Dewas : नवरात्रि में माता टेकरी पर दान में आयी 43लाख 52 हज़ार से अधिक राशि, गिनती हुई पूरी

देवास : कोरोना के कारण दो साल बाद बिना कोई प्रतिबंध के बनी नवरात्रि में भक्तों का भारी उत्साह 9 ही दिन देखने को मिला एक तरफ जहाँ लाखो की संख्या में भक्त माता के दर्शन के लिए जगह जगह से आये तो वही साथ ही भक्तों ने दान स्वरुप लाखो रुपये भी दान पेटी में डालें। बीते सप्ताह शुक्रवार से शुरू हुई दान राशि की गिनती कल सोमवार को पूर्ण हुई। जिसमे कुल 43 लाख 52 हज़ार से अधिक की राशि निकाली गई। नकद दान कुल 42 लाख 86 हजार 101 रुपए आया है, इस बार देव स्थान प्रबंध समिति ने ऑनलाइन दान के लिए परिक्रमा मार्ग के अलावा अन्य स्थानों पर क्यूआर कोड भी लगाए थे, जिसमे 4 से 5 लाख का दान आया है। इसके अलावा लोगों ने दान देने से पहले रसीदें भी कटवाई हैं।

रसीद कट्टों का भी इंतजाम किया गया था। सोमवार को 10, 20 के नोट के अलावा 10, 20, 50, 2 व 1 के सिक्कों की गिनती हुई और कुल 3 लाख 92 हजार 165 चढ़ावा आया है। शुक्रवार को कुल 27 लाख 99 हजार 400 रु. की गिनती हुई थी, सोमवार को 10 लाख 94 हजार 536 रु. की गिनती हुई है। दो रसीद कट्टे से भक्तों ने 57427 और 8735 रुपए का दान किया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिक्रमा मार्ग पर कई दान पेटियां लगाई थीं, उनमें अनुमानित 400 से 850 रु. तक चढ़ावा आया।दान राशि को गिनने के लिए करीब 125 से ज्यादा पटवारी और राजस्व अधिकारियों की टीम लगी। शुक्रवार को दान पेटियों में विदेशी नोट और सिक्के निकले। सोमवार को खोली गई दान पेटियों से एक नेपाल व दो फारेन करंसी के सिक्के मिले। इसके साथ ही माता इस को जेवरात में एक सोने का कांटा, चांदी के दो रूप स्वास्तिक दो नग, चांदी का छत्र एक नग, पांच जोड़ साम चांदी की बिछुड़ी माता के पैर दो जोड़ चांदी के व आ एक छोटा स्वास्तिक चांदी का यह भी सब जेवरात कु दान पेटी से निकले।

Dewas: घर से लापता युवक का शव कुएं मे मिला…

देवास। जिले के बागली तहसील के चापड़ा में निवासी वीरेंद्रसिहं उर्फ बाबू पिता कमल सिंह दरबार रविवार की सुबह अपने घर से लापता थारविवार शाम को परिजनों को सूचना मिली कि वीरेंद्र की बाइक हाटपिपलिया मार्ग पर एक खेत पर खड़ी है जब परिजन वहां पर गए तो बाइक मिली युवक नहीं मिला अंधेरा होने के कारण युवक को नहीं ढूंढ पाए थे। सोमवार की सुबह जब परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तो कुएं में युवक कि चप्पल पानी में तैरती हुई दिखाई दी परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई पुलिस मौके पर पहुंची और पानी में लोहे की बीलाई से शव को ढूंढने का प्रयास किया गया तो शव बीलाई में अटक गया और पानी के ऊपर आ गए।

बागली थाना प्रभारी दीपक यादव से प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरे मामले में प्रथम दृष्टि में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। युवक का चापड़ा के श्याम नगर निवासी एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसी के चलते युवक द्वारा इस प्रकार का कदम उठाना प्रतीत होता है।हालांकि पुलिस द्वारा मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है वहीं पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई किए जाने की बात की जा रही है।

Dewas: जिले से 200 बसों से 10 हजार श्रद्धालु महाकाल लोक लोकार्पण कार्यक्रम में सहभागिता के लिए जायेंगे

देवास। प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी 11 अक्‍टूबर को उज्जैन में श्री महाकाल लोक का लोकार्पण करेंगे। इस संबंध में पार्किंग एवं रूट व्‍यवस्‍था के लिए आयुक्‍त उज्‍जैन संभाग श्री संदीप यादव ने उज्‍जैन एवं इंदौर संभाग के कलेक्‍टर, एसपी, आरटीओ एवं अन्‍य संबंधित विभाग की वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्‍यम से बैठक ली। बैठक में कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला, पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह, अपर कलेक्‍टर श्री महेन्‍द्र सिंह कवचे, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री मंजीत सिंह चावला सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में आयुक्‍त उज्‍जैन संभाग श्री संदीप यादव ने पार्किंग एवं रूट व्‍यवस्‍था के संबंध में विस्‍तृत जानकारी एवं निर्देश दिये। उन्‍होंने कहा कि बसों में स्‍वास्‍थ्‍य कार्यकर्ता रखे। बस पर जिले का नाम, बस नम्‍बर लिखे। बस ड्राईवर एवं बस प्रभारी का मोबाईल नम्‍बर बस पर लगाये। जिससे सम्‍पर्क करने में आसानी हो। प्रत्‍येक एन्‍ट्री पाईंट पर जलपान, एम्‍बुलेंस, शौचालय की व्‍यवस्‍था की गई है।
देवास जिले से 10 हजार श्रद्धालु महाकाल लोक लोकार्पण कार्यक्रम में सहभागिता के लिए जायेंगे। श्रद्धालुओं के लिए 200 बसों की व्‍यवस्‍था की गई है। उज्जैन में “श्री महाकाल लोक” के लोकार्पण साथ ही देवास जिले में भी मंदिरों में भजन,  पूजन,  कीर्तन, आरती, धार्मिक – सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। देवास में माता टेकरी, भोलेनाथ मंदिर, बिलावली तथा विजयागंजमण्‍डी में मंदिर में कार्यक्रम आयोजित होंगे। श्री महाकाल लोक का लोकार्पण कार्यक्रम देखने के लिए एलईडी लगाई जायेगी। इसी तरह अनुभाग खातेगांव, बागली, सोनकच्‍छ तथा कन्‍नौद में भी कार्यक्रम आयोजित होंगे।

Mahakal Lok Ujjain सज गया भगवान महाकालेश्वर का आंगन, अभिभूत होगी जनता, बनेगा इतिहास

• प्रधानमंत्री कल करेंगे ‘महाकाल लोक’ का लोकार्पण, शिवमय होगा पूरा मध्यप्रदेश

Mahakal Lok Ujjain। द्वादश ज्योतिर्लिंगों में प्रमुख महाकालेश्वर न केवल देश-प्रदेश, बल्कि विश्व में प्रसिद्ध हैं। लाखों श्रद्धालु प्रतिवर्ष भगवान महाकालेश्वर की एक झलक पाने के लिये एकत्रित होते हैं। मोक्षदायी सप्तपुरियों में से एक अवन्तिका में विराजित हैं भगवान महाकाल। भगवान शिव से जुड़ी कथाओं, ज्ञान, भक्तिभाव और तन-मन शिवमय हो सके, इसके लिये ही बनाया गया है ‘महाकाल लोक’।

शासन द्वारा यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिये हर तरह की सुविधा का बंदोबस्त किया गया है। महाकाल लोक का लोकार्पण देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 11 अक्टूबर को किया जायेगा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बनारस के कॉरिडोर की तर्ज पर उज्जैन में भी इसी तरह का विकास करने के बारे में संकल्प लिया और यह संकल्प अब पूर्ण हो चुका है। महाकाल लोक श्री महाकाल महाराज विकास योजना के प्रथम चरण के अन्तर्गत निर्मित हुआ है। वर्ष 2023 तक इस प्रोजेक्ट के द्वितीय चरण के कार्य भी पूर्ण हो जाने की पूरी-पूरी संभावना है।

आगामी 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री द्वारा महाकाल लोक आम श्रद्धालुओं के लिये खोल दिया जायेगा। महाकाल लोक की अनुमानित लागत 800 करोड़ रुपये है। महाकाल लोक पहुंचने के लिये चार भुजाओं वाले महाकाल ओवर ब्रिज से होकर त्रिवेणी संग्रहालय जाना होता है। संग्रहालय के ठीक सामने लगभग 450 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पार्किंग शेड के ऊपर सोलर पैनल लगाये गये हैं। पार्किंग के ठीक सामने पिनाक द्वार है और उसके समीप स्थित है त्रिवेणी संग्रहालय। महाकाल लोक में प्रवेश करने के पहले नन्दी द्वार बनाया गया है। द्वार के बाहरी हिस्से में भगवान गणेश के दर्शन होते हैं। प्रवेश द्वार पर विशाल नन्दी की प्रतिमा बनाई गई है, जो कि अत्यन्त आकर्षक लगती है। इन्हें निहारते हुए महाकाल लोक में प्रवेश होता है। उल्लेखनीय है कि महाकाल लोक 900 मीटर लम्बे क्षेत्र में निर्मित किया गया है। महाकाल लोक के दाहिनी तरफ कमल ताल, शिव स्तंभ, सप्तऋषि परिसर, पब्लिक प्लाजा और नवग्रह परिसर बनाये गये हैं। यहां पर बैठक व्यवस्था की गई है। पास ही में कमल ताल है, जहां 25 फीट ऊंची शिव की प्रतिमा बनाई गई है। लोटस पोंड, ओपन एयर थिएटर तथा लेकफ्रंट एरिया और ई-रिक्शा व आकस्मिक वाहनों हेतु मार्ग भी पूर्ण हो चुका है। बड़े रूद्र सागर की झील में स्वच्छ पानी भरा जायेगा और यह सुनिश्चित किया गया है कि इस झील में गन्दा पानी बिल्कुल न मिलने पाये। महाकाल लोक में बनी प्रतिमाएं, फव्वारे और आसपास की हरियाली आकर्षित करती है। कोबल्ड स्टोन की रोड क्रॉसिंग के जरिये पदयात्रियों की कनेक्टिविटी विकसित की गई है। पैदल चलते हुए शिव, देवी और श्रीकृष्ण से जुड़ी प्रतिमाएं नजर आती हैं। चित्रों के नीचे सम्बन्धित कथाएं भी अंकित की गई हैं। क्यूआर कोर्ड भी बनाये गये हैं, जिन्हें मोबाइल से स्केन कर कथा सुनी जा सकती है। इनमें शिव बारात का आकर्षक चित्रण किया गया है। एक शिल्प में कैलाश पर्वत को रावण ने उठा रखा है। कैलाश पर शिव परिवार भी विराजित है। एक शिल्प में देवी की नृत्य मुद्रा बनाई गई है। सप्तऋषि परिसर में ऋषियों की विशाल प्रतिमाओं के दर्शन के साथ उनके बारे में आवश्यक जानकारी दी गई है। त्रिपुरासुर वध का चित्रण विशाल शिल्प में किया गया है। यहां रथ पर सवार भगवान शिव त्रिपुरासुर का वध कर रहे हैं। पिनाक द्वार उनके लिये है जो सीधे मन्दिर में प्रवेश करना चाहते हैं। यह पौराणिक रूद्र सागर का घाट है। रूद्र सागर में लाईट एण्ड साउण्ड शो, लेजर शो और वाटर कर्टन शो दिखाये जायेंगे। पूरे कॉरिडोर में देश की सबसे लम्बी भित्ति चित्र वाली दीवार है। इस दीवार पर पत्थरों पर शिव कथाएं उकेरी गई हैं। महाकाल लोक दो हिस्सों में बना है। एक तरफ पैदल पथ और दूसरी तरफ ईकार्ट पथ। बच्चे, वृद्ध, दिव्यांग और महिलाओं के लिये ईकार्ट की व्यवस्था नि:शुल्क की गई है। दोनों पथ के बीच 108 शिवस्तंभ शिव की विभिन्न मुद्राओं सहित निर्मित हैं, जो अलग ही छटा बिखेर रहे हैं। यह स्तंभ साधारण नहीं है, हर स्तंभ पर शिव की नृत्य मुद्रा अंकित है। इन्हीं पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाये गये हैं। महाकाल लोक में शॉपिंग कॉम्पलेक्स भी बनाया गया है, जहां फूल, प्रसाद से लेकर धर्म और संस्कृति से जुड़ी विभिन्न वस्तुओं की दुकानें हैं। कॉम्पलेक्स के समीप फेसिलिटी सेन्टर क्रमांक-2 स्थित है, जहां जूते, चप्पल और बैग जमा करने की व्यवस्था की गई है। समीप ही शौचालय और नाश्ते तथा शुद्ध पेयजल की व्यवस्था भी की गई है। महाकाल लोक में देश का पहला नाईट गार्डन बनाया गया है, जहां दिन में भी रात्रि का एहसास होता है। गोलाकार नाईट गार्डन के बीच शिव की विशाल ध्यानमग्न प्रतिमा बनाई गई है। इसके ठीक सामने के हिस्से में नीलकंठ परिसर है। लगभग 20 एकड़ में फैले महाकाल लोक में आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है। रात्रि के समय जब मूर्तियों और म्युरल्स पर रोशनी पड़ती है तो पूरा लोक स्वर्णिम आभा से चमकने लगता है।

“कल 11 अक्टूबर को शिवमय होगा पूरा मध्यप्रदेश” 11 अक्टूबर को पूरा मध्यप्रदेश शिवमय होने जा रहा है। अवसर होगा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रदेश की ऐतिहासिक, पौराणिक धार्मिक नगरी उज्जैन में श्री महाकाल लोक का लोकार्पण। उज्जैन में “श्री महाकाल लोक” के साथ ही पूरे प्रदेश में गाँव-गाँव, शहर-शहर देवालयों में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होकर शिव भजन, पूजन, कीर्तन, अभिषेक, आरती करेंगे। शंख-ध्वनि होगी, घंटे-घड़ियाल बजाए जाएंगे। मंदिरों, नदियों के तट तथा घर-घर दीपक जलाए जाएंगे। धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा भोजन-भंडारे होंगे। कार्तिक मेला ग्राउंड उज्जैन में प्रधानमंत्री श्री मोदी के सभा-स्थल पर शिवमय थीम पर केन्द्रित साज-सज्जा की जाएगी। साथ ही विशेष ध्वनि, प्रकाश एवं सुगंध के माध्यम से मंदिर के पवित्र वातावरण का निर्माण किया जाएगा। संतों के लिए अलग से मंच की व्यवस्था की गई है। प्रख्यात गायक श्री कैलाश खेर द्वारा महाकाल स्तुति गान होगा।उज्जैन एवं इंदौर संभाग की प्रत्येक ग्राम-पंचायत से श्रद्धालु कार्यक्रम स्थल पर पहुँचेंगे। धार्मिक अनुष्ठान संपादित करने वाले तड़वी, पटेल, पुजारी और विभिन्न समुदायों के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित होंगे। सभा स्थल पर 60 हजार से अधिक नागरिकों की उपस्थिति की संभावना है। उज्जैन में शिप्रा नदी के सभी घाटों पर लगभग एक लाख श्रद्धालु एलईडी स्क्रीन पर कार्यक्रम देखेंगे। प्रत्येक ग्राम के किसी एक मंदिर में सभी ग्रामवासी एकत्रित होकर पूजन-पाठ-अनुष्ठान करेंगे। इसी प्रकार शहरी वार्डों के प्रमुख मंदिरों में भी धार्मिक-आयोजन होंगे। इन सभी स्थान पर भी एलईडी स्क्रीन पर कार्यक्रम के सीधे प्रसारण की व्यवस्था रहेगी। प्रदेश के सभी शासकीय देव-स्थानों पर दीपमालाएँ जला कर रोशनी की जाएगी। प्रदेश के सभी बड़े शिव मंदिरों जैसे टीकमगढ़ का बांदकपुर मंदिर, छतरपुर का जटाशंकर मंदिर आदि स्थानों में सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। यहाँ बड़ी स्क्रीन लगाकर कार्यक्रम का प्रसारण होगा। भजन-पूजन, भोजन-भंडारों की व्यवस्था भी होगी उज्जैन एवं इंदौर संभाग के हर जिले से विभिन्न समाज और संस्थाओं के अध्यक्ष, पार्षद, सरपंच, तड़वी, पटेल, पुजारी आदि को लोकार्पण कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है, जो अपने-अपने क्षेत्र से जल लेकर आएंगे और उज्जैन रुद्रसागर में समर्पित करेंगे। आगामी 11 अक्टूबर को संध्या काल में महाकाल लोक परिसर के लोकार्पण के समय प्रदेश में नागरिकों द्वारा घर-घर दीपक जलाए जाएंगे।

Dewas : चलती कार में लगी आग, पत्नी की झुलसने से हुई मौत

देवास : ज़िले के भौंरासा थाना अंतर्गत आने वाले गांव महुडी में अपने रिश्तेदार से मिलकर वापस घर लौट रहे इंदौर निवासी दंपति की कार टाटा नैनो क्रमांक एमपी 09 सीके 1039 में अचानक आग लग गयी जिससे पत्नी की जलने से मौके पर ही मौत हो गयी व पति को देवास ज़िला अस्पताल से इंदौर रैफर कर दिया गया।

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2022/10/VID-20221009-WA0058.mp4

जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि दोनों पति पत्नी इंदौर निवासी से व एक दिन पूर्व ग्राम महुडी में अपने रिश्तेदार धर्मेंद्र नायक चौकीदार की यहाँ आये थे। जब आज वह वापस अपने घर लौट रहे थे वही नेवरी फाटा के समीप ग्राम महुडी में गाड़ी में अचानक आग लगी और गाड़ी अचानक से जलने लगी जिससे गाड़ी में सवार इंदौर निवासी सुनील जलते हुए गाड़ी में से भाग खड़े हुए लेकिन राधाबाई की जलने से गाड़ी में ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे लोगो द्वारा आग को बुझाया गया जब तक महिला पूरी तरह जल चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही भोरासा पुलिस भी मौके पर पहुंची व घायल सुनील को एंबुलेंस की मदद से देवास एमजी पहुंचाया गया जहाँ से उन्हें इंदौर रैफर कर दिया गया। फिलहाल आग किस कारण से लगी इसका पता नही चल पाया है।

Dewas: आदिपुरूष मूवी से धार्मिक आस्था को ठेंस – पं. त्रिपाठी

• मूवी पर प्रतिबंध लगाने के लिये लिखा सांसद को पत्र

देवास। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पं. रितेश त्रिपाठी ने आदिपुरूष मूवी पर रोक लगाने के लिये सांसद महेन्द्रसिंह सोलंकी को पत्र लिखा जिसमें उन्होंने बताया कि आदि पुरूष मूवी का निर्माण सनातन धर्म के मूल सिद्धांतों के विपरित है। इसमें पात्रों के चित्रण के साथ जानबूझकर छेडख़ानी की गई है। जिससे आमजनोंं की धार्मिक भावनाओं को ठेंस पहुंच रही है। जिससे अनावश्यक रूप से अप्रिय स्थिति देश के सामने बन रही है। फिल्मों को सेंसर बोर्ड से पास करा कर ही रिलिज किया जाता है जो कि केन्द्र सरकार के अधीन होता है। फिर ऐसी स्थिति क्यों बन रही है। सेंसर बोर्ड द्वारा ऐसी फिल्मों पर रोक क्यों नहीं लगाई जाती है। जबसे केन्द्र में भाजपा सरकार आई है तब से इस तरह की स्थिति बार बार बन नही है, ऐसा लगता है कि पहले सनातन धर्म के लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के बाद उस पर मरहम लगाने का कार्य किया जा रहा है जो एक सुनियोजित कृत्य प्रतीत होता हैै। पं. त्रिपाठी ने मांग की है कि भारत सरकार इस मूवी का प्रसारण रोके तथा इस पर प्रतिबंध लगाए जिससे कि इस प्रकार से कोई भी सनातन धर्म का मजाक नहीं बना सके।

Dewas : आज पुलिस लाईन पर होगा रावण, कुंभकरण व मेघनाथ के पुतले का एक साथ दहन

देवास। हिन्दू उत्सव समिति हर वर्ष विजयादशमी के एक दिन बाद बासी दशहरा पर रावण का पुतला दहन पुलिस परेड ग्राउंड पर करती है। लेकिन इस वर्ष बारीश के कारण विजयादशमी पर होने वाला रावण दहन कार्यक्रम बासी दशहरे के दिन हुआ। समिति अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह बैस ने बताया कि बारीश के चलते अब उक्त आयोजन 7 अक्टूबर, शुक्रवार को पुलिस लाइन ग्राउंड पर रंगारंग आतिशबाजी, रामलीला के मंचन के साथ रावण के पुतले का दहन हाोगा। उक्त आयोजन में राम, लक्ष्मण, सीता व हनुमान जी झांकी आकर्षण का केन्द्र रहेगी। इस  वर्ष रावण के साथ कुंभकरण व मेघनाथ का पुतला जलाया जाएगा। उक्त जानकारी गुरूदत्त शर्मा ने दी।

बारिश भी नही रोक पाई लोगों के उत्साह को, 51 फीट ऊँचे रावण का किया दहन

कांटाफोड़(बालकृष्ण शर्मा) – नगर कांटाफोड़ बारिशके बीचभी भी बुराई पर अच्छाई का प्रतिक दशहरा पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया है इस अवसर पर 51 फीट ऊँचे चलित रावण के पुतले का दहन किया गया।
दशहरा पर्व का चल समारोह नज़र पूरा हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुआ जिसमे विद्यालयों के भैया बहिन को राम लक्ष्मण एवं रामायण के पात्रों की वेशभूषा में सजाया गया साथ ही बेंड बाजो की धुन पर युवा नाचते तथा जय श्री राम के जय कारे लगाकर केशरिया पताका लहराते चल रहे थे नगर के बाल बजरंग अखाड़े के कलाकारों ने भी अपने हैरत कारनामों की प्रस्तुतिया दी इस कार्यक्रम में नगर की सोहार्द परम्परा अनुसार राष्ट्रीय युवा वाहिनी, अंजुमन कमेटी अल्पसंख्यक मोर्चा सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।साथ ही दशहरा मैदान पर विद्यालयो के बच्चो ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम मे रावण को निर्मित करने वाले कलाकरों का शाल श्री फल से सम्मान किया

Dewas: मीना बाजार में आज होगा रामलीला का आयोजन

देवास। 86 वी दशहरा कृषिकला एवं औद्योगिक प्रदर्शनी (मीना बाजार) के मंच पर 5 अक्टूबर (मंगलवार) को रात्री 9 बजे से विश्वम वेलफेयर सोसायटी के कलाकारों द्वारा रामलीला का आयोजन किया जावेगा। 86 वी दशहरा कृषिकला एवं औद्योगिक प्रदर्शनी (मीना बाजार) में 6 अक्टूबर गुरूवार को चार साहेब जादे (नाट्य) एवं भजन संध्या, 7 अक्टूबर शुक्रवार को झासी की रानी (नाट्य) सुगम संगीत, 8 अक्टूबर शनिवार को सैना का र्शोर्य (नाट्य) देश भक्ति गीत, 9 अक्टूबर रविवार को भगतसिंह (नाट्य) आर्केस्ट्रा, 10 अक्टूबर सोमवार को अखिल भारतीय मुशायरा, 11 अक्टूबर मंगलवार को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन तथा12 अक्टूबर बुधवार को मेले का होगा समापन।

Dewas : एक साथ जन्मे 3 बच्चे, मां और बच्चें सभी स्वस्थ

देवास। जिला अस्पताल देवास के स्टॉफ ने ट्रिपल बच्चों की नार्मल डिलेवरी करायी। मां और बच्चें सभी स्वस्थ है। पहले बच्चे का वजन 1.18 किलोग्राम, दूसरे बच्चे का 1.18 किलोग्राम तथा तीसरे बच्चे का 1.08 किलोग्राम है। सभी पूर्ण स्वस्थ है इनको ऑब्जरवेशन में एस.एन.सी.यू. में रखा गया है। जिला चिकित्सालय के आर.एम.ओ. डॉ अजय पटेल ने बताया कि 02 अक्टूबर को खटाम्बा निवासी श्रीमती मुस्कान पति नवीन उम्र 22 वर्ष इनकी प्रथम डिलेवरी के लिए जिला अस्पताल पहुंची। जिला अस्पताल में स्टॉफ द्वारा जांच में पाया गया पेट में तीन बच्चे हैं। इनकी नार्मल डिलेवरी हो सकती है। ड्यूटी पर नर्सिग ऑफिसर श्रीमती डिम्पल गुप्ता और सुजाता मेश्राम द्वारा सफलतापुर्वक (ट्रिपल) दो बालक और एक बालिका की डिलेवरी कराई गई। एस.एन.सी.यू. चिकित्सक डॉ कार्तिक एवं नर्सिंग ऑफिसर सोम्या द्वारा बच्चो की स्वास्थ्य जॉच की गयी। जिला अस्पताल देवास में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र से प्रसव के लिए आते हैं। अस्पताल मे प्रतिदिन 30 से 35 गर्भवती महिलाओं का प्रसव होता है। जिसमे सामान्य एवं ऑपरेशन के माध्यम से प्रसव किये जा रहे है।