सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा) इंदौर बैतूल नेशनल हाईवे 59 ए पर कालापाठा के पास बस और बाईक की आमने सामने भिड़ंत हो गई उज्जैन से बिजवाड की और आ रही चौहान बस mh 43 h 4615 और बाईक mp 09 XB 8519 की आमने सामने भिड़ंत हो गई बाईक चालक राजेश पिता राधेश्याम उईके निवासी रतनपुर गंभीर घायल बताया जा रहा जिसके हाथ पैर सिर में चोट आई है घटना की जानकारी लगते हैं हंड्रेड डायल के पायलेट विकास भाटी हेड साहब मोहन सिंह राणा मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल उपचार के लिए कन्नौद हॉस्पिटल ले गए खबर लिखे जाने तक घायल को इंदौर रेफर कर रहे थे
Category: देवास
नगरी निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम
16 अप्रैल दावा आपत्ति निराकरण की तिथि निर्धारित,25 अप्रैल को अंतिम फोटोयुक्त मतदाता सूची का विहित सार्वजनिक प्रकाशन होगा
कन्नौद: मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरी निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन कराने की तैयारी तेज कर दी है। इसी तारतम्य में नगरी निकाय रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती प्रिया वर्मा पटेल की अध्यक्षता जनपद सभागार में बुधवार को स्टैंडिंग कमेटी बैठक आयोजित की गई जिसमें सभी राजनीतिक दलों के सदस्य एवं जनप्रतिनिधि पत्रकार उपस्थित हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही श्रीमती प्रिया वर्मा पटेल ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए बताया कि मध्यप्रदेश पंचायत निर्वाचन नियम1995 के अनुसार अनुभाग के अंतर्गत आने वाली नगरी निकाय एवम् ग्राम पंचायतों की सूची तैयार है। आम लोगों को निशुल्क निरीक्षण के लिए उपलब्ध है। प्रत्येक नगरी निकाय व ग्राम पंचायत की मतदाता सूची 1 जनवरी 2022 के आधार पर तैयार की गई है! कोई भी व्यक्ति उपरोक्त तारीख के संदर्भ में ग्राम पंचायत की मतदाता सूची में नाम सम्मिलित किए जाने या किसी प्रविष्टि को संशोधित करने के लिए दवा या आपत्ति करना चाहते हैं इस संबंध में निर्धारित प्रारूप फार्म में ER-1,ER-2,ER-3 दिनांक 4 अप्रैल से 11 अप्रैल तक दावे आपत्ति प्रस्तुत करने की अंतिम तारीख निर्धारित है।
श्रीमती प्रिया वर्मा पटेल ने नगरी निकाय सीएमओ को नगरी निकाय क्षेत्र में वाहनों पर ध्वनि यंत्र के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने व नाम संशोधन कराने के लिए प्रचार प्रसार किए जाने के निर्देश दिए हैं।नागेश्वर प्रसाद पानीका तहसीलदार ने अपने उद्बोधन में कहा कि मतदाता सूची अनुसार अवलोकन करें कोई व्यक्ति जिनकी मृत्यु हो गई है ।कोई गांव छोड़कर चला गया है। किसी मतदाता का नाम गांव एवं शहर दोनों जगह पर है जैसे नामों को चिन्हित करके प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर प्राधिकृत कर्मचारी की नियुक्ति की गई है मतदाता का नाम संशोधन निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं!उक्त बैठक में संगीता महतो नायब तहसीलदार सतवास,टीना पवार सीईओ जनपद, अनुभाग अंतर्गत कन्नौद, सतवास,लोहारदा, कांटाफोड़ नगरी निकाय अधिकारी एवम् उनके प्रतिनिधि, श्रीनिवास उइके, चिंता कनौजिया, विजय गुर्जर अध्यक्ष भाजपा मंडल, सादिक खान अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस,मांगीलाल सिरसोद अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी, मोहन पटेल गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, पत्रकार विनोद भूतड़ा, ओम प्रकाश परमार, चंचल भारतीय, राकेश अजमेरा, मांगीलाल मालवीय, अतुल गुप्ता सहित क्षेत्र के बीएलओ उपस्थित हुए थे।
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर भौरासा में किया गया झंडा वंदन
भौरासा (अभय नागर)। भारतीय जनता पार्टी का 42 वा स्थापना दिवस के अवसर पर जय श्री महाकाल आरो फिल्टर प्लांट पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री माननीय महेश जी पाटीदार के मुख्य अतिथि में पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित किया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सोनकच्छ मंडल के मंडल अध्यक्ष ठाकुर राजेंद्र सिंह मोडरिया । विशेष अतिथि जिला मंत्री नरेंद्र कुमार माली ।मंडल उपाध्यक्ष जय सिंह राणा ।मंडल मंत्री सुरेश चंद्र मालवीय। पूर्व मंडल अध्यक्ष आराम सिंह ठाकुर ।भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बाबूलाल डोडिया। सहकारी संस्था पूर्व अध्यक्ष प्रमोद कुमार पालीवाल ।पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष संजय कुमार जोशी ने भारतीय जनता पार्टी का झंडा फहराया ।इस अवसर पर किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष कैलाश चंद्र यादव युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह चावड़ा।हिम्मत सिंह ठाकुर। रमेश गिरी गोस्वामी ।पार्षद गोरधनलाल बोडाना नवीन यादव ।बद्री लाल लोधी ।संतोष राठौर ।शैलेंद्र ठाकुर ।मौसम माली । विनायक माली |यश सोनी ।एवं सभी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ व कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाई बाटी भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस अवसर पर माली समाज के पटेल एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता रामप्रसाद माली एवं आसाराम प्रजापत का पुष्प माला पहनाकर अभिनंदन किया नवनियुक्त सोशल मीडिया सेल के मीडिया प्रभारी राहुल मुंडा का पुष्प माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री संजय यादव ने किया उक्त जानकारी मंडल मीडिया प्रभारी प्रेमचंद अग्रवाल सेठी ने दी
Dewas: जिले में संचालित समस्त शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों के अध्यापन का समय प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
देवास। ग्रीष्म ऋतु के कारण दिन के तापमान में निरंतर वृद्धि होने के कारण कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने देवास जिला अन्तर्गत संचालित समस्त शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों के अध्यापन का समय प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया है। परीक्षाएं निर्धारित समय अनुसार ही संचालित होगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
उल्लेखनीय हैं कि वर्तमान में ग्रीष्म ऋतु के कारण दिन के तापमान में निरंतर वृद्धि होने के कारण छात्र-छात्राओ के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। छात्र-छात्राओ के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्कूल के समय में परिवर्तन किया गया है।
टोंकखुर्द में भाजपा ने मनाया 42 वा स्थापना दिवस
टोंकखुर्द (विकेश जैन)। बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने 42 वा स्थापना दिवस पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला मंत्री प्रभारी नरेंद्र माली मंडल अध्यक्ष राजेंद्र पटेल मंडल उपाध्यक्ष सचिन सेंधव मोर्चा मंडल अध्यक्ष बालकृष्ण गहलोत ने भाजपा कार्यालय पर झंडा वंदन किया। स्थापना दिवस पर सेवा समर्पण के तहत पिछड़ा वर्ग वरिष्ठ कार्यकर्ता शिव चौधरी का पिछड़ा मोर्चा जिला मंत्री नरेंद्र माली मंडल अध्यक्ष राजेंद्र पटेल पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बालकृष्ण गेहलोत के नेतृत्व में शिव चौधरी का पुष्प माला पहनाकर सम्मान किया।
इस अवसर पर भाजपा विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक श्याम गालोदिया अनूप सेंधव मंडल महामंत्री जितेंद्र मंडलोई राकेश सिंधल पवन केलोदिया सन्नी जैन राजेश शर्मा दीपेश नागर संदीप चौहान अर्जुन सेंधव पूर्व सहकारी संस्था अध्यक्ष प्रमोद पालीवाल हिम्मत सिंह ठाकुर आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
देवास : जीजा ने यौन शौषण कर दी जान से मारने की धमकी…
• पीड़ित महिला का पति है जेल में बंद, कन्नौद पुलिस पर बिना पति के रिपोर्ट दर्ज नहीं करने का लगाया आरोप..
• पीड़ित महिला ने देवास एसपी से की लिखित शिकायत..
देवास। जिले के कन्नौद थाना अंतर्गत आदिवासी महिला के साथ मे जीजा रामाधार द्वारा दुष्कर्म करने की घटना का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला लिखित आवेदन पत्र लेकर रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर कन्नौद थाने के चक्कर लगाने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराने का विश्वास लेकर मंगलवार को एसपी ऑफिस पहुंची थी। महिला ने दुष्कर्मी जीजा रामाधार के अपराधों से डरी सहमी है। जान का खतरा होने का भी आरोप लगाया है।
पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायत पत्र के अनुसार पीड़ित महिला ने बता या कि मेरे पति अन्य अपराध में जेल जाने के बाद तीन बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती थी। मेरी छोटी बहन है प्रमिला व मेरा जीजा रामाधार शासकीय शिक्षक है सतवास में रहते है। मेरे पति वर्ष 2017 में जेल में बंद होने के कारण मेरी छोटी बहन प्रमिला व मेरा जीजा रामाधार ने बार-बार फोन लगाकर मेरे पति को जेल से छुड़वाने के लिए व बाबा तांत्रिक से मिलवाने महिदपुर बुलाया। महिला ने यह भी बताया कि दिनांक 13 जुलाई 2017 को रामाधार मुझसे जबरदस्ती करने लगा मैंने मना किया मेरी बहन प्रमिला को आवाज लगाई और रोने लगी तो मेरी बहन प्रमिला ने कहा कि उनकी ऐसी ही आदत है मैं खुद परेशान हूं कर लेने दे उनको। रामाधार मुझे उठा कर दूसरे कमरे में ले गया प्रमिला ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। रामाधार ने मेरे साथ दुष्कर्म किया। रामाधार और प्रमिला कहने लगे तेरे पति को हम बाबा के माध्यम से जेल से छुड़वा देंगे। यह बात किसी को मत बताना बाबा को पूजा-पाठ में समान लगेगा तुम देती रहना यदि तुमने किसी को बताया तो तेरे पति को पता लग गया तो तुझे छोड़ देगा और तू बदनाम हो जावेगी। तेरा पति जेल में सड़ जाएगा। रामाधार के द्वारा मेरे साथ यौन शोषण कई बार किया व मेरे से रुपए रकम लेते रहे। दिनांक 27 सितंबर 2021 को रामाधार प्रमिला मेरे घर पीपल्दा खेत पर आए थे वहां पर भी मेरे साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया यह घटना मेरे बेटे ने देखी है। मेरे बेटे का प्रमिला मेरी बहन गला दबाने लगी थी और कहने लगी थी किसी को बताना मत नहीं तो तुझे जान से मार दूंगी। रामाधार मुझे मोबाइल पर धमकी के साथ गंदे गंदे मैसेज भेजे। दिनांक 11 अक्टूबर 2021 को कन्नौद थाने में रिपोर्ट लिखवाने गई तो मुझे कहा गया कि अभी मैडम नहीं है। तुम्हारे साथ कोई आदमी को लाओ मैंने मेरे पति को फोन लगाया तो वह नहीं आए मेरी रिपोर्ट नहीं लिखी गई मैं थाने में अकेली खड़ी रही। पीड़ित महिला ने बताया कि पापा मेरे भाई को जानकारी मिलने के बाद अपने साथ जबलपुर लेकर गए। जबलपुर थाने पर हम रिपोर्ट डालने गए तो कन्नौद देवास जिले का मामला बताकर हमें वहां से भी रवाना कर दिया हमारी रिपोर्ट नहीं लिखी। 29 मार्च 2022 मंगलवार को कन्नौद थाने पर आकर रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची तो मुझे कहा गया कि घटना बहुत पुरानी हो चुकी है तुम्हारे साथ कोई आदमी को लेकर आओ मेरे पति को फोन लगाया तो मेरे पति नहीं आए मेरी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। पीड़ित महिला की रिपोर्ट दर्ज नहीं होने को लेकर कन्नौद थाने से एसपी ऑफिस तक पुलिस रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए चक्कर काट रही है । महिला के शारीरिक शोषण के साथ-साथ आर्थिक मानसिक शोषण भी हो रहा है।
गौरतलब रहे कि कन्नौद थाना प्रभारी का विगत महीनो पूर्व ट्रांसफर हो चुका है लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश को तवज्जो नहीं दी गई है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा के विपरीत थाना प्रभारी की कार्यशैली में काफी अंतर दिखाई दे रहा है। बलात्कार की शिकार महिला के बयान के आधार पर तत्काल रिपोर्ट कि जाना थी लेकिन पीड़ित महिला आवेदन लेकर गुहार लगाती फिर रही है। जिसके बावजूद भी आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं हुई!
जल ही जीवन है विधायक आशीष शर्मा
सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)। जनपद पंचायत कन्नौद के ग्राम पंचायत महुडिया में जलाभिषेक अभियान की शुरुआत की गई कार्यक्रम में सबसे पहले कलश यात्रा पूरे ग्राम से होते हुए हनुमान जी के मंदिर पहुंची जहाँ पर क्षेत्रीय विधायक आशीष शर्मा में माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण कर पूजा की।
उसके बाद विधायक शर्मा ने बताया कि जल ही जीवन है जल के महत्व को समझाया साथ ग्रामीणजानो से अपील की सभी लोग अपने घर पर सकोरे रखे।
इस दौरान विधायक ने शपथ भी दिलाई की पानी का सदुपयोग करेंगे अपव्यय नही करेंगे।
इस दौरान मंडलाध्यक्ष विजय गुर्जर जिलाउपाध्यक्ष राजेश जोशी महामंत्री राजेश जोशी कृष्कान्त मीणा नरेंद्र साहू महेश यादव पिंटू विश्वकर्मा धर्मेन्द्र जायसवाल अमरसिंह मीणा नरेंद्र कांसल राजेश पटेल गजानंद पटेल मनसुख मीणा जनपद सीईओ टीना पंवार संजय श्रोत्रिय पवन कचोली तुलसीराम चौधरी आदि ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Dewas: शासकीय संपत्ति चुराने वाला आरोपी CCTV मे हुआ कैद, गिरफ्तार…
• आरोपी ने शुक्रवारिया हाट में स्थित टॉवर की बाउंड्री वॉल की 1 क्विंटल से ज्यादा लोहे जाली चुराई थी..
देवास। शहर के मुख्य बाजार शुक्रवारिया हाट में स्थित टॉवर की बाउंड्री वॉल की लोहे की जाली आरोपी अनिल पठारे द्वारा बीते 25 मार्च से चुराई जा रही थी। जिसकी सूचना मिलने पर नगर निगम में पदस्थ सब इंजीनियर श्याम सुंदर रघुवंशी ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई।
कोतवाली थाने से प्राप्त जानकारी अनुसार सब इंजीनियर की शिकायत पर शासकीय संपत्ति को चुराने वाले आरोपी पर पुलिस ने लोक संपत्ति निवारण सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
सब इंजीनियर श्याम सुंदर रघुवंशी ने बताया कि टॉवर के बाउंड्री वॉल की चुराई गई लोहे की जाली का वजन करीब एक क्विंटल तथा मूल्य करीबन 5 से 10 हजार रूपए है। वहा लगे CCTV कैमरे में आरोपी आरोपी जाली चुराते हुए कैद हो गया जिसकी मदद से आरोपी की पहचान हो सकी।
Dewas : उज्जैन रोड पर हनुमान मंदिर का किया गया भूमिपूजन, कल से शुरू होगा निर्माण
देवास। उज्जैन रोड स्थित हनुमान मंदिर का भूमि पूजन मंगलवार को संपन्न हुआ। विगत कुछ वर्ष पहले भगवान हनुमान मंदिर का ढांचा कांग्रेस शासनकाल में नगर निगम द्वारा ध्वस्त कर दिया गया था। जिसको लेकर विभिन्न प्रकार के हिंदू संगठन हिंदू कार्यकर्ताओं ने रोड़ पर आंदोलन कर मंदिर निर्माण के लिए शासन से गुहार लगाई थी जो कई दिनों से शासन द्वारा विचारनिय थी, ऐसे में कुछ एक-दो माह पूर्व कुछ हिंदूवादी चेहरों ने भगवान हनुमान की मूर्ति को लाकर मंदिर में स्थापित किया। हिंदूवादी नेता रवि सांगते, वक्ता सोनू सोनोने, सुशील सोनोने आदि द्वारा मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। मूर्ति स्थापना वक्त भारी पुलिस बल भी उपस्थित था। उसके बाद में शासन से बार-बार गुहार लगाई गई कि मंदिर को बनाया जाए, लेकिन फिर जाकर हिंदूवादी नेताओं ने एकमत होकर एक सहमति से मंदिर निर्माण के लिए निर्णय लिया और मंदिर निर्माण के लिए मंगलवार, 5 अप्रैल शाम 4 बजे से हनुमान जी का मंदिर पुन: बने और देश के सांस्कृतिक आध्यात्मिक दर्शन की शीर्ष प्रतीक भगवान हनुमान का मंदिर सुंदर रूप से बन सके। उसको लेकर भूमि पूजन किया। भगवान हनुमान का मंदिर देश मे संस्कार और मर्यादा पुरुषोत्तम राम के संस्कार को अभिव्यक्त करता है, जिस हेतु आज भूमि पूजन हो कार्य आरंभ हुआ।
जिसमें मुख्य रूप से हिंदू जागरण मंच अध्यक्ष माखनसिंह राजपूत, विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष मनोहर पमनानी, भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री राजेश यादव, परशुराम सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष शर्मा, भजन गायक द्वारका मंत्री आदि उपस्थित थे।
ग्राम पंचायत कलवार में किये गए श्रेष्ठ कार्यो के लिए कलवार के सरपंच नरेन्द्र कांसल को किया गया सम्मानित
• कलवार सरपंच नरेन्द्र कांसल का हुआ सम्मान
सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)। जनपद पंचायत कन्नौद द्वारा आयोजित जलाभिषेक अभियान के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत महुड़िया में आयोजित कार्यक्रम में खातेगांव कन्नौद के लोकप्रिय विधायक श्री आशीष जी शर्मा द्वारा ग्राम पंचायत कलवार में किये गए श्रेष्ठ कार्यो के लिए ग्राम पंचायत कलवार के सरपंच नरेन्द्र कांसल को शॉल ओढ़ाकर, साफा बांधकर ,श्रीफल भेंटकर , फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर भाजपा कन्नौद मण्डल अध्यक्ष श्री विजय गुर्जर , भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री राजेश जोशी , बुरट सरपंच श्री राजेश पटेल ,महुड़िया सरपंच श्री अमरसिंह मीणा , किसान मोर्चा के श्री कृष्णकांत मीणा , श्री धर्मेन्द्र जायसवाल , श्री पिंटू विश्वकर्मा , श्री गजानन्द पटेल , श्री मनसुखा मरमट , जनपद पंचायत कन्नौद की सी ई ओ श्रीमती टीना पंवार जी ,डबल ए ओ संजय श्रोत्रिय जी , ए ई कचोली जी , एस ई तुलसीराम चौधरी जी , सचिव श्री गजानन्द मीणा एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे
