मध्यप्रदेश शिक्षा मंडल कल 12th का रिजल्ट घोषित करने जा रही है। आज रायसेन में स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने यूनिवार्ता से चर्चा करते हुए कहा कि उनकी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मेधावी छात्रों को 25 हजार और लैपटॉप देने के संबंध में चर्चा की है। कल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मेधावी छात्रों को तोहफा देंगे। इस तोहफे में मेधावी छात्र को 25 हजार ओर लेपटॉप देने के घोषणा करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने बताया कि बे उत्तीर्ण होने बाले छात्रों को बधाई देते हैं तथा उन्होंने कहा कि कम अंक बाले छात्र भी निराश न हों।
Category: देवास
थाना सिविल लाइन की अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही निरन्तर जारी
आज दिनांक को मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि विध्यांचल स्कूल के पास पानी की टंकी के निचे बैठकर कुछ लोग जुआ खेल रहे है सूचना पर मय हमराह फोर्स के रेड किया कुल 8 आरोपियों वसीम पिता रफीक उम्र 32 वर्ष ,मोहसिन पिता अनवर उम्र 32 वर्ष ,इरफान पिता रमजान उम्र 32 वर्ष , दानिश पिता मोइन नागौरी ,शोहेब पिता अजीज खान उम्र 25 वर्ष ,एजाज पिता यूसुफ उम्र 30 वर्ष,बबलू पिता फारुख उम्र 32 वर्ष ,शेहजाद खान को जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा कुल 26020 रुपये नगदी एवं 52 ताश कें पत्ते जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ अधिनियम का कायम किया गया । सम्पूर्ण कार्यवाही में उनि विजेंद्र सिंह सोलंकी ,प्रधान आरक्षक ठाकुर लाल , आरक्षक रवि, नवीन ,सुरपाल ,महेश पांचाल जितेंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पढ़े कोरोना काल के ऊपर लिखी गयी कविता ‘एक साल ऐसा भी’
मध्य प्रदेश के हजार राजपत्रित अधिकारियों को ऑनलाईन दिया गया कोविड 19 प्रशिक्षण
मध्य प्रदेश संचालनालय लोक अभियोजन ने आज दिनांक 26/07/2020 को ऑनलाईन वेबिनार के माध्यम से कोविड 19 के संक्रमण से बचाव एवं कार्यालयीन कार्य के सुचारू संचालन हेतु अवेयरनेस प्रशिक्षण आयोजित किया।
जिला मीडिया प्रभारी सचिन रायकवार एडीपीओ शाजापुर ने बताया कि, प्रशिक्षण में श्री पुरूषोत्तम शर्मा, महानिदेशक/संचालक म0प्र0 लोक अभियोजन मुख्य अतिथि रहे तथा डॉ0 प्रमेन्द्र सिंह ठाकुर, अधीक्षक एम0वाय0 चिकित्सालय, इंदौर मुख्य वक्ता एवं विषय विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद अकरम शेख, डीपीओ, इंदौर द्वारा किया गया तथा प्रशिक्षण की रूपरेखा श्रीमती मोसमी तिवारी, प्रमुख जनसंपर्क अधिकारी, म0प्र0 लोक अभियोजन द्वारा तैयार की गई। प्रशिक्षण में शाजापुर जिले के समस्त अभियोजन अधिकारियों सहित म0प्र0 लोक अभियोजन के समस्त उपसंचालक, जिला अभियोजन अधिकारी, अतिरिक्त जिला अभियोजन अधिकारी एवं समस्त सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारियों ने सम्मिलित होकर प्रशिक्षण प्राप्त किया।
श्रीमती मोसमी तिवारी, प्रमुख जनसंपर्क अधिकारी, संचालनालय लोक अभियोजन म0प्र0 द्वारा बताया गया कि , जिस तरह कोविड 19 महामारी का संक्रमण तेजी से फैल रहा है जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई है। ऐसे कठिन समय में हमें और अधिक सावधानी रखने की आवश्यकता है ताकि हम सुरक्षित रहते हुए अपने दायित्वों का उचित निर्वहन कर सकें। इसलिए वर्तमान स्थिति की गंभीरता को समझते हुए इस ऑनलाईन कोविड 19 प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है जिसमें डॉ0 प्रमेन्द्र सिंह ठाकुर द्वारा कोविड 19 के संक्रमण से बचाव हेतु कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं जिसका पालन कर सभी अधिकारी स्वयं को सुरक्षित रखते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागी अधिकारीगण द्वारा डीपीओ श्री शेख के माध्यम से डॉ0 ठाकुर से प्रश्न भी पुछे गये जिनका उचित समाधान डॉ0 ठाकुर द्वारा किया गया।
प्रशिक्षण उपरांत श्रीमती मोसमी तिवारी द्वारा आभार प्रकट किया गया। उनके द्वारा समस्त अधिकारियों तथा मुख्य प्रशिक्षक डॉ0 प्रमेन्द्र सिंह ठाकुर साहब को धन्यवाद प्रेषित करते हुए कहा गया कि आज डॉ0 साहब जो कार्य कर रहे हैं वह ईश्वर तुल्य है और इस व्यस्त समय में से डॉ0 ठाकुर ने जो समय निकाल कर हमें मार्गदर्शन दिया इसके लिए हम पूरे विभाग की ओर से उनका हृदय से धन्यवाद अर्पित करते हैं। साथ ही उन्होंने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को आयोजित कराने के लिए महानिदेशक/संचालक श्री पुरूषोत्तम शर्मा जी को धन्यवाद अर्पित किया कि उन्हीं के मार्गदर्शन में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम संभव हो सका।
श्री पुरूषोत्तम शर्मा, महानिदेशक/संचालक म0प्र0 लोक अभियोजन ने अपने उद्बोधन में म0प्र0 लोक अभियोजन के समस्त अधिकारियों से डॉ0 ठाकुर द्वारा दिये गये निर्देशों का ठीक से पालन करने को कहा जिससे हम सभी इस महामारी से स्वयं को सुरक्षित रखते हुए बिना किसी विघ्न के अपने कार्यों को ठीक से निर्वहन कर सकें। उन्होंने विभाग द्वारा चलाये जा रहे ”फिट एण्ड फास्ट प्रॉसिक्यूशन” एवं ”ग्रीन एण्ड क्लीन अभियोजन” अभियान की चर्चा करते हुए बताया कि इन अभियानों को प्रारम्भ करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि हम अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता, कार्यकुशलता एवं शारीरिक दक्षता को मजबूत कर सकें जिससे हम स्वस्थ रहते हुए लम्बे समय तक कार्य कर सकें। उन्होंने सभी अधिकारियों को सलाह दी कि कोरोना को गंभीरता से लें, इससे डरें नहीं लेकिन इससे चौबीसों घण्टे सावधान रहें क्योंकि हम अपनी सावधानी से ही इस महामारी से बच सकते हैं।
माइक्रो सिंचाई उद्धवन योजना से सतवास तहसील के 121 ग्रामों मिलेगा फायदा,40806 हेक्टेयर भूमि होगी सिंचित
कांटाफोड़ – माइक्रो सिंचाई उद्ववहन योजना के अंतर्गत सतवास तहसील के 121 ग्रामों की 40806 हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित होगी। जानकारी देते हुए भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष महेश दुबे ,मंडल अध्यक्ष सुनील पटेल विधायक प्रतिनिधि पुरुषोत्तम बियाणी संतोष चौबे ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक पहाड़सिंह कन्नौजे के अथक प्रयासों से बागली विधानसभा के ग्रामों के साथ सतवास तहसील के भी छुटे हुए गांवों को योजना में जोड़कर लाभ प्राप्त होगा। पूर्व में इस योजना का लाभ सतवास तहसील के साथ ही अन्य क्षेत्रों को नहीं मिल पा रहा था इस संबंध में क्षेत्रीय सांसद नंदकुमार सिंह चौहान ने भी पत्र के माध्यम से अवगत कराया था उस का नतीजा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 14 जुलाई को हाटपिपलिया आमसभा में इस योजना मैं छूटे हुए ग्रामों को जोड़ कर किसानों को फायदा दिया है। योजना की कुल लागत 2597 करोड़ है जिसमें कुल 339 ग्राम की 96400 हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित होगी इस योजना की स्वीकृति से कृषकों को वर्षों पुरानी सिंचाई संबंधी आवश्यकता की पूर्ति होगी तथा कृषक आर्थिक रूप से संपन्न हो सकेंगे।
इस योजना के लिए मैंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को 11 जून 2020 को पत्र के माध्यम से अवगत कराया था साथ ही छूटे हुए ग्रामों की सूची भी प्रेषित की थी और उसी का नतीजा है कि आज हमें इस योजना में जोड़ा गया है जिससे किसान आर्थिक रूप से संपन्न हो सकेगा।
जिम व सिनेमा प्रेमी के लिए अच्छी ख़बर ‘अनलॉक 3 में खुल सकते हे सिनेमाघर व जिम’
अनलॉक-3 के लिए एसओपी बनाने की प्रक्रिया शुरूकर दी गई है. जाहिर है 31 जुलाई को अनलॉक-2 खत्म हो रहा है. सूत्रों के मुताबिक अनलॉक-3 में सोशल डिस्टनसिंग के साथ सिनेमा हॉल खोला जा सकता है. सूचना प्रसारण मंत्रालय ने इस संबंध में एक अगस्त से सिनेमा हॉल खोलने का प्रस्ताव गृह मंत्रालय को भेजा है. इससे पहले सिनेमा हॉल मालिको से सूचना प्रसारण मंत्रालय की कई दौर की बैठक हुई थी. जिसके बाद सिनेमा हॉल मालिक 50 फीसदी दर्शकों के साथ थियेटर शुरू करने को तैयार हो गए हैं. हालांकि मंत्रालय चाहता है कि शुरुआत में 25 फीसदी सीट के साथ सिनेमा हॉल खोले जाएं और नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किए जाएं. इतना ही नहीं अनलॉक-3 में सिनेमा हॉल के साथ जिम भी खोला जा सकता है. सूत्रों की माने तो अभी स्कूल और मेट्रो को खोलने पर विचार नहीं किया गया है. वहीं राज्यों के लिए भी अनलॉक 3 में कुछ और ढील दी जा सकती है.
हर विभाग को इस साल मिलेगी 10 से 15% कम राशि, 2 लाख 5 हज़ार 397 करोड़ के विनियोग अध्यादेश को मिली मंजूरी | 28 हजार करोड़ कम का बजट
राज्य सरकार के वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट में पिछले साल की तुलना में 28 हजार करोड़ रु. की कमी आई है। कोरोना के बावजूद स्वास्थ्य संबंधी खर्चों में 48 करोड़ की कमी कर दी गई है। बड़े विभागों के बजट में 10 से 15% तक की कटौती की गई है। इससे अप्रैल-मई और जून में टैक्स कलेक्शन में 65% की कमी आई। सरकार का मानना है कि 5 माह में राजस्व संग्रहण और केंद्रीय करों में मिलने वाली राज्य की हिस्सेदारी, जीएसटी और अनुदान की राशि में कमी नहीं आई और 70 से 80 फीसदी रिकवरी हुई तो बजट में तय किए लक्ष्य प्राप्त हो जाएंगे।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शनिवार को इस साल के 2 लाख 5 हजार 397 करोड़ के विनियोग अध्यादेश को मंजूरी दे दी है। इसे आगामी विधानसभा के सत्र में मंजूरी के लिए लाया जाएगा। इसके साथ ही पिछले तीन महीने के खर्चों का लाया गया अध्यादेश निरस्त कर दिया गया है। पिछले साल 2019-2020 में 2 लाख 33 हजार करोड़ रुपए का बजट लाया गया था, जबकि वर्ष 2020-21 का बजटलाख 6 हजार 297 करोड रुपए का है। इस तरह यह पहला मौका है जब बजट में करीब 15 फीसदी तक कम हुआ है, जबकि हर साल बजट में 12 से 15 फीसदी तक की बढ़ोतरी होती रही है। प्रदेश में जब कोविड-19 की महामारी जब चरम पर है, तब स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिक्षा और आयुष विभाग के बजट में 48 करोड़ रुपए की कटौती की गई है, जिसका स्वास्थ्य सेवाओं पर विपरीत असर पड़ेगा। इसके साथ ही निर्माण संबंधी विभागों का बजट कम होने से नई सड़कों के निर्माण नहीं हो पाएंगे। कर्मचारियों के साल भर के वेतन मद के लिए इंतजाम किया गया है, लेकिन वेतन वृद्धि, बकाया डीए की अदायगी और एरियर की राशि के भुगतान के लिए 4 हजार करोड़ रुपए की जरूरत नहीं थी जिसका अतिरिक्त प्रावधान नहीं किया गया है।
देवास सहित मध्यप्रदेश के 8 जिलों में यलो अलर्ट , देवास जिले मे हो सकती है तेज बारिश
मध्यप्रदेश में अगले दो दिन में बारिश होने की संभावना बन रही है। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक पीके साहा के अनुसार, इनसे प्रदेश में अगले 48 घंटे में तेज बारिश हो सकती है। हालांकि अभी भी कई सिस्टम बन रहे हैं, लेकिन उनके लगातार सक्रिय नहीं होने के कारण अच्छी बारिश नहीं हो रही है। अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के 8 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
सिंगरौली, सिवनी, मंडला, बालाघाट, धार, उज्जैन और देवास जिलों में कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा चंबल, रीवा, इंदौर और शहडोल संभागों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने 8 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
Dewas- आज आई 267 लोगों की रिपोर्ट मे 3 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, आज 16 कोरोना पॉजिटिव मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 16
1 – आज लिये गये सैम्पल 205
2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या 267
3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या 3
4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 264
5 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या 412
6 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 16
7 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 308
8 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्टीव मरीजो की संख्या 94
◆ आज प्राप्त रिपोर्ट मे पाजिटिव केसेस जानकारी
(डॉ एम पी शर्मा )
मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी
जिला-देवास
देवास से लखनऊ के लिए भी चलाई गयी रेलवे द्वारा कोविड-19 पार्सल स्पेशल ट्रेन
रेलवे अभी केवल 115 यात्री स्पेशल ट्रेनें चला रहा है, हालांकि ये सभी ट्रेनें अपने नियमित रूट और समय पर ही संचालित की जा रही हैं। इन्दौर की ट्रेनों के मामले में अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया जा सका है। इस बीच पश्चिम रेलवे ने बड़ी संख्या में पार्सल स्पेशल ट्रेन चलाई, जिससे दूसरे शहरों और प्रदेशों में आवश्यकता का सामान पहुंचाया गया। रेलवे ने मार्च के अंतिम सप्ताह से कोविड-19पार्सल स्पेशल ट्रेनें चलाना शुरू की थी और अभी तक इनका संचालन जा रही है। इन्दौर से माल का परिवहन देवास, उज्जैन, रतलाम, नागदा से संचालित ट्रेन से किया गया।
इसी सप्ताह रेलवे ने देवास से लखनऊ के लिए पार्सल स्पेशल ट्रेन चलाई। कोविड-19 पार्सल ट्रेनों के नाम से चलाई गई 417 ट्रेनों से करीब 82 हजार टन माल को दूसरे शहरों में पहुंचाया गया है।
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने बताया कि 23 मार्च से 23 जुलाई तक लगभग 82 हजार टन वजन वाली अत्यावश्यक सामग्री का परिवहन किया। कुल 417 ट्रेनें चलाई गई, जिसमें कृषि उत्पाद, दवाइयां, मछली, दूध आदि भेजा गया। इससे रेलवे को 26 करोड़ 10 लाख रुपए की आय भी हुई है। इन ट्रेनों में 62 मिल्क स्पेशल ट्रेनें भी थीं, जिसमें 46 हजार 800 टन से अधिक का भार था और वैगनों के उपयोग से लगभग 8.07 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। इसी प्रकार, 30 हजार टन से अधिक भार वाली 342 कोविड-19 विशेष पार्सल ट्रेनें भी विभिन्न आवश्यक वस्तुओं के परिवहन के लिए चलाई गई।
