मध्य प्रदेश – सांसद व विधायक होंगे सहकारी बैंको में प्रशासक, साथ में रखे जायेगे सलाहकार

प्रदेश सरकार जनप्रतिनधियों को खुश करने के लिए सहकारी बैंकों में जल्द ही सांसद और विधायकों को बतौर प्रशासक बनाने की तैयारी के साथ ही उनकी मदद के लिए सलाहकार भी रखे जाएंगे। इन सलाहकारों की संख्या एक-दो नहीं बल्कि पांच-पांच होगी। यह पहला मौका होगा जब सहकारी बैंको में सलाहकार नियुक्त किए जाएंगे इन सलाहाकारों में तीन गैर शासकीय सलाहकार होंगे, जिनका सहकारी संस्थाओं का सदस्य होना आवश्यक होगा।इसके अलावा शेष दो सदस्यों में शासन और संबंधित संस्था का भी एक-एक सदस्य शामिल रहेगा इसे भी अपने नेताओं को उपकृत करने वाला कदम माना जा रहा है सरकार के इस कदम को माना जा रहा है कि सलाहकार समिति में उन नेताओं को समायोजित करने की भी तैयारी है कि जो प्रशासक बनने से रह जाएंगे। बताया जा रहा है किइसके लिए विधानसभा के मानसून सत्र में सहकारी अधिनियम में संशोधन बिल लाया जा रहा है, इसे वरिष्ठ सचिव समिति से हरी झंडी दी जा चुकी है। अब इस पर कैबिनेट की मुहर लगना है। फिलहाल मौजूदा सहकारी अधिनियम के तहत सांसद और विधायक, सहकारी बैंक या अन्य संस्थाओं के अध्यक्ष व प्रशासक नहीं बतनाया जा सकता है।पूर्व की शिवराज सरकार में राज्य सरकारी विपण संघ के पूर्व अध्यक्ष रमाकांत भार्गव (विदिशा संसदीय क्षेत्र से मौजूदा सांसद) को प्रशासक बनाया गया था, लेकिन विस चुनाव के समय शिकायतों के चलते उन्हें त्याग-पत्र देना पड़ा था। इसके बाद कांग्रेस की सरकार में ग्वालियर के कांग्रेस नेता अशोक सिंह अपेक्स बैंक का प्रशासक नियुक्त किया गया था। इसके अलावा नाथ सरकार में जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों में भी कांग्रेस नेताओं को बतौर प्रशासक नियुक्त किया गया था। इसके बाद फिर सत्ता बदली तो शिव सरकार ने सहकारी संस्थाओं में नियुक्त प्रशासकों को हटा दिया गया। इसके बाद से ही सरकारी अधिनियम में संशोधन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। बिीते दिनों मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस की अध्यक्षता वाली वरिष्ठ सचिव समिति ने इसे मानसून सत्र में प्रस्तुत करने की मंजूरी दे दी है।

विधानमंडल सदस्यता निरर्हता अधिनियम भी बदला जाएगा

सूत्रों की माने तो जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के अध्यक्ष सांसद या विधायक तब ही बन पाएंगे, जब सरकार द्वारा इन पदों को लाभ के पद से अलग कर दिया जाएगा फिलहाल पांच पदों को इससे बाहर रखा गया है। इसमें अपेक्स बैंक, राज्य सहकारी विपणन संघ, राज्य लघु वनोपज संघ, राज्य सहकारी बीज संघ और मत्स्य महासंघ शामिल है। तीन अन्य राज्य स्तरीय सरकारी संस्थाएं लेकिन यह तीनों ही परिसमापन में हैं।

नौ देवी सायकल परिक्रमा को हरि झंडी देकर किया रवाना

नौ देवी सायकल परिक्रमा को हरि झंडी देकर किया रवाना

  • कारोनो के चलते पानटनकर ने अकेले ही यात्रा पर जाने का किया निश्चय
    देवास। गुरू पूर्णिमा के पावन पर्व पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 9 देवी सायकल यात्रा महाकाल कालोनी से 05 जूलाई को रवाना की गई। सायकल यात्रा महाकांल उज्जैन, बैजनाथ आगर, मेंहदीपुर बालाजी राजस्थान, मथुरा कृष्ण जन्म भूमि अलीगढ़, मेरठ होते हुए हरिद्वार  मॉ गंगा स्नान प्रथम दर्शन मॉ मंशादेवी 2 दर्शन उत्तरांचल में मॉ शाकम्बरी देवी 3 दर्शन मॉ कालका हरियाणा, 4 दर्शन मॉ नैनादेवी हिमाचल आनंद साहेब गुरूद्वारा 5 दर्शन मॉ चिन्तपूर्णी हिमाचल, 6 कांगड़ा देवी, 7 दर्शन ज्वाला माता हिमाचल, 8 दर्शन चामुण्डा माता धर्मशाला कोल कंडोली होते हुए 9 वॉ दर्शन माता वैष्णोंदेवी पर जाकर समाप्त होगा। इस वर्ष कोरोना जैसी महामारी के चलते  श्री दीपक पाटनकर ने अकेले ही यात्रा पर जाने का संकल्प लेकर देवास से रवाना हुए।
    इस अवसर पर चन्द्रप्रकाश शेरे, बजरंगदल सहमंत्री रमेश कौशल, कल्पना सक्सेना, सज्जनसिंह राव, सूरज सोनी, कुंदन प्रजापत, सांवलेश राव, प्रकाशराव, सतीश राव, दिलीप राव, कुंदन राव सहित कई वीआरके संस्था के सदस्य मौजूद थे।

देवास नगर निगम ने किया कोरोना योद्धाओं का सम्मान

देवास। कोरोना योद्धाओं को अपने अभूतपूर्व सेवा भाव से सहयोग देने के लिए देवास की सराहना की जा रही है। शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के समाज सेवियों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं एनजीओ आदि ने पूरे लाकडाउन के दौरान अपनी चिंता किए बगैर जिला प्रशासन, नगर निगम प्रशासन एवं अन्य विभागों को त्वरित सहयेाग प्रदान किया। भोजन व्यवस्था के बहुमूल्य प्रबंधन के चलते इन संस्थाओ के माध्यम से जरूरतमंदों तक भोजन, पानी एवं अन्य अत्यंत आवश्यक सामग्री पहुंचायी जा सकी। सहायोग की इस भावना को सम्मान देने की दृष्टि से नगर निगम ने नव सज्जित विक्रम सभा भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिलाधीश चंद्रमौली शुक्ला केे मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान ने संस्थाओं एवं समाज सेवियों की संपूर्ण भूमिका को सामने रखते हुए बताया कि देवास नगर निगम को शासन से प्राप्त हर आदेश का पालन करना सहयोगी संस्थाओं के कारण आसान होता रहा। आडियो वीडियो गीत के द्वारा सेवाकाल को याद किया गया । जिसे जनता में प्रसारित किया जाएगा। उपस्थित समाज सेवियों के समक्ष हरा भरा मेरा देवास कार्यक्रम जो प्रशासन की पहल है उसकी विस्तृत जानकारी रोचक ग्राफिक्स एवं तथ्यों के साथ दी गयी जिसमें देवास के बढ़ते तापमान को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए हरा भरा मेरा देवास सूत्र वाक्य केे साथ दिल के लिए दिल से पौधा रोपण भेंट का आव्हान किया गया। इसके लिए आवश्यक एवं एप प्रथा साइट्स भी बनाई गई है। कलेक्टर श्री शुक्ला ने कहा कि अभी कोरोना खत्म नहीं हुआ है और बढ़ी चुनौती अभी भी सामने है पर जिस तरह देवास केे लोगों की जागरूकता एवं संस्थाओं तथा समाजसेवियों की मेहनत से प्रवासी मजदूरों के बीच देवास की पहचान बनी वह अनुकरणीय है। आगे भी हमें करोना से बचाव के लिए जनता के बीच सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क के प्रयोग हेतु सक्रिय भूमिका निभाते रहना है। हरे भरे देवास के लिए चलाए जाने वाले अभियान को पूरी तरह से जन जन से जोड़ा जाकर इसे सफल बनाया जाएगा। इसके प्रचार प्रसार और प्रेरणा के लिए हर संभव जरूरी तकनीक अपनाकर इसे सफल बनाएगे। आयुक्त ने कहा कि कोरोना काल के कारण यह कार्यक्रम का पहला चरण था अन्य संस्थाओं के सम्मान हेतु निगम आगे भी कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा ने भी उपस्थित जनों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर आसारा सामाजिक लोक कल्याण समिति, व्हीई आयशर प्रा.लि., कृषि उपज मंडी समिति, देवास सेवा समिति, रामाश्रय परिवार, सेंट्रल इंडिया एकेडमी, संस्था कृपालु परिवार, गायत्री शक्तिपीठ, शिव शक्ति सेवा मंडल, संस्था सिद्धि विनायक, सिद्धि विनायक भक्त मंडल, गुरू द्वारा सेवा मंडल, देवास नगर निगम ठेकेदार एसोसिएशन, राबिनहुड आर्मी, हेल्पिंग हेण्ड, देवराज सोनी, रोटरी क्लब, प्रेमनगर रहवासी संघ, संस्था मंगल मूर्ति, गिरजेश शर्मा, सोनू पंजाबी, मित्राय सोशल वेलफेयर, संस्था साथी हाथ बढ़ाना, श्रीमती लीला सोलंकी पुलिस उपनिरीक्षक, रायल ब्रिगेड, गिरिश मंगला, जिला अभिभाषक संघ, न्यू बालाजी मित्र मंडल, मनोरमा बर्मन, अशासकीय शिक्षण संस्था, माँ भगवती संस्था, विप्पी इंडस्ट्रीज, एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज को सम्मान पत्र व पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अरविंद त्रिवेदी ने किया तथा आभार तनुजा मालवीय ने माना। 

देखें विडियो?

लगातार ख़बरे देखने के लिए लाइव अपडेट के यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करे??

https://www.youtube.com/channel/UC5MIIkfQnwI01z_VUpgHj_w

सावन आज से लेकिन 7 ज्योतिर्लिंगों के लिए 21 जुलाई से शुरू होगा

सावन आज से लेकिन 7 ज्योतिर्लिंगों के लिए 21 जुलाई से शुरू होगा

हिंदू पंचांग की व्यवस्था के कारण हर साल पश्चिम और दक्षिण भारत में 15 दिन की देरी से शुरू होता है सावन

6 जुलाई से सावन का महीना शुरु हो गया है, लेकिन यह 12 में से 5 ज्योतिर्लिंग के लिए ही हे, अन्य 7 ज्योतिर्लिंग के लिए सावन महीने की शुरूआत 21 जुलाई से होगी। काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित गणेश मित्र का कहना है कि ऐसी स्थिति हिंदू पंचांग की व्यवस्था के कारण हर साल बनती है देश के उत्तर मध्य और पूर्वी राज्यों में पूर्णिमा के बाद नए हिंदू महीने की शुरुआत होती है। इसे पुर्णिमान्त महीना कहा जाता है। मध्य प्रदेश बिहार राजस्थान और उत्तर प्रदेश जैसे राज्य इसमें शामिल है। यहां 6 जुलाई से सावन माह शुरू होगा। पंडित मिश्र ने बताया कि पश्चिम और दक्षिण भारत में अमावस्या के अगले दिन से नवा महीना शुरु होता है। जिसे अमांत महीना कहते हैं। इस वजह से हर साल गुजरात महाराष्ट्र आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु सहित दक्षिण भारत में 15 दिन की देरी से सावन की शुरुआत होती है। इन राज्यों में 7 ज्योतिर्लिंग आते हैं यहां 21 जुलाई से सावन शुरू होता है। इनके अलावा नेपाल और उसके पास के भारतीय राज्यो के साथ हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में सौर कैलेंडर के अनुसार त्यौहार मनाए जाते हैं इसलिए इन जगह सावन की तारीख में अलग-अलग होती है।

5 ज्योतिर्लिंग जहां आज ‘6 जुलाई’ से शुरू हुआ सावन

1 – महाँकालेश्वर (उज्जैन , मध्यप्रदेश)
2 – ओंकारेश्वर (मध्यप्रदेश)
3 – केदारनाथ (उत्तराखंड)
4 – काशी विश्वनाथ (उत्तर प्रदेश)

5 – वैद्यनाथ धाम (बिहार)

7 ज्योतिर्लिंग जहां 21 जुलाई से शुरू होगा सावन

1 – सोमनाथ (गुजरात)
2 – नागेश्वर (गुजरात)
3 – भीमाशंकर (महाराष्ट्र)
4 – त्रयब्यकेश्वर (महाराष्ट्र)
5 – घृष्णेश्वर (महाराष्ट्र)
6 – मल्लिकार्जुन (आंध्र प्रदेश)

7 – रामेश्वर (तमिलनाडु)

लगातार ख़बरे देखने के लिए लाइव अपडेट के यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करे??

https://www.youtube.com/channel/UC5MIIkfQnwI01z_VUpgHj_w

प्रदेश में तीसरे नंबर पर आई देवास की युक्ता चौधरी ने कहा मैं कलेक्टर बनाना चाहूती हूं: इस बात कलेक्टर श्री शुक्ला ने युक्ता को अपनी कुर्सी पर बैठाया

प्रदेश में तीसरे नंबर पर आई देवास की युक्ता चौधरी ने कहा मैं कलेक्टर बनाना चाहूती हूं: इस बात कलेक्टर श्री शुक्ला ने युक्ता को अपनी कुर्सी पर बैठाया, शुभकामनाएं दी

देवास जिले के 10 बच्चों ने दसवीं बोर्ड की परीक्षा की प्रावीण्यआ सूची में पाया स्था-न

कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने विद्यार्थियों को किया सम्मा नित, दी बधाईयां

देवास। माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाई स्कूल परीक्षा के घोषित परिणाम में जिले के 10 बच्चों ने प्रावीण्य सूची में स्थान पाया। इन मेधावी बच्चों का कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने सोमवार को कलेक्टर कार्यालय में बुलाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर हाई स्कूल परीक्षा परिणाम की प्रावीण्य सूची में प्रदेश में तीसरे स्थान पर आने वाले युक्ता चौधरी से जब कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने पूछा की आप बड़े होकर क्या बनोगी। इस पर युक्ता ने कहा कि वे बड़े होकर कलेक्टर बनाना चाहती हूं। कलेक्टर श्री शुक्ला ने इस बात पर युक्ता को अपनी कलेक्टर की कुर्सी पर बैठाया तथा उन्हें शुभकामनाएं दी। कलेक्टर श्री शुक्ला ने सभी बच्चों से परिचय लेकर उनके लक्ष्य के बारे में पूछा तथा उन्हें उसे पाने के लिए शुभकामनाएं दी।
कलेक्टर श्री शुक्ला ने कहा कि माता-पिता और शिक्षकों के कारण विद्यार्थी ऊंचाईयों को छूते हैं। छात्र-छात्राओं की मेहनत से न सिर्फ उनके माता-पिता और शिक्षक बल्कि देवास जिला गौरान्वित हुआ है। यह जिले के लिए बहुत ही प्रसन्नबता और खुशी के क्षण हैं। उन्हों ने बच्चों को अधिक से अधिक मेहनत कर अपने जीवन के लक्ष्यों को पाने के लिए प्रेरित किया।
प्रदेश की मेरिट सूची में जिले के विद्यार्थी
देवास के उत्कृष्ट विद्यालय की छात्रा युक्ता चौधरी पिता राजू चौधरी ने प्रदेश की मेरिट सूची में 03 तीसरे स्थान आई है। उन्होंने 300 में से 299 अंक प्राप्त किए हैं। इसी प्रकार उत्कृष्ट विद्यालय की अम्बिका मिश्रा पिता धर्मेंद्र मिश्रा ने 300 में से 298 अंक लाकर प्रदेश में पांचवा स्थान प्राप्त किया है। उत्कृष्ट विद्यालय देवास की ईशा सोलंकी पिता मानसिंग सोलंकी ने 300 में से 297 अंक प्राप्त कर प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त किए हैं। सरस्वती एसएम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खातेगांव के कार्तिक उपाध्याय पिता चंद्रकांत उपाध्याय ने 400 में से 395 अंक अर्जित कर प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार आदर्श एस मंदिर हाई स्कूल कन्नौद की विशाखा भारतीय पिता दिलीप भारतीय ने 300 में से 296 अंक, सांदीपनी उ.मा.वि. राजोदा देवास की भावना नागर पिता माखन नागर ने 300 में से 296 अंक, उत्कृष्ट विद्यालय देवास की तनुश्री पिता दौलतसिंह सोलंकी ने 300 में से 296 अंक, उत्कृष्ट विद्यालय देवास के युवराजसिंह गौड़ पिता आनंदसिंह गौड़ ने 300 में 296 अंक तथा प्रियांशु विश्वकर्मा पिता नरेश विश्वकर्मा ने 300 में से 296 अंक अर्जित कर इन सभी ने प्रदेश में 9वां स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार इंदर एंड प्रभा शर्मा गर्ल्स तिवाड़िया रोड खातेगांव की अंजलि गुर्जर पिता राजभवन गुर्जर ने 400 में से 394 अंक प्राप्त कर प्रदेश में दसवां स्थान प्राप्त किया है। इस दौरान जिले की प्रावीण्य सूची में शामिल बच्चों को भी कलेक्टर श्री शुक्ला ने सम्मानित किया।
इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्रीमती शीतला पटले, प्राचार्या उत्कृष्ट विद्यालय श्रीमती चंद्रावती जाधव, शिक्षक मिर्जा मुशाईद बैग, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक मौजूद थे।

लगातार खबरें देखने के लिए चैनल लाइव अपडेट के यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें ??

https://www.youtube.com/channel/UC5MIIkfQnwI01z_VUpgHj_w

जय बाबा अमरनाथ बर्फानी,बाबा अमरनाथ की आरती का होगा सीधा प्रसारण

हर-हर महादेव के जयघोष, मंत्रोच्चारण व घंटियों की गूंज के बीच श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा में विराजमान बाबा बर्फानी के पहले दर्शन करने के लिए तैयार हो जाएं। पांच जुलाई, रविवार से पवित्र गुफा में सुबह-शाम दिव्य आरती शुरू होने जा रही है, जिसका पहली बार दूरदर्शन पर प्रसारण होगा। श्रद्धालु घर बैठे पवित्र हिमलिंग के दर्शन कर पाएंगे। दिल्ली दूरदर्शन पर सुबह छह बजे व शाम सात बजे लाइव प्रसारण होगा। श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड ने दूरदर्शन के साथ मिलकर प्रबंध कर लिए हैं। कोरोना की चुनौतियों के बीच श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने अभी यात्रा शुरू करने को लेकर तिथि की घोषणा तो नहीं की है, लेकिन प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

हर साल छड़ी मुबारक का नेतृत्व करने वाले श्रीनगर में दशनामी अखाड़े के महंत देंपेंद्र गिरि जी महाराज व्यास पूर्णिमा पर पांच जुलाई को लिद्दर नदी किनारे पूजा अर्चना करेंगे। लॉकडाउन के कारण श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड जम्मू कार्यालय में प्रथम पूजा कर चुका है। पहले यह पूजा चंदनवाड़ी में होती थी। जम्मू में बोर्ड कार्यालय में हुई पूजा में श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिपुल पाठक, श्री अमरनाथ और बाबा बुड्ढा अमरनाथ यात्री न्यास के पदाधिकारियों ने भाग लिया था।