Dewas: छिंदवाड़ा के प्रसिद्ध मूर्तिकार व पेंटर पवन द्वारा निर्मित माता जी की प्रतिमा मोह रही मन

पिछले वर्ष सोशल मीडिया पर मूर्ति हुई थी जमकर वायरल, 500 किलोमीटर दूर से लाकर की स्थापना

देवास। पिछले वर्ष छिंदवाड़ा जिले के सिंगोड़ी के प्रसिद्ध मूर्तिकार व पेंटर पवन की माता जी की मूर्तियां सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। मूर्तिकार पवन द्वारा निर्मित आकर्षक प्रतिमा को जिसने भी देखा था वह मंदमुग्ध हो गया था। पवन द्वारा निर्मित ऐसी ही मनमोहक माता जी की प्रतिमा देवास के संस्था चामुण्डा दरबार द्वारा माता जी रोड पर विराजित की है।

समिति के रोहन ने बताया की समिति को माता जी बिठाते हुए लगभग 38 से ज्यादा वर्ष हो चुके है। पिछले वर्ष पवन जी द्वारा निर्मित प्रतिमा सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी हमे भी यह मूर्ति बड़ी आकर्षक लगी थी। इस वर्ष हमने पवन जी को माता की मूर्ति का ऑर्डर दिया और लगभग 500 किलोमीटर दूरी से माता जी की मूर्ति को लाकर विराजमान किया।

समिति के सुमित सौदे, कालू उंटवार, सूरज सौदे, गोलू सौदे, शुभम महेशकर, बादल गिलोरे, सहिल सौदे, अमितेश मेहरा और सौरव व अन्य सदस्यों ने श्रद्धालुओं से पांडाल पर आकर माता की आकर्षक प्रतिमा के दर्शन करने की अपील की है।

हरा भरा मध्यप्रदेश अभियान के अंतर्गत भाजयुमो मंडल बेकलिया सरकार के द्वारा किया गया पौधारोपण

सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)। हरा भरा मध्यप्रदेश अभियान के अंतर्गत भाजयुमो मंडल बेकलिया सरकार के द्वारा ग्राम पंचायत सुंद्रेल मे पौधारोपण किया गया।
भाजयुमो मंडल अध्यक्ष राज टुटेजा, जिला कार्यसमिति सदस्य भारत जी जोशी, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश शर्मा, दीपचंद जी मीणा, आशीष जी शर्मा, संतोष जी मुकाती, कपिल जी मीणा, मनोज जी, दिलीप गवली, राज, अंकित, ऋषि, मोंटी, अक्षय अन्य भाजयुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।

Dewas: ताजमहल को तेजोमहल शिव मंदिर के रूप में प्रदर्शित करता नवदुर्गा का पांडाल

• सुभाष चौक में शिव और शक्ति के स्वरूप में विराजित 21 फीट की दुर्गा प्रतिमा

देवास। आगरा में ताजमहल को लेकर लम्बे समय से विवाद की स्थिति बनी हुई है। हिन्दू संगठनों द्वारा वर्षो से शिव मंदिर बताया जाता रहा है। हाल ही में इलाहाबाद हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है, जिसमें अदालत से ताजमहल के मुख्य हिस्से में स्थित उन 22 कमरों को खोलने की मांग की गई है, जहां प्राचीन शिवलिंग सहित हिन्दू देवी देवताओं के होने का दावा किया गया है। जिनका जिक्र इतिहास की किताबों और दूसरे दस्तावेजों में भी मिलता है। इसी याचिका में ये भी लिखा है कि यमुना किनारे जिस जगह अभी ताजमहल मौजूद है, वहां वर्ष 1212 में राजा परमर्दिदेव ने भगवान शिव का मन्दिर बनवाया था, जिसे तेजोमहालय या तेजोमहल कहा जाता था। देवास के सुभाष चौक में शिव शक्ति नवदुर्गा उत्सव समिति एवं राजपूत समाज के पारम्परिक नवदुर्गा पांडाल को ताजमहल को इसी तेजोमहल शिव मंदिर के रूप में प्रदर्शित किया गया है। समिति के शेखर कौशल, शैलेन्द्र सिंह गौड़ ने बताया कि कि ताजमहल के मुख्य हिस्से एवं दीवारो पर आज भी हिन्दू संस्कृति से जुड़े प्रतीक चिन्ह देखे जा सकते है। इतिहासकारो का भी यही मत रहा है।

श्री कौशल एवं श्री गौड़ ने यह भी कहा कि जब इतिहासकारो के अनुसार मुमताज को निधन के उपरांत बुरहानपुर में ताप्ती नदी के किनारे दफनाया गया था तो उसकी याद में ताजमहल को मकबरा बताया जाना ही गलत है। हमने नवदुर्गा पांडाल को हिन्दू समाज की भावनाओं एवं दावे को प्रकट करते हुए तेजोमहल शिव मंदिर का स्वरूप दिया है। पांडाल में शिव और शक्ति के स्वरूप में 21 फीट की विशाल मनमोहक नवदुर्गा प्रतिमा की स्थापना की गयी है, जो कि शहर की सबसे बड़ी नवदुर्गा प्रतिमा है। पांडाल में दिन ढलने के साथ ही दर्शनार्थी भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। रात्रि 9 बजे शहर के गणमान्य जनों के करकमलों से महाआरती सम्पन्न की जा रही है। इसके पश्चात भी देर रात्रि तक तेजोमहल पंडाल एवं मॉ के दर्शन करने दर्शनार्थियों का तांता लगा रहता है।

Dewas नगर गौरव दिवस के उलपक्ष्य 251 किलो फूलो व दीपो की माला से सजाया गया मल्हार धूनी संस्थान

• महाआरती के साथ आतिशबाजी व प्रसादी का हुआ वितरण

देवास। नगर गौरव दिवस के उलपक्ष्य में क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी की पहल पर मल्हार धूनी संस्थान पर सद्गुरू शीलनाथ जी महाराज की प्रतिमा एवं धुने पर महाआरती सम्पन्न हुई।

इस अवसर पर 251 किलो के फुलो से पूरे परिसर को देवास के कलाकारों द्वारा सजाया जाकर फूल बंगला बनाया गया। जिसे देखकर सभी भक्त प्रफुल्लित हो उठे। इस अवसर पर देवास गौरवशाली कलाकार प्रख्यात चित्रकार स्व. अफजल के पौते साजिद शेख ने गुरू महाराज की रंगो से रांगोली द्वारा आकर्षक एवं सुंदर चित्र को प्रदर्शित किया। जिसकी भक्तो ने प्रशंसा कर इस चित्रकार के भविष्य के प्रति अपनी शुभकामना प्रेषित की। मल्हार प्रांगण में इस अवसर पर आतिशबाजी का आयोजन भी किया। साथ ही पूरे प्रांगण को दीपो की माला से श्रृंगारित किया। इस सम्पूर्ण आयोजन को देखकर सभी उपस्थित भक्तों ने क्षेत्रीय लोकप्रिय सांसद श्री सोलंकी के प्रति इस आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर महाराज विक्रमसिंह पवार, रायसिंह सेंधव, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल, शहर कांगे्रस अध्यक्ष मनोज राजानी, एसडीएम प्रदीप सोनी, प्रवेश अग्रवाल के आतिथ्य में गुरू महाराज के भक्तों द्वारा भव्य आरती सम्पन्न की गई। इस अवसर पर अतिथियो का पुष्पमाला व साफा बांधकर संस्थान के अध्यक्ष अजीत भल्ला, ट्रस्टी भगवान सिंह चावड़ा, महेन्द्र ङ्क्षसह पडिय़ार, राजेन्द्र महंत, वरिष्ठ पत्रकार अरविंद चौकसे, अमर एवले, रोशन रायकवार, प्रवीण जोशी, मंथन पडिय़ार, सर्वेश राठौर, दीपक अग्रवाल एवं सद्गुरू शीलनाथ महाराज सेवा समिति के सदस्यो द्वारा स्वागत किया गया। तत्पश्चात प्रसादी का वितरण किया गया।

Dewas: जिले में 100 वर्ष से अधिक उम्र के 209 मतदाता अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर होंगे सम्‍मानित

• उपस्थित होने में असक्षम मतदाता के घर जाकर किया जायेगा सम्मानित

देवास। उप जिला निवार्चन अधिकारी देवास ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार 100 वर्ष या उससे अधिक के वरिष्ठ मतदाताओं का सम्मान ‘’आजादी के अमृत महोत्सव’’ अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 1 अक्टूबर को किया जायेगा। जिले में कुल 209 मतदाताओं को शॉल, श्रीफल, सम्मान-पत्र एवं पुष्पहार से सम्मानित किया जायेगा। जिला मुख्यालय पर अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 01 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे जिला सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) में आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन आयुक्त नई दिल्ली वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्‍यम से संबोधित करेंगे।
सम्मान समारोह जिले की समस्त विधानसभा अंतर्गत संबंधित मतदान केंद्रो पर आयोजित होगा। ऐसे मतदाता जो समारोह स्थल पर उपस्थित होने के लिए सक्षम होंगे उन्हें मतदान केंद्र पर तथा ऐसे मतदाता जो उपस्थित होने में सक्षम नहीं होंगे उन्हें उनके निवास पर बी.एल.ओ. तथा अन्य सहायक कर्मचारी द्वारा घर जाकर सम्मानित किया जायेगा।

Dewas: आज होगा शहर का रूट डायवर्ट

देवास। शहर में आज 3 बजे बाद यातायात व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा। प्रशासन द्वारा मनाए जा रहे गौरव दिवस के अंतर्गत आज चुनरी यात्रा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे जिस कारण शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव हुआ है। शहर में 1 बजे से बसें शहर में प्रवेश नहीं करेगी सीधे बायपास से घुमकर शहर पहुंचेगी।
3 बजे तक अन्य चार पहिया वाहन शहर में प्रवेश करते रहेंगे।
3 बजे बाद एबी रोड़ पर विकास नगर से लेकर सीढ़ीद्वार तक यातायात बंद कर दिया जाएगा। इंदौर और भोपाल की और से आने वाले छोटे वाहनों को शहर के अंदर प्रवेश देकर आवागमन करवाया जाएगा। इंदौर की और से आने वाले वाहनों को 3 बजे बाद डायवर्ट करके विकास नगर से बालगढ़ होते हुए देवास की और प्रवेश दिया जाएगा और भोपाल व मक्सी रोड़ की और से आने वाले छोटे वाहनों को भोपाल चौराहे से नाहर दरवाजा होते हुए सीधे बालगढ़ की और प्रवेश दिया जाएगा।

Dewas: श्री हरी गार्डन पर हुआ श्री हरि म्यूजिकल ग्रुप का लाइव प्रोग्राम

• इंदौर, देवास, उज्जैन के कलाकारो ने दी प्रस्तुति

देवास। श्री हरि म्यूजिकल ग्रुप का पहला लाइव प्रोग्राम रविवार को श्री हरी गार्डन पर किया गया। प्रोग्राम में मुख्य अतिथि देवास-शाजापुर के लोकप्रिय सांसद माननीय महेंद्र सिंह सोलंकी जी, देवास भाजपा के जिला महामंत्री राजेश यादव जी, पोरवाल समाज के अध्यक्ष अशोक पोरवाल जी, समाजसेवी विजयवर्गीय जी द्वारा संपन्न किया गया। इस प्रोग्राम में इंदौर, देवास ,उज्जैन से कलाकार ने आकर अपनी प्रस्तुति दी। प्रस्तुति के बाद श्री हरी म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा मोमेंटो सांसद जी द्वारा सभी कलाकार और आर्टिस्ट को दिया गया।बड़ी संख्या में श्रोतागण उपस्थित रहें ।प्रोग्राम में श्री हरि म्यूजिकल ग्रुप के अध्यक्ष बंटी मंगरोलिया उपाध्यक्ष, डी के यादव उपस्थित रहें। श्री हरि म्यूजिकल ग्रुप की डायरेक्टर मुस्कान राठौर ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Dewas Nagar Gourav Diwas : 26 से 28 सितंबर तक हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा नगर गौरव दिवस

पहले दिन प्रसिद्ध गायक उदित नारायण की होगी भजन संध्या

देवास : शहर में 26 से 28 सितम्‍बर तक मनाये जाने वाले गौरव दिवस के संबंध में कलेक्‍टर शुक्‍ला ने गौरव दिवस पर 26 से 28 सितम्‍बर तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी।कलेक्‍टर शुक्‍ला ने कहा कि 26 सितम्‍बर से नवरात्रि शुरू हो रही है, देवास में नवरात्रि का अलग महत्व होता है। देवास में इंदौर, उज्‍जैन और भोपाल सहित प्रदेश के अन्‍य जिलों से नागरिक माताजी के दर्शन के लिए आते है। इस बार देवास में नवरात्रि पर 10 लाख से अधिक नागरिकों के दर्शन करने आने की संभावना है। उन्‍होंने कहा कि देवास में 26 से 28 सितम्‍बर तक गौरव दिवस समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। नगर गौरव दिवस पर महाआरती, भजन संध्‍या, दीपोत्‍सव, चुनरी यात्रा, कन्या पूजन/कन्या भोजन, रंगारंग खेल उत्सव का होगा आयोजन। नवरात्रि के पहले दिन हर साल गौरव दिवस मनाया जायेगा।

कलेक्‍टर शुक्‍ला ने कहा कि देवास नगर गौरव दिवस में 26 सितम्‍बर को पुलिस परेड ग्राउंड पर महाआरती, आतिशबाजी एवं भजन संध्‍या होगी। भजन संध्‍या में उदित नारायण आएंगे। शहर में दीपोत्सव मनाया जायेगा। जिसमें प्रत्‍येक घर में पांच दीपक जलाये जायेंगे।

कलेक्‍टर शुक्‍ला ने कहा कि विकास नगर स्‍टेण्डियम से माता टेकरी शंख द्वार तक 27 सितम्‍बर को चुनरी यात्रा निकाली जायेगी। चुनरी यात्रा में मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे। चुनरी यात्रा में 50 हजार से अधिक शहरवासी शामिल होंगे। सभी महिलाएं लाल रंग के वेशभूषा में रहेंगी। दोनो माताओं के लिए अलग-अलग चुनरी रहेगी। चार की लाइन में दो चुनरी निकलेगी। महिलाएं कलश लेकर निकलेंगी। कलेक्‍टर शुक्‍ला ने कहा कि चुनरी यात्रा में विभिन्‍न संगठन शामिल होंगे। शहर के विभिन्‍न संगठनो के साथ बैठक भी आयोजित की गई है। सभी सामाजिक संगठन चुनरी यात्रा का स्‍वागत करेंगे। सामाजिक संगठनों द्वारा जगह जहग प्रसाद वितरण किया जाएगा।

कलेक्‍टर शुक्‍ला ने कहा कि 28 सितम्‍बर को पुलिस परेड ग्राउंड कन्या पूजन होगा। जिसमें 51 सौ कन्याओं का भोजन होगा, कन्‍या भोजन की व्‍यवस्‍था मंदिर समिति करेगी। कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने कहा कि माता जी मंदिर पर पुस्तक बनाई जा रही है। मंदिर के इतिहास और महत्व के संबंध में लेख, मंदिर का पुराना फ़ोटो होतो आप दे सकते है। कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने कहा कि नवरात्रि में 09 दिनों तक अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित होंगे। स्पोर्ट्स एक्टिविटी होगी, शहर का गौरव बढाने वालो का सम्मान होगा।

Dewas : भाजपा नेता की कार का शीशा तोड़कर दिनदहाड़े नोटो से भरा बैग उड़ा ले गया चोर

देवास : शहर में बढ़ती अपराधिक गतिविधि थमने का नाम ही नही ले रही है। एक तरफ जहाँ चाकूबाजी सहित तमाम अपराध बढ़ रहे है तो वही दूसरी और चोरों के हौसले बुलंद होते ही जा रहे है, रात के साथ साथ अब दिन में भी चोरी से बाज़ नही आ रहे है। आज सुबह 10 बजे शहर के मुख्य मार्ग AB रोड पर होटल अविरत के बाहर से कार का शीशा तोड़कर अज्ञात चोर नोटो से भरा बैग ले गया।

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2022/09/1080_30_3.19_Sep202022.mp4
घटना की सीसीटीवी फुटेज

बता दे आज सुबह तकरीबन 10 बजे भाजपा नगर उपाध्यक्ष श्रवण जायसवाल की गाड़ी क्रमांक MP09CU5747 का काँच तोड़कर अज्ञात बदमाश 1 लाख 8 हज़ार रुपए नकदी से भरा बैग ले उड़ा। जायसवाल ने बताया कि आज वो इंदौर में एक मकान के सौदे के चलते बयाने की राशि लेकर देवास लौट रहे थे जहाँ वो गंगा नगर स्थित भेडिया शूज पर जूते खरीदने उतरे, जब वह अंदर जूते ख़रीद गए इतने में चोर द्वारा ड्राइवर साइड का काँच तोडक़र घटना को अंजाम दिया नोटों से भरा बैग उड़ा दिया गया। घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गयी है व श्रवण जायसवाल द्वारा इसकी रिपॉर्ट इंडस्ट्रियल एरिया थाने ओर दर्ज करा दी गयी है फ़िलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोर को पकड़ने में जुटी है।

Dewas: उचित मूल्य दुकान (कंट्रोल) पर हितग्राहियों को नही बांटा पात्रता अनुसार सामान…

जांच में क्विंटलो से कम मिले गेहूं, चावल व अन्य सामग्री 2 FIR दर्ज

देवास : कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला के निर्देशन में जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना अंतर्गत वितरित किये जा रहे खाद्यान्न के वितरण की मॉनिटरिंग के लिए जांच दल का गठन किया गया है। गठित जांच दल द्वारा उचित मूल्य दुकान निमासा एवं बाईजगवाडा की जांच की गई, जिसमें अनियमितता पाये जाने पर संबंधित विक्रेताओ के विरूद्ध आवश्‍यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत थाना सतवास में दो एफ.आई.आर. दर्ज कराई गई।

जिला आपूर्ति अधिकारी देवास ने बताया कि सेवा सहकारी संस्था निमासा द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान निमासा में 72.30 क्विंटल गेहूं, 95.32 क्विंटल चावल, 4.72 क्विंटल ज्वार कम पाये जाने एवं 98 किलो शक्कर एवं 4.18 क्विंटल नमक अधिक पाये जाने तथा सेवा सहकारी संस्था निमासा द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान बाईजगवाडा में 271.48 क्विंटल गेहूं, 145.35 क्विंटल चावल, 11.45 क्विंटल ज्वार, 1.60 क्विंटल शक्कर, 6.06 क्विंटल नमक, 5.65 क्विंटल मूंग कम पाये जाने पर दोनो उचित मूल्‍य दुकान निमासा और बाईजगवाडा के विक्रेता मोहन पिता जगराम जाट निवासी ग्राम गाडागांव तहसील सतवास पर एफ.आई.आर. दर्ज कराई गई।