दिनेश कंचन सिंह चौहान बने सांवेर विधानसभा उपचुनाव के युवा मोर्चा प्रभारी
ज्योतिरादित्य सिंधीया खेमे के सांवेर से विधायक तुलसीराम सिलावट के कांग्रेस छोड़ भाजपा में आने के बाद सांवेर में उपचुनाव होना है , सांवेर विधानसभा उपचुनाव के लिए दिनेश कंचन सिंह चौहान को सांवेर का युवा मोर्चा प्रभारी नियुक्त किया। जिसके बाद कार्यकर्ताओ द्वारा उनका स्वागत उनके निज निवास पर जाकर किया गया। स्वागत के दौरान योगेश ठाकुर , रोहित प्रिंस, नारायण ठाकुर यश दरबार, शंकर ठाकुर, बलराम ठाकुर, सतीश चौहान, जीतेन्द्र ठाकुर , सुखदेव ठाकुर अदि कार्यकर्ता उपस्थित थे
दुनिया के शहंशाह व सदी के महानायक कहे जाने वाले अभिनेता अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. उन्होंने खुद ये जानकारी ट्वीट करके दी है. उनके बेटे और अभिनेता अभिषेक बच्चन भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ गई. उनके घर के अन्य सदस्य जैसे जया बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और अन्य स्टाफ की जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है
अमिताभ ने की सम्पर्क में आये सभी से टेस्ट कराने की अपील
महानायक ने उन सभी से अपील की है कि जो भी उनके संपर्क में आया है, वह टेस्ट करवा ले. उन्होंने कहा है कि पिछले 10 दिनों में जो मेरे संपर्क में आए वो टेस्ट करा लें. मैं नानावटी अस्पताल में भर्ती हूं.
हरा-भरा, मेरा देवास माताजी की टेकरी से वृहद स्तर पर पौधरोपण अभियान का शुभारंभ, विधायक पवार द्वारा 52 लाख की लागत से विभिन्न विकास कार्यो का शुभारंभ
• हरा-भरा, मेरा देवास माताजी की टेकरी से वृहद स्तर पर पौधरोपण अभियान का शुभारंभ एक माह तक चलेगा वृहद पौधरोपण अभियान
देवास। हरा-भरा, मेरा देवास अभियान के तहत एक माह तक चलने वाले वृहद पौधरोपण अभियान का शुभारंभ शनिवार को माताजी की टेकरी पर पौधरोपण कर हुआ। पौधरोपण अभियान अंतर्गत घर-घर पौधे पहुंचाने वाली नगर निगम की गाडिय़ों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया गया।
विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार, पूर्व महापौर श्री सुभाष शर्मा, श्री राजेश खंडेलवाल, कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती शीतला पटले, नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान, डीएफओ पी एन मिश्रा, एसडीएम प्रदीप सोनी, सिख समाज, गायत्री शक्तिपीठ, मां चामुंडा सेवा समिति, मित्राय वेलफेयर सोसाइटी, नगर निगम की टीम, वन विभाग की टीम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता व गणमान्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार ने कहा कि वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ आज माताजी की टेकरी से किया है जो कि देवास के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान है। आज हम जो पौधे लगा रहे हैं उन्हें तो संरक्षित करें उनका ध्यान रखें पर जो पूर्वजों द्वारा वृक्ष लगाए गए हैं उन्हें न काटे। हम सब मिलकर पौधे लगाएं तथा हरियाली उत्सव मनाए।
समाज का हर व्यक्ति पौधारोपण अभियान से जुड़े -कलेक्टर
कलेक्टर श्री शुक्ला ने कहा की हरा-भरा देवास अभियान के अंतर्गत वृहद स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ आज माताजी की टेकरी से किया गया। हमने इस अभियान में सभी को जोड़ा है। देवास को हरियाली से भरपूर करने के लिए जिले में वृहद स्तर पर पौधरोपण का कार्यक्रम किया जा रहा है। नगर निगम की टीम घर-घर फॉर्म उपलब्ध कराएगी, जिसमें रहवासी पौधे की जानकारी भरेंगे और अगले दिन नगर निगम की टीम को भरा हुआ फॉर्म जमा कराएंगे। फॉर्म जमा करने के बाद पौधे घर पर प्रदान कर दिए जाएंगे। कलेक्टर श्री शुक्ला ने समाज के हर वर्ग के व्यक्ति को इस अभियान से जुडऩे की अपील की है। उन्होंने कहा कि अभियान अंतर्गत एक एप विकसित किया गया है, जिसमें कोई भी व्यक्ति रजिस्ट्रेशन कर ऐप के माध्यम से देख सकता है कि उसने जो पौधा लगाया गया है आगे के समय में वो संरक्षित है ।
विधायक पवार द्वारा 52 लाख की लागत से विभिन्न विकास कार्यो का शुभारंभ
देवास। शहर के विभिन्न विकास कार्यो का शुभारंभ विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार के मुख्य आतिथ्य मे पूर्व महापौर सुभाष शर्मा के साथ किया गया। विधायक राजे द्वारा माता टेकरी पर पौधारोपण कार्य के पश्चात वार्ड क्रमांक 4 राधागंज स्थित विजय नगर मंदिर के सामने 5 लाख की लागत से मार्ग सीमेंटीकरण से विकासकार्यो का शुभारंभ किया गया। वार्ड क्रमंाक 3 आवास नगर सी सेक्टर मे 10 लाख की लागत से पेवर्स ब्लॉक एवं आवास नगर डी सेक्टर मे मार्ग सीमेंटीकरण कार्य 11 लाख की लागत से तथा वार्ड क्रमंाक 28 कर्मचारी कालोनी मे 9 लाख की लागत से मार्ग सीमेंटीकरण कार्य एवं मोची मोहल्ला मे 6 लाख की लागत से बाउंड्रीवाल निर्माण तथा वार्ड क्रमंाक 23 यशवंत व्यायामशाला मे 11 लाख की लागत से हाल निर्माण कार्य का शुभारंभ विधायक द्वारा किया गया। इन अवसरो पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता दुर्गेश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, विशाल रघुवंशी, भाजपा नेता रवि जैन नगर निगम कार्यपालन यंत्री नागेश वर्मा, प्र.स्वास्थ्य अधिकारी जितेन्द्र सिसोदिया, सहायक यंत्री सौरभ त्रिपाठी, उपयंत्री विजय जाधव आदि सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
मान जायेंगे दीपक भैया… …जोशी जी की प्रतिमा अनावरण करने आ रहे शिवराज
देवास। राजनीति में ईमानदारी के प्रतीक, राजनीति के संत, सिद्धांत एवं अनुशासनप्रिय राजनेता रहे मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कैलाश जोशी की प्रतिमा हाटपीपल्या में स्थापित होगी।
प्रतिमा का अनावरण करने 14 जूलाई को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह हाटपीपल्या आ रहे है। शासन एवं प्रशासन स्तर पर जोरशोर से तैयारियॉ की जा रही है। प्रतिमा अनावरण स्थल पर पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी की स्मृति में एक स्मारक बनाया जा रहा है। जिसमें उनकी आदमकद प्रतिमा लगाई जाएगी, ऑडिटोरियम हॉल, लाइब्रेरी और पार्क भी बनाया जाएगा। शनिवार को कलेक्टर श्री शुक्ला ने प्रतिमा अनावरण स्थल का निरीक्षण किया।अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिये। प्रदेश के पूर्व मंत्री दीपक जोशी भी साथ थे।
यद्यपि मात्र प्रतिमा अनावरण से स्वर्गीय जोशी जी के कार्यो का भार नहीं उतारा जा सकता, हॉ लोग उनकी स्मृतियों को संजोकर सीख ले सके। उनके पदचिन्हो पर चल सके। इसलिये उनके ग्रहनगर हाटपीपल्या में प्रतिमा अनावरण किया जाना अच्छी एवं सराहनीय बात है, लेकिन राजनीति इसके अलग ही मायने निकालते हुए कहा जा रहा है कि क्या हाटपीपल्या में उपचुनाव से ठीक पूर्व इस कवायद से प्रदेश के पूर्व मंत्री दीपक जोशी मान जायेंगे। इस पर प्रश्रचिन्ह फिलहाल तो बरकरार है। भाजपा संगठन ने साफ कर दिया है कि चाहे जो हो, कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आये ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक उनके विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया जायेगा। पूर्व मंत्री दीपक जोशी इससे नाराज है, क्योंकि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर मनोज चौधरी ने हाटपीपल्या में उनकी सल्तनत को चुनौती देते हुए शिकस्त दी। मनोज चौधरी को प्रत्याशी बनाये जाने से नाराज दीपक जोशी को मनाने का प्रयास भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी देवास आकर कर चुके है। इसके बावजूद दीपक भैया की नाराजी टूटने के संकेत दिखाई नहीं दे रहे है। राजनैतिक क्षेत्रो में माना जा रहा है कि उपचुनाव से पूर्व उन्हे मनाने के उपक्रम स्वरूप ही पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय जोशी बाबा की प्रतिमा के अनावरण का कार्यक्रम बनाया गया है। राजनैतिक क्षेत्रो में यह भी माना जा रहा है कि आगे पीछे दीपक भैया को सत्ता या संगठन मेंं कोई ना कोई बड़ा स्थान प्रदान किया जा सकता है। हालांक उनकी पारिवारिक एवं वैचारिक राजनैतिक पृष्ठभूमि, निष्ठा एवं समर्पण को देखते हुए जानकार यही मानते है कि कुछ भी हो दीपक भैया पार्टीहित से परे नहीं जायेंगे, मान जायेंगे…। आगे राजनीति है जाने किस करवटॅ बैठ जाये…।
आज आई1147 लोगो की रिपोर्ट में 7 लोगो की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटव
कोविड-19, हेल्थ बुलेटिन-देवास(म.प्र.)
नोवल कोरोना वायरस(कोविड-19) देवास जिले की संक्षिप्त जानकारी दिनांक 11.07.2020 (समय सायं 5 बजे) की स्थिति में –
◆- आज जाॅच हेतु लैब में भेजे गये सैंपल संख्या -333 ◆ -आज लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या -1147 ◆ -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या-07 ◆ -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या-1133 ◆ -आज सैम्पल रिपोर्ट में देवास जिले के न्यू पॉजिटिव संख्या-07
आज दिनांक- 11.07.2020 सायं 05.00 बजे तक देवास जिले में नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) प्रारंभ से आज दिनांक तक कि स्थिति में अप्डेट्स रिपोर्ट निम्नानुसार –
◆ आज दिनांक तक जाॅच हेतु लैब में भेजे गये सैंपल संख्या -13377 ◆ आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या -11302 ◆ आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त (रिपोर्ट आना शेष) संख्या-2075 ◆ आज दिनांक तक जिले के मिले कोरोना संक्रमित(पॉजिटिव) प्रकरण संख्या -257 ◆ आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित(पॉजिटिव)मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या-207 ◆ आज दिनांक तक कुल कोरोना संक्रमित पॉजिटिव व्यक्तियों की मृत्यु संख्या-10 ◆ आज दिनांक तक जिले के कोरोना संक्रमित (एक्टीव) मरीज संख्या-40
( डाॅ.एम.पी.शर्मा )
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी,
जिला देवास (म.प्र.)
नोवल कोरोना वायरस(कोविड-19) देवास जिले की संक्षिप्त जानकारी दिनांक 10.07.2020 (समय सायं 5 बजे) की स्थिति में –
◆- आज जाॅच हेतु लैब में भेजे गये सैंपल संख्या -1547 ◆ -आज लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या -831 ◆ -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या-10 ◆ -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या-815 ◆ -आज सैम्पल रिपोर्ट में देवास जिले के न्यू पॉजिटिव संख्या-06
आज प्राप्त सैम्पल लैब रिपोर्ट मे न्यू पाजीटिव जानकारीः- ………………………………………………………………………………………
निवासी- टाक्लीखेडा,कन्नौद,देवास पुरूष उम्र 48 वर्ष (लैब रिपोर्टः- बीएमएचआरसी भोपाल से )
निवासी- टाक्लीखेडा,कन्नौद,देवास पुरूष उम्र 24 वर्ष (लैब रिपोर्ट:-बीएमएचआरसी भोपाल से )
निवासी- टाक्लीखेडा,कन्नौद,देवास महिला उम्र 17 वर्ष (लैब रिपोर्ट:- बीएमएचआरसी भोपाल से ) 4 .निवासी- टाक्लीखेडा,कन्नौद,देवास महिला उम्र 16 वर्ष (लैब रिपोर्ट:- बीएमएचआरसी भोपाल से ) 5 .निवासी- विकास नगर,देवास पुरूष उम्र 43 वर्ष (लैब रिपोर्ट:- जिला चिकित्सालय ज्त्न्म् छ।।ज् से ) 6 .निवासी- विकास नगर,देवास महिला उम्र 35 वर्ष (लैब रिपोर्ट:- जिला चिकित्सालय true NAAT से ) आज दिनांक- 10.07.2020 सायं 05.00 बजे तक देवास जिले में नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) प्रारंभ से आज दिनांक तक कि स्थिति में अप्डेट्स रिपोर्ट निम्नानुसार - ◆ आज दिनांक तक जाॅच हेतु लैब में भेजे गये सैंपल संख्या -13044 ◆ आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या -10170 ◆ आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त (रिपोर्ट आना शेष) संख्या-2874 ◆ आज दिनांक तक जिले के मिले कोरोना संक्रमित(पॉजिटिव) प्रकरण संख्या -250 ◆ आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित(पॉजिटिव)मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या-207 ◆ आज दिनांक तक कुल कोरोना संक्रमित पॉजिटिव व्यक्तियों की मृत्यु संख्या-10 ◆ आज दिनांक तक जिले के कोरोना संक्रमित (एक्टीव) मरीज संख्या-33 ( डाॅ.एम.पी.शर्मा ) मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला देवास (म.प्र.)
• कोरोना वायरस संक्रमण से सुरक्षा के लिए पूरी सावधानियां रखें, रविवार को अनावश्यक बाहर न निकले • देवास जिले में रविवार को अनावश्यक घुमने वालो पर होगी कार्यवाही • कलेक्टर श्री शुक्ला ने की देवास जिले के सभी नागरिकों से रविवार को अनिर्वाय रूप से घर रहने अपील
देवास। कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला ने देवास जिले के नागरिकों से अपील है कि कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षा के लिए पूरी सावधानियां रखें अभी कोरोना खत्म नहीं हुआ है, जरूरत के लिए बाजार और अन्य गतिविधियां शुरू की है। राज्य शासन द्वारा एडवायजरी जारी कर बताया गया है कि रविवार के दिन अधिक भीड़ हो जाने और आवश्यक सावधानियाँ नहीं बरती जाने से कोविड संक्रमण को नियंत्रित करने की दृष्टि से लोगों को घरों से अनावश्यक रूप से बाहर निकलने के लिये हतोत्साहित किया जाना उपयुक्त होगा। उन्होंने कहा कि इस रविवार विशेष अभियान चलाया जायेगा। यदि कोई व्यक्ति बिना मास्क के तथा गैर वाजिब कारण के बाजार में घुमता पाया जाता है तो कार्यवाही की जायेगी। वायरस की चेन को रोकने के लिए आवश्यक है कि रविवार को सभी नागरिक घर में ही रहे। जब तक कोई अतिआवश्यक कार्य न हो घर से न निकले। जिले के सभी नागरिक शासन के निर्देशों का पालन करेंगे और महामारी से लडने में प्रशासन का सहयोग करेंगे। कलेक्टर श्री शुक्ला ने आमजन से अपील की है कि पर्याप्त सावधानियाँ जैसे 2 गज की दूरी, फेस मास्क का उपयोग, बार-बार हाथ धोने, सार्वजनिक जगहों पर न थूकने और लोगों से हाथ मिलाने की बजाए नमस्ते करने जैसे उपायों पर अमल किया जाए। अभी निरंतर सतर्क और सजग रहने की आवश्यकता है। ‘किल कोरोना अभियान” में आमजन भी बने सहयोगी कलेक्टर श्री शुक्ला ने आमजन से भी अपील की है कि ‘किल कोरोना अभियान” में अपना सहयोग प्रदान करें। घर-घर पहुंच रहे सर्वे दल को आवश्यक जानकारी देकर सहयोग करें। इस सर्वे में महिला और पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, आँगनवाड़ी कार्यकर्ता शामिल है। सर्दी-खांसी जुकाम के साथ ही डेंगू, मलेरिया, डायरिया आदि के लक्षण पाये जाने पर भी जरूरी परामर्श और उपचार नागरिकों को मिल सकेगा। सार्थक एप का उपयोग कर इन जानकारियों की प्रविष्टि की जाएगी। अभियान में जिले की शत-प्रतिशत आबादी को इस सर्वे से कवर किया जा रहा है।
कानपुर के बिकरू गांव में सीओ समेत आठ पुलिस वालों की हत्या करने वाला गैंगस्टर विकास दुबे शुक्रवार सुबह एनकाउंटर में मारा गया। यूपी एसटीएफ की टीम उसे उज्जैन से ट्रांजिट रिमांड पर कानपुर ले जा रही थी। लेकिन शहर से 17 किमी पहले बर्रा थाना क्षेत्र में सुबह 6:30 बजे काफिले की एक कार पलट गई। विकास उसी गाड़ी में बैठा था। हादसे के बाद उसने पुलिस टीम से पिस्टल छीनकर हमला करने की कोशिश की जवाबी कार्रवाई में वह बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे सीने और कमर में दो गोली लगीं। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे सुबह 7 बजकर 55 मिनट पर मृत घोषित कर दिया। कानपुर रेंज के आईजी ने विकास के मारे जाने की पुष्टि की विकास को गुरुवार को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया था।
स्थापना दिवस पर अभाविप ने किया छात्र सम्मेलन आयोजित, दसवीं कक्षा के प्रावीण्य सूची में आने वाले विद्यार्थियों का सम्मान
नगर कार्यकारिणी गठित, आशीष यादव नगर अध्यक्ष एवं राजवर्धन यादव नगरमंत्री नियुक्त
देवास। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अपना 72 वां स्थापना दिवस स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर, विजयनगर में छात्र सम्मेलन आयोजित कर मनाया। जानकारी देते हुए नगर कार्यालय मंत्री सुबोध चावड़ा ने बताया कि अभाविप अपने स्थापना दिवस को हर वर्ष राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के रूप में मनाता है। इसी कड़ी में इस वर्ष भी छात्र सम्मेलन आयोजित किया गया। पूर्व वर्ष की कार्यकारिणी भंग कर नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अभाविप प्रांत उपाध्यक्ष जितेन्द्र जी तलरेजा एवं निर्वाचन अधिकारी प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अमित जी जोशी उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अभाविप जिला सह संयोजक राहुल मालवीय ने की। तत्पश्चात नगर मंत्री सावन कौशल द्वारा गतवर्ष में किए गए कार्यों का वृत मंत्री प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
नगर कार्यकारिणी गठित, आशीष यादव नगर अध्यक्ष एवं राजवर्धन यादव नगरमंत्री नियुक्त
अध्यक्ष आशीष यादव ने गतवर्ष की कार्यकारिणी को भंग किया एवं निर्वाचन अधिकारी के रूप में प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अमित जोशी ने आशीष यादव पुन: नगर अध्यक्ष एवं नगरमंत्री राजवर्धन यादव को निर्वाचित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियो ने स्वामी विवेकानंद जी एवं माँ सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया। अतिथियो का परिचय अंकित चौहान ने कराया एवं स्वागत योगेन्द्र कावल, विजय वर्मा, राजवर्धन राजपूत ने किया। अतिथि स्वागत के पश्चात मुख्य अतिथि श्री तलरेजा ने अपने वक्तव्य मे कहा कि विद्यार्थियो को व्यक्तिगत हित से ऊपर उठकर हमेशा राष्ट्रहित में कार्य करते रहना चाहिए। छात्रों को सामाजिक क्षेत्र में अपनी भूमिका बनाने की बात कहीं। साथ ही परिषद की कार्यपद्धति रीति-नीति एवं समाज में परिषद की आवश्यकता विद्यार्थियो को बताई। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश एवं जिले में कक्षा दसवीं के प्रावीण्य सूची में आने वाले विद्यार्थियों का प्रतिक चिन्ह देकर सम्मान किया गया। इसके पश्चात नगर अध्यक्ष आशीष यादव द्वारा शेष कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें नगर उपाध्यक्ष योगेन्द्र कावल, संदीप जाधव, राजदीप सोलंकी, अंकित चौहान, नगरमंत्री राजवर्धन यादव, नगर सहमंत्री विजय वर्मा, सचिन दायमा, आदित्य शर्मा, शुभम रांगवे, रश्मि चौहान, नगर कार्यालय मंत्री सुबोध चावड़ा, सहप्रमुख अमन चौहान, नगर महाविद्यालय प्रमुख विधान अग्रवाल, सहप्रमुख गौतम पंचोली, राजेश्वर यादव, नगर विद्यालय प्रमुख रजत तिवारी, सहप्रमुख अंकुश कदम, सावन परमार, नगरकोष प्रमुख आनंद पंडित, नगर सहप्रमुख शैलेन्द्र गौड़, नगर एसएफडी प्रमुख मयूर ठाकुर, सहप्रमुख हर्षित खत्री, महान मालवीय, नगर एसएफएस प्रमुख विनय यादव, सहप्रमुख सौरभ कौशल, नमन शर्मा, नगर क्रीड़ा प्रमुख यश मकवाने, सहप्रमुख तेजश्विनी सोनी व नीतिन शर्मा, नगर ई एबीवीपी प्रमुख अंकित गुजराती, सहप्रमुख ऋषभ सिंह, प्रवीण मण्डलोई, नगर जनजाति प्रमुख राहुल गौड़, सहप्रमुख रोहन कौशल, मोहित चौहान, नगर एनसीसी प्रमुख प्रफुल्ल त्रिवेदी, सहप्रमुख निकिता यादव, नगर एनएसएस प्रमुख नेहा वाघवे, सहप्रमुख सपना भिलवाड़ा, नगर कलामंच प्रमुख अनुज प्रजापति, सह प्रमुख स्वप्निल शर्मा, नगर छात्रावास प्रमुख अरूण मथानिया, सहप्रमुख अमृत राठौड़, नगर तकनीकी आयाम प्रमुख, सुभाष यादव, सहप्रमुख गणेश लोधी, नगर मेडीविजन प्रमुख राहुल मीमरोट, नगर कार्यकारिणी सदस्य सलोनी सक्सेना, अजय मकवाना, पंकज धोसरिया, मुकेश मालवीय, कुलदीप सोनी, जयसिंह ठाकुर, विनित योगी, ऋषि शुक्ला, ऋषिराज पवार, अनमोल चौहान, दीपक पवार, अनिल पवार, नवनीत बरेठिया, रोहन व्यास, निषिद यादव, सोमेश नेरनिया, विकास गोहिल, राहुल मनेठिया, यशपाल राजपूत, आकाश मालवीय, प्रमोद मंडलोई, विवेक सोलंकी, मनीष हरोड़े, अजय भार्गव, रितिक नागर, ऋषभग गुप्ता, हर्षवर्धन शर्मा, विशिष्ठ को बनाया गया। संचालन प्रद्युम्न यादव ने किया एवं आभार नगरमंत्री राजवर्धन यादव ने माना। वर्तमान व पूर्व कार्यकर्ताओं ने नवीन कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
नोवल कोरोना वायरस(कोविड-19) देवास जिले की संक्षिप्त जानकारी दिनांक 09.07.2020 (समय सायं 5 बजे) की स्थिति में –
दिनांक 09.07.2020 कोरोना संक्रमित(पॉजिटिव)मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए-07 व्यक्तियो को अस्पताल से छुटटी दी गई।
◆- आज जाॅच हेतु लैब में भेजे गये सैंपल संख्या -403 ◆ -आज लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या -295 ◆ -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या-00 ◆ -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या-293 ◆ -आज सैम्पल रिपोर्ट में देवास जिले के न्यू पॉजिटिव संख्या-02
आज प्राप्त सैम्पल लैब रिपोर्ट मे न्यू पाजीटिव जानकारीः- ………………………………………………………………………………………
निवासी- महाकाल कालोनी ,देवास पुरूष उम्र 45 वर्ष (लैबः-अमलतास मेडिकल कालेज देवास से )
निवासी- गवली मोहल्ला ,देवास महिला उम्र 54 वर्ष (लैबः-बीएमएचआरसी भोपाल से ) आज दिनांक- 09.07.2020 सायं 05.00 बजे तक देवास जिले में नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) प्रारंभ से आज दिनांक तक कि स्थिति में अप्डेट्स रिपोर्ट निम्नानुसार - ◆ आज दिनांक तक जाॅच हेतु लैब में भेजे गये सैंपल संख्या -11497 ◆ आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या -9327 ◆ आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त (रिपोर्ट आना शेष) संख्या-2170 ◆ आज दिनांक तक जिले के मिले कोरोना संक्रमित(पॉजिटिव) प्रकरण संख्या -244 ◆ आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित(पॉजिटिव)मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या-207 ◆ आज दिनांक तक कुल कोरोना संक्रमित पॉजिटिव व्यक्तियों की मृत्यु संख्या-10 ◆ आज दिनांक तक जिले के कोरोना संक्रमित (एक्टीव) मरीज संख्या-27 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला देवास (म.प्र.)