कांटाफोड़- आधुनिक जिम का हुआ उद्घाटन

कांटाफोड़ -नगर कांटाफोड़ में रविवार को लंबे इंतजार के बाद आधुनिक मसकीनिया जिम का शुभारंभ प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष श्याम होलानी, आचार्य पंडित कैलाशचंद्र शर्मा, वासुदेव त्रेहन, रणजीत सिंह बेदी, रामनिवास परसाई ने फीता काटकर किया।इस अवसर पर जिम संचालक अमन त्रेहन, नमन त्रेहन ने कहा की जिम में सभी प्रकार की आधुनिक मशीनों के द्वारा फेट लॉस के साथ ही शरीर स्वस्थ रखने के बेहतर उपाय किए जाएंगे।इस अवसर पर राजेश होलानी, श्रीनिवास तिवारी, मनोज होलानी, मुकेश राठौर, ब्रजमोहन तिवारी, कैलाश चोरसिया, विमल सुराणा , बलवीर बग्गा, दलजीत भाटिया, महेश कटारा, जितेंद्र शर्मा, केदार पटेल, दीपक परसाई ,गुरमीत भाटिया सहित नगर के गणमान्य नागरिक एवं समाजजनों के साथ ही कलमकार उपस्थित थे।

?बालकृष्ण शर्मा काटाफोड़

दुर्गा प्रतिमाओं पर नहीं रहेगा 6 फीट ऊंचाई का प्रतिबंध पंडाल का अधिकतम आकार 30 X 45 फीट होगा

अधिकतम 10 व्यक्ति, कर सकेंगे प्रतिमाओं का विसर्जन , गरबा नहीं होंगे, रामलीला व रावण दहन हो सकेंगे

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि दुर्गा उत्सव में स्थापित की जाने वाली दुर्गा प्रतिमाओं पर 6 फीट ऊंचाई का प्रतिबंध नहीं रहेगा, इस हेतु लगने वाले पंडालों का अधिकतम आकार 30 X 45 फीट होगा, चल समारोह की अनुमति नहीं होगी तथा आयोजन समिति के अधिकतम 10 व्यक्ति दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन कर सकेंगे। दुर्गा उत्सव पर गरबा करने की अनुमति नहीं होगी। दशहरा उत्सव पर रामलीला एवं रावण दहन किया जा सकेगा, परंतु सभी आयोजनों में मास्क लगाना तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना पूरी तरह अनिवार्य रहेगा। ऐसी झांकियां नहीं बनाई जा सकेंगी, जिनमें किसी भी तरह से सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन हो।

त्यौहारों एवं सर्दियों के लिए करें ‘एडवांस प्लानिंग’

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिए कि आगामी त्योहारों एवं सर्दी के समय कोरोना संक्रमण अधिक फैल सकता है, अत: इसके लिए ‘एडवांस प्लानिंग’ कर लें। मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग आदि सावधानियों का पूरा पालन सुनिश्चित किए जाने के साथ ही प्रदेश की स्वास्थ्य अधोसंरचना एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का भी विस्तार किया जाए।

देवास – आज आई 506 लोगों की रिपोर्ट मे 38 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 04 अक्टुबर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

  • 1 पताः-सिरोल्या (बरोठा) ,देवास ,पुरूष ,उम्र 75 वर्ष
  • 2 पताः-थाना कोतवाली ,देवास ,पुरूष ,उम्र 35 वर्ष
  • 3 पताः-राजाराम नगर,देवास ,महिला ,उम्र 14 वर्ष
  • 4 पताः-शांतिपुरा ,देवास ,पुरूष ,उम्र 24 वर्ष
  • 2 पताः-जलोदिया (बरोठा) ,देवास ,पुरूष ,उम्र 48 वर्ष
  • 6 पताः-राजोदा (बरोठा) ,देवास ,पुरूष ,उम्र 19 वर्ष
  • 7 पताः-राजोदा (बरोठा) ,देवास ,पुरूष ,उम्र 40 वर्ष
  • 8 पताः-राधांगंज,देवास ,पुरूष ,उम्र 68 वर्ष
  • 9 पताः-बरखेडा कोतापाई (बरोठा) ,देवास ,पुरूष ,उम्र 58 वर्ष
  • 10 पताः-ग्राम संदलपुर, खातेगांव ,देवास ,,पुरूष ,उम्र 32 वर्ष
  • 11 पताः-लेबर कालोनी ,देवास,पुरूष ,उम्र 78 वर्ष
  • 12 पताः-खेताखेडी (बरोठा) ,देवास ,पुरूष ,उम्र 29 वर्ष
  • 13 पताः-राजोदा (बरोठा) ,देवास ,पुरूष ,उम्र 41 वर्ष
  • 14 पताः-इटावा उज्जैन रोड ,देवास,महिला ,उम्र 34 वर्ष
  • 15 पताः-वार्ड-14 खातेगांव ,देवास ,पुरूष ,उम्र 58 वर्ष
  • 16 पताः-वार्ड-04 खातेगांव ,देवास ,पुरूष ,उम्र 16 वर्ष
  • 17 पताः-सुकल्या (क्षिप्रा) ,देवास ,पुरूष ,उम्र 65 वर्ष
  • 18 पताः-ज्योति नगर कालोनी (क्षिप्रा) ,देवास ,पुरूष ,उम्र 65 वर्ष
  • 19 पताः-शांतिपुरा ,देवास ,पुरूष ,उम्र 52 वर्ष
  • 20 पताः-कन्नौद,खातेगांव ,देवास ,पुरूष ,उम्र 27 वर्ष
  • 21 पताः-थाना खातेगांव ,देवास ,पुरूष ,उम्र 25 वर्ष
  • 22 पताः-वार्ड-01 खातेगांव ,देवास ,पुरूष ,उम्र 47 वर्ष
  • 23 पताः-थाना नेमावर,खातेगांव ,देवास ,पुरूष ,उम्र 35 वर्ष
  • 24 पताः-ग्राम रानीबाग खातेगांव ,देवास,महिला ,उम्र 30 वर्ष
  • 25 पताः-थाना नेमावर,खातेगांव ,देवास ,पुरूष ,उम्र 28 वर्ष
  • 26 पताः-थाना नेमावर,खातेगांव ,देवास ,पुरूष ,उम्र 48 वर्ष
  • 27 पताः-थाना नेमावर,खातेगांव ,देवास ,पुरूष ,उम्र 32 वर्ष
  • 28 पताः-कन्याखेडी,देवास,महिला ,उम्र 22 वर्ष
  • 29 पताः-एलएनटी अर्निया,देवास,पुरूष ,उम्र 28 वर्ष
  • 30 पताः-एलएनटी अर्निया,देवास,पुरूष ,उम्र 20 वर्ष
  • 31 पताः-अमलतास,देवास,पुरूष ,उम्र 18 वर्ष
  • 32 पताः-अमलतास,देवास, महिला ,उम्र 26 वर्ष
  • 33 पताः-अमलतास,देवास, महिला ,उम्र 23 वर्ष
  • 34 पताः-अमलतास,देवास, महिला ,उम्र 66 वर्ष
  • 35 पताः-अमलतास,देवास,पुरूष ,उम्र 24 वर्ष
  • 36 पताः-अमलतास,देवास, महिला ,उम्र 19 वर्ष
  • 37 पताः-अमलतास,देवास,पुरूष ,उम्र 40 वर्ष
  • 38 पताः-अमलतास,देवास, महिला ,उम्र 51 वर्ष

◆ देवास जिले के निवासी कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) एक व्यक्ति कि जिला अस्पताल देवास मे उपचार के दौरान मृत्यू होने की जानकारी प्राप्त होने पर आज बुलेटिन में जोड़ा गया।


1 – आज लिये गये सैम्‍पल- 463
2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 506
3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 38
4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 468
5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 1
6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 42600
7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 42361
8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 1566
9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 40557
10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 7
11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 1186
12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 357
13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 239
16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 23
17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.70
18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 75.73
19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.47


(डॉ एम.पी.शर्मा )
मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी
जिला-देवास

देवास – संपत्तिकर, जलकर, दुकान किराया की बकाया राशि अक्टुबर माह मे एक मुश्त जमा करने पर सरचार्ज मे छूट

देवास। नगर सीमा क्षेत्र मे स्थित संपत्तिकर, जलकर, निगम स्वामित्व की दुकान किराया उपभोक्ताओ द्वारा अपनी बकाया करो की राशि एक मुश्त माह अक्टुबर 2020 मे जमा करने पर नगर निगम द्वारा करो पर लगने वाले अधिभार (सरचार्ज) पर छूट दी जावेगी। नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान ने इस संबंध मे जानकारी देते हुये बताया कि शहर के संपत्तिकर, जलकर, दुकान किराया करदाताओ द्वारा अपने करो का भुगतान माह अक्टुबर मे किया जाता है तो करो पर लगने वाले अधिभार (सरचार्ज) मे छूट दी जाने के साथ ही प्रोत्साहन स्वरूप निगम की ओर से माह अक्टुबर मे संपत्तिकर, जलकर, दुकान किराया के बडे बकायादारो द्वारा अपने करो का भुगतान एक मुश्त करते है तो उनका सम्मान किया जाकर लॉटरी ड्रा सिस्टम के माध्यम से चयनित प्रतिभागी को पुरस्कृत किया जावेगा। निगम द्वारा करदाताओ की सुविधाओ हेतु दिनांक 10 अक्टुबर से 20 अक्टुबर तक प्रतिदिन शहर के 5 वार्डो मे विशेष वसुली शिविर लगाया जावेगा। जिसमे करदाता अपने निगम संबंधी करो की राशि शिविर मे ही जमा कर सकेगें। इस अभियान के दौरान बकाया करदाताओ द्वारा अपनी बकाया करो की राशि का भुगतान नही किया जाता है तो उनके खिलाफ कुर्की की कार्यवाही प्रस्तावित की जावेगी एवं मौका नप्ती के दौरान प्रापर्टी मे अंतर पाये जाने पर 5 गुना पेनेल्टी भारीत की जावेगी। आयुक्त ने करदाताओ से अपील की है कि वे अपने निगम संबंधी बकाया करो का भुगतान माह अक्टुबर मे ही जमा कर अधिभार (सरचार्ज) मे मिलने वाली छूट का लाभ लें। करदाता समस्त करो का भुगतान निगम कार्यालय के साथ ही अपने क्षेत्रो के झोन कार्यालयो मे भी जमा करा सकते है।

आबकारी विभाग ने जप्त एवं राजसात मदिरा का किया नष्टीकरण

देवास । सहायक आबकारी आयुक्‍त देवास ने बताया कि आबकारी विभाग देवास द्वारा म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) में जप्त एवं राजसात मदिरा का नष्टीकरण किया गया। उन्‍होंने बताया कि आज की कार्यवाही में वृत देवास (अ) के 05 प्रकरण, देवास (ब) के 10 प्रकरण तथा देवास (स) के 10 प्रकरण इस प्रकार कुल 25 प्रकरणों में जप्त एवं राजसात 3708.28 बल्क लीटर देशी मदिरा, 3769.56 बल्क लीटर विदेशी मदिरा स्प्रिट, 54.6 बल्क लीटर विदेशी मदिरा बीयर तथा 375 लीटर अवैध हाथ भट्टी मदिरा ट्रेचिंग ग्राउण्ड देवास पर रोड रोलर चलाकर मदिरा का नष्टीकरण किया गया। नष्ट की गई समस्त मदिरा का वर्तमान मूल्य 56,81,620 रूपये हैं।
उन्‍होंने बताया कि इसके अतिरिक्त माननीय न्यायालय देवास द्वारा निराकरण के लिए आबकारी विभाग को सौपी गई 144 बल्क लीटर देशी मदिरा, 58.5 बल्क लीटर विदेशी मदिरा तथा 241.8 बल्क लीटर विदेशी मदिरा बीयर भी उक्त मदिरा के नष्टीकरण हेतु गठित समिति द्वारा नष्ट की गई। कार्यवाही का विधिवत पंचनामा बनाया गया।

हाथरस में बलात्कार से ज्यादा आधी रात को शव जलाने और बाद में शासन -प्रशासन द्वारा की गई मूर्खताओं का विरोध ज्यादा है ।

ऐसी घटना कही भी होगी उसका तीखा प्रतिकार होना चाहिए ,

राजस्थान या अन्य जगह का उदाहरण देकर ऐसी विभत्स घटनाओं को बचाने का प्रयास करने वाले भी उसी कुत्सित मानसिकता का शिकार है , जो ऐसी घटनाओं को बढ़ावा देती है , बलात्कार या ऐसे अपराध दुनिया मे कही खत्म नही हो सकते , देश मे भी हर राज्य ,शहर -गांव में होते रहे है और आगे भी होते रहेंगे , असल मुद्दा इन अपराधों से निपटने के तरीकों और दोषियों को सजा दिलवाने का है , बजाय राज्य , वहा काबिज दल की सरकार या हिन्दू, मुस्लिम या दलित चश्मे से देखने के . राहुल-प्रियंका या अन्य विपक्ष बलरामपुर भी नही गया और न खरगोन या नरसिंगपुर पहुँचा , क्योकि हर बलात्कार की घटना पर निर्भया या हाथरस जैसा बवाल नही मच सकता . हाथरस में भी इतना बवाल नही मचता अगर आधी रात के अंतिम संस्कार और विपक्ष और मीडिया को रोकने की गलती नही की जाती , जिसका विरोध उमा भारती सहित कई बीजेपी नेताओं ने भी किया..

उत्तरप्रदेश की करीब दर्जन भर महिला_सांसदों की लिस्ट, इनमे से एक का भी अपना विरोध दर्ज या किसी भी तरह की कार्यवाही के लिए सामने न आना.. सरकार में टिके रहने की लोलुपता उजागर करती नज़र आ रही है..

चंचल भारतीय✒️

बिना रजिस्ट्रेशन मजदूरों को नहीं ले जा सकेंगे ठेकेदार भोजन, निवास एवं यात्रा की जिम्मेदारी ठेकेदार की रहेगी, प्रवासी,मजदूरों को लेकर सरकार ने बनाए दिशा-निर्देश

भोपाल: अब प्रवासी मजदूरों के खानपान, निवास एवं यात्रा की संपूर्ण जिम्मेदारी उसे ले जाने वाले ठेकेदार पर रहेगी। ऐसे ठेकेदार को राज्य के श्रम विभाग में अपना रजिस्ट्रेशन भी करना होगा। प्रवासी मजदूरों के संबंध में राज्य सरकार ने नए निर्देश जारीकिए हैं। कोरोना संक्रमण फैलने की शुरुआत में दूसरे प्रदेशों में काम करने वाले प्रदेश के मजदूर बड़ी संख्या में वापस लौटे थे। उनकी कोई देखभाल और चिंता न तो उन्हें ले जाने वाले ठेकेदारों ने की और न ही उन कंपनियों ने जहां वे काम कर रहे थे। केंद्र एवं राज्य सरकार को इनकी देखभाल करना पड़ी थी। इसके बाद राज्य सरकार ने प्रवासी मजदूरों को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों के लागू होने के बाद मजदूरों की पूरी जिम्मेदारी संबंधित ठेकेदार और कंपनियों की होगी। 31 तक चलेगा विशेष सर्वे अभियान प्रदेश में प्रवासी मजदूरों के लिये एक विशेष सर्वेअभियान 1 अक्टूबर 2020 से 31 अक्टूबर 2020 तक चलाया जा रहा है। इसमें ठेकेदारों का पंजीयन कर उन्हें लायसेंस दिए जाएंगे। सरकार ने तय किया है कि पांच या इसे अधिक अप्रवासी मजदूर ले जाने वाले ठेकेदारों को अपना पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। 5 से लेकर 400 से भी अधिक अप्रवासी मजदूरों के लिये ठेकेदार को पंजीयन शुल्क के रुप में 60 रुपये से लेकर 1500 रुपये और लायसेंस शुल्क 20 रुपये से लेकर 400 रुपये देना होगा। श्रम सेवा पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन कर पंजीयन एवं लायसेंस लेना होागा। बिना पंजीयन के नहीं ले जा सकेंगे मजदूर इन निर्देशों में तय किया गया है कि बिना पंजीयन एवं लायसेंस के कोई भी ठेकेदार श्रमिकों को दूसरे राज्य में नहीं ले जा सकेगा। ठेकेदार को श्रमिकों को न्यूनतम वेतन से कम नहीं दिया जाएगा। और मजदूरी का भुगतान उसके बैंक खाते में करना होगा। मजदूरों को उनके निवास से कार्यस्थल तक दोनों ओर का यात्रा किराया देना होगा। यात्रा अवधि भी मजदूर के कार्य के घण्टे माने जायेंगे। ठेकेदार हर मजदूर को फोटोयुक्त पासबुक देगा जिसमें मजदूर के बारे में मजदूरी सहित सारा विवरण होगा। प्रवासी मजदूर को केंद्र एवं राज्य की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ दिया जायेगा।

चंचल भारतीय✒️

देवास – आज आई 522 लोगों की रिपोर्ट मे 14 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 03 अक्टुबर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

  • 1 पताः-वार्ड-05 लोहारदा ,देवास ,पुरूष ,उम्र 47 वर्ष
  • 2 पताः-काटाफोड,देवास ,पुरूष ,उम्र 55 वर्ष
  • 3 पताः-काटाफोड,देवास ,महिला ,उम्र 62 वर्ष
  • 4 पताः-इमलीपुरा,देवास ,महिला ,उम्र 46 वर्ष
  • 2 पताः-ननासा कन्नौद,देवास महिला ,उम्र 70 वर्ष
  • 6 पताः-बिचकुआ,सतवास ,देवास महिला ,उम्र 60 वर्ष
  • 7 पताः-सिविल लाईन ,देवास ,पुरूष,उम्र 30 वर्ष
  • 8 पताः-सिविल लाईन ,देवास ,महिला ,उम्र 02 वर्ष
  • 9 पताः-ग्राम बुरादा, खातेगांव ,देवास ,,महिला ,उम्र 30 वर्ष
  • 10 पताः-ग्राम भवरास, खातेगांव ,देवास ,,महिला ,उम्र 30 वर्ष
  • 11 पताः-उत्तम नगर,देवास,पुरूष ,उम्र 65 वर्ष
  • 12 पताः-राधे क्लीनिक इटावा देवास ,,,महिला ,उम्र 65 वर्ष
  • 13 पताः-गंगा नगर,देवास,पुरूष ,उम्र 37 वर्ष
  • 14 पताः-चैबारा जागीर सोनकच्छ,देवास,पुरूष ,उम्र 26 वर्ष

1 – आज लिये गये सैम्‍पल- 387
2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 522
3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 14
4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 508
5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 42137
7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 41855
8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 1528
9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 40089
10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 5
11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 1179
12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 327
13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 282
16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 22
17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.65
18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 77.16
19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.44

(डॉ एम.पी.शर्मा )
मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी
जिला-देवास

महात्मा गांधी ने जिस लोकतंत्र की स्थापना की उस लोकतंत्र की आज रोज हत्या हो रही है। श्री वर्मा शहर कांग्रेस ने बनाई गांधी शास्त्री जयंती

देवास = महात्मा गांधी ने जिस लोकतंत्र की स्थापना की थी उस लोकतंत्र की महात्मा गांधी के सिद्धांतों की रोज हत्या हो रही है। लूट खसोट कर सरकारों को गिराने का काम इस घोर कलयुग में सत्ताधारी दल आतंकवादियों की तरह कर रहे हैं। महात्मा गांधी ने लोकतंत्र का महत्व देश को बताया  आज पूरे विश्व ने भी माना है। आज हमारे लिए यह गौरव का दिन है कि हम उस के वंशज है जिनके कदमों में आज हम खड़े हैं जिनका जन्मदिन मना रहे हैं छाती चौड़ी हो जाती है जब हम महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, और लाल बहादुर शास्त्री जैसे नेताओं के द्वारा भारत के कायाकल्प और आजादी में जो अपना योगदान दिया और उनका किताबों में जो गौरवशाली इतिहास लिखा है उसे पढ़कर ।उक्त विचार शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी के नेतृत्व में शिवाजी पार्क स्थित मीना बाजार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए कहे। इसी के साथ कहा कि आज संकल्प लेने का दिन है कि हम जीवन के अंतिम क्षण तक इन आतंकवादियों से लड़ना पड़ा तो लड़ते रहेंगे और जिस संविधान को बाबा साहब अंबेडकर ने बनाया है महात्मा गांधी ने जिस लोकतंत्र की स्थापना की है उसकी रक्षा में हमें प्रण से जुटे रहना है । कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने किया व आभार अनिल गोस्वामी ने माना।                                        

इस अवसर पर कांग्रेस नेता शौकत हुसैन पंडित जयप्रकाश शास्त्री रेखा वर्मा विक्रम पटेल शिवा चौधरी नजर शेख प्रदीप चौधरी पोपसिंह परिहार नरेंद्र यादव ज्ञान सिंह दरबार संतोष मोदी विक्रम मुकति जाकिर उल्ला शेख रोहित शर्मा इम्तियाज भल्लू दीपक चौधरी अजीत भल्ला प्रतीक शास्त्री आदित्य दुबे राजू सांगते मनोज सांगते चंद्रपाल सोलंकी सुरेश चौधरी राजेश गुप्ता सुधीर नागर रविन्द्र सोनी अकरम शेख तृप्ति संगीता राठौर वर्षा निगम राहुल पवार शकील शेख़ सुनील सोलंकी धीरज कल्याणी राधा किशनसोलंकी रितेश सिहोते राजेंद्र किटोदिया छोटू सिंह गुर्जर राजेश राठौर प्रह्लाद गुरुजी परवेज शेख संतोष सिंह बेस सतीश पुजारी पी सी हरोडे जय प्रकाश मालवीय धीरज कल्याने सलीम पठान धर्मेंद्र मिश्रा राजू दरबार रोशन रायकवार कमलेश गुप्ता परवेज शेख गुलाब सिंह ठाकुर डॉ मुन्ना सरकार संतोष बेस गुल्लू मंघानी ओम राठौड़ छोटूसिंह गुर्जर सुनील सोलंकी योगेश सिसोदिया मिर्जा कदीर बेग सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी जन उपस्थित थे।

हाथरस की घटना को लेकर शहर कांग्रेस ने गांधी प्रतिमा पर दिया मौन धरना ,विभिन्न समाज के धर्मगुरु रहे उपस्थित।

देवास =आज देश में खास करके उत्तर प्रदेश में जो बेरहम घटनाएं घट रही है उससे पूरा देश शर्मसार हुआ है जिस तरह से एक दलित लड़की के साथ दुष्कर्म और हत्या हुई उसकी जितनी निंदा की जाए कम है। प्रधानमंत्री मोदी हमेशा मन की बात करते हैं आज कहना पड़ेगा कि  अब वे मन की बात निर्भया जेसी बालिकाओं के परिवार से करें किसानों से करें नौजवानों से करें । जो आज उनके साथ घट रहा है जो पीड़ा झेल रहे हैं। उससे वे वाफ़िक हो सके इस समय बढ़ी आरजक स्थिति उत्पन्न हुई है । उक्त विचार पूर्व मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा ने शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी के नेतृत्व में हाथरस में हुई दुष्कर्म की घटना को लेकर शिवाजी पार्क स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समीप दिए मोन धरने के पश्चात कहे इसी के साथ श्री वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य को चलाना योगी जी के बस की बात नहीं है उन्हें तो मोदी जी ने किसी मंदिर में घंटी बजाने के लिए भेज देना चाहिए । ऐसी घटनाओं से आज पूरे देश में भय का माहौल बना है। एक और लोग कोरोनावायरस से डरे हुए हैं और दूसरी तरफ इस तरह की घटनाएं हो रही है जो निश्चित रूप से चिंता में डाल रही।  इसी के साथ शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने कहा कि हमने हमेशा महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा पर भरोसा किया है कांग्रेस के शासन में कभी भी देश में इस तरह की दलित समाज के साथ घटना नहीं घटी है लेकिन आज स्थिति इसके विपरीत है । मैं इस बात की भी निंदा करता हूं कि जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हाथरस जाकर पीड़ित परिवार से मिलना चाहते थे तो उत्तर प्रदेश की सरकार ने उन्हें जाने से रोका बल्कि गिरफ्तार भी किया यह तो सीधे-सीधे प्रजातंत्र में गला घोटने का काम है जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है । धरना स्थल पर विभिन्न समाज के धर्मगुरु सर्व श्री नारायण सिंह बेदी , खोजेमा अली बुरहानी बोहरा , प्यारे मियां पठान अरविंद त्रिवेदी उपस्थित थे । कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित जयप्रकाश शास्त्री शौकत हुसैन रेखा वर्मा सुधीर शर्मा शिवा चौधरी  प्रदीप चौधरी विक्रम पटेल ज्ञान सिंह दरबार नजर शेख़ अजीत भल्ला नरेंद्र यादव जाकिर उल्ला शेख संतोष मोदी अकरम शेख तृप्ति प्रतीक शास्त्री अनिल गोस्वामी रोहित शर्मा राधा किशन सोलंकी इम्तियाज़ शेख़ भल्लू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे अंत में आभार महिला नेता श्रीमती वर्षा निगम ने माना।

देवास – आज आई 587 लोगों की रिपोर्ट मे 38 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 02 अक्टुबर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

  • 1 पताः-ग्राम बुरादा-खातेगांव,देवास पुरूष ,उम्र 60 वर्ष
  • 2 पताः-ग्राम बुरादा-खातेगांव,देवास महिला ,उम्र 55 वर्ष
  • 3 पताः-ग्राम बुरादा-खातेगांव,देवास पुरूष ,उम्र 45 वर्ष
  • 4 पताः-ग्राम बुरादा-खातेगांव,देवास पुरूष ,उम्र 29 वर्ष
  • 2 पताः-ग्राम बुरादा-खातेगांव,देवास महिला ,उम्र 70 वर्ष
  • 6 पताः-मेहतवाडा,देवास पुरूष ,उम्र 45 वर्ष
  • 7 पताः-अग्रवाल नगर,देवास पुरूष ,उम्र 39 वर्ष
  • 8 पताः-उदयनगर देवास उदयपुरा ,,पुरूष,उम्र 40 वर्ष
  • 9 पताः-उदयनगर देवास उदयपुरा ,,,महिला ,उम्र 38 वर्ष
  • 10 पताः-उदयनगर देवास उदयपुरा ,पुरूष,उम्र 25 वर्ष
  • 11 पताः-उदयनगर देवास उदयपुरा ,पुरूष,उम्र 25 वर्ष
  • 12 पताः-उदयनगर देवास उदयपुरा ,,पुरूष,उम्र 21 वर्ष
  • 13 पताः-उदयनगर देवास ,,,महिला ,उम्र 40 वर्ष
  • 14 पताः-वार्ड-11 खातेगांव ,देवास ,,महिला ,उम्र 80 वर्ष
  • 15 पताः-राजाराम नगर,देवास,पुरूष ,उम्र 41 वर्ष
  • 16 पताः-वार्ड-11 खातेगांव ,देवास ,पुरूष ,उम्र 30 वर्ष
  • 17 पताः-वार्ड-11 खातेगांव ,देवास ,,महिला ,उम्र 14 वर्ष
  • 18 पताः-शिमला कालोनी बीएनपी रोड,देवास ,,पुरूष ,उम्र 5 वर्ष
  • 19 पताः-ग्राम चिडिया,खातेगांव ,देवास ,पुरूष ,उम्र 45 वर्ष
  • 20 पताः-अल्कापुरी,देवास ,,पुरूष ,उम्र 37 वर्ष
  • 21 पताः-वार्ड-12 काटाफोड,देवास ,,पुरूष ,उम्र 38 वर्ष
  • 22 पताः-ग्राम नेमावर, खातेगांव ,देवास ,,महिला ,उम्र 46 वर्ष
  • 23 पताः-वार्ड-03 खातेगांव ,देवास ,,महिला ,उम्र 75 वर्ष
  • 24 पताः-वार्ड-03 खातेगांव ,देवास ,,पुरूष ,उम्र 46 वर्ष
  • 25 पताः-राजोदा (बरोठा) ,देवास, ,पुरूष ,उम्र 33 वर्ष
  • 26 पताः-राजोदा (बरोठा) ,देवास, ,पुरूष ,उम्र 37 वर्ष
  • 27 पताः-भुतियाखुर्द ,देवास, ,पुरूष ,उम्र 37 वर्ष
  • 28 पताः-जीवाजीगढ,देवास ,पुरूष ,उम्र 50 वर्ष
  • 29 पताः-बावई,देवास,पुरूष ,उम्र 39 वर्ष
  • 30 पताः-अर्निया,देवास,पुरूष ,उम्र 31 वर्ष
  • 31 पताः-वार्ड-09 सोनकच्छ ,देवास ,,महिला ,उम्र 25 वर्ष
  • 32 पताः-एलएनटी अर्निया,देवास,पुरूष ,उम्र 26 वर्ष
  • 33 पताः-वार्ड-03 सोनकच्छ ,देवास ,,महिला ,उम्र 19 वर्ष
  • 34 पताः-एलएनटी अर्निया,देवास,पुरूष ,उम्र 25 वर्ष
  • 35 पताः-बावडिया,देवास ,,महिला ,उम्र 25 वर्ष
  • 36 पताः-रामनगर ,देवास,पुरूष ,उम्र 69 वर्ष
  • 37 पताः-सुतारखेडा,देवास ,,महिला ,उम्र 50 वर्ष
  • 38 पताः-कवडी ,देवास,पुरूष ,उम्र 32 वर्ष

◆ देवास जिले के निवासी कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) एक व्यक्ति कि जिला अस्पताल ,देवास मे उपचार के दौरान मृत्यू होने की जानकारी प्राप्त होने पर आज बुलेटिन में जोड़ा गया।


1 – आज लिये गये सैम्‍पल- 737
2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 587
3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 38
4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 549
5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 1
6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 41750
7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 41333
8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 1514
9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 39581
10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 3
11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 1174
12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 318
13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 417
16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 22
17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.66
18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 77.54
19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.45

(डॉ एम.पी.शर्मा )
मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी
जिला-देवास