Dewas : जयप्रकाश मार्ग पर आयुक्त की उपस्थिती मे कुर्की की कार्यवाही मे दुकान सील

देवास: शासन द्वारा राजस्व वसुली लक्ष्य पूर्ति के निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष 2022—23 जो 31 मार्च को समाप्त हो रहा है। वित्तीय वर्ष 2022—23 के वसुली लक्ष्य पूर्ति के लिए निगम की टीम द्वारा सभी वार्डो मे सघन रूप से वसुली कर रही है। जिसमे बकाया करदाताओ के द्वारा संपत्तिकर, जलकर जमा नही कर रहे है उनके विरूद्ध कुर्की की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। निगम की टीम द्वारा गुरूवार को आयुक्त विशालसिह चौहान की उपस्थिती मे जयप्रकाश मार्ग निवासी गफफार भाई, जब्बार भाई पिता एहमद खान गौरी की भवन का संपत्तिकर का 1 लाख 26 हजार 712 बकाया होने पर दुकान को निगम संपत्तिकर अधिकारी प्रवीण पाठक, प्रदीप शास्ती, राम ठाकुर, संजय सांगते, संजय पारखे, भूषण पवार, सचिन सांगते, विकास सांगते, मनीष थोरात, ईरफान पठान, कुशमाकर भंवर, के द्वारा सील किया गया। उक्त भवन मालिक द्वारा 5 दिवस का समय कुर्की के दौरान निवेदन कर आयुक्त से लिया गया।

आयुक्त द्वारा दुकान सील करने के निर्देश के साथ ही भवन मालिक को 5 दिवस का समय दिया गया। उक्त दिये गये समय मे भवन मालिक द्वारा बकाया संपत्तिकर की राशि जमा नही की जाती है तो भवन की अन्य दुकाने भी सील की जावेगी। इसी के साथ कुर्की की कार्यवाही के दौरान पठान कुआ क्षेत्र रेवाबाग नेवरी रोड निवासी शाकीर हुसैन, मोहम्मद हुसैन एवं जरीनाबी पति शाकीर हुसैन के द्वारा बकाया राशि रूपये 1 लाख 1 हजार 151 मौके पर ही निगम की टीम को जमा कराई गई। इसी प्रकार सतत कुर्की की कार्यवाही मे हेबतराव मार्ग निवासी नसीम बी पति अब्दुल अजीज के द्वारा 21 हजार, वार्ड बीलावली निवासी जगन्नाथ किशन के द्वारा 10 हजार की राशि मौके पर कुर्की की कार्यवाही के दौरान जमा की गई। निगम की टीम द्वारा कुर्की की कार्यवाही निरंतर की जावेगी। इसी अन्तर्गत अग्रसेन नगर निवासी दिलीप भोजराज खुशलानी, पंचशील नगर निवासी उमाश्री जयपरमार, भोसले कालोनी निवासी मुंशी खॉ मोती खॉ, विनोद मातीलाल, 21 राम नगर निवासी महेन्द्र ईश्वरदास माहेश्वरी पर संपत्तिकर की बकाया राशि जमा नही होने पर इन करदाताओ पर कुर्की की कार्यवाही प्रस्तावित की जा रही है।

Dewas एसडीएम की हठधर्मिता के कारण बिना दर्शन किए भोपाल रवाना हुए महंत

• अखिल भारतीय संत समिति के वाहनों को एसडीएम ने माता टेकरी पर जाने से रोका

देवास। माँ चामुण्डा टेकरी रपट पर मार्ग पर टू एवं फोर व्हीलर ले जाना प्रतिबंध है, लेकिन उसके बावजूद भी प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी अपने वाहनों को ऊपर ले जाते है। अखिल भारतीय संत समिति द्वारा गुरूवार को उज्जैन में आयोजित बैठक के बाद महंत अलीलानंद जी महाराज, महंत हनुमान दास महाराज, महंत कन्हैयादास जी महाराज, महंत लोकनाथ जी महाराज एवं महंत जगदीशानंद जी महाराज सहित 12 महंत देवास माँ चामुण्डा टेकरी दर्शन के लिए देवास पहुंचे थे, लेकिन एसडीएम प्रदीप सोनी ने महंतों के वाहनों को माता टेकरी पर जाने के पूर्व ही रूकवा दिया। महंतों ने कहा कि वाहन ले जाने के लिए जो भी रसीद कटती है वह काट दिजिए। लेकिन एसडीएम सोनी ने महंतों की एक न सुनते हुए वाहनों को माता टेकरी पर जाने से मना कर दिया। एसडीएम ने माता टेकरी के मुख्यद्वार पर खड़े होमगार्ड रवि बैरागी को भी महंतों के वाहन ऊपर नही ले जाने का आदेश दिया। जिसके बाद बिना दर्शन किए अखिल भारतीय संत समिति के महंत नाराज होकर भोपाल के लिए रवाना हो गए। संत समिति सदस्य कालीचरण महाराज ने बताया कि गुरूवार को माता टेकरी पर चैत्र नवरात्रि के लिए बैठक आयोजित की गई थी। बैठक के पूर्व एसडीएम, तहसीलदार और सुविधा टेन्ट हाऊस वाले का वाहन माता टेकरी पर पहुंच चुका था। कुछ देर बाद ओर भी शासकीय वाहन माता टेकरी पर पहुंचे। उसी समय संतों के वाहन भी वहां पहुंचे, लेकिन एसडीएम सोनी की हठधर्मिता के कारण भोपाल से आए महंत माता टेकरी के दर्शन किए बिना ही क्रोधित होकर रवाना हो गए। समिति के राजेन्द्र महाराज, विनय महाराज, विशाल महाराज, भय्यु महाराज आदि ने एसडीएम सोनी द्वारा किए गए इस कृत्य की आलोचना की। अखिल भारतीय संत समिति शाखा भोपाल शीघ्र ही इसकी शिकायत मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक एवं कलेक्टर से करेगी।

Dewas माँ चामुण्डा टेकरी मार्ग पर बढ़ रही अवैध मांस, शराब बिक्री सहित अन्य अवैध गतिविधियां..!

• नेशनल यूनिटी ग्रुप ने जिला कलेक्टर के नाम तहसीलदार को सौपा ज्ञापन

देवास। नेशनल यूनिटी ग्रुप ने बुधवार को कलेक्टर के नाम तहसीलदार को एक ज्ञापन सौंपा जिसमे बताया गया की विश्व प्रसिद्ध भक्तो की आस्था का केंद्र माँ चामुण्डा माता की टेकरी मार्ग पर आसामाजिक तत्वों द्वारा अवैध मांस, शराब खोरी सहित अन्य अवैध गतिविधियां लगातार बढ़ती जा रही है। जिससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हे। आगामी दिनों में चैत्र नवरात्रि पर्व प्रारंभ होने वाले हैं। ऐसे में भक्तोजनो की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ हो रहा है। उज्जैन महाकाल मंदिर की तरह देवास की अतिप्राचीन माताजी टेकरी मार्ग के आसपास संचालित होने वाली अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग को लेकर नेशनल यूनिटी ग्रुप ने यह ज्ञापन सौंपा है।
ग्रुप संस्थापक अनिल सिंह ठाकुर ने बताया कि मां चामुण्डा टेकरी मार्ग कंजर मोहल्ला से लेकर शंखद्वार तक आसामाजिक तत्वों की शरण स्थली बनती जा रही है। नशे से संबंधित कारोबार फल-फूल रहा है, जिसके कारण आए दिनों नशेड़ी माताजी टेकरी के पाथ-वे पर तोडफ़ोड़ को अंजाम देते हैं। करोड़ो रूपए के विकास कार्य को क्षतिग्रस्त कर रहे है। देव स्थान प्रबंधक समिति उनके आगे असहाय बनी हुई हैं। टेकरी पर दर्शन के लिए जाने वाले भक्तो अवैध मांस के कारण बदबू आती रहती है। प्रात 6 से 8 बजे तक नालियों में खून बहता रहता है। नेशनल यूनिटी ग्रुप के अनिल सिंह ठाकुर, सुनील सिंह ठाकुर, पंडित अनिल मिश्रा, सत्तू यादव, डॉ, धीरज वर्मा, अनिल वर्मा, मदनलाल चौहान, सतीश चौहान, जगदीश माली, हर्षित मोहरी ने जिला कलेक्टर के नाम तहसीलदार दर्शिनी सिंह को ज्ञापन सौंपा मांग की है कि तत्काल प्रभाव से कार्यवाही की जावे। उज्जैन महाकाल मंदिर के आसपास मांस, मदिरा की दुकानों पर जिस तरह पूर्णत: प्रतिबंध लगाया गया है, ठीक उसी प्रकार देवास माताजी टेकरी के आसपास होने वाली अवैध गतिविधि को जनहित में बंद किया जाए। ज्ञापन का वाचन परशुराम सेना प्रदेश प्रवक्ता एवं पुजारी महासंघ अध्यक्ष पंडित अनिल मिश्रा ने किया। आभार प्रदर्शन अनिल वर्मा ने किया।

Dewas विद्युत उपभोक्ताओं से वसूली हेतु जप्ती/कुर्की की कार्यवाही शुरू, 7 दिन में 24 मोटर सायकल की जप्त…

देवास। विद्युत विभाग के संचारण-संधारण संभाग देवास द्वारा ऐसे सक्षम बकायादार विद्युत उपभोक्ता जिनके द्वारा बिजली बिल की राशि का लम्बे समय से भुगतान नहीं किया जा रहा था और सूचना दिए जाने के बाद भी बिजली बिल भुगतान नहीं किया जा रहा था उनके विरूद्ध चल-अचल सम्पत्ति की जप्ती/कुर्की की कार्यवाही तेज कर दी गई है। कार्यपालन यंत्री जितेन्द्र भारती ने बताया कि ऐसे सक्षम उपभोक्ता जो बिजली बिल का भुगतान नहीं कर रहे थे, विगत 7 दिवस में 24 मोटर सायकल जप्त कर ली गई। खटाम्बा वितरण केन्द्र के जवानसिंह हिन्दूसिंह बकाया राशि 77,986 रू पर मोटर सायकल, शरीफ खान हमीद खान बकाया राशि 26037 /- रूपए पर बजाज डिस्कवर बाईक, भगवानसिंह उमरावत सिंह बकाया राशि 16,359 रू पर मोटर सायकल, भेरू राजाराम बकाया राशि 17,880 पर मोटर सायकल जप्त की गई। सिंगावदा वितरण केन्द्र में सोहन राधेश्याम की बिजली बिल बकाया राशि 6541 /- रू पर मोटर सायकल, इंदर सिंह नाथू सिंह पर बकाया राशि 10057 /- रू पर मोटरसायकल जप्त की गई। संभाग के वितरण केन्द्र विजयगंजमंडी, डबलचौकी, बरोठा, क्षिप्रा में भी वसूली कार्यवाही के तहत जप्ती/कुर्की की कार्यवाही की जा रही है। कार्यपालन यंत्री द्वारा बकायादार उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बकाया राशि का भुगतान करे एवं जिन कनेक्शनों को बकाया राशि पर काटा गया है वह अवैध रूप से बिजली का उपयोग नहीं करें, नहीं तो वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Dewas अरविंद यादव बने मप्र मानव अधिकार के ब्यूरो सचिव

देवास। मध्यप्रदेश मानव अधिकार ब्यूरो अध्यक्ष पं. आर. के. शुक्ला ने उज्जैन संभाग अध्यक्ष संदीप उपाध्याय की सहमति एवं शहर अध्यक्ष विशाल गुजेवार अनुशंसा पर अरविंद यादव सचिव पद पर मनोनीत किया। देवास कार्यालय पर संदीप उपाध्याय ने श्री यादव को मानव अधिकार ब्यूरो सचिव का नियुक्ति पत्र प्रदान किया। मानवाधिकार ब्यूरो उज्जैन संभाग महामंत्री धीरज आर्य, देवास जिला उपाध्यक्ष रितेश कटारिया, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक जैन, जिला सचिव सुनील कुमार चंदेल, शहर मंत्री अनिरुद्ध शर्मा, शहर कोषाध्यक्ष सुनील गौड़ आदि ने यादव का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया एवं बधाई दी।

Dewas अखिल भारतीय निबंध प्रतियोगिता में रश्मि पागनीस की उत्कृष्ट सफलता

देवास। विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान कुरूक्षेत्र आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत आयोजित अखिल भारतीय आचार्य निबंध प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर विजयनगर की दीदी श्रीमती रश्मि पागनीस ने स्वाधीनता अमृत महोत्सव और हम विषय पर निबंध प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रोत्साहन पुरस्कार प्राप्त किया। यह मालवा प्रान्त के लिए एक उत्कृष्ट उपलब्धि पागनीस दीदी की इस उत्कृष्ट सफलता पर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती इन्दिरा शर्मा इन्दौर विभाग के विभाग समन्वयक श्री महेन्द्रपाल सिंह जी सिसोदिया विद्यालयीन समिति के अध्यक्ष श्री कैलाश जी रघुवंशी, उपाध्यक्ष श्री विमल जी अग्रवाल, सचिव श्री सतीश जी मुकाती और दीदी / आचार्यो ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। उपरोक्त जानकारी विद्यालय के प्रचार प्रसार प्रमुख किशोर सनस ने दी ।

Dewas गुजेवार बने मध्यप्रदेश मानव अधिकार ब्यूरो के नगर अध्यक्ष

देवास। मध्यप्रदेश मानव अधिकार ब्यूरो के अध्यक्ष पंडित आर.के शुक्ला जी ने कार्यकारिणी की सहमति व उज्जैन संभाग अध्यक्ष श्री संदीप उपाध्याय की अनुशंसा पर विशाल गुजेवार को देवास नगर अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया। विशाल गुजेवार को मानव अधिकार ब्यूरो के देवास कार्यालय में श्री संदीप उपाध्याय ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया। विशाल गुजेवार की नियुक्ति पर मानवाधिकार ब्यूरो के उज्जैन संभाग महामंत्री धीरज आर्य, सुनील गौड़, विश्वास झाला, गिरिराज शर्मा, मनदीप जी भारती, सुनील कुमार चंदेल ने हर्ष व्यक्त कर बधाई व शुभकामनाएं दी ।

Dewas कुबेरेश्वर धाम में जब तक कथा चले तीनों टोल टैक्स स्थगित किए जाएं : कांग्रेस

देवास। इंदौर भोपाल फोरलेन पर सीहोर के पास चितावलीया हेमा गांव में बने कुबेरेश्वर धाम में गुरुवार से शुरू हुए रुद्राक्ष महोत्सव में 20 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे हैं इसकी पुष्टि स्वयं कलेक्टर ने की है भीड़ तो बेकाबू है ही साथ ही  जाम की स्थिति सबसे भयंकर बनी है।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मांग की है कि वे तत्काल आदेश जारी करें और आज से ही देवास भोपाल के बीच तीनों टोल टैक्स एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दें,  वर्तमान में जाम की स्थिति टोल टैक्स की वजह से भी लग रही है टोल टैक्स वाले बिना टोल लिए वहां आगे बढ़ने नहीं दे रहे हैं जिसके कारण हजारों वाहन लाइनों में लगे हुए हैं कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जब पिछले समय कथा के दौरान महा जाम लगा था तो प्रशासन और भाजपा सरकार को पहले ही पता था की इस बार भी रुद्राक्ष वितरण और कथा के दौरान भारी भीड़ आएगी बावजूद जो व्यवस्था करना थी वह नहीं की गई उसके परिणाम यह हुआ की लोग भीड़ में कुचल रहे हैं वह एक महिला की उपचार नहीं मिलने एवं भीड़ में होने से हार्ड अटैक के दौरान मृत्यु भी हो चुकी है वही हजारों लोग गुम भी हुए हैं । इसी के साथ कांग्रेस ने धर्म प्रेमी माता बहनों से अपील की है कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए वह कथा समाप्ति के बाद भी कुबेरेश्वर धाम जाकर रुद्राक्ष ले सकते हैं। रुद्राक्ष वितरण की व्यवस्था कुबेरेश्वर धाम में हमेशा जारी रहती हैं।  भीड़ से बचें एवं अपने आप को सुरक्षित रखें ।

Dewas शंकरगढ़ हिल्स फेस्टिवल में गोलमाल ही गोलमाल…!

• मान मनोव्वल के बाद शंकरगढ़ हिल पर औपचारिकता निभाने पंहुची महापौर

देवास। 10 से 12 फरवरी तक आयोजित शंकरगढ़ हिल्स फेस्टिवल से दो दित तक महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल दुरी प्रारंभ से ही चर्चा का कारण बना हुआ था। सोशल मीडिया में भी इसको लेकर लगातार प्रतिक्रियाएॅ व्यक्त की जा रही थी। अंतिम दिन निगम अधिकारियों एवं पति की मान मनौव्वल के बाद महज औपचारिकता निभाने के लिये कुछ समय के लिये ही महापौर कार्यक्रम में पंहुची। उधर जिला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा जनता के धन की बर्बादी कर रखे गये इस महंगे आयोजन में गोलमाल ही गोलमाल नजर आ  रहा है। निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा ही शंकरगढ़ हिल्स फेस्टिवल की टेंडर प्रक्रिया, पारदर्शिता पर कई तरह के सवाल पर खड़े किये जा रहे है। अंदर की बात अगर हम करें तो बड़ा ही गंभीर मामला सामने नजर आता है। इतना बड़ा आयोजन जिसके लिए देवास जिला पर्यटन और प्रमोशन समिति गठित की गई। इस समिति की जानकारी देने के लिए कोई भी जिम्मेदार अधिकारी तैयार नहीं है। कलेक्ट्रेट के कार्यालय अधीक्षक से जब इस सम्बन्ध में जानना चाहा तो उन्होंने कोई भी जानकारी देने से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं जब उनसे पूछा गया कि इस आयोजन के लिये कितने टेंडर विज्ञप्ति जारी किए गए हैं  तो उन्होंने स्पष्ट कह दिया कि हमे इसकी जानकारी नहीं है। जिला शहरी अभीकरण के अधिकारी से बात कीजिए, वही कुछ बता पाएंगे। जिला शहरी अभिकरण के अधिकारी रवि भट्ट से जानकारी लेना चाही तो उन्होंने इस कार्यक्रम की कोई जानकारी उनके पास नहीं होने की बात कहते हुए बताया कि इसकी पूरी जिम्मेदारी नगर निगम को सौंपी गई है। इसके टेंडर विज्ञप्ति की नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों से जानकारी नगर निगम की कार्यपालन यंत्री इंदु भारती मैडम से मिल जाएगी। जब  इंदू भारतीय मैडम से फोन पर चर्चा की तो उन्होंने भी किसी प्रकार की जानकारी उनके पास नहीं होने की बात कही तथा बाद में उन्होंने कहा कि टेंडर विज्ञप्ति की जानकारी नगर निगम जनसंपर्क अधिकारी उमेश चतुर्वेदी दे सकते हैं। टेंडर विज्ञप्ति जारी करने के लिए उनके पास ही सारी जानकारी रहती है। उमेश चतुर्वेदी से फोन करके टेंडर विज्ञप्ति के बारे में पूछा तो उन्होंने उनके पास कोई भी जानकारी होने से साफ इंकार कर दिया। इससे साफ स्पष्ट होता है कि शंकरगढ़ फेस्ट 2023 इवेंट में भारी गोलमाल-घपलेबाजी की गयी है।  अधिकारियों की सांठगांठ से बिना टेंडर विज्ञप्ति जारी किए  अधिकारियों के चहेते सांठगांठ वाले ठेकेदारों को प्रमुखता से स्थान दिया गया है। सुनने में तो यह भी आ रहा है कि अहमदाबाद से पतंगबाजी के लिए एक ग्रुप को बुलाया गया था। वह ग्रुप मात्र प्रथम दिन कुछ देर की पतंगबाजी के लाखों रुपए लेकर यहां से गया है, जबकि देवास के बच्चों को अगर पतंगबाजी के लिए आमंत्रित करते तो देवास के बच्चे फ्री में बड़े स्तर की पतंगबाजी जिला पर्यटन एवं प्रचार समिति में बैठे इन मठाधीश को करके दिखा देते, लेकिन बात तो यह भी है की देवास के बच्चे अगर फ्री में पतंगबाजी कर देते तो इन्हें ठेकेदारों से पिछले दरवाजे से मिलने वाला भारी कमीशन नहीं मिल पाता।

मेराथन में हिस्सा लेने आई बच्चियॉ रही भूखी प्यासी

शंकरगढ़ हिल्स फेस्ट में हिस्सा लेने के लिये जिन स्कूली बच्चियों को मेराथन दौडऩे के लिए बुलाया था, जो बच्चे स्टेडियम से दौड़ते हुए शंकरगढ़ शंकरगढ़ की पहाड़ी पर गए थे। उन्हें नाश्ते पानी का भी कोई इंतजाम नहीं था इतना ही नहीं उन बच्चों को वापस गंतव्य तक लाकर छोडऩे की भी कोई वाहन व्यवस्था नहीं की गई थी मात्र 2 सिटी बसें फॉर्मेलिटी के लिए लगाई गई थी। दुसरे दिन  रॉक बैंड और फैशन शो के दौरान आसपास के बालगढ़, नागदा, शंकरगढ़, पाल नगर,  चुना खदान के मूल निवासी मुख्यरुप से कार्यक्रम देखने के लिए पहुंचे, लेकिन वहां से लौटते वक्त प्रशासन के इस आयोजन को कोसते हुए लौटे। रहवासियों का कहना था कि हुड़दंग मस्ती के अलावा कुछ भी नहीं था। अंग्रेजी पाश्चात्य संस्कृति में रचे हुए गाने प्रस्तूत करवाएॅ जा रहे थे।

सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशो की अवहेलना

कार्यक्रम की घोषणा रात्रि 9 बजे तक चलने की की गई थी, जबकि कार्यक्रम सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करते हुए रात्रि 11 बजे तक चलता रहा और जिले के जिम्मेदार अधिकारी खुद चुपचाप बैठे रहे। इस दरमियान औद्योगिक क्षेत्र थाना के एक निरीक्षक मंच के होस्ट से तीन बार कार्यक्रम को घड़ी दिखाकर बंद करने की गुहार लगाते रहे, लेकिन जिला प्रशासन के सभी बड़े अधिकारियों के इंजॉय के लिए आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में उस तीन सितारा लगे पुलिस कर्मी की भी बिल्कुल नहीं चली।

Dewas एडवेंचर फेस्ट में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के अपमान पर भडक़ा आक्रोश

• टीम आजाद सावरकर, प्रेस क्लब, प्रेस परिवार एवं अधिवक्ताओं द्वारा एफआईआर की मांंग

देवास। जिला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा आयोजित एडवेंचर फेस्ट 2023 के शुभारंभ अवसर पर भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अपमान खुलेआम नजर आया। इसके विरूद्ध शहर में खासा आक्रोश व्याप्त है। एडवेंचर फेस्ट के आयोजको के विरूद्ध एफआईआर दर्ज किये जाने की मांग की जा रही है।
तीन दिवसीय एडवेंचर फेस्ट में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के अपमान को लेकर प्रेस क्लब एवं देवास प्रेस परिवार द्वारा औद्योगिक थाना प्रभारी अजय चांदना को सौंपा गया। सौंपे गये आवेदन में कहा गया है कि शंकरगढ़ हिल्स पर नगर पालिका निगम द्वारा नगर आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजित एडवेंचर फेस्ट में तिरंगे का अपमान किया गया है। शंकरगढ हिल्स पर प्रशासकीय विभागों के मंच के समक्ष, जहां पर 6 वन विभाग के कर्मी शरीर पर खाकी वर्दी धारण किये हुए बैठे थे। वही पर एक प्लास्टिक की बालटी में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा अस्त वयस्त, अपमान जनक अवस्था मे प्लास्टिक की बाटलो के बीच रखा हुआ था। मौके पर मौजूद निगम अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अपमान होते देखा गया है। तिरंगे के अपमान का उक्त कृत्य राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 की धारा 2 भारतीय राष्ट्रीय झंडे तथा भारतीय संविधान का अपमान हैं। जिसके अनुसार दोषी को 3 वर्ष तक के कारावास या जुर्माने से या दोनो से दंडित किये जाने का प्रावधान है। अत: एडवेंचर फेस्ट के आयोजकों के विरूद्ध विरुद्ध उक्त अधिनियम की धारा 2 के अंतर्गत विधिक कार्यवाही कर प्राथमिकी दर्ज करने की कृपा करे। ज्ञापन का वाचन प्रेस क्लब उपाध्यक्ष शेखर कौशल ने किया। इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष अतुल बागलीकर, संरक्षक अनिलराज सिंह सिकरवार, सचिव चेतन राठौड़, कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ मोदी, वरिष्ठ पत्रकार दिलीप मिश्रा, हेमन्त शर्मा, ललित शर्मा, डॉ. रईस कुरैशी, सुरेश जायसवाल, चेतन योगी, मोनू कुशवाह, रूपेश मेहता, प्रिंस बैरागी, राजेन्द्र पंवार, संदीप पडिय़ार, पप्पू चौहान, धीरज सेन, संजय शर्मा, जगदीश सेन सहित पत्रकार साथी उपस्थित थे। इससे पूर्व रात्रि में एड. राजीव कोठिया, उमेश चौधरी द्वारा औद्योगिक थाना पर धरना देते हुए आवेदन सौंपकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की गयी।

देवास में अंधा कानून, टीम आजाद सावरकर ने लगाया आरोप

एडवेंचर फेस्ट में तिरंगे के अपमान की जानकारी पिछले दो दिनो से बालटी में खाली प्लास्टिक की बालटी में तिरंगे का अपमानजनकर चित्र सोशल मीडिया पर वायरल होने एवं मीडिया की सुर्खिया बनने से उपजे आक्रोश के बीच टीम आजाद सावरकर द्वारा भी एसपी आफिस पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। डीएसपी किरण शर्मा को आवेदन सौंपकर तिरंगे का अपमान करने वाले एडवेंचर फेस्ट के आयोजकों के विरूद्ध भारतीय ध्वज अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज करने की मांग की गयी। टीम आजाद सावर के एडव्होकेट देवेन्द्र व्यास ने तिरंगे के अपमान के साथ ही पूर्व में हुई पुलिस जवान से मारपीट एवं वर्ग विशेष के असामाजिक तत्वों द्वारा एकत्रित होकर खुलेआम लगाए गये भडक़ाऊ नारो पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं किये जाने को लेकर देवास में कानून अंधा होने का आरोप लगाया। श्री व्यास ने तिरंगे के अपमान पर कार्यवाही नहीं होने पर एसपी के विरूद्ध परिवाद दायर करने की बात भी कही। प्रदर्शन के दौरान राहुल रामराज, अतुल शुक्ला, एड. चन्द्रपाल सोलंकी, रमेश कौशल, गोकुल दायना, जीतू रघुवंशी, सावन राठौड़, कुलदीप काका, अजय प्रजापति, संजय प्रजापति सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।