Dewas : 22 करोड़ 54 लाख रुपए की लागत की 04 सड़कों का विधायक पवार ने किया भूमिपूजन

देवास: देवास विधायक श्रीमती गायत्रीराजे पवार ने आज 22 करोड़ 54 लाख रुपए की लागत की 04 सड़कों का भूमिपूजन किया गया। जिनमें देवास शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें शामिल हैं।
इस दौरान महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल, सभापित रवि जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, प्राचार्य अजय कुमार चौहान, प्राचार्य लॉ कॉलेज माधवी माथुर उपस्थित थे।
जिनमें बालगढ़-नागदा मार्ग लंबाई 2.97 किमी प्रशासकीय स्वीकृत राशि 829.47 लाख रुपए, ग्राम बिलावली में (एबी रोड से लॉ कॉलेज मार्ग) लंबाई 0.68 किमी प्रशासकीय स्वीकृति राशि 111.48 लाख रुपए, ग्राम बिलावली से राजपुरा मार्ग होते हुए साइंस कॉलेज मार्ग लंबाई 3.90 किमी प्रशासकीय स्वीकृति राशि 735.46 लाख रुपए तथा ग्राम नागदा से रसूलपुर मार्ग लंबाई 3.65 किमी प्रशासकीय स्वीकृति राशि 577.99 लाख रुपए हैं।

Dewas :कलेक्टर कार्यालय पुराने साईस कॉलेज पर आज से हुआ संचालित

देवास: कलेक्टर कार्यालय पुराने साईस कॉलेज भोपाल चौराहे पर आज से संचालित हुआ। कलेक्टर कार्यालय का विधायक देवास श्रीमती गायत्री राजे पवार पूजन कर एवं रिबन काट कर शुभारम्भ किया। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर कलेक्टर कार्यालय पुराने साईंस कॉलेज में ध्वजारोहण सुबह 08 बजे होगा।

विधायक देवास गायत्री राजे पवार और कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने कलेक्टर कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण भी किया। इस दौरान नगर निगम सभापति रवि जैन, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, ओम जोशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अपर कलेक्टर महेन्द्र सिंह कवचे, सहायक कलेक्टर टी प्रतीक राव, नगर निगम कमिश्नर विशाल सिंह चौहान, डिप्टी कलेक्टर शिवानी तरेटिया सहित अन्य अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित थे।

Dewas पहाड़ी पर अवैध निर्माण एवं असामाजिक गतिविधि पर रोक लगाए जाने को लेकर दिया आवेदन

देवास। अवैध निर्माण एवं असामाजिक गतिविधि बरोठा स्थित पहाड़ी पर होने की शिकायत को लेकर बड़ी संख्या में बरोठा से हिन्दू समाजजन मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचे और हिन्दू जागरण मंच के माखन सिंह राजपूत के नेतृत्व में कलेक्टर को आवेदन प्रस्तुत करते हुए कार्यवाही की मांग की। आवेदन में बताया कि जिले के ग्राम बरोठा पहाड़ी पर स्थित पालिया स्थान व हिन्दू समाज के पीर स्थान पर सफेद चादर चढ़ाई जाती थी। धीरे-धीरे मुस्लिम समाज के कुछ बाहरी व स्थानीय लोगों द्वारा कब्जा किया जा रहा है। हद तो यह हो गई कि वहां पर बिना किसी विभाग की अनुमति से मस्जिद का निर्माण किया जा रहा था। हिन्दू समाज द्वारा वन विभाग को सूचना भी दी गई तब जाकर अवैध निर्माण कार्य पर रोका गया। पहले तो राजस्व विभाग, पुलिस विभाग एवं वन विभाग के आनाकानी करते हुए सामान जप्त करने से मना कर दिया। फिर बार में पंचनामा बनाकर देवास वन विभाग कार्यालय में जब्त किया। आवेदन में आरोप लगाते हुए बताया कि बाहर से असामाजिक तत्व महिला एवं पुरुष आकर आपत्तिजनक कार्य कर देवास जिले मं सबसे बड़े गांव का माहौल खराब किया जा रहा है। इसके पूर्व 2017 में भी टापरी का निर्माण कर दिया गया गया था उसकी सूचना पुलिस विभाग को पूर्व में दी गई थी, जिसे तत्कालिक थाना प्रभारी ने मौखिक समझाईश देकर हिन्दू समाज को शांत किया गया। स्थानीय इतिहासकार कहते है कि उक्त स्थान पर सफेद चादर व पालिया महाराज का स्थान था। बरोठा के हिन्दू समाजजनों ने आवेदन देकर मांग की है कि बरोठा नगर में सौहार्द बना रहे इस हेतु उचित कार्यवाही की जाए। इस दौरान अनोप सिंह जागीरदार, रामगोपाल धाकड़, गजेन्द्र पटेल, राहुल वर्मा, राजेन्द्र नागर, दिलीप पाटीदार, संतोष नागर, छतर पटेल, संजय नागर, माखन, सुमित नागर सहित बड़ी संख्या में हिन्दू समाजजन उपस्थित थे।

Dewas आबकारी विभाग ने करोड़ों की अवैध मदिरा, बियर व महुआ लहान कीया नष्ट

देवास। आबकारी विभाग द्वारा जिले में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) एवं धारा 34(2) अतंर्गत कायम 86 न्यायालयीन प्रकरण जिसमें अवैध मदिरा को जप्त किया गया था। जप्त मदिरा को आज 24 जनवरी को टेंचिंग ग्राउण्ड शंकरगढ पर रोड रोलर द्वारा नष्टीकरण की कार्यवाही की गयी। जिसके तहत 03 हजार 775 बल्क लीटर देशी मदिरा, 01 हजार 839 बल्क लीटर विदेशी मदिरा, 453 बल्क लीटर बियर, 197 लीटर कच्ची हाथभट्टी मदिरा नष्ट की गई। जप्त सामग्री का अनुमानित बाजार मुल्य 41 लाख 59 हजार 190 रूपये है। इसके साथ ही मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 55 (3) के तहत 1836 अज्ञात प्रकरणों के नष्टीकरण की कार्यवाही सम्पन्न की गयी। जिसके तहत 224 बल्क लीटर देशी मदिरा, 77 बल्क लीटर विदेशी मदिरा, 109 बल्क लीटर बियर, 12 हजार 444 लीटर कच्ची हाथभट्टी मदिरा एवं 06 लाख 64 हजार 635 किलो महुआ लहान को मौके पर नष्ट किया गया। उक्त जप्त सामग्री का अनुमानित बाजार मुल्य 03 करोड 57 लाख 20 हजार 550 रूपये है।

कार्यवाही के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी, श्री राघवेन्द्र सिंह कुशवाह, आबकारी उपनिरीक्षक, श्री प्रेमनारायण यादव, श्री डी.पी.सिंह, श्रीमती निधि शर्मा, श्री विजय कुचेरिया, श्री उमेश स्वर्णकार, श्री दिनेश भार्गव एवं जिले के समस्त मुख्य आरक्षक एवं आरक्षक उपस्थित थे।

Dewas : पानी पी रहे बच्चे को शिक्षक ने मारा टूटा दांत, जनसुनवाई में की शिकायत

देवास। शहर के होली ट्रिनिटी स्कूल में पढ़ने वाले एक छात्र को वहा के शिक्षक ने आज सुबह पानी पीने को लेकर मार लगाई। जिसमे बच्चे का दात टूट गया। बच्चे व उसके परिजन द्वारा जनसुनवाई में पहुंचकर कलेक्टर से शिकायत की गई।

दरअसल होली ट्रिनिटी स्कूल में कक्षा 9 वी में पढ़ने वाला छात्र सक्षम जैन पानी पी रहा था तभी वहा के शिक्षक फादर पीटर ने पीछे से बॉटल पर मारा जिससे उसका दात टूट गया। जिसके बाद छात्र सक्षम अपने पिता सुभाष जैन के साथ कलेक्टर में चल रही जनसुनवाई में पहुंचे जहा उन्होंने कलेक्टर ऋषव गुप्ता को पूरी घटना बताते हुए शिकायत की, जिसके बाद कलेक्टर ने डीपीसी की तुरंत स्कूल भेज जांच करने के निर्देश दिए। आदेश पर स्कूल पहुंचकर डीपीसी द्वारा सभी संबंधितो से बात की।स्कूल के शिक्षक व पीआरओ रामेश्वर पांडे ने कहा की मामला में कमेटी बनाकर जांच करवाई जाएगी। परिजनों के सभी आरोपों की जांच की जाएगी और जो भी सामने आएगा उसके हिसाब से कार्यवाही करेंगे।

Dewas, गोवा में आयोजित पेंचक सिलाट फेडरेशन कप में देवास की भूमिका, दिशा, लक्ष्मी ने जीते स्वर्ण पदक…

देवास। इंडियन पेंचक सिलाट फेडरेशन के सानिध्य में आयोजित छठी पेंचक सिलाट फेडरेशन कप का आयोजन गोआ पेंचक सिलाट एसोसिएशन द्वारा 19 से 21 जनवरी 2023 को मनोहर पर्रिकर इंडोर स्टेडियम नवेली साउथ गोवा में आयोजित की गई। पेंचक सिलाट एसोसिएशन मध्य प्रदेश के अध्यक्ष अबरार अहमद शेख और महासचिव अभय श्रीवास ने बताया कि 15 राज्यो के 600 खिलाड़ियों ने इसमें भाग लिया। समापन समारोह में गोवा राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय प्रमोद सावंत सर विशेष रूप से उपस्थित थे और अपने वक्तृत्व में उन्होंने पेंचक सिलाट के खिलाडियों के लिए जो कुछ कर सकते है जरूर करेंगे जिससे आगे आने वाले समय में हर सुविधा मिल सके। टीम के कोच अभय श्रीवास मैनेजर पंकज पराशर(भोपाल) थे।
विजेता खिलाड़ी के नाम इस प्रकार है
सेनी सोलो इवेंट्स में दिशा रेड्डी (देवास) ने स्वर्ण पदक, सैनी टुंगल इवेंट्स में भूमिका जैन (देवास) ने स्वर्ण पदक जीता।
टेंडिंग (फाइट) में लक्ष्मी मालवीया(देवास) ने स्वर्ण पदक, कांस्य पदक विजेता स्नेहा पांडे,रितिका कुशवाहा,चिंतामणि विश्वकर्मा, आशु कुमार ने भी कांस्य पदक जीता।
वहीं सौरभ गौतम, राघवेंद्र शर्मा, प्रांजल बुडानिया, हर्ष जायसवाल (देवास) आसिफ अली, पंकज पांडे, अरविश मरकाम, सृष्टि पांडे, श्वेता कुमारी (भोपाल), अनुश्री कुशवाहा (जबलपुर) का सभी खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन किया।

खिलाडियों के इस अभूतपूर्व स्वर्णिम सफलता लाने पर श्रीमंत गायत्री राजे पवार देवास विधायक, मनोज पटेल जी हाटपिपलिया विधायक महाराज विक्रम सिंह पवार, जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, देवास महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, नेता प्रतिपक्ष मनीष सेन,पार्षद राम दयाल यादव, खेल एवम युवा कल्याण विभाग के खेल अधिकारी हेमंत सुवीर जी, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य सुधीर सोमानी, प्राचार्य अशोक साहू, संस्था के समस्त पदाधिकारियों, रेफरी, कोच ओर समस्त पदाधिकारियों एवं पालकगण ने सभी खिलाडियों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

Dewas : रेलवे अंडर ब्रिज का कार्य शीघ्र प्रारंभ करें, अन्यथा रेल रोको आंदोलन करेंगे – पवार

अधूरा निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने की मांग को लेकर धरना देकर फूंका रेल मंत्री का पुतला

देवास। मेंढकी रोड स्थित बन रहे श्री राम सेतु मेंढकी रेलवे अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य विगत छह माह से बंद पड़ा हुआ है। सोए हुए जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को जगाने एवं अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किए जाने को लेकर नगर निगम पार्षद व नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि राहुल पंवार ने रहवासियों के साथ मिलकर रविवार को प्रातः: 11 से दोपहर 1 बजे तक धरना प्रदर्शन कर रेल मंत्री का पुतला दहन किया।
पंवार ने बताया कि दो घंटे तक चले प्रदर्शन में रेल मंत्री एवं निष्क्रिय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। अंडरब्रिज व तीसरी भुजा को लेकर विगत कई वर्षो से मांग करते आ रहे है। रेलवे डीआरएम व कंस्ट्रक्शन विभाग से भी मिले, लेकिन फिर भी विगत छह माह से ब्रिज का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। हमें सिर्फ आश्वासन मिल रहा है। यदि निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ नही होता है तो हमें विवश होकर रेल रोककर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान सुरेन्द्र सिंह गौतम, महेंद्र शर्मा, राजेंद्र पारीक, दिनेश शर्मा, बद्रीप्रसाद बिंजवा, इक़बाल खान, संजय जैन, एन एस ठाकुर, मोहन परिहार, डीके खत्री, अशोक खत्री, एमएल खत्री, एचआर गंगराड़े, कैलाश नाथ परमार, मनोज तिवारी, दिनेश विजयवर्गीय बपता जी, तुकाराम राणे, बोरोले जी, एसके जैन, कैलाश विजयवर्गीय, केएल अश्क़, नन्दू खत्री, ललित शर्मा, राजू प्रामाणिक, आशीष जोशी, दुष्यंत पांचाल, राहुल कुमावत, महेंद्र ठाकुर, शैलेंद्र दांगी, अमित मिश्रा, प्रकाश गहलोत, कपिल गेहलोत, भावेश अग्निहोत्री, मधुकर देशमुख, गोस्वामी जी, लिखितकर जी, महेश लुनीया, विजय जैन, रोहित जैन,अर्पित सिटोके, नूर भाई, अभिमन्यु राजपूत, राहुल भारद्वाज, शिवांश निगम, गौरव पंडित, बंटी बना, शैलेन्द्र बना, सचिन चंदेल, लोकेश गोस्वामी, सचिन देशमुख, सुमित चौहान, सुमित गौड़ सहित बड़ी संख्या में रहवासी उपस्थित थे। उक्त जानकारी रितेश विजयवर्गीय ने दी।

Dewas अभूतपूर्व स्वागत के साथ निकला मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ फाइनल मैचों का शुभारंभ

देवास। देवास-शाजापुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद युवा खेल महोत्सव के फाइनल मैचों का शुभारंभ रविवार को श्रीमंत तुकोजीराव पवार स्पोर्ट्स पार्क से हुआ। 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस से शुरू हुए खेल महोत्सव में पूरी लोकसभा में विधानसभा वार 8 खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त विधानसभाओं की विजेता टीमें रविवार को फाइनल मैच खेलने के लिए देवास पहुंची। देवास में सभी टीमों के फाइनल मुकाबले रविवार को आयोजित किए गए। फाइनल विजेता टीमों को आज सोमवार को पुरूस्कृत किया जाएगा।

खिलाडिय़ों ने निकाला मार्च पास्ट, जगह-जगह हुआ स्वागत
विधानभा की विजेता टीमे 21 जनवरी को शाम देवास पहुंच चुकी थी। रविवार को सुबह सभी टीमों के खिलाडिय़ों द्वारा मार्च पास्ट जवाहर चौक से निकाला गया, जो शहर प्रमुख मार्गो से होते हुए सयाजीद्वार पहुंचा। मार्च पास्ट का शुभारंभ राज्यसभा सांसद सुमेरसिंह सोलंकी ने भगवा झंडी दिखाकर किया। इस दौरान खिलाडिय़ों में अभूतपूर्व उत्साह देखा गया। रास्ते भर कई सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संस्थाओं द्वारा मंच लगाकर पुष्पवर्षा कर स्वागत करते हुए खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया गया।
मार्च पास्ट पश्चात विधिवत खेलों का शुभारंभ श्रीमंत तुकोजीराव पवार स्पोर्ट्स पार्क में दीप प्रज्जवलन व सांस्कृति आयोजनों के साथ हुआ। स्वागत भाषण सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी ने दिया। कार्यक्रम को संबोंधित करते हुए मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद श्री सोलंकी ने कहा कि आज मैं विधानसभा क्षेत्र से जीतकर आए सभी खिलाडिय़ों को बधाई एवं शुभकामना देता हूँ। आप सब युवा है और देश का भविष्य है। मेरा ऐसा मानना है की जितनी मेहनत खेत में किसान, सीमा पर जवान, उतनी ही मेहनत मैदान में खिलाड़ी करता है। इस देश को सम्पूर्ण बनाने के लिए जितनी जरूरत सीमा पर डटे सैनिक की, खेत में खड़े किसान की है। उतनी ही जरूरत मैदान पर उतरे खिलाड़ी की है। देश के प्रधानमंत्री मोदी जी ने इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए सभी सांसदो को निर्देश दिए कि आप सब अपनी-अपनी लोकसभा क्षेत्र में जाकर सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किजिए। मैं बधाई देता हूँ सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी को उन्होंने इस आयोजन को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती 12 जनवरी से शुभारंभ कर नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती 23 जनवरी को समापन करने का निर्णय लिया। लगातार इन 12 दिनों से हजारों की संख्या में बालक और बालिकाओं ने विभिन्न खेलों में भाग लिया जो अपने आप में अद्भुत है।

कार्यक्रम को मोरिया ग्रुप के पवन सिंघानिया, प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव चौधरी, देवास भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, सीहोर भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, आगर भाजपा जिलाध्यक्ष चिंतामणि राठौर, शाजापुर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक नायक ने भी संबोंधित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से हाटपीपल्या विधायक मनोज चौधरी, जम्मू कश्मीर से पधारे संदीप जी मावा, पूर्व पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, पूर्व खादी ग्रामोद्योग निगम अध्यक्ष सुरेश आर्य, भाजपा युवा मोर्चा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अमरदीप मौर्य, भाजपा जिला महामंत्री पोपेन्द्र सिंह बग्गा, मनीष सोलंकी, शरद पाचुनकर, शशिकांत यादव, बहादुर मुकाती, सुदेश सांगते, शेखर कौशल, शंभु अग्रवाल, महेश चौहान, दुर्गेश सिंह खिंची, नीरजसिंह चौहान, खेल महोत्सव विधानसभा प्रभारी रामचरण पटेल, विजय पटोदी, दिनेश शुक्ला, पंकज वर्मा, हेमंत निगम काकू, विष्णु वर्मा सर, नीतेश रघुवंशी, संजय कटारिया, रितेश उपाध्याय, विशाल जैन, शुभम पंवार, शुभम चौहान, भोजराज सिंह ठाकुर, पार्षद संजय दायमा, अजय तोमर, रितु सवनेर, गोपाल खत्री, विकास जाट, प्रिसंपाल टोंगिया, धीरज ठाकुर, नीतिन कश्यप, शाजापु युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्याम टेलर, शुभम जाधव, राहुल गोस्वामी, खिलेश शिंदे, नीरज सोनी, दिलीप बारोड़, कमल सेठी सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी एवं आमजन उपस्थित थे। संचालन भाजपा जिला महामंत्री राजेश यादव ने किया एवं आभार खेल महोत्सव के लोकसभा प्रभारी हरिसिंह धनगर ने माना।

Dewas शासकीय विज्ञान महाविद्यालय जनभागीदारी अध्यक्ष व्यास ने किया पदभार ग्रहण

देवास। स्वर्गीय तुकोजीराव पवार शासकीय विज्ञान महाविद्यालय के मेंढकी धाकड़ स्थित नवीन भवन प्रांगण में मुख्य अतिथि श्रीमंत विक्रम सिंह पवार की गरिमामय उपस्थिति में जनभागीदारी अध्यक्ष पदभार ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। उच्चशिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा मनोनीत आशीष व्यास द्वारा विज्ञान महाविद्यालय के जनभागीदारी अध्यक्ष के में रूप पदभार ग्रहण किया गया। इस समारोह में कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. माधवी माथुर द्वारा की गयी।

आयोजन का शुभारम्भ श्रीमंत विक्रमसिंह पवार, प्राचार्या तथा विशिष्ठ अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्वलन व सरस्वती पूजन से हुआ। प्रो. संदीप सिंह नागर द्वारा अतिथि परिचय करवाया गया। प्राचार्य के अध्यक्षीय उद्बोधन के बाद मुख्य अतिथि व विशिष्ठ अतिथियों को पुष्पहार व उत्तरी तथा बाद में स्मृति चिन्ह प्रदान कर किए कर स्वागत किया। महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति प्रभारी डा. प्रमोद पलासिया द्वारा अध्यक्ष आशीष व्यास को पदभार ग्रहण करवाया गया। अध्यक्षीय उद्बोधन के पश्चात् श्रीमंत द्वारा अपने उद्बोधन में महाविद्यालय को भविष्य की नई विकासशील कार्य योजना से अवगत करवाया, साथ ही महाविद्यालय पहुँच मार्ग का निर्माण शीघ्र पूर्ण करवाने का आश्वासन दिया। विशिष्ठ अतिथि सुभाष शर्मा ने श्री व्यास को अपनी शुभकामनायें दी एवं महाविद्यालय के अन्य विकास कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ संजय बरोनिमा व प्रो. नाजनीन पठान द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में जनभागीदारी समिति प्रभारी डॉ. पलासिया ने सभी उपस्थित अतिथियों व छात्रों का आभार प्रदर्शन किया गया।

समारोह में विशिष्ठ अतिथि के रूप में पूर्व महापौर नगर निगम देवास सुभाष शर्मा,मनीष पारिख,मनोरमा सोलंकी, मदनलाल कहार,ओम जोशी, मनीष सेन, सावन कौशल, निर्माण सोलंकी उपस्थित रहे।

इस शपथ-ग्रहण कार्यक्रम में अग्रणी महाविद्यालय के डॉ. संजय गाडगे, संग्राम सिंह साठे, विद्यालय से एवं डॉ. बी.एस जाधव जिला खेल एसोसिएसन से अनिल श्रीवास्तव, पंकज वर्मा, चंद्रपाल सिंह सोलंकी, अरुण कुशवंशी, कालेज इकाई अध्यक्ष आयुष मिश्रा, नगर महाविद्यालय सहप्रमुख अनुज प्रजापति, कालेज इकाई मंत्री पलक मिश्रा, नगर महाविद्यालय प्रमुख विशाल गुर्जर, कालेज इकाई सहमंत्री आशु जामरा एवं नगर की अन्य शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक व महाविद्यालय के छात्र-छात्रायें उपस्थित रहें। उक्त समारोह में महाविद्यालय के विभिन्न समितियों के प्रभारी तथा विद्यार्थियों ने अध्यक्ष श्री व्यास का सम्मान किया व शुभकामनायें दी।

Dewas सांसद युवा खेल महोत्सव का फाइनल 22 व 23 को देवास में होगा, आठो विधानसभा के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

फाइनल मैचो के पूर्व खिलाड़ी निकालेंगे मार्च पास्ट

देवास। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेशानुसार देशभर में सांसद युवा खेल महोत्सव का आयोजन हो रहा है। इसी तारतम्य में देवास-शाजापुर लोकसभा क्षेत्र में भी खेल महोत्सव चल रहा है। जो कि 12 से प्रारंभ हुआ है, जिसका समापन 23 जनवरी तक होगा। यह बात सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी ने शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में कहीं।

श्री सोलंकी ने बताया कि महोत्सव अंतर्गत विधानसभावार खेल सम्पन्न हो चुके है। जिसका फाइनल देवास में 22 व 23 जनवरी को होगा। फाइनल मैचों के पूर्व 22 जनवरी को प्रात: 10 बजे जवाहर चौक से सयाजी द्वार तक खिलाडिय़ों द्वारा मार्च पास्ट निकाला जाएगा। जिसमे खेल जगत से जुड़ी हस्तियां, प्रतिभाशाली खिलाड़ी एवं सामाजिक-राजनैतिक कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जी चाहते है कि देश के प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों व युवाओं को खेल के अवसर मिलना चाहिए। इसलिए जितने खेल के अवसर युवा खिलाडिय़ों को मिलेंगे उतनी ही प्रतिभा निखकर सामने आयेगी जिसमें से खासतौर पर दूर गांव देहात की वह प्रतिभाएं मुख्य रूप से सामने आएंगी जो गांव में ही छिपी रह जाती है। जिससे गांव देहात का युवा देश में ही नही अन्य देशों में जाकर भी भारत का नाम गौरवांवित करे। दो दिवसीय फाइनल मैचो की श्रृंखला में देवास-शाजापुर की आठों विधानसभा देवास, शाजापुर, कालापीपल, शुजालपुर, आगर, हाटपीपल्या, सोनकच्छ, आष्टा से प्रतिभाशाली खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। फाइनल के पश्चात विजेता खिलाडिय़ों को यही पर पुरूस्कृत किया जाएगा।

फाइनल मैचों को लेकर सांसद कार्यालय पर हुई बैठक सांसद युवा खेल महोत्सव के फाइनल मैच को लेकर सांसद कार्यालय पर बैठक हुई। जिसमें आयोजन की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। खिलाडिय़ो के खाने-पीने व ठहरने की व्यवस्था के साथ खिलाडिय़ों द्वारा निकलने वाले मार्च पास्ट पर चर्चा हुई। मार्च पास्ट में सभी खेल संगठन, सामाजिक संस्थाएं, व्यापारिक संस्थाओं को स्वागत के लिए आमंत्रित किया गया। बैठक में सांसद युवा खेल महोत्सव के लोकसभा प्रभारी हरिसिंह धनगर, विधानसभा प्रभारी रामचरण पटेल,विश्वामित्र अवार्डी सुदेश सांगते, भाजपा जिला महामंत्री राजेश यादव, महेश चौहान, अजय तोमर, विकास गिरी, प्रवीण वर्मा, निलेश वर्मा, राम यादव, गोपाल खत्री, संजय दायमा, नीरज सिंह चौहान, शेखर कौशल, सोनू परमार, रितु सावनेर, संजय ठाकुर, रितेश उपाध्याय, हेमेंद्र निगम काकू, मनीष चौधरी, पंकज वर्मा, प्रवीण सांगते, जितेंद्र गिल्लोरे, सुमेरसिंह ठाकुर, संदीप जाधव, सुरेंद्रसिंह परिहार, जितेंद्र गोस्वामी, गोलू प्रजापति, राजेश बराना, आतिश माली, मनीष जायसवाल, विजय वर्मा, सुनील चौधरी, हरीश मालवीय, वीरेंद्रसिंह ठाकुर, संजयसिंह ठाकुर, बंटी मांगरोलिया, नितिन शेल्के, गौरव दुबे, रोहित शर्मा, योगेश शर्मा, दिलीप यादव, शंभू अग्रवाल, पवन यादव, एसएन नामदेव, गौरव कदम, अतुल मोदी सहित अनेक खिलाड़ी एवं समाजसेवी उपस्थित थे। उक्त जानकारी सांसद खेल महोत्सव लोकसभा प्रभारी हरिसिंह धनगर ने दी।