Dewas: जिले में खनिज विभाग एवं परिवहन विभाग ने 21 डम्‍परों पर कार्यवाही कर लगाया 1 लाख 75 हजार का अर्थदंड

• वाहनों में अतिरिक्त रूप से स्लैब/पट्टी/रिब लगाकर भार क्षमता में कर रहे थे परिवर्तन

देवास। खनिज विभाग एवं परिवहन विभाग द्वारा जिले में खनिजो का परिवहन कर रहे वाहनों में अतिरिक्त रूप से स्लैब/पट्टी/रिब लगाया जाकर भार क्षमता में परिवर्तन करने तथा मोटरयान में इस तरह का परिवर्तन करने वाले खनिज वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है।

खनिज अधिकारी आरिफ़ खान ने बताया कि खनिज विभाग एवं परिवहन विभाग द्वारा संयुक्‍त रूप से कार्यवाही कर 21 डम्‍परों में लगे अतिरिक्त पट्टीयो को गैस कट्टर से कटवा कर तथा जेसीबी मशीन के माध्यम से निकलवाया गया और मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत रुपये 1 लाख 75 हजार अर्थदंड किया गया। खनिज विभाग और परिवहन विभाग द्वारा जिले में इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

कार्यवाही के दौरान परिवहन अधिकारी श्रीमती जया वसावा, खनिज निरीक्षक राजकुमार वराठे, खनिज निरीक्षक रमेश सोलंकी, खनिज विभाग एवं परिवहन विभाग का अमला उपस्थित था।

Dewas: जिला परिवहन अधिकारी ने फर्जी तरीके से कर दिया नामांतरण…

• नामांतरण में आपत्ति होने एवं न्यायालय में केस चलने के बाद भी कर दिया नामांतरण, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

देवास। नामांतरण में आपत्ति होने एवं न्यायालय में केस चलने के बाद भी जिला परिवहन अधिकारी ने फर्जी तरीके से नामांतरण कर दिया। उक्त आरोप जिले के ग्राम खेड़ी राजपुरा निवासी राधेश्याम सोनी ने लगाते हुए जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा।

शिकायतकर्ता राधेश्याम ने बताया कि वर्ष 2015 में चोला मण्डल फाइनेंस कंपनी से लोन प्राप्त कर ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 41 एबी 6580 क्रय किया था, जिसकी किश्त मेरे द्वारा नियमित रूप से कंपनी में जमा की जाती रही है। एक किस्त बाकी हो जाने पर फायनेंस कम्पनी द्वारा मेरा ट्रेक्टर फर्जी तरीके से कब्जे में लेकर बेच दिया। कम्पनी के विरूद्ध शिकायत कोतवाली पुलिस को आवेदन देकर की। तदोपरांत परिवाद मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया गया, जिसे माननीय न्यायालय ने स्वीकार किया, जो वर्तमान में विचाराधीन है। फायनेंस कम्पनी द्वारा ट्रैक्टर अवैधानिक रूप से बेचे जाने के संबंध में जिला परिवहन अधिकारी के समक्ष मेरे ट्रैक्टर को अंतरित/ट्रांसफर किए जाने के संबंध में विधिवत आपत्ति प्रस्तुत की गई थी। साथ ही न्यायालय में विचाराधीन प्रकरण के प्रमाणित प्रति भी प्रस्तुत की गयी। जिला परिवहन अधिकारी द्वारा मुझे दिनांक 20/02/2020 को नोटिस भेजा गया जिस पर में जिला परिवहन अधिकारी के समक्ष दिनांक 29/02/2020 को उपस्थित होकर लिखित जवाब प्रस्तुत किया। जिसकी प्राप्ति जिला पंजीयक महोदय स्वयं के हस्ताक्षर से दी गयी। उपरांत दिनांक 16/08/2020 को पुन: नोटिस जारी किया, जिसका जवाब व आपित्त मेरे द्वारा दिनांक 01/09/2021 को स्वयं जिला पंजीयक अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर प्रस्तुत की गयी। उपरांत दिनांक 23/11/2021 को पुन: उनके द्वारा मुझे नोटिस जारी किया जिस पर से मेरे द्वारा दिनांक 06/12/2021 को मेरे द्वारा उपस्थित होकर जिला परिवहन अधिकारी के समक्ष जवाब व आपत्ति प्रस्तुत की। जिनके द्वारा मुझे प्राप्ती प्रदान की गयी है । 03 यह कि मेरे द्वारा जिला परिवहन अधिकारी को फायनेंस कम्पनी के विरूद्ध प्रस्तुत फोजदारी प्रकरण के प्रमाणित दस्तावेज व मेरे द्वारा फोरम मे प्रस्तुत परिवाद आदि के संबंध में जानकारी दी जाकर आपत्ति लिखित में मय दस्तावेजों के प्रस्तुत की गयी। उपरांत जिला परिवहन अधिकारी व उनके अधिनस्थ कर्मचारी ने असत्य रूप से उक्त ट्रेक्टर को अंतरित कर दिया गया। जिसकी जानकारी मुझे प्राप्त होने पर जिला परिवहन अधिकारी से सम्पर्क कर मेरे उक्त ट्रेक्टर के अंतरण में प्रस्तुत आपत्ति की चर्चा करने व उक्त ट्रेक्टर के अंतरण की फाईल देखने पर मुझे ज्ञात हुआ कि जिला परिवहन अधिकारी ने मेरी आपत्ति के संबंध में तथा उनके द्वारा दिये गये प्राप्ति आदि के संबंध में कोई उल्लेख नहीं कर फर्जी तरीके से रूपये लेकर उक्त ट्रेक्टर को अंतरित कर दिया। जिसके कारण मुझे अपरिमित क्षति कारित हुई है तथा न्यायालय में प्रस्तुत प्रकरणों पर भी विपरीत प्रभाव पड़ा है।

शिकायतकर्ता का कहना है कि जिला परिवहन अधिकारी ने जान बूझकर उक्त कृत्य किया है तथा मुझसे अभ्रद्रता कर मुझे अपशब्द कहे है। राधेश्याम सोनी ने कलेक्टर से आवेदन के माध्यम से मांग की है कि उक्त मामले की जाँच कराकर उचित कार्यवाही की जाए। 

शहीद जागेश्वर धाकड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक्सरे के लिए परेशान हो रहे मरीज

जल्द से जल्द एक्सरा लगवाने हेतु ग्रामीणों द्वारा ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर के नाम दिया ज्ञापन

बरोठा (नितेश नागर) । शहीद जागेश्वर धाकड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक्सरे के लिए मरीज काफी परेशान हो रहे हैं । दिनांक 9 फरवरी 2022 को मरीज धर्मेंद्र नागर अपनी कमर में दर्द होने की वजह से बरोठा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक्सरा करवाने गए तो एक्सरे टेक्नीशियन द्वारा एक्सरा करने से मना कर दिया । और कहा कि एक्सरा मशीन खराब है । जब इस संबंध में एक्सरा टेक्नीशियन विमल पाटीदार से चर्चा की गई तो उनका कहना था कि मशीन में कुछ अति आवश्यक सामग्री नहीं होने के कारण एक्सरे नहीं हो पा रहे हैं । जब इस विषय में उन्हें धर्मेंद्र नागर द्वारा कहा गया कि आवश्यक सामग्री क्यों नही बुलवाते , तब उनका कहना था कि मेरे द्वारा ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर धर्मेंद्र चौधरी को तीन बार लिखित में अवगत करवा चुका हूं । व मौखिक रूप से सैकड़ों बार बोल चुका हूं ,लेकिन वह इस ओर ध्यान देते ही नहीं । अब जब एक्सरा करने के लिए आवश्यक सामग्री ही उपलब्ध नहीं है तो फिर इस स्थिति में मैं एक्सरा कैसे कर पाऊंगा ।
एक्सरा नहीं होने के कारण ग्रामीणों के द्वारा ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर के नाम ज्ञापन दिया गया । ज्ञापन ब्लॉक मेडिकल के अनुपस्थित होने की वजह से आयुष विभाग के डॉक्टर संजीव पाटीदार को सौंपा गया । और कहा गया कि जल्द से जल्द एक्सरे मशीन चालू की जाए ,सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार बरोठा एक्सरा की नई मशीन कन्नौद में लगा दी गई है, बरोठा में पुरानी कंडम हो चुकी मशीन से ही एक्सरे किया जा रहा है । यह मरीजों के जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है । बरोठा में ऐसी मशीन लगी हुई है जिससे एक्सरा हो पाना भी संभव नहीं है । ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द नई एक्सरा मशीन लगाई जाए । इस दौरान उपस्थित ग्रामीण जन दिलीप पाटीदार रोगी कल्याण समिति सदस्य , धर्मेंद्र नागर , पवन सिलावटिया, कमल किशोर नागर , नितेश नागर ,संतोष नागर, सचिन नागर आदि सैकड़ों ग्रामीण जन उपस्थित थे ।

जब इस संबंध में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर धर्मेंद्र चौधरी से चर्चा की गई तो उनका कहना था कि मुझे इस विषय में मालूम नहीं है मैं मीटिंग में था इस मामले को मैं दिखाता हूं ।

बिजवाड़ के विक्रम सिंह धाकड़ा का निधन

सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा) ।बिजवाड़ के संतोष मुकेश राकेश धाकड़ा के बड़े भाई विक्रम सिंह धाकड़ा का दुखद निधन हो गया वाह बहुत ही मिलनसार व्यक्ति थे जैसे ही विक्रम सिंह धाकड़ा के निधन की खबर क्षेत्र में फैली क्षेत्र में शोक की लहर छा गई समस्त क्षेत्रवासियों ने उन्हें मुक्तिधाम पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

ग्राम नानू खेड़ा में ग्रामीण नर्मदा परियोजना के अधिकारियो द्वारा ग्राम पंचायत में रखी गई आमसभा

हाटपिपल्या (नरेंद्र चौहान)। ग्राम नानू खेड़ा में ग्रामीण नर्मदा परियोजना के अधिकारी विनोद पाठक द्वारा ग्राम पंचायत में आम सभा रखी गई जिसमें ग्रामीण को नर्मदा जल योजना की जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना से 123 गांव गांव में जल योजना द्वारा घर-घर नल देकर पानी दिया जाएगा तथा शुद्ध पानी दिया जाएगा जिससे गांव में बीमारियों का प्रकोप कम होगा तथा ग्रामीणों को इस प्रकार जल वितरित किया जाएगा इस योजना मैं ग्राम के सरपंच कमल सेंधव सचिव सहा सचिव व गांव के लोग शामिल थे

ग्रामीणों ने भी इस योजना की सारी जानकारियां अधिकारियों से प्राप्ति की विनोद पाठक ने बताया कि यह योजना चालू होने के बाद पंचायत के सु पा रात किया जाएगा जिसका रखरखाव पंचायत में समिति बनाकर करना है।

Dewas : ठेला लगाने की बात को लेकर दो दुकान वालो में हुआ झगड़ा, तीन घायल

देवास। शहर के बीमा चौराहा पर मंगलवार सुबह करीब साढ़े 12 बजे दो दुकान वालो में झगड़ा हो गया। दोनो दुकान वालो ने एक दूसरे के खिलाफ सिविल लाइन थाने में प्रकरण दर्ज कराया है।
दरअसल बुधवार सुबह करीब साढ़े 12 बजे शहर में बीमा चौराहे पर कचोरी-समोसे की दुकान लगाने वाले आज़ाद बोरासी और बाबू बोरासी दोनो निवासी सिंन्धी कॉलोनी उज्जैन रोड देवास की उनकी ही दुकान के पास ही कचोरी-समोसे की दुकान लगाने वाले हरि कुशवाह और रामु कुशवाह दोनो निवासी राजबाग कॉलोनी देवास से झगड़ा हो गया।
झगड़े में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर लात-घुसे चलाए। साथ मे में झगड़े में चाकू चलाने की बात भी सामने आई चाकू के हमले में हरि कुशवाह घायल हुआ है। वही मारपीट के दौरान आज़ाद बोरासी और बाबू बोरासी भी घायल हुए है। तीनो का उपचार जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी अनुसार दोनो दुकान वालो में झगड़ा अपनी कचोरी-समोसे की दुकान का ठेला को आगे-पीछे करने की बात को लेकर हुआ था।
दोनो पक्ष ने सिविल लाइन थाने में एक दूसरे पर प्रकरण दर्ज कराया है।

बिजवाड़ पुलिस ने पकड़ी शराब की पेटी से भरी इनोवा गाड़ी के कांच पर बना था पुलिस का मोनो

सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)। प्रदेश एवं जिले में चलाए जा रहे हैं अवैध शराब के विरोध अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक डॉ शिव दयाल सिंह के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा अनुविभागीय अधिकारी ज्योति उमठ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कांटाफोड़ महेंद्र सिंह गौड़ के नेतृत्व में बिजवाड चौकी प्रभारी अरविंद सिंह भदोरिया की टीम द्वारा अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए संजय पिता श्यामलाल जाट निवासी बाणगंगा इंदौर के कब्जे से 126 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब 14 पेटी कीमत ₹202920 रूपये एक इनोवा कार एमपी 09 सीए 8298 कीमत 10 लाख रूपये की जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया जिसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 52/2022 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया इस गाड़ी के कांच पर पुलिस का मोनो बना हुआ था

बिजवाड़ पुलिस ने पकड़ी शराब की पेटी से भरी इनोवा गाड़ी के कांच पर बना था पुलिस का मोनो

सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा) प्रदेश एवं जिले में चलाए जा रहे हैं अवैध शराब के विरोध अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक डॉ शिव दयाल सिंह के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा अनुविभागीय अधिकारी ज्योति उमठ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कांटाफोड़ महेंद्र सिंह गौड़ के नेतृत्व में बिजवाड चौकी प्रभारी अरविंद सिंह भदोरिया की टीम द्वारा अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए संजय पिता श्यामलाल जाट निवासी बाणगंगा इंदौर के कब्जे से 126 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब 14 पेटी कीमत ₹202920 रूपये एक इनोवा कार एमपी 09 सीए 8298 कीमत 10 लाख रूपये की जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया जिसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 52/2022 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया इस गाड़ी के कांच पर पुलिस का मोनो बना हुआ था

रेत से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर कालापाठा में पलटा बड़ा हादसा होते-होते बाल-बाल बचा

सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा) इंदौर बैतूल नेशनल हाईवे 59a पर पढ़ने वाले कालापाठा गांव में रेत से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया ट्राला जिस जगह पलटा उससे लगा हुआ मकान था गनीमत रही की बड़ा हादसा होते-होते बाल-बाल बच गया नहीं तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2022/02/VID-20220208-WA0016.mp4

प्राप्त जानकारी के अनुसार नेमावर तरफ से रेत भरकर इंदौर की ओर रेत ले जा रहा ट्राला RJ 29 GA 2241 अनियंत्रित होकर रोड के किनारे पलट गया वहीं इस घटना में गाड़ी चालक घायल होगा जिसे उपचार हेतु हॉस्पिटल भेजा गया है वही हम आपको बता देंगे की नेशनल हाईवे पर बेधड़क ओवरलड रेत के वाहन दौड़ रहे हैं लेकिन इन पर अंकुश लगाने वाला कोई नहीं है इस और वरिष्ठ अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए

Dewas: शहर के कुछ क्षेत्रों में कल 9 फरवरी को विद्युत प्रदाय रहेगा बंद

देवास। कार्यपालन यंत्री (शहर संभाग) मप्र. प.क्षे.वि.वि.कं. लिमि. देवास ने सभी विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया है कि रामनगर से इंदिरा गांधी प्रतिमा तक एवं सनसिटी फ्लायओवर का लाइन स्थानांतरित करने का स्वीकृत प्रांक्कलन अनुसार कार्य किया जाना है। इसके लिए बुधवार दिनांक 09 फरवरी 2022 को प्रातः 07.00 से प्रातः 09.00 बजे तक 11 के.व्ही. कालानी बाग, कोर्ट, कलेक्टर फीडर, तारानी कालोनी, अग्रोहा नगर, न्यायालय एमजी रोड, भगतसिंह मार्ग, ए.बी.रोड, अग्रसेन नगर, रामनगर, प्रेमनगर पार्ट 01 एवं पार्ट 02, राधानगर, गायत्री विहार आदि विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा प्रातः 10.00 से दोपहर 2.00 बजे तक 11 के.व्ही. क्षिप्रा फीडर मिश्रीलाल नगर, जवाहर नगर, रामनगर, लक्ष्मणनगर, बद्रीधाम नगर एक्सटेशन सर्वोदय गृहनिर्माण सोसायटी, सम्यक नगर, अमृतनगर, प्रेमनगर पार्ट 2 सहित अन्य स्थानों पर विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। आवश्यकतानुसार समय घटाया बढाया जा सकता है। असुविधा के लिए खेद है।