Dewas: NSUI प्रदेश प्रभारी का देवास के एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा पुतला दहन

देवास। मध्य प्रदेश एनएसयूआई के प्रदेश प्रभारी नीतीश गौर का स्थानीय भोपाल चौराहे पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा पुतला दहन किया गया।

एनएसयूआई जिलाउपाध्यक्ष यशवंत कुशवाहा द्वारा बताया गया कि मध्यप्रदेश में समस्त जिलों में एनएसयूआई की मेंबरशिप की जा रही है। मेंबर शिप किस आधार पर की जा रही है या किसी को जानकारी नहीं है। न ही प्रदेश प्रभारी द्वारा समस्त जिलों में कोई प्रभारी बनाया गया और ना ही पूर्व जिलाध्यक्षों को जानकारी दी गई न ही कोई प्रेसवार्ता की गई प्रदेश प्रभारी द्वारा भेदभाव पूर्ण तरीके से अपने अपने लोगों को फोन लगाकर कहा गया कि आप मेंबर शिप करो आपको मैं जिलाध्यक्ष बना दूंगा।
प्रभारी ने अपने अपने लोगों के फार्म डलवाए हैं उसके अलावा जितने भी फॉर्म डाले हैं वह सब रिजेक्ट कर दिए गए हैं और उन फार्मो की कोई जानकारी नहीं है। अगर कोई कार्यकर्ता प्रभारी को फोन लगाता है तो वहां बहुत ही बदतमीजी से बात करता है ऐसे प्रभारी जो भेदभाव तरीके से चुनाव करवा रहे हैं और लगता है पैसे का लेनदेन कर रहे हैं क्योंकि पूर्व में भी व्हाट्सएप चैटिंग पर एनएसयूआई में जिलाध्यक्ष बनाने पर पैसों की डिमांड की गई थी लगता है प्रभारी भी पैसो के ही कुछ ऐसे ही चक्रव्यूह रच रहे हैं जिससे कि वह हर जिलाध्यक्षों से पैसे ले सके जो उनके हैं मध्यप्रदेश में रिकॉर्ड उठाकर देख लीजिए अगर मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा किसी भी मुद्दे को उठाया होगा तो देवास की एनएसयूआई की टीम ने ही उठाया है। उसके बावजूद पूर्व एनएसयूआई टीम जोकि सक्रिय है। हर कॉलेज में अपने दम पर चुनाव जीता कर लाते हैं उनके किसी के भी नाम लिस्ट में नहीं आए हैं। अगर ऐसे सक्रिय कार्यकर्ताओं के लिस्ट में नाम नहीं आते हैं तो किस चीज के चुनाव आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष एनएसयूआई से निवेदन करते हैं कि ऐसे लोग जो कांग्रेस को कमजोर करना चाहते हैं और जो पैसे का लेनदेन ले कर कर कर प्रदेश में एनएसयूआई चला रहे ऐसे लोगों को तत्काल प्रभाव से पार्टी से बाहर किया जाए।

Dewas : व्यक्ति पर 4 अज्ञात लोगों ने किया हमला

आरोपियों ने गांजे व पैसे की कि मांग, न होने पर चाकू से किया हमला

देवास। शहर के नाहर दरवाजा थाना अंतर्गत गुरूवार को दोपहर 3 बजे के करीब 4 अज्ञात लोगों ने एक व्यक्ति ओर चाकू से हमला दिया। घायल व्यक्ति को ईलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसका उपचार जारी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राधागंज निवासी दिनेश चौहान शवयात्रा में शामिल होने के लिए मुक्तिधाम पर आया हुआ था। वहां पर अज्ञात चार बदमाशों ने दिनेश के पुट्ठे पर चाकू से हमला कर फरार हो गए। दिनेश ने बताया कि मैं शवयात्रा का रास्ता मुक्तिधाम के पास बैठकर देख रहा था। वहां चार बदमाश आए और मुझसे गांजा व पैसों की मांग करने लगे। मेरे द्वारा मना करने पर आरोपीयो मुझे चाकू मारकर फरार हो गए।

घटना की जानकारी डायल 100 को दी गई। मौके पर नाहर दरवाजा थाना आरक्षक राजेश डांगी व पॉयलेट लक्की पटेल मौके पर डायल 100 लेकर पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं घायल ने बताया कि चार आरोपियों में से दो से तीन कम उम्र के लडक़े नजर आ रहे थे। पुलिस ने मामले की जाँच में जुट गई है।

बिजवाड़ चौकी प्रभारी बने राजेश बारेला

सुन्द्रेल बिजवाड़ (दीपक शर्मा) पुलिस सहायता केंद्र बिजवाड़ चौकी का चार्ज हरणगांव थाने से स्थानांतरित होकर आए सब इंस्पेक्टर राजेश जी बारेला ने संभाला बिजवाड़ चौकी प्रभारी बने राजेश बारेला ने पत्रकार दीपक शर्मा से चर्चा करते हुए बताया की क्षेत्र में कोई भी अवैध गतिविधि अपराध कुछ भी होता है तो उस पर अंकुश लगाया जाएगा अपराधियों को छोड़ा नहीं जाएगा क्षेत्र में अमन शांति बनी रहे यही हमारी सर्वप्रथम प्राथमिकता हैं इस दौरान भाजपा नेता लोकेंद्र जी दरबार भाजपा मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल विकाश भाटी उपस्थित थे

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2022/06/VID-20220602-WA0041.mp4

Dewas : महापौर पद के लिए योग्य उम्मीदवार दर्शाने के लिए समर्थकों की सोशल मीडिया पर पोस्ट शुरू…!!

देवास। राज्य निर्वाचन नगरीय निकाय चुनाव की तारीख की घोषणा होते है महापौर व पार्षद पद के लिए चाह रखने वाले के सक्रिय होने के साथ ही शहर के राजनीतिक गलियारों में महापौर पद के प्रत्याशी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। चुनाव में उम्मीदवार बनने की चाह वाले सोशल मीडिया के जरिए अपने योग्य उम्मीदवार बताने के लिए स्वयं व समर्थकों के जरिए सोशल मीडिया पर पोस्ट करना शुरू कर दिया है। पूर्व में जब नगरीय निकाय चुनाव की चर्चा थी तो महापौर पद के लिए दोनो पार्टी भाजपा व कांग्रेस से अनेकों नाम की चर्चा चली थी।
परन्तु किसको मिलेगा पार्टी से टिकट इस पर अभी भी प्रश्न चिन्ह लगा था। जो की अभी तक बरकरार है।

प्रदेश में महापौर पद के आरक्षण की प्रक्रिया पूर्ववत ही रखी जाने से देवास नगर निगम के लिए इस बार सामान्य महिला महापौर पद की प्रत्याशी होंगी।
पूर्व में जब नगर निगम चुनाव होने की घोषणा हुई थी तो शहर के कांग्रेस नेता शिवा चौधरी की बहु व पूर्व पार्षद दीपक चौधरी की पत्नी मनीषा दीपक चौधरी ने कांग्रेस से अपनी दावेदारी पूरे जोश के साथ पेश की थी। परन्तु चुनाव स्थगित होने के कारण मेहनत काम न आई। अब जैसे ही नगरीय निकाय चुनाव की तारीख़ की घोषणा हुई सोशल मीडिया पर फिर से पार्षद से लेकर महापौर पद की दावेदारी कर रहे लोगों का जमावड़ा लगने की शुरुआत हो गई है। देवास महापौर की बात करे तो भाजपा हो या कांग्रेस दोनो ही पार्टियों कई दावेदार सालो से तैयारी कर के बैठे हुए थे।

परन्तु आरक्षण ने पूरा रुख ही बदल दिया। नगर निगम देवास के लिए सामान्य महिला की सीट आरक्षित है। कयास लगाए जा रहे है दोनो ही पार्टी के कई कद्दावर नेताओ ने अपनी पत्नी, बहु की दावेदारी के लिए मेहनत कर रहे है! तो वही नए कार्यकर्ता भी उम्मीद में बैठे हुए है। इसलिए इन सभी प्रश्नों का उत्तर अब पार्टी द्वारा घोषणा करने पर ही पता चल पाएगा।
फिलहाल सोशल मीडिया पर पूर्व पार्षद दीपक चौधरी द्वारा एक पोस्टर शेयर किया जा रहा है, जिसमे उनकी पत्नी मनिषा दीपक चौधरी के लिए आगामी देवास महापौर पद की योग्य उम्मीदवार लिखा होने से चर्चा शुरू हो गई है।
क्योंकि जब पूर्व पार्षद शिवा चौधरी के मकान पर प्रशासन ने जेसीबी चलाई थी तो पूर्व पार्षद दीपक चौधरी ने मनीषा दीपक चौधरी को लेकर कहा था की चुनाव तो हम लड़ेंगे और निश्चित तौर पर लड़ेंगे।
अब उनका सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी के लिए महापौर पद के लिए योग्य उम्मीदवार बताते हुए पोस्टर शेयर करना फिर से चर्चा का विषय बन गया है क्योंकि अब दीपक चौधरी द्वारा शेयर किए जा रहे पोस्टर में किसी पार्टी का चिन्ह नही है।
परंतु उनके समर्थको द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक पोस्ट में कांग्रेस पार्टी का चिन्ह दिख रहा है। जिससे मनीषा चौधरी कांग्रेस से महापौर पद की एक प्रबल दावेदार मानी जा रही है!

Dewas : 28 वर्षीय युवक की अज्ञात कारणों से मौत, सोया और फिर उठा ही नही…

देवास। शहर के सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत आने वाले क्षेत्र मल्हार रोड, तोड़ी पर 28 वर्षीय युवक की बुधवार देर शाम अज्ञात कारणों के चलते मौत हो गयी।

प्राप्त जानकारी अनुसार तोड़ी में रहने वाला अंकित पिता शिवनारायण गेहलोत बुधवार सुबह खाना खाकर सोया था जब वह देर शाम तक नही उठा तो अंकित की माता जी द्वारा उसे जगाया गया। परन्तु वो नही उठा।
युवक के नही उठने पर परिजन द्वारा उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहाँ डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया गया।
अंकित की मौत का स्पष्ट कारण अभी पता नही चल पाया है।
जानकारी अनुसार अंकित के घर मे उसकी बुजुर्ग माँ व तीन बहनें है व अंकित दारू पीने का आदि भी था। अंकित चाय की दुकान पर काम करता था परन्तु तबियत खराब होने के कारण वह काम पर नही जा रहा था।
जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौप दिया गया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले को जाँच में लिया है।

Dewas: आचार संहिता लागू होते ही पोस्टर, बैनर/फ्लेक्स हटाने की कार्रवाई शुरू

देवास। नगरी निकाय चुनाव की घोषणा होते ही दोपहर पश्चात आदर्श आचार संहिता निर्वाचन आयोग द्वारा लागू की गई। जिसके अंतर्गत संपत्ति विरूपण के तहत शहरी क्षेत्र देवास नगरी शहरी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी स्थानों पर बैनर पोस्टर फ्लेक्स आदि जो लगे हैं। उन को हटाए जाने की कार्रवाई पुलिस प्रशासन निगम प्रशासन की टीम द्वारा एसडीएम प्रदीप सोनी, थाना प्रभारी महेंद्र सिंह परमार, नगर निगम अधिकारी जितेंद्र सिसोदिया के साथ पूरी टीम के द्वारा बैनर पोस्टर फ्लेक्स आदि हटाए जाने की कार्रवाई प्रारंभ की गई। यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Dewas : दूसरे चरण में होंगे देवास नगर निगम के चुनाव

• जाने ज़िले में किस परिषद किस चरण में होंगे चुनाव

देवास : मध्यप्रदेश निर्वाचन राज्य आयोग के आयुक्त बीपी सिंह द्वारा आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के द्वारा नगरीय निकाय चुनाव तारीख़ की घोषणा कर दी। जिसमे नगरीय निकाय चुनाव 2 चरणों मे (पहला चरण 6 जुलाई व दूसरा चरण 13 जुलाई) सम्पन्न कराने का ऐलान किया गया बता दे कि 16 नगर निगमों में से 1 देवास नगर निगम में चुनाव दूसरे चरण यानी 13 जुलाई को सम्पन्न होगा। 13 जुलाई को महापौर व पार्षद के चुनाव देवास शहर में तकरीबन 269 मतदान केंद्रों के जरिये सम्पन्न होंगे जिनका परिणाम 18 जुलाई को घोषित होगा। महापौर पद के लिए देवास में महिला सामान्य का पद आरक्षित है।

देवास जिले में प्रथम चरण में 6 जुलाई को नगर परिषद बागली, नगर परिषद करनावद, नगर परिषद हाटपिपलिया, नगर परिषद कन्नौद, नगर परिषद सतवास, नगर परिषद लोहारदा, नगर परिषद कांटा फोड़, नगर परिषद खातेगांव और नगर परिषद नेमावर में चुनाव संपन्न होंगे इन सभी नगर परिषद में 15-15 वार्ड है।
• दूसरे चरण में 13 जुलाई को नगर पालिका निगम देवास, नगर परिषद टोंक खुर्द, नगर परिषद भोरासा, नगर परिषद सोनकच्छ और नगर परिषद पीपलरावां में चुनाव संपन्न होंगे जिसमें नगर पालिका निगम देवास में 45 वार्ड मौजूद है तो वहीं बाकी सभी नगर परिषद में 15-15 वार्ड है।
प्रथम चरण में कुल 135 वार्ड के लिए मतदान होंगे जिसके लिए 158 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे वहीं दूसरे चरण में कुल 105 वार्ड के लिए मतदान होंगे जिसके लिए 333 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे मतदान के परिणाम की घोषणा 17 व 18 जुलाई को होगी।

बता दे कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा महापौर व पार्षद पद के प्रत्याशी के लिए व्यय की सीमा भी तय कर दी जिसमे महापौर पद के लिए जहाँ 10 लाख से अधिक जनसंख्या है वहाँ 35 लाख व जहाँ 10 लाख से कम जनसंख्या है वहाँ 15 लाख रुपए व पार्षद पड़ लिए जहाँ 10 लाख से अधिक जनसंख्या है वह 8.75 लाख व जहाँ 10 लाख के काम जनसंख्या है वह 3.75 लाख इतनी रकम प्रत्याशी प्रचार प्रसार व अन्य पर खर्च कर सकेगा

नगरीय निकाय चुनाव तारीखो की हुई घोषणा, 2 चरणों मे होंगे चुनाव आचार संहिता लागू

मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनावों की तारीख की घोषणा आज राज्य निर्वाचन आयुक्त बीपी सिंह द्वारा प्रेस कॉन्फेंस कर के की गई। सिंह द्वारा बताया गया है कि नगरीय निकाय चुनाव 2 चरणों मे कराए जाएंगे। प्रथम चरण का मतदान 6 जुलाई को व दूसरे चरण का मतदान 13 जुलाई को होंगे। कुल 347 निकायों में चुनाव होंगे। मतगणना 17 जुलाई व 18 जुलाई को होगी। तारीखो का ऐलान होते ही आचार संहिता लागू हो गयी है।

पहले चरण में 133 और दूसरे चरण में 214 निकायों पर चुनाव होंगे। चुनाव ईवीएम के जरिए कराए जाएंगे। मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। प्रथम चरण में 133 नगरीय निकाय (11 निगम, 36 पालिका, 86 परिषद) जिसमे कुल मतदान केंद्र 13148 होंगे व दूसरे चरण में कुल 214 नगरीय निकाय (नगर निगम – 5, नगर पालिका – 40, नगर परिषद -169) जिसमे कुल मतदान केंद्र 6829 होंगे ।
प्रथम चरण के नतीजे 17 जुलाई व दूसरे चरण के नतीजे 18 जुलाई को घोषित होंगे। 16 नगर निगम के लिए 884 वार्ड, 76 नगर परिषद के लिए 1795 वार्ड, 226 नगर परिषद के लिए 3393 वार्ड है जिसमे चुनाव होना है। अभी 321 में से 318 निकायों पर ही चुनाव होंगे, 35 नगर परिषद में से भी 29 पर चुनाव होंगे। अलीराजपुर, मंडला और डिंडोरी में फिलहाल नही होगी चुनाव

11 जून को निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन होगा, 18 जून नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने प्राप्त कर सकेंगे, 22 जून तक नाम वापसी की कर सकेंगे।

Dewas: देवास पुलिस का ऑपरेशन “प्रहार” 400 लोगो के बल के साथ पुलिस ने 16 कंजर डेरों पर एकसाथ दी दबिश

• 100 से ज्यादा दो-पहिया वाहन, ट्रक कटिंग का सामान सहित पांच करोड़ से ज्यादा का मशरूका बरामद

देवास। मध्यप्रदेश सहित कई पड़ोसी राज्यों में कंजर अंतरराज्यीय गिरोह ने आतंक मचा रखा था। पिछले दिनों सोशल मीडिया पर उज्जैन रोड पर दिनदहाड़े ट्रक कटिंग की वीडियो वायरल हुई थी। जिसमे 2 बाइक सवार बड़ी आसानी से ट्रक में से एक बोरी की कटिंग कर लेते है।

पुलिस अधीक्षक शिवदयाल सिंह गुर्जर के नेतृत्व व मार्गदर्शन में दो 2 एएसपी, 8 डीएसपी एवं 24 थाना प्रभारीयो की आठ टीमों के साथ रात में 16 कंजर डेरों पर एक साथ दी गई प्रभावी दबिश दी गई।

दबिश के दौरान पांच करोड़ से ज्यादा का मशरूका बरामद होने के साथ लगभग एक दर्जन फरारी बदमाश भी हिरासत में लिए गए है।
पुलिस द्वारा दी गई सूचना अनुसार सभी 16 कंजर डेरो में पूरी रात सर्चिंग चली है, वही पुलिस ने अवैध शराब सहित सभी अवैध ठिकानों को भी ध्वस्त किया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस ने यह दबिश रात को करीब 2 बजे दी थी। पुलिस द्वारा दी गई इस दबिश की हर तरफ प्रशंसा की जा रही है।

ठिकानों पर दबिश देने के पूर्व पुलिस ने ड्रोन कैमरों से ठिकाने की रेकी करा ली गई थी। सभी पुलिस कर्मी अपने साथ बॉडी वॉर्न कैमरों के साथ लेस होकर पहुंचे थे।दबिश में 100 से ज्यादा दो पहिया वाहन, एक दर्जन चार पहिया वाहन, देसी कट्टे, ट्रैक्टर ट्रॉली,पिकअप, आईसर सहित अनेकों वाहनों के कलपुर्जे मिले है।इसी के साथ एक दर्जन चोरी की गई मवेशी के साथ पानी की मोटर्स, ट्रक कटिंग का सामान, दर्जनों एसी, फ्रिज, मोबाइल फोन, कपड़े, जूतों, दवाइयों एवं इलेक्ट्रॉनिक्स के दर्जनों कार्टन्स बरामद हुए है। सभी सामानों के मूल्य की जांच करने पर पूरा जब्त मशरुका की कीमत करीब 5 करोड़ से ज्यादा बताई गई है।

पुलिस कंजर डेरो के युवाओ को जोड़ेगी मुख्यधारा से, दिलाएगी रोजगार देवास जिले के कंजर ढेरों में रहने वाले युवाओं को पुलिस अब मुख्यधारा में जोडऩे का काम करेगी। एसपी डॉक्टर शिव दयाल सिंह ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर की गई कार्यवाही के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही बताया कि देवास की कंपनियों में बात करने के बाद इन युवाओं को रोजगार भी दिलवाया जाएगा, ताकि वह अवैध गतिविधियों में लिप्त ना हो सके।

Dewas: जिला अस्पताल मे पदस्थ राजेन्द्र कुमार राठौर व हेमेन्द्र यादव सेवानिवृत, चिकित्सक व स्टॉफ द्वारा समानित कर कर दी विदाई

• राजेन्द्र कुमार राठौर ने सेवानिवृत होने पर जिला अस्पताल मे मरीजो की सेवा के लिए विभिन्न उपकरण किए प्रदान

देवास। 31 मई 2022 को जिला अस्पताल देवास में पदस्थ पदस्थ राजेन्द्र कुमार राठौर और हेमेन्द्र यादव के सेवानिवृत्त होने कार्यालय के स्टाफ द्वारा विदाई समारोह में उन्हें समानित कर बधाई शुभकामनाओं के साथ विदाई दी गई ।

डाॅ.अतुल पवनीकर ने बताया कि जिला अस्पताल मे लैब टैक्नीषियन के पद पर 30 वर्ष से पदस्थ राजेन्द्र कुमार राठौर सेवानिवृत होने पर जिला अस्पताल को 5 व्हील चेयर, 2 फोल्डिंग स्ट्रेचर मरीजो की सेवा के लिए एवं 1 डिजिटल वाॅच लैब के लिए प्रदान की।

जिला अस्पताल मे ओ.टी. टैक्नीषियन हेमेन्द्र यादव भी सेवा निर्वत हुए सेवाकाल के दौरान अधिकारियों द्वारा दिये दायित्व का इनके द्वारा पुर्ण निष्ठा से कार्य किया इन्हे शाल श्रीफल देकर एवं पुष्पमालाओं से कार्यालय के अधिकारीयो एवं कर्मचारियों द्वारा इन्हें समानित कर बधाई शुभकामनाओं के साथ भव्य विदाई दी गई।

राजेन्द्र कुमार राठौर सेवानिवृत होने बताया कि 01 नवम्बर 1980 से शासकीय सेवक के रूप मे कार्य करते हुए 42 साल की सेवा दी गयी। जिसमे आस्टा, भोपाल, बेतुल, इटारसी और देवास मे सेवा कार्य किया गया। देवास मे 30 साल से सेवा कार्य कर रहे। ओ.टी. टैक्नीषियन हेमेन्द्र यादव ने बताया कि उनकी 45 वर्ष की शासकीय सेवा पुर्ण हुई 30 मई 2022 को सेवानिर्वत होने पर जिला चिकित्सालय के चिकित्सक विशेषज्ञ और अधिकारी कर्मचारियों नर्सिंग स्टाॅफ व अन्य कर्मचारियों द्वारा इन्हें समानित कर बधाई शुभकामनाओं के साथ भव्य विदाई दी गई।

इस अवसर पर डाॅ.अतुल पवनीकर, डाॅ.अतुल बिडवई, डाॅ.अजय पटेल, डाॅ कविता कवचे, डाॅ.मनिषा मिश्रा, कमलसिंह डावर, विजय वर्मा, अषाोक वर्मा, अंजु शर्मा, अनुप डाबी, प्रकाष नागोरे, सुधा नायर, सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं सहयोगी स्टॉफ ,परिवार के सदस्य,मित्रगण उपस्थित हुए।

इस अवसर पर राजेन्द्र कुमार राठौर और हेमेन्द्र यादव ने कहा कि सेवाकाल के दौरान समस्त अधिकारीयों एवं कर्मचारी का स्नेह और सहयोग मिला सभी साथियों की भाषा शैली और व्यवहार से हमेशा उन्हे परिवार की तरह स्नेह मिला सभी का कार्यक्रम आयोजन पर धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन कमलसिंह डावर, ने किया एवं आभार विजय वर्मा ने माना।