आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के नाम एसडीएम व तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा

टोंकखुर्द (विकेश जैन)। बुधवार को नगर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अनुविभागीय अधिकारी अभिषेक सिंह को ज्ञापन सौंपा।

कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में बताया कि तहसीलदार टोंकखुर्द ने एक आदेश जारी किया है कि मतदाता सूची का कार्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ता करेगी। लेकिन ऐसा होना संभव नहीं है। हम मानदेय मान सेवी हैं। जिसके कारण गैर आई सी डी सी के कार्य बगैर प्रोत्साहन राशि के करते ही हैं। लेकिन हम कार्यकर्ता मतदाता सूची का कार्य नहीं कर सकते। हमारा मतदाता सूची में नाम दिया गया है। और उसी समय उसी तारीख मैं हमारी आंगनवाड़ी मैं महिला बाल विकास से सर्वे का कार्य भी दिया गया है। अब एक समय में हम दो कार्य कैसे कर सकते हैं। इसी कारण हम मांग करते हैं की कार्यकर्ताओं का मतदाता सूची कार्य से नाम हटाया जाए। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी अभिषेक सिंह तहसीलदार व नगर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रही।

नगर परिषद ने नागरिकों को गिला सूखा कचरा अलग रखने की दी समझाइश

कन्नौद(चंचल भारतीय) : नगर परिषद के वाहनों द्वारा घर घर से कचरा संग्रहण का कार्य किया जाता है। परिषद द्वारा ट्रेन्चिंग ग्राउंड पर सूखे कचरे के प्रसंस्करण के लिए MRF सेन्टर, गीले कचरे से खाद बनाने के लिए प्लांट का निर्माण किया जा चुका है। लेकिन नागरिको द्वारा गीला और सूखा कचरा अलग अलग नही देने के कारण कचरे की प्रोसेसिंग नही हो पा रही है। अतः मुख्य नगरपालिका अधिकारी महोदय प्रमिला ठाकुर एवं उपयंत्री महोदय शिवम गुप्ता तथा स्वच्छता पर्यवेक्षक यतीन्द्र मंडलोई, ngo कर्मचारी सूरज चौहान कचरा संग्रहण वाहन के साथ घर घर गए। लोगो को गीला और सूखा कचरा क्या होता है इसके बारे में बताया और समझाइश दी कि घरो में दो डस्टबिन या बाल्टी रखे जिसमे गीला और सूखा कचरा अलग अलग हो । नगर परिषद द्वारा ये बताया गया कि कल से कचरा मिक्स देने पर चालानी कार्यवाही की जावेगी। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि लोगो को गीले सूखे कचरे की जानकारी नही है। नागरिको द्वारा गीला कचरा नालियों में या बाहर खाली जगह पर डाल दिया जाता है जिससे गंदगी होती है। गीले कचरे यानी किचन से निकलने वाला कचरा जिसमे सब्जी के छिलके, खराब खाना, फल के छिलके, खराब सब्जी फल, चाय पत्ती, झूठन, बचा खाना आदि आते है तथा सूखे कचरे के अंतर्गत प्लास्टिक,पॉलीथिन,धातु, पैकेजिंग मटेरियल, रबर, कार्डबोर्ड आदि चीजे आती है। इसके अलावा सेनेटरी वेस्ट और घरेलू हानिकारक कचरा के लिए भी कचरा वाहन में अलग कम्पार्टमेंट है। समस्त कन्नौद वासियो से नगर परिषद की विन्रम अपील है कि कचरा अलग अलग करके ही वाहन में डाले, नालियों में कचरा नही डाले। दुकानदार भी दो डस्टबिन अपनी दुकानों में रखे तथा कन्नौद स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दे ।

Dewas: वेतनमान की मांग पर अड़े सहकारी सोसायटी के कर्मचारी, हड़ताल छठवें दिन भी जारी

देवास। अपनी मांगों को लेकर पिछले छह दिनों से सहकारी समिति के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं, जिससे जिले की 124 सहकारी समितियों व कई शासकीय राशन की दुकानों का काम ठप पड़ा है। जिले की अधिकांश सहकारी समितियों व राशन की दुकानों पर ताला लटका हुआ है। इससे उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि जिले की 124 समितियों के कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 23 मार्च से हड़ताल पर है। जिससे जिले के उपभोक्ताओं को राशन नहीं मिल पा रहा है। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा सहकारी समिति में किसान अपना कर्ज भी जमा नहीं कर पा रहे है। किसानों के कर्ज जमा के लिए सरकार ने 28 मार्च को नियत किया है, लेकिन पिछले छह दिनों से कर्मचारियों की हड़ताल के चलते किसान अपना कर्ज जमा नहीं कर सका है। इससे अब किसानों को पेनल्टी देनी होगी। जिले में अब तक किसानों के कर्ज की नाम मात्र की राशि ही जमा हो सकी है। वहीं सरकार के निर्देश पर सोमवार से ही जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू हो गई है। जिसे भी इन कर्मचारियों के सहयोग से ही करना है। लेकिन कर्मचारी हड़ताल पर होने से समर्थन पर गेहूं खरीदी का कार्य भी प्रभावित रहा है। सहकारी समिति कर्मचारी संघ प्रदेश उपाध्यक्ष लोकेन्द्र सिंह सेंधव एवं जिलाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह ठाकुर ने बताया कि सरकार से संस्थाओं के कर्मचारी के द्वारा शासकीय कर्मचारियों की भांति वेतनमान तथा अन्य सुविधाएं मिलने की मांग को लेकर 23 मार्च से अनिश्चित हड़ताल पर चल रहे है। 31 मार्च तक कर्मचारियों की मांगो अनुसार आदेश जारी नही होते है तो प्रदेशभर के कर्मचारी 1 अप्रैल को भोपाल में मुख्यमंत्री निवास का घेराव कर जंगी प्रदर्शन करते हुए सामुहिक रूप से इस्तीफे सौंपेंगे। कर्मचारियों की हड़ताल से राशन वितरण कार्य, किसानों का कर्ज जमा कार्य, समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी कार्य व लेखा-जोखा संबंधित शासन-प्रशासन की कई महत्वकांक्षी योजनाएं आमजन, मजदूर, किसान तक नही पहुंच पा रही है। 31 मार्च को हड़ताल के दौरान जिले के सभी कर्मचारी अपने सामुहिक इस्तीफे महासंघ के आव्हान अनुसार जिलाध्यक्ष को धरना स्थल पर सौंपकर सामुहिक रूप से 1 अप्रैल को भोपाल पहुंचेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जिलेभर के सहकारी सोसायटी कर्मचारी कड़ी धूप में हड़ताल पर धरना दे रहे है।

कालापाठा में गरीब आदिवासियों की ज़मीन पर क़ब्ज़ा करनेवाले भूमाफ़ियों से 10 एकड भूमि मुक्त कराया गया

देवास ।ज़िला कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला व पुलिस अधीक्षक शिवदयाल सिंह के मार्गदर्शन में आज स्थानीय कन्नौद पुलिस प्रशासन द्वारा थाना कांटाफोड के कालाफाटा गाँव में संयुक्त रूप से नायब तहसीलदार अविनाश सुसानिया के प्रतिवेदन के आधार पर ग्राम कालाफाटा के भूमाफ़िया क्रमशः देपाल सिंह , इक़बाल सिंह और त्रिलोक सिंह के द्वारा लगभग 10 एकड़ भूमि (खेत)गरीब आदिवासियों क्रमशः कमल कोरकू , कमलाबाई कोरकू तथा गुलाब बाई कोरकू की ज़मीन (खेत) अपने क़ब्ज़े में रखी गई थी जिसे आज पुलिस प्रशासन की टीम द्वारा मौक़े पर पहुँचकर विधिवत आधार पर गरीब आदिवासियों की अतिक्रमित भूमि (खेत) भूमाफ़िया के क़ब्ज़े से मुक्त कराई गई। भूमाफ़िया देपालसिंह ने नेशनल हाइवे पर स्थित इस भूमि पर अवैध ढंग से ढाबा, गन्ने रस की दुकान व पान चाय की दुकान का धंधा कर अवैध ढंग से कमाई भी की जा रही थी।

भू माफिया देपालसिह, इक़बाल सिह तथा त्रिलोकसिह के क़ब्ज़े से 10 एकड ज़मीन मुक्त कराई गई जिसकी अनुमानित क़ीमत लगभग दो करोड़ रूपये (2,00,00,000₹)है।

मौक़े पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा, एसडीओपी ज्योति उमठ, एसडीएम प्रिया वर्मा तहसीलदार नागेश्वर पनिका , नायब तहसीलदार अविनाश सुसानिया ,थाना प्रभारी कन्नौद शिवमूरत यादव, थाना प्रभारी बागली दीपक यादव , थाना प्रभारी सतवास विक्रांत झंझोट, थाना प्रभारी कांटाफोड महेंद्र गौड़,थाना प्रभारी उदयनगर पतिराम डावरे , चौकी प्रभारी बिजवाड अरविंद भदौरिया तथा थाना कन्नौद, सतवास, उदयनगर , हाटपिपलिया , कांटाफोड बागली व पुलिस लाइन के 2 टीआई सहित क़रीब 100 जवानों का बल भी मौजूद था ।
पुलिस अधीक्षक शिव दयाल सिंह के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने कहा है कि भूमाफ़ियाओं के विरूद्ध यह कारवाई लगातार जारी रहेगी तथा गुण्डों व असामाजिक तत्वों पर कठोर वैधानिक कार्रवाई लगातार की जावेगी ।

Dewas: बीएनपी में घूम रहा तेंदुआ वन विभाग के पिंजरे में कैद

देवास। शहर के बैंक नोट प्रेस में बीते 2 दिनों से तेंदुए के कारण भय का माहौल बना हुआ था, जिसे वन विभाग द्वारा बीते रात पकड़ लिया गया। सोमवार को गश्त के दौरान बीएनपी के फ़िल्टर प्लांट की तरफ जवान द्वारा तेंदुए को देखा गया था जिसके बाद क्षेत्र में सभी को सचेत कर वन विभाग तेंदुए को पकड़ने में जुट गया।

बता दे सोमवार रात को तेंदुए के देखें जाने के बाद के वन विभाग टीम सर्चिंग में जुट गई थी। तेंदुए को ट्रेस करने के लिए कैमरे भी लगाए गए थे। आम नागरिकों को बिना काम के बाहर निकलने का भी मना किया गया था। मंगलवार सुबह वन एसडीओ एसके शुक्ला व रेंजर डीएस चौहान के निर्देशन में सर्चिंग के लिए टीम रवाना हुई। टीम ने अधिकारियों के निर्देश पर जहाँ तेंदुआ दिखा था उस स्थान पर पिंजरा लगाकर एक बकरा बांध दिया गया। सोचा संभवतः पिंजरे में बकरा खाने आएगा और पकड़ा जाएगा और ऐसा ही हुआ तेंदुआ उस पिंजरे में कैद हो गया। अंदाजा लगाया जा रहा है कि ब्रज विहार कॉलोनी की तरफ बाउंड्री वाल छोटी होने के कारण उधर से तेंदुआ आ गया होगा।

Dewas: स्व. राजेश पवार हमेशा हमारी यादों में दिलों में जीवित रहेंगे…

प्रेस क्लब देवास द्वारा की गई श्रद्धांजलि सभा आयोजित

देवास। देवास प्रेस जगत ने अपने एक होनहार, कर्मठ, मेहनती पत्रकार साथी स्वर्गीय राजेश पवार को असमय खो दिया है। उन्हें आसानी से भुलाना किसी के लिए भी संभव नही है। अपने साथी को याद करते हुए प्रेस क्लब देवास द्वारा मंगलवार को शाम 5 बजे मल्हार स्मृति मंदिर सभाकक्ष में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी। सभा मे भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मनोज राजानी, पुलिस विभाग से सीएसपी विवेक सिह चौहान, जनसंपर्क अधिकारी आनंद गुप्ता, अभिभाषक संघ से चंद्रपाल सिह सोलंकी, शिक्षा जगत से मकसूद सर, खेल जगत से श्रीकांत उपाध्याय, संस्था सिद्धि विनायक भक्त मंडल से प्रदीप चौधरी, जैन समाज से विजय जैन, कवि जगत से जगदीश सेन सहित लोगो से अपने शब्दों से स्व.पवार को श्रद्धा सुमन अर्पित की। प्रेस क्लब द्वारा परिवार की सहायता हेतु सहियोग/सम्मान राशि एकत्रित की गयी। श्रद्धांजलि सभा मे स्व.पवार के दोनों बड़े भाई,दोनों बच्चे (बेटा,बेटी) सहित राजनेता,अधिकारी,समाजसेवी व देवास के मीडिया जगत के साथीगण उपस्थित रहे। उपरोक्त जानकारी क्लब सचिव चेतन राठौड़ द्वारा दी गई।

सहयोग करने वाले महानुभवों के नाम
जनसम्पर्क संचालनालय द्वारा पत्रकार कल्याण कोष से चार लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई यह राशि स्व.पवार की धर्मपत्नी आरती पवार को सौपी जाएगी। देवास कलेक्टर द्वारा 51000 की सहायता,भाजपा संगठन द्वारा 21000, गुप्त दान 21000, प्रदीप चौधरी 11000(आने वाले चार वर्षों तक 11000 प्रतिवर्ष पुण्यतिथि पर देगे),गौरव जैन,नवीन सोलंकी 11000, विकास जयसवाल 11000, नगर पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह चौहान 10000, एडवोकेट ज्ञान कौर छाबड़ा 11000, मनीष सोलंकी 5000, रितेश त्रिपाठी 5000, दीपेश कानूनगो 5100, विजय जैन 5000, धर्मेंद्र चौधरी (राजोदा) 5000, संजय दायमा 5000, आदित्य दुबे 5000, शाहिद अली 5000, गुप्त दान 5000 सहित समाजसेवियों व मीडिया जगत के पत्रकार साथियों द्वारा सहियोग के रूप में राशि प्रदान की गई।प्रेस क्लब द्वारा राशि एकत्रित कर परिजनों को सौपी जाएगी।

Dewas: एड. व्यास विक्रम विश्वविद्यालय में योजना एवं मूल्यांकन बोर्ड के सदस्य मनोनीत

देवास। शहर के युवा एडव्होकेट एवं अभाविप के कार्यकर्ता आशीष व्यास को विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के विद्या संबंधी योजना एवं मूल्यांकन बोर्ड का सदस्य मनोनीत किया गया है। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति ने मध्यप्रदेश विश्विद्यालय अधिनियम के तहत श्री व्यास को विद्या सम्बन्धी योजना एवं मुल्याकंन बोर्ड के सदस्य हेतु निर्देशित किया गया। एड. व्यास को विश्वविद्यालय में विद्या सम्बन्धी बोर्ड के सदस्य बनाए जाने पर समाजसेवी विनौद जैन, आनन्दसिंह ठाकुर, पवन खंडेलवाल, पवन विजयवर्गीय, पंकज वर्मा, जगदीश सेन, सत्यनारायण वर्मा, अमित विजयवर्गीय, शेखर कौशल, रविन्द्र चावड़ा, भूपेन्द्रसिंह ठाकुर, पवन श्रीवास्तव सहित अनेक इष्टमित्रों ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है। 

नगर विकास संबंध में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष ने सीएमओ को मांग पत्र सौंपा

टोंकखुर्द (विकेश जैन)। मंगलवार को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष बालकृष्ण गहलोद एवं कार्यकर्ताओं ने नगर परिषद पहुंच कर सीएमओ स्मिता रावल को मांग पत्र सौंपा। मांग में गेहलोत ने बताया कि नगर में प्रतिदिन शाम को सफाई की व्यवस्था की जाना चाहिए नगर की मुख्य सड़कों पर अतिक्रमण होने से नगर में आवाजाही की समस्या विकट रूप लेती जा रही है। अतिक्रमण हटाकर यातायात व्यवस्था दुरुस्त होना चाहिए। गर्मी के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए नगर के प्रमुख चौराहों एवं मंदिरों के पास पीने के पानी की उचित व्यवस्था होना चाहिए। नगर में मुख्य मार्गो पर जगह-जगह गड्ढे होने से आए दिन दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। नगर के प्रमुख मार्ग की मरम्मत होना चाहिए। तहसील के पास अव्यवस्थित गार्डन में बच्चों के खेलने के लिए झूले एवं उचित प्रकाश की व्यवस्था की जाए। सुरक्षा की दृष्टि से नगर के प्रमुख मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था की जाए। शक्ति माता मंदिर से एसबीआई बैंक तक दोनों तरफ हाई मास्क लगवाए जाएं ताकि दुर्घटना घटित ना हो। सीएमओ स्मिता रावल ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि शाम की सफाई आज से ही शुरू कर दी जाएगी अतिक्रमण संबंधित मेरी तहसीलदार से चर्चा हो चुकी है जल्द समाधान किया जाएगा। प्रमुख चौराहों पर पीने की प्याऊ एक अप्रैल से शुरू कर दी जाएगी। गार्डन में झूले की व्यवस्था को लेकर झूले का ऑर्डर दे दिया है जल्द ही गार्डन में झूले लगाए जाएंगे। प्रमुख मार्ग पर लाइट की व्यवस्था तत्काल दुरुस्त की जाएगी। अन्य मांगों का भी समाधान किया जाएगा। इस अवसर पर संदीप चौहान युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह टाक गोपाल सेंधव आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Dewas : कर्ज से परेशान युवक ने फाँसी लगाकर की जीवन लीला समाप्त

देवास। शहर में एबी रोड पर सांवरिया सेंटर नामक ऑनलाइन की दुकान संचालित करने वाले युवक रितेश देशमुख ने दुकान में ही फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
दरअसल प्राप्त जानकारी अनुसार रितेश ने इंदौर की एक चिटफंड कंपनी में भारी मात्रा में रुपए का निवेश किया था। इस कंपनी में निवेश के लिए रितेश ने एक बैंक से लोन भी लिया था। चिटफंड कंपनी के पैसे ना लौटाने/ धोखाधड़ी करने पर रितेश चिंतित था। उसे बैंक से लिए ऋण को चुकाने का भी दबाव था।
अंदाजा लगाया जा रहा है रितेश ने इसी दबाव के चलते अपनी दुकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की एक बेटी व एक बेटा है, मामले में कोतवाली थाना पुलिस मृग कायम कर जांच कर रही हैं।

फिर लगा धनतालव घाट पर लंबा जाम,बिजवाड काँटाफोड पुलिस खुला रही है जाम

सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा) इंदौर बैतूल नेशनल हाईवे 59 ए के धनतलाव घाट फिर रात्रि 4 बजे से जाम लगना आरम्भ हुआ यह घाट जाम घाट के नाम से धीरे-धीरे प्रसिद्ध होता जा रहा है धनतलाव घाट पर आए दिन ओवरलोड रेत की भूसे की ओवरलोड गाड़ियां घाट नहीं चढ पाती है और घाट पर खड़ी हो जाती है आज फिर रेत की गाड़ियां खराब हो गई और घाट नही चढ पर जिसके कारण घंटों तक लंबा जाम लगा रहता है आज भी सुबह से घाट पर लम्बा जाम लगा है पूर्ण रूप से जाम नहीं खुला समाचार लिखे जाने तक जाम लगा हुआ था भूखे प्यासे यात्री गाड़ी चालक परिचालक घंटो तक जाम में फंसे रहते हैं और जाम खुलने का इंतजार करते हैं बिजवाड पुलिस और काँटाफोड पुलिस जाम खुलाने पहुंची इस और वरिष्ठ अधिकारी को ध्यान देना चाहिए