंपर्क अधिकारी, मीडिया सेल प्रभारी एवं समस्त जिला लोक अभियोजन अधिकारी सम्मिलित हुए।
श्री पुरूषोत्तम शर्मा ने सोशल मीडिया की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहां कि आज के इस आधुनिक युग में किसी व्यक्ति के विचारों, कार्यों, समाचार इत्यादि का प्रचार-प्रसार करने का सोशल मीडिया एक बहुत ही सशक्त माध्यम है तथा इसका प्रभाव प्रत्येक व्यक्ति पर पडता है। सोशल मीडिया की इसी उपयोगिता को समझते हुए हमें अभियोजन विभाग के द्वारा किए गए कार्यों का उचित प्रचार-प्रसार सोशल मीडिया के माध्यम से करना है। उन्होंने यह भी कहा कि आज लगभग हर व्यक्ति सोशल मीडिया पर सक्रिय है इसलिए हमें हमारे कार्यो को सभी तक पहुंचाना है और जागरूक करना है । जिससे कि हर वह व्यक्ति जिसके साथ अन्याय हुआ है उसको सुलभ, सरल एवं समय पर न्याय मिल सके। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए इस प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। साथ ही हमने प्रदेश के सभी मीडिया सेल प्रभारियों के मध्य एवं अच्छी प्रतिस्पर्धा हेतु प्रदेश के सभी जिलों के न्यायालयों को A, B और C श्रेणी में बांटा है। जिसके अंतर्गत A श्रेणी में 1 से 25 संख्या वाले न्यायालय, B श्रेणी में 26 से 50 संख्या वाले न्यायालय और C श्रेणी में 51 से अधिक संख्या वाले न्यायालयों को सम्मिलित किया है। जिसमें प्रत्येक माह हर श्रेणी के शीर्ष 3 मीडिया प्रभारी को प्रशस्ति पत्र प्रोत्साहन स्वरूप दिये जाएंगे। इसी कड़ी में हमने 10 एंडरॉइड मोबाईल फोन मीडिया प्रभारियों को वितरित किए है जिससे वह मीडिया संबंधी कार्यो को सुचारू रूप से पूर्ण करें ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें। अपने व्याख्यान में श्रीमती मौसमी तिवारी द्वारा सोशल मीडिया के महत्व को समझाया गया। उन्होंने सभी प्रतिभागी अधिकारियों को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे ट्वीटर, फेसबुक, व्हाट्सप्प आदि पर विभाग के कार्य संबंधी जानकारी एवं समाचार को किस तरह से प्रचारित एवं प्रसारित किए जाने के संबंध में प्रशिक्षित किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से विभाग के यूट्यूब चैनल पर विभिन्न विधिक विषयों पर ई-लेक्चर अपलोड करने का आग्रह किया । जिससे न सिर्फ विभाग के अधिकारी अपितु अन्य व्यक्ति भी विधिक ज्ञान अर्जित कर लाभान्वित हो सकेंगे। प्रशिक्षण में म.प्र. अभियोजन के 30 अधिकारियों ने सम्मिलित होकर प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण उपरांत श्रीमती तिवारी द्वारा सभी प्रतिभागियों के प्रश्नों के उत्तर देकर समाधान किया गया। श्री पुरूषोत्तम शर्मा महानिदेशक/संचालक लोक अभियोजन म.प्र. पीडित व्यक्ति के प्रति अति संवेदनशील है तथा उन्हें सरल, सुलभ एवं त्वरित न्याय दिलाने हेतु कटिबद्ध है। इसी तारतम्य में आज उनके मार्गदर्शन एवं अध्यक्षता में म.प्र. लोक अभियोजन के सभी विभागीय जनसंपर्क अधिकारी, मीडिया सेल प्रभारी एवं समस्त जिला लोक अभियोजन अधिकारी के प्रशिक्षण हेतु यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण उपरांत श्रीमती तिवारी द्वारा आभार प्रकट किया गया। साथ ही उन्होंने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को आयोजित कराने के लिए श्री पुरूषोत्तम शर्मा महानिदेशक/संचालक लोक अभियोजन को धन्यवाद अर्पित किया कि उन्ही के मार्गदर्शन में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम संभव हो सका। साथ ही उन्होंने संचालक महोदय को आश्वस्त किया कि म.प्र.लोक अभियोजन मीडिया सेल ने जिस उपलब्धि को अर्जित किया है उसे और अधिक उचांई पर ले जाने हेतु हम सभी सदैव प्रयासरत रहेगें। श्री पुरुषोत्तम शर्मा द्वारा पी आर ओ टीम का गठन किया गया है। प्रमुख जन संपर्क अधिकारी एवं 10 विभागीय जन संपर्क अधिकारी नियुक्त किये गए तथा प्रत्येक जिले में मीडिया प्रभारी एवम सहायक मीडिया प्रभारी नियुक्त किये गए।
देवास। कोरोना महामारी के कारण सम्पूर्ण देश में लोकडाउन किया गया था, जिसके अंतर्गत न्यायालयों में भी अत्यावश्यक कार्य को छोडक़र न्यायालय में न्यायिक कार्य बंद है। लेकिन सरकार द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए सभी प्रकार के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, कारखानों तथा सभी शासकीय कार्यालय प्रारंभ कर दिए है। जिसमें नियमित कामकाज किया जा रहा है। जिला अभिभाषक संघ के सचिव प्रवीण शर्मा ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर के आदेश अनुसार प्रदेश के सभी न्यायालयों में लॉकडाउन है, जिसके चलते प्रकरणों की सुनवाई नही हो पा रही है। सिर्फ अतिआवश्यक मामले की सुनवाई वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से की जा रही है। ऐसी परिस्थिति में अधिवक्ताओं को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है एवं आम व्यक्ति न्याय से वंचित हो रहा है। आने वाले समय में इससे न्यायालयीन कार्य का भार बड़ेगा और प्रकरणों की भी संख्या बड़ती जा रही है। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए जिला अभिभाषक संघ देवास के अध्यक्ष मनोज हेतावल, उपाध्यक्ष चंद्रपालसिंह राजपूत (चंदू दरबार), सचिव प्रवीण शर्मा, सहसचिव चंद्रपालसिंह राठौड़ ने माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय को मुख्य न्यायाधीपति महोदय जबलपुर के नाम ज्ञापन सौंपा और मांग की है कि न्यायालयीन कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाए। संघ द्वारा सुझाव दिए कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए न्यायालय निश्चित मात्रा में अत्यआवश्यक मामलों की सुनवाई क्रमानुसार प्रारंभ करे। इस अवसर पर अधिवक्ता अर्जुनसिंह रावत, हेमंत शर्मा, अवधेश श्रीवास्तव, भगवानसिंह राजपूत, शाहिद शेख, चेतन राठौड़, अभिनव व्यास, लाखनसिंह राजपूत, कैलाशचंद्र आचार्य, रजनीश द्विवेदी, शहजाद शेख, प्रकाशसिंह, विष्णु अग्रवाल, एसके मिश्रा, विष्णु चौधरी सहित आदि अभिभाषकगण उपस्थित थे।
देवास। नगर जनहित सुरक्षा समिति सदस्यों ने श्मशान केे मुख्य द्वार के सामने स्थित वर्षो पुराने जर्जर पेड़ को गिराने के लिए निगम आयुक्त को ज्ञापन दिया । ज्ञापन में बताया कि मुक्तिधाम के मुख्य द्वार के सामनेे 60 वर्ष पुराना इमली का पेड़ है जो कि नीचे से खोखला हो चुका है तथा किसी भी दिन गिर सकता है। इसके नीचे की जड़े भी खोखली हो चुकी है जो कभी भी जमीन छोड़ सकती है तथा इस पेड़ की वजह से किसी की जान जा सकती है और कोई बड़ा हादसा हो सकता है। समिति ने जनहित में इस पेड़ को गिराने की मांग की है । इस अवसर पर विनोदसिंह गौड़, तकीउद्दीन काजी, सुनीलसिंह ठाकुर, सुभाष वर्मा, राजेन्द्र जैन, सत्यनारायण यादव, , अनूप दुबे, विजयसिंह तंवर, अकबर अली, छोटू बारोड, कमलेश सांगते आदि उपस्थित थे।
मध्यप्रदेश के खरगोन में बुधवार को श्रीराम जन्मभूमि पूजन के दौरान आतिशबाजी कर रहे युवकों से पुलिस ने मारपीट और अभद्रता की थी। इसके बाद रात में कीलदार लाठी से मारपीट कर 5 लोगों को घायल करने का मामला सामने आया। दोनों मामलों के तूल पकड़ने के बाद शासन ने रात 10 बजे एसडीओपी ग्लेडविन ई कार और एसडीएम अभिषेक गेहलोत का भोपाल तबादला कर दिया था। रात में हुई इस कार्रवाई को लेकर शुक्रवार को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रारंभिक जांच में एसडीएम और एसडीओपी दोषी पाए गए। इसके बाद उन्हें तत्काल हटा दिया गया। मध्यप्रदेश में शांति और सौहाद्र का वातावरण बना रहे, यही हमारी पहली प्राथमिकमता है। इसलिए दोषी कोई भी हो उसे बख्शा नहीं जाएगा।
खरगोन में बुधवार को श्रीराम जन्मभूमि पूजन के दौरान सराफा क्षेत्र में कुछ युवक आतिशबाजी करने के लिए फटाखों की लड़ी बिछा रहे थे। इसी दौरान मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने युवकों से मारपीट की और थाने ले गए। उन्हें दो घंटे के हंगामे के बाद छोड़ा गया था। इसके बाद कुछ उपद्रवियों ने रात में कीलदार लाठी से मारपीट कर 5 लोगों को घायल कर दिया। मामले ने गुरुवार को तूल पकड़ लिया। शहर में सकल हिंदू समाज संगठन के आव्हान पर आधे से ज्यादा बाजार बंद रहे। शहर में रैली निकालकर पुलिस अफसरों और मारपीट के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।
दिनभर चला घटनाक्रम.. रात में इनके हो गए तबादले
दिनभर विरोध व राजनीतिक घटनाक्रम के चलते रात 10 बजे गृह विभाग ने एसडीओपी ग्लैडविन ई कार और सामान्य प्रशासन विभाग ने संयुक्त कलेक्टर अभिषेक गहलोत का भोपाल ट्रांसफर कर दिया। गृह विभाग के उपसचिव आशीष भार्गव ने जारी आदेश में एसडीओपी को पुलिस मुख्यालय भोपाल में डीएसपी बनाया है जबकि गहलोत को सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव ब्रजेश सक्सेना ने अपने विभाग में वापस बुला लिया है।