देवास । शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र में आने वाले गंगा नगर में रंगपंचमी पर होली खेलते समय एक युवक को बिजली के खंबे से करंट लगने से मौत हो गयी।
जानकारी अनुसार बताया गया कि 33 वर्षीय युवक राहुल पिता धीरज विश्वकर्मा दोपहर तकरीबन 3 बजे अपने परिवाजनों व रहवासियों के साथ होली खेल रहा था। होली खेलते समय युवक के कपड़े पूरी तरह से गीले थे और वो अचानक लाइट के खंभे के संपर्क में आ गया जिससे उसे करंट लग गया। करंट लगने के बाद युवक को निजी अस्पताल ले जाया गया जहाँ से उसे जिला अस्पताल भेजा गया, जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया। युवक की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में शौक का माहौल है।
भोरासा। नगर में लोगों द्वारा उत्साह और उमंग के साथ रंगपंचमी का पर्व मनाया गया। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को रंग लगाकर रंगपंचमी की बधाई दी इस दौरान खासकर युवाओं और छोटें बच्चों में काफी उत्साह दिखाई दिया। उल्लेखनीय है की कोरोना के चलते बीते दो वर्ष से नगर वासी रंग पंचमी का पर्व नहीं मना पा रहे थे इस बार छोटे-छोटे बच्चों द्वारा छोटी मोटी टोलियो के साथ रंगारंग गैर में लोग दुगुने उत्साह के साथ शामिल होकर एक दूसरे को रंगपंचमी की बधाई देते नजर आए युवा डीजे ढोल पर खूब नाच रहे थे वही एक दूसरे को रंग गुलाल लगा रहे थे जहां पूरे नगर में जमकर रंग और गुलाल उडाया गया। लोगो ने होली खेलते हुए होली के गीतों पर जमकर नृत्य भी किया गया। वही पूरे नगर में जगह जगह चौराहे चौराहे पुलिस बल तैनात था वही थाना प्रभारी हितेश पाटिल भी मय दल बल के साथ पूरे समय नगर में घूमते नजर आए।
देवास। शहर के बीएनपी थाना क्षेत्र के महांकल कॉलोनी के समीप रेलवे पटरी पर सोमवार शाम करीब साढ़े 5 बजे इंदौर के देवास नाका पर फिनेक्स टाउनशिप निवासी एक 27 वर्षीय महिला ने अपनी 3 वर्षीय बेटे के साथ ट्रेन के सामने आकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही बीएनपी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शव बरामद किये पुलिस को घटनास्थल से बच्चे का स्कूल बैग भी मिला है। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजे। जानकारी के अनुसार महिला का नाम संध्या पति शिवशंकर यादव 27 वर्ष व पुत्र का नाम वंश यादव उम्र 3 वर्षीय है। दोनो इंदौर स्थित घर से बच्चे को ट्यूशन छोडऩे जाने का बोलकर निकली थी। जानकारी अनुसार महिला के पति शिवशंकर यादव ठेकेदारी का काम करते है और घटना वाले दिन वह काम से पिथमपुर गए थे। शाम करीब साढ़े 5 बजे संध्या यादव अपने 3 वर्षीय बेटे के साथ महाकाल कालोनी देवास के समीप रेलवे पटरी पर ट्रेन के सामने जा पहुंची, जिससे दोनों मां-बेटे की कटने से मौत हो गई। संध्या अपने बेटे को लेकर ट्रेन से कटकर जान देने का क्या कारण है इसका खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल बीएनपी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। और मामले की जांच में जुट गई है।
तीन माह से अपने प्लाट को कब्जा मुक्त कराने के लिए दर-दर भटक रही गरीब महिला
देवास। ग्राम बरोठा निवासी कमला बाई ने अपने प्लाट से कब्जा न छुड़वाने की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर 20 जनवरी 2022 को की थी, लेकिन शिकायत का निराकरण किए बगैर ही बरोठा के पटवारी, एडीईओ एवं सचिव ने गलत जानकारी देकर शिकायत बंद करवा दी। कमलाबाई ने बताया कि पूर्व में पुलिस अधीक्षक, कलेक्टर एवं थाना प्रभारी को भी शिकायत की गई थी, लेकिन प्लाट से कब्जा नही दिलवाया गया।
तत्पश्चात मैंने मेरे पुत्र चेन सिंह के नाम से सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की। लेकिन सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत का निराकरण न करते हुए मुझे बिना जानकारी के हीं बंद कर दिया गया। कमलाबाई ने बताया कि भारत सिंह व रमेश सिंह दोनो भाइयों ने मेरे प्लाट पर कब्जा कर रखा है। यह प्लाट ग्राम बरोठा में स्थित हैं जो कि मुझे आवास योजना के अंतर्गत प्राप्त हुआ था, जिस पर दोनों ने कब्जा करते हुए अवैध निर्माण कार्य करना प्रारंभ कर दिया है, यह निर्माण कार्य लगभग पूर्ण होने को है। स्थानीय स्तर पर संबंधित आला अधिकारियों से शिकायत के बाद भी प्लाट से कब्जा नही दिलवाया गया।
तब जाकर मैंने सीएम हैल्पलाईन पर शिकायत की, परंतु पटवारी, एडीईओ एवं सचिव ने हमारे प्लाट की गलत जानकारी सीएम हैल्पलाईन पर डाल दी और कब्जा दिलाने का निराकरण बताकर 19 मार्च 2022 को शिकायत बंद करा दी। एडीईओ द्वारा बताई गई जानकारी में जो प्लाट का सर्वे नंबर 486/1857/7 दर्शाया गया है यह हमारा नही है। हमारे प्लाट का सर्वे नंबर 486/1851/7(एस) है। वहीं पटवारी द्वारा हमारे प्लाट का सर्वे नंबर 486/1851/2 सीएम हैल्पलाईन पर दिया गया, जबकि यह सर्वे नंबर शासकीय स्कूल का है। पटवारी, एडीईओ एवं सचिव ने गलत सर्वे नंबर की जानकारी भोपाल भेजकर बिना निराकरण के ही शिकायत बंद कर दी। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि हमारे गांव के पटवारी, एडीईओ एवं सचिव कब्जाधारियों से मिले हुए है। महिला ने कलेक्टर से मांग की है कि दोषियों पर शीघ्र कार्यवाही कर दोनों भाईयों से प्लाट को कब्जा मुक्त कराया जाए।
देवास। सरस्वती शिशु मंदिर बालगढ़ में भारत तिब्बत समन्वय संघ (बीटीएसएस) द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह की शुरूआत संघ के प्रांत मंत्री निर्माण सोलंकी, नरेन्द्र जी जैन, जिलाध्यक्ष आनन्दसिंह ठाकुर, युवा शाखा जिलाध्यक्ष पवन विजयवर्गीय, नगर अध्यक्ष धर्मेन्द्रसिंह चावड़ा, मांगीलाल विजयवर्गीय, अजीत पवार द्वारा मॉ सरस्वती, भगवान श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्जवलन से किया गया।
यह जानकारी देते हुए नगर प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष भूपेन्द्रसिंह ठाकुर ने बताया कि होली मिलन समारोह में जमकर धर्म के साथ राष्टभक्ति का रंग बरसा। श्री दास हनुमान रामायण मंडल के दुर्गेश यादव एवं उनके संगीत साधकों द्वारा एक से बढक़र भजन एवं फाग गीतो की प्रस्तुतियॉ दी गयी। शहर के प्रसिद्ध राष्ट्रीय कवि जगदीश सेन द्वारा होली के रंग में रंगे वर्तमान परिदृश्य को व्यक्त करते मस्ती में उल्लास में रंग ले अबकी होली में, जमकर हंसी ठिठोली कर ले अबकी होली में, रंग बसंती डाल के निकले कहती है फागुन की हवा, राष्ट्रवाद की राह पकड़ ले अबकी होली में, भारत माता की जय करले अबकी होली में…हवा सरर सर केसरिया, धरती अम्बर केसरिया…आदि गीतो की प्रस्तुतियॉ दी तो तालियों की ध्वनि के साथ होली मिलन समारोह राष्ट्रभक्ति एवं उल्लास के रंग में सराबोर हो गया। समारोह में रंगपंचमी पर जवाहरचौक से निकलने वाली सामाजिक समरसता मंच की विशाल राधाकृष्ण फाग यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में सम्मलित होने का आव्हान किया गया। संचालन पंकज वर्मा ने किया।
इस अवसर पर नगर महाममंत्री राजेश अहिरवार, पवन खंडेलवाल, अमित विजयवर्गीय, सोनिया शर्मा, अजीत पवार, संतोष जैन, नीरज व्यास, सुनील पुराणिक, संजय पारखे, दिपेश जैन, नितेश जैन, यश ठाकुर सहित कई कार्यकर्ता एवं गणमान्य जन उपस्थित थे।
देवास। रंगपंचमी पर इस वर्ष भी पारम्परिक राधाकृष्ण फागयात्रा शहर में निकलेगी। जिला समरसता संयोजक जुझारसिंह राठौड़ ने बताया कि प्राचीन परम्परा का पालन करते हुए पूर्ण गरिमा एवं उत्साह से रंगपंचमी पर 22 मार्च, मंगलवार प्रात: 11 बजे जवाहर चौक से श्रीराधाकृष्ण फागयात्रा रंगारंग रूप से निकाली जाएगी, जिसमे फाग गाती भजन मण्डली एवं पुष्पवर्षा करती हुई तोप के साथ रंगगुलाल खेलते हुए राधाकृष्ण की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। समरसता मंच के प्रमुख संजयजी शुक्ला एवं राजेश अग्रवाल ने सकल हिन्दू समाज से फागयात्रा में सम्मिलित होकर सफल बनाने की अपील की है। उक्त जानकारी पं. रोहित उपाध्याय ने दी।
कन्नौद (चंचल भारतीय)। नगर से मात्र 2 किलोमीटर दूर खातेगांव की ओर दशहरा मैदान स्थित नेशनल हाईवे पर आज तड़के 4:00 बजे अभिषेक उर्फ छोटू पिता पूनमचंद हरण उम्र 20 वर्ष ग्राम चकल्दी थाना रेहटी जिला सीहोर एवं विजय निमोरे उम्र 20 वर्ष करवाना थाना रेहटी जिला सीहोर इंदौर से जाते समय सामने से आरहा महाराज ट्रांसपोर्ट के ट्रक क्रमांक एमपी 09 केडी 8 9 16 ने ने जोरदार टक्कर मारी दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस थाना कन्नौद से प्राप्त रिपोर्ट अनुसार रविवार सुबह 4:00 बजे खातेगांव से आ रहे ट्रक के द्वारा इंदौर से जा रहे हैं दो युवकों को ट्रक की चपेट में आने से मृत्यु हो गई जैसे ही पुलिस थाना कन्नौद को सूचना प्राप्त हुई थाना प्रभारी शिव मूरत यादव अपने दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे दोनों मृतक को के शव को कन्नौद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया तथा ट्रक को पुलिस गिरफ्त में लाकर थाने पर खड़ा किया गया है समाचार लिखे जाने तक ट्रक चालक गिरफ्तार नहीं हुआ था। हाल ही में इसी मार्ग पर खातेगांव के युवा व्यवसाई मोनू अग्रवाल की दर्दनाक मौत पर खातेगांव की जागृत नागरिकों ने प्रशासनिक अधिकारियों को घेर कर नगर के यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने की व्यवस्था पर खरी खोटी सुनाई थी फल स्वरूप तत्काल अधिकारियों ने खातेगांव में स्पीड ब्रेकर एवं यातायात पुलिस की व्यवस्था स्थाई रूप से कर दी गई। इसी तरह की मांग कन्नौद के लिए भी की जानी चाहिए थी किंतु लगता है जब कन्नौद का कोई चिराग बजेगा तब जाकर कन्नौद की जनता जागेगी। हमारे द्वारा कन्नौज नगर के जागरूक नागरिकों के से इस संबंध में जागरूक होकर प्रशासन के अधिकारियों को घेरने की बात पर बल दिया गया था किंतु ध्यान नहीं देने से मात्र 48 घंटे बाद नगर से मात्र 2 किलोमीटर दूर दो परिवारों के चिराग सदा सदा के लिए बुझ गए। अभी भी समय है ऐसे हादसे रोकने के लिए नगर के जागरूक नागरिक राजनीतिक नेता सामाजिक कार्यकर्ता और समस्त मीडिया कर्मी नगर के यातायात व्यवस्था के प्रति जागरूक होकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को घेर कर अपनी न्यायोचित बात को संज्ञान में लाकर ट्राफिक जवानों की नियुक्ति करवाएं तथा संभावित क्षेत्र में स्पीड ब्रेकर बनवाकर बेलगाम दौड़ते भारी वाहनों पर अंकुश लगाते हुए वाहनों की सतत चेकिंग की जाए जिससे कि अब आगे कोई दुर्घटना ना हो।
कन्नौद:विधायक आशीष शर्मा के द्वारा आज रविवार को जनपद सभागार में तहसीलदार नागेश्वर प्रसाद पनिका की उपस्थिति में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की मीटिंग ली गई जिसमें महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की गई ।कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, वेयरहाउस व विपणन को व्यवस्थित रूप से चना व गेहूँ उपार्जन किए जाने हेतु निर्देशित किया गया कि उपार्जन केंद्रों में कृषकों के लिए टेंट, शुद्ध व ठंडा पेयजल, बैठक, शौचालय आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करें एवं समय से उपार्जन का मैसेज दें ।वन विभाग को निर्देशित किया गया कि जंगल में आग लगने से रोकने के तत्काल उपाय किया जाए ।इसमे वन समितियों का सहयोग लिया जाए ।वन्य प्राणी के लिए पानी की व्यवस्था की जाए साथ ही पलाश के पेड़ लगाने, सूखे पत्तों के उपयोग व अन्य गौड़ वन उपज के उत्पादन को प्रोत्साहित किया गया ।अग्नि से फसल नुकसानी पर आरबीसी 6-4 के तहत आर्थिक सहायता राशि दिए जाने के निर्देश दिए गए।
देवास। नगर के मोती बंगलो क्षेत्र में रहने वाले अभिषेक सवनेर रविवार को भारतीय वायु सेना की 12 महीने की ट्रेनिंग पूरी करके अपने घर पहुंचे। जहां घर वालो, क्षेत्रवासियों और दोस्तो ने अभिषेक का ढोल- धमाके, हार फूल के साथ नाचते गाते हुए जमकर स्वागत किया। अभिषेक के पिता श्री अनिल सवनेर बताते ही की बेटा इंडियन एयर फोर्स में एयरमैन के रूप में चयनित होने के बाद घर से 11 फरवरी 2021 को ट्रेनिंग लिए निकला था। इसके बाद 12 माह की ट्रेनिंग पूरी कर रविवार को अभिषेक घर लौटा है। घर आने पर परिवारजनों, क्षेत्रवासियों एवं इष्टमित्रों ने अभिषेक का ढोल ढमाकों से पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। श्री सवनेर ने बताया कि अभिषेक 21 दिन की छुट्टी पर आया हैं और उसकी 4 माह की ट्रेनिंग बाकी है। जिसके लिए वह 10 अप्रैल को देवास से रवाना होगा। इस अवसर पर अभिषेक ने अपनी पूरी सफलता का श्रेय अपने माता पिता और दीदी को दिया है। इस अवसर पर अभिषेक के पिता श्री अनिल सवनेर, माता श्रीमती ज्योति सवनेर, दीदी और अनेकों क्षेत्रवासीयो के साथ दोस्तो में नीतीश जैन, हर्षित गोयल, पंकज पिपलोदिया, प्रियांशु पटेल, अर्पित चावड़ा, प्रद्युम्न सिंह, यश ठाकुर, यशांक मस्की, रोहित राठौड़, फैजान शेख, दीपेश जैन आदि उपस्थित थे।
भोरासा(अभय नागर) : प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनोज शुक्ला का जन्म दिन रविवार को भोरासा प्रेस क्लब के सदस्यों के साथ साथ नगर में अनेक संस्थाओं के द्वारा मनाया गया जिसमें शक्ति माता मंदिर परिसर में पूर्व मंत्री सोनकच्छ विधायक सज्जन सिंह वर्मा के हाथों वृक्षारोपण करने के साथ-साथ केक कटवा कर जन्मदिन मनाया गया व बधाई दी गई तत्पश्चात नगर में मौजूद संस्थाओं एवं राजनीतिक संबंधित सभी लोगों के द्वारा एवं नगर के कर्मचारी गण सरकारी विभाग के लोगों एवं मित्र गणों के द्वारा इनका जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास के साथ नगर में अनेक जगह केक काटकर पुष्प माला पहनाकर मनाया गया