देवास – बीएनपी पुलिस ने नकली नोट बनाने वाला गिरोह पकड़ा,2 आरोपी के साथ कुल 2 लाख 37 हज़ार के नकली नोट मिले

देवास पुलिस ने नकली नोट बनाने वाले गिरोह को पकडा। पुलिस अधीक्षक डॉ शिव दयाल सिंह ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर बीएनपी थाना प्रभारी मुकेश इजारदार एवं उनकी टीम ने दीपक श्रीवास्तव एवं रोहित परमार को घेराबंदी करके पकड़ा तलाशी लेने पर ₹500 एवं ₹200 के कुल 2 लाख 37000 मूल्य के नकली नोट मिले पूछताछ में आरोपी ने बताया की अपने घर में कलर प्रिंटर फोटोकॉपी स्कैनर से नकली नोट बनाता था पुलिस अधीक्षक डॉ शिवदयाल सिंह ने बताया कि इस कार्य में सराहनीय भूमिका निभाने वाले पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

देवास – आज आई 377 लोगों की रिपोर्ट मे 17 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 06 अक्टुबर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

  • 1 पताः-रविशंकर शुक्ला नगर,देवास ,महिला ,उम्र 50 वर्ष
  • 2 पताः-सम्यक विहार,देवास ,पुरूष,उम्र 51 वर्ष
  • 3 पताः-कोतवाली थाना,देवास ,पुरूष ,उम्र 45 वर्ष
  • 4 पताः-वृंद्वावन धाम,देवास ,पुरूष ,उम्र 45 वर्ष
  • 5 पताः-हटेसिंह गोयल कालोनी,देवास ,पुरूष ,उम्र 40 वर्ष
  • 6 पताः-राजीव गांधी नगर,देवास ,महिला ,उम्र 60 वर्ष
  • 7 पताः-ग्राम गोपालपुरा,खातेगांव ,देवास ,पुरूष ,उम्र 35 वर्ष
  • 8 पताः-ग्राम जियागांव,खातेगांव ,देवास ,पुरूष ,उम्र 59 वर्ष
  • 9 पताः-कृष्णपुरा,देवास ,पुरूष ,उम्र 68 वर्ष
  • 10 पताः-सीएचसी बरोठा,देवास ,महिला ,उम्र 28 वर्ष
  • 11 पताः-वार्ड-14 खातेगांव ,देवास ,पुरूष,उम्र 46 वर्ष
  • 12 पताः-राजोदा(बरोठा),देवास ,महिला ,उम्र 65 वर्ष
  • 13 पताः-राजोदा(बरोठा),देवास ,महिला ,उम्र 60 वर्ष
  • 14 पताः-वार्ड-12 काटाफोड ,देवास ,पुरूष ,उम्र 60 वर्ष
  • 15 पताः-वार्ड-12 काटाफोड ,देवास ,पुरूष ,उम्र 44 वर्ष
  • 16 पताः-वार्ड-4 लोहारदा,देवास ,महिला ,उम्र 45 वर्ष
  • 17 पताः-वार्ड-4 लोहारदा,देवास ,पुरूष ,उम्र 74 वर्ष


1 – आज लिये गये सैम्‍पल- 252
2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 377
3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 17
4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 360
5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 43304
7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 43169
8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 1626
9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 41305
10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 25
11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 1230
12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 373
13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 135
16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 23
17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.77
18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 75.65
19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.41

                                                     (डॉ एम.पी.शर्मा )                              
                                मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी,देवास

अतिथि विद्वानों का लॉकडाउन अवधि का वेतन व नियुक्ति अधर में दो सूत्रीय मुख्य मांगो को लेकर अतिथि विद्वान फिर पहुंचे कलेक्टर कार्यालय

देवास। अतिथि विद्वानों का लॉकडाउन अवधि का वेतन व नियुक्ति अधर में लटकी हुई है। देवास शहर के अतिथि विद्वान दर-दर की ठोकरे खा रहे है। कई बार जिला प्रशासन से गुहार लगाने के बाद भी अभी तक लाकडाउन अवधि का बकाया वेतन व नियुक्ति नही मिल पाई है। जिससे सभी अतिथि विद्वानों पर आर्थिक संकट गहरा गया है। व्याख्याता दिप्तांशु पंड्या ने बताया कि कोरोना ने एक ओर तो कमर तोड़ के रख दी है। वही दूसरी ओर रोजगार प्राप्त लोगों को उनके मेहनत का फल समय पर नही मिल रहा है। मामला देवास के शासकीय पॉलिटेक्नीक महाविद्यालय का है। देवास में स्थित शासकीय पॉलिटेक्नीक महाविद्यालय में सेवा देने वाले अतिथि शिक्षक जो कि व्याख्याता के तौर पर पिछले कई वर्षों से पदस्थ हैं, अपने वेतन के लिए भटक रहे हैं। वर्षों से सेवा देने के पश्चात भी हमें शासन के 23 मई 2020 को जारी आदेशानुसार पूर्वव्यवस्था के अनुसार मार्च, अप्रैल और मई माह का मानदेय पूर्व आवंटित कालखंड के अनुसार नही दिया गया व न ही नियुक्ति प्रदान की गई। प्रदेश में केवल देवास के ही शासकीय पॉलिटेक्नीक महाविद्यालय के अतिथि विद्वानों का मानदेय व नियुक्ति रूकी हुई है, जबकि प्रदेश के अन्य सभी शासकीय पॉलिटेक्नीक महाविद्यालयों में पूर्वव्यवस्था के अनुसार मानदेय दिया जा चुका है व नियुक्ति भी प्रदान की जा चुकी है। लेकिन जब हमने उक्त मानदेय का आवेदन पत्र प्राचार्य श्रीमति सोनल भाटी को दिया तो उन्होंने इस मानदेय व नियुक्ति देने देने से इनकार कर दिया। हमने प्राचार्य को तीन बार यह आवेदन दिया, लेकिन उन्होंने इस विषय में कोई भी कार्यवाही नही की। उल्टा तानाशाही रवैया अपनाते हुए पदरिक्त करने की मांग की। कोरोना काल में सभी शासकीय पॉलिटेक्नीक महाविद्यालयों में पूर्वव्यवस्था अनुरुप मानदेय व नियुक्ति दे दी गई है। लेकिन केवल देवास के ही अतिथि विद्वानों के साथ भेदभाव किया गया। इस तानाशाही के लिए अतिथि विद्वानो ने सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत की थी, लेकिन कोई उचित न्याय नही मिल सका। मानदेय नही मिलने से समस्त अतिथि व्याख्याता आर्थिक व मानसिक रुप से परेशान हैं। इनमें महेन्द्र पाटीदार, गणेशप्रसाद मस्करे, नितिन जैन, नवीन पाटीदार, प्रियंका जैन, रज्जू जूमलेकर कई वर्षों से शासकीय पॉलिटेक्नीक महाविद्यालय में सेवा दे रहे हैं। कई समय से समस्या का समाधान नही होने से अतिथि विद्वानो ने 5 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय में पुन: आवेदन पत्र देकर उक्त विषय मे न्याय की मांग की है।

दुर्गावाहिनी की बहनों ने हाथरस में हुई निंदनीय घटना एवं बढ़ते लव जिहाद को लेकर दिया ज्ञापन

देवास। विश्व हिन्दू परिषद मातृशक्ति दुर्गावाहिनी की बहनों ने हाथरस घटना के दोषियों को फांसी एवं लव जिहाद की बढ़ती घटनाओं को लेकर प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। संगठन की सभी बहनें एमजी रोड़ स्थित श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर पर एकत्रित हुई। कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंची और ज्ञापन सौंपा। दुर्गावाहिनी जिला संयोजिका संजना राजपूत ने ज्ञापन में लव जिहाद हिन्दू संस्कृति के विरुद्ध नारी के मान-सम्मान व अस्मत को तार-तार कर लज्जीत करने का घातक कृत्य है। कुछ महिनो पहले चीन से आए चीनी-कोरोना – वायरस संक्रमण को तो हम हर पल हरा रहे है, लेकिन ये मुस्लिम लवजिहाद-धर्मान्तरण वायरस संक्रमण घात लगाऐ बेखोफ हर पल बढ़ते ही जा रहा है। ऐसी ही कई घटनाए जो वर्तमान में हो चुकि हैं उसने पूरे हिन्दू समाज को आक्रोश से भर दिया है। हाथरस में मनीषा वाल्मीकि के साथ हुई निर्दयतापूर्वक घटना को अंजाम देने वाले दोषियों पर सख्त कार्यवाही कर फाँसी हो एवं मनीषा के परिवार को सुरक्षा मिले, साथ ही मनीषा जैसी अनेको बहनों के दोषियों को भी फाँसी होना चाहिए। मध्यप्रदेश के जिलों में भी इस प्रकार की कई घटनाए थानों में दर्ज है। विगत वर्ष इंदौर जिले के विजयनगर क्षेत्र में मुस्लिम युवक इमरान पिता आरिफ द्वारा शीतल नगर में रहने वाली हिंदू बहन से अपने परिचित के माध्यम से मित्रता की तत्पश्चात जबरजस्ती शारीरिक शोषण कर वीडियो बनाया व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। हाल ही में मोहम्मद वसीम द्वारा खंडवा जिले की बहन अर्पिता को जबरजस्ती धर्मान्तरित कर इस्लाम कबूल करवाया। शारीरिक व मानसिक प्रताडऩा दी। घासलेट डालकर जिंदा जला दिया। उपचार के दौरान बहन अर्पिता की मृत्यु हो गई। यह हृदय विदारक घटना हम सभी के ध्यान में है। देवास जिले में हैप्पी अली द्वारा बहन रिंकी राजानी को योजना पूर्वक प्रेमजाल में फंसाकर, इस्लाम कबूल करवाया। शारीरिक शोषण किया, मानसिक प्रताडऩा दी। अंतत: बहन रिकी ने आत्महत्या कर ली। ऐसी कई घटनाएं पूरे देश में प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जो गहन चिंता का विषय है। लव-जिहाद के बढ़ते जाल को संज्ञान में लेते हुए, ऐसे मुस्लिम युवक जो षडयंत्रपूर्वक योजनाबद्ध तरीके से अपना नाम बदलकर और पहचान छुपाकर अथवा हिन्दू बहनों को बहला फुसलाकर उन्हें धर्मान्तरित व अपहरण कर उनके साथ जघन्य अपराध करने से भी नहीं डरते। मुस्लिम लडक़ों के विरुद्ध शीन एवं सख्त कार्यवाही की जावे।

ज्ञापन के दौरान निवेदीसिंह राजपूत, नंदिनी राणा, दीक्षा चौहान, नंदिनी दुबे, अनुष्का बरवाल, नैना सांगते, खुशी मोदी, सारीका मुंदड़ा, रीशिता नागर, जिलाध्यक्ष मनोहर पमनानी, जिलामंत्री संदीप चौबे, जिला उपाध्यक्ष ठाकुर जसवंतसिंह, जिला सहसंयोजक प्रवीण सोनी, विहिप कोषाध्यक्ष विजय पांचाल, जिला सुरक्षा प्रमुख अभिषेक माली, मठ मंदिर संपर्क प्रमुख देवेन्द्र चौधरी आदि अन्य संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला ने एक आरोपी को किया जिलाबदर

देवास 05 अक्‍टूबर 2020/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री चन्द्रमौली शुक्ला ने मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत आरो‍पी राहुल पिता लाखन उम्र 22 साल निवासी ग्राम सामगी थाना टोंकखुर्द को छ: माह के लिए जिलाबदर किया है।
जिला दंडाधिकारी ने राहुल पिता लाखन उम्र 22 साल निवासी ग्राम सामगी थाना टोंकखुर्द जिला देवास को आदेश दिया है कि वे आदेश प्राप्ति से 24 घण्टे के भीतर, आगामी छ: माह की कालावधि के लिये जिला देवास एवं उसके आस पास के सीमावर्ती जिलों इन्दौर, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, हरदा, खण्डवा, खरगोन की राजस्व सीमाओं से बाहर चले जाए तथा जिला दंडाधिकारी न्यायालय की बिना पूर्व अनुज्ञा के प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन और विक्रय पर कार्रवाई

देवास । सहायक आबकारी आयुक्त श्री विक्रम दीप  सांगर ने बताया कि हाटपीपल्‍या विधानसभा उपचुनाव में आदर्श आचार संहिता के पालन के लिए कलेक्टर  श्री चंद्रमौली शुक्ला ने आबकारी विभाग को अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन और विक्रय पर  कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। इसी के तारतम्य में कंट्रोल रूम प्रभारी श्री नागेंद्र सिंह जादोन के नेतृत्व में आबकारी की संयुक्त  टीम द्वारा  आज अलसुबह ग्राम बरोठा में अचानक दबिश दी गई इसमें हाथभट्टी मदिरा  का अवैध निर्माण करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही की गई जिसमे 60 लीटर हाथभट्टी  मदिरा तथा लगभग  8 हजार 700 लीटर महुआ  महान बरामद  किया गया। लहान को मौके पर ही विधिवत नष्ट किया गया तथा 08 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के अंतर्गत पंजीबद्ध किए। जप्त सामग्री का बाजार मूल्य रुपए  4 लाख 47 हजार रूपये है।
उन्‍होंने बताया कि टीम द्वारा बरोठा सांसी बस्ती, बरोठा तालाब की पाल स्थित झाड़ियों में, तालाब के पास  नाले में एक सांथ कार्यवाही की गई। बस्ती में 02 रिहायशी मकान से 06 लीटर हाथभट्टी मदिरा जप्त कर  प्रकरण  पंजीबद्ध किये गए। तालाब के पास नाले में अलग-अलग स्थानों पर 04  चलित भट्टियां पाई गई टीम को देखकर  भट्टी चलाने वाले भाग गए। यहां टीम ने भट्टियों को तहस नहस किया, तालाब के किनारे झाड़ियों में सर्च करने पर टीम को अलग-अलग स्थानों पर ड्रमों में भरा हुआ तथा जमीन में गढ़ा हुआ महुआ लहान बरामद हुआ जिसे मौके पर ही विधिवत नष्ट किया ।
कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक राजकुमारी मंडलोई, निधि शर्मा, महेश पटेल,  विजय कुचेरिया, डीपी सिंह, दिनेश कुमार भार्गव, संदीप सिंह चौहान तथा प्रेम यादव, कैलाश जामोद, आबकारी  मुख्य आरक्षक विष्णु प्रसाद कलोसिया, राजाराम रैकवार, दीपक धुरिया आबकारी  आरक्षक बालकृष्ण जायसवाल, अशोक सेन, गोविंद बदावदिया, अरविंद जिनवाल, दीपक टटवाडे तथा संगीता यादव सम्मिलित थे। इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

देवास – आज आई 431 लोगों की रिपोर्ट मे 43 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 05 अक्टुबर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

  • 1 पताः-विश्राम बाग,देवास ,महिला ,उम्र 77 वर्ष
  • 2 पताः-विश्राम बाग,देवास ,पुरूष,उम्र 39 वर्ष
  • 3 पताः-गंगा नगर,देवास ,पुरूष ,उम्र 08 वर्ष
  • 4 पताः-गंगा नगर,देवास ,महिला ,उम्र 60 वर्ष
  • 5 पताः-पुराना इटावा ,देवास ,पुरूष ,उम्र 35 वर्ष
  • 6 पताः-राधांगंज,देवास ,पुरूष ,उम्र 72 वर्ष
  • 7 पताः-थाना नेमावर,खातेगांव ,देवास ,पुरूष ,उम्र 30 वर्ष
  • 8 पताः-थाना खातेगांव ,देवास ,पुरूष ,उम्र 37 वर्ष
  • 9 पताः-वार्ड-6 खातेगांव ,देवास ,पुरूष ,उम्र 40 वर्ष
  • 10 पताः-कालानी बाग ,देवास ,पुरूष ,उम्र 63 वर्ष
  • 11 पताः-एमपीईबी कालोनी ,देवास ,पुरूष ,उम्र 37 वर्ष
  • 12 पताः-पुष्पकुंज कालोनी,देवास ,महिला ,उम्र 07 वर्ष
  • 13 पताः-सनसिटी-2 ,देवास ,पुरूष ,उम्र 40 वर्ष
  • 14 पताः-हटेसिंह गोयल कालोनी,देवास ,पुरूष ,उम्र 50 वर्ष
  • 15 पताः-वार्ड-2 हाटपिपल्या ,देवास ,पुरूष ,उम्र 30 वर्ष
  • 16 पताः-वार्ड-2 हाटपिपल्या ,देवास ,महिला ,उम्र 22 वर्ष
  • 17 पताः-बागली ,देवास ,पुरूष ,उम्र 54 वर्ष
  • 18 पताः-कराडिया माहोर,देवास ,पुरूष ,उम्र 23 वर्ष
  • 19 पताः-गंगा नगर,देवास ,पुरूष ,उम्र 56 वर्ष
  • 20 पताः-चुना खदान ,देवास ,महिला ,उम्र 39 वर्ष
  • 21 पताः-एचआईजी विजय नगर,देवास ,पुरूष ,उम्र 40 वर्ष
  • 22 पताः-एचआईजी विजय नगर,देवास ,महिला,उम्र 57 वर्ष
  • 23 पताः-सिविल लाईन ,देवास,महिला ,उम्र 38 वर्ष
  • 24 पताः-गंगा नगर,देवास ,पुरूष ,उम्र 26 वर्ष
  • 25 पताः-अमोना,टोकखुर्द देवास ,पुरूष ,उम्र 20 वर्ष
  • 26 पताः-सनसिटी-2 ,देवास ,पुरूष ,उम्र 49 वर्ष
  • 27 पताः-वार्ड-14 खातेगांव ,देवास ,महिला ,उम्र 80 वर्ष
  • 28 पताः-ग्राम तिवडिया खातेगांव ,देवास ,महिला ,उम्र 40 वर्ष
  • 29 पताः-ग्राम बजगांव खातेगांव ,देवास ,महिला ,उम्र 60 वर्ष
  • 30 पताः-ग्राम सवासदी,देवास ,महिला ,उम्र 50 वर्ष
  • 31 पताः-वार्ड-5 लोहारदा,देवास ,पुरूष ,उम्र 52 वर्ष
  • 32 पताः-वार्ड-8 काटाफोड ,देवास ,पुरूष ,उम्र 70 वर्ष
  • 33 पताः-राम नगर,देवास ,महिला ,उम्र 70 वर्ष
  • 34 पताः-अमलतास कैम्पस देवास,पुरूष ,उम्र 31 वर्ष
  • 35 पताः-अमलतास कैम्पस देवास,पुरूष ,उम्र 38 वर्ष
  • 36 पताः-अमलतास कैम्पस देवास,पुरूष ,उम्र 23 वर्ष
  • 37 पताः-अमलतास कैम्पस देवास,पुरूष ,उम्र 50 वर्ष
  • 38 पताः-अमलतास कैम्पस देवास,पुरूष ,उम्र 38 वर्ष
  • 39 पताः-अमलतास कैम्पस देवास,पुरूष ,उम्र 29 वर्ष
  • 40 पताः-अमलतास कैम्पस देवास,पुरूष ,उम्र 40 वर्ष
  • 41 पताः-अमलतास कैम्पस देवास,महिला ,उम्र 27 वर्ष
  • 42 पताः-अमलतास कैम्पस देवास,पुरूष ,उम्र 30 वर्ष
  • 43 पताः-अमलतास कैम्पस देवास,पुरूष ,उम्र 47 वर्ष


1 – आज लिये गये सैम्‍पल- 452
2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 431
3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 43
4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 388
5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 43052
7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 42792
8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 1609
9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 40945
10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 19
11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 1205
12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 381
13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 260
16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 23
17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.76
18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 74.89
19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.43

(डॉ एम.पी.शर्मा )
मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी,देवास

7 माह पूर्व 1 वर्षीय बच्ची की गलत ईलाज के दौरान हुई थी मौत, न्याय के लिए दर-दर भटक रहे परिजन

देवास। करीब 7 माह पूर्व अमलतास अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही से इलाज के दौरान 1 वर्षीय बच्ची जैनब पिता अब्दुल रहीम निवासी मल्हार कालोनी की मौत हो गई थी। बच्ची के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया था एवं दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही के लिए स्थानीय एसपी, कलेक्टर, बीएनपी थाना सहित आला अधिकारियों से शिकायत की थी। लेकिन आज तक बच्ची के परिजन न्याय नही मिला। बच्ची के दादाजी इलियास शाह उर्फ अज्जू शाह ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण बच्ची की मौत हो गई, लेकिन मुझे आज तक न्याय नही मिला। हम दर-दर न्याय के लिए भटक रहे है। श्री शाह ने बताया कि बच्ची के दोनो पैरों में छ:-छ: उंगलिया थी, जिसे अलग करने के लिए ऑपरेशन होना था। बच्ची के इलाज के लिए 18 फरवरी को डॉक्टर को अमलतास अस्पताल दिखाने गया था। डॉ. राकेश तंवर, प्लास्टिक सर्जन ने ऑपरेशन की सलाह देते हुए 30 से 40 हजार रूपए का खर्चा बताया। उन्होंने मुझे मैनेजमेंट के पास भेज दिया। जिनके द्वारा मुझे 70 हजार रूपए का खर्चा बताया गया। मैंने 70 हजार रूपए जमा कर दिए और मेरी पत्नी 5 हजार रूपए की दवाई लाई। 19 फरवरी 2020 को सुबह मेरी पोती को ऑपरेशन के लिए ले गए। जिसके 2 से 3 घंटे पश्चात आईसीयू में ले गए और हमें बताया गया कि बच्ची की हालत अभी गंभीर है और 24 घंटे आईसीयू में रखना पड़ेगा। हमें बच्ची जैनब से मिलने नही दिया गया। अगले दिना 20 फरवरी को हमें बताया गया कि बच्ची की मौत हो गई है। परिजनों का आरोप है कि गलत इंजेक्शन देने के कारण बच्ची की मौत हुई है। हमारी बच्ची अस्पताल में भर्ती के समय स्वस्थ थी, लेकिन गलत ईलाज के कारण वो आज इस दुनिया में नही है। इस घटना के समय बीएनपी पुलिस ने मर्ग कायम कर बच्ची के दोषियों पर कार्यवाही का आश्वासन दिया था। लेकिन आज तक किसी प्रकार की कार्यवाही नही की गई और मामला दबा दिया गया। इलियास शाह ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक सहित संबंधित जवाबदारों से मांग की है कि शीघ्र ही दोषियों पर कार्यवाही करते हुए हमें न्याय दिलवाएं

ऑल इण्डिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (आईजा) की ऑन लाइन मीटिंग सम्पन्न

11 अक्टोबर को एक दिवसीय आईजा दर्शन यात्रा का होगा आयोजन

ऑल इण्डिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (आईजा) की साधारण सभा का आयोजन आईजा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुण्डिया, राष्ट्रीय महासचिव महावीर श्रीमाल के मुख्य आतिथ्य में एवं प्रदेशाध्यक्ष पवन नाहर के मार्गदर्शन में गूगल मीट के माध्यम से हुआ। सभा का आयोजन आईजा द्वारा किये जा रहे सामाजिक जन हितेषी कार्यों की समीक्षा एवं आगामी आयोजन की रूप रेखा तैयार करना था। बैठक के संचालन का दायित्व आईजा जीव दया चेयरमैन रिंकेश जैन द्वारा निभाते हुए सभी सदस्य पदाधिकारियों ने बैठक में अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। आईजा के मार्गदर्शक भरत भंसाली, प्रदेश महासचिव राजकुमार हरण, प्रदेश मंत्री प्रदीप जैन, प्रदेश प्रवक्ता दीपांशु जैन, पंकज चौरड़िया, दिनेश जैन, रितेश जैन, प्रकल्प जैन, नीलेश जैन, गिरीश जैन, राकेश डूंगरवाल, अजय पाटनी, सचिन जैन, रत्नेश जैन, शुभम जैन आदि ने अपने विचार व्यक्त करते हुए जीव दया के क्षेत्र में कार्य करने के लिए राष्ट्रीय महासचिव महावीर जैन एवं रिंकेश जैन के कार्यों की सराहना की जबकि प्रदेश महासचिव द्वारा जिनालय में कार्य करने वाले पुजारियों का सम्मान एवं जिनालय में डिजिटल आरती भेंट करने पर उनके कार्यों की अनुमोदना की। राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुण्डिया ने मध्यप्रदेश इकाई द्वारा किये जा रहे कार्यों के लिए प्रदेशाध्यक्ष पवन नाहर सहित पूरी टीम का धन्यवाद दिया गया वही आगामी समय में उनके द्वारा तारक मेहता का उल्टा चश्मा के एक एपिसोड में गेस्ट बनकर आने की जानकारी भी दी गई वही कोरोना में केंद्र सरकार द्वारा अनलॉक होने पर सभी को गोकुल धाम सोसायटी एवं तारक मेहता व उनकी टीम से मिलाने की बात कही वही एक अधिवेशन भोपावर महातीर्थ पर आयोजित करने की बात भी कही गई। महासचिव महावीर भाई ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व और मार्गदर्शन से ही गुजरात में सैकड़ो पशुओँ को निर्मम हत्या से बचाया गया एवं गोमांस पर प्रतिबंध के प्रयास किये गए। उन्होंने मध्यप्रदेश के सक्रिय कार्यों की सराहना करते हुए सामाजिक आयोजन में आईजा के बैनर का उपयोग करने पर बल दिया। आईजा के प्रदेश मंत्री प्रदीप जैन ने कहा कि जल्द आईजा के सभी सदस्य उज्जैन में मिलेंगे जहाँ आईजा के आगामी आयोजन की तैयारी की जाएगी। उज्जैन जिलाध्यक्ष व आईजा प्रवक्ता ने बताया कि आगामी 11 अक्टोबर को एक दिवसीय आईजा पँचकोटी तीर्थ यात्रा का आयोजन इसी उद्देश्य के साथ किया गया है। आईजा के सभी जैन पत्रकार समाजसेवी अपने परिवार के साथ आईजा द्वारा आयोजित एक दिवसीय दर्शन यात्रा में शामिल होकर महाकाल व अवन्ति पार्श्वनाथ की धर्मधरा पर सकल विश्व जल्द कोरोना महामारी से मुक्त होकर विश्व शांति की ओर अग्रसर हो यह प्रार्थना में सहभागिता सुनिश्चित करें। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रदेशाध्यक्ष पवन नाहर ने सभी मित्रों के सहयोग सहभागिता के लिए धन्यवाद देते हुए आईजा के विस्तारीकरण पर बल दिया गया। अंत मे आईजा के प्रदेश महासचिव राजकुमार हरण द्वारा सभी सदस्यों के सक्रिय योगदान एवं आईजा बैठक में अमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

कृषि बिल का युवा किसान संगठन ने किया विरोध-कृषि कानून से उत्पन्न होने वाली समस्या व नुकसान को लेकर युवा किसान संगठन ने की प्रेसवार्ता

किसानों के नाम पर बनाए गए बिलों में एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) क्यों नही?

देवास। कृषि बिल 5 जून 2020 (किसानों के लिए काले कानून) के खिलाफ युवा किसान संगठन द्वारा प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। संगठन अध्यक्ष रविन्द्र चौधरी ने बताया कि रविवार को प्रात: 11.30 बजे मल्हार स्मृति मंदिर स्थित वरिष्ठ नागरिक संस्था सभागृह में सम्पन्न हुई प्रेसवार्ता में संगठन के पदाधिकारियों व किसानों ने केन्द्र सरकार द्वारा लागू किए गए किसान बिलों से देश के किसानों को होने वाली समस्या एवं नुकसान पर अपनी बात रखी। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। संगठन के इंदौर जिला प्रभारी विकास चौधरी ने कहा कि वह स्वयं लॉ की पढ़ाई कर रहे हैं व उन्होंने विस्तृत में इन तीनों कानूनों का अध्ययन किया है और यह तीनों कानून एक तरफा (वन साईडेड) है व एक वर्ग विशेष को (चुनिंदा लोगों) को फायदा पहुंचाने की दृष्टि से बनाए गए प्रतीत होते हैं। उक्त तीनों कानूनो में अगर आवश्यक सुधार समय रहते ना किए गए तो आगे आने वाले 2 से 3 वर्षों में किसानों का वर्तमान व उनका भविष्य पूर्ण रूप से खतरे में आने वाला है। जिसके चलते युवाओं से अपील की है कि वह अपने जनप्रतिनिधियों से बात करें व इन कानूनों में किसान हित में एमएसपी न्यूनतम समर्थन मूल्य का आवश्यक शर्त जुड़वाएं वह देश के जन-जन व किसानों का हित सुनिश्चित करें। संगठन अध्यक्ष रविंद्र चौधरी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि पहला किसान विरोधी कानून जो कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य विधेयक 2020 है। इस कानून का उद्देश्य पूर्ण रूप से एपीएमसी एक्ट 1950 के मूल स्वरूप को कमजोर करना है व मंडियों को समाप्त करना है। क्योंकि अब तक मंडी समिति किसान की फसल को बिकवाने हेतु व बेची गई फसल का भुगतान करवाने के लिए जवाबदेह होती थी। क्योंकि इस विधेयक से अब व्यापारी पूरे देश भर में से बगैर किसी लाइसेंस के माल खरीद पाएगा। इस हेतु मंडी समितियों व अन्य किसी भी संस्था की किसानों की फसल का भुगतान करवाने हेतु कोई जवाबदेही नहीं होगी। दूसरा कानून आवश्यक वस्तु संसोधन अधिनियम 2020 है।

इस अधिनियम में संशोधन करके सरकार ने एक तरीके से खाने-पीने की आवश्यक सामग्री जैसे गेहूं, दाल, चावल, तेल, आलू, टमाटर, प्याज जैसी सामग्री को कालाबाजारी करने की खुली छूट दे दी है। जिसके चलते देश के चुनिंदा व्यापारी इसे खरीदकर अपने पास अनिश्चित मात्रा अनिश्चित समय के लिए स्टॉक कर पाएंगे। अपने मनमाने दाम पर बेच पाएंगे। जिस पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं होगा।  तीसरा कानून मूल्य आश्वासन और कृषि सेवाओं पर किसान समझौता अध्यादेश है। इस कानून में व्यापारियों को छूट दी गई है कि वह कौन से क्षेत्र में कौन सी फसल की खेती करवाएंगे, कितनी मात्रा में करवाएंगे, किस भाव में खरीदी करेंगे व कब खरीदी करेंगे। उपरोक्त दी हुइ सारी बातों का वर्णन एक अनुबंध में होगा। किसान इस अनुबंध को करने के लिए आने वाले समय में मजबूर हो जाएगा क्योंकि उसकी फसल को एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर खरीदने की सुनिश्चितता का कानून ना होने की वजह से बड़े उद्योगपतियों के साथ अपनी फसल का करार करने के लिए मजबूर होगा। युवा किसान संगठन केन्द्र सरकार एवं जनप्रतिनिधियों से सवाल पूछता है कि इस कानून में विवाद का निपटारा करने के लिए किसानों को कोर्ट जाने की स्वतंत्रता क्यों नहीं दी गई? तीनों कानूनों में कहीं पर भी किसान की फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य मिले ऐसे नियम क्यों नहीं है? क्या ये कानून कृषि उपजों की कालाबाजारी करने की खुली छूट नहीं दे रहे है? क्या ये कानून ईस्ट इंडिया कंपनी की तर्ज पर चुनिंदा उद्योगपतियों को कृषि क्षेत्र में व्यापार के नाम पर कब्जा करने की स्वतंत्रता नहीं दे रहे है? किसान को उनकी मेहनत से जमा की हुई फसल बीमा की राशि फसलों का नुकसान होने पर समय पर मिले इसका उल्लेख क्यों नहीं है? युवा किसान संगठन ने खुले मंच से सरकार के जनप्रतिनिधियों को तीनों कानूनों पर चर्चा करने के लिए आमंत्रित किया है व उन्होंने कहा है कि वह जनता के बीच में आए व स्पष्ट करें कि किस आधार पर ये कानून किसानों के लिए हितकारी है। इस अवसर पर संगठन सचिव राधेश्याम वैष्णव, कोषाध्यक्ष सुनील चौधरी, उपाध्यक्ष राजेश पटेल, बाबूलाल चौधरी, सिलोल्या सरपंच राकेश मण्डलोई, शिव हापाखेड़ा, ईश्वरलाल चौधरी, श्यामलाल चौधरी, विक्रम चौधरी, अन्य किसान उपस्थित थे। संचालन अतुल पांचाल ने किया।