देवास। जिले के खातेगांव के पास में इंदौर बैतूल नेशनल हाईवे पर एक कार का टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर पलट गई जिस दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए।
दरअसल एक कार मारुति डीजायर MP 09 WE 7915 का इंदौर बैतूल नेशनल हाईवे पर टायर फट गया जिससे कार पलटी खा गई। हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए है। हादसे मे विक्रम पिता दिनेश उम्र 32 वर्ष, प्रीति पति विक्रम उम्र 28 वर्ष, कान्हा उम्र 5 वर्ष और अपूर्व उम्र 9 वर्ष घायल हो गए। प्राप्त जानकारी अनुसार विक्रम अपने परिवार के साथ हरदा से इंदौर अपने घर की ओर कार से जा रहा था तभी अचानक गाड़ी का आगे का टायर फूटने की वजह से अनियंत्रित होकर कार पलट गई। हादसे में घायलो को 108 एंबुलेंस के पायलट दीपक विश्नोई ईएमटी विवेक सिंह यादव ने खातेगांव के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना में घायल सभी लोगों को खातेगांव अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए हरदा रैफर किया गया है।
देवास। संपत्तिकर, जलकर, कचरा संग्रहण शुल्क की बकाया राशि करदाताओ द्वारा एक मुश्त जमा कराने पर निगम द्वारा आयोजित ईनामी लकी ड्रा योजना मे सम्मिलित होकर ईनाम पायें। जिन बकायादारो द्वारा संपत्तिकर एवं जलकर तथा कचरा संग्रहण शुल्क जमा नही किया है वे निगम मे उक्त करो की एक मुश्त राशि जमा करावें। बकाया संपत्तिकर, जलकर,कचरा संग्रहण शुल्क एक मुश्त जमा कराने वाले करदाताओ के लिये नगर निगम द्वारा लकी ड्रा आयोजित किया गया है। आयोजित लकी ड्रा मे पुरस्कार वितरण संख्या 101 रखी गई है। आयोजित लकी ड्रा मे उन्हीं करदाताओ को सम्मिलित किया जावेगा जो अपने करो की राशि वर्ष 2022 तक की एक मुश्त जमा करायेगें। 17 जनवरी से 31 मार्च 2022 तक कचरा संग्रहण शुल्क सहित संपत्तिकर, जलकर का भुगतान कर ईनामी योजना लकी ड्रा मे भाग लेकर इस सुनहरे अवसर का लाभ उठावें। ईनामी प्रतियोगिता मे चयनित प्रतिभागियो को प्रथम पुरस्कार 1 इलेक्ट्रानिक स्कुटर, द्वितीय पुरस्कार 5 एलईडी टीवी, तृतीय पुरस्कार 10 मोबाईल टेबलेट, चतुर्थ पुरस्कार 15 सायकल, पांचवा पुरस्कार 20 स्मार्ट घडी, छटा पुरस्कार 25 मिक्सर, सातवां पुरस्कार 25 वॉटर प्युमरीफायर प्रदान किये जावेगे।
पुरस्कारो का चयन लाटरी ड्रा पद्धती से किया जावेगा। आयुक्त ने बकाया करदाताओ से अपील कि है कि वे अपने बकाया संपत्तिकर, जलकर, कचरा संग्रहण शुल्क की राशि एक मुश्त अविलम्ब जमा करा कर लक्की ड्रा मे चयनित होकर पुरस्कार पायें।
देवास। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. वंदना मिश्रा एवं विधायक प्रतिनिधि श्री विशाल शिन्दे ने बताया की रूसा के अंतर्गत 96.31 लाख रुपये की लागत से नवीन प्रशासनिक भवन का लोकार्पण मुख्य अतिथि श्रीमंत गायत्री राजे पवार, विधायक देवास के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ I महाविद्यालयीन जनभागीदारी समिति एवं जिला योजना समिति की 50-50 प्रतिशत की भागीदारी से 23.49 लाख रुपये की लागत से प्रथम तल पर हॉल का निर्माण कार्य पूर्ण होने के पश्चात् लोकार्पण किया गया I म०प्र० उच्च शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन परियोजना के अंतर्गत 1.85 करोड़ रुपये की लागत से रसायन एवं भौतिक प्रयोगशाला का निर्माण कार्य होना है जिसका भूमिपूजन किया गया I आयुक्त उच्च शिक्षा द्वारा अधोसंरचना के अंतर्गत 386.87 लाख की लागत से 6 अध्ययन कक्षों के निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन किया गया।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. वंदना मिश्रा मैडम द्वारा मुख्य अतिथि विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार, विधायक प्रतिनिधि श्री विशाल शिन्दे एवं श्री दुर्गेश अग्रवाल का स्वागत किया गया I इस अवसर पर मंच पर श्री अर्जुन यादव, श्री मनीष पारिख, श्री सचिन जोशी, श्री अजय पंडित, श्री संतोष पंचोली, श्री धर्मेन्द्र सिंह बैस, श्री नयन कानूनगो, श्री भरत चौधरी, डॉ. उज्ज्वला बाबर उपस्थित रहे I
PIU की ओर से श्रीमती सीमा प्रभाकर एवं ठेकेदार श्री भगवती प्रसाद शाह, हाउसिंग बोर्ड की ओर से श्री गुप्ता जी, देवास विकास प्राधिकरण की ओर से श्री प्रदीप कुमार शर्मा, श्री राजेंद्र चावड़ा, श्री विकास वर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया, अतिथियों का स्वागत श्री राजवर्धन यादव, श्री शुभम राव जाधव, डॉ. भारत सिंह गोयल, डॉ. अनीता भाना, श्री मनीष दुबे, श्री योगेन्द्र सिंह कावल, श्री कमल किशोर, कु. काजल नागेश्वर, कु. मृगांशी नाथ ने किया I मुख्य अतिथि श्रीमंत गायत्री राजे पवार ने छात्राओं को आशीर्वचन देते हुए सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया एवं कोरोना महामारी में भी सतर्कता बरतने की सलाह भी दी I विधायक प्रतिनिधि श्री विशाल शिन्दे ने इस अवसर पर छात्राओं को बधाईयाँ देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की I कार्यक्रम में प्रो. चारुशीला भोसले, डॉ. लोकेश जारवाल, प्रो. शरद वर्मा, प्रो. प्रमोद परिहार, प्रो. दीपनवीता गांगुली, प्रो. वर्षा गोले, प्रो. महेंद्र गुजराती, प्रो. सुभाष कुमार गुहा, प्रो. अंजली वर्मा, प्रो. रामकन्या देवड़ा, श्री राजीव कुमार साहू, सुश्री नेहा बघेल, प्रो. वर्षा जायसवाल, प्रो. रोबिन शेख, प्रो. नेहा राठोर, प्रो. पूजा सांगते, प्रो. चंचल सोलंकी, प्रो. साजिया शेख, श्री अरुण रघुवंशी, श्रीमती अनुराधा पुरोहित, श्रीमती अर्चना बोकाड़े, श्री नरेन्द्र कुमार गुप्ता, श्री रवि कुमार भाटी, श्री सुरेश व्यास, श्री रघुनाथ मालवीय, श्रीमती अल्पना कुशवाह, श्री अभय तंवर, श्री विजय योगी, श्री अजय वर्मा, श्रीमती गुणमाला वैद्य, श्रीमती पवित्रा बाई, श्रीमती कृष्णा बाई, श्रीमती प्रेम बाई, श्रीमती सरजू बाई, श्री जीवन घावरी, श्री विष्णुप्रसाद चतुर्वेदी आदि महाविद्यालयीन स्टाफ उपस्थित थे I
कार्यक्रम का संचालन डॉ. शर्मिला काटे ने किया एवं आभार डॉ. उज्ज्वला बाबर ने माना I
देवास। यह वर्ष 2022 शुरू होते ही पहले ही दिन 1 जनवरी से ही शहर में कोरोना संक्रमित मरीजो के मिलने की शुरुआत हो गयी थी। 19 जनवरी की देर रात आई कोरोना हेल्थ बुलेटिन अनुसार जिले में 73 नए कोरोना संक्रमित मरीज़ मिले है। कल 19 जनवरी की रात आई कोरोना हेल्थ बुलेटिन में 1594 व्यक्तियों की कोरोना जाँच रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल 73 लोगो की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। 19 जनवरी को आई हेल्थ बुलेटिन में कोरोना पॉजिटिव लोगो की जानकारी..
हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 2 कोरोना संक्रमित मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त होकर ठीक हुए है। नए संक्रमित मरीजो के बाद अब आज दिनांक तक जिले में कोरोना संक्रमित एक्टिव मरीजो की कुल संख्या बढ़कर 187 हो गयी है।
देवास के आप पास के शहर व जिलो में बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ रहे है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन अनुसार जिले में यह कोरोना के आंकड़ों में बहुत तेज़ी आई है। अभी तक के प्रतिदिन आने वाले आकड़ो के मुकाबले चार दिनों से लगातार संक्रमितो का बड़ा आंकड़ा सामने आ रहा है।
देवास। कोतवाली पुलिस द्वारा शहर में संचालित हो रहें सट्टे के अड्डों पर दबिश देकर करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ कार्यवाही की गई। साथ ही पुलिस ने 5 हजार की नगदी समेत 6 बाइक भी जप्त की हैं। उज्जैन रोड़ ब्रिज व गजरा गियर्स चौराहा समेत पुलिस द्वारा विभिन्न सट्टे के अड्डों पर कार्यवाही की गई। देखेंवीडियो
कोतवाली थाना टीआई उमराव सिंह ने बताया कि एसपी डॉ शिवदयाल सिंह के दिशा निर्देश पर आज कार्यवाही करते हुए उज्जैन रोड़ ब्रिज व गजरा गियर्स चौराहें पर संचालित हो रहें जुए व सट्टे के अड्डों पर दबिश देकर 10 आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की गई हैं। इन आरोपियों के रिकार्ड चेक कर कड़ी कार्यवाही करने के साथ जिलाबदर जैसी कार्यवाही भी की जाएगी।
देवास। यह वर्ष 2022 शुरू होते ही पहले ही दिन 1 जनवरी से ही शहर में कोरोना संक्रमित मरीजो के मिलने की शुरुआत हो गयी थी। अब तीन दिनों ( 16 से 18 जनवरी की कोरोना हेल्थ बुलेटिन अनुसार ) से लगातार जिले में 34 नए संक्रमित मरीज़ मिले है। कल 18 जनवरी की रात आई कोरोना हेल्थ बुलेटिन में 1638 व्यक्तियों की कोरोना जाँच रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल 34 लोगो की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। 18 जनवरी को आई हेल्थ बुलेटिन में कोरोना पॉजिटिव लोगो की जानकारी..
हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 1 कोरोना संक्रमित मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त होकर ठीक हुए है। नए संक्रमित मरीजो के बाद अब आज दिनांक तक जिले में कोरोना संक्रमित एक्टिव मरीजो की कुल संख्या बढ़कर 116 हो गयी है।
देवास के आप पास के शहर व जिलो में बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ रहे है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन अनुसार जिले में कोरोना के आंकड़ों में बहुत तेज़ी आई है अभी तक के प्रतिदिन आने वाले आकड़ो के मुकाबले तीन दिनों से लगातार 34 संक्रमितो का आंकड़ा सामने आ रहा है जो कि उनसे कई गुणा ज्यादा है। अन्य शहर व जिलो के मुकाबले यह बहुत कम संख्या में संक्रमित मरीज आ रहे है। यह कोरोना की देवास में वापसी देवासवासियो को सावधान हो जाने के लिए आगाह कर रहा है।
देवास। नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान के निर्देशन मे निगम द्वारा संपत्तिकर, जलकर, यूजर चार्जेस की वसुली किये जाने के लिये वार्डो मे प्रतिदिन वसुली केम्प आयोजित किये जा रहे है। अलग-अलग वार्डो मे अलग-अलग टीम गठित कर केम्प के माध्यम से ग्रामीण वार्ड क्षेत्र बिलावली एवं जेतपुरा से रूपये 91 हजार संपत्तिकर, कचरा संग्रहण शुल्क की वसुली की गई। इसी प्रकार जेतपुरा मे जलकर केम्प के माध्यम से 52 हजार तथा रसुलपुर मे 15 हजार 300 की जलकर वसुली केम्प के माध्यम से करदाताओ द्वारा जमा की गई। आयुक्त ने कहा कि निगम संबंधि करो को जमा किये जाने हेतु वसुली केम्प निरंतर जारी रहेगें। निगम सहायक आयुक्त तुराब खान ने बताया कि राजस्व अधिकारी प्रवीण पाठक, राजस्व उपनिरीक्षक राजेश जोशी, राजस्व निरीक्षक बृजेश शर्मा, वार्ड प्रभारी राधे श्याम परमार, सहायक राकेश कुशवाहा, तथा कंप्यूटर ऑपरेटर नवीन ने उक्त कैंप ने वसुली कार्य को संपादित किया।
भौंरासा(अभय नागर) : मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष (पूर्व मुख्यमंत्री) आदरणीय श्री कमलनाथ जी के दिशा निर्देश अनुसार- व आदरणीय श्री सज्जन सिंह जी वर्मा पूर्व कैबिनेट मंत्री व वर्तमान विधायक व श्रीमती किरण अहिरवार जी कांग्रेस कमेटी प्रदेश सचिव की अनुशंसा में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी युवा प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी गठित की गई जिस के प्रदेश अध्यक्ष कमर रजा चौधरी के द्वारा प्रवीण अहिरवार को कांग्रेस कमेटी युवा प्रकोष्ठ के सोशल मीडिया विभाग प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया मैं आशा करता हूं कि वह अपने कार्य को पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से निभाएं ! इस दौरान बधाई देने पहुंचे उनके मित्र- बनेसिंह अस्ताया जी अ.जा. कार्यकारी अध्यक्ष, इमरान शेख, संजय रैकवार जी, सोनू मंसूरी जी, जितेंद्र सिंह गौड़ , विनोद राठौर पोलाय, कमलेश बामनिया, चंद्रपाल सिंह तंवर, अर्पित शर्मा, व समस्त मित्रगण
मृत्यू के दसवें पर मीडिया के सामने आयी चिन्टू की पत्नी और मॉ ने कहाँ हत्या के मुख्य षड्यंत्रकर्ता को बचा रही पुलिस..
देवास। विगत 27 दिसम्बर, सोमवार की रात्रि को जिले के सोनकच्छ में पुरानी रंजिश के चलते गीताभवन के सामने करीब 10 से ज्यादा युवकों द्वारा दो युवक पर लोहे की रॉड व हथियारों से हमला कर दिया था। इस जानलेवा हमले में प्रतीक सिंह राजपूत उर्फ चिंटू दरबार गंभीर रूप से घायल हो गया था। चिन्टू की इन्दौर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 8 जनवरी को मौत हो गयी थी।
सोनकच्छ पुलिस ने अस्पताल में घायल अवस्था में चिन्टू के बयान के आधार पर हमले में शामिल 9 आरोपियो को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था, बाकी के 3 आरोपियों को बाद में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। चिंटू राजपूत युथ ब्रिगेड का जिलाध्यक्ष भी था। पुरानी रंजिश के चलते प्राणघातक हमले में उसकी मृत्यू पर सोनकच्छ में करणी सेना के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में एकत्रित हुए थे, जिन्होने निष्पक्ष कार्यवाही करते हुए दोषियो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने की मांग की थी, साथ ही सात दिन में आरोपियों के घर, मकान तोड़े जाने की भी मांग की थी।
पुलिस द्वारा पिछले दिनो आरोपियो से जुड़ी दुकान को भी ध्वस्त किया गया था। प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस ने गुंडा एक्ट के तहत आरोपी पवन धोलपुरे एवं महेश करवाड़िया के मकान खाली करने के भी नोटिस जारी किये गये है। पुलिस की आरोपियो के विरूद्ध इस कार्यवाही के बीच चिंटू की मौत के दसवें के दिन चिंटू की पत्नी श्रीमती वंदना राजपूत एवं मॉ विजयलता राजपूत देवास जिला मुख्यालय पर मीडिया के सामने आयी एवं कहा कि पुलिस प्राणघातक हमले के मुख्य षड़यंत्रकर्ता दशरथ यादव को बचा रही है। पत्नी एवं मॉ ने कहा कि दशरथ ने ही चिंटू की पुराने विवाद के चलते हत्या करवाई है।
घायल अवस्था में चिंटू ने भी हमसे कहा था कि मै अब सोनकच्छ नहीं आऊंगा, दशरथ यादव मुझे मरवा देगा। हमलावर दशरथ की लाल रंग की स्विप्ट कार में सवार होकर फरार हुए थे। चिंटू की मौत के दिन करणी सेना के कार्यकर्ताओ के इकट्ठा होने पर वह फरार हो गया था, लेकिन अब वह फिर सोनकच्छ आ गया है और खुलेआम घुम रहा है। भाजपा का नेता है, उसकी पत्नी जनपद अध्यक्ष है, राजनैतिक संरक्षण के चलते पुलिस उसे बचा रही है। चिंटू की मौत के बाद हमारे परिवार में कोई पुरूष नहीं बचा है, हमे भी जान का खतरा है। सोनकच्छ पुलिस हमे एफआईआर एवं बयान की कॉपी भी नहीं दे रही है, यहां तक कि हमारे बयान लेने के बाद हस्ताक्षर भी नहीं करवाए गये। हमारी मांग है कि पुलिस प्रशासन बिना किसी राजनैतिक दबाव के निष्पक्ष कार्यवाही करते हुए चिंटू की हत्या के मुख्य षड़यंत्रकर्ता के विरूद्ध भी प्रकरण दर्ज करे।
करणी सेना पीड़ित परिवार के साथ करणी सेना के नगर अध्यक्ष अजयसिंह परिहार ने पत्रकारो के समक्ष कहा कि करणी सेना एक सामाजिक संगठन है और पीड़ित परिवार के साथ है, करणी सैनिको से जितनी मदद हो सकेगी, परिवार की करेगी। पत्रकारो से चर्चा के उपरांत चिंटू की पत्नी एवं मॉ करणी सेना के पदाधिकारियो के साथ एसपी आफिस भी पंहुची। एएसपी ने पीड़ित पक्ष को सुनते हुए कहा कि आपको जो भी कागजात चाहिये, वह उपलब्ध करवा दिये जाएंगे। जहां तक कार्यवाही की बात है तो अभी इस प्रकरण में हमारी जांच चल रही है, जो भी कोई दोषी पाया जायेगा, उसके विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी।
• मेले में उपस्थित होने वाले ओवदकों को वैक्सीनेशन प्रमाण-पत्र साथ लाना अनिवार्य
देवास। कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला के मार्गदर्शन में जिला रोजगार कार्यालय देवास द्वारा जिले के युवाओं के लिए आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश अन्तर्गत एक दिवसीय जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन 21 जनवरी को प्रात: 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक आई.टी.आई परिसर विकास नगर चौराहा देवास में आयोजित किया जा रहा है।
रोजगार मेले में कम्पनियों द्वारा 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा और स्नातक आवेदकों को रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा। मेले में उपस्थित होने वाले ओवदकों को वैक्सीनेशन प्रमाण-पत्र लाना एवं शासन द्वारा जारी कोविड गाइड लाइन का पालन करना अनिवार्य है।
जिला रोजगार अधिकारी देवास ने बताया कि एक दिवसीय जिला स्तरीय रोजगार मेले में निजी कम्पनियों द्वारा साक्षात्कार उपरांत नौकरी के लिए चयन किया जायेगा। रोजगार मेले में देवास से आयशर, पेरीवेयर रोका, यशस्वी ग्रुप, भारतीय जीवन बीमा निगम, चामुण्डा इण्टरप्रायजेस, देवास मेटल एवं इन्दौर से जॉब फैक्ट्री, शिवशक्ति बायोप्लांट मेजिक ग्रो बायोटेक आदि कम्पनियों द्वारा भाग लिया जायेगा।