देवास/बरोठा(नितेश नागर) : पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों की चतुर्थ पुण्यतिथि पर नगर बरोठा में शहीद जागेश्वर धाकड़ के गड़ी चौक स्थित स्मारक पर , स्थानीय नगरवाशी और आसपास क्षेत्र के सभी युवा साथियो ने श्रद्धांजलि अर्पित की । इस दौरान उपस्थित तेसिंग नागर, अमरदीप नागर, दिलीप पाटीदार , अनोप जागीरदार , संतोष नागर , राहुल नागर, धर्मेंद्र वर्मा , जीवन टकरावदीया आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
Category: देवास
Dewas : श्रीमंत महाराज विक्रम सिंह पंवार का भौंरासा में हुआ भव्य स्वागत
भौरासा(अभय नागर)- देवास से झरेंश्वर महादेव मंदिर जाते समय भौरासा नगर से निकलते हुए देवास रियासत के महाराज श्री मंत विक्रमसिंह पवार का सोनकच्छ मंडल अध्यक्ष ठाकुर राजेंद्रसिह मोडरिया के नेतृत्व में महाँकाल आर ओ पानी प्लांट पर भव्य स्वागत किया इनके साथ मुख्य रूप से करनी सेना के जिला अध्यक्ष सुरेंद्रसिंह गोड़ भी मौजूद थे ।
श्रीमंत महाराज धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने अतिप्राचीन प्रसिद्धि मंदिर झरनेश्वर महादेव मंदिर जा रहे थे जिस पर भौरासा नगर से निकलते समय स्वागत हुआ व श्रीमंत ने सभी भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की इस अवसर पर भाजपा सोनकच्छ मंडल उपाध्यक्ष जयसिंह राणा, जिला कार्यकारणी अनिल चावड़ा,नरेंद्र माली, प्रमोद पालीवाल,नवीन यादव,सचिन यादव,राहुल मूंदड़ा,रमेशगिरी गोस्वामी,धर्मेन्द्र ठाकुर,हिम्मतसिंह ठाकुर,मौसम माली,विनायक माली,मानस पाठक,व आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे उक्त जानकारी मंडल मीडिया प्रभारी प्रेमचंद अग्रवाल ने दी ।
ABVP का 54वे प्रांत अधिवेशन की देवास में हुई शुरुआत
केंद्रीय मंत्री सहित विभिन्न राजनेता व पदाधिकारी की उपस्थिति में हुआ शुभारंभ
देवास। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् मालवा प्रांत का 54 वाँ प्रांत अधिवेशन देवास में हो रहा हे, अधिवेशन के प्रथम दिवस उद्घाटन सत्र, प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं प्रस्तावित सत्र सम्पन्न हुआ।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मालवा प्रांत का 54 वें प्रांत अधिवेशन का उद्घाटन देवास में हुआ । उद्घाटन सत्र मे केंद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद जी पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए, कार्यक्रम में अभाविप के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री आशीष जी चौहान की विशेष उपस्थित रही, उद्घाटन सत्र का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंदजी के समकक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई, कार्यक्रम में मालवा प्रांत अध्यक्ष श्री योगेश रघुवंशी, प्रांत मंत्री श्री घनश्याम सिंह चौहान, अधिवेशन की स्वागत समिति अध्यक्ष श्री राधेश्याम जी सोनी , स्वागत समिति सचिव श्री विजय जी गेहलोद, देवास अभाविप नगर अध्यक्ष डॉ राजदीप सोलंकी एवं देवास नगर मंत्री श्री राजेश्वर यादव सहित मालवा प्रांत के विभिन्न जिलों से उपस्थित कार्यकर्ता उपस्थित हुए ।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मालवा प्रांत का 54 वां प्रांत अधिवेशन के प्रथम दिवस पर आज प्रदर्शनी का उद्घाटन हुआ प्रदर्शनी के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रुप में देवास की लोकप्रिय विधायक श्रीमंत गायत्रीराजे पंवार उपस्थित हुई इनके साथ ही प्रांत उपाध्यक्ष डॉ जितेंद्र तालरेजा , देवास नगर अध्यक्ष डॉक्टर राजदीप जी सोलंकी एवं देवास नगर मंत्री श्री राजेश्वर यादव विशेष रूप से उपस्थित हुए ।
प्रदर्शनी के सभागार का नाम अमर बलिदानी रामचंद्र जी एरवाल के नाम पर रखा गया जो कि भारतीय सेना में पदस्थ थे एवं देवास जिले के बांगर ग्राम के निवासी थे प्रदर्शनी में मुख्य रूप से पुलवामा में शहीद हुए शहीदों के चित्र एवं उनके जीवन परिचय को भी प्रदर्शित किया गया इसके साथ ही मालवा प्रांत के कुल 17 जिलों के द्वारा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रमुख आयामों जैसे एस एफ एस, एस एफ डी, राष्ट्रीय कला मंच , जनजाति कार्य आदि के माध्यम से हुए कार्यों आदि को प्रदर्शित किया गया मालवा की संस्कृति से संबंधित चित्र आदि प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण रहे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मालवा प्रांत का एक लघु स्वरूप इस प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया
मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री श्री पहलाद जी पटेल ने कहा कि विद्यार्थी परिषद एकमात्र ऐसा संगठन है जो देश के युवा तरुणाई को दिशा देने का कार्य कर रहा है छात्र जीवन की चुनौतियों एवं समस्याओं के हल ढूंढने का कार्य अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा किया जा रहा है वर्तमान समय में देश के समक्ष बड़ी चुनौति हैं की ऊर्जावान युवा पीढ़ी अपनी उर्जा को भारतीय संस्कृति के वैभव और राष्ट्र निर्माण में लगाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़े ।
साथ ही केंद्रीय मंत्री श्री पहलाद ने कहा कि विद्यार्थी परिषद ईश्वर की नियति से बनाया गया एक ऐसा संगठन है जो कि जो कि मानवीय मूल्यों का सृजन करते हुए युवाओं को प्रेरणा देने का कार्य कर रहा है
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री आशीष जी चौहान ने अपने उद्बोधन की शुरुआत में कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद न केवल शैक्षणिक क्षेत्र में अपितु मातृशक्ति के सम्मान में भी सदैव तत्पर हैं उन्होंने अपने उद्बोधन में तमिलनाडु में घटित अवैध धर्मांतरण की घटना जिसमें की छात्रा लावण्या को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि लावण्या को न्याय दिलाने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद किसी भी स्तर तक लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है।
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भारत देश पर कई विदेशी आक्रांता ओं ने अपना आधिपत्य स्थापित करने के लिए आक्रमण किए परंतु यह भारत की युवा शक्ति के राष्ट्र के प्रति समर्पणभाव का ही परिणाम है कि प्रत्येक आक्रमण के पश्चात भी भारत देश पुनः अपने उसी वैभवशाली गौरव के साथ उठ खड़ा हुआ।
विद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में अनुशासन पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यदि विद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में किसी भी प्रकार का ड्रेस कोड यदि लागू किया जाता है तो विद्यार्थियों को उसी ड्रेस कोड का पालन करना चाहिए एवं यदि किसी संस्था में किसी भी प्रकार का ड्रेस कोड लागू नहीं किया जाता है तो वहां पढ़ने वाले विद्यार्थीयो को अपने मत मतांतर के अनुसार वेशभूषा जो कि सभ्य समाज में पहनी जा सकती है पहन कर आने की स्वतंत्रता हो सकती है ।
प्रस्तावित सत्र के दौरान प्रांत अध्यक्ष श्री योगेश रघुवंशी एवं प्रान्त मन्त्री श्री घनश्याम सिंह चौहान, मालवा प्रांत संगठन मंत्री श्री निलेशजी सोलंकी एवं निर्वाचन अधिकारी के रूप में श्री विश्वास जी व्यास उपस्थित हुए । इस सत्र के दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष एवं मन्त्री द्वारा अपना मनोनय रखें । साथ ही पिछले सत्र में अभाविप द्वारा किये गए कार्यों का मंत्री प्रतिवेदन रखा ।
प्राचीन विजेश्वरसर महादेव मंदिर बिजवाड़ मे मनाया गया मातृ पितृ पूजन दिवस
सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)। बच्चों में अपने माता पिता के प्रति आदर भाव के उत्तम संस्कारों माता-पिता का अनुभव व आशीर्वाद लेकर उन्नत जीवन की ओर अग्रसर करने हेतु तथा 14 फरवरी को सच्चा प्रेम दिवस मनाने के लिए श्री योग वेदांत सेवा समिति बिजवाड़ द्वारा मातृ पितृ पूजन कार्यक्रम का आयोजन विजेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण बिजवाड मे किया गया 14 फरवरी को मातृ पितृ पूजन दिवस के रूप में मनाया गया।
श्री योग वेदांत सेवा समिति के प्रवक्ता श्री राजेश भाई द्वारा बताया गया कि इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन वैदिक मंत्रोचार गणेश वंदना व गुरु प्रार्थना से हुई फिर शुरू हुआ मातृ पितृ और गुरुजनों का पूजन बच्चों ने अपने माता-पिता को आसन पर बिठा के तिलक किया फूल मालाएं पहनाई और परिक्रमा कर पूजा अर्चना की यह देख माता-पिता की आंखें छलक उठी और उन्होंने बच्चों को गले लगाकर शुभ आशीष दिया अभिभावकों के साथ बच्चे भी भाव विभोर हो गए कार्यक्रम की पूर्णाहुति आरती व प्रसाद वितरण के साथ हुई उपस्थित लोगो ने भी इस कार्यक्रम की प्रशंसा की परंपरा को पुनः जागृत कर बच्चों को अपने माता-पिता का तिरस्कार ना करके उनका आदर सम्मान करने के संस्कारों से युक्त बनाने हेतु 14 फरवरी को मातृ पितृ पूजन दिवस के रूप में मनाया गया।
इस अवसर पर रूपेश जी शर्मा, मुकुल जायसवाल, जिला अध्यक्ष खुशीलाल जी राठौर लोकेंद्र जी दरबार, पत्रकार दीपक शर्मा, धमेंद्र जायसवाल,चंदन दाँगी, समरथ सिंह देवडा, चिंटू दरबार,कल्लुसिह दरबार, दिनेश सिंह राजपूत अखिलेश सिसोदिया, दिनेश आशापुरे जगदीश सुलानिया शेखर तिवारी दीनेश पंचोली, चंम्पालाल चौहान कैलाश खिचरवाल सचिन शर्मा आदि उपस्थित थे।
पंचदिवसीय श्री देवनारायण जी की संगीतमय कथा एवं यज्ञ की पूर्णाहुति कलश यात्रा एवं भंडारे के साथ समापन हुआ।
नेवरी। दुनिया में कोई भी व्यक्ति सुखी नहीं है। हर व्यक्ति दुखी और चिंता में डूबा हुआ है और इससे छुटकारा पाने का आसान तरीका भगवान देवनारायण को सच्चे दिल से याद करे हर मुसीबत आपसे दूर रहेगी। यह बात नेवरी व रोजड़ी जंगल के समीप देवनारायण मंदिर प्रांगण में कथा के अंतिम पांचवे दिन कथा वाचक प्रभुलाल मगरिया द्वारा कही गई।
दान देने का महत्व बताते हुए कहा कि दान पुण्य करने से कभी कम नहीं होता बल्कि बांटने वाले को कई गुना वापस मिल भी जाता है, लेकिन मनुष्य अपने दुख को बांटता है, सुख को नहीं। कथा के साथ-साथ भगवान देवनारायण के मधुर भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। भजनों पर महिला पुरुष भक्तजन थिरक उठे। कथा के साथ विशाल महा भंडारे एवं कलश यात्रा के साथ समापन किया गया। विशाल महा भंडारे में क्षेत्रीय विधायक मनोज चौधरी व नेवरी व रोजड़ी गांव के आसपास के ग्रामीणों ने भगवान देवनारायण के दर्शन कर भंडारे में भोजन प्रसादी का लाभ लिया। इस मौके पर नेवरी व रोजड़ी के समस्त ग्रामवासी व ग्रामीण जन बड़ी संख्या में मौजूद थे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नेवरी पुलिस चौकी प्रभारी सर्जन सिंह मीणा अपने पुलिस बल के साथ पूरे समय मौजूद रहे।
Dewas: स्वच्छ प्रतिष्ठानो को विधायक द्वारा प्रदान किये गए पुरस्कार
देवास। स्थानीय मल्हार स्मृति मंदिर आडिटोरियम में आजादी का अमृत महोत्सव स्वच्छ प्रतिष्ठान सर्वेक्षण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार के मुख्य आतिथ्य में तथा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, जिलाधीश चंद्रमौली शुक्ला, पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शिव दयाल सिंह, भाजपा नेता ओम जोशी, अजय पंडित, सचिन जोशी के विशेष आतिथ्य में स्वच्छ प्रतिष्ठानों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
यह कार्यक्रम स्वच्छता के क्षेत्र में निकायों के प्रयासों को गति देने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश शासन ने आयोजित किए हैं। इसी क्रम में नगर निगम द्वारा समितियां बनाकर एक चेक लिस्ट तैयार कर उन्हीं मापदंडों के आधार पर विजेता प्रतिष्ठानों का चयन किया। प्रतियोगिता का निरीक्षण जनप्रतिनिधियों एवं एनजीओ ब्रांड एंबेसडर के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में देवास नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान ने इस अभियान की रूपरेखा उपस्थित जनों के सामने रखी। मार्च 2022 में स्वच्छता सर्वेक्षण होने जा रहा है शहर के स्वच्छता प्रयासों को गति देने के उद्देश्य से यह समारोह आयोजित किया गया जिसके कारण शहर की जनता स्वच्छता के मापदंडों से भली भांति परिचित हो सके जिसका सार्थक परिणाम 2022 के स्वच्छता सर्वेक्षण में देवास को मिल सके। कार्यक्रम में स्वच्छ प्रतिष्ठान क्षेत्र में स्कूल होटल शासकीय कार्यालय अस्पताल मार्केट तथा हॉकर्स जोन को शामिल किया गया पुरस्कारों में 1000 से अधिक छात्र संख्या वाले स्कूलों को तथा 1000 से कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को अलग-अलग कैटेगरी में शामिल किया गया था।
यह रहे चयनित सर्वश्रेष्ठ स्वच्छ प्रतिष्ठान
जिसके अन्तर्गत 1 हजार से अधिक छात्र संख्या वाले स्कुलो मे प्रथम पुरस्कार सेन्टथाम, द्वितीय पुरस्कार सेन्टमेरी कान्वेन्ट स्कुल, तृतीय पुरस्कार सरस्वती शिशुमंदिर, 1 हजार से कम छात्र संख्या वाले स्कुलो मे प्रथम पुरस्कार इनोवेटिव स्कुल, द्वितीय पुरस्कार स्कार्ट जूनियर स्कुल, तृतीय पुरस्कार हिमालय ऐकेडमी स्कुल। इसी प्रकार होटलो मे प्रथम पुरस्कार होटल रामाश्रय, द्वितीय पुरस्कार खेडापति इन्टरनेशनल होटल, तृतीय पुरस्कार होटल अविरत इन तथा हास्पिटलो मे प्रथम पुरस्कार प्राईम हास्पिटल, द्वितीय पुरस्कार प्रिंस हास्पिटल, तृतीय पुरस्कार देवास हास्पिटल एवं मार्केट मे प्रथम पुरस्कार सुपर मार्केट, द्वितीय पुरस्कार अलंकार मार्केट, तृतीय पुरस्कार मोदी मार्केट, हॉकर्स झोन मे प्रथम पुरस्कार शुक्रवारिया हाट, द्वितीय पुरस्कार गोया फ्रुटमंडी, तृतीय पुरस्कार मुख्य बस स्टेण्ड, शासकीय कार्यालयो मे प्रथम पुरस्कार एसपी कार्यालय, द्वितीय पुरस्कार जनपद पंचायत तृतीय पुरस्कार कलेक्टर कार्यालय को अतिथीयो द्वारा स्मृति चिन्ह व डस्टबीन पुरस्कार प्रदान किये गये। इसी प्रकार प्रोत्साहन पुरस्कार अन्तर्गत स्कुलो मे सेन्ट्रल इन्डिया ऐकेडमी, होटल मे अपना स्वीटस, हास्पिटल मे देवकर नर्सिंगहोम, मार्केट मे मेनाश्री काम्पलेक्स, शासकीय बिल्डींग मे देवास विकास प्राधिकारण बिल्डिंग को पुरस्कार प्रदान किये गये।
कार्यक्रम का संचालन अरविन्द त्रिवेदी ने किया तथा आभार निगम उपायुक्त तनूजा मालवीय ने माना। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता दुर्गेश अग्रवाल, संतोष पंचोली, अर्जुन यादव, बाली घोसी,विमल शर्मा,मिलिंद सोलंकी सहित करिश्मा शेख, निगम सहायक यंत्री सौरभ त्रिपाठी, जितेन्द्र सिसोदिया, मुशाहीद हन्फी, दिनेश चौहान, कार्यालय अधिक्षक अशोक उपाध्याय, स्वा. निरीक्षक भूषण पवार, हरेन्द्रसिह ठाकुर, ओमप्रकाश पथरोड एवं अरूण तोमर व अन्य लोग उपस्थित रहे।
Dewas : कचरा शुल्क बढ़ाने पर कांग्रेस ने जताई आपत्ति
देवास । निगम ने पिछले दिनों कचरा संग्रहण शुल्क में बढ़ोतरी की सार्वजनिक सूचना जारी की थी जिसको लेकर कांग्रेस ने आपत्ति जताते हुए प्रेस रिलीस करते हुए बताया है कि नगर निगम को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि पिछले 2 वर्षों से शहर के लोग किस आर्थिक परेशानी से जूझ रहे हैं उन्हें तो बस पैसा चाहिए वर्तमान में फिर से देवास नगर निगम ने जलकर एवं कचरा शुल्क फिर बढ़ा दिया है सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि नगर निगम के द्वारा लोगों पर आर्थिक भर डाला जा रहा है और क्षेत्र के सांसद विधायक पूरी तरह मोन हे। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि 2021 में जो जलकर की राशि 150 रुपये ली जाती थी उसे बढ़ाकर 170 रुपये कर दिया गया है वहीं गैर आवासीय इकाइयों का शुल्क 300 रुपये से बढ़ाकर 400 रुपये कर दिया गया है वही शासकीय 150 से बढ़ाकर 280 कर दिया गया है वहीं नवीन दरो को 27 जनवरी 2022 से लागू भी कर दिया गया है ।
इसी के साथ अलग-अलग क्षेत्र में लगने वाला कचरा शुल्क ( मल जल तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन सेवाओं ) को भी बढ़ाया गया है इसके अंतर्गत शहर के भवन स्वामी से 30 रुपये प्रति माह की बजाय अब 40 रुपये प्रति माह लिए जाएंगे, होटल लॉजिंग जिनके यहां 10 कमरे से अतिरिक्त है उन्हें 280 रुपये की बजाय अब 500 रुपये देना होंगे, प्राइवेट शॉपिंग मॉल के 200 रुपये की जगह 570 रुपये ,छोटी दुकान जिसके अंतर्गत किराना पान की दुकान सांची पॉइंट टेलर कपड़े की दुकान मोबाइल शॉप सहित अनेक ऐसी छोटी दुकानें हैं जिनका शुल्क 100 रुपये से बढ़ाकर 110 रुपये किया गया है मधुशाला 110 से 200 रुपये मधुशाला अगर बड़ी है तो उसे 230 रुपये चुकाना होगे , प्राथमिक विद्यालय 200 से रुपये 230 रुपये माध्यमिक विद्यालय 200 रुपये से 340 रुपये उच्चतर माध्यमिक विद्यालय 570 रुपये ,शराब दुकान के 500 रुपये से 570 रुपये औद्योगिक इकाइयों के जहां 570 रुपये से लेकर 1000 रुपये थे वहां 2300 रुपये किए गए हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो करो में एकदम से बड़ोतरी की गई है ।
इन करो को बढ़ाए जाने के पूर्व नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों ने इतना भी नहीं सोचा कि कोरोना महा मारी के चलते पिछले 2 सालों में सारे व्यापार व्यवसाय को भारी आर्थिक हानि उठाना पड़ी है ।लोग आज पूरी तरह से संभल भी नहीं पाए हैं कि नगर निगम ने लगातार शहर के लोगों पर करों को बढ़ाये जाने के साथ करो की वसूली में सख्ती करना शुरू कर दी है जिस के कारण पहले ही शहर के लोगों में नगर निगम के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है । कांग्रेस ने मांग की है कि नगर निगम कमिश्नर तत्काल प्रभाव से इन बढ़ी हुई दरों को वर्तमान में नहीं बढ़ाएं। कोरोना महामारी के पीछले दो सालों को देखते हुए लोगों को राहत प्रदान करें । समय रहते नगर निगम के अधिकारियों ने लोगों के हक में कोई निर्णय नहीं लिया तो कांग्रेस को सड़कों पर आकर आंदोलन करना पड़ेगा जिसकी संपूर्ण जवाबदारी नगर निगम और जिला प्रशासन की रहेगी ।
भव्य मंदिर बनेगा विराजेंगे.. महादेव, गायत्री शक्ति पीठ को मंदिर निर्माण हेतु डॉ राठौर ने दान की जमीन
गायत्री शक्तिपीठ परिसर में भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न
कन्नौद(चंचल भारतीय): गायत्री परिवार के ट्रस्टी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ घनश्याम सिंह जी राठौड़ के द्वारा गायत्री शक्तिपीठ को भव्य शिव मंदिर निर्माण हेतु भूमि दान की गई है। गायत्री नगर एवं दादू जी नगर के श्रद्धावान निष्ठावान रहवासियों के द्वारा गायत्री शक्तिपीठ के समीप शिव मंदिर निर्माण हेतु सोमवार को वैदिक विधि विधान से पं.मुकेश दुबे के द्वारा भूमि पूजन का आयोजन भी किया गया है। जिस अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ कन्नौद के पं. हरिप्रसाद पांडे, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, रामकरण यादव, कालूराम कुमरावत,श्रीमती मालती कैलाश तिवारी, श्रीमती राजकुमारी कुंडल, श्रीमती कल्पना रावत, श्रीमती सुनिता जायसवाल , श्रीमती गायत्री चौहान , श्रीमती ज्योति श्रीवास, श्रीमती बसंती खंडेल, श्रीमतीलीलावती विश्वकर्मा,सुभाष मालवीय, देवेंद्र पंचोली, मुकेश श्रीवास सहित गायत्री शक्तिपीठ परिवार की ओर से समाजसेवी दानवीर राठौर परिवार आभार माना है। समस्त भक्त जनों ने संकल्प लिया कि वह मंदिर के निर्माण में सभी तन मन धन से सहयोग प्रदान करेंगे सभी धर्म प्रेमी जनता से भी सहयोग प्रदान करने की अपील की गई है।
पुलवामा शहीदों की शहादत को याद करते हुए परेड ग्राउंड पर अर्पित की श्रद्धांजलि
देवास। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी 2019 का वो काला दिन जब अपने जवानों की शहादत पर पूरे देश की आंखों में आंसू थे। दोपहर के 3.30 बज रहे थे। जब आतंकियों ने वीर जवानों के काफिले पर हमला कर दिया था। इसमें देश के 40 जवानों ने अपनी शहादत दी थी। इस दुखद घटना को दो वर्ष बीत चुके है, लेकिन आज भी दिलों में पुलवामा हमला का दर्द मौजूद है। रनिंग ग्रुप कोच व हिन्द फौज का नेतृत्व कर रहे जितेंद्र गोस्वामी ने बताया कि शहीदों की शहादत को याद करते हुए पुलिस परेड ग्राउंड अमर जवान पर हिन्द फौज के जवानों ने पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए पुष्प अर्पित किए। इस दौरान अजय दयमा, पुनीत गिरी, अमित शर्मा, मीना राव, सीमा गिरी, श्रीजा अग्रवाल, आरती दायामा सहित बड़ी संख्या में लोगों ने मौन रखते हुए साथ हाथों में तिरंगा लिए जय हिंद का उद्घोष करते हुए वीर जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
Dewas : चोरी हुए 60 दो पहिया वाहन व एक ट्रैक्टर जप्त कर 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 3 आरोपी फ़रार
देवास। शहर सहित जिलेभर में रोजाना वाहन चोरी के मामले सामने आ रहे थे जिसको लेकर पुलिस द्वारा कार्यवाई करते हुए देवास जिला पुलिस (नेमावर थाना पुलिस) को वाहन चोरो को पकड़ने में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने देवास, इंदौर ओर आस पास के क्षेत्र से वाहन चोरी कर ग्रामीण क्षेत्र में सप्लाई कर चोरी किये वाहनो से अवैध शराब एवं अवैध लकडी का परिवहन करने वाले 3 आरोपियों कपिल मालवीय उम्र 24 साल निवासी जिला खण्डवा हाल मुकाम, नेमावर जिला देवास, तरूण मालवीय उम्र 19 साल निवासी जिला खण्डवा हाल मुकाम नेमावर जिला देवास और विनोद मालवीय उम्र 36 साल निवासी जिला खण्डवा को गिरफ्तार किया है। देखें वीडियो
पुलिस ने पकड़े गये आरोपीयो की निशानदेही पर कुल 60 पाहिया वाहन एवं 01 टेक्ट्रर जप्त किया है जिनकी कुल कीमत लगभग 40 लाख रूपये है। पुलिस अधीक्षक द्वारा दी गयी जानकारी अनुसार एक ट्रैक्टर के चोरी होने की शिकायत के बाद जाँच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर से प्राप्त सूचना और विभिन्न थानों के कोआर्डिनेशन के बाद इस चोर गिरोह को पकड़ने में सफलता मिली है अभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है वही अभी 3 अन्य आरोपी फरार है। अभी आरोपियों से पूछताछ के बाद ओर भी चोरी की गाड़ियों के बारे में पता चलने का अंदाजा लगाया जा रहा है।
दरअसल पुलिस को मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कोई अज्ञात व्यक्ति हरदा की ओर से आकर दो पाहिया वाहन चोरी करके ले जाता है। जिसके बाद नेमावर थाना पुलिस ने सघन चेकिंग शुरू कर दी। दिनांक 13 फरवरी को हरदा की ओर से आने वाली बिना नम्बर की मोटर साइकिल पर सवार व्यक्ति द्वारा जैसे ही नेमावर पुल के पास पर देखा की पुलिस द्वारा सघन चैकिंग की जा रही है। एवं मोटर साइिकल के कागजात चैक किये जा रहे है। ये प्रक्रिया को देखते हुए अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपनी मोटर साइकिल बजाज पल्सर को वापिस घुमाते हुए तुरंत बाद वापस तेजगति से वापस हरदा की ओर भगाने लगा जिसके बाद पुलिस को कुछ शंका हुई तो पुलिस बल द्वारा तुरंत चैकिंग पर लगे अधिकारी/कर्मचारियों उक्त अज्ञात व्यक्ति की घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकडे गये आरोपी से सुक्ष्मता से पूछताछ करने व वाहन चैक करने के उपरांत पता चला कि उक्त मोटरसाइकिल के इंजिन नम्बर व चैचिस नम्बर घिसे हुए है तथा पकड़े गए दोनो व्यक्ति वाहन चोर है। जिसके बाद पुलिस द्वारा पकड़े गये आरोपी की निशानदेही पर कुल 60 पाहिया वाहन एवं 01 टेक्ट्रर जप्त किया गया। जिनकी कुल कीमत लगभग 40 लाख रूपये है। तथा जिसके बाद पुलिस ने 03 आरोपियों क गिरोह को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
पुलिस के अनुसार वाहन चोर गैंग का सरगना कपिल मालवीय आसपास के क्षेत्र से मोटर साइकले चुराता था तथा ग्रामीण इलाको में सप्लाई करता था गिरफ्तार किये आरोपीगण सालियाखेडा थाना खालवा जिला खण्डवा क्षेत्र के है। आरोपीयो द्वारा देवास, इन्दौर के आसपास के क्षेत्रों से दो पाहिया वाहन चोरी करके चोरी किये वाहनो से आरोपियों द्वारा अवैध शराब एवं अवैध लकडी का परिवहन करते थे। अवैध परिवहन करते हुये जब पुलिस बल, वनिवभाग एवं आबकारी द्वारा चैकिंग की जाती है तो आरोपीगण उक्त चोरी की मोटर साइकिल छोड़कर फरार हो जाते हैं।
इनका रहा सराहनीय कार्य
निरीक्षक राजाराम वास्कले, उनि एसपीएस परिहार, सउनि आर जे शर्मा, प्रआर मनीष, प्रआर योगेश, प्रआर प्रभुलाल प्रआर विष्णुप्रसाद प्रआर विष्णुप्रसाद प्रआर बाबू खा, प्रआर दीपक, आर. राजेन्द्र, आर. कपिल, आर नितेश, आर राजेन्द्रसिंह, आर. धन्नालाल, आर. भरत, आर ओमप्रकाश, आर. राहुल आर. हर्षवर्धन सिंह, मआर खुशबूसिंह, सै. नारायण, सै श्यामसिंह, सै. नरेन्द्र, सै रविपालसिंह, सै. भूपेन्द्रसिंह, सै वृंदावन, साई रामसिंह सै. कल्याणसिंह, एनसीओ, अमरसिंह एनसीओ. गुलाबसिंह से लखनलाल, सै मुकेश की सराहनीय भूमिका रही है।
