देवास – नगर निगम ने देवास शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 की दौड़ में अव्वल आने के लिए कमर कसी

शहर को टॉप 5 में लाने का पूरा प्रयास

स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 की तैयारी शुरू ओ.डी.एफ.प्लस प्लस रेटिंग हेतु बैठक संपन्न

देवास। नगर निगम द्वारा देवास शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 की दौड़ में अव्वल आने के लिए कमर कस ली है। आयुक्त विशालसिंह चौहान ने बताया कि गत दिवस गंदगी भारत छोड़ो अभियान में प्रदेश में देवास प्रथम स्थान पर आया। ये देवास के नागरिकों एवं नगर निगम की स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं निगम के सभी अधिकारी कर्मचारियों के सहयोग से हुआ हे। ऐसे ही स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 मे देवास शहर 29 वे नम्बर रहा। वर्ष 2019 मेंं नम्बर 10 पर आया था अब स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में देवास शहर पुन: भाग ले रहा है। निगम की टीम इस दौड़ में दिन रात एक कर शहर को पुन: टॉप 5 में लाने का पूरा प्रयास करेगी। इसी प्रयास के साथ शहर के सभी नागरिकों का सहयोग हमें प्राप्त होगा। हम सभी के सहयोग से देवास शहर को टॉप 5 में लाने हेतु संकल्पित होना होगा। इसी प्रयास में निगम टीम द्वारा ओ.डी.एफ प्लस प्लस की तैयारी शुरू की गई। जिसकी समीक्षा बैठक आयुक्त द्वारा सभी विभाग प्रमुखों एवं एसबीएम सदस्यों, आईईसी मेम्बर प्रभारियों के साथ दिशा निर्देश तय किए गए।

केन्द्रीय दल ने कन्नौद तथा खातेगांव तहसील में कीट व्याधि से फसलों को हुए नुकसान का लिया जायजा,किसानों से चर्चा कर फसलों को हुए नुकसान की ली जानकारी

देवास 01 अक्टूबर 2020/ भारत सरकार के केन्द्रीय दल ने तहसील खातेगांव और कन्नौद के कई ग्रामों में पहुँचकर कीट व्याधि से फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया। केन्द्रीय दल में शामिल भारत सरकार के जॉइंट डायरेक्टर श्री एन सत्यनारायण तथा अवर सचिव श्री घनश्याम मीणा ने कन्नौद तहसील के ग्राम कुसमानिया में किसान श्री सतीशचंद्र और श्री मोहन परमार, ग्राम  रामभिलाई के श्री लखन, ग्राम कोलारी के श्री मोडू जाट और चन्दर सिंह सेंधव तथा खातेगांव तहसील के ग्राम सातल के कानसिंह, ग्राम ओमकारा के श्री मायाराम परमार तथा अन्य ग्रामों के खेतों में जाकर फसलों को कीट व्याधि से हुए नुकसान का जायजा लिया। ग्रामीणों और अधिकारियों द्वारा निरीक्षण के दौरान केन्द्रीय दल को फसलों को हुए नुकसान के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। केन्द्रीय दल ने किसानों से भी चर्चा कर फसलों को हुए नुकसान की जानकारी ली। किसानों ने बताया कि उनकी सौ प्रतिशत फसल खराब हो गयी है। फसल काटने के लिए अलग से लागत लग रही है। कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने प्रजेंटेशन के माध्यम से केंद्रीय दल को फसलों को हुई नुकसानी की जानकारी भी दी।
      

निरीक्षण के दौरान क्षेत्रिय विधायक श्री आशीष शर्मा, कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला, अपर कलेक्टर श्री प्रकाश सिंह चौहान, डॉ राजीव दीक्षित, एसडीएम कन्नौद श्री नरेन्द्र धुर्वे, एसडीएम खातेगांव, श्री संतोष तिवारी, कृषि अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

चंचल भारतीय✒️

देवास – मनोरंजन कर को लेकर केबल ऑपरेटर एसोसिएशन की सहायक आयुक्त के साथ बैठक हुई

ऑपरेटरों ने मनोरंजन कर का विरोध करते हुए निगम आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा

देवास। शहर के केबल ऑपरेटर एसोसिएशन की मनोरंजन कर को लेकर नगर निगम में सहायुक्त आयुक्त के साथ बैठक हुई। जिसमें ऑपरेटरों ने मनोरंजन कर का विरोध करते हुए निगम आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा। एसो. अध्यक्ष धर्मेन्द्रसिंह बैस ने बताया कि केबल ऑपरेटरों द्वारा जी.एस.टी के रूप में पूर्व से ही मनोरंजन कर का भुगतान किया जा रहा है। अत: यह कर 18 प्रतिशत देय है जो ऑपरेटरों के द्वारा दिया जा रहा है। सहायक आयुक्त के साथ सम्पन्न हुई बैठक में अवगत कराया गया कि मध्यप्रदेश में किसी भी शहर में नगर निगम द्वारा मनोरंजन कर नही लिया जा रहा है। सिर्फ देवास नगर निगम एक ऐसा है जहां मनोरंजन कर वसूला जा रहा है। मनोरंजन कर का भार टाटा स्काय, डीश टी.वी, विडियोकॉन, डी.टी.एच., फ्री डिश टी.वी., जीयो गीगा फायबर, एयरटेल फायबर आदि पर भी पड़ेगा। केबल टी.वी. का मनोरंजन कर अन्य माध्यमो से भी उपभोक्ताओ द्वारा प्राप्त किया जा रहा। एसोसिएशन ने मांग की है कि हम पर अनावश्यक कर न लगाए एवं सभी कम्पनियों को भी इस कर में शामिल किया जावें। इस अवसर पर हरीश खानचंदानी, बाबू भाई बीके, अंकित शर्मा, कमल निगम, मुकेश सोनी, नन्नू शेख, हेमंत जाधव, गट्टू चावड़ा, प्रमोद जैन, पंकज शर्मा, विनोद कुंडारले, इसाक मामू, शकील मंसूरी, राजू बोड़ाना, अशोक सिंगाजी, रतन लखवानी आदि अन्य उपस्थित थे।

मध्यप्रदेश की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती वीरा राणा विधानसभा उपचुनाव 2020 को लेकर जानकारी दि।

भोपाल

Chief Electoral Officer Madhya Pradesh श्रीमती वीरा राणा ने बताया कि मध्यप्रदेश में विधानसभा उप निर्वाचन तारीखों की घोषणा के साथ ही आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है।

आदर्श आचरण संहिता के सभी प्रावधान संबंधित जिलों/विधानसभा क्षेत्रों और राजनैतिक दलों, उनके अभ्‍यर्थियों और सरकार पर लागू होंगे।

आदर्श आचरण संहिता 7 जिलों ग्‍वालियर, मुरैना, सागर, इंदौर, बुरहानपुर, खण्‍डवा, देवास में जहॉं नगर पालिका निगम हैं, वहाँ केवल उसी विधानसभा क्षेत्र में प्रभा‍वशील रहेगी। शेष 12 जिलों अनूपपुर, छतरपुर, रायसेन, मन्‍दसौर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, भिण्‍ड, दतिया, धार, आगर-मालवा एवं राजगढ़ में पूर्ण रूप से आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील रहेगी। इन दिशा-निर्देशों का उल्‍लंघन करने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

मुख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में प्रदेश के 28 विधानसभा क्षेत्रों में होने वााले उप चुनाव के लिये मान्‍यता प्राप्‍त राजनैतिक दलों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती वीरा राणा ने उप चुनाव 2020 के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि उप निर्वाचन की अधिसूचना 9 अक्‍टूबर को प्रकाशित होगी। नाम निर्देशन-पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 16 अक्‍टूबर निर्धारित है। नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा 17 अक्‍टूबर को की जाएगी। नाम निर्देशन-पत्रों की वापसी 19 अक्‍टूबर को होगी। मतदान 3 नवम्‍बर को होगा एवं मतगणना 10 नवम्‍बर को होगी।

मुख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि विधानसभा उप निर्वाचन में 9361 मतदान केन्द्रों पर मतदान होगा, जिनमें 1441 सहायक मतदान केन्‍द्र सम्मिलित हैं। एक हजार से अधिक मतदाता वाले बूथ को सहायक मतदान केन्‍द्र बनाया गया है, जो सामान्यत: मूल मतदान केन्‍द्र के परिसर में ही स्‍थापित हैं। प्रत्‍येक मतदान केन्‍द्र पर अनिवार्य न्‍यूनतम सुवधायें उपलब्‍ध कराई गई हैं। विधानसभा उप‍निर्वाचन 2020 में 28 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 63 लाख 69 हजार 830 मतदाता हैं जिनमें 33 लाख 73 हजार 70 पुरूष मतदाता, 29 लाख 77 हजार 808 महिला मतदाता एवं 198 तृतीय लिंग मतदाता दर्ज हैं। सर्विस मतदाता 18 हजार 754 हैं, जिनमें 18 हजार 378 पुरूष एवं 376 महिला मतदाता हैं।

बैठक में बताया गया कि फार्म 6,7,8, एवं 8क प्राप्‍त करने की अंतिम तिथि 6 अक्‍टूबर 2020 निर्धारित की गयी है। इन फार्मों के निराकरण की अंतिम तिथि 13 अक्‍टूबर है। मतदाता सूची का मुद्रण 16 अक्‍टूबर तक होगा तथा वोटर स्लिप का वितरण 23 अक्‍टूबर से 28 अक्‍टूबर, 2020 तक किया जाएगा।

विधानसभा उप निर्वाचन में आयोग ने मतदान में कोविड-19 के मापदण्‍ड के अनुसार ईव्‍हीएम की संख्‍या 120 प्रतिशत से बढ़ाकर 140 प्रतिशत एवं व्‍हीव्‍हीपेट की संख्‍या 130 प्रतिशत से बढ़ाकर 150 प्रतिशत की गई है। उप चुनाव में कुल 24 हजार 3 बैलेट यूनिट का उपयोग होगा, जिसमें मतदान के लिये 9 हजार 361 का उपयोग किया जाएगा और 13 हजार 706 मशीनें आरक्षित की गई है एवं 936 मशीनों का उपयोग प्रशिक्षण एवं जागरूकता के लिये किया जाएगा। इसी प्रकार कुल 23 हजार 558 कंट्रोल यूनिट का उपयोग होगा, जिसमें मतदान के लिये 9 हजार 361 मशीनों का उपयोग होगा और 13 हजार 261 मशीनें आरक्षित की गई हैं एवं 936 कंट्रोल यूनिट का उपयोग प्रशिक्षण एवं जागरूकता के लिये किया जाएगा। इसी के साथ कुल 23 हजार 53 व्‍हीव्‍हीपेट का उपयोग किया जाएगा, जिनमें से मतदान के लिये 9 हजार 361 का उपयोग किया जाएगा और 12 हजार 756 आरक्षित की गई हैं एवं 936 व्‍हीव्‍हीपेट का उपयोग प्रशिक्षण एवं जागरूकता के लिये किया जाएगा।

मुख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि मतदान को सम्‍पन्‍न कराने के लिये लगभग 56 हजार मतदान कर्मी नियुक्‍त किये गये हैं। कोविड-19 के दिशा-निर्देशों के तहत मतदान दलों के आवागमन के लिये पर्याप्‍त संख्‍या में वाहनों की व्‍यवस्‍था की गई है। मतदान दलों का तृतीय रेण्‍डमाईजेशन 24 घण्‍टों के स्‍थान पर कोविड-19 के निर्देशों के पालन में 72 घण्‍टे पूर्व में रखा गया है।

बैठक में समस्‍त मान्‍यता प्राप्‍त राजनैतिक दलों से अपेक्षा की गयी कि कोविड-19 के संबंध में आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें। नामांकन जमा करने के लिये निर्धारित संख्‍या में उम्‍मीदवार के साथ दो ही व्‍यक्ति तक संख्‍या और नामांकन के प्रयोजन के लिये वाहनों की संख्‍या दो तक ही सीमित रखें। ऐसे अभ्‍यर्थी जिनके आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, उनकी जानकारी के संबंध में आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें। घर-घर अभियान के दौरान उम्‍मीदवार सहित कुल 5 व्‍यक्तियों तक ही संख्या सीमित रखें। रोड शो में वाहनों के काफिले को 5 वाहनों (सुरक्षा वाहनों को छोड़कर) तक सीमित करें।

अपर मुख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अरूण कुमार तो‍मर, संयुक्‍त मुख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी श्री धरणेन्‍द्र कुमार जैन, उप मुख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी श्री प्रमोद शुक्‍ला एवं श्रीमती दिशा प्रणय नागवंशी ने भी निर्वाचन संबंधी जानकारी दी।

बैठक में मान्‍यता प्राप्‍त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव रखे। बैठक में भारतीय जनता पार्टी, इंडियन नेशनल कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, के प्रतिनिधि उपस्थ

? चंचल भारतीय

आज अमलतास हॉस्पिटल से 15 मरीजों को स्वस्थ करके घर पहुंचाया गया

देवास। अमलतास हॉस्पिटल प्रबंधक विजय जाट द्वारा बताया गया की अमलतास हॉस्पिटल में देवास,उज्जैन, आगर,शाजापुर के कोरोना संक्रमित मरीज इलाज के लिए लगातार आ रहे हैं वह स्वस्थ होकर अपने घर लौट रहे हैं आज शाजापुर जिले के एक मरीज देवचंद्र जी गोयल भी डिस्चार्ज हुए हैं जोकि 78 वर्ष की आयु के साथ हार्ड की बीमारी व डायबिटीज की बीमारी के साथ ही कोरोना पॉजिटिव थे व 21 दिन तक अमलतास हॉस्पिटल में कोरोना वार्ड प्रभारी डॉ अश्विन सोनगरा, डॉ सुनील गिरधर व नर्सिंग सुपरिटेंडेंट मनीष शर्मा की टीम द्वारा लगातार इलाज किया गया। इनको 7 दिन पर भी रखा गया था, अमलतास हॉस्पिटल में एसे कई मरीज ठीक हो चुके हैं तथा सभी स्टाफ द्वारा रात दिन मेहनत कर मरीजों के बेहतर इलाज उचित देखभाल की जा रही है।

उत्तरप्रदेश के हाथरस में युवती की चिता अभी ठंडी भी नहीं हुई थी के बलरामपुर में फिर एक और ह्रदयविदारक घटना सामने आई है,योगी सरकार कटघरे में

यूपी के बलरामपुर में छात्रा के साथ #गैंगरेप, हॉस्पिटल पहुंचने से पहले हुई मौत, दरिदों ने तोड़ दिए थे कमर और पैर

मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे 22 वर्षीय छात्रा अपने घर से एक कॉलेज में एडमिशन के लिए गई थी. पीड़िता की मां के मुताबिक, तभी कुछ लड़कों ने उसका अपहरण कर लिया और उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. शाम तक न लौटने पर परिजनों ने उसे फोन करना शुरू किया तो उसका फोन बंद आ रहा था. लड़की को एक रिक्शा वाला एक नाबालिग बच्चे के साथ बेहोशी की हालत में तकरीबन 7:00 बजे लेकर आता है. लड़की की हालत बेहद खराब थी और वो कुछ भी नहीं बोल पा रही थी. उसके हाथ पर ग्लूकोज चढ़ाने वाला वीगो लगा हुआ था.

मृतका की मां का आरोप है कि उसकी लड़की एक डिग्री कॉलेज में एडमिशन कराने गई थी. तभी उसका अपहरण कर उसे इंजेक्शन लगा कर बेहोश किया गया. फिर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है. मृतका की मां का यह भी आरोप है कि जिन लोगों ने उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया उन्होंने न केवल उसकी कमर तोड़ी बल्कि उसकी टांग भी तोड़ दी. इससे लड़की न तो खड़ी हो पा रही थी न ही बोल पा रही थी. उसकी जुबान से एक शब्द भी नहीं निकल रहा था. उसने बस इतना कहा कि उसके पेट मे तेज जलन हो रही है और वह मर जाएगी.

चंचल भारतीय✒️

देवास – आज आई 567 लोगों की रिपोर्ट मे 34 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव


कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 01 अक्टुबर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

  • 1 पताः-बालोदा,देवास पुरूष ,उम्र 32 वर्ष
  • 2 पताः-अग्रवाल नगर,देवास पुरूष ,उम्र 52 वर्ष
  • 3 पताः-गायत्री नगर,देवास पुरूष ,उम्र 52 वर्ष
  • 4 पताः-राजोदा (बरोठा) ,देवास ,महिला ,उम्र 25 वर्ष
  • 5 पताः-राजोदा (बरोठा) ,देवास, ,पुरूष ,उम्र 21 वर्ष
  • 6 पताः- उदयनगर ,उदयपुरा देवास ,महिला ,उम्र 20 वर्ष
  • 7 पताः-पुलिस स्टेशन कैम्पस टौंकखुर्द,देवास,महिला ,उम्र 37 वर्ष
  • 8 पताः-मुखर्जी नगर ,देवास,,महिला ,उम्र 52 वर्ष
  • 9 पताः-सतवास,देवास,,महिला ,उम्र 34 वर्ष
  • 10 पताः-शांति नगर बिहारी कालोनी ,देवास ,,पुरूष ,उम्र 50 वर्ष
  • 11 पताः-राजाराम नगर,देवास ,,पुरूष ,उम्र 60 वर्ष
  • 12 पताः-श्रीकृष्ण नगर,देवास ,,पुरूष ,उम्र 30 वर्ष
  • 13 पताः-मिश्रीलाल नगर,देवास ,,पुरूष ,उम्र 23 वर्ष
  • 14 पताः-वार्ड-4 सोनकच्छ,देवास ,,पुरूष ,उम्र 72 वर्ष
  • 15 पताः-शिमला कालोनी,देवास,महिला ,उम्र 37 वर्ष
  • 16 पताः-शिमला कालोनी,देवास,पुरूष ,उम्र 6 वर्ष
  • 17 पताः-बालगढ ,देवास ,पुरूष ,उम्र 65 वर्ष
  • 18 पताः-आलरी,देवास ,,पुरूष ,उम्र 19 वर्ष
  • 19 पताः-भैसून,देवास,महिला ,उम्र 19 वर्ष
  • 20 पताः-पौखर बुर्जग,देवास ,,पुरूष ,उम्र 40 वर्ष
  • 21 पताः-लोहारदा,देवास ,पुरूष ,उम्र 50 वर्ष
  • 22 पताः-सतवास,देवास ,महिला ,उम्र 34 वर्ष
  • 23 पताः-किरोदा,देवास ,महिला ,उम्र 22 वर्ष
  • 24 पताः-सतवास,देवास ,महिला ,उम्र 26 वर्ष
  • 25 पताः-वार्ड-2 सोनकच्छ,देवास ,महिला ,उम्र 20 वर्ष
  • 26 पताः-सरसौदा सोनकच्छ,देवास ,पुरूष ,उम्र 29 वर्ष
  • 27 पताः-बालगढ ,देवास ,पुरूष ,उम्र 38 वर्ष
  • 28 पताः-भलाई कला,सोनकच्छ,देवास ,पुरूष ,उम्र 62 वर्ष
  • 29 पताः-सम्यक विहार ,देवास,पुरूष ,उम्र 35 वर्ष
  • 30 पताः-तोडी,देवास ,महिला ,उम्र 50 वर्ष
  • 31 पताः-तोडी ,देवास,पुरूष ,उम्र 23 वर्ष

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) एक 40 वर्षिय पूरूष निवासी-आष्टा,जिला-सिहोर और एक 27 वर्षिय पुरूष निवासी-,जिला-खंडवा एवं एक 77 वर्षिय पुरूष निवासी-,जिला-शाजापुर इन 03 पाॅजिटिव केसेेस को संबंधित निवास वाले जिले में जोड़ा जायेगा।


1 – आज लिये गये सैम्‍पल- 502
2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 567
3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 34
4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 533
5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 41013
7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 40746
8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 1476
9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 39031
10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 12
11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 1171
12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 284
13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 267
16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 21
17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.62
18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 79.34
19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.42

(डॉ एम.पी.शर्मा )
मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी
जिला-देवास

देवास – गंदगी भारत छोडो अभियान मे जनसंख्या के आधार पर देवास ने प्रदेश मे प्रथम स्थान पाया

देवास। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सम्पूर्ण भारत के शहरो मे गंदगी भारत छोडो अभियान चलाये जाने हेतु सम्पूर्ण नगर निगमो, नगर पालिकाओ, नगर परिषदो मे प्रदेश स्तर पर प्रेरित किया गया। जिसमे 1 लाख से 5 लाख तक की जनसंख्या तथा 5 लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहरो मे प्रदेश स्तर पर नगर निगमो एवं नगर पालिकाओ द्वारा गंदगी भारत छोडो अभियान चलाया गया। जिसमे मध्य प्रदेश मे देवास नगर निगम 1 लाख से 5 लाख तक की जनसंख्या मे प्रथम स्थान पर रहा तथा 5 लाख से अधिक जनसंख्या मे द्वितीय स्थान पर रहा। नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान ने बताया कि अभियान की शुरूआत स्वच्छता की शपथ से की गई थी। अभियान मे कुल पांच पडाव शामिल थे। निगम स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा रोजाना रात्रीकालीन मे व्यवसाईक एवं सार्वजनिक स्थानो पर मशीन के माध्यम से सफाई का कार्य किया गया था। इस अभियान मे शहर मे स्थित सामाजिक संस्थाओ को भी जोडा गया था, कचरे का पृथकीकरण एवं निष्पादन हेतु सहयोगी संस्थाओ द्वारा जागरूकता कार्यक्रम चलाये गये। कोरोना महामारी से बचाव हेतु जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया गया। निचली बस्तियो मे मास्क का वितरण किया गया। सफाई कर्मचारियो का सम्मान किया गया। कोरोनटाईन क्षेत्रो मे विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। शहर मे स्थित सामुदायिक शौचालयो के आस-पास की सफाई एवं उनकी मरम्मत का कार्य करवाया गया। अस्थाई कचरा पाईंटो को शहर से हटाया गया। होम कम्पोस्टिंग करने वाले नागरिको को सम्मानित किया गया। इस उपलब्धी पर निगम आयुक्त ने देवास शहरवासियो को अपना रचनात्मक सहयोग देने एवं निगम की टीम को कडी मेहनत करने पर बधाई दी है।

मुख्यमंत्री की घोषणा को नही मान रहे प्रायवेट स्कूल पूरी फीस लिए बगैर नहीं जमा कर रहे हैं परीक्षा फीस – कांग्रेस

देवास – लॉकडाउन के दौरान सबसे ज्यादा परेशानी अगर किसी को हो रही है तो वह छात्र छात्राएं और उनके पालक को ,को उनकी पढ़ाई को लेकर स्कूल बंद है बावजूद स्कूल में पूरी फीस देना पड़ रही है । वही आने वाले समय में परीक्षाएं भी होना है पालक को के पास पैसा नहीं है बड़े स्कूल वाले बिना पूरी फीस जमा किए परीक्षा में बैठने हेतु परीक्षा की फीस भी जमा नहीं कर रहे हैं ।खासकर के दसवीं व बारहवीं के वह विद्यार्थी जिनका बोर्ड़ की परीक्षाएं है उनका भविष्य दांव पर लगा है जिनके माता-पिता ने बड़ी मुश्किल से इन प्राइवेट स्कूलों में अपने बच्चों को पढ़ाकर दसवीं , बारहवीं तक लाए हैं ।आज स्कूल वाले लाकडाउन के दौरान की पिछली बकाया फीस होने से दसवीं , बारहवीं बोर्ड परीक्षा की फीस जमा नहीं कर रहे हैं जिससे पालक सबसे ज्यादा परेशान हो रहे हैं । कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि विगत दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की थी कि फीस के अभाव में किसी भी बच्चे को परीक्षा से वंचित नहीं किया जाएगा ना ही स्कूल से निकाला जाएगा ऐसा लगता है कि प्राइवेट स्कूल वाले मुख्यमंत्री की घोषणा को मानना ही नहीं चाहते हैं । वही जिला प्रशासन को पालको ने कई बार ज्ञापन दिए शिकायत की बावजूद आज तक कलेक्टर श्री शुक्ला ने इस संदर्भ में कोई कदम नहीं उठाया । नाही मुख्यमंत्री कार्यालय से कोई आदेश आया है कि जिनके पास पैसा नहीं है उन्हें परीक्षा से वंचित नहीं किया जाए ।कांग्रेस ने मांग की है कि मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की है कि फीस के अभाव में बच्चे की परीक्षा से वंचित नहीं किया जाएगा तो वे शीघ्र ही राज्य शासन से आदेश जारी कराएं और स्कूलों को निर्देशित करें कि जिनके पास अभी पैसा नहीं है या फीस नही भर पा रहे हैं उन बच्चों को परीक्षा में बैठने से वंचित नहीं करे उनके फार्म व फ़ीस जमा कर परीक्षा में बैठने की अनुमति दे।

लोन दिलाने के नाम पर लाखों रूपए की धोखाधड़ी, सेंशन किए 10,80000 का, दिए 4,73,157 रूपए, -पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी से शिकायत कर की कार्यवाही की मांग

देवास। लोन दिलाने के नाम पर इंदौर बैंक मैंनेजर एवं दलाल द्वारा लाखों रूपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। जिसकी शिकायत ग्राम गौरवा के टोंकखुर्द निवासी मनीष पटेल ने देवास पुलिस अधीक्षक एवं टोंकखुर्द में थाना प्रभारी से लिखित में की है। शिकायतकर्ता मनीष पटेल ने बताया कि मैंने इण्डसइंण्ड बैंक शाखा सिल्वर मॉल इंदौर से लोन हेतु अप्लाय किया था। बैंक द्वारा मेरा लोन रुपये 10,80,000/- (दस लाख अस्सी हजार रूपए) दिनांक 23.05.2019 को सेंशन हुआ था। लेकिन मुझे पुरा लोन न देते हुए सिर्फ रूपये 4,73,157/- (चार लाख तिहोत्तर हजार एक सौ सत्तावन रूपए) दिनांक 11.12.2019 को मेरे खाते बैंक ऑफ बडौदा शाखा देवास में जमा किये गये। उक्त पूरे लोन में मुझे बस यही राशि प्राप्त हुई है। लोन के एवज में लोन मैनेजर शिव चौधरी इंदौर एवं सुनिल पटेल निवासी ग्राम गौरवा ने मुझसे लोन पास कराने के लिए रूपए 2,50,000/- (दो लाख पचास हजार) मुझसे अलग से लिए थे। मैं लोन की किश्त दिनांक 07.07.2019 से हर माह रूपये 5170/- (पांच हजार एक सौ सत्तर) मेरे द्वारा नियमित रूप से जमा कर रहा हूँ। मुझे मेरे लोन कि बकाया राशि आज दिनांक तक नही मिल पाई है तथा मेरे द्वारा बैंक में फोन लगाने पर बैंक द्वारा बार-बार झांसा दिया जाता है व ओर रूपये कि मांग की जा रही है। उक्त लोन से मुझ पर कर्ज हो गया है। बैंक मैंनेजर व दलाल द्वारा मुझे बार-बार लालच देकर कहा जा रहा है कि हम आपको प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवायेंगे। मेरे प्लाट कि रजिस्ट्री मेरी पत्नि के नाम से करवा दी गई। जिसमें भी मेरा काफी खर्च हुआ है। आज दिनांक तक मुझ प्रार्थी को कोई लाभ नही मिल पाया है। मनीष पटेल ने मांग की है कि बैंक मैनेजर शिव चौधरी व मेरे गांव के निवासी सुनील कुमार पर उचित कार्यवाही करते हुए मुझे मेरी बकाया लोन राशि वापस दिलाई जाए। 

? चंचल भारतीय