आगामी त्योहारों को लेकर शान्ति समिति की बैठक सम्पन्न

कांटाफोड़ (बालकृष्ण शर्मा) – आगामी त्योहारो रक्षाबंधन, मोहर्रम, जन्म अष्टमी, बुजरिया को लेकर शान्ति समिति की बैठक थाना परीसर मे सतवास तहसीलदार प्रियंका चौरसिया, टी आई लीला सोलंकी की उपस्थित में संपन्न हुई मीटिंग में आगामी त्योहारों पर आपसी सामंजस्य स्थापित कर त्यौहार मनाएं जाने की बात कही जिसमें डीजे पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा त्यौहार पर निकलने वाले जूलूस भी प्रतिबंधित रहेंगे। कोई भी आपत्ति जनक मेसेज आने पर तुरंत जानकारी दे। मीटिंग में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष महेश दुबे, लोहारदा सीएमओ आधार सिंह, कांटाफोड़ नगर परिषद अधिकारी सतीश घावरी, अंजुमन कमिटी, सदर रमजान शेख, मजीद टेलर, ब्रजमोहन तिवारी, मुकेश राठौर, सत्यनारायण तिवारी, संतोष चोबे, हामिद खान, पुरुषोत्तम बियानी, निर्मल पुरोहित, सुशील पसारी, वहिद मास्टर, रज्जाक खा, नीलू अरोरा, आमीन खान, हारून खान, जब्बार शाह, मंसूर ठेकेदार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

अन्न उत्सव मना कर किया खाधान्न वितरित

कांटाफोड़ (बालकृष्ण शर्मा) -शनिवार को सेवा सहकारी संस्था कांटाफोड़ पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत हर नागरिक की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सभी हितग्राहियों को उनकी पात्रता के अतिरिक्त 5 किलो प्रति व्यक्ति प्रतिमाह निशुल्क खाद्यान्न वितरण किया गया इसके अंतर्गत हितग्राहियों को योजना के प्रति और जागरूक बनाने हेतु नगर की उचित मूल्य दुकान पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्नोत्सव का समारोह पूर्वक आयोजन किया गया अन्य उत्सव कार्यक्रम में हितग्राहियों को समारोह में 10 किलो के थैले में राशन रखकर खाद्यान्न एवं थेला प्रदान किया है। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष महेश दुबे, भाजपा जिला महामंत्री, पोपेंद्र सिंह बग्गा, पूर्व विधायक गणपत पटेल, सत्यनारायण तिवारी, मंडल महामंत्री संतोष चोबे ने केंद्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही अन्न उत्सव योजना आयुष्मान कार्ड संभल आदि योजनाओं की जानकारी दी।सेल्समैन विजय जोशी ने बताया कि शासन की महत्वपूर्ण योजना जानकारी अधिक से अधिक लोगों को मिले इसलिए हमने दो दिन पूर्व से हीसभी को पीले चावल रख कर सेवा सहकारी संस्था में उपस्थित रहने का आग्रह किया साथ ही इस योजना में लगभग 800 हितग्राहियों को लाभ मिल रहा है योजना में अन्तर्गत बीपीएल कार्ड धारक राशन पर्ची धारक पात्र हितग्राही को प्रत्येक माह राशन सामग्री वितरित किया जा रहा है
कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद अधिकारी मकसूद अली, सुशील पसारी, जगदीश सोनी, कुंदन एस्के,संस्था सचिव यशवंत पंवार, जगदीश राठौर, हीरालाल जोशी, राधेश्याम डाबी, रमेश त्रिवेदी, जब्बार शाह, मंसूर ठेकेदार, अनिरुद्ध शर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत 5 किलो राशन पात्र परिवार के सदस्यों को किया गया वितरित

तिलक लगाकर किया हितग्राहियो का अभिवादन…..

भोरासा (अभय नागर)। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की मुफ्त राशन योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री जी ने दिनांक 7.8.2021 को प्रत्येक उचित मूल्य की दुकानों पर पात्र हितग्राहियों को 5 किलो गेहूं या 5 किलो चावल के हिसाब से वितरित किये गये प्रधानमंत्री जी ने कोरोना कॉल को देखते हुए गरीब परिवारों के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना पूरे भारत देश में एक साथ शुरु की गयी इसमे गरीब परिवारों के लिए चलाई गई इस योजना मे गरीब मजदूर परिवार जो कि कोरोनावायरस के चलते अपने परिवार का भरण पोषण करने में असमर्थ है इसे देखते हुए प्रधानमंत्री जी ने गरीबों के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना चलाने का प्रयास किया है इसीके तहत आज नगर भोरासा में सरकारी राशन दुनाक नंबर 1 व दुकान नंबर 2 एवं सोमनाथ उचित मूल्य की दुकान पर राशन वितरण किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजेंद्र वर्मा के द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई एवं मंडल महामंत्री संजय यादव के द्वारा हितग्राहियों को पुष्पमाला पहनाकर तिलक लगाया गया इसके पश्चात हितग्राहियों को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के फोटो लगी थैली में अनाज वितरित किया गया इस अवसर पर नायब तहसीलदार अभिषेक चौरसिया, नगर परिषद सीएमओ श्रीमती माया मंडलोई, महिला बाल विकास अधिकारी सीमा चौहान, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा प्रबंधक अकेसिंह जी, नगर परसाई संजय कुमार जोशी, मंडल उपाध्यक्ष जयसिंह राणा, मंडल महामंत्री संजय यादव पूर्व मंडल अध्यक्ष आराम सिंह ठाकुर, कार्यक्रम प्रभारी बद्री लाल लोधी ,बाबूलाल डोडिया, भगवान सिंह कामदार, रमेशचंद्र हैड़ा, प्रमोद पालीवाल, मनीष चिचानी. नवीन यादव, अश्विन जायसवाल. संजय बारोड़, बाबूजी राठौड़, पवन माली, बने सिंह मालवीय सहित आदि कार्यकर्ता गण मौजूद रहे वही समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता गण एवं समिति प्रबंधक तेजसिंह राजपूत, आनंद बोरवाल, मयंक जयसवाल, सेल्समैन मनोहरसिंह यादव, अमित कश्यप आदि कर्मचारी गण मौजूद रहे ।

बागली थाना परिसर में प्राचीन हनुमान मंदिर का हुआ जीर्णोद्धार पंचमुखी हनुमान प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा

बागली(सुनील योगी) थाना परिसर में हनुमान जी के प्राचीन ओटला नुमा स्थान पर कालांतर में जन सहयोग से मंदिर निर्माण हो गया तात्कालिक थाना प्रभारी श्रीवास्तव के प्रयासों से यहां मंदिर का स्वरूप बनने लगा वर्तमान में अलग थाना प्रभारी एवं एसडीओपी के मार्गदर्शन में मंदिर की गतिविधि चलती रही शनिवार 7 अगस्त को मंदिर में विराजित सभी देवताओं की मंत्रोचार विधि विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा की गई इस अवसर पर आरंभ के दिनों में मंदिर निर्माण के लिए आगे आए तत्कालीन थाना प्रभारी श्रीवास्तव परिवार सहित इस समारोह में शामिल हुए वर्तमान थाना प्रभारी सुनीता कटारा पूर्व थाना प्रभारी जी एस गहलोद बागली पुलिस अनुविभागीय अधिकारी राकेश व्यास, व्यापारी संघ के पूर्व अध्यक्ष राजेश बजाज बागली प्रेस क्लब कार्यवाहक अध्यक्ष हीरालाल गोस्वामी सचिव सुनील योगी मुकेश गोस्वामी सामाजिक कार्यकर्ता डॉ रामचंद्र राठौर, बालम सिसोदिया, सुनील जायसवाल विपिन शिवहरे, बिल्लू रीन संदीप जयसवाल, सोमेश उपाध्याय ,सुरेश यादव ,अजय उपाध्याय, राहुल राठौर ,एवं समस्त थाना स्टाफ मौजूद रहे यज्ञ आचार्य सुनील जोशी चंद्र प्रकाश जोशी द्वारा प्राण प्रतिष्ठा अवसर पर शांति यज्ञ भी संपन्न करवाया महिला संगठन की ओर से गीता चौधरी, शीला राठौर, भी इस अवसर पर उपस्थित रहे कार्यक्रम अंतर्गत भोजन प्रसादी के साथ कन्या भोजन संपन्न हुआ!
जीएस गहलोत का प्रेस क्लब ने किया स्वागत
बागली में सब इंस्पेक्टर दायित्व निभाने वाले जीएस गहलोत प्रमोशन लेकर थाना प्रभारी बन गए थे उसके बाद वर्तमान में उज्जैन एसपी कार्यालय में सहायक रीडर के रूप में सेवा दे रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह में उनकी उपस्थिति भी प्रसन्न करने वाली रही बागली प्रेस क्लब के मुकेश गोस्वामी सुनील योगी हीरालाल गोस्वामी संदीप जयसवाल सोमेश उपाध्याय अजय उपाध्याय आदि ने जीएस गहलोत का शाल श्रीफल भेंट कर स्वागत किया

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का शुभारंभ बिजवाड़ में किया गया

सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का शुभारंभ आज बिजवाड़ सोसायटी में किया गया सभी अतिथियों को तिलक लगाकर पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया इस दौरान लोकेंद्र सिंह राठौड़,धमेंद्र जायसवाल, संतोष धाकड़,समरथ सिंह देवडा, अखिलेश सिसोदिया, सेल्समैन सतीश जायसवाल,रायसिंह नरवारिया,जीवन परिहार, विशाल जायसवाल, सचिव श्यामलाल जोनवाल,के व्दारा भी राशन लेने आये लोगों को पुष्प माला पहनाकर सम्मान किया गया और प्रति व्यक्ति को 5 किलो गेहूं दीये गये वही भाजपा सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई इसी प्रकार सुन्द्रेल मे भी प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का शुभारंभ किया गया इस दौरान वरिष्ठजन और ग्रामीणजन उपस्थित थे।

धनतलाघाट पर ओवरलोड रेत के वाहन के कारण लगा लंबा जाम

सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)। इंदौर बैतूल नेशनल हाईवे 59 ए पर पढ़ने वाले धनतालव घाट पर आज फिर सुबह लगभग 7:00 बजे से लंबा जाम लगा हुआ है प्राप्त जानकारी के अनुसार ओवरलोड रेत के वाहन घाट नही चढ पाये जिसके कारण लंबा जाम लगा गया सोचने वाला पहलू एक यह भी है खनिज विभाग के चार नाके होने के बाद भी बड़ी मात्रा में ओवरलोड रेत के डम्पर रेत लेकर चल रहे हैं क्षमता से ज्यादा रेत होने के कारण वाहन घाट नहीं चढ़ पाते और जाम लगा देते है इस और खनिज विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान देना चाहिए जो गाड़ियां क्षमता से ज्यादा रेत लेकर चल रही है उन पर ठोस कार्रवाई करना चाहिए आज भी इसी कारण से जाम लगा था पूर्व में पुलिस विभाग द्वारा अवैध रेत के वाहनों पर कार्रवाई की गई थी जिसके कारण वाहन चालकों ने आवरलोड रेत लाना बंद भी कर दिया था यदि पुलिस की कार्रवाई वापस से ओवरलोड रेत के वाहनों पर चालू हो जाए तो घाट पर आए दिन लगने वाले जाम पर अंकुश लग सकता है साथ ही क्षेत्र में आए दिन हो रही दुर्घटनाओं पर भी लगाम लग सकती है पूर्व मे इस घाट पर एक चार के जवान भी तैनात थे जिसके कारण जाम में भी राहत मिलती थी वाह जवान जाम की स्थिति संभाल लेते थे लेकिन उनको भी यहां से हटा दिया गया इस जाम को लेकर काँटाफोड बिजवाड की पुलिस आए दिन जाम खुलवाने में लगी रहती है यदि कोई इमरजेंसी केस को इस रोड से निकलना हो तो वह तो भगवान भरोसे ही है इस घाट पर जाम लगना आम बात हो गई है जाम लगने कि जानकारी बिजवाड पुलिस चौकी प्रभारी राहुल रावत को लगी वह अपने स्टाफ के साथ जाम खुलाने पहुंच गए इस दौरान गुलाब पटेल ,एनसीसी जवान रोहित गुर्जर,विजय गुर्जर ने जाम खुलने मे लगे रहे वही समाचार लिखे जाने तक जाम पूर्ण रूप से नहीं खुल पाया था इस और वरिष्ठ अधिकारी को व राजनेताओं को ध्यान देना चाहिए क्योंकि यह नेशनल हाईवे 59 ए का मार्ग है

किसान सोयाबीन फसल की देखभाल करते रहे लापरवाही ना करें

बागली (सुनील योगी) वर्तमान में अधिकतर किसानों की सोयाबीन फसल 5से 7 सप्ताह की हो चुकी है लगभग 40 दिन से अधिक जिन किसानों के यहां सोयाबीन पौधे में फूल एवं फली आने लगे हो तो कोई बात नहीं लेकिन शिकायत आई है कि कुछ किसानों के यहां अभी तक फूल नहीं उतरे हैं ऐसे किसान पौधे की अधिक बढ़वार एवं पत्तों की अधिक बढ़ोतरी को रोकने के उपाय करें ऐसी अवस्था सोयाबीन में फसलअफलन स्थिति बना सकती है!

पौधे की हाइट 3 फीट से अधिक नहीं होना चाहिए पौधे का क्षेत्रफल भी 1 स्क्वायर फिट होना चाहिए उससे अधिक होना बगैर फल के चिंताजनक है कृषि विज्ञान केंद्र देवास के वरिष्ठ वैज्ञानिक अशोक कुमार दीक्षित ने बताया कि ऐसी स्थिति की शिकायत बहुत कम आ रही है फिर भी अफलन स्थिति बनती है तो समय रहते सोयाबीन फसल खेतों में लियोसिन का उपयोग करें प्रति टंकी 150ml से 200ml तक 250 लीटर पानी में उपयोग करें वर्तमान समय में सोयाबीन में अंदर जाकर फसल का निरीक्षण करें

सेवानिवृत्त कृषि विस्तार अधिकारी एवं किसान सुरेंद्र सिंह उदावत ने बताया कि जल्दी आने वाली वैरायटी फसलों में फूल एवं फली आना शुरू हो गए हैं लेट वैरायटी में अभी स्थिति भिन्न है फिर भी अप्रत्याशित बढ़ोतरी से किसान उस स्थिति में ही खुश होवे जब उसमें फूल एवं फली उतरने लग गई हो वरना उस पौधे की देखभाल के लिए उचित ट्रीटमेंट अवश्य करें यदि पौधे एवं पत्ते की बढ़ोतरी बहुत अधिक हो रही है तो वह नुकसानदायक है ऐसी स्थिति से उत्पादन में कमी आती है पौधा 1 फीट से डेढ़ फीट तक का रहेगा तो स्वस्थ उत्पादन देगा बागली क्षेत्र में इस बार सोयाबीन बीज की कीमत अधिक होने से मक्का फसल का रकबा बढ़ा है वर्तमान में मक्का फसल सभी की बेहतर ग्रोथ कर रही है बागली पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जो विगत कई वर्षों से वैदिक कृषि पर किसानों को संदेश देते आ रहे हैं उनका कहना है कि गोमूत्र के स्प्रे से आफलन स्थिति नियंत्रित हो सकती है प्रति टंकी 100ml से 200ml गोमूत्र स्प्रे फसलों के लिए लाभदायक होगा चाहे मक्का फसल हो उड़द फसल हो या सोयाबीन फसल मूंगफली में भी गोमूत्र स्प्रे कारगर है!

Dewas आज शहरी क्षेत्र में नागरिक ऑनलाइन के साथ तत्काल रजिस्ट्रेशन कराकर भी टीकाकरण करा सकगे : आयुक्त

देवास। जिले में कोविड-19 टीकाकरण कलेक्टर व प्रशासक चंद्रमौली शुक्ला एंव निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान के निर्देशन में नगर निगम सीमा क्षेत्र में टीकाकरण आयोजित किया जा रहा हैं। निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान ने बताया कि शहरी क्षेत्र में आज 7 अगस्त को टीकाकरण 16 केन्द्रों पर आयोजित किए जाएंगे। जिनमें मल्हार स्मृति मंदिर व आईटीआई कॉलेज में को-वैक्सिन का दूसरा डोज लग सकेगा। आयुक्त ने बताया कि टीकाकरण मल्हार स्मृति मंदिर, आईटीआई कॉलेज पर कोवैक्सिन का दूसरा टीका लगेगा। वहीं कोविशील्ड का प्रथम व द्वितीय डोज गीता भवन, भंडारी अस्पताल, शिशु विहार स्कूल मिल रोड चिमनाबाई के सामने, न्यू चिल्ड्रेन होम मोती बंगला, न्यू एरा स्कूल आवास नगर, एस्कॉर्ट जूनियर कॉलेज गंगा नगर, एकरा पब्लिक स्कूल, रज्जबअलीखां मार्ग, इस्लामिया करामिया स्कूल शुक्रवरिया हाट, सरस्वती विद्या मंदिर सम्राटपुरी बालगढ़, संजीवनी क्लिनिक बालगढ़, संजीवनी क्लिनिक मेंडकी, यूपीएचसी बावडिय़ा, यूपीएचसी इटावा, आंगनवाड़ी केंद्र सोनिया गांधी नगर पर टीकाकरण होगा। आयुक्त ने बताया कि आज टीकाकरण केन्द्रों पर नागरिक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के साथ ही तत्काल रजिस्ट्रेशन करवाकर भी टीकाकरण करा सकते हैं।

सावन की शिवरात्रि पर भोरासा में घर-घर हुआ पार्थिव शिवलिंग का निर्माण रुद्राभिषेक

भोरासा। सावन मास में शुक्रवार को आई महाशिवरात्रि पर भोरासा समेत क्षेत्र के समस्त घरों में पार्थिव शिवलिंग बनाकर पूजन अर्चन किया गया दरअसल राष्ट्रीय संत पंडित प्रदीप मिश्रा जी के द्वारा सीहोर से चल रहे प्रवचनों के माध्यम से यह संदेश दिया गया था कि सावन के पवित्र मास में शुक्रवार को महाशिवरात्रि पावन अवसर होने से शाम 7:00 बजे से अत्यंत शुभ मुहूर्त में घरों में पार्थिव शिवलिंग बनाकर उनका रुद्राभिषेक करने से अनेकों फायदे होते हैं घर में सुख शांति वैभव बना रहता है यह बात जब उनके द्वारा प्रवचन के माध्यम से बताई गई थी तो उनके भक्तों में यह बात काफी तेजी से फैल गई जिसके बाद सभी ने शुक्रवार शाम को भगवान शिव के पार्थिव शिवलिंग बनाया व रुद्राभिषेक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से किया आस्था चैनल के माध्यम से सीहोर से सीधा प्रसारण किया गया था जिसमें पूरी विधि विधान बताई गई थी उसी की तर्ज पर नगर भोरासा में भी सभी घरों में भगवान शिव के पार्थिव शिवलिंग की पूजा रुद्राभिषेक किया गया विधि विधान से सभी घरों में यह पूजा अर्चना की गई शुक्रवार की शाम को होने वाले रुद्राभिषेक के कारण बाजार में इस रुद्राभिषेक में लगने वाले सामानों की कीमत भी गुरुवार से ही अचानक बढ़ गई थी सबसे ज्यादा असर गुलाब के फूलों पर पड़ा क्योंकि एक रुद्राभिषेक में 21 गुलाब के फूल पंडित जी के द्वारा विधि विधान से पूजा करने हेतु बताए गए थे जिसके बाद जैसे ही बाजार में गुलाब के फूलों की मांग बढ़ी है तो और आसान अगर जैसे छोटी जगह पर भी ₹50 के 21 गुलाब के फूल से लेकर ₹100 तक का भाव हो गया था वही बड़े शहरों में इसका भाव और ज्यादा बढ़ गया था भगवान शिव की पूजा के लिए सावन मास को विशेष माना जाता है और उसी श्रावण मास में आई शिवरात्रि पर जब यह रुद्राभिषेक काफी फायदेमंद बताया गया तो सभी लोगों ने रुद्राभिषेक करने के लिए अपने अपने घरों में तैयारियां की थी थोड़ा सा भी प्रत्येक घर में यह पूजन अर्चन किया गया नगर में बिल्कुल भक्तिमय माहौल देखा गया वह मंदिरों में भी भक्तों का ताता इस अवसर पर लगा हुआ था।

परिजनों का आरोप: हत्या कर शव को रोड पर फेंका, पुलिस ने दुर्घटना में मौत का मर्ग कायम किया

देवास। घटना 26 जुलाई 2021 की है, रेवाबाग निवासी आनंद परमार की लाश जॉन डीयर कंपनी के सामने सडक़ किनारे पड़ी मिली थी। परिजनों के अनुसार पुलिस ने दुर्घटना में मौत का मर्ग कायम किया परिजनों का आरोप है की उसकी किसी ने हत्या की है और परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस को आरोपियों के शक के आधार पर बार-बार नाम बताने के बाद भी पुलिस की मिलीभगत से आरोपी खुले घूम रहे हैं। पीडि़त के पक्ष में भीम आर्मी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय जाकर एसपी से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष और बारीकी से जांच करने के लिए आवेदन दिया और पीडि़ता को आश्वासन दिलाया कि न्याय मिलने तक उनके साथ खड़ी रहेगी। परिजनों ने आरोपियों के साथ पुराना विवाद बताया है और आरोपी द्वारा पुलिस से सांठगांठ की गई है। परिजनों के अनुसार जब भी वह पुलिस के पास थाने में जाते हैं और कार्यवाही के बारे में पूछते हैं उन्हें डरा धमका के भगा दिया जाता है।