Dewas : डंपर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत

हाटपिपल्या (नरेंद्र चौहन) : देवास ज़िले के तहसील के थाना हाटपिपलिया जिला देवास के अंतर्गत चौकी करनावद में स्थित आर पी ढाबा के सामने रात करीब 12:21 बजे की एक ट्रक क्रमांक MP09HH8458 ने बाइक क्रमांक एमपी 09 डीयू 65 24 को टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार जितेंद्र पिता राधेश्याम राठौर जाति कोर की जो इंदौर से चापड़ा तरफ जा रहा था जिसकी स्पॉट पर मृत्यु हो गई एक्सीडेंट होने से हाईवे पर लंबा जाम लगा जिसे पुलिस चौकी करनावद पर पदस्थ हिमांशु पांडे आरक्षक दिलीप सोलंकी आरक्षक जीवन चौहान चालक रविंद्र एवं क्षेत्रीय लोगो की मदद से खुलवाया गया आरोपी डंपर चालक के विरुद्ध थाना हाटपिपलिया पर अपराध पंजीबद्ध कर धारा 279 ,337, 304 ए भादवी के तहत आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

Dewas: भारती संस्कृति को बचाना ही नहीं संवारना भी होगा- पूज्य आचार्य जीतरत्नसागर सूरीश्वरजी म.सा.

देवास। रंगमंच और ललित कलाओं केे लिए समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती देवास द्वारा भारतीय नववर्ष गुड़ी पड़वा स्वागत प्रतिपदा कार्यक्रम परंपरागत भारतीय शैली में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, देव पूजन से हुआ। भारतीय काल गण्ना पर वाणी के जादूगर पूज्य आचार्य श्री जीतरत्नसागर सूरीश्वरजी म.सा. ने अपने आशीर्वचन में अपनी प्रखर वाणी से कालगणना में भारतीय प्रतिभा के महत्व को बताया। आपने खत्म होती भारतीय संस्कृति के लिये दोषी भारतीय नागरिकों को अपनी सुषुप्त चेतना से पुन: जागृत करने पर बल दिया, संस्कृति दोषारोपण संस्कृति खत्म होती है उसे संतों की संगति से ही बचाया जा सकता है।

कार्यक्रम में गणेश वंदना, नृत्य, गीतांजति सोलंकी, विदुषी तिवारी, दिव्यांशी कटारिया व सूर्य आराधना नृत्य भाविका जोशी, प्रणिती व्यास, भव्या राणावत, तनिष्का जैन ने प्रस्तुत किया। अतिथियों द्वारा नृत्य प्रस्तुुति देने वाले कलाकारों व उनकी गुरू अनुष्का जोशी एवं सयाजी द्वार पर भव्य रंगोली निर्माण करने पर कविता सिसोदिया, तनु पाटीदार, दिव्यांशी पांचाल, वंशिका रघुवंशी का सम्मान किया। सूर्य अध्र्य मंत्र वाचन जितेन्द्र त्रिवेदी ने किया। आगंतुओ मंगल तिलक लगाकर सामूहिक रूप परंपरा अनुसार गुडी पूजन व धनिया गुड, नीम पत्ती का प्रसाद वितरण कर सभी ने शुभकामनाएं व्यक्त की।पूर्व संध्या पर संस्कार भारती द्वारा प्रेरणादायक सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया। ध्येय गीत राजकुमार वर्मा ने गाया। घुंघरू नृत्य अकादमी की शिष्याओं ने सरस्वती वंदना, नृत्य, श्रीकृष्ण वंदन नृत्य, रामायण गीत नृत्य, श्रीकृष्ण गीत पर आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी। कबीर लोक गायिका राजकुमारी सोलंकी ने अपने मधुर स्वर से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। मुस्कान सोलंकी व राजस्थान के शौर्य व बहादुरी का प्रदर्शन करते खम्मा घणी नृत्य दर्शाकों के मन में साहस ओर वीरता जगाने के प्रयास मेंं सफल रहा। नृत्य गुरू रति राजेश की शिष्यों ने भरतनाट्यम पर दुर्गा प्रस्तुति दी। केरल समाज से आये अराश्य पिल्लई व स्वाती मांगीश की मोहिनी अट्टम की आकर्षक नृत्य प्रस्तुति ने खूब प्रशंसा पाई। गायिका पूजासिंह व साथियों द्वारा स्व. लता मंगेश्कर को मधुर स्वर से श्रद्धांजलि दी। सुप्रसिद्ध राष्ट्रीय कबीर लोक भजन मंडल के आकाशवाणी, दूरदर्शन के लोकगायक कालूराम बामनिया व साथियों ने संत कबीर के संदेशों की सुमुधुर प्रस्तुति से सभी उपस्थित श्रोताओं को मंंत्र मुग्ध कर दिया। ब्लहारी कबीर भजन मंडल कनेरिया से पधारे कबीर लोक गायक आकाशवाणी दूूरदर्शन कलाकार रूगनाथसिंह बामनिया, नरबतसिंह बामनिया ने अपनी प्रभावी वाणी से कबीर भजनों की श्रवणीय यादगार प्रसतुति दी। अतिथियों द्वारा सभी कलाकारों का सम्मान शाल श्रीफल व मंजुुषा देकर किया गया। संस्था के अशोक शर्मा, रोहित सोनी, रोहित गुर्जर, डॉ. रंगभरी काशिव,प्रफुल्ल काशिव, धनंजय गायकवाड, वैशाली अग्रवाल भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। संचालन उमेश जोशी ने किया तथा आभार राजेन्द्र गांधी ने माना।

परिजनों द्वारा वीर शहीद जागेश्वर धाकड़ की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित ।

बरोठा (नितेश नागर)। वीर अमर शहीद जागेश्वर धाकड़ की सातवीं पुण्यतिथि पर ग्राम बरोठा मैं शहीद दिवस पर उनकी दोनों स्मारकों पर हवन पूजन व पुष्पांजलि अर्पित की गई।

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2022/04/VID-20220403-WA0001.mp4

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक मनोज चौधरी, मंडल अध्यक्ष जगदीश चौधरी युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष भारत नागर एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता युवा मोर्चा के पदाधिकारी, हिन्दू संगठन के कार्यकत्ता एवं बरोठा छेत्र व ग्रामीण जनों के समस्त सेकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

श्री आदिनाथ प्राचीन जैन मंदिर में नूतन वर्षारंभ पर चमत्कारिक मन्त्रोच्चार से हुआ महामांगलिक का भव्य आयोजन

देवास। नगर की धन्य धरा पर पधारे पूज्य आचार्य श्री जीतरत्नसागरसूरीश्वरजी एवं श्री चंद्ररत्नसागरसूरीश्वरजी आदि ठाणा की पावन निश्रा में आदेश्वर जैन प्राचीन मंदिर, आदिनाथ चौक, बड़ा बाजार पर भव्यातिभव्य महामांगलिक का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। प्रवचन प्रभावक पूज्य आचार्यश्री के मुखारविंद से श्रद्धालु चमत्कारिक महामंत्रों का श्रवण कर धन्य हो उठे। नमस्कार महामंत्र, उवसग्गहरं, संतीकरम, गौतम-अष्टक, ग्रहशांति स्तोत्र, बृहद शांतिधारा, बड़ी-शांति आदि अनेक चमत्कारिक महामंत्रो द्वारा आचार्यश्री ने मांगलिक प्रदान की।

कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय गायक त्रिलोक भाई मोदी ने अपने भजनों से समा बांध दिया। मंदिरजी के चढावे में उपस्थित श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस शुभ अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में देवास रियासत की राजमाता विधायक गायत्रीराजे पवार, कांग्रेस नगर अध्यक्ष मनोज राजानी, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, पूर्व पार्षद अशोक कहार आदि उपस्थित थे। साथ ही संघ के गणमान्य रवि जैन, गौरव भोमियाजी, मनीषा बाफना आदि के साथ-साथ बाहर के कई शहरों के ट्रस्ट मंडल उपस्थित थे। राजमाता ने इस प्रसंग पर विशाल जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा है कि बड़ा बाजार जैन मंदिर से हमारे राज परिवार का तीन पीढ़ी से संबंध है। यहां पर आने के लिए मुझे निमंत्रण की कोई आवश्यकता नहीं है।

इस मंदिर का हर कार्यक्रम मेरे अपने घर का कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि देवास तो धर्म का गढ़ है, देवास के हर व्यक्ति के दिल में और आचरण में धर्म है, यह एक ऐसा शहर है जहाँ धार्मिक सद्भावना बनी रहती है क्योंकि यहां सदैव संतो का आगमन होता रहता है। सुभाष शर्मा, मनोज राजानी, राजीव खंडेलवाल ने भी कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित किया। वाणी के जादूगर पूज्य गुरुदेव ने राजनेता एवं श्री संघ को संबोधित करते हुए कहा कि धर्म में कभी राजनीति का प्रवेश नहीं होना चाहिए और राजनीति में हमेशा धर्म का स्थान रहना चाहिए।

परंतु आज इससे विपरीत हो रहा है, जो धर्म एवं समाज के लिए हानिकारक है। आचार्यश्री ने गुड़ी पड़वा को सरकारी अवकाश घोषित करने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद भी दिया। महा मांगलिक के पश्चात आराधना भवन में श्री संघ के स्वामीवात्सल्य का आयोजन हुआ जिसके मुख्य लाभार्थी संतोषचंद मिश्रीलालजी कंकरेचा,माणकबाई चांदमल बाठिया एवं पद्मावती धनराज मंडोवरा है। गुड़ी पड़वा के विशेष प्रसंग पर प्रात: आर. एस. एस. के सेवा भारती के कार्यक्रम में भी गुरुदेव ने अपने आशीर्वचनों से सभा को संबोधित किया। रविवार को प्रात: 9.30 बजे आचार्यश्री के जाहिर प्रवचन आराधना भवन में होंगे। दोपहर विजय मुहूर्त में नाकोड़ा भैरव देव का हवन होगा जिसके मुख्य लाभार्थी दीपचंद सूरजमल सोनी परिवार है। सोमवार को भूगर्भ से प्रगट आठो प्रतिमाजी व अन्य सभी प्रभूजी के विशिष्ट अठारह आभिषेक होंगे। श्री आदेश्वर ट्रस्ट मंडल में सभी का आभार व्यक्त किया।

बजरंग सेना संगठन द्वारा हिन्दू नववर्ष, गुड़ी पड़वा के महापर्व पर निकाली भगवा यात्रा

देवास। बजरंग सेना संगठन द्वारा आज 2 अप्रैल शनिवार को हिन्दू नववर्ष, गुड़ी पड़वा के महापर्व पर भारतीय संस्कृति का परचम लहराते हुए हिन्दुत्व एकता दिखाने के उद्देश्य एवं धर्म रक्षा के संकल्प के साथ बजरंग सेना के संयोजक एवं संगठन संस्थापक उमेश चौधरी k नेतृत्व में विशाल भगवा यात्रा निकाली गई है। यात्रा सयाजी द्वार स्तिथ रामदेव मंदिर से पंचमुखी हनुमान जी आरती के साथ प्रारंभ हुई। यात्रा का शहर के अनेकों स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा प्रमुख मार्गो से होते हुए कालानी बाग स्तिथ दुर्गा माता मंदिर पहुंचकर संपन्न होगी।

Dewas : दिनदहाडे दुकान के ताले तोड़कर लाखों माल उड़ा ले गए चोर

भोरासा निप्र(अभय नागर) : नगर के शक्ति माता मंदिर मार्केट में शुक्रवार की सुबह सुबह तड़के दो दुकानों के शटर उचका कर ताला तोड़कर चोरों ने नगदी व दुकान में रखे माल पर हाथ साफ कर दिया दरअसल शक्ति माता मंदिर परिसर में बने मार्केट में लगभग 5 दुकान है संचालित हो रही हैं जिसमें शुक्रवार की सुबह लगभग 4:00 से 5:00 बजे के दरमियान जेएमडी हार्डवेयर एवं जेएमडी खली भंडार दुकान मे शटर उचका कर चोर पंखे प्याज के बारदान केबल के साथ अन्य सामान एवं खली की दुकान में रखी नकदी लगभग 40 हजार रुपए ले गए

वहीं शातिर चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़फोड़ करते हुए हार्ड डिस्क में डीवीआर अपने साथ ले गए जिससे कि चोरी की घटना सीसी टीवी के माध्यम से किसी के सामने ना आ पाए सुबह 5:00 बजे दुकानदारों को परिचितों के फोन आने के बाद यह लोग दुकान पर पहुंचे तो भोरासा पुलिस को खबर करते हुए बुलाया गया जिस पर मौका पंचनामा बनाकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है वही दुकान संचालक संदीप यादव एवं रवि यादव के द्वारा मामले की जानकारी मीडिया को भी दी गई जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि लगभग डेढ़ लाख रुपए का सामान चोरी गया है

Dewas: जिला युवा कांग्रेस द्वारा पीईबी द्वारा संचालित परीक्षाओं की विसंगति के विरोध में नुक्कड़ सभा एवं नाटक कर प्रदर्शन किया गया..

देवास। मध्य प्रदेश सरकार व्यापम का नाम परिवर्तित कर प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड रखकर प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित करवाई जा रही हैं। देवास जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़ के नेतृत्व में आज पीईबी द्वारा संचालित इन परीक्षाओं में पाई गई विसंगति के विरोध में नुक्कड़ सभा एवं नाटक कर प्रदर्शन किया गया।

शहर के चामुंडा कॉम्प्लेक्स से ए बी रोड होते हुए तहसील चौराहे तक युवा कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए पहुंचे। तहसील चौराहे पर युवाओं को नुक्कड़ सभा के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि PEB द्वारा भारी भरकम परीक्षा फीस ली जाती है और परीक्षा का ठेका एडुक्यूटी कंपनी को दिया जाता है। यह कंपनी जयपुर की कंपनी साई एडुकेयर को कमीशन पर एग्जाम संचालित करने का ठेका देती है। युवाओं का भविष्य सरकार ठेके पर दे रही है। यह व्यापम घोटाला पार्ट है। युवा कांग्रेस की मांग है कि PEB परीक्षा संचालन शुल्क लेना बंद करे। व्यापम के पास 455 करोड़ की एफडी है। और पेपर लीक प्रकरण की CBI जांच की जाए।

• नुक्कड़ नाटक भी किया
आप 1 अप्रैल है जो की मूर्ख दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी को मुख्यमंत्री बनाकर युवाओं को नियुक्ति पत्र बटवाए जब युवाओं ने नौकरी कब ज्वाइन करें पूछा तो मुख्यमंत्री बने राजानी ने जुमले दिए।

इस अवसर पर जयप्रकाश शास्त्री, विक्रम मुकाती, रमेश व्यास, नजर मामू, एजाज शेख नीलम, जितेंद्र सिंह मोंटा,हर्षद गौड़, गौरव जोशी, चंद्रपाल सिंह सोलंकी, सिद्धार्थ महुरकर, तेज सिंह यादव, रईस कामदार, राजेश राठौड़, मनोज पवार, प्रदीप बनाफर, राजा पड़ियार, अमितेश पांडेय, साधना प्रजापति, रवि देवड़ा, नरेश बैरागी, विशाल दरबार, रघुवीर सिरोंज, नीरज नगर, चेतन गुर्जर, महेंद्र, हर्ष राठौड़, अनुराग ठाकुर, नितिन परमार, दिलराज गौड़, आनंद बना, आशीष धाकड़, गोलू हाजी, रुस्तम पठान, शाहिद अली, मनीष परमार, अशोक चौहान, पृथ्वीराज सिंह चौहान, कुलदीप राणा, जितेंद्र मालवीय, योगेश चौहान, विजय कटेसरिया, विशाल ठाकुर, नौशाद पटेल, अजीत तिवारी, शमशेर वायनाड, विजय शर्मा, प्रदीप सिंह गौड़ सहित सैंकड़ों युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Gudi Padwa 2022: हर्षोल्लास के साथ गुड़ी पड़वा पर मनाया जाएगा हिन्दू नववर्ष, घर घर गुड़ी के रूप मे फहराएगा विजय पताका

देवास। हिन्दू नववर्ष के आरंभ की खुशी में हर साल चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गुड़ी पड़वा का पर्व मनाया जाता है। कोरोना काल के बाद अब इस वर्ष जब सारे प्रतिबंध हटा दिए गए है तब इस त्यौहार को बड़ी धूम धाम से मनाया जाएगा। मुख्य रूप से गुड़ी पड़वा का पर्व महाराष्ट्र राज्य में मनाया जाता है।

मान्यता है कि इस दिन इस दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी, संसार में सूर्य पहली बार उदित हुए थे। इसलिए गुड़ी पड़वा को संसार का पहला दिन भी माना जाता है। इसी दिन से चैत्र नवरात्रि की भी शुरुआत होती है। माना जाता है कि त्रेतायुग में प्रभु श्रीराम ने इसी दिन बालि का वध करके लोगों को उसके आतंक से मुक्ति दिलाई थी, इस खुशी में लोगों ने जश्न मनाया था, रंगोली बनाई थी और विजय पताका फहराया था. इसी विजय पताका को गुड़ी कहा जाता है।

• अलग अलग प्रदेशों में अलग अलग नामों से मनाया जाता है यह त्यौहार
महाराष्ट्र में इस त्योहार को गुड़ी पड़वा, कर्नाटक में युगादि और आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में उगादी के नाम से मनाया जाता है। वहीं गोवा और केरल में कोंकणी समुदाय के लोग इसे संवत्सर पड़वो के नाम से मनाते हैं। आज भी इस त्योहार पर गुड़ी लगाने की प्रथा कायम है। गुड़ी को समृद्धि का सूचक माना जाता है। गुड़ी में एक खंबे में उल्टा पीतल का बर्तन रखा जाता है, इसे गहरे रंग की रेशम की लाल, पीली या केसरिया कपड़े और फूलों की माला और अशोक के पत्तों से सजाया जाता है। इस दिन लोग सुबह सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान करते हैं। महिलाएं स्नान के बाद इस दौरान घर के मुख्यद्वार को आम के पत्तों और फूलों से सजाती हैं। घर के एक हिस्से में गुड़ी लगाई जाती है। फिर लोग भगवान ब्रह्मा की पूजा करते हैं और गुड़ी फहराते हैं। गुड़ी फहराने के बाद भगवान विष्णु की पूजा की जाती है. गुड़ी को इस तरह ऊंचे स्थान पर लगाया जाता है कि इसे दूर से भी देखा जा सकेगे। 

• गुड़ी पड़वा की कथा
पौराणिक कथा के अनुसार प्रभु श्रीराम के समय में दक्षिण भारत में राजा बालि का शासन था। जब भगवान श्रीराम माता सीता की को रावण से मुक्त कराने के लिए लंका की तरफ जा रहे थे, तो दक्षिण भारत में पहुंचकर उनकी सुग्रीव से मुलाकात हुई। सुग्रीव बालि का भाई था। सुग्रीव ने श्रीराम को अपने साथ हुई नाइंसाफी और बालि के कुशासन और आतंक के बारे में बताया। इसके बाद भगवान श्रीराम ने बालि का वध लोगों को उसके आतंक से मुक्त कराया। वो दिन चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा का दिन था। इसके बाद दक्षिण भारत के लोगों ने खुशी में विजय पताका फहराया और घरों में रंगोली बनाकर जश्न मनाया। तब से आज भी दक्षिण भारत में गुड़ी पड़वा के दिन गुड़ी यानी विजय पताका फहराया जाता है और इस दिन को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Dewas: माँ केला देवी मंदिर परिसर में 3 अप्रैल से देवकीनंदन जी ठाकुर के श्रीमुख से बहेगी अध्यात्म की गंगा

देवास। जगत जननी शक्ति रूपा माँ केला मैया को कृपा है जो देवास का यह आध्यात्मिक केंद्र होकर देश के बड़े-बड़े विद्वान संत एवं अध्यात्म पुरुषों का निरंतर पदार्पण होता रहा है। जिसका लाभ परोक्ष और अपरोक्ष रूप से देवास को भगवत प्रेमी जनता को प्राप्त होता है। यह बात माँ कैलादेवी मंदिर उत्सव समिति संयोजक रायसिंह सेंधव ने चैत्र नवरात्रि पर्व पर 3 अप्रैल से ख्यात अध्यात्म प्रवक्ता देवकीनंदन जी ठाकुर के द्वारा होने वाली श्रीमद्भागवत कथा के तारतम्य में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहीं।

सेंधव ने बताया के संस्थापक मन्नुलाल गर्ग, दीपक गर्ग एवं परिवार की अपार आस्था है कि विगत 25 वर्षों से बताया कि मंदिर लगातार मिश्रीलाल नगर में कैला देवी मंदिर अध्यात्म अनुष्ठान करवा कर हमारे वैदिक एवं सनातन विचारों से आमजन को जोड़कर कल्याणकारी मार्ग की ओर प्रेरित किया जा रहा है। प्रतिवर्ष अनुसार चैत्र नवरात्रि पर 2 अप्रैल को घट स्थापना के साथ माँ केला देवी की महापूस एवं नौ दिवसीय अनुष्ठान प्रारंभ होगा 3 अप्रैल से अंतर्राष्ट्रीय भागवत प्रवक्ता विश्वशांति दूत देवकीनंदन जी ठाकुर द्वारा संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह प्रारंभ होगा। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से रहेगा। संगीतमय इस कथा में प्रसंगों के अनुसार झांकियों प्रस्तुत की जाएगी। इस दौरान ध्यान भजन गायक बाबूलाल राजोरिया की भजन संध्या कवि सम्मेलन एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। जिसका समय रात्रि 8 बजे से रहेगा कथा के पूर्व 3 अप्रैल को कलश शोभायात्रा मंदिर से कथा स्थल गोकुल गार्डन तक निकाली जाएगी। ग्रीष्मकाल को देखते हुए वातानुकूल कथा पांडाल तैयार किया गया है जो लगभग 60 हजार वर्ग फीट से अधिक का कथा पांडाल तैयार हुआ है। इसमें महिला एवं पुरुषों के बैठने की प्रथक-प्रथक व्यवस्था रहेगी। शुद्ध पेयजल की व्यवस्था भी की गई है। 9 अप्रैल को कथा पूर्णाहुति के साथ देवी अनुष्ठान यज्ञ की पूर्णाहुति होगी। 10 अप्रैल को श्रीराम जन्मोत्सव मनाया जाएगा। पूर्णिमा को हनुमान जयंती पर भगवान हनुमान का प्राकट्य उत्सव का पूजन महाआरती एवं प्रसादी वितरण कार्यक्रम होगा।

आयोजक मण्डल ने देवास एवं क्षेत्र की धर्मप्रेमी जनता से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

भाजपा युवा मोर्चा जिला कार्यकारणी में बरोठा नगर के युवाओं को मिला स्थान

बरोठा (नितेश नागर)। गत दिवस भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राम सोनी ने युवा मोर्चा की नवीन कार्यकारणी का गठन किया गया, जिसमें नगर के दो युवा नेताओं को जिला कार्यकारणी में स्थान मिला है।

जिला कार्यकारणी में धर्मेन्द्र नागर को जिला सह कार्यालय मंत्री व मयंक श्रीवास्तव को जिला आई टी सेल सह प्रभारी बनाया गया है। दोनों युवाओं की जिला कार्यकारणी में नियुक्ति पर नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोनों युवाओं का व भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा में जिला कार्यकारणी सदस्य बने केलाश प्रजापति, भाजपा अजा मोर्चा में जिला कार्यकारणी सदस्य बने लाखन वर्मा का स्वागत कर बधाई दी गई। इस अवसर पर भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल किशोर नागर, राजेश गुप्ता, अनोंप जागीरदार, दीपक नायक, मयंक मेहता, धर्मेन्द्र शर्मा, नीलेश गोस्वामी, पंकज नागर, मांगीलाल सोनी, दीपक सोलंकी, अमन गुप्ता, जितेंद्र नागर, हेमर सिंह नागर, कालू नागर, महेंद्र नागर आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।