खिलाड़ी का अनुशासन ही उसकी सफलता की पहली सीढ़ी है- राज्यवर्धनसिंह दत्तीगांव

देवास। देवास जिला ओलम्पिक संघ द्वारा श्रीमंत तुकोजीराव पवार की जन्मजयंती 17 नवम्बर पर प्रथम जिला मैराथन दौड़ एवं जिले के विभिन्न खेलों के खिलाडिय़ों ने देवास का नाम राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया ऐसे खिलाडिय़ों का श्रीमंत तुकोजीराव पवार जिला ओलम्पिक अवॉर्ड सम्मान समारोह कार्यक्रम इंडोर स्टेडियम, भोपाल रोड़ पर आयोजित किया गया। जिला संघ के संयुक्त सचिव हेमेन्द्र निगम ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यवर्धनसिंह दत्तीगाव मंत्री औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मध्यप्रदेश शासन थे। अध्यक्षता देवास जिला ओलम्पिक संघ की अध्यक्ष श्रीमंत गायत्री राजे पवार विधायक देवास ने की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि महेन्द्र सिंह सोलंकी सांसद देवास शाजापुर, देवास जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष श्रीमंत विक्रम सिंह पवार, देवास जिला भाजपा अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, हाटपीपल्या विधायक मनोज चौधरी, नरेंद्र सिंह राजपूत अध्यक्ष जिला पंचायत देवास, नंदकिशोर पाटीदार पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा, शरद द्विवेदी हेड बंसल न्यूज मध्यप्रदेश, चंद्रमौली शुक्ला कलेक्टर, डॉ शिवदयाल सिंह पुलिस अधीक्षक, अशोक खंडेलिया अध्यक्ष असो ऑफ इंडस्ट्रीज एवं विशाल सिंह चौहान आयुक्त नगर पालिक निगम थे। कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम पर मैराथन दौड़ को मुख्य अतिथि श्रीमंत विक्रम सिंह पवार एवं सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी ने हरी झंडी दिखाई। सम्मान समारोह कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम श्रीमंत तुकोजीराव पवार के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दीपप्रज्वलित किया गया।

अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत श्रीमंत गायत्री राजे पवार, श्रीमंत विक्रम सिंह पंवार, संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, सचिव अनवर खान, विष्णु वर्मा, हेमेन्द्र निगम,विशाल शर्मा, संदीप जाधव, बिद्युत मालाकार,अफज़ल खान,रवि गिरजापुरकर, नफीस खान, प्रवीण ढोबले, इकबाल खान,पवन यादव आदि ने किया। शब्दों से स्वागत श्रीमंत गायत्री राजे पवार ने किया एवं आयोजन संबंधी जानकारी सचिव अनवर खान ने दी। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि आज का कार्यक्रम महाराज साहब को सच्ची श्रद्धांजलि है, शासन की तरफ खिलाडिय़ों को हर सम्भव सुविधा प्रदान की जाएगी और राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देवास के खिलाड़ी यहां का नाम गौरवान्वित करे। खिलाड़ी का अनुशासन ही उसकी सफलता की पहली सीढ़ी है।
शरद द्विवेदी ने उदबोधन में कहा कि जिला ओलम्पिक संघ खिलाडिय़ों के हित में एक बहुत ही अच्छी पहल की है, मैं संघ बहुत बहुत बधाई देता हूँ। ऐसा आयोजन प्रदेश के लिए एक नई सौगात है और इससे खिलाडिय़ों को नया आयाम मिलेगा। अतिथियों द्वारा जिले के प्रतिभावान खिलाडिय़ों को ओलम्पिक संघ द्वारा ब्लेजर,सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया एवं मैराथन दौड़ में बालक वर्ग में प्रथम स्थान नवीन चौहान को रुपये 11000, द्वितीय स्थान श्याम निवास रुपये 5000 एवं तृतीय स्थान पाने पर रुपये 3000 तथा बालिका वर्ग में प्रथम स्थान मनीषा को रुपये11000, द्वितीय स्थान वर्षा ठाकरे को रुपये 5000 एवं तृतीय स्थान राजकुमारी पटेल को रुपये 3000 एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा दोनों वर्गों 10 – 10 खिलाडिय़ों को भी प्रोत्साहन पुरुस्कार के रूप में स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। आयोजन समिति द्वारा अतिथियों एवं आयोजन में विशेष रूप से सहयोग करने पर बंधन बैंक, लिट्रेसी मान्टेसरी स्कूल, फेथ फाउंडेशन,देवास एथेलेटिक्स कारपोरेशन के अनूपम टोप्पो एवं इकरा पब्लिक स्कूल को भी स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अंत में स्वच्छता संकल्प की शपथ भी दिलाई गई। संचालन अरविंद त्रिवेदी ने किया एवं आभार देवास जिला ओलम्पिक संघ वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा ने माना।

Dewas, कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग और नगर निगम प्रशासन हुआ सख्त….

देवास। नगर निगम प्रशासन एवं जिला प्रशासन से खाद्य विभाग स्वास्थ्य विभाग नगर निगम से निगम कर्मचारियों के साथ पूरा अमला बड़े प्रतिष्ठानों दवाई एजेंसियों मेडिकल स्टोर किराना बड़े व्यापारियों प्रतिष्ठानों पर सर्चिंग अभियान चालू किया जिसमें सभी प्रतिष्ठान संचालकों से कोरोना टीकाकरण के दूसरे डोज की जानकारी ली प्रतिष्ठानों पर कार्य करने वाले कर्मचारियों से पूछताछ की गई जिन लोगों के द्वारा द्वारा टीके का दूसरा डोज नहीं लगवाया है वह अपने नियत तिथि अनुसार दूसरा टीका अवश्य लगवाएं नहीं लगवाने की दृष्टि में प्रतिष्ठानों पर वैधानिक कार्यवाही की जावेगी एवं सार्वजनिक स्थानों एवं वैवाहिक कार्यक्रमों पर मैं भी सर्चिंग अभियान चलाया जाएगा कलेक्टर एवं आयुक्त के द्वारा सभी प्रतिष्ठान संचालकों व सभी आम नागरिकों से अपील की है आज महा वैक्सीनेशन अभियान में जिन लोगों ने अपना दूसरा टीके का डोज नहीं लगवाया है वह निर्धारित स्थानों पर जाकर टीका लगवाएं प्रशासन ने ऐसे नागरिक जो टीका केंद्र पर आने में असमर्थ है उन नागरिकों के घर पर भी जाकर टीका लगाए जाने की व्यवस्था की गई है।

Dewas :.कार्तिक पूर्णिमा को अनेक धार्मिक अनुष्ठानों का होगा आयोजन

देवास। श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर तुकोगंज रोड पर कार्तिक पूर्णिमा श्री सिद्धाचल महातीर्थ यात्रा प्रारंभ के उपलक्ष्य में 19 नवम्बर शुक्रवार को भव्य भक्ति महोत्सव का आयोजन होगा। इस अवसर पर पूनम आराधना, प्रभु का रंगारंग पूर्णिमा अभिषेक, शत्रुंजय पट्ट दर्शन, नवाणुं प्रकारी पूजन एवं साधर्मिक भक्ति के विशेष कार्यक्रम होंगे। जानकारी देते हुए प्रवक्ता विजय जैन ने बताया कि प्रातरू 7.30 बजे प्रभुजी का रंगारंग रंगीन पूर्णिमा महाअभिषेेक होगा। दोपहर 2 बजे टेकरी स्थित श्री शत्रुंजयावतार आदेश्वर मंदिर पर संगीतमय नवाणुं प्रकारी पूजन, शत्रुंजय पट दर्शन एवं सकल श्री संघ के स्वामीवात्सल्य के विशेष आयोजन होंगे। भाता वितरण नंदलाल नाथूलाल चौधरी परिवार द्वारा किया जाएगा। ट्रस्ट मंडल अध्यक्ष विलास चौधरी, संरक्षक अशोक जैन मामा, शैलेन्द्र चौधरी एवं ट्रस्टी दीपक जैन, भरत चौधरी, अतुल जैन, राकेश तरवेचा, वीरेन्द्र जैन, सुशील कुमार बम, अनूप शेखावत, सुधीर जैन, अजय मूणत, संतोष सेठिया, राजेन्द्र जैन, अशोक जैन, गौरव जैन, चंद्रशेखर जैन, मनोज कटारिया आदि ने कार्यक्रम सफल बनाने का आग्रह किया है।

Dewas : प्रशासन हुआ सख्त, अब होगा सर्चिंग आपरेशन

दूसरा टीका नही लगाने वाले नागरिकों, अधिकारियों व कर्मचारियों को नही मिलेगा नगर निगम में प्रवेश

देवास। नगर निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान ने बताया कि वेक्सीनेशन का महाअभियान आज 17 नवम्बर बुधवार को आयोजित है। द्वितीय डोज टीकाकरण में जिन नागरिकों को टीका लगाना है इस हेतु निगम आयुक्त ने बैठक आहूत कर निर्देश दिए। जिला स्वास्थ्य विभाग व निगम की टीम करेगी काम, आंगनवाडी कार्यकर्ता करेगी सहयोग, टीका केन्द्रों पर आने में असमर्थ व्यक्तियों को मोबाईल टीम घर जाकर लगाएगी टीका। कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला, आयुक्त विशालसिंह चौहान, एसडीएम प्रदीप सोनी की हुई चर्चा। चर्चा अनुसार आयुक्त ने बताया कि गुरूवार 18 नवम्बर से शासकीय कार्यालयों में जिन अधिकारियों, कर्मचारियों ने दूसरा टीका लगवा लिया है उन्हें मिलेगा प्रवेश तथा नगर निगम में भी अधिकारी एवं कर्मचारियों पर नियम लागू कर दिया गया है नियत समय पर टीका लगवाएं अन्यथा दूूसरा टीका नहीं लगवाने वाले नागरिकों को भी नगर निगम में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। कलेक्टर, आयुक्त ने नागरिकों के साथ शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों से अपील की है कि वे 17 नवम्बर को महावैक्सिनेशन महाअभियान में अपना दूसरा टीका अवश्य लगाएं। होने वाली असुविधा से बचे। नियत समय पर अपना टीकाकरण का दूसरा टीका लगवाना सुनिश्चित करें अन्यथा आगामी दिनों में अस्पताल, मॉल, थियेटर तथा प्रतिष्ठानों, वैवाहिक कार्यक्रमों में प्रवेश प्रतिबंध होगा।

प्रेस क्लब देवास का दीपावली मिलन समारोह संपन्न

देवास। देवास का पत्रकार समाज हमेशा से ही अपनी सकारात्मक शैली के लिए पहचाना जाता है। यहां के पत्रकार सकारात्मक कार्यों में अपनी सहभागिता निभाते है। कोरोना काल के दौरान पत्रकार समाज ने जो कार्य किया है अतुल्नीय है। उक्त विचार देवास विधायक श्रीमती गायत्रीराजे पवार ने प्रेस क्लब देवास द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये।

स्थानीय गुजराती गार्डन में आयोजित इस समारोह में अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्रसिंह राजपूत, कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला, पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयालसिंह, निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान, एएसपी मनजीतसिंह चावला उपस्थित थे। वहीं मुख्य वक्ता के रूप में स्टेट प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल उपस्थित थे। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत सरस्वती पूजन के साथ हुई।

तत्पश्चात अतिथियों व प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का परिचय प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अनिलराजसिंह सिकरवार ने करवाया। शब्दों से स्वागत प्रेस क्लब अध्यक्ष अतुल बागलीकर ने किया। अतिथियों का स्वागत उपाध्यक्ष शेखर कौशल, कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ मोदी, संयुक्त सचिव शैलेंद्र अड़ावदिया, कार्यकारिणी सदस्य खुमानसिंह बैस, कमल अहिरवार सहित विनोद जैन, मुन्ना वारसी, तरुण मेहता, हेमंत शर्मा, अमिताभ शुक्ला, नितिन गुप्ता, ललित शर्मा, अशोक पटेल, विजेंद्र उपाध्याय, अरविंद टेलर, सुरेश जायसवाल, जितेंद्र शर्मा, अमित बागलीकर, अरुण परमार, शकील खान, रूपेश मेहता, आभा निगम, संगीता राठौर आदि ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता श्री खारीवाल ने कहा कि पत्रकार समाज को हमेशा निष्पक्ष होकर कार्य करना चाहिए। आपकी कलम ही समाज को एक आइना दिखाती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पत्रकारिता का क्षेत्र बहुत व्यापक हो गया है। परंपरागत प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मीडिया के अलावा डिजिटल मीडिया ने तेजी से पैर पसार लिए है। डिजिटल मीडिया का वर्तमान में कुछ लोग गलत उपयोग भी कर रहे है, यह पत्रकार जगत के लिए बड़ी चुनौती है।

कार्यक्रम में प्रेस क्लब टीम का विस्तार करते हुए अध्यक्ष श्री बागलीकर द्वारा जगदीश सेन को उपाध्यक्ष व खूबचंद मनवानी को संयुक्त सचिव मनोनीत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने कहा कि पत्रकार व प्रशासन का समन्वय ही समाज को सही सूचनाएं पहुंचाता है। पत्रकारिता क्षेत्र का कार्य बहुत चुनौतीपूर्ण होता है। देवास में पत्रकारों द्वारा जो कोरोना काल में अपना अमूल्य योगदान दिया है, वह प्रशंसनीय है। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष, पुलिस अधीक्षक, निगम आयुक्त आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रेस क्लब चुनाव संपन्न करवाने वाले निर्वाचन अधिकारी मनोज हेतावल पूर्व बार एसो. अध्यक्ष का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में प्रेस क्लब के सदस्यगण एवं देवास शहर व अंचल के पत्रकार साथी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अरविंद त्रिवेदी ने किया एवं आभार सचिव चेतन राठौड़ एडव्होकेट ने माना।

Dewas, नगर निगम में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी के निधन पर कर्मचारी द्वारा नगर निगम में सामूहिक रूप से श्रद्धांजलि अर्पित की गई

देवास। नगर निगम में आवास नगर की टंकी पर कार्यरत देनिक वेतन भोगी कर्मचारी जितेंद्र मुंशीलाल की आकस्मिक मृत्यु होने से सभी कर्मचारी द्वारा आज 16 नवम्बर को मंगलवार को नगर निगम में सामूहिक रूप से श्रद्धांजलि अर्पित की गई । सहायक आयुक्त तुराब पठान, कार्यालय अधीक्षक अशोक उपाध्याय, संघ के प्रदेश सचिव श्री हरेंद्र सिंह ठाकुर, जिलाअध्यक्ष अशोकजी देशमुख, इकाई अध्यक्ष श्री विकास शर्मा, श्री तोफिक खान, श्री घनश्याम चावड़ा, सचिव महेंद्र सिंह सोनगरा, प्रचार मंत्री अविनाश देशमुख, अखिलेश यादव, राजकुमार जी दीक्षित, श्री सुनील मोदी, नितिन, मंदलेकर, बबीता, चौहान सोनू वर्मा एवं कर्मचारी गण द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

बुंदेलखंड मालवा के कलाकारों ने की महाकवि कालिदास की संरचना

भौरासा ( अभय नागर)। सोमवार से उज्जैन मे अखिल भारतीय कालिदास समारोह का शुभारंभ सोमवार शाम कालिदास संस्कृत अकादमी में हुआ पहले दिन बुंदेलखंड और मालवा के कलाकारों ने कला और वाणी से महाकवि की कालिदास की संरचना की झांसी की बुंदेलखंड नाटक कला समिति ने डॉक्टर का पासून द्विवेदी के निर्देशन में महाकवि कालिदास द्वारा रचित संस्कृत नाटक मालव वित्तादिनी मित्रम का मंचन किया उज्जैन की ऋतु शर्मा ने कथक नृत्य की प्रस्तुति दी गायक गायक डॉक्टर रोहित चावरे ने किया सितार पर डॉ विनीता मकर और तबले पर विनायक शर्मा ने संगत की मोहित कला समीक्षकों ने कहा कि प्रस्तुति देने वाले प्रस्तुति देखने सुनने वालों के हृदय में कालिदास जन्मे है पूरे सप्ताह कला साहित्य संस्कृति का इंद्रधनुष उज्जैन में चमकता रहेगा वही अतिथि प्रदेश के संस्कृति मंत्री उसे ठाकुर थी सारस्वत अतिथि जगतगुरु स्वामी मधुसूदन आचार्य थे मंत्री ठाकुर ने कला दीर्घा में लगाई अनभिज्ञ ध्यान सांग पुतला पर केंद्रित सशक्त चित्रण 16 मूर्तियों की प्रदर्शनी का शुभारंभ भी किया सांस्कृतिक विभाग के आदित्य कुमार त्रिपाठी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की रूपरेखा रखी और स्वागत भाषण दिया उज्जैन की ऋतु शर्मा शुक्ला नृत्य प्रस्तुति दी उन्होंने और साथी कलाकारों ने महाकाल आरती का दृश्य प्रस्तुत किया वही इसके पहले इंदौर के कलाकारों द्वारा एक दिवस पहले अ. भा. कालिदास समारोह की कलश यात्रा मार्ग में संस्कार भारती की भव्य रंगोली तुम्हारी विगत 10 वर्षों से कोरोला कार को छोड़ते हुए यह रंगोली बनाई जा रही है

यात्रा मार्ग पर इसी तारतम्य में इस वर्ष भी 6 किलोमीटर तक ,मालवा प्रान्त के कलाकारों द्वारा रंगोली बनाई गई जिन्हें बनाने में विशेष रुप से ,श्रीमती भारती मिश्रा ,प्रमिला प्रमाल ,अभिषेक वर्मा ,कविता सिसोदिया एवम यशी अग्रवाल के मार्ग दर्शन में अन्य 20 कलाकारों ने बाबा महाकाल मंदिर से अपनी अद्भुत कला रंगोली चामुंडा माता मंदिर, टावर चौक, खड़े गणपति, थाना, हनुमानजी का मंदिर, श्री गंगा रेस्टोरेंट का चौराहा, गुरूद्वारा, संजीवनी अस्पताल, और मध्य में सभी चौराहों पर आखिरी में कालीदास एकेडमी, तक बनाई गयी।

धनतलाव घाट पर फिर लगा जाम, रेत के वाहन खराब होने के कारण

सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा) इंदौर बैतूल नेशनल हाईवे 59 ए पर आज सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक जाम लगा रहा जाम लगने का मुख्य कारण रेत भरकर आ रहे वाहन घाट के मेंन टर्न पर आकर खराब हो गए जिस कारण से जाम लगना शुरू होगा वही घाट के मेन टर्न पर नेशनल हाईवे के अधिकारियों द्वारा पेचर्वग भी नहीं करवाया गया

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2021/11/VID-20211116-WA0078.mp4

जो कि मुख्य जगह है घाट की मेन मोड पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण गाड़ियां अपना मौसम तोड़ देती है व संतुलन खो देती है वह गाड़ी खराब हो जाती है नेशनल हाईवे के अधिकारियों को घाट के गड्ढों का पेचर्वग करवना चाहिए खबर लिखे जाने तक जाम पूर्ण रूप से नहीं खुल पाया था बिजवाड़ चौकी प्रभारी अरविंद सिंह भदौरिया ने बताया कि रेत से भरे छह वाहन धनतलाव घाट पर खराब हो गए है जिस कारण से जाम लगा है एक एक तरफ के वाहनों की लाइन चल रही है जाम पूर्ण रूप से अभी नही खुला है जल्दी खुल जायेगा

विकास खंड स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित

टोकखुर्द ( विकेश जैन) । स्थानीय शासकीय महाविद्यालय में खेल एवं युवा मंत्रालय भारत सरकार अंतगर्त नेहरू युवा केन्द्र ने देश भक्ति और राष्ट्र निर्माण पर भाषण प्रतियोगिता रखी ग ई , प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने भाग लिया कालेज मे प्रथम संतोष यादव, द्वितीय राजपाल चावडा , तृतीय कमलेश सोनी ने स्थान प्राप्त किया प्रतियोगिता नेहरू युवा केन्द्र के जिला समन्वयक अरविंद श्रीधर , लेखापाल अनिल जैन के मार्गदर्शन मे रखी गई,

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ राजेंद्र कुमार भवेंदिया, डॉ प्रमिला शेरे, डॉ नरेंद्र सरिया , डॉ राधिकेश जोशी, सुश्री कौशल्या सूतार ,डॉ बबीता अग्रवाल , एन एस एस अधिकारी पूजा वर्मा , जितेंद्र वर्मा, यश दूबे, राज यादव आदि लोग मोजूद थे, ब्लाक स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को जिला स्तर की प्रतियोगिता में सम्मिलित किया जायेगा।

Dewas, अमलतास हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बाद दो बच्चों को मिली बहरेपन से मुक्ति

देवास। अमलतास हॉस्पिटल प्रबंधक विजय जाट द्वारा बताया गया की जन्म से बहरेपन के शिकार बच्चो में दोबारा सुनने की क्षमता तैयार करने के लिए अमलतास हॉस्पिटल में कॉक्लियर इंप्लांट सर्जरी की शुरुआत हो गई है।

24 अक्टूबर को साहिबा 2 वर्ष व नागेश्वर 5 वर्ष की अमलतास में सफल सर्जरी की गई। अमलतास हॉस्पिटल में जिन दो बच्चों की कॉक्लियर इंप्लांट सर्जरी की गई उनके इम्प्लांट को शुरू किया गया। आज इन बच्चों को पहली बार आवाज का एहसास हुआ।इस प्रक्रिया को स्विच ऑन या सेंसटाइजेशन कहते हैं, जिससे बच्चे को आवाज का एहसास होता है इसके बाद बच्चे की स्पीच थेरेपी होती है जिससे बच्चा इस आवाज को शब्दों में समझने लगता है इसलिए स्पीच थेरेपी भी इस प्रोग्राम का अभिन्न अंग है।जन्म से ही सुनने में सक्षम न होना एक गंभीर समस्या है जिसका असर आजीवन रह सकता है,यदि बच्चों के परिजन इसको लेकर शुरुआती समय में सावधान रहे तो बच्चों को इस समस्या से बचाया जा सकता है मासूमों में सुनने की समस्या का सफल उपचार कॉक्लियर इंप्लांट सर्जरी से संभव है। कॉक्लियर इंप्लांट सर्जरी के विशेषज्ञ डॉ.सत्य प्रकाश दुबे ,डॉ अभय गुप्ता के अनुसार जन्म के बाद जब बच्चा सुनना शुरू करता है तो ही उसमें बोलने की क्षमता का विकास होता है आमतौर पर छह माह की आयु तक परिजनों को पता चल जाता है कि बच्चे को सुनने में कोई समस्या है या नहीं तो कॉक्लियर इंप्लांट सर्जरी सफल उपचार है जिससे सुनने की क्षमता विकसित हो जाती है।अमलतास हॉस्पिटल के चेयरमैन मयंक राज सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में डीन डॉ. शरद चंद्र वानखेड़े,मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. प्रशांत वडग बालकर ,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.जगत रावत उपस्थित रहे।