कांग्रेसजनों ने गरीबों के साथ स्व. महाराज तुकोजीराव पवार की प्रतिमा को विधायक को सद्बुद्धि के लिए अर्पित किया ज्ञापन

देवास। विगत दिनों नागदा में प्रशासन द्वारा बल पूर्वक गरीबों के आशियाने तोड़ दिए गए थे। जिस को लेकर प्रदेश कांग्रेस महामंत्री प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया गया साथ ही जिन परिवारों के मकान तोड़े गए थे। उन्हें सिद्ध विनायक भक्त मण्डल द्वारा 5-5 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि दी गई। सोमवार को शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी एवं प्रदेश कांग्रेस महामंत्री प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में स्व. महाराज तुकोजीराव पवार की प्रतिमा पर बड़ी संख्या में उपस्थित रहवासी एवं कांग्रेसजनों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ज्ञापन प्रेषित किया।

ज्ञापन में कहा गया कि गरीबों के आशियाने उजाडक़र बेघर करने वाली विधायक और आपकी धर्मपत्नी व पुत्र को सद्बुद्धि देने हेतु अनुरोध किया गया। इस अवसर पर संबोंधित करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि देवास के पूर्व विधायक स्व. तुकोजीराव पवार ने विधायक रहते हुए तीस वर्षो तक देवास का प्रतिनिधित्व किया। लेकिन उन्होंने कभी भी किसी को नुकसान नही पहुंचाया। जहां गरीबों के मकान बने थे, जिन्हें आपने टुड़वाया है उसके पट्टे उन्ही ने दिए थे। इसी के साथ शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने कहा कि विधायक का काम होता है बसाना, शहर का विकास करना, लेकिन उन्होंने यह नही करते हुए गरीबों के मकान बसाने की बजाय उजाड़ दिए। मुझे बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि जिस क्षेत्र का वे प्रतिनिधित्व करते है उस क्षेत्र में इस तरह की कोई घटना हो तो सांसद, विधायक को निंद नही आना चाहिए। मैं अनुरोध करता हूँ कि इन गरीबों के साथ न्याय किया जाए।

इसी के साथ प्रदेश कांगे्रस महामंत्री शौकत हुसैन, रोशन रायकवार, चंद्रपाल सिंह सोलंकी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने किया एवं आभार पूर्व पार्षद विक्रम पटेल ने माना। ज्ञापन का वाचन जितेन्द्र सिंह मोंटू ने किया। इस अवसर पर जयप्रकाश शास्त्री, एजाज शेख, पोप सिंह परिहार, गोवर्धन देसाई, छोटू सिंह गुर्जर, प्रतिक शास्त्री, रश्मि मिश्रा, विजय चौहान, दीपेश कानूनगो, दिग्विजयसिंह झाला, रितेश त्रिपाठी, राजेश डांगी, नईम अहमद, राजेश राठौर, नंदकिशोर पोरवाल, राजेश एरवाल, सुनील शुक्ला, डॉ. सुरेश शर्मा, एड. राजेश जायसवाल, निलेश वर्मा, अशोक पटेल, भगवान सेठ, विशाल भाटिया, शकील लक्की, मुदस्सर शेख, शाहिद ठेकेदार, शेर खान, सौरभ शाह, सलमान मंसूरी, मुकेश शर्मा, विरेन्द्र परदेशी, चेतन गुर्जर, किशोर पटेल सहित बड़ी संख्या में कांगे्रसजन उपस्थित थे। 

Dewas: मोती बंगला क्षेत्र में युवक ने घर पर की जीवन लीला समाप्त

देवास। कोतवाली थाना क्षेत्र में आने वाले क्षेत्र मोती बंगला, शिवाजी नगर में एक युवक ने रविवार को अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतक के दोस्त शैलेश महाजन से प्राप्त जानकारी अनुसार शिवाजी नगर में रहने वाला 35 वर्षीय विशाल कानूनगो ने अपने घर पर ऊपर वाले कमरे में रविवार को फाँसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
बहुत समय तक जब विशाल नही दिखा तो माँ ऊपर वाले रूम पर गयी जहाँ रूम का दरवाजा पर ताला था माँ ने पड़ोसियों की मदद से रूम खुलवाया और जब सब रूम में गए तो विशाल फाँसी पर झूलता हुआ मिला जिसके बाद विशाल को जिला अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया । विशाल उज्जैन रोड पर स्थित गार्नियर टूल नामक कंपनी में स्टोरकीपर हेड के पद पर कार्यरत था। ओर घर पर वह अपनी माँ, पत्नी व 10 वर्षीय बेटे के साथ रहता था
पुलिस को घटना स्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Dewas: जिले में मिले 80 नए कोरोना संक्रमित मरीज़, एक्टिव मरीज़ की संख्या हुई 466

देवास। 23 जनवरी की देर रात आई कोरोना हेल्थ बुलेटिन अनुसार जिले में 80 नए कोरोना संक्रमित मरीज़ मिले है।
कल 23 जनवरी की रात आई कोरोना हेल्थ बुलेटिन में 1309 व्यक्तियों की कोरोना जाँच रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल 80 लोगो की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
23 जनवरी को आई हेल्थ बुलेटिन में कोरोना पॉजिटिव लोगो की जानकारी..

हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 34 कोरोना संक्रमित मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त होकर ठीक हुए है।
नए संक्रमित मरीजो के बाद अब आज दिनांक तक जिले में कोरोना संक्रमित एक्टिव मरीजो की कुल संख्या बढ़कर 466 हो गयी है।

Dewas: नेताजी जी की पोशाक में आये बालक कार्तिक ने मोह लिया सबका मन

• प्रेस क्लब ने मनाई नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती 

देवास। स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती रविवार को प्रेस क्लब देवास द्वारा मनायी गई। क्लब के सदस्यों व पत्रकार साथियों द्वारा जवाहर नगर शासकीय स्कूल परिसर में स्थित नेता जी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। नेता जी की पोशाक में आये 3 वर्षीय बालक कार्तिक शरद कौशल ने सबका ध्यान आकर्षित करते हुए मन मोह लिया।

इस अवसर प्रेस क्लब संरक्षक विनोद जैन, प्रेस क्लब अध्यक्ष अतुल बागलीकर, उपाध्यक्ष शेखर कौशल, सचिव चेतन राठौड़, संयुक्त सचिव शैलेन्द्र अड़ावदिया, खूबचंद मनवानी, कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ मोदी, कार्य. सदस्य खुमानसिंह बैस, सौरभ सचान, अमित व्यास, मोहन वर्मा, अमित बागलीकर, मयूर व्यास, धर्मेंद्र पिपलोदिया, संगीता राठौर, रघुनंदन समाधिया, अमित शर्मा, राजेश पवार सहित पत्रकार साथी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। उक्त जानकारी प्रेस क्लब सचिव चेतन राठौड़ ने दी।

Dewas: जवाहर नगर मुख्य मार्ग का नाम होगा 23 जनवरी मार्ग

देवास। नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की 125 वी जयंती उत्साह पूर्वक मनाई गई। जवाहर नगर स्थित सांई मंदिर के पास प्रांगण मे नये रूप मे नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की प्रतिमा का जीर्णोद्धार कर लोकार्पण 23 जनवरी रविवार को प्रतिमा का पुष्पमाला से सुसज्जित कर देवास सांसद महेन्द्रसिह सोलंकी द्वारा पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल, पूर्व प्राधिकरण उपाध्यक्ष दुर्गेश अग्रवाल, राष्ट्रीय कवि शशिकांत यादव, पूर्व पार्षद जूगनू गोस्वामी, संतोष पंचोली वरिष्ठ भाजपा नेता भरत चौधरी, गणेश पटेल के साथ किया गया।

इस अवसर पर सांसद ने कहा कि नेताजी की जयंती पर जवाहर नगर के प्रमुख मार्ग का नाम 23 जनवरी मार्ग किया गया है। पूर्व मे नेताजी की प्रतिमा स्कुल प्रांगण मे स्व.श्रीमंत तुकोजीराव पवार विधायक द्वारा स्थापित की गई थी। वार्डवाासयो द्वारा प्रतिमा को नये रूप मे सांई मंदिर के पास स्थित प्रांगण मे स्थापित किये जाने हेतु विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार से आव्हान करते हुये चर्चा की गई थी। विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार द्वारा नेताजी की प्रतिमा को नये रूप मे स्थापित करने हेतु नगर निगम को निर्देशित किया गया। प्रतिमा का लोकार्पण किया जाकर सांसद द्वारा विधायक से चर्चा की जाकर वार्डवासियो एवं शहर की जनता के लिये सुभाषचन्द्र बोस गार्डन के विकास के रूप मे सौगात भी दी। इस हेतु सांसद निधी से 10 लाख रूपये की राशि गार्डन विकास मे 23 जनवरी मार्ग मुख्य द्वार ए.सी.पी. से निर्माण एवं बाउंड्रीवाल सहित अन्य कार्य किये जाने हेतु दी गई। गार्डन के सम्पूर्ण विकास मे विधायक श्रीमंत गायत्रीराजे की ओर से पूर्व महापौर सुभाष शर्मा द्वारा गार्डन विकास कार्य मे लगने वाली अतिरिक्त राशि भी दिये जाने हेतु कहा गया। इस अवसर पर सांसद द्वारा आज के दिन को पराक्रम दिवस के रूप मे भी मनाये जाते हुये सभी रहवासियो की ओर से नेताजी सुभाषचन्द्र बोस को श्रद्धांजली देते हुये उनकी कार्य शेली को एवं देश के प्रति बलिदान का स्मरण करते हुये उनके इतिहास की जानकरी दी। जिलाध्यक्ष श्री खण्डेलवाल ने मुख्य मार्ग के समस्त रहवासियो एवं व्यवसाईयो से अपने व्यवसाईक बोर्ड व मकान पते पर 23 जनवरी मार्ग लिखवाये जाने को कहा जिससे सभी आमजन को 23 जनवरी मार्ग का स्मरण रहे। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की टीम तथा श्री सांई म​न्दिर समिती सेन्ट्रल ग्राउण्ड जवाहर नगर व संस्था भीम बजरंग के गुरमीतसिह, हेमन्त बिसौरे, रितेश द्विवेदी, रितेश उपाध्याय, अंकितसिह आदि सहित वार्डवासी उपस्थित रहे।

Dewas: युवती के साथ बलात्कार कर दी जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

देवास। शहर में बीते शुक्रवार 21 जनवरी को औद्योगिक थाना अंतर्गत क्षेत्र के अयोध्या बस्ती में एक आरोपी द्वारा एक युवती का बलात्कार करके उसे जान से मारने की धमकी दी गयी। जिसको लेकर फरियादी युवती ने शनिवार को औद्योगिक थाने में शिकायत की जिसपर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

दरअसल शहर के अधोध्या बस्ती में रहने वाली 25-26 वर्ष की युवती के साथ आरोपी विनोद बोहरे निवासी तहसील खातेगांव जिला देवास ने बीते 21 जनवरी को उसी के घर पर बलात्कार किया व उसके बाद जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद पीड़ित युवती ने औद्योगिक थाने में 22 जनवरी को शिकायत दर्ज कराई जिस पर पुलिस में आरोपी पर भारतीय दंड विधान की धारा 376, 450, 506 व अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की।
मामले की विवेचना पुलिस निरक्षक अंजू शर्मा द्वारा की जा रही है।
औद्योगिक थाने में पदस्थ पुरुषोतम्म जी से प्राप्त जानकारी अनुसार मामले में आरोपी कियो गिरफ्तार कर लिया गया है और प्रकरण न्यायालय में जारी है।

Dewas: जिले में मिले 136 नए कोरोना संक्रमित मरीज़, एक्टिव मरीज़ की संख्या हुई 420

देवास। 22 जनवरी की देर रात आई कोरोना हेल्थ बुलेटिन अनुसार जिले में 136 नए कोरोना संक्रमित मरीज़ मिले है।
कल 22 जनवरी की रात आई कोरोना हेल्थ बुलेटिन में 1468 व्यक्तियों की कोरोना जाँच रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल 136 लोगो की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
22 जनवरी को आई हेल्थ बुलेटिन में कोरोना पॉजिटिव लोगो की जानकारी...

हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 4 कोरोना संक्रमित मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त होकर ठीक हुए है।
नए संक्रमित मरीजो के बाद अब आज दिनांक तक जिले में कोरोना संक्रमित एक्टिव मरीजो की कुल संख्या बढ़कर 420 हो गयी है।

Dewas – कल शहर के विभिन्न क्षेत्रो में विद्युत प्रदाय रहेगा बन्द

सम्माननीय विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि दिनांक 23/01/2022 को 33/11Kv सिविल लाइन उपकेंद्र से निर्गमित
11kv टाउन 1 फीडर
11kv टाउन 3 फीडर
पर इंदिरा गांधी प्रतिभा से क्षिप्रा क्लब तक 11 केवी लाइन शिफ्टिंग आवश्यक कार्य होने से प्रातः 09:00 से 01:00 बजे तक बंद रहेगा जिससे संबंधित क्षेत्र सिविल लाइन, कलेक्ट्रेट कार्यालय, एसपी कार्यालय, एमजी रोड, शुक्रवारिया हाट, सूतार बाखल, करीम नर्सिंग होम, एलआईसी कार्यालय, गोया, कर्मचारी कॉलोनी, उज्जैन रोड पेट्रोल पंप, स्टेट बैंक एव पशु हाट आदि संबंधित क्षेत्र का विद्युत प्रदाय उपरोक्त समय अवधि में प्रभावित रहेगा

• सम्माननीय विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि दिनांक 23/01/2022को 33/11 बालगढ़ उपकेंद्र से निर्गमित 11kv सनसिटी 1 फिडर सनसिटी फ्लाईओवर ब्रिज लाइन शिफ्टिंग एवं बावडिया पंप के यहां पोल खड़े करने हेतु प्रातः09:00बजे से दोप.01:00 बजे तक बंद रहेगा जिससे संबंधित क्षेत्र सनसिटी 1, बावड़िया ,मृदुल विहार, गौतम नगर, कृषि विज्ञान केंद्र, औद्योगिक विकास निगम ,ढांचा भवन, कार्तिक नगर आदि संबंधित क्षेत्र का विद्युत प्रदाय उपरोक्त समय अवधि में प्रभावित रहेगा।

• सम्माननीय विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि कल दिनांक 23/01/2022 को 33kv फीडर क्रमांक 07 पर AB स्वीच स्थापना का कार्य होने से 33/11Kv उज्जैन रोड उपकेंद्र से निर्गमित 11 kv इटावा फीडर ,11 kv नौसराबाद,11 kv विजय नगर ,11kv रानी बाग ,11kv इंडस्ट्रियल 1, 11kv इंडस्ट्रियल 2 दोप. 12:00 से 02:00 तक बंद रहेंगे जिससे संबंधित क्षेत्र इटावा, विजयनगर,अलका पुरी, नौसराबाद ,स्वास्तिक नगर, मुखर्जी नगर, बीमा हॉस्पिटल, नागु खेड़ी बायपास ,देवास लाइफस्टाइल, निमाड़ नगर ,उत्तम नगर, पुष्प कुंज कॉलोनी, कमला नगर ,गंगा निकेतन, इंडस्ट्रियल एरिया उज्जैन रोड, आरटीओ ऑफिस आदि संबंधित क्षेत्र उपरोक्त समय अवधि में प्रभावित रहेंगे।

• सम्माननीय विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि दिनांक 23/01/2022को *33/11Kv सिविल लाइन उपकेंद्र से निर्गमित
11kv मोतीबंगला फीडर
पर इंदिरा गांधी प्रतिमा से क्षिप्रा क्लब तक 11 केवी आवश्यक लाइन शिफ्टिंग कार्य होने से प्रातः 12:00 से 01:00 बजे तक बंद रहेगा जिससे संबंधित क्षेत्र शिवाजी नगर, अशोकनगर, लक्ष्मी पार्क रोड, सदाशिव नगर मोती बंगला मेन रोड, आनंद नगर, अभिनव टॉकीज से पंप चौराहे तक आदि संबंधित क्षेत्र का विद्युत प्रदाय उपरोक्त समय अवधि में प्रभावित रहेगा।

रज्जाक अली भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जूनियर मण्डल अध्यक्ष नियुक्त

देवास। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के निर्देशानुसार, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रफत वारसी की सहमति एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल, विधायक गायत्रीराजे पवार, महाराज विक्रम सिंह पवार, मोर्चा प्रदेश मंत्री जुबेर लाला एवं मोर्चा जिलाध्यक्ष परवेश विनर की अनुशंसा पर जिले में अल्पसंख्यक मोर्चा में मण्डल अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। जिसमें अल्पसंख्यक मोर्चा जूनियर मण्डल अध्यक्ष के पद पर रज्जाक अली को नियुक्त किया गया है। श्री अली के मण्डल अध्यक्ष बनने पर पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, अंसार भाई, पूर्व पार्षद इरफान अली, नासीर अली, गणेश पटेल, जहीर पटेल, पप्पू अली सहित मोर्चा कार्यकर्ता एवं ईष्टमित्रों ने बधाई दी। 

Dewas : हिन्दू देवी देवताओं के फोटो पैकेट पर छाप कर अपमानित करने पर कार्यवाही को लेकर गृहमंत्री को भेजा नोटिस

देवास। हिन्दू धर्म के देवी देवताओं के फोटो को कुछ कंपनी अपने प्रोडेक्ट के पैकेट पर छापती है। जिससे धार्मिक भावनाएं आहत होती है। उन रोक लगाने एवं उचित कार्यवाही को लेकर एडवोकेट देवेंद्र सिंह व्यास ने मप्र के गृहमंत्री एवं देवास पुलिस अधीक्षक को नोटिस भेजा है।

व्यास ने कहा कि मुबंई में ओरिएंटल एरोमेटिकस लिमिटेड कंपनी कपूर का निर्माण कर उसकी पैकिंग कर विक्रय किया जाता है। उस पैकेट पर माँ सरस्वती जी का फोटो छपा रहता है। उपभोक्ता उस पैकेट का कपूर उपयोग करके फेंक देते है। जिससे वह पैकेट कचरा गाड़ी, नाली, सडक़ सहित लोगों के पैरो में आता है। जिससे हिन्दू धर्म के लोगों धार्मिक भावनाएं आहत होती है। जबकि उच्च न्यायालय एवं सर्वोच्च न्यायालय द्वारा किसी भी प्रकार की वस्तु के पैकेट पर देवी देवताओं के चित्र छापना गैर कानूनी माना गया है, लेकिन कम्पनी द्वारा कानून के प्रावधान के विपरीत कार्य कर रही है। व्यास ने नोटिस के माध्यम से मांग की है कि उक्त कम्पनी पर धारा 295ए, 153(क) भादवि के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की जाए एवं उक्त कम्पनी को बंद किया जाए। साथ ही इस प्रकार की कोई अन्य कम्पनी जो देवी देवताओं के चित्र छापती है तो उस पर वैधानिक कार्यवाही कर रोक लगाई जाए। एडव्होकेट व्यास ने नोटिस की कॉपी संबंधित कम्पनी को भी भेजी है।